केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार देश से नशीले पदार्थों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि केंद्र सरकार देश में, विशेषतौर पर पंजाब से नशीले पदार्थों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने घोषणा की कि एक महीने के भीतर अमृतसर में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो - एनसीबी का एक कार्यालय खोला जाएगा। श्री शाह गुरदासपुर में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के देशव्यापी अभियान के तहत एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समूचे पंजाब में नशीले पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू करेंगे।
श्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब में कई विकास परियोजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र ने राज्य सरकार को 2014 से 2023 तक दो लाख 21 हजार करोड़ रुपये दिए, जबकि कांग्रेस के दस साल के शासन में राज्य को केवल 46 हजार करोड़ रुपये दिए गए थे।







.jpg)

.jpg)
Leave A Comment