राम कपूर ने खरीदी अपनी ड्रीम कार फरारी..जानें क्या है कीमत
मुंबई। जाने-माने अभिनेता राम कपूर ने अपनी ड्रीम कार फरारी खरीद ली है। हालांकि उन्होंने अभी खुद इसकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन राम कपूर की फरारी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह और उनकी पत्नी गौतमी कपूर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। राम कपूर ने फरारी के तीन टॉप मॉडल में से फरारी पोर्टोफिनो खरीदा है, जिसे कैलिफोर्निया टी की जगह पोजिशन किया गया था। इस 4 सीटर फरारी को भारत में लॉन्च किया गया था।
फरारी के टॉप थ्री मॉडल हैं जिनकी कीमत 3.50 करोड़ से लेकर 7.50 करोड़ के बीच है। फिलहाल अभिनेता राम कपूर ने इन टॉप थ्री में से फेरारी पोर्टोफिनो खरीदी है। जानकारी के मुताबिक यह 3.50 करोड़ में आती है।
जानकारी के अनुसार, फरारी पोर्टफिनो को कैलिफोर्निया-टी के मुकाबले ज्यादा डायनामिक बनाया गया है, कंपनी के मुताबिक यह कंफर्ट मोड में कैलिफोर्निया-टी से बेहतर है। फरारी की यह पहली जीटी कार है, जिसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग व्हील लगा है। कम स्पीड पर इसकी छत को खुलने में 14 सेकेंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड तकरीबन 320 किलोमीटर प्रति घंटा है।
अभिनेता राम कपूर लग्जरी कारों का खासा शौक रखते हैं। साल 2021 में उन्होंने ब्लू कलर की पोर्शे 911 करेरा एस खरीदी थी, जिसकी कीमत तकरीबन 1.84 करोड़ रुपये (शोरूम में) थी।
Leave A Comment