- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर/छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल संघ के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि राज्य के प्रतिभाशाली निशानेबाज श्री दिव्यांशु शैलेंद्र देवांगन का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित ISSF जूनियर वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता 2026 के लिए हुआ है, जो मिस्र की राजधानी Cairo में आयोजित की जाएगी।राष्ट्रीय राइफल संघ भारत (NRAI) द्वारा जारी चयन सूची के अनुसार, श्री दिव्यांशु शैलेंद्र देवांगन का चयन 10 मीटर एयर राइफल (जूनियर पुरुष) स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया है। यह चयन उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्राप्त उपलब्धियों का प्रतिफल है।यह उपलब्धि न केवल श्री दिव्यांशु के खेल जीवन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी अत्यंत गौरव का क्षण है। यह चयन इस तथ्य को रेखांकित करता है कि छत्तीसगढ़ अब राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय शूटिंग मानचित्र पर भी अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है।छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल संघ श्री दिव्यांशु शैलेंद्र देवांगन, उनके माता-पिता, प्रशिक्षकों तथा सहयोगी स्टाफ को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता है। संघ को पूर्ण विश्वास है कि वे Cairo में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश एवं राज्य का नाम गौरवान्वित करेंगे।संघ राष्ट्रीय राइफल संघ भारत (NRAI), खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा राज्य में शूटिंग खेल के विकास से जुड़े सभी हितधारकों के सतत सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता है।छत्तीसगढ़ का समस्त खेल जगत श्री दिव्यांशु शैलेंद्र देवांगन को ISSF जूनियर वर्ल्ड कप 2026 के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता है तथा आशा करता है कि उनकी यह उपलब्धि राज्य के युवाओं को खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।
- -खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग सलाहकार समिति की बैठक अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू ने ली-संस्कृति विभाग द्वारा प्रस्तावित सांगीतिक स्पर्धा आयोजन बच्चो की बोर्ड परीक्षा उपरांत रखने निर्देश-मूर्तियों की साफ सफाई समुचित संधारण मरम्मत प्राथमिकता से करवाने के निर्देश, नगर वासियों को समृद्ध विरासत से अवगत करवाने हेरिटेज वाक आयोजन पर चर्चा 0-खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शीघ्र इंटर जोन किकेट स्पर्धा आयोजन करवाने का निर्देश- बॉक्स किकेट स्पोर्ट्स जोन के समुचित संधारण को लेकर आवश्यक चर्चा की गयीरायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय में संस्कृति विभाग की विभागीय सलाहकार समिति की बैठक विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी की अध्यक्षता एवं सदस्य पार्षद श्रीमती ममता सोनू तिवारी, श्री आनंद अग्रवाल, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, श्री महेश कुमार ध्रुव सहित अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, उपायुक्त डॉ अंजलि शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कवर, उपअभियंता सुश्री रूचिका मिश्रा की उपस्थिति में हुई।संस्कृति विभाग सलाहकार समिति की बैठक में बच्चो की बोर्ड परीक्षाओ के उपरांत संस्कृति विभाग द्वारा प्रस्तावित सांगीतिक स्पर्धा आयोजन करवाने के निर्देश दिये गये। रायपुर नगर निगम क्षेत्र स्थित शहीदो, महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो की मूर्तियो, प्रतिमाओं की साफ सफाई आवश्यक रंगरोगन, संधारण, सुवार मरम्मत, छत्र लगवाने का कार्य एवं नवीन प्रस्तावो के संकल्प अनुसार तय स्थलो पर मूर्ति की ससम्मान स्थापना एवं नामकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये और नगर वासियों को रायपुर शहर की समृद्ध विरासत से अवगत करवाने हेरिटेज वाक के आयोजन पर आवश्यक चर्चा और विचार- विमर्श किया गया।इसी प्रकार आज खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग की विभागीय सलाहकार समिति की बैठक अध्यक्ष श्री नंदकुमार साहू की अध्यक्षता एवं सदस्य पार्षद श्रीमती ममता सोनू तिवारी, श्री राजेश कुमार देवांगन, जोन 1 अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, पार्षद श्री महेश कुमार ध्रुव, अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, उपायुक्त श्री जसदेव सिंह बाबरा, कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कंवर, उपअभियंता सुश्री रूचिका मिश्रा की उपस्थिति में हुई। बैठक में नगर निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शीघ्र इंटर जोन किकेट स्पर्धा का आयोजन रखने और 15 सदस्यीय किकेट दलो में महिला कर्मचारियों को भी सम्मिलित करने के निर्देश दिये गये। बैठक मे नगर निगम रायपुर क्षेत्र में शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न स्थानो पर निर्मित बॉक्स किकेट स्पोर्टस जोन का समुचित संधारण करने के सम्बन्ध में आवश्यक चर्चा एवं विचार- विमर्श किया गया, वहीं नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों हेतु खेलकूद स्पर्धा के आयोजन को लेकर आवश्यक चर्चा और विचार- विमर्श किया गया।
- रायपुर,। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना "प्रोजेक्ट धड़कन" के अंतर्गत ज़िले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है - बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना।कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से आज आरंग टीम बी द्वारा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गुल्लु एवं मिडिल स्कूल बाना में 240 बच्चों की स्क्रीनिंग, धरसीवां टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 2 एवं 8 छेरीखेड़ी में 173 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 6 एवं 7 मठपुरैना में 165 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम डी द्वारा लायंस हैंडिकैप्ड स्कूल भनपुरी में 103 बच्चों की स्क्रीनिंग, अभनपुर टीम बी द्वारा प्राथमिक शाला अभनपुर में 137 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम ए द्वारा संतोषी नगर के आंगनबाड़ी केंद्र ताज नगर, इमामबाड़ा एवं शिवनगर में 133 बच्चों की स्क्रीनिंग, तिल्दा टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक शाला एवं मिडिल स्कूल जलसो में 184 बच्चों की स्क्रीनिंग व पूरे जिले में आज कुल 1032 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।
