तेलंगाना में आरटीसी की हड़ताल के कारण 21 को खुलेंगे स्कूल- कॉलेज
हैदराबाद। तेलंगाना सरकार ने पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों में दशहरे की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। अब यहां 21 अक्टूबर से स्कूल- कॉलेज खुलेंगे। यहां दशहरा अवकाश के बाद 19 अक्टूबर से स्कूल खुलने वाले थे।
मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने स्पष्ट किया है कि सरकार द्वारा तय समय सीमा के भीतर ड्यूटी पर नहीं लौटने वाले कर्मचारियों को बर्खास्त माना जाएगा और उन्हें किसी भी हालत में काम पर वापस नहीं लिया जाएगा। राज्य के परिवहन मंत्री पी. अजय कुमार ने कहा है कि सरकार अस्थाई चालक, कंडक्टर और अन्य कर्मियों की मदद से प्रतिदिन लगभग आठ हजार बसें चला रही है। इस बीच, निगम के कर्मचारियों की संयुक्त कार्रवाई समिति ने अपना आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। हड़ताली कर्मचारी निगम को पूरी तरह सरकारी स्वामित्व में लाए जाने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और वामदल सहित सभी विपक्षी दलों ने हड़ताल का समर्थन किया है।
क्या है पूरा मामला
तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) के कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल के बाद तेलंगाना के तेलंगाना में 47 हजार रोडवेज कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा था कि सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा से पहले ड्यूटी वापस नहीं लौटने वाले 47 हजार कर्मचारियों को वापस नहीं लिया जाएगा। यूनियन राज्य सरकार के साथ वेतन में वृद्धि, बेहतर काम करने की स्थिति और अधिक स्टाफ की भर्ती की मांग कर रहे हैं।
Leave A Comment