जल संसाधन विभाग में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी मैदानी व कार्यालयीन कर्मियों के 60 प्रतिशत पद रिक्त
रायपुर। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जल ही जीवन है के दिये जा रहे स्लोगन के बीच ही प्रदेश के जल संसाधन विभाग में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के 60 प्रतिशत पद अरसे से रिक्त पड़ा हुआ है जिसके चलते जहां मैदानी अमला के अभाव में नहरों के रखरखाव प्रभावित होने के साथ - साथ पानी की बर्बादी नहीं थम पा रहा वहीं कार्यालयीन कार्य भी गुणवत्ता पूर्ण नहीं हो पा रहा । रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे भूपेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , मुख्य सचिव विकास शील व मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को मेल से ज्ञापन भेज रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की है ।
ज्ञापन में जानकारी दी गयी है कि तृतीय श्रेणी के स्वीकृत 4679 पदों में से 2750 व चतुर्थ श्रेणी के स्वीकृत 803 पदों में से 553 पद रिक्त पड़ा हुआ है । उप अभियंता ( सिविल ) के स्वीकृत 1303 पदों में से 840 , अमीन के 691 पद में से 464 , सिंचाई निरीक्षक के 20 में से 05 , बांध निरीक्षक के 16 में से 12 , भू गर्भ सहायक/ भौमिक सहायक / भूजलविद सहायक के स्वीकृत सभी 19 व भू रसायन सहायक के स्वीकृत सभी 04 पद , चैनमेन के स्वीकृत सभी 12 पद व मुख्य मान चित्रकार के स्वीकृत सभी 06 पद रिक्त पड़ा हुआ है । इसी तरह प्रोसेस सर्वर के 22 में से 20 , उप अभियंता ( वि. / यां. ) के 173 में से 65 , मानचित्रकार ( सिविल ) के 81 में से 25 , मानचित्र कार ( वि./ यां. ) के 12 में से 07 , सहायक मानचित्र कार ( सिविल ) के 96 में से 33 व विद्युत / यांत्रिकी के 15 में से 13 , अनुरेखक ( सिविल ) के 134 में से 117 व विद्युत/ यांत्रिकी विभाग के 10 में से 08 , वरिष्ठ अधीक्षक के 09 में से 07 , मंडल स्तर अधीक्षक के 17 में से 10 , निज सहायक ग्रेड -1 के 08 में से 04 व ग्रेड -2 के 11 में से 03 , शीघ्र लेखक ग्रेड -3 के 19 में से 03 , सहायक ग्रेड -1 के 70 में से 29 / ग्रेड- 2 के 557 में से 142 / ग्रेड - 3 के 784 में से 481 , डाटा एंट्री ऑपरेटर के 366 में से 290 , स्टेनों टाइपिस्ट के 87 में से 59 , अनुसंधान सहायक के 25 में से 22 , प्रयोगशाला तकनीशियन के 25 में से 22 , प्रयोगशाला सहायक के 10 में से 03 , असिस्टेंट प्रोग्रामर के 05 में से 03 , वायरलेस आपरेटर के 0 2 में से 01 , संभागीय लेखापाल के 59 में से 26 , वाहन चालक के 38 में से 20 , दफ्तरी के 77 में से 56 , भृत्य के 641 में से 421 , चौकीदार के 21 में से 20 , फर्राश / स्पीपर के 20 में से 16 तथा प्रयोगशाला परिचारक के स्वीकृत सभी 08 , जमादार के स्वीकृत 01 पद व प्रयोगशाला अनुचर के स्वीकृत 01 पद रिक्त पड़ा हुआ है । ज्ञापन में आगे बतलाया गया है कि कुछ रिक्त पदों पर आऊटसोर्सिंग व संविदा नियुक्ति के माध्यम से काम चलाया जा रहा है वहीं सेवा समाप्ति के साथ - साथ कुछ पदों को समाप्त किया जा रहा है । फील्ड व कार्यालय में गुणवत्तापूर्ण कार्य हेतु अविलंब रिक्त पदों पर नियुक्ति का आग्रह किया गया है ।

.jpeg)


.jpg)
.jpg)







Leave A Comment