ब्रेकिंग न्यूज़

 शरीर में विटामिन बी 12 और डी3 की कमी होने पर दिखते हैं ये साइन

शरीर में अगर विटामिन की कमी होगी तो अलग-अलग तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ये लक्षण शरीर के अंदर या बाहरी तौर पर दिखाई दे सकते हैं। विटामिन B12 एक जरूरी विटामिन है जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण, तंत्रिका तंत्र के सही कामकाज और डीएनए बनाने में जरूरी होता है। वहीं डी3 शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस के अवशोषण में मदद करता है, जिससे हड्डियां, दांत और मांसपेशियां मजबूत रहती हैं। आजकल ज्यादातर लोग विटामिन बी12 और डी3 की कमी से परेशान हैं। यहां 10 ऐसे साइन बता रहे हैं जो विटामिन बी 12 और डी3 की कमी के कारण शरीर में दिखाई दे सकते हैं।
विटामिन बी 12 और डी3 की कमी के साइन--
1) पिन और सुई चुभना- विटामिन बी 12 की कमी होने पर हाथ और जोड़ों में अचानक सुई जैसी चुभन हो सकती है।
2) ​चिकनी जीभ- जीभ का बिलकुल चिकना, लाल और दर्दनक हो जाना या फिर टेस्ट बड्स गायब होने जैसा लगना बी12 की कमी के कारण होता है।
3) कोल्ड स्वेट्स- बिना गर्मी के सिर्फ सर पर बहुत ज्यादा पसीना आना डी3 की कमी के कारण होता है। बिना किसी कारण के अचानक बहुत ज्यादा पसीना आना विटामिन की कमी के कारण हो सकता है।
4) ​ब्रेन फॉग- ये बी 12 की कमी का लक्षण है। यह मानसिक थकान, तनाव या नींद की कमी के कारण दिमाग में 'धुंधलापन' महसूस होने की स्थिति है।
5) मुंह के छाले- मुंह के छालों को अक्सर कब्ज से जोड़ा जाता है। लेकिन ये बी12 की कमी का लक्षण हो सकता है। बार-बार मुंह में छाले होना जो जल्दी ठीक ही नहीं होते वह विटामिन बी 12 की कमी के कारण हो सकता है।
6) ​अचानक मूड में बदलाव- विटामिन डी3 और बी12 की वजह से बिना वजह चिंता, चिड़चिड़ापन या लो फील महसूस हो सकता है।
7) चक्कर आना या वर्टिगो- विटामिन बी12 का एक लक्षण अचानक खड़े होने पर चक्कर आना या बैलेंस खोना है।
8) ​मसूड़ों से खून आना- बिना किसी दांतों की समस्या के ब्रश करते समय मसूड़ों से खून आना विटामिन बी12 की कमी का लक्षण है।
9) बेवजह बाल झड़ना- विटामिन डी3 की कमी होने पर हेयरफॉल हो सकता है। जब जड़ों को डी3 नहीं मिल रहा होता तब बाल झड़ने की समस्या हो सकती है।
10) बार-बार मांसपेशियों में ऐंठन- विटामिन डी3 की कमी से हो मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है।
नोट- विटामिन बी12 के लिए दूध, दही, पनीर, अंडे, मछली, मांस और B12 के लिए डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स लें। इसके अलावा डी3 के लिए सुबह की धूप लगभग 10-20 मिनट लें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english