ब्रेकिंग न्यूज़

नितिन नवीन के दो दिवसीय दौरे से पहले भाजपा की झारखंड इकाई ने उच्च स्तरीय बैठक की


 रांची.
झारखंड में भाजपा नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की दो दिवसीय यात्रा की तैयारियों की बुधवार को समीक्षा की। पार्टी प्रमुख की इस यात्रा के दौरान कई संगठनात्मक बैठकें और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। नवीन छह और सात जून को झारखंड का दौरा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद राज्य की उनकी यह पहली यात्रा होगी। रांची स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस यात्रा से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा की गई। भाजपा के राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने कहा, "उनकी यात्रा से पार्टी को नयी ऊर्जा और गति मिलेगी। कार्यकर्ता नये उत्साह और जोश के साथ अपनी सामाजिक और राजनीतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।" पार्टी नेताओं के अनुसार, नवीन के यात्रा कार्यक्रम में भाजपा सांसदों और विधायकों के साथ बैठकें, कोर कमेटी के सदस्यों के साथ चर्चा तथा जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ एक सम्मेलन शामिल है। प्रदेश भाजपा महासचिव अमर बौरी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव से ठीक पहले हो रहा है, इसलिए इसका विशेष महत्व है। राज्यसभा चुनाव 18 जून को होना है, जिसके लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है और आठ जून तक जारी रहेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के बाद एक सीट रिक्त हुई है, जबकि दूसरी सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल 21 जून को समाप्त होने वाला है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english