राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन पहुंचीं
लंदन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए आज सुबह लंदन पहुंची। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का इस महीने की 8 तारीख को निधन हो गया था। राष्ट्रपति मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महारानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारत की संवेदना व्यक्त करने के लिए 12 सितंबर को नई दिल्ली में स्थित ब्रिटिश उच्चायोग गए। देश में 11 सितंबर को राष्ट्रीय शोक रखा गया था। विदेश मंत्रालय ने कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 70 वर्षों के शासनकाल में, भारत-ब्रिटेन के संबंध बहुत विकसित और मजबूत हुए। उन्होंने राष्ट्रमंडल प्रमुख के रूप में दुनिया भर के लाखों लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Leave A Comment