ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी शुक्रवार को गुजरात व दमन के दौरे पर रहेंगे

22 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
नयी दिल्ली
.  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को गुजरात और दमन का दौरा करेंगे और करीब 22,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसमें सूरत में 200 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन और दमन के नमो हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण शामिल हैं। प्रधानमंत्री पांच जून को सूरत जिले के हजीरा का दौरा करेंगे और वहां किए जा रहे औद्योगिक कार्यों तथा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह सूरत में करीब 18,800 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे और इस अवसर पर एक सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के पैकेज छह और सात का भी उद्घाटन करेंगे।
 इसके बाद मोदी सूरत में 200 बिस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। फिर वह दमन जाएंगे, जहां नमो हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन और नमो अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कुछ अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। दमन में कुल मिलाकर करीब 2,970 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी।
 प्रधानमंत्री केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के लिए करीब 885 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का ऑनलाइन माध्यम से शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं में कल्पेनी द्वीप और कदमत द्वीप के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ओर बंदरगाहों का विकास शामिल है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english