- - एक्सपर्ट पैनल में शामिल संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन किसी बच्चे की समस्या का कर रहे समाधान, तो किसी के सवाल का दे रहे जवाबरायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से प्रारंभ होने वाली हैं। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं के मन से भय और अन्य दिक्कतों को दूर करने के लिए माशिमं ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। इसमें छात्र-छात्राएं विषयवार तैयारी की जानकारी ले रहे हैं। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी को लेकर हर तरह के सवाल पूछ रहे हैं। वहीं कुछ छात्र अपनी समस्याएं भी बता रहे हैं। एक्सपर्ट के इस पैनल में शामिल संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के प्राचार्य मनीष गोवर्धन भी बच्चों की शंकाओं का समाधान कर रहे हैं और उन्हें प्रोत्साहित भी।गोवर्धन ने बताया कि हेल्प लाइन नंबर पर बच्चों के साथ अभिभावकों के भी कॉल आ रहे हैं। कई बच्चों के यह सवाल होते हैं कि लास्ट ईयर के पेपर से कितना प्रश्न इस वर्ष आएगा। ऐसे में हम बच्चों को यह बताते हैं कि शायद कोई आ जाए, यह सोचकर पूरे प्रश्नों की तैयारी करो और फिर कोई नहीं आएगा, सोचकर भिन्न प्रश्नों की तैयारी अलग से कर लो। ऐसे में तुम्हें परेशानी नहीं होगी।हेल्प लाइन सेंटर में बैठे मनोवैज्ञानिक, डॉक्टर और शिक्षक परीक्षार्थियों की काउंसिलिंग कर उन्हें मोटिवेट कर रहे हैं। हेल्प लाइन पर खासतौर पर महासमुद, जांजगीर- चांपा, धमतरी, रायपुर, रायगढ़ और दुर्ग जिलों के 12वीं कक्षा के छात्र- छात्राएं विषयों की तैयारी को लेकर ज्यादा सवाल पूछ रहे हैं। कई विद्यार्थी समय प्रबंधन, याद करने की तकनीक और परीक्षा के डर से जुड़े सवाल भी कर रहे हैं। छात्रों के इन प्रश्नों का जवाब मनोवैज्ञानिक और विषय विशेषज्ञ गंभीरता से दे रहे हैं।डेस्क में बैठे विशेषज्ञ न केवल विषय से जुडी समस्याओं और शंकाओं का समाधान कर रहे हैं, बल्कि छात्रों को तनाव से उबरने और आत्मविश्वास बढ़ाने का भी कार्य कर रहे हैं। हेल्पलाइन के माध्यम से मिले मार्गदर्शन से छात्र संतुष्ट हो रहे हैं।
- भिलाई नगर। पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग की सलाहकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक विभाग की प्रभारी सदस्य श्रीमती नेहा साहू एवं सचिव तिलेश्वर साहू की उपस्थिति में संपन्न हुई।बैठक का मुख्य एजेंडा वार्ड क्रं. 04, नेहरू नगर जी. ई. रोड स्थित उद्यानों सहित अन्य उद्यानों का बेहतर संचालन एवं सुव्यवस्थित रखरखाव रहा। समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि निगम क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य उद्यानों के संचालन एवं रखरखाव हेतु रुचि की अभिव्यक्ति के तहत दिए जाने हेतु आगामी कार्यवाही की जाए।सभी सदस्यों ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। प्रभारी सदस्य नेहा साहू ने चर्चा के दौरान कहा कि "उद्यान शहर की फेफड़े होते हैं। हमारा लक्ष्य वरिष्ठ नागरिकों के टहलने के लिए सुरक्षित पथ और बच्चों के मनोरंजन के लिए बेहतर खेलकूद के संसाधन उपलब्ध कराना है।" बैठक में इस बात पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया कि उद्यानों को किस प्रकार अधिक व्यवस्थित और सुंदर बनाया जा सकता है। उद्यानों में बैठने के लिए बेंच, लाइट व्यवस्था और नए पौधों का रोपण, नियमित सफाई और पौधों की छंटाई के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए। बैठक के अंत में सचिव तिलेश्वर साहू ने चर्चा में आए विषयों पर तत्काल प्रभाव से कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन हेतु आश्वस्त किए, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें।बैठक में मुख्य रूप से सलाहकार समिति के सदस्य पार्षद उषा शर्मा, सरिता देवी, गिरजा बंछोर, रवि शंकर कुर्रे, उमेश साहू सहित उद्यान विभाग के कर्मचारी त्रिवेणी देशपांडे, गोपाल यादव एवं अन्य उपस्थित रहे।
- - सुरक्षित इंटरनेट दिवस: संत ज्ञानेश्वर स्कूल में लगी कार्यशाला में बच्चों को दिए गए महत्वपूर्ण टिप्सरायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में मंगलवार, 10 फरवरी को '/राष्ट्रीय सुरक्षित इंटरनेट दिवस' पर कार्यशाला लगाई गई। स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर ने पावर पॉइंट के माध्यम से 11वीं और 12वीं के बच्चों के साथ शिक्षकों को इंटरनेट की व्यापक दुनिया में खुद को और अपने परिजनों को सुरक्षित रखने के तरीके बताए। इस अवसर पर टीनएजर्स ने साइबर क्राइम से खुद से अलर्ट रखने और दूसरो को जागरूक करने की शपथ ली।परितोष ने बताया कि सुरक्षित इंटरनेट दिवस यानी ‘सेफर इंटरनेट डे’ हर साल फरवरी के दूसरे मंगलवार को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों और वयस्कों को इंटरनेट के जिम्मेदार, सुरक्षित और स्मार्ट उपयोग के लिए प्रेरित करना है। इस वर्ष आयोजन की थीम एआई के ‘स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प, एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग’ पर आधारित है।उन्होंने सोशल मीडिया एकाउंट में मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने और व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की बात कही। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक न करने और संदिग्ध ऑनलाइन व्यवहार की रिपोर्ट साइबर क्राइम में करने का सुझाव भी दिया।आईटी विशेषज्ञ परितोष ने स्कूली बच्चों को सावधान किया कि आज ओटीपी और यूपीआई फ्राड अधिक हो रहे हैं। अपराधी बुजुर्ग वर्ग को ज्यादा निशाना बनाते हैं इसलिए आप सभी की जिम्मेदारी है कि आप अपने घर के बुजुर्गों को इसके लिए अलर्ट करें। वहीं इनवेस्टमेंट फ्राड भी इन दिनों तेजी से बढ़े हैं।परितोष डोनगांवकर ने कहा कि किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर खोजने के लिए हम गुगल करते हैं। यहां भी फ्राड की गुंजाइश अधिक होती है। इसलिए जिस कंपनी का कस्टमर केयर सर्च कर रहे हैं, उसकी सही स्पेलिंग जरूर लिखें। इस अवसर पर प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उप प्राचार्य राहुल वोडितेलवार, शिक्षिका तृप्ति अग्निहोत्री ने परितोष का स्वागत सूत माता और कामधेनु गाय की प्रतिमा भेंटकर किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अखिल खरे ने किया।
