60 हजार सहायक शिक्षक 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
रांची। झारखंड में 60 हजार से अधिक सहायक शिक्षक (पारा शिक्षक) 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे.। झारखंड राज्य सहायक शिक्षक एक्शन कमेटी ने मुख्यमंत्री और राज्य के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग को लिखित तौर पर अपने इस फैसले की जानकारी दे दी है.।
सहायक शिक्षकों की हड़ताल से राज्य में हजारों सरकारी स्कूलों में पठन-पाठन ठप हो सकता है। राज्य में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की 5 अक्टूबर से जारी हड़ताल के कारण 38 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्र पहले से ही ठप पड़े हैं।. सहायक शिक्षकों का कहना है कि राज्य सरकार ने वेतन और ईपीएफ को लेकर पूर्व में किए गए समझौते को लटकाकर रखा है।. इस मामले में 28 अगस्त को राज्य सरकार के साथ वार्ता हुई थी.। राज्य सरकार ने सहायक शिक्षकों को वेतन के समकक्ष मानदेय और कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) का लाभ देने का आश्वासन दिया था।

.jpg)








Leave A Comment