तुलसी का पौधा लगाने का क्या वास्तु नियम
-पं. प्रकाश उपाध्याय
सनातन धर्म में तुलसी का पौधा बहुत पूजनीय माना गया है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां का माहौल बेहद सकारात्मक होता है। घर की नेगेटिविटी दूर होती है और जीवन में धन,सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। इसके साथ ही कार्तिक माह तुलसी में घर में तुलसी का पौधा लगाना और उसकी पूजा करना अति शुभफलदायी माना गया है, लेकिन तुलसी का पौधा लगाते समय वास्तु की कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। आइए जानते हैं तुलसी से जुड़े वास्तु टिप्स...
वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना अति शुभ माना गया है।
वहीं, दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से बचना चाहिए। यह जीवन में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।
तुलसी के पौधे के पास डस्टबिन, शूज और झाड़ू रखना नहीं चाहिए।
तुलसी के पौधे को फूलों के पौधों के पास रख सकते हैं, लेकिन इसे कैक्टस के पास न रखें। यह घर की नेगेटिविटी को बढ़ा सकता है।
घर में विषम संख्या में 1,3 या पांच तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। वहीं, विषम संख्या 2,4 या 6 तुलसी का पौधा लगाने से बचना चाहिए।
तुलसी के पौधे को किसी ऊंचे स्थान पर रखना चाहिए।
तुलसी के सुखे पौधे को घर में न रखें। इससे जल्द ही हटा दें और एक नया पौधा लगा दें। वहीं, सूखे हुए तुलसी के पौधे को पवित्र नदी या साफ पानी में प्रवाहित कर दें।



.jpg)
.jpg)



.jpg)

Leave A Comment