- Home
- छत्तीसगढ़
- -टी सहदेवभिलाई नगर। तिरुमला तेलुगु महिला समाज (टीटीएमएस) के तत्वावधान में शनिवार को एसएनजी, सेक्टर 04 के ऑडिटोरियम में उगादि पर्व सामाजिक सद्भाव व समरसता, सम्मान और संस्कृति के अनूठे संगम के बीच मनाया गया। रंगारंग सांस्कृतिक छटा के बीच टीटीएमएस की अध्यक्ष टी जयारेड्डी ने पचास से अधिक समाज प्रमुखों, वरिष्ठजनों, समाजसेवियों तथा चौंतीस नृत्यांगनाओं का स्मृति चिह्न और शाॅल देकर सम्मान भी किया। सम्मान समारोह के अलावा सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित हुई नृत्य प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें सेक्टर 06 ग्रुप प्रथम, तालपुरी एवं सेक्टर 04 ग्रुप द्वितीय, सेक्टर 02 तृतीय तथा सेक्टर 05 व चरोदा ग्रुप चतुर्थ स्थान पर रहे। वहीं पी सृजना और टी काव्या को बेस्ट डान्सर घोषित किया गया। जजों की भूमिका राखी राॅय तथा डॉ जी रतीश बाबू ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन रमा गोर्ती ने किया। उगादि पर्व मनाने की परंपरा दक्षिण भारतीय राज्यों विशेषकर आंध्रप्रदेश, तेलंगाना तथा कर्नाटक में रही है, इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए टीटीएमएस ने इस सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का काम किया।भरतनाट्यम एवं लोक नृत्य ने बांधा समांइससे पहले उगादि पर्व का विधिवत आरंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ, उसके बाद नृत्यांगनाओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत बी पूर्वी ने भरतनाट्यम के माध्यम से गणेश वंदना पेश कर की। भरतनाट्यम, लोक नृत्य और फिल्मी नृत्य प्रस्तुत करने वाली महिलाओं और बालिकाओं में भावना, शशि, प्रभा, रुक्मिणी, एस भावना, टी वीणा, उमा, माधुरी, अन्नपूर्णा, एस दिव्या, के शारदा, पी सृजना, पी अनीता, उमावती, डी गीताराव, पी आशा, जया, मानसा, गायत्री, पूजा, पी लक्ष्मी, देवयानी, एस ललिता, वी ललिता, के तुलसी, बी श्यामला, एल लावण्या, डी सत्यवती, एल मीनाक्षी, के दीपा, पुष्पलता, जी राजेश्वरी, देविका और डी सविता शामिल हैं।समाज प्रमुखों का हुआ सम्मानसम्मानित होने वाले प्रमुख व्यक्तियों में एनएन राव, नीलम चन्ना केशवलु, चन्ना केशवलु, वी प्रभाराव, टी सहदेव, के रुद्रमूर्ति, श्रीनिवास, के उमाशंकर, टी डिल्लेश्वर राव, डी कामराजू, बी पापाराव, राजेश्वर राव, जोगाराव, वी अप्पलस्वामी, जे श्रीनिवास राव, लोकेश राव, डी मोहनराव, जी माधवराव, डॉ परी, डॉ के राज, मानेश्वर राव, विजयलक्ष्मी, ममता राव, नेहा पटनायक, उमास्वामी तथा जे अरुणा समेत पचास से ज्यादा लोगों के नाम शुमार हैं। कार्यक्रम में विजयलक्ष्मी, रंजू बोस, रेखा राव, द्रौपदी, रंजू रेड्डी, मंजू सूर्यवंशी, जी पद्मा राव, ईशा, भवानी रेड्डी, देवी रेड्डी, पी रमा, ओ राजेश्वरी राव, यू नमिता, एमवी शैलजा और जी रोहिणी रेड्डी की सक्रिय भूमिका रही।
- श्रीमती नीलम आज आत्मनिर्भर बनकर एक छोटे से फैंसी दुकान का संचालन कर रहे हैं एवं अपनी बेटी के भविष्य के लिए पैसे जोड़ रही हैरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में संचालित महतारी वंदना योजना से प्रदेश में महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में आरंग विकासखंड के ग्राम नारा मंदिर हसौद की निवासी श्रीमती नीलम देवांगन की सफलता की एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है।श्रीमती नीलम देवांगन को योजना की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री रजनी देवांगन द्वारा दी गई। प्रारंभ में मिलने वाली मासिक राशि भले ही कम लगी, लेकिन नीलम ने इसका उपयोग सोच-समझकर किया और इसे आत्मनिर्भरता का माध्यम बना लिया। उन्होंने सबसे पहले अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एलआईसी की किश्त जमा करना शुरू किया, जिससे परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।इसके साथ ही नीलम ने अपने आत्मनिर्भर बनने के संकल्प को साकार करते हुए घर के एक छोटे से हिस्से में फैंसी स्टोर की शुरुआत की। दुकान के लिए आवश्यक सामग्री उन्होंने योजना से प्राप्त राशि से ही खरीदी। धीरे-धीरे उनकी दुकान गांव की महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो गई और आज यह एक स्थायी आय का स्रोत बन चुकी है।दुकान से होने वाली आमदनी और योजना की नियमित सहायता ने नीलम के परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। अब वे न केवल आत्मनिर्भर हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गई हैं।नीलम देवांगन का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस महत्वाकांक्षी योजना ने महिलाओं को आत्मसम्मान और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दिया है। यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें रोजगार सृजन की दिशा में प्रेरित कर रही है।नीलम ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की यह पहल उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक बनी है।
- गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और बेहतर सुविधाओं पर जोररायपुर/ जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री कुमार बिश्वरंजन ने रायपुर शहर स्थित कलाकेंद्र और नालंदा लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों संस्थानों की कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए निर्बाध और सुचारू संचालन के निर्देश दिए।कलाकेंद्र में सीईओ ने संगीत, नृत्य एवं अन्य कला विधाओं के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा संचालित यह केंद्र बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों को उनकी रुचि अनुसार गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।इसके पश्चात उन्होंने नालंदा लाइब्रेरी का दौरा कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों की शंकाओं का समाधान किया, उनसे फीडबैक लिया और लाइब्रेरी की उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया।
- रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग में प्राप्त तालाब की सफाई से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री बारोन बंजारे,श्री उमेश नामदेव, स्वच्छता निरीक्षक श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 अंतर्गत महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक 32 अंतर्गत अवन्ति विहार कॉलोनी शीतला तालाब में तत्काल सफाई मित्रों की टीम भेजकर विशेष सफाई अभियानपूर्वक करवाकर कचरा एकत्रित कर उसका परिवहन करवाते हुए जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत स्वच्छता कायम करते हुए अवन्ति विहार कॉलोनी शीतला तालाब से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.
