ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा संकल्प अभियान को बनाएं प्रभावी और जनोन्मुखी: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

0- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा की तैयारियों की सराहना
0- उप मुख्यमंत्री ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा
बालोद. उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने अभियान के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बालोद कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा अभियान को लेकर की जा रही सुव्यवस्थित तैयारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अभियान को लेकर प्रशासन द्वारा की जा रही समयबद्ध तैयारी, विभागों के बीच समन्वय और हितग्राहियों तक पहुंच बनाने की पहल सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ जनसेवा को धरातल पर पहुंचाने का महत्वपूर्ण और सशक्त माध्यम है। अभियान के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। अभियान में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता हो और कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के लिए विभागवार कार्ययोजना के अनुसार कार्य करते हुए आपसी समन्वय बनाए रखें। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों, महिलाओं, किसानों, युवाओं, बुजुर्गों तथा जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं की जानकारी और सेवाएं पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
तैयारियों की नियमित निगरानी के निर्देश
समीक्षा के दौरान शिविरों की व्यवस्था, हितग्राहियों की पहचान, विभागीय दायित्व, आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया, योजनाओं का प्रचार-प्रसार तथा नागरिकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने तैयारियों की नियमित निगरानी करते हुए अभियान को जनभागीदारी, जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता और बेहतर विभागीय समन्वय के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा अभियान के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासन का प्रयास है कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक सरल, सहज और प्रभावी तरीके से पहुंचे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति के सदस्य और सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।  
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english