-
-सेब का जैविक प्राकृतिक पौधा किया भेंट, लोगों को जैविक, प्राकृतिक फल उपलब्ध होगा, घर -घर अधिक ऑक्सीजन मिलेगा, पर्यावरण संरक्षण भी होगा
रायपुर - हरिहर बहिनी संस्था द्वारा रायपुर शहर में चलाये जा रहे मोर पेड़ मोर दाई अभियान को लेकर हरियाली दीदी श्रीमती पुष्पा साहू के कृषि वैज्ञानिक डॉ कृष्ण कुमार साहू और महिला सामाजिक कार्यकर्त्ता सुश्री उषा साव और सुश्री मंजू सहित नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन में पहुंचकर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप से मिलकर उनसे मोर पेड़ मोर दाई अभियान रायपुर में प्रभावी तरीके से संचालित करने जनजागरण अभियान नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र में चलाने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देने का विनम्र अनुरोध किया.राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में मोर पेड़ मोर दाई अभियान भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के महाभियान एक पेड़ माँ के नाम से प्रेरित होकर हरिहर बहिनी संस्था द्वारा चलाया जा रहा है. हरियाली दीदी ने हरिहर बहिनी संस्था की ओर से नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप को सेब का जैविक प्राकृतिक पौधा भेंट किया.इस अभियान के सम्बन्ध में श्रीमती पुष्पा साहू हरियाली दीदी ने नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप को बताया कि भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के आव्हान पर देश भर में चलाए जा रहे "एक पेड़ मां के नाम महाभियान" को जन-जन तक प्रभावी ढंग़ से पहुंचाने एवं इसका सफल क्रियान्वयन करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर शहर की "हरिहर बहिनी" संस्था द्वारा "मोर पेड़ मोर दाई अभियान" चलाया जा रहा है l इसके अंतर्गत लोगों द्वारा स्वयं के घर प्रांगण में जमीन /बरामदा/ बालकनी / छत में अपनी मां के नाम पर एक फलदार पेड़ का वृक्षारोपण करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है l घर के सभी सदस्यों द्वारा स्वयं के खर्च से उत्साहपूर्वक फलदार पौधा लगाया जा रहा है lछत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रयास का अच्छा परिणाम मिल रहा है. इस अभियान के तहत एक घर में परिवार के सदस्यों द्वारा तीन से पांच फलदार पौधे लगाये जा रहे हैं एवं इस अभियान से जुड़कर वे इस पुनीत कार्य को अन्य लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं l इसका सीधा लाभ यह होगा कि लोगों को जैविक/ प्राकृतिक फल उपलब्ध होगा. साथ ही घर - घर में अधिक आक्सीजन मिलेगा तथा पर्यावरण संरक्षण भी होगा lनगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने हरिहर बहिनी संस्था द्वारा रायपुर शहर में भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के एक पेड़ माँ के नाम चलाये जा रहे महाभियान से प्रेरित होकर चलाये जा रहे मोर पेड़ मोर दाई अभियान की जानकारी को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की है और भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी से प्रेरित मोर पेड़ मोर पेड़ अभियान को लेकर जनजागरण अभियान चलाने में यथासम्भव सहयोग की बात कही है l - -रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, छ.ग. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, छ.ग. लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, छ.ग. अल्प संख्यक आयोग अध्यक्ष श्री अमरप्रीत सिंह छाबडा, निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों ने किया सादर नमनरायपुर/आज नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 9 के सहयोग से एकात्म मानववाद सिद्धांत के प्रणेता महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर राजधानी शहर रायपुर में तेलीबांधा रिंगरोड तिराहा के समीप स्थित उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष उन्हें सादर नमन करने संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन रखा गया। आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुण्यतिथि पर आदरांजलि अर्पित की।नगर निगम संस्कृति विभाग और जोन 9 के संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर प्रमुख रूप से रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, नगर निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, छ.ग. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, छ.ग. राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, छ.ग. राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबडा, नगर निगम रायपुर संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी, जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद श्रीमती पुष्पा रोहित साहू, पूर्व नेताप्रतिपक्ष श्री सुभाष तिवारी सहित महिलाओ, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवको, आमजनो ने महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुण्यतिथि पर प्रतिमा स्थल पर बड़ी संख्या में पहुंचकर सादर नमन किया।
- - राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारी प्रत्येक मंगलवार एवं बुधवार को कार्यालय में उपस्थित रहेंगेदुर्ग/ राज्य शासन ने अधिकारियों की कार्यालयीन उपस्थिति एवं क्षेत्र भ्रमण को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। शासन के अनुसार विभिन्न विभागों के अधिकारियों के क्षेत्र भ्रमण एवं दौरा के कारण कार्यालयीन कार्य प्रभावित हो रहे थे तथा आम जनता से भेंट के समय में अनियमितता हो रही थी जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारी अब प्रत्येक मंगलवार एवं बुधवार को अनिवार्य रूप से अपने-अपने मुख्यालय एवं कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इन दिनों में कार्यालयीन नस्तियों का निराकरण, विभागीय समीक्षा एवं आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं क्षेत्रीय निरीक्षण, फील्ड विजिट एवं अन्य बाह्य कार्यों के लिए केवल गुरुवार एवं शुक्रवार निर्धारित किए गए हैं। अधिकारियों को अपने दौरा कार्यक्रम इसी समयावधि में तय करने के निर्देश दिए गए हैं।विशेष परिस्थितियों जैसे कानून-व्यवस्था, अत्यावश्यक शासकीय कार्य अथवा वरिष्ठ कार्यालय द्वारा आहूत बैठकों की स्थिति में ही इस समय-सारणी में परिवर्तन मान्य होगा। उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार का उल्लंघन अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना जाएगा।