- --दिया स्वच्छ सरोवर और स्वच्छ उद्यान का जन - जन को सकारात्मक स्वच्छता सन्देशरायपुर/रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा जोन 4 क्षेत्र में रविनगर उद्यान और जोन 7 क्षेत्र में तात्यापारा वार्ड अंतर्गत हाण्डी तालाब की सफाई विशेष अभियान जन - जन को स्वच्छ सरोवर और स्वच्छ उद्यान का सकारात्मक स्वच्छता सन्देश नगर निगम जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा की विशेष उपस्थिति और नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन शाखा नोडल अधिकारी प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री योगेश कडु और बंच ऑफ फूल्स के श्री सतीश भुवालका, ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के श्री अभिताभ दुबे, श्री टुटेजा, श्री विजय हिंशीकर, बंच ऑफ फूल्स सहित ग्रीन आर्मी के स्वयंसेवकों, ब्रम्हविद स्कूल के लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता से समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से दिया.नगर निगम जोन 7 जोन अध्यक्ष और तात्यापारा वार्ड पार्षद श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा ने हाण्डी तालाब की सफाई में स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, आमजनों, पर्यावरण प्रेमियों के साथ मिलकर श्रमदान करते हुए तालाब की सफाई के अभियान में सक्रियता से भाग लिया और सभी नागरिकों से तालाब में कचरा, गन्दगी, पॉलीथिन, हवन, पूजन वेस्टेज सामग्रियों आदि को नहीं फेंककर उसमें गन्दगी ना फैलाने और तालाब को स्वच्छ बनाये रखने के पर्यावरण हितेषी कार्य में सक्रिय भागीदार बनने की विनम्र अपील की.
- अनुपस्थित रहने वाले 5 कर्मियों को 'कारण बताओ' नोटिस जारीभिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के अंतर्गत आगामी जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आधिकारिक रूप से प्रारंभ कर दिया गया है। इसी कड़ी में आज जोन क्रमांक 4, खुर्सीपार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्वामी आत्मानंद स्कूल में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर जोन आयुक्त सह चार्ज जनगणना अधिकारी अमरनाथ दुबे के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।खुर्सीपार क्षेत्र के लिए कुल 99 प्रगणकों को प्रशिक्षण हेतु बुलाया गया था। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रगणकों को जनगणना के दौरान डेटा प्रविष्टि, प्रपत्र भरने की बारीकियों और तकनीकी पहलुओं से अवगत कराना, ताकि गणना कार्य त्रुटिहीन हो सके।प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन और गंभीरता बनाए रखने हेतु निगम प्रशासन पूरी तरह सख्त है। आज के सत्र में कुल 99 प्रगणकों में से 94 उपस्थित रहे, जबकि 5 प्रगणक बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए।"जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।"— अमरनाथ दुबे, जोन आयुक्त सह चार्ज जनगणना अधिकारी (जोन-4)ड्यूटी से नदारद रहने वाले इन 5 प्रगणकों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए, जोन आयुक्त सह चार्ज जनगणना अधिकारी के निर्देशानुसार उन्हें तत्काल 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा अन्य जोनों में भी इसी प्रकार चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
- कोण्डागांव,। कोंडागांव जिले में ‘अंगना में शिक्षा’ कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को जिले के सभी प्राथमिक शालाओं में ‘पढ़ई तिहार’ का व्यापक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान एवं जिला मिशन समन्वयक श्री ईमल बघेल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के पांचों विकासखंड—कोंडागांव, माकड़ी, फरसगांव, बड़ेराजपुर एवं केशकाल की कुल 1252 प्राथमिक शालाओं में आयोजित इस कार्यक्रम में 48,372 छात्र-छात्राएं, 2,754 शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में माताएं एवं अभिभावक शामिल हुए। पूरे जिले में उत्साहपूर्ण वातावरण के साथ शिक्षा को जनआंदोलन का रूप दिया गया।‘अंगना में शिक्षा’ पहल क्या है‘अंगना में शिक्षा’ एक अभिनव पहल है, जिसका उद्देश्य बच्चों को घर एवं आंगन के वातावरण में सरल, सहज और आनंददायक तरीके से शिक्षा प्रदान करना है। इस अभियान में अभिभावकों, विशेषकर माताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाती है, ताकि वे बच्चों की सीखने की प्रक्रिया में सहयोग कर सकें। इससे बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं गणनात्मक कौशल (एफएलएन) को मजबूती मिलती है और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार होता है।‘पढ़ई तिहार’ से बढ़ रही जागरूकता‘पढ़ई तिहार’ के माध्यम से बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों, नवाचारों एवं शिक्षण पद्धतियों का प्रदर्शन किया गया। इससे समुदाय में शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ी और अभिभावकों की सहभागिता मजबूत हुई।मॉनिटरिंग और ऑनलाइन एंट्रीकार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, स्रोत समन्वयकों, संकुल प्राचार्यों एवं समन्वयकों के साथ डीआरजी एवं बीआरजी टीमों द्वारा सतत निरीक्षण किया गया। साथ ही राज्य स्तर पर प्राप्त लिंक के माध्यम से ऑनलाइन एंट्री का कार्य भी किया गया।इस बार किए गए प्रमुख बदलावइस वर्ष ‘पढ़ई तिहार’ में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं । बढ़ती गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम की तिथि 25 अप्रैल के स्थान पर 11 अप्रैल निर्धारित की गई। समर कैंप अब स्कूलों में न होकर घरों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें माताओं की भूमिका प्रमुख रहेगी।समर कैंप में तीन प्रमुख बिंदु को शामिल किया गया है, जिसमें ब्लैकबोर्ड कॉर्नर के तहत घर में बच्चों के लिए छोटा ब्लैकबोर्ड या लेखन कोना तैयार कर उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। दूसरा बच्चों में अनुशासन और स्वच्छता की आदत विकसित करने हेतु यूनिफार्म के महत्व पर जोर दिया जाएगा और तीसरा ओआरएस एवं स्वास्थ्य जागरूकता के तहत गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए ओआरएस, नारियल पानी, नींबू पानी एवं नियमित जल सेवन की आदत विकसित की जाएगी।समर कैंप के संचालन की जिम्मेदारी ‘स्मार्ट माता’ को सौंपी गई है, जो घर पर ही बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन करेंगी। इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी कोंडागांव समग्र शिक्षा के पेडागॉजी प्रभारी श्रीनिवास नायडू (एपीसी) द्वारा दी गई।
