रिश्तेदारों के बीच झगड़े में डंडा लगने से पांच साल के एक बच्चे की मौत...!
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) . रिश्तेदारों के बीच झगड़े के दौरान पेट में डंडा लगने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चे की मां द्वारा तलाई थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, घटना शनिवार को बुहार इलाके में उनकी एक रिश्तेदार के घर पर हुई। पुलिस ने बताया कि उसने आरोप लगाया कि उनकी रिश्तेदार के ससुर ने महिला को डंडे से पीटना शुरू कर दिया, जिस दौरान झटके से डंडा उसके बेटे को लग गया। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।







.jpg)

.jpg)
Leave A Comment