- -मंत्री यादव ने आवेदनों के त्वरित समाधान के निर्देश दिएरायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सहयोग केंद्र में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं से विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए साथ ही उनके कई आवेदनों का त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। मंगलवार को सहयोग केन्द्र में 225 विषयों से संबंधित कुल 142 आवेदन आए। इस दौरान लगभग 400 कार्यकर्ता सहयोग केन्द्र में पहुंचे थे। सहयोग केंद्र में प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी एवं सहयोग केन्द्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने उपस्थित रहे।
- दुर्ग/प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत दुर्ग जिले में अपात्र पाए गए हितग्राहियों की सूची पर दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। जिले की स्थायी प्रतीक्षा सूची 2011, आवास प्लस सूची 2018 एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सूची में शामिल ऐसे हितग्राही, जो विभिन्न कारणों से अपात्र पाए गए हैं तथा जिन्हें योजना के नियमानुसार लाभान्वित किया जाना संभव नहीं है, उनकी सूची को संबंधित ग्रामसभा एवं जिला स्तरीय अपीलीय समिति के अनुमोदन के पश्चात विलोपित किया जाना प्रस्तावित है।इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की स्थायी प्रतीक्षा सूची के 82, आवास प्लस सूची के 108 तथा मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की सूची के 135, इस प्रकार कुल 325 अपात्र हितग्राहियों की सूची तैयार की गई है। संबंधित ग्रामसभा एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से प्राप्त प्रतिवेदन के उपरांत जिला स्तरीय अपीलीय समिति से अनुमोदन प्राप्त करते हुए उक्त सूची को दावा-आपत्ति हेतु प्रकाशित किया गया है। प्रकाशित सूची का अवलोकन दुर्ग जिले की सभी ग्राम पंचायत भवनों, जिला दुर्ग की आधिकारिक वेबसाइट https://durg.cg.gov.in तथा जिला पंचायत दुर्ग की आधिकारिक वेबसाइट zpdurg.com पर किया जा सकता है।दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने हेतु स्थल जिला पंचायत दुर्ग, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) शाखा, प्रथम तल एवं जिला पंचायत की आवक-जावक शाखा निर्धारित किया गया है। हितग्राही अपनी दावा-आपत्ति जिला पंचायत की आवक-जावक शाखा में साधारण डाक, पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) सायं 5.30 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त किसी भी प्रकार के दावा आपत्ति पर विचार नही किया जाएगा।
- दुर्ग/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान नंबर 411 सरस्वती नगर, तहसील व जिला दुर्ग निवासी योगेश चक्रधारी की विगत 04 सितम्बर 2022 को सांप के काटे जाने पर उनके परिजन मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ईलाज के दौरान योगेश की मृत्यु 05 सितम्बर 2022 को हुई थी। इसी प्रकार ग्राम लिमतरा तहसील अहिवारा जिला दुर्ग निवासी सौम्य सेन की मृत्यु विगत 01 जून 2024 को अमलेश्वर काली मंदिर के सामने तालाब में नहाने के दौरान पानी में डुबने से मृत्यु और ग्राम कुगदा तहसील भिलाई-03 जिला दुर्ग निवासी भरत यादव की मृत्यु विगत 03 अक्टूबर 2024 को सत्य नगर कुगदा के दम्मा तालाब में नहाने के दौरान पानी में डुबने से हुई थी।कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. योगेश चक्रधारी के पिता श्री कोमल चक्रधारी, स्व. भरत यादव के पत्नी श्रीमती दुरपति बाई और स्व. सौम्य सेन के पिता हरिहर सेन को क्रमशः 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
- दुर्ग/ छत्तीसगढ़ लोक परिसर (बेदखली) (संशोधन) अधिनियम, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अधिनियम की धारा-9 की उप-धारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिलों के कलेक्टरों को इस अधिनियम के प्रयोजन हेतु अपीलीय प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार दुर्ग जिले के लिए कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह को अपीलीय प्राधिकारी नियुक्त किया गया है।
- दुर्ग/ जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग दुबे द्वारा मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत विकासखण्ड धमधा के ग्राम ढाबा में नवीन पंचायत भवन निर्माण के लिए 12 लाख 93 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग दुर्ग द्वारा प्रेषित तकनीकी स्वीकृति के आधार पर अनुशंसित कार्य को संपादित कराए जाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कार्याे का संपादन कार्यकारी एजेंसी संबंधित ग्राम पंचायत होगी।
- -मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिला सम्मान और सहारा– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सामुहिक विवाह में वर्चुअल रूप से जुड़कर नव विवाहितों को दिया आशीर्वाद-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 272 जोड़ों की सामुहिक विवाह में शामिल होकर आशीर्वाद प्रदान कियारायपुर / मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामाजिक रिती-रिवाजों और अभुतपूर्व उत्साह के साथ कबीरधाम जिले के 272 जोड़े एक साथ सात फेरे लेकर अटूट बंधन में बंध गए। मंगलवार को इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से जुड़कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।सरदार पटेल मैदान में आयोजित इस समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शामिल वधुओं के परिजन बनकर शामिल हुए। इस अवसर में उन्होंने बारात का स्वागत करने के साथ सभी को परघाते हुए समधी की तरह सभी का अभिवादन किया। वरों एवं उनके परिजनों का फूल माला के साथ स्वागत करते हुए सभी का गले लगाकर अभिनंदन किया। उन्होंने परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की शुरुआत करने वाले सभी नवदंपतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पंडित द्वारा वर-वधुओं को सात वचनों का संकल्प दिलाया गया, जिसके साथ ही विवाह की रस्में संपन्न हुईं। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मंच पर पहुंचकर सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया और शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े को 35-35 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक और सामग्री भेंट किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भी आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से अनेक जोड़े एक साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत कर रहे हैं। वर्ष 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की परेशानियों को समझते हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत की थी। पहले बेटियों की शादी के लिए परिवारों को कर्ज तक लेना पड़ता था, लेकिन इस योजना ने उनकी बड़ी चिंता दूर की है। इस पहल से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल मिला है और बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हो रहा है।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नवदाम्पत वर एवं वधु को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से आज पूरे सम्मान के साथ कबीरधाम जिले के 272 बेटियों की विवाह पूरे रीति-रिवाज और सामाजिक परंपरा के साथ एक आदर्श विवाह के रूप में संपन्न कराया गया। आज हम सब इस सामुहिक विवाह के साक्षी बने और नवदाम्पत जोड़ों को एक साथ, एक स्थान और एक मंच पर उन्हें आशीर्वाद प्रदान करने का अवसर भी हम सबकों मिला।उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से नवविवाहित जोड़ों को वर्तमान में 35 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें जीवन की नई शुरुआत में आर्थिक सहारा मिल सके। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कवर्धा में रायपुर के बाद सबसे अधिक नवजोड़ों का विवाह एक साथ संपन्न हो रहा है, जो इस जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि यहां विवाह का यह आयोजन सार्वजनिक रूप से पूरे परंपरा और रीति-रिवाज के साथ किया जाता है, जिसमें पूरे जिले के लोग मिलकर सहभागिता निभाते हैं और समाज एक परिवार की तरह साथ खड़ा रहता है। उन्होंने नवजोड़ों को संदेश देते हुए कहा कि सुखी जीवन का सबसे बड़ा सूत्र एक-दूसरे को समझना, सम्मान देना और हर परिस्थिति में साथ निभाना है। आचार्यों द्वारा विधि-विधान से विवाह संस्कार संपन्न कराया गया है, अब सभी नवदंपति अपने वचनों को निभाते हुए जीवनभर साथ चलें और अपने परिवार को आगे बढ़ाएं।पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने कहा कि कवर्धा में आयोजित यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम एक ऐतिहासिक क्षण है, जहां पूरे मंडप को दूल्हा–दुल्हनों से सजा हुआ देखकर अत्यंत खुशी और गर्व का अनुभव हो रहा है।इस अवसर पर कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री बिसेसर पटेल, पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू, श्री मोतीराम चंद्रवंशी, श्री अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री राम कुमार भट्ट, श्री अनिल ठाकुर, श्री नितेश अग्रवाल, श्री मुकेश ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत श्री संतोष पटेल, श्री विदेशी राम धुर्वे, सभापति श्रीमती सुमित्रा पटेल, जनपद अध्यक्ष कवर्धा श्रीमती सुषमा बघेल, बोड़ला श्रीमती बालका वर्मा, पडरिया श्रीमती नंदनी साहू, सहसपुर लोहारा श्रीमती दुर्गा सिंह, जिला पंचायत सदस्य डॉ वीरेंद्र साहू, सभापति श्री राज कुमार मरावी, श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्रीमती दीपा धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गंगा साहू, सदस्य जिला पंचायत श्री रोशन दुबे, श्रीमती राजकुमारी साहू, श्रीमती ललिता धुर्वे सहित सभी जनप्रतिनिधि ने नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया।उपमुख्यमंत्री बेटिंयों के अभिभावक बनकर दुल्हों का किया स्वागत सत्कारमुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अभूतपूर्व उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सरदार पटेल मैदान में सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया। कवर्धा शहर के पुरानी मंडी से बैंड और डीजे सहित आतिशबाजी के साथ 272 दुल्हों की सामुहिक बारात निकाली गई। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू बेटियों की तरफ से उनके अभिभावक बनकर दुल्हों और वर पक्ष का महामाया मंदिर के पास माला पहनाकर स्वागत किया। वही वर पक्ष की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, पूर्व विधायक श्री सियाराम साहू, श्री नितेश अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि बारात में शामिल होकर दुल्हों का आत्मविश्वास बढ़ाया।बरातियों का छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति ‘डंडा खेल’ और बैंड से हुआ भव्य परघौनी स्वागतछत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करते हुए आज सामूहिक विवाह के दौरान छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति देखने को मिली, जहां बरातियों का स्वागत डंडा खेल के जरिए किया गया। पारंपरिक अंदाज में आयोजित इस ’परघौनी’ ने न सिर्फ शादी समारोह को खास बना दिया, बल्कि ग्रामीण संस्कृति की झलक भी पेश की। वर पक्ष का जब बरात पहुंची, तो वधु पक्ष ने डंडा खेल की आकर्षक प्रस्तुति दी। डंडा खेल, जो छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है, आमतौर पर शारीरिक चुस्ती और कलात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इस खेल के जरिए वधु पक्ष ने बरातियों का स्वागत किया।
- दुर्ग/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि विभाग दुर्ग द्वारा जिले में प्रतिबंधित गुटखा एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभागीय टीम द्वारा पाटन नगर पंचायत में स्थित विभिन्न विद्यालयों के आसपास पान ठेलों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 विनियम 2011 के तहत निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण किये गये फर्मों में किसी प्रकार की जर्दायुक्त गुटखा नही पाये गये। खाद्य एवं औषधि विभाग दुर्ग द्वारा जिले में प्रतिबंधित गुटखा एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभागीय टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया गया।अभिहीत अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि गुटखा एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन से कैंसर, हृदय रोग, श्वसन संबंधी बीमारियाँ एवं अन्य गंभीर रोग होने की आशंका अत्यधिक बढ़ जाती है। इन्हीं कारणों से राज्य में गुटखा एवं तंबाकू युक्त उत्पादों के विक्रय एवं भंडारण पर प्रतिबंध लगाया गया है। अभियान के अंतर्गत दुकानदारों, उपभोक्ताओं एवं आम नागरिकों को प्रतिबंध से संबंधित नियमों की जानकारी दी जा रही है तथा तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि वे स्वयं गुटखा एवं तंबाकू उत्पादों से दूर रहें तथा दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें। किसी भी प्रकार की अवैध बिक्री या भंडारण की सूचना विभाग को देकर सहयोग प्रदान करें।