- दुर्ग / दुर्ग संभाग के न्यायिक अधिकारियों हेतु एक दिवसीय संभागीय न्यायिक सेमीनार का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी द्वारा जिला न्यायालय, दुर्ग में किया गया। इस सेमीनार में दुर्ग संभाग के पाँच सिविल जिलों से कुल 120 न्यायिक अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधिपति, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी द्वारा न्याय एवं विधिक ज्ञान के प्रकाश का प्रतीक दीप का प्रज्वलन कर सेमीनार का शुभारंभ किया गया। सेमीनार में माननीय श्रीमती न्यायमूर्ति रजनी दुबे, तथा माननीय श्री न्यायमूर्ति रवीन्द्र कुमार अग्रवाल, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।माननीय मुख्य न्यायाधिपति ने नव अधिनियमित आपराधिक कानूनों के महत्व पर बल देते हुए कहा कि ये कानून आपराधिक न्याय प्रणाली के आधुनिकीकरण की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम हैं, जिनमें तकनीकी प्रगति का समावेश किया गया है तथा अधिक प्रभावी और पीड़ित-केंद्रित दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया गया है। न्यायिक अधिकारियों को इन अधिनियमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उनका स्पष्ट एवं व्यावहारिक समझ विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।सेमीनार के विषयों पर प्रकाश डालते हुए माननीय मुख्य न्यायाधिपति ने कहा कि चयनित विषय अत्यंत व्यावहारिक महत्व के हैं तथा ये निचली अदालतों के समक्ष आने वाली दैनिक चुनौतियों को प्रतिबिंबित करते हैं। परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 के अंतर्गत प्रकरणों के संदर्भ में उन्होंने शीघ्र निराकरण हेतु नवाचारी प्रकरण प्रबंधन तकनीकों एवं उपकरणों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे प्रक्रियात्मक निष्पक्षता बनाए रखते हुए लंबित प्रकरणों का प्रभावी निपटारा सुनिश्चित किया जा सके।माननीय मुख्य न्यायाधिपति ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के बढ़ते महत्व पर भी सेमीनार में प्रकाश डाला तथा ई-साक्ष्य की अवधारणा, विशेष रूप से भारतीय साक्ष्य अधिनियम के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखों की ग्राह्यता पर चर्चा की। न्यायिक अधिकारियों को डिजिटल साक्ष्य से संबंधित वैधानिक प्रावधानों से भली-भांति परिचित रहने की सलाह दी गई।अपने उद्बोधन के समापन में माननीय मुख्य न्यायाधिपति ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सेमीनार प्रतिभागियों के ज्ञान एवं कौशल को समृद्ध करेगा तथा न्यायिक कार्यों में आने वाली चुनौतियों के समाधान हेतु व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करेगा। माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय ने पुनः यह प्रतिपादित किया कि न्यायपालिका की शक्ति उसकी दक्षता, निष्पक्षता एवं न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता में निहित है तथा न्यायिक अधिकारियों की भूमिका विधि के शासन को सुदृढ़ करने एवं जनता के विश्वास को बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुर्ग ने स्वागत भाषण दिया, जिसमें उन्होंने निरंतर न्यायिक शिक्षा और विचारों के आदान-प्रदान के महत्व पर जोर दिया। इसके बाद श्रीमती निधि शर्मा तिवारी, निदेशक, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर ने परिचयात्मक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने सेमीनार के उद्देश्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की और बदलते कानूनी परिदृश्य में क्षमता निर्माण की बढ़ती आवश्यकता पर बल दिया। उद्घाटन सत्र का समापन दुर्ग के द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।सेमीनार का एक महत्वपूर्ण और निर्णायक क्षण मध्यस्थता 2.0 आईएआईएसएजीआर - दुर्ग के लिए मध्यस्थता रणनीति मॉडल नामक प्रकाशन का विमोचन था, जिसका अनावरण माननीय मुख्य न्यायाधिपति के हाथों हुआ। उनकी गरिमामय उपस्थिति में मध्यस्थता पर इस महत्वपूर्ण कृति के विमोचन ने कार्यक्रम को एक विशिष्ट आयाम प्रदान किया और सौहार्दपूर्ण विवाद समाधान के प्रति न्यायपालिका की प्रगतिशील प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।आयोजित सेमीनार में कुल 120 न्यायिक अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विधिक विषयों पर प्रस्तुतिकरण दिए गए, जिनमें आदेश 7 नियम 10 एवं नियम 11, सिविल प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत न्यायालय की अधिकारिता एवं वादपत्र निरस्तीकरण की शक्ति, निष्पादन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु रणनीतियाँ, धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के प्रकरणों के निपटारे हेतु तकनीक एवं उपाय, धारा 351 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत अभियुक्त के परीक्षण का उद्देश्य, ग्राह्यता एवं साक्ष्य मूल्य, तथा ई-साक्ष्य का अवलोकन एवं धारा 63 के अंतर्गत उसके वैधानिक प्रावधान जैसे विषय शामिल रहे। सेमीनार का उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों के ज्ञान एवं कौशल में अभिवृद्धि करना तथा न्यायिक प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाना रहा।आयोजित सेमीनार में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं न्यायिक अधिकारियों की दक्षता वृद्धि के उद्देश्य से एक रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया गया, जिसमें जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, चतुर्थ एफ.टी.एस.सी. (पॉक्सो), दुर्ग द्वारा भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। वहीं, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी, धमधा द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में उपस्थित न्यायिक अधिकारियों को नवीन आपराधिक कानूनों की महत्वपूर्ण धाराओं, उनके व्यावहारिक अनुप्रयोग तथा न्यायिक प्रक्रियाओं में आए बदलावों से अवगत कराया गया। सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विषय से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री के अधिकारीगण तथा दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कवर्धा एवं राजनांदगांव जिलों के न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- भिलाईनगर । दुर्ग सांसद विजय बघेल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रथम बार आयोजित अंडर 20 कुश्ती का महासंग्राम रोमांचक होता जा रहा है। रोजाना बड़ी तादाद में मौजूद खेल प्रेमियों के बीच देश भर के पहलवान कुश्ती के दांव पेंच आजमा रहे हैं।