ब्रेकिंग न्यूज़

टी20 कप्तानी से हटाए जाने पर सूर्यकुमार यादव को हुआ था आश्चर्य
नयी दिल्ली. भारत के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने विश्व कप जिताने के बाद कप्तानी से हटाए जाने पर हुई निराशा के बारे में कहा कि करीब दो महीने तक वह इस फैसले को समझने की कोशिश करते रहे। सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाने के साथ ही ब्रिटेन दौरे के लिए भी टी20 टीम में जगह नहीं मिली, जबकि श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया गया। सूर्यकुमार ने बताया कि वह करीब 40-50 दिन तक घर पर रहे और उनके मन में क्रिकेट को लेकर कई सवाल चल रहे थे। उन्होंने कहा, ''मैं सोच रहा था कि अब क्या करूं? क्या मुझे खेलना भी है या नहीं?''
 उन्होंने कहा, '' इस दौरान मेरी पत्नी ने मुझे याद दिलाया कि मैंने 20 साल पहले क्रिकेट खेलना क्यों शुरू किया था और उसी जुनून को फिर से जगाने की सलाह दी।'' भारत के प्रमुख टी20 बल्लेबाजों में शामिल 35 वर्षीय सूर्यकुमार ने 113 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3,272 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 162.94 और औसत 36.35 है। टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है। इसके बाद 42 पारियों में उन्होंने 932 रन बनाए हैं और इस दौरान सिर्फ छह अर्धशतक लगाए हैं। सूर्यकुमार ने कहा कि टीम में जगह नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने अपनी भावनाओं पर काबू रखा और इसे मुस्कुराकर स्वीकार किया। उन्होंने कहा, ''मैंने पिछले दो वर्षों में जब भी दबाव का सामना किया और चीजें मेरे मुताबिक नहीं रहीं, तब भी मुस्कुराने की कोशिश की।'' कप्तानी से हटाए जाने पर उन्होंने कहा, ''मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। मैं अगले दो साल तक टीम को आगे ले जाने और फिर ओलंपिक तथा अगले टी20 विश्व कप की तैयारी करने की योजना बना रहा था।'' उन्होंने हालांकि श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाए जाने के फैसले का सम्मान किया।
 सूर्यकुमार ने कहा, ''मैंने श्रेयस के साथ काफी क्रिकेट खेली है। वह अच्छे खिलाड़ी, अच्छे इंसान और अच्छे कप्तान हैं।'' उन्होंने कहा, ''हां, मैं थोड़ा निराश था, क्योंकि दो साल में हमने एक भी श्रृंखला नहीं गंवाई थी और विश्व कप तथा एशिया कप भी जीता था। ऐसे में मेरे मन में यही चल रहा था कि अगर सब अच्छा चल रहा है तो बदलाव क्यों हुआ?

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english