ब्रेकिंग न्यूज़

   प्रमुख नदियों के उद्गम और अपवाह
1. सिंधु नदी- नदी तिब्बत की मानसरोवर झील के निकट 5,180 मीटर की ऊंचाई से निकलती है। भारत में जम्मू कश्मीर राज्य में प्रवेश करती है  और उसके बाद पाकिस्तान  में प्रवाहित होती हुई कराची के निकट अरब सागर में मिलती है। इसकी प्रमुख सहायक नदियां हैं- सतलज, व्यास रावी, चिनाब, झेलम, सिंगी, जास्कर, गरबंग, यू, स्यांग इत्यादि।
2. सतलज- सतलज नदी का उद्गम तिब्बत में मानसरोवर झील के निकट राक्षसताल है, इसे शतद्रू नदी भी कहते हैं। पंजाब में रुपनगर में भाखड़- नांगल बांध इसी नदी पर बना हुआ है। नाथपा-झाकड़ी बांध और कोल बांध इसी पर बने हुए हैं। स्पिति तथा वासपा इसकी सहायक नदियां हैं।
3. ब्रह्मपुत्र- ब्रम्हपुत्र नदी का उद्गम तिब्बत में मानसरोवर झील के दक्षिण पूर्व में स्थित चीमयुंगडंग नामक हिमनद से होता है तथा यह बंगाल की खाड़ी में गिरती है। ब्रम्हपुत्र तिब्बत में सांग्पो असम में दिहांग के नाम से जानी जाती है। ब्रहमपुत्र की प्रमुख सहायक नदियां मानस, मटेली, सुबानसीरी, लोहित, तीस्ता, सुरमा आदि हैं।
4. गंगा- गंगा नदी उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में केदारनाथ चोटी के उत्तर में 7,010 मी. की ऊंचाई पर स्थित गंगोत्री हिमनद से निकलती है तथा बंगाल की खाड़ी में गिरती है। देवप्रयाग में जब अलकनंदा एवं भागीरथी आपस में संयुक्त होती है तब इस संयुक्त धारा को गंगा के नाम से जाना जाता है। गंगा की प्रमुख सहायक नदियो में रामगंगा, घागरा, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती, कोसी, यमुना, सोन आदि हैं। भागीरथी पर टिहरी बांध तथा गंगा पर फरक्का बांध बनाया गया है।
5. यमुना- यमुना नदी बंदरपूंछ के पश्चिमी ढाल पर स्थित यमुनोत्री हिमनद से निकलती है। इसकी सहायक नदियो में चंबल, बेतवा, गिरी तथा केन मुख्य हैं।
6. गोमती- गोमती नदी पीलीभीत जिले से निकलती है। सई, जोमकाई, बर्ना, गच्छाई और चुहा इसकी सहायक नदियां हैं।
7. दामोदर-  दामोदर नदी पलामू (झारखंड) से निकलती है। इसे बंगाल का शोक भी कहा जाता है। बाशकर इसकी प्रमुख सहायक नदी है। पंचेट, तिलैया, कोनार, अय्यर, बर्गो और मैथन बांध इसी नदी पर स्थित हैं।
8. केसी- कोसी नदी माउंट एवरेस्ट के पास गोसाईं थान से निकलती है। इसे बिहार का शोक भी कहा जाता है। इसकी प्रमुख सहायक नदियां सूनकोसी, लिक्ष कोसी, तासू कोसी, फूल कोसी, अरुणाकोसी हैं।
9. महानदी- महानदी मध्यप्रदेश में अमरकंटक के दक्षिण में सिहावा के निकट से निकलती है। हीराकुंड, तिरकपाड़ा और बरोज बांध इसी नदी पर बना हुआ है। सियोनाथ, तेल, ओल, मंड इसकी सहायक नदियां हैं।
10. गोदावरी- गोदावरी नदी महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित त्रियम्बक गांव से निकलती है। गोदावरी नदी प्रायद्वीपीय पठार की सबसे बड़ी नदी है। इसकी प्रमुख सहायक नदियां, प्राणहिता, इंद्रावती, पेनगंगा, वेनगंगा, वर्धा और मंजीरा हैं।
11. कृष्णा- कृष्णा नदी महाराष्ट्र में महाबलेश्वर से निकलती है। श्री सलेम, नागार्जुन सागर और धोम बांध इसी नदी पर बनाए गए हैं। कोएना, यरला, वर्णा, पंचगंगा, दूधगंगा, घाटप्रभा, मालप्रभा, भीमा, तुंगभद्रा और मूसी इसकी सहायक नदियां हैं।
12. कावेरी- कावेरी नदी पश्चिमी घाट के कुर्ग जिले मेँ ब्रम्हागिरीयाला से निकलती है। इस नदी पर गेरसोप्पा जल प्रपात दर्शनीय है। हेमावती, लोकपावनी, शिमसा, लक्ष्मणतीर्थ, कब्बीरी, स्वर्णवती, भवानी और अमरावती इसकी प्रमुख सहायक नदियां हैं।
13. नर्मदा- नर्मदा नदी घाट मध्य प्रदेश में अमरकंटक से निकाल कर गुजरात में भड़ौच के निकट अरब सागर में खंभात की खाड़ी में  जाकर मिलती है। नर्मदा नदी पर भेड़ाघाट का संगमरमर का कपिलधारा या धुआंधार जल प्रपात बहुत दर्शनीय है।
14. ताप्ती- ताप्ती नदी का उदगम स्थल बेतूल जिले में मुलताई नमक स्थल है, यह प्रायदीप की पश्चिमी प्रवाह की दूसरी सबसे बडी नदी है। लावदा, पटकी पूर्णा, हरकी, अरुणावती, पंझरा आदि इसकी सहायक नदियां हैं।
    

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english