सहयोग केन्द्र में 225 विषयों से संबंधित कुल 142 आवेदन आए
-मंत्री यादव ने आवेदनों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सहयोग केंद्र में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं से विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए साथ ही उनके कई आवेदनों का त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। मंगलवार को सहयोग केन्द्र में 225 विषयों से संबंधित कुल 142 आवेदन आए। इस दौरान लगभग 400 कार्यकर्ता सहयोग केन्द्र में पहुंचे थे। सहयोग केंद्र में प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी एवं सहयोग केन्द्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने उपस्थित रहे।


.jpg)










Leave A Comment