दूसरे दिन शनिवार को बालक वर्ग के कुल 240 मुकाबले हुएl जिसमें 10 पहलवानो को गोल्ड ,10 को सिल्वर और 20 पहलवानो को ब्रॉन्ज मैडल और प्रशस्ति पत्र दिये गयेl छत्तीसगढ़ के लिये भी गर्व रहा की इस दंगल में अंडर-20 बालक वर्ग में छत्तीसगढ़ को भी मैडल हासिल हुआl इस मौके पर दुर्ग सांसद विजय बघेल ने बताया कि वो स्वयं कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाडी रहें हैं। कबड्डी टीम का खेल हैं लेकिन पहलवानी एकल गेम हैं जिसके लिये हर खिलाडी हर पहलवान को तपना पड़ता है अनुशासन पूर्वक कठिन संघर्ष करना पड़ता है और तब सफलता प्राप्त होती है।श्री बघेल ने इस मौके पर कहा कि जीत की भूख को जो स्थाई रख पाता है वो देश की संम्पत्ति बनता है और आज हम छत्तीसगढ़ के भिलाई में ऐसे ही खिलाडी के रूप में देश की संपत्ति का निर्माण करने का एक छोटा सा प्रयास कर रहें है। उन्होंने कहा कि उनके लिये गौरवान्वित करने का हमेशा यह कारण रहता ऐसी सकारात्मक पहल पर लोग दिन रात एक कर इस तरह के आयोजन को नई ऊंचाईयां देते हैं।आयोजन के संदर्भ में निशु पाण्डेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ के अध्यक्ष जगन्नथ पहलवान, उपाध्यक्ष एवं प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ कार्य समिति सदस्य भाजपा भूपेंद्र यादव और उनकी पूरी टीम ने इस भव्य आयोजन हेतु सांसद विजय बघेल धन्यवाद ज्ञापित करते हुये विश्वास दिलाया है कि भविष्य में हम कुश्ती को छत्तीसगढ़ में शीर्ष स्थान दिलाने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कराने तैयार हैlइस कुश्ती के महासंग्राम का समापन रविवार 12 अप्रैल को होगा। आयोजक़ समिति के सदस्य वीरेन्द्र यादव पहलवान, भाजपा के पूर्व पार्षद एवं प्रदेश ओबीसी प्रकोष्ठ के विशेष आमंत्रित सदस्य देवेंद्र यादव,जी सुरेश बाबे, शशिकांत बघेल, राघवेंद्र सिंह, अजय पानिकर, राजेश सिंह, विश्वरतन सिन्हा, प्रमोद सिंह, सुधीर बंसल, डाकेश्वर परगनिहा और कल्पना स्वामी ने अंतिम दिन का महामुकाबला देखने भिलाई-दुर्गवासियों से उपस्थिति का आव्हान किया है।
-
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में बढ़ते पारिवारिक विवादों को सुलझाने और संबंधों में सुधार लाने के उद्देश्य से “एकत्व - परिवार परामर्श केंद्र” का शुभारंभ किया गया। जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने कोतवाली थाना परिसर में नव-निर्मित भवन का लोकार्पण किया। यह केंद्र परिवारों में बढ़ते मनमुटाव, तनाव और बिखराव को कम कर आपसी संवाद के माध्यम से समाधान उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया है। यहां अनुभवी काउंसलर्स द्वारा भावनात्मक सहयोग और परामर्श दिया जाएगा। पहले से कार्यरत 3 काउंसलर्स के साथ 6 नए काउंसलर्स की नियुक्ति की गई है, जिससे मामलों का त्वरित निराकरण संभव होगा।वर्तमान में दर्ज 55 प्रकरणों में से 28 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया जा चुका है। अधिकारियों ने इस पहल को सामाजिक समरसता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ लेने की अपील की है।
- -ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानीरायपुर / बिलासपुर जिले के खारंग नदी क्षेत्र में हुई दुर्घटना की जांच के बाद खनिज विभाग और जिला प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन पर सख्त रुख अपनाया है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित वाहन मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है, वहीं छत्तीसगढ राज्य में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।बिलासपुर जिले के खनिज अमले द्वारा खारंग नदी क्षेत्र में हुई दुर्घटना की विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान ग्राम गढ़वट में सरपंच, पंचगण एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। जांच में सामने आया कि 8-9 अप्रैल की मध्य रात्रि में दो युवक नदी क्षेत्र में गए थे, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की घटना हुई। इस घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा घायल हुआ। मौके पर प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिले, बल्कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर घटना की पुष्टि हुई।प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्राम गढ़वट निवासी तोषण कुमार कश्यप के नाम से जुड़ी है। इस आधार पर पुलिस थाना रतनपुर में वाहन मालिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 105 एवं 238(बी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि दोनों युवक नदी क्षेत्र में रेत उत्खनन के उद्देश्य से गए थे। हालांकि घटना स्थल पर अवैध उत्खनन के प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं मिले, लेकिन क्षेत्र में बनाए गए कच्चे मार्ग और ट्रैक्टर के आवागमन के संकेत पाए गए।खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2024-25 में गढ़वट और आसपास के इलाके में कुल 47 प्रकरण दर्ज कर लगभग 6.95 लाख रुपये की वसूली की गई, जबकि वर्ष 2025-26 में अब तक 22 प्रकरण दर्ज कर 3.19 लाख रुपये से अधिक की कार्रवाई की जा चुकी है। पूर्व में भी गढ़वट क्षेत्र में अवैध परिवहन के मामलों में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर प्रकरण दर्ज किए गए थे। विभाग द्वारा पंचायत स्तर पर भी अवैध उत्खनन रोकने के लिए समय-समय पर निर्णय और जागरूकता प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। file photo
- पेंड्रा। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में जनगणना 2027 के प्रशिक्षण में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर दो सहायक शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। तहसीलदार एवं ग्रामीण चार्ज जनगणना अधिकारी द्वारा सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला डोंगराटोला श्री इजहार सिंह ओटी और सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला बगड़ी श्री पवन कुमार कश्यप को जारी नोटिस में कहा गया है कि जनगणना 2027 के संबंध में प्रगणक एवं सुपरवाईजर का प्रशिक्षण 10 अप्रैल को पीएमश्री सेजेस विद्यालय मरवाही में सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया था। आपकी ड्यूटी प्रगणक के कार्य हेतु कार्यादेशित है। उक्त प्रशिक्षण में आप बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाये गये है, जबकि जनगणना कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। आपका यह कृत्य कार्य के प्रति स्वेच्छाचारिता एवं घोर लापरवाही तथा उदासीनता को प्रदर्शित करता है। आपका उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है। क्यों न आपके विरूद्ध सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 में विहित प्रावधानानुसार कार्यवाही संस्थित की जावे। इस संबंध में आप अपना जवाब 24 घंटे के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। अनुपस्थिति अथवा जवाब संतोषप्रद नहीं होने की स्थिति में आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी, जिसके जिम्मेदार आप स्वंय होंगे।
- दुर्ग / जिले में जनगणना 2027, प्रथम चरण हेतु अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण 11 अप्रैल से प्रारंभ हो गया है। यह प्रशिक्षण तहसीलवार विभिन्न स्थानों पर मास्टर ट्रेनर द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने आज बीआईटी के बी-ब्लाक कमरा नंबर 303, 304, 312 में आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण/अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण के दौरान बतायी जा रही जानकारी पर विशेष ध्यान देने की बाते कहीं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के हर पहलु को गंभीरता से लिया जाए ताकि गणना के दौरान किसी प्रकार की चुक न हो। कोई भी गणना से वंचित न होने पाए। अधिकारी-कर्मचारियों का यह प्रशिक्षण 50-50 के बैच में तीन कमरों में दिनांक 11,12,13,15,16,17,20,21,22 अप्रैल को सुबह 9.30 से प्रारंभ होकर संध्या 5.30 तक चलेगा। इस अवसर पर अनुविभागीय जनगणना अधिकारी श्री हरवंश सिंह मिरी, जनगणना जिला प्रभारी अधिकारी श्री उत्तम ध्रुव एवं तहसील दुर्ग ग्रामीण के चार्ज जनगणना अधिकारी तहसीलदार श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।
- बिलासपुर ।भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा बिलासपुर की वार्षिक साधारण सभा आज कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में स्थानीय सिम्स ऑडिटोरियम में संपन्न हुई। सभा का शुभारंभ मानवता के प्रतीक सर जिन हेनरी ड्युनाट की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।अध्यक्ष की अनुमति से प्रारंभ हुई बैठक में प्रारंभिक रूप से कोरम पूर्ण न होने पर कार्यवाही स्थगित की गई, जिसे पुनः प्रातः 11:30 बजे शुरू किया गया। बैठक में भारतीय रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉ बी एल गोयल द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। वर्ष 2024-25 के कार्यों, आय-व्यय विवरण एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी जिला समन्वयक श्री सौरभ सक्सेना द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। साथ ही वर्ष 2025-26 के बजट तथा 2026-27 के प्रस्तावित बजट को भी मंजूरी प्रदान की गई।बैठक में रेड क्रॉस की वित्तीय स्थिति, संपत्तियों एवं समितियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।सभा में लिए गए प्रमुख निर्णयों के तहत 22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वृद्धा आश्रम का संचालन रेड क्रॉस के सहयोग से किए जाने का निर्णय लिया गया। जिले के सभी 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिवर्ष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिन पर प्रति शिविर 2 से 3 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से डिलीवरी कॉल सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिसमें युवोदय वॉलिंटियर्स की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।इसके अतिरिक्त त्रिनेत्र सेवा समिति को 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने, सड़क दुर्घटना सहायता, स्वस्थ्य नोनी योजना एवं आरुग संस्था को सहयोग देने का निर्णय लिया गया। सदस्यता विस्तार अभियान के तहत वर्ष 2026 में 1000 से अधिक नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जो 1 मई से 31 जुलाई तक संचालित किया जाएगा।साथ ही सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय, कोनी में रेड क्रॉस द्वारा मेडिकल स्टोर एवं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र स्थापित कर आमजन को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाएगी।अंत में रेड क्रॉस की सचिव डॉ. शुभा गरेवाल ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।बैठक में उपस्थित सदस्य*श्री संदीप अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायतश्री अमरजीत सिंह दुआ, कोषाध्यक्षश्री सैय्यद जफर अली, सदस्यश्री राजीव अवस्थी, सदस्यश्री सुरेंद्र गुंबर, सदस्यश्री सुधीर खण्डेलवाल, आजीवन सदस्यश्री अनिल तिवारी, आजीवन सदस्यश्रीमती जयश्री शुक्ला, आजीवन सदस्य
- रायपुर- जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय उप चुनाव के लिए अपर कलेक्टर श्री अभिषेक गुप्ता को रोल ऑब्जर्वर नियुक किया गया है। इनका कांटेक्ट नंबर - 9407720005 है। इनसे मिलने का समय 10 am से 3 pm है और स्थान न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन है।
- - मनोरंजन, कैरम- शतरंज, टीवी, किताबों के बीच वरिष्ठजन का बीत रहा दिनरायपुर। छत्तीसगढ़़ शासन के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र मंडल की ओर से संचालित सियान गुड़ी में पहुंचने वाले बुजुर्ग इन दिनों सिलाई मशीन चलाना सीख रहे हैं। सीखते- सीखते जो वरिष्ठजन अच्छी तरह सिलाई मशीन चला रहे हैं, वे अब घर के कपड़े, तिरपाल आदि सीलकर अपने नए नवेले शौक को पूरा तो कर ही रहे हैं, साथ ही थोड़ी बहुत बचत भी कर रहे हैं। वहीं मनोरंजन के साथ कैरम, शतरंज और किताबों के बीच समय व्यतीत कर रहे हैं।मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने बताया कि सियान गुड़ी के प्रारंभ होने के साथ कुछ सदस्य लगातार आ रहे हैं। इन लोगों के मनोरंजन और स्वास्थ्य को लेकर हम कार्य करते हैं। प्रतिदिन सियान गुड़ी आने वाले टूरी हटरी पुरानी बस्ती निवासी डॉ. ओपी सोनी इन दिनों यह रखी सिलाई मशीन को चलाना सीख रहे हैं। वह अपने घर से तिरपाल और कुछ कपड़े भी लाते हैं, फिर उस पर सिलाई करते हैं।खंगन के अनुसार यहां प्रतिदिन सत्यम विहार, रायपुरा निवासी डॉ. ओमकार बिसेन, मोहबा बाजार के लखन लाल साहू और पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के हीराधर पटेल आते हैं। डाॅ. कमल वर्मा और फिजियोथैरेपिस्ट डाॅ. अंकिता काले की सेवाओं के चलते यहां आने वाले बुजुर्गों की नियमित स्वास्थ्य जांच भी होती रहती है।अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने आग्रह किया है जिन घरों में वरिष्ठजन दोपहर के समय अकेले ही समय व्यतीत करते हैं, उन्हें महाराष्ट्र मंडल के सियान गुड़ी में आकर अपने हम उम्र साथियों के साथ समय बीतना चाहिए, ताकि बढ़ती उम्र के साथ वे एकाकी जीवन में अवसाद में जाने से बचें। साथ ही सतत् बॉडी चेकअप से अपने आप को सेहतमंद भी रखें।
- -आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित-किसी भी अफवाह और भ्रम से बचेमहासमुंद / कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल, डीजल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। शासन के निर्देशों के परिपालन में वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत करते रखते हुए स्थापित इस नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 99265,45105 निर्धारित किया गया है।इस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं वितरण पर सतत निगरानी रखी जाएगी। सहायक खाद्य अधिकारी श्री मनीष यादव को इस हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में विकासखंड स्तर पर राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की गई है, जो महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली विकासखंडों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की निगरानी करेगी।गठित दल द्वारा घरेलू एलपीजी गैस, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था तथा दैनिक आवश्यक वस्तुओं की नियमित समीक्षा की जाएगी। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग एवं किसी भी प्रकार के दुरुपयोग पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित अधिकारियों को साप्ताहिक प्रतिवेदन जिला कार्यालय (खाद्य शाखा) में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।जिले में घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता सामान्य, अफवाहों से बचने की अपीलकलेक्टर श्री विनय लंगेह ने जिले में घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर स्पष्ट किया है कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतत आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने बताया कि जिले में संचालित सभी गैस एजेंसियों एवं ऑयल कंपनियों के अधिकारियों की नियमित बैठक लेकर घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं दैनिक आवश्यकता की समीक्षा की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने निर्देशित किया कि गैस सिलेंडरों की दैनिक आवक एवं वितरण पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग एवं अन्य दुरुपयोग को रोकने के लिए संयुक्त टीम द्वारा समय-समय पर जांच की जाए। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।कलेक्टर श्री लंगेह ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम पर ध्यान न दें। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति की जानकारी समय-समय पर नागरिकों को साझा की जाए, ताकि आमजन को सही एवं तथ्यात्मक जानकारी मिलती रहे।
- महासमुंद / आयुक्त खाद्य एवं कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूना संग्रहण की कार्रवाई की गई।10 अप्रैल को मेसर्स अंबिका बेवरेजेस, महासमुंद से अंजल एक्वा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के दो नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन जांच कर खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन हेतु आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही विशेष अभियान के तहत सॉफ्ट ड्रिंक के 5 तथा कैफिनेटेड बेवरेजेस के 2 सर्विलेंस नमूने भी संकलित किए गए।इसी क्रम में आज 11 अप्रैल को फर्म जय भोले बेवरेजेस, पिथौरा से देवधारा पानी पाउच का नमूना, फाइव स्टार आइस कैंडी एवं स्वैग कैफिनेटेड बेवरेजेस के सर्विलेंस सैंपल लिए गए। वहीं विकास किराना, पिथौरा से पान पराग पान मसाला का नमूना जांच हेतु लिया गया। निरीक्षण के दौरान जय भोले बेवरेजेस, पिथौरा में कुछ अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित फर्म के विरुद्ध इंप्रूवमेंट नोटिस जारी करने की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। सभी संकलित नमूनों को खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच हेतु भेज दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- महासमुंद / वनमंत्री श्री केदार कश्यप की मंशानुसार सघन गस्ती अभियान के तहत् 10 अप्रैल को महासमुंद वनमंडल के बागबाहरा परिक्षेत्र अंतर्गत खल्लारी सर्किल के दक्षिण खल्लारी परिसर में विशेष सघन जांच अभियान संचालित किया गया।अभियान के दौरान ग्राम चुरकी क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी परिवहन करते हुए एक स्वराज माजदा ट्रक (क्रमांक CG 08/L-0851) को पकड़ा गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अवैध रूप से परिवहन की जा रही बीजा लकड़ी 19 नग (1.523 घनमीटर) एवं अन्य प्रजाति की लकड़ी 4 नग (0.353 घनमीटर), कुल 23 नग (1.858 घनमीटर) पाई गई, जिसे मौके पर ही जप्त कर लिया गया। जप्ती उपरांत वाहन चालक श्री राकेश, पिता श्री गोरेलाल सतनामी, निवासी फरफोद, आरंग, जिला रायपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान चालक द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध वन अपराध क्रमांक 14402/24 , 10 अप्रैल 2026 को पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। इस कार्यवाही में वन प्रबंधन समिति चुरकी के अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ-साथ परिक्षेत्र अधिकारी श्री लोकनाथ ध्रुव, डिप्टी रेंजर श्री मोतीलाल साहू, वन रक्षक श्री कमल यादव, श्री अमित दीवान एवं श्री विवेकानंद क्षेत्रपाल का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।
-
- “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ’