- -33/11 केवी उपकेन्द्र निर्माण की रखी गई आधारशिला, 10 गांव होंगे लाभान्वित-5 एमवीए ट्रांसफार्मर और 3 नए फीडर से बढ़ेगी बिजली आपूर्ति की क्षमता-किसानों और 2 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा स्थायी विद्युत सुविधा का लाभरायपुर, / उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सेमो में 2 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र की बड़ी सौगात दी। इस उपकेन्द्र के स्थापित होने से आसपास के 10 गांव सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे तथा लगभग 2 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और नियमित विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो सकेगी। ग्राम सेमो में इस महत्वपूर्ण परियोजना के तहत विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। यह उपकेन्द्र क्षेत्र में लंबे समय से बनी बिजली समस्या के समाधान के साथ-साथ विकास की नई संभावनाओं के द्वार भी खोलेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा की पहल से क्षेत्रवासियों को बेहतर और स्थायी विद्युत सुविधा मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास को केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखते हुए, गांवों और वनांचलों तक ले जाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह उपकेन्द्र न केवल बिजली की समस्या को दूर करेगा, बल्कि क्षेत्र के विकास की रफ्तार को भी तेज करेगा। लंबे समय से इस इलाके के लोगों को लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याओं से निजात मिलेगा। इस नई परियोजना के पूरा होने के बाद यह समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बताया कि इस उपकेन्द्र में 5 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा तथा यहां से 3 अलग-अलग 11 केवी फीडर निकाले जाएंगे, जिससे आसपास के 10 गांव सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। इस व्यवस्था से क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या दूर होगी, जिससे किसानों को विशेष रूप से राहत मिलेगी और कृषि कार्य के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण की जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों के साथ बैठकर उनकी समस्या शिकायतों को सुना और उसका निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणजन और विद्युत विभाग के अन्य अधिकरी उपस्थित थे।विकासखंड कवर्धा के ग्राम सेमो में नवीन 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी और क्षेत्रवासियों के लिए सुविधाओं का विस्तार करेगी। ग्राम सेमो में लगभग 2 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से 33/11 केवी उपकेन्द्र का निर्माण किया जाएगा। इसमें 5 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की क्षमता बढ़ेगी।इस उपकेन्द्र से कुल 3 अलग-अलग 11 केवी फीडर निकाले जाएंगे, जिनसे सोनबरसा, चारभांठा, गदहाभांठा, बारदी, बरदुली, सेमो, मानपुर, सिंघनपुरी, भेलवाभांवर और दुल्लापुर सहित 10 गांवों के उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। अभी इन गांवों में बिजली आपूर्ति 33/11 केवी उपकेन्द्र बिजई से संचालित 11 केवी सोनबरसा बस्ती फीडर और 11 केवी सोनबरसा पंप फीडर के माध्यम से की जाती है। क्षेत्र में लगभग 500 कृषि पंप होने के कारण अक्सर लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। जिससे अब समस्या का समाधान हो सकेगा।कृषि पंपों और औद्योगिक उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ने से ऊर्जा की खपत भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में नए उपकेन्द्र का निर्माण क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नए सब स्टेशन के निर्माण से लगभग 2 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। इससे किसानों को सिंचाई में सुविधा मिलेगी और उनकी आय में वृद्धि होने की संभावना है।33/11 केवी उपकेन्द्र सेमो के निर्माण से बिजई उपकेन्द्र पर दबाव कम होगा। खासकर बारिश के मौसम में कृषि उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी और बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर हो सकेगी।
- -पाईप लाईन लीकेज होने पर श्रेष्ठ तकनीकी रूप में तत्काल सुधारें और इस हेतु किये गए गड्ढे को तत्काल बन्द करें- अधिकारियो को दिए सख्त निर्देश-एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा और दीपक जायसवाल एवं अधिकारियों सहित किया निरीक्षण और कार्य समीक्षा-भाठागांव चौक से तिफरा चौक तक निर्माणाधीन सड़क डामरीकरण कार्य तेज गति से करवाकर शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देशरायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने भाठागांव मार्ग में बार - बार पाईप लाईन लीकेज होने को लेकर गहन नाराजगी व्यक्त की है और पाईप लाईन लीकेज और गन्दा पानी की समस्या आने पर तत्काल स्पाट पर उसको श्रेष्ठ तकनीकी रूप में सुधार कर पाईप लाईन लीकेज सुधार हेतु सड़क पर किया गया गड्ढा तत्काल बन्द करवाने के निर्देश दिए हैँ, ताकि इससे संभावित सड़क दुर्घटना की आशंका ना रहने पाए. इस कार्य को प्राथमिकता से करवाने के निर्देश महापौर ने दिए हैँ.महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा और लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल सहित नगर निगम अधीक्षण अभियंता श्री इमरान खान और उप अभियंता श्री रमेश पटेल की उपस्थिति में भाठागांव चौक से तिफरा चौक तक 15वें वित्त आयोग मद से लगभग 3 करोड़ 43 लाख रूपये की लागत से निर्माणाधीन सड़क डामरीकरण कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन कर स्थल समीक्षा की और निर्माणाधीन सड़क डामरीकरण कार्य को तत्काल गतिमान करते हुए सतत मॉनिटरिंग करवाकर उच्च स्तरीय गुणवत्ता सहित पूर्ण करवाना जनहित में जनउपयोग की दृष्टि से प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया.
