ब्रेकिंग न्यूज़

 भारतीय इतिहास में पहली बार शीर्ष स्थानों पर काबिज होने वाली महिलाएं
भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति
श्रीमती प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।  वे 2007 से 2012 तक पांच वर्ष अपने पद पर रहीं।  इससे पहले वे 1985 से 1990 तक राज्यसभा सांसद और1991 से 1996 तक लोकसभा सदस्य थीं।  मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली प्रतिभा पाटिल 1962 से ही कांग्रेस से जुड़ी हुई थी।  उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास से संबंधित कई काम किए।   
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की बेटी इंदिरा गांधी देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनीं।  लाल बहादुर शास्त्री जी के निधन के बाद 11 जनवरी 1966 को वह देश के सबसे शक्तिशाली पद पर आसीन हुईं थीं।  1975 में देश में आपातकाल लगाने का फैसला हो या भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनकी कूटनीति रही हो, लोग इनके साहसिक फैसलों की वजह से 'आयरन लेडी' भी कहते हैं। 
भारत की प्रथम महिला आईपीएस
किरण बेदी 1972 में भारत की पहली महिला आईपीएस बनीं।  मूल रुप से पंजाब की रहने वाली किरण बेदी ने संयुक्त राष्ट्र शांति प्रबंधन विभाग में पुलिस सलाहकार के रूप में भी काम किया है।  तिहाड़ जेल के प्रमुख के रूप में उन्हें कैदियों के पुनर्वास के कदमों के लिए जाना जाता है।  वर्तमान में किरण बेदी पांॅडिचेरी की उप राज्यपाल हैं। 
भारत की प्रथम महिला डीजीपी
आईपीएस कंचन चौधरी भट्टाचार्य देश की पहली महिला पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनीं थी।  1973 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की यूपी कैडर की अधिकारी थीं।  बाद में वे उत्तराखंड चली गईं. 2004 में कंचन चौधरी भट्टाचार्य को उत्तराखंड में जब पुलिस महानिदेशक बनाया गया था।  वे देश की दूसरी महिला आईपीएस भी थीं।  
भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष
राजनयिक से नेता बनने वाली कांग्रेस की मीरा कुमार लोकसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनीं।  वर्ष 1980 के दशक के मध्य में राजनीति में शामिल होने वाली मीरा कुमार 2009 में लोकसभा अध्यक्ष पद पर चुनी गईं और 2014 तक आसीन रहीं।  मीरा कुमार कांग्रेस के दिवंगत नेता जगजीवन राम की पुत्री हैं। 
भारत की प्रथम महिला मिस यूनीवर्स
सुष्मिता सेन पहली ऐसी भारतीय महिला हैं, जिन्हें मिस यूनिवर्स का खिताब मिला था।  सुिष्मता सेन ने 21 मई 1994 को इस खिताब को अपने नाम किया था।  सुष्मिता सेन ने बॉलीवुड में काम किया है और कई हिट फिल्में उनके नाम है। 
माउंट एवरेस्ट पर चढऩे वाली प्रथम भारतीय महिला 
बछेन्द्री पाल हिमालय की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढऩे वाली पहली भारतीय महिला हैं।  23 मई 1984 का दिन भारतीय इतिहास में दर्ज हो गया क्योंकि इसी दिन बछेंद्री पाल ने माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह किया था।  यह उपलब्धि उन्होंने  29 साल की उम्र में अपने नाम की थी। 
अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम अभिनेत्री 
जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री नरगिस दत्त हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं।  वे अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री थीं।  वे पहली अभिनेत्री थीं, जिन्हें राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया और पद्मश्री पुरस्कार दिया गया।  वे एक ऐसी अदाकारा रहीं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाईं पर पहुंचाया। 
 भारतरत्न प्राप्त करने वाली प्रथम  गायिका 
लता मंगेशकर पहली भारतीय गायिका हैं, जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।  13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाली लता मंगेशकर ने 75 सालों तक अपनी आवाज की बदौलत लोगों की दिलों पर राज किया।. 36 भारतीय भाषाओं में गीत गाने वाली लता मंगेशकर को 2001 में भारत रत्न से नवाजा गया।  इन्हें 'स्वर कोकिला' भी कहा गया। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english