रायपुर । जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है - खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।=इसी क्रम में आज नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती तारा साहू ने अपने पुत्र गौरव का जन्मदिन आंगनबाड़ी केंद्र भाठागांव में, शिक्षिका चंचल विजय शुक्ला ने आंगनबाड़ी केंद्र मंगल बाजार कुंद्रापारा, स्टाफ नर्स गोमति अहिरवार ने आंगनबाड़ी केंद्र अमलीडीह, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सुश्री श्रद्धा दयाल ने आंगनबाड़ी केंद्र आम बिलाड़ी, सहायक वर्ग 3 श्रीमती कल्याणी पटेल ने आंगनबाड़ी केंद्र तुलसी, रूरल मेडिकल असिस्टेंट सुश्री ज्योति चंद्राकर ने आंगनबाड़ी केंद्र दोन्देकला एवं हेडमास्टर राजेश कुमार नायक ने आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम भाटापारा केंद्री में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया। - - महाकौशल कला विथिका में लगी प्रदर्शनी में पीओपी, सीमेंट व प्राकृतिक रंगों से बनी चित्रकारी को अपलक निहार रहे कलाप्रेमी दर्शकरायपुर। महाकौशल कला विथिका में लगी शैल चित्र प्रदर्शनी इस दिनों कला प्रेमी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। उसमें भी प्रतिष्ठा राजीव गाडगिल के प्राचीन शैल कला के चित्र काफी सराहे जा रहे हैं। प्रतिष्ठा ने इन तस्वीरों में आदिवासियों को शिकार करते हुए दिखाया है। इसमें आदिवासियों के एक समूह को एक साथ चलते हुए भी दर्शाया गया है।प्रदर्शनी में उनकी यह मूर्ति प्राचीन कला से एक पत्थर की तरह दिखती है। प्रतिष्ठा के अनुसार इस तरह के 'पत्थर' की बनावट बनाने के लिए उन्होंने पीओपी और सीमेंट का उपयोग किया है। इस कार्य को पूरा करने में उन्हें लगभग दो सप्ताह लग गए। वे कला में प्राकृतिक रंगों के उपयोग पर जोर देती हैं। रंग बनाने के लिए लाल पत्थर और हरे पत्तों का उपयोग प्रतिष्ठा को भाता है। इसके अलावा रेत और बजरी का उपयोग उनके चित्रकारी की विशेषताओं में शामिल है।प्रदर्शनी में दिखाई गई कलाकृति मानव जीवन में कला की उत्पत्ति को दर्शाती है। यह प्राचीन जीवन शैली का जीवंत चित्रण है। प्राकृतिक रंगों के कारण ये चित्र बहुत यथार्थवादी लगते हैं। कला का यह काम 'अतुलनीय' है और इतिहास की कहानी बताता है। प्रतिष्ठा की कला की विशेषता आधुनिक साहित्य के माध्यम से प्राचीन अनुभव देना है। यह मानव जाति के शुरुआती दिनों के संघर्ष की एक झलक है। यह प्राचीन संस्कृति को संरक्षित करने का एक प्रयास भी है।महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने उनकी कला को देखकर कहा कि प्रतिष्ठा गाडगिल ने अपनी कल्पना से प्राचीन विरासत को पुनर्जीवित किया है। उनका यह कार्य अभूतपूर्व और प्रशंसनीय है।आजीवन सभासद राजीव गाडगिल की सुपुत्री प्रतिष्ठा की कला को देखकर मंत्रमुग्ध मंडल के सचिव चेतन गोविंद दंडवते, मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन सहित अनेक पदाधिकारियों ने प्रतिष्ठा को महाराष्ट्र मंडल ही नहीं, प्रदेश का भी गौरव बताया है। उन्होंने उनके चित्रों की एकल प्रदर्शन को महानगरों में लगाने की बात कही है, ताकि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल सके।
- -महात्मा फुले ने लोगों के मन में आशा और आत्मविश्वास जगाया - मुख्यमंत्री सायरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर शनिवार को उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत के महान समाज सुधारकों में से एक और पीढ़ियों को दिशा दिखाने वाले महात्मा ज्योतिराव फुले जी का यह 200वाँ जयंती वर्ष है। महान समाज सुधारक महात्मा फुले का जीवन नैतिक साहस, आत्म चिंतन और समाज के हित के लिए अटूट समर्पण का प्रेरक उदाहरण है। महात्मा फुले ने लोगों के मन में जो आशा और आत्मविश्वास का भाव जगाया, उसका व्यापक प्रभाव हम आज भी महसूस करते हैं। उनके विचार देशवासियों के लिए प्रेरणापुंज हैं। उन्होंने हमेशा यह माना कि चाहे कितनी भी कठिनाइयाँ क्यों न आएं, इंसान को मेहनत करनी चाहिए, ज्ञान हासिल करना चाहिए और समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उनका मानना था कि ज्ञान किसी एक वर्ग की संपत्ति नहीं, बल्कि एक ऐसी शक्ति है, जिसे सभी के साथ साझा किया जाना चाहिए। जब समाज के बड़े हिस्से को शिक्षा से वंचित रखा जाता था, तब उन्होंने लड़कियों और वंचित वर्गों के लिए स्कूल खोले। शिक्षा के प्रति उनका दृष्टिकोण हमें आज भी बहुत प्रेरित करता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महात्मा फुले ने गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों को सम्मान दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अपने शैक्षिक ज्ञान और बौद्धिकता से महात्मा फुले ने कृषि, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों की गहरी जानकारी हासिल की। उनका जीवन हमें सिखाता है कि समाज की शक्ति को जनहित और नैतिक मूल्यों से जोड़कर भारत में क्रांतिकारी बदलाव लाए जा सकते हैं। यही कारण है कि आज भी उनके विचार करोड़ों लोगों में नई उम्मीद जगाते हैं।इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश मंत्री अमित साहू, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, कार्यक्रम संयोजक डॉ.कुन्ती देवी जागडे, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मितुल कोठारी, हरिनाथ खूंटे, राजेश्वर भार्गव, बसंत बाग, ख़ेमराज बकरे, अनिल सोनवानी, अवध राम बघेल उपस्थित थे।
- -केले की उन्नत खेती से बढ़ी आमदनी और मिली पहचानबिलासपुर /तखतपुर ब्लॉक के ग्राम गोबंद के किसान श्री उस्मान गनी खान की सफलता की कहानी आज क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए उन्होंने आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदल रहे है।किसान श्री खान पहले सामान्य फसलों की पारम्परिक खेती करते थे, जिससे उन्हें सीमित आय ही प्राप्त होती थी। लेकिन समय के साथ उन्होंने नई तकनीकों को अपनाने का निर्णय लिया। उद्यान विभाग के मार्गदर्शन और सहयोग से उन्होंने वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत उन्नत किस्म जी-9 केले की खेती शुरू की। उन्होंने अपने खेत के लगभग 0.900 हेक्टेयर क्षेत्र में वैज्ञानिक तरीके से केले का रोपण किया। इसमें उन्नत पौधों का चयन, उचित दूरी पर रोपाई, समय-समय पर सिंचाई, खाद एवं उर्वरक का संतुलित उपयोग और कीट-रोग नियंत्रण जैसे आधुनिक तरीकों को अपनाया गया। इसका सकारात्मक परिणाम यह रहा कि वर्तमान में फसल की स्थिति काफी अच्छी है और पौधे स्वस्थ एवं मजबूत दिखाई दे रहे हैं।कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस फसल से लगभग 400 से 600 क्विंटल तक उत्पादन होने की संभावना है, जो पारंपरिक खेती की तुलना में काफी अधिक है। इस पूरी प्रक्रिया में किसान को लगभग 1.50 लाख से 2.00 लाख रुपये तक की लागत आई है। वहीं, बाजार में केले की मांग और उचित मूल्य को देखते हुए उन्हें 4 से 5 लाख रुपये तक की आय होने की उम्मीद है। इस प्रकार किसान को अच्छी खासी शुद्ध आय प्राप्त हो सकती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।किसान श्री उस्मान गनी खान का कहना है कि यदि किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाएं और सरकारी योजनाओं का सही तरीके से लाभ उठाएं, तो कम भूमि में भी अधिक उत्पादन और बेहतर मुनाफा कमाया जा सकता है। उन्होंने अन्य किसानों को भी पारंपरिक खेती के साथ-साथ बागवानी फसलों की ओर रुख करने की सलाह दी है। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने भी किसान की इस पहल की सराहना की है और इसे क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए एक आदर्श उदाहरण बताया है। विभाग द्वारा समय-समय पर किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। श्री खान की मेहनत, नई सोच और सरकारी योजनाओं के सही उपयोग ने यह साबित कर दिया है कि अगर किसान जागरूक और प्रयासशील हों, तो खेती को लाभ का सौदा बनाया जा सकता है। उनकी यह सफलता कहानी न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही है, बल्कि पूरे क्षेत्र के किसानों को नई दिशा भी दे रही है।