- -खिलौरा को मिली विकास की सौगात, राजस्व मंत्री ने किए डेढ़ करोड़ के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजनरायपुर । राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा मंगलवार को विकासखंड सिमगा के ग्राम खिलौरा पहुंचे, जहां उनके प्रथम आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने ग्राम खिलौरा में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।लोकार्पित कार्यों में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्रार्थना शेड, 1 करोड़ 2 लाख रुपये की लागत से निर्मित पानी टंकी, 3 लाख रुपये की लागत से रंगमंच उन्नयन, 5 लाख रुपये की लागत से मुक्तिधाम अहाता तथा 5 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन (बाल समाज) शामिल हैं। वहीं, 10 लाख रुपये और 9.85 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पीडीएस भवन के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर नागरिक के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित है। पूरे प्रदेश में विकास कार्य तीव्र गति से संचालित हो रहे हैं और शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचने से लोगों में खुशी और विश्वास का माहौल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चारों ओर समृद्धि की बयार बह रही है। मंत्री श्री वर्मा ने उपस्थित स्कूली बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
- -जनजातीय परंपराओं के संरक्षण के साथ बस्तर को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव सायरायपुर /प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 7 से 9 फरवरी के बीच छत्तीसगढ़ में आयोजित बस्तर पंडुम को बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और जनजातीय विरासत का भव्य उत्सव बताते हुए इससे जुड़े सभी सहभागियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि एक समय बस्तर का नाम आते ही माओवाद, हिंसा और विकास में पिछड़ेपन की छवि उभरती थी, लेकिन आज परिस्थितियाँ पूरी तरह बदल चुकी हैं। अब बस्तर शांति, विकास और स्थानीय लोगों के बढ़ते आत्मविश्वास के लिए जाना जा रहा है। उन्होंने कामना की कि बस्तर का आने वाला समय शांति, प्रगति और सांस्कृतिक गौरव से परिपूर्ण हो।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर मार्गदर्शन से बस्तर आज सांस्कृतिक गौरव और समावेशी विकास के सशक्त प्रतीक के रूप में अपनी नई पहचान गढ़ रहा है। ‘बस्तर पंडुम’ जैसे आयोजन जनजातीय परंपराओं, लोक-संस्कृति और विरासत को सहेजने के साथ-साथ शांति, विश्वास और समावेशी प्रगति का प्रभावी संदेश देते हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से बस्तर के जनजीवन में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और आजीविका के अवसरों के विस्तार से क्षेत्र में भरोसे और सहभागिता का नया वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनजातीय समाज की परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ बस्तर को शांति, समृद्धि और विकास की नई ऊँचाइयों तक निरंतर अग्रसर करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
- -भूमि गाइडलाइन दरों में संशोधन के निर्णय के लिए जताया मुख्यमंत्री का आभाररायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से कल यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा जमीन की गाइडलाइन का पुनर्मूल्यांकन कर उसमें रियायत प्रदान करने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री को गजमाला पहनाकर प्रतिनिधिमंडल ने उनका सम्मान किया। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि इस निर्णय से रियल एस्टेट क्षेत्र को नई गति मिलेगी तथा आम नागरिकों को भी राहत प्राप्त होगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भूमि गाइडलाइन दरों में संशोधन करते हुए इस बात का ध्यान रखा गया है कि इससे आम नागरिकों, किसानों, व्यवसायियों सहित सभी वर्ग के लोगों को सहूलियत मिले। उन्होंने कहा कि नई गाडलाइन दरों से आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री महेंद्र आहूजा, श्री दीपक रहेजा, श्री राजीव अग्रवाल, श्री विजय पिंजानी, श्री अजय अग्रवाल, श्री प्रतीक अग्रवाल, श्री मुलकराज शर्मा, श्री रजत चाबड़ा, श्री विलास सुतार, श्री विनोद छितिजा, श्री विजय मोटवानी, श्री सनी सेवलानी तथा श्री गौरव खेतपाल सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
- -मुख्यमंत्री कन्या विवाह में बौद्ध धर्म के जोड़ों को मिला मुख्यमंत्री का आशीर्वादरायपुर,। मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के राज्य स्तरीय आयोजन में आज सामाजिक समरसता और सर्वधर्म सद्भाव का सुंदर दृश्य देखने को मिला, जब बौद्ध धर्म के अनुयायी छह नवदंपत्तियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सान्निध्य में वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। बौद्ध परंपराओं के अनुरूप संपन्न हुए इस विवाह ने मानवीय मूल्यों, करुणा और समानता के संदेश को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।इस अवसर पर बौद्धाचार्य भंते श्री ओमप्रकाश सहारे ने बताया कि बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार महाकारुणिक भगवान गौतम बुद्ध एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात नवदंपत्तियों ने त्रिशरण और पंचशील ग्रहण कर धम्म वंदना, बुद्ध वंदना एवं संघ वंदना की तथा जयमंगल अष्टगाथा के पाठ के साथ जयमाला द्वारा एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े तथा कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सभी नवदंपत्तियों के पास जाकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया और उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य सभी वर्गों और धर्मों के परिवारों को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर प्रदान करना है, जिससे सामाजिक समरसता और भाईचारा और अधिक सुदृढ़ हो।इस सामूहिक विवाह में डोंगरगढ़ की आँचल टेम्बुलकर एवं आकाश इंदुलकर, छुरिया (राजनांदगांव) की देवनतीन एवं कृष्णा विजय शहरे, आकांक्षा रावत एवं अक्षय कोसरे, अंजली गेड़ाम एवं प्रताप कुमार, सुधा मेश्राम एवं अंकुश वासनिक तथा अर्चना गेड़ाम के विवाह बौद्ध परंपरा के अनुसार संपन्न हुए।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत बौद्ध धर्म के इन नवदंपत्तियों का विवाह सामाजिक समानता, धार्मिक सहिष्णुता और संवेदनशील शासन की सशक्त मिसाल बना, जिसने समरस और समावेशी छत्तीसगढ़ की भावना को और मजबूत किया।
- -मुख्यमंत्री की मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग छत्तीसगढ़ और एसटीपीआई के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता-राज्य में सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप (CoE) और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड डेवलपमेंट (ESDD) सेंटर की होगी स्थापना-प्रदेश में नवाचार, स्टार्ट-अप और कौशल आधारित रोजगार को मिलेगा बढ़ावा-आईटी, आईटीईएस एवं इमरजिंग टेक्नोलॉजी आधारित उद्योगों के भरोसेमंद और आकर्षक गंतव्य के रूप में उभर रहा है छत्तीसगढ़रायपुर ।छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।