जगन्नाथ मंदिर में ऑनलाइन दान करने के लिए 'ई-हुंडी' सुविधा शुरू करने पर विचार
भुवनेश्वर. ओडिशा सरकार पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में ऑनलाइन दान करने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए 'ई-हुंडी' सुविधा शुरू करने पर विचार कर रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश-विदेश के श्रद्धालुओं से दान के अनुरोध प्राप्त होने के बाद कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस विचार पर चर्चा की गई। एक अधिकारी ने बताया, "ओडिशा सरकार और श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) को 12वीं शताब्दी के इस मंदिर में दान के लिए ऑनलाइन भुगतान सुविधा शुरू करने के लिए श्रद्धालुओं से कई अनुरोध प्राप्त हुए हैं।" उन्होंने बताया कि प्रस्तावित 'ई-हुंडी' व्यवस्था भक्तों को सुरक्षित रूप से दान करने की सुविधा प्रदान करेगी। इसका व्यवस्था का अस्थायी नाम 'समर्पण' है।
अधिकारी ने बताया कि बैठक में इस प्रकार के ऑनलाइन दान को कर मुक्त करने और उस राशि को पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के बुनियादी ढांचे के विकास व संरक्षण पर खर्च करने के संबंध में भी चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मंदिर में किए जाने वाले ऑनलाइन लेनदेन साइबर धोखाधड़ी से सुरक्षित हों।



.jpg)
.jpg)


.jpeg)


Leave A Comment