पाचन को मजबूत रखना चाहते हैं तो जान लीजिए 3 एफ फॉर्मूला, सेहत भी रहेगी बिल्कुल दुरुस्त
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, पाचन को ठीक रखना चाहते हैं तो सबसे जरूरी है कि आप खान-पान में सुधार कर लें। इसके अलावा आज से ही 3एफ फॉमूर्ले का पालन शुरू कर दें। आइए इसके बारे में जानते हैं। अगर आपका पाचन स्वास्थ्य ठीक है तो इसका मतलब है कि आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। हालांकि जिस तरह से लोगों की लाइफस्टाइल और खान-पान में गड़बड़ी बढ़ती जा रही है इसने पाचन को भी गंभीर रूप से प्रभावित किया है। यही कारण है कि कब्ज-अपच से लेकर इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पाचन को ठीक रखना चाहते हैं तो सबसे जरूरी है कि आप खान-पान में सुधार कर लें। ज्यादा तली-भुनी या एसिडिक चीजें आपके लिए कई प्रकार की दिक्कतों को बढ़ाने वाली हो सकती हैं।
अध्ययनों से पता चलता है कि शरीर के 90 फीसदी हैप्पी हार्मोन्स भी पाचन तंत्र से ही बनते हैं, इसलिए अगर आपका पाचन ठीक नहीं है तो ये आपकी खुशियों को भी बाधित करने वाला हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, अगर आपको अपना पाचन स्वास्थ्य ठीक रखना है तो आज से ही 3F फॉमूर्ले का पालन शुरू कर दें। आइए इसके बारे में जानते हैं।
आहार में फाइबर वाली चीजों की मात्रा बढ़ा लें। यह पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है। फाइबर युक्त डाइट गट बैक्टीरिया के लिए पोषण का काम करती है। साबुत अनाज, दालें, हरी सब्जियां और ताजे फल खाने से पाचन बेहतर होता है। आहार में फर्मेंटेड फूड्स जैसे दही, कांजी, घर का बना अचार को जरूर शामिल करें। ये भी आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। इससे पाचन को सुधारने के साथ-साथ तनाव कम करने में मदद मिलती है। अच्छे पाचन स्वास्थ्य के लिए फास्टिंग भी जरूरी है। लगातार खाते रहने से पाचन तंत्र थक जाता है, अगर हम 12-14 घंटे बिना भोजन रहें (जैसे रात में जल्दी खाकर भोजन सुबह देर से करें) तो डाइजेशन अपने आप रिपेयर होता है। इसके अलावा हफ्ते में एक दिन व्रत करना भी पाचन को बूस्ट करने में मददगार हो सकता है।
पाचन तंत्र ठीक तो पूरा शरीर स्वस्थ
हमारा पाचन तंत्र मूड से लेकर त्वचा पर भी असर डालता है। खान-पान को ठीक रखकर पाचन में सुधार किया जा सकता है। इसके लिए भोजन से पहले खूब सलाद खाने की आदत बनाएं।
फाइबर युक्त सलाद खाने से ब्लड शुगर स्पाइक्स कम होता है और इससे आपके पाचन को भी मदद मिलती है। खूब सलाद खाने से आपका पेट भर जाता है और शरीर के लिए जरूर पोषक तत्व भी मिलते हैं। पेट भरने से आप भोजन में वो चीजें कम खाते हैं जिनमें कार्ब्स की अधिकता होती है।
व्यायाम की बनाइए आदत
पाचन को ठीक रखने के लिए आहार में सुधार के साथ-साथ नियमित रूप से व्यायाम को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाना भी बहुत जरूरी है। दैनिक व्यायाम आंत की गतिशीलता को बढ़ावा देकर, आंतों में स्वस्थ माइक्रोबायोम को बढ़ावा देते हैं। व्यायाम से पाचन तंत्र की मांसपेशियां भी उत्तेजित होती है, जिससे पाचन बेहतर होता है। यह कब्ज को दूर करने, सूजन कम करने में भी आपके लिए लाभकारी है।
Leave A Comment