आधुनिक अधोसंरचना, प्रभावी ई-गवर्नेंस प्रणाली और निवेश-अनुकूल नीतियों के चलते छत्तीसगढ़ आज आईटी, आईटीईएस एवं इमरजिंग टेक्नोलॉजी आधारित उद्योगों के लिए एक भरोसेमंद और आकर्षक गंतव्य के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन एवं सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के मध्य हुए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि युवाओं में उद्यमिता विकसित करने और उन्हें आईटी एवं आईटीईएस जैसे क्षेत्रों में विश्वस्तरीय अवसर राज्य के भीतर ही उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल की गई है। इस एमओयू के तहत राज्य में सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप (CoE) एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड डेवलपमेंट (ESDD) सेंटर की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वन एवं औषधीय उत्पाद आधारित मेडटेक, स्मार्ट सिटी समाधान तथा स्मार्ट कृषि जैसे चार महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नवाचार और स्टार्ट-अप को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड डेवलपमेंट (ESDD) सेंटर की स्थापना की जाएगी, जो प्रति वर्ष लगभग 30 से 40 हार्डवेयर स्टार्ट-अप और एमएसएमई को प्रोडक्ट डिजाइन, प्रोटोटाइपिंग, कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण की सुविधाएं प्रदान करेगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस पहल से प्रदेश के युवाओं को राज्य के भीतर ही इनक्यूबेशन, मेंटरशिप, फंडिंग और आधुनिक प्रयोगशालाओं की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे उच्च कौशल वाले युवाओं का बड़े शहरों की ओर पलायन रुकेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने एसटीपीआई जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्था के सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि देशभर में 68 केंद्रों और 24 सेक्टर-विशेष सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप के माध्यम से एसटीपीआई का व्यापक अनुभव छत्तीसगढ़ के स्टार्ट-अप और नवाचार इकोसिस्टम को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह एमओयू राज्य के आर्थिक विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा और छत्तीसगढ़ को डिजिटल नवाचार, तकनीकी उद्यमिता और स्टार्ट-अप के क्षेत्र में राष्ट्रीय मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, इलेक्ट्रॉनिक और प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, निदेशक एसटीपीआई श्री रवि वर्मा, चिप्स के सीईओ श्री प्रभात मलिक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
-
-भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की होगी प्रस्तुति
-एडवेंचर स्पोर्ट्स और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार होगा छत्तीसगढ़ का शिमलारायपुर। छत्तीसगढ़ के शिमला और छोटा तिब्बत के नाम से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। यह महोत्सव रोपाखार जलाशय के समीप 13 से 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव का आयोजन राज्य शासन के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल करेंगे।मैनपाट महोत्सव में लोक गीत और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। 13 फरवरी को भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी प्रस्तुति देंगे। साथ ही, छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी और ओडिशा का प्रसिद्ध छऊ नृत्य की प्रस्तुति होगी। 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका अलका चंद्राकर और इंडियन आइडल फेम वैशाली रायकवार अपनी सुरीली आवाज से शाम को यादगार बनाएंगी। 15 फरवरी को महोत्सव का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर होंगी। इसके साथ ही रायगढ़ घराने की कत्थक नृत्यांगना ज्योतिश्री वैष्णव और गायक आयुष नामदेव भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही स्थानीय कलाकार और स्कूली बच्चों के द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।जिला प्रशासन द्वारा मैनपाट महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस मौके पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई जा रही है, जहां शासन की योजनाओं और स्थानीय उत्पादों जैसे टाऊ और तिब्बती हस्तशिल्प का प्रदर्शन होगा। महोत्सव स्थल पर एडवेंचर एक्टिविटी में पर्यटकों के लिए बोटिंग, साहसिक खेल और पारंपरिक दंगल का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव स्थल पर सुरक्षा, पार्किंग और पर्यटकों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। फूड ज़ोन में सरगुजा के पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा।मैनपाट के प्रमुख आकर्षणअंबिकापुर मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर स्थित मैनपाट एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जोकि समुद्र तल से 3,781 फीट की ऊंचाई पर है। मैनपाट में बड़ा तिब्बती समुदाय बसा है, जहां का थाकपो शेडुप्लिंग मठ मुख्य आकर्षण है। जलजली- यह एक भूगर्भीय आश्चर्य है जहाँ जमीन दलदली है और कूदने पर स्पंज की तरह हिलती है, इसे म्यूजिकल लैंड भी कहते हैं। उल्टा पानी- यहाँ का पानी ढलान के विपरीत दिशा में बहता है, जो एक अनसुलझा रहस्य है। इसके अलावा टाइगर पॉइंट, मछली पॉइंट, मेहता पॉइंट, सरभंजा जलप्रपात जैसे अनेक दर्शनीय स्थान हैं। - -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का विवाह-कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का हुआ शुभारंभरायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि एक समय गरीब परिवारों के लिए बेटी का विवाह बड़ी चिंता का विषय होता था, जिसे इस योजना ने सम्मान और भरोसे में बदल दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में रायपुर सहित पूरे प्रदेश में कुल 6,412 जोड़े विभिन्न धार्मिक परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुसार वैवाहिक जीवन में बंधे। साइंस कॉलेज मैदान में 1,316 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने प्रत्यक्ष रूप से आशीर्वाद प्रदान किया, जबकि अन्य जिलों के जोड़े वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। योजना के अंतर्गत प्रत्येक नवविवाहित दंपति को 35 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि इस अभूतपूर्व आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह आयोजन केवल विवाह समारोह नहीं, बल्कि सर्वधर्म समभाव और सामाजिक एकता का उत्सव है। इस वृहद आयोजन में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध तथा विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के जोड़े अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह सूत्र में बंधे, जो छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक समरसता को दर्शाता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सरगुजा एवं बस्तर संभाग के आठ जिलों में इस अभियान की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ और सुपोषित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए शासन के साथ-साथ समाज की सहभागिता आवश्यक है तथा अभियान की सफलता के बाद इसे पूरे प्रदेश में विस्तारित किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेशवासियों के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने दो वर्षों में ही मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा किया है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता दी जा रही है। उन्होंने तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में मानक बोरा मूल्य में वृद्धि, चरण पादुका योजना का पुनः प्रारंभ, श्रीरामलला दर्शन योजना तथा भूमिहीन मजदूरों को आर्थिक सहायता जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख भी किया।महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में की गई थी, जिसे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत है और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य में जनसहभागिता आवश्यक है।कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि एक ही दिन में हजारों जोड़ों का विवाह मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और सर्वसमावेशी सोच का प्रमाण है।कार्यक्रम में विधायक श्री सुनील सोनी, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, श्री मोतीलाल साहू, श्री संपत अग्रवाल, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर तथा बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव अनेक जनप्रतिधि और अधिकारी कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।



























.jpg)