ब्रेकिंग न्यूज़

 रजत कपूर के 'द थिंग विद फेदर्स' का मंचन आठ अगस्त को मुंबई में होगा


नयी दिल्ली। जाने-माने रंगमंच निर्देशक एवं अभिनेता रजत कपूर के नाटक 'द थिंग विद फेदर्स' का मंचन आठ और नौ अगस्त को मुंबई में पहली बार किया जाएगा, जो आद्यम रंगमंच के आठवें सीजन की चौथी प्रस्तुति होगी। रबिया कपूर और चंद्रचूड़ राय द्वारा सह-लिखित यह नाटक 1900 से 1950 के बीच के दौर की कहानी पेश करता है, जिसमें असाधारण परिस्थितियों का सामना करने वाले आम लोगों के जीवन को दिखाया गया है। यह नाटक युद्धों और राजनीतिक उथल-पुथल पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, उन लोगों के जीवन को दर्शाता है जो इतिहास के बदलते दौर के बीच प्यार, बिछोह, उम्मीद और संघर्ष से प्रभावित होते हैं। कपूर ने एक बयान में कहा, ''हमने 20वीं सदी के पहले हिस्से पर आधारित एक नाटक मंचन के बारे में सोचा था। फिर यह विचार आया कि अगर इन 50 महत्वपूर्ण वर्षों की कहानी को आम लोगों के नजरिये से देखा जाए तो शायद यह ज्यादा प्रभावी और जीवंत लगेगी।'' इस नाटक के कलाकारों में विनय पाठक, मंत्रा, नील भूपालम, भाव्या रामपाल, वारिस अहमद जैदी, चंद्रचूड़ राय और अमित पुरोहित शामिल हैं। मुंबई में बाल गंधर्व रंग मंदिर में प्रीमियर के बाद यह नाटक 12 और 13 सितंबर को 'नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स' (एनसीपीए) के जमशेद भाभा रंगमंच में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद इसका मंचन 26 और 27 सितंबर को दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में भी होगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english