महाराष्ट्र चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची
नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने हेमलता निनाद पाटिल को नासिक सेंट्रल से मैदान में उतारा है। वहीं, साई बाबा के दरबार शिरडी से सुरेश जगन्नाथ प्रतिद्वंद्वियों को चुनावी मैदान में टक्कर देते नजर आएंगे। कांग्रेस ने नांदेड दक्षिण से मोहनराव मारोत्राओ हमबर्डे से टिकट दिया है। मुखेड़ से कांग्रेस ने भाउसाहेब के. पाटिल को मैदान में उतारा है। वहीं, योगेश शंकर नाम पालघर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। भिवंडी पूर्व से संतोष मान्या शेट्टी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने कुदई निर्वाचन क्षेत्र में अपने उम्मीदवार को बदल दिया है, जहां हेमंत राघोबा कुडालकर के स्थान पर चेतन नामदेव मोंडकर को मैदान में उतारा है।
Leave A Comment