सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, 3 की मौत
रांची/हजारीबाग। झारखंड के मुफ्फिसल थाना क्षेत्र के मोरंगी मोड़ पर बुधवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक बोलेरो टकरा गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रांची के नामकुम थाना स्थित सदाबहार चौक निवासी दीनानाथ सिंह के रूप में हुई है। मृतकों में दीनानाथ सिंह की पत्नी, बेटी और पत्नी का भाई शामिल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीनानाथ सिंह का परिवार बोलेरो से नामकुम (रांची) लौट रहा था। इसी दौरान बोलेरो चालक को नींद आने की वजह से उसने नियंत्रण खो दिया, जिससे सड़क किनारे खड़े ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गई। घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य ने रांची रिम्स ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Leave A Comment