- -रायपुर जिला कॉल सेंटर से राजधानी निवासी विवेक को जल्द मिला समाधान, जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभाररायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में रायपुर जिला प्रशासन द्वारा संचालित जिलास्तरीय हेल्पलाइन नंबर (कॉल सेंटर) आम नागरिकों के लिए त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनती जा रही है। अब रायपुर में लोगों को समस्याओं का समाधान एक कॉल पर मिल रहा है श्रीराम नगर फेस-2 निवासी श्री विवेक प्रधनानी ने बताया कि उनकी कमर्शियल प्रॉपर्टी में लगे नल कनेक्शन को कटवाने के लिए वे नगर निगम के जोन कार्यालय में कुछ दिनों से आवेदन कर रहे थे, लेकिन समाधान नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद उन्हें अखबार के माध्यम से जिलास्तरीय हेल्पलाइन नंबर की जानकारी मिली।उन्होंने कॉल सेंटर में अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसके कुछ ही दिनों के भीतर संबंधित विभाग द्वारा नल कनेक्शन काट दिया गया। समय पर समाधान मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन का आभार जताया। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584 और 9977222594 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. (सुश्री) सरोज पाण्डेय ने सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 भारत के लोकतंत्र में एक क्रांतिकारी कदम है। इस क्रांतिकारी कदम को उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त कर डॉ. सुश्री पाण्डेय ने कहा कि बहुत-से दल इससे पहले भी यह विधेयक लेकर आए। कभी किसी ने एक सदन में पारित किया तो दूसरे सदन में उसको रखने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. (सुश्री) पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं को केवल वोट बैंक के तौर पर तमाम राजनीतिक दलों ने देखा, लेकिन उनका अधिकार किसी ने नहीं दिया। देश की आधी आबादी को उनका अधिकार प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दिया है एवं सबके विकास में महिलाओं को भी जोड़ा। डॉ. सुश्री पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नारीत्व का जो सम्मान किया है, उसके लिए देश की सभी बहनें प्रधानमंत्री श्री मोदी को बहुत साधुवाद देती हैं कि उन्होंने इतनी ताकत के साथ भारत की संसद में इस अधिनियम को रखा है। जब इस अधिनियम को संसद के पटल पर रखा गया तब परिस्थितियाँ सकारात्मक नहीं थीं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 2029 में यह बिल लागू हो, उस दिशा में कार्य किया और अभी उस पर संशोधन आ रहा है। आने वाले समय में विधानसभा और लोकसभा में संशोधन के साथ यह बिल पारित होगा 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ। महिलाओं ने देश में बहुत बेहतर काम किया।भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. (सुश्री) पाण्डेय ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री मोदी ने की, जिसका सकारात्मक परिणाम आया है। आज महिलाएं नीति-निर्धारक भी हैं, केवल नीति के लाभार्थी नहीं हैं। महिलाएं अब नीति बनाएंगी। जब महिलाएं सदन में बड़ी संख्या में बैठेंगी तो सकारात्मक परिणाम आएगा, जो भारत की राजनीति को परिवर्तित करेगा।नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री का आभार माना मंत्री राजवाड़े नेप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नारी शक्ति वंदन बिल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बिल महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। यह बिल महिलाओं के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन लाएगा। इस विषय के दृष्टिगत निर्धारित पार्टी कार्यक्रमों के तहत आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस राजधानी रायपुर में संपन्न हुई। इसके साथ ही प्रदेश के 10 लोकसभा क्षेत्र में प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। इसके तहत देश 15 प्रमुख स्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें से छत्तीसगढ़ में रायपुर के पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में 15 अप्रैल को कार्यक्रम होगा। 11 से 16 अप्रैल तक संभाग स्तर पर नारी शक्ति सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इनमें सामाजिक संगठनों महिला आयोग, अनुसूचित जाति एवं जन जाति आयोग की सक्रिय भूमिका होगी। इस कार्यक्रम में स्थानीय महिला जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति होगी। 15 और 16 अप्रैल को नारीशक्ति पदयात्रा की जाएगी। प्रत्येक पदयात्रा का प्रभारी भाजपा की महिला सांसद, विधायक एवं पदाधिकारियों को बनाया जाएगा एवं पदयात्रा का नेतृत्व प्रतिष्ठित समाजिक सेलेब्रिटी महिला से करवाया जाएगा। श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि इसके साथ ही महिल मोर्चा एवं युवा मोर्चा द्वारा बाईक रैली की जाएगी। इसके साथ ही मिस्ड कॉल नंबर 966 717 3333 एवं स्टीकर जारी किया जाएगा। लेख का प्रकाशन, कलात्मक नवाचार, नारी शक्ति दीवार और ह्यूमन चैन, अन्य प्रमोशन अभियान, सोशल मीडिया अभियान चलाई जाएगी। नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर स्थानीय निकायों के द्वारा प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।इस मौके पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, महापौर मीनल चौबे, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय, डॉ. किरण बघेल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कृतिका जैन मौजूद रहीं।











.jpg)
.jpg)


.jpg)










.jpg)
