सीबीआई हिरासत में पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम
नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को बुधवार रात 10.25 बजे सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। चिदंबरम को रातभर सीबीआई मुख्यालय के गेस्ट हाउस में रखा जाएगा। उन्हें गुरुवार सुबह सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद चिदंबरम कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और पत्रवार्ता में कहा- मैं बेगुनाह हूं। कांग्रेस मुख्यालय से निकलकर पूर्व वित्त मंत्री अपने घर पहुंचे, जहां सीबीआई की टीम दीवार फांदकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया से संबंधित मामले में एक नाटकीय घटनाक्रम के बाद बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी के अधिकारी पूर्व वित्त मंत्री को उनके आवास से सीबीआई मुख्यालय ले गए। इससे पहले चिदंबरम कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करने के बाद अपने आवास पर पहुंचे थे। सीबीआई के अधिकारियों की टीम दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ जोर बाग स्थित चिदंबरम के आवास पर पहुंची। कुछ देर मुख्य दरवाजा खटखटाने के बाद अधिकारियों ने परिसर की दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया।






.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


Leave A Comment