- Home
- छत्तीसगढ़
-
*13.4 किमी सड़क का होगा उन्नयन, 60 मीटर लंबा पुल भी बनेगा*
*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय स्वीकृति का पत्र जारी*बिलासपुर/ राज्य शासन ने रायगढ़ जिले में दनौट कया-कमतरा मार्ग के उन्नयन के लिए 18 करोड़ 71 लाख 96 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से 13.4 किमी सड़क के उन्नयन के साथ ही 60 मीटर लंबा पुल भी बनाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को कार्य की निविदा समय-सीमा में करने, निर्माण कार्य प्राक्कलन व कार्य संपादित करने में मितव्ययिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा में काम पूर्ण किया जाना सुनिश्चित कराने को कहा है।कार्य पूर्ण किये जाने के लिए अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि नहीं किए जाने के भी निर्देश विभाग ने दिए हैं। अपरिहार्य एवं नियंत्रण से बाहर मान्य कारणों के आधार पर ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा में वृद्धि की जा सकेगी। -
रायपुर। गर्मी बढ़ने के साथ - साथ ग्रामीण इलाकों में निस्तारी पानी का संकट गहराने लगा है । तालाब सूख चले हैं और भूगर्भीय जल स्त्रोत गिरने से ट्यूबवेलों /
हेडपंपो ने पेयजल की भी समस्या खड़ी करना शुरू कर दिया है । इसके परिपेक्ष्य में महानदी मुख्य नहर पर चल रहे रेलवे क्रासिंग निर्माण कार्य को रूकवा गंगरेल का पट खोल प्राथमिकता के आधार पर तालाबों को भरने पानी देने की मांग मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व मुख्य सचिव विकासशील को मेल से ज्ञापन भेज की गयी है । साथ ही क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भी ज्ञापन की प्रति भेज संसदीय क्षेत्र के ग्रामों में निस्तारी पानी की समस्या के मद्देनजर इस संबंध में अविलंब आवश्यक पहल का आग्रह किया गया है ।रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे भूपेन्द्र शर्मा ने प्रेषित ज्ञापन में जानकारी दी है कि बैशाख व जेठ मास में भीषण गर्मी पड़ती है और बैशाख माह शुरू होने में महज 02 दिन बाकी है । गहराते निस्तारी पानी व भूगर्भीय जल स्त्रोत के नीचे चले जाने की वजह से बढ़ रहे पेयजल की संकट के मद्देनजर अविलंब गंगरेल का पट खुलवा तालाबों को भरवाने का आग्रह किया गया है ताकि निस्तारी पानी की समस्या दूर होने के साथ - साथ भूगर्भीय जल स्त्रोत बढ़ने से पेयजल की समस्या भी कमतर हो सके । ज्ञापन में महानदी मुख्य नहर पर चल रहे रेलवे क्रासिंग निर्माण कार्य को फिलहाल रूकवा प्राथमिकता के आधार पर निस्तारी पानी दिलवाने का आग्रह किया गया है । बंगोली सिंचाई उपसंभाग के अधीन आने वाले सिंचाई पंचायतों के अध्यक्ष रहे थानसिंह साहू , गोविंद चंद्राकर , चिंताराम वर्मा , प्रहलाद चंद्राकर , मनमोहन गुप्ता , भारतेन्दु साहू , धनीराम साहू , हिरेश चंद्राकर , तुलाराम चन्द्राकार आदि ने भी तालाबों को भरने अविलंब गंगरेल से पानी देने की मांग की है । - -कुश्ती शुरू करने के कुछ समय बाद ही पूनम का कंधा उतर गया था और फिर उन्हें एक साल तक मैट से दूर रहना पड़ा-गेम्स शुरू होने से ठीक पहले उनके कंधे में फिर से परेशानी होने लगी थी, लेकिन इस बार उन्होंने दर्द को मात देकर गोल्ड मेडल जीतारायपुर / कुश्ती जैसे खेल में जहां फिटनेस और ताकत सबसे बड़ी जरूरत होती है, वहां चोटिल कंधे के साथ मैट पर उतरना अपने आप में बड़ा जोखिम है। लेकिन झारखंड की 19 वर्षीय पहलवान पूनम ऑरन ने इस जोखिम को चुनौती में बदला और दर्द के बावजूद मुकाबले दर मुकाबले जीत हासिल करते हुए पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।फाइनल में भी पूनम बाएं कंधे पर पट्टी बांधकर उतरीं। हर मूव के साथ दर्द साफ नजर आ रहा था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अंत तक लड़ते हुए मुकाबला अपने पक्ष में किया। पूनम ने महिलाओं की 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में तेलंगाना की के. गीता को हराकर स्वर्ण पदक जीता।अपने करियर का पहला स्वर्ण पदक जीतने के बाद पूनम ने साई मीडिया से कहा, “हार कैसे मान लेती सर? जब नौ साल से हार नहीं मानी, तो अब कैसे मान लेती। मेरी यह चोट बहुत पुरानी है। छह साल पहले मेरा कंधा उतर गया था। बीच में ठीक हुआ, लेकिन फिर ट्रेनिंग के दौरान दोबारा चोट लग गई। इसके बावजूद मैंने वापसी की और अब मैंने यहां पर गोल्ड जीता है।" उन्होंने कहा,''अपने करियर की शुरुआत से ही मैं चोटों से जूझ रही हूँ, लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी। गोल्ड मेडल जीतना किसी सपने के सच होने जैसा लगता है। नौ साल तक गोल्ड न जीत पाने के दर्द के मुकाबले यह चोट कुछ भी नहीं है।'झारखंड के चतरा जिले के सुइयाबार गांव की रहने वाली पूनम के लिए यह जीत किसी सपने के सच होने जैसी है। साल 2017 में जब उन्होंने कुश्ती की शुरुआत की थी, उसी दौरान एक गंभीर चोट ने उन्हें करीब एक साल तक मैट से दूर कर दिया। वापसी के बाद उन्होंने 2018 और 2019 में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) में कांस्य पदक जीते, लेकिन इसके बाद पदक जीतने का इंतजार लंबा चला।पूनम बताती हैं कि इस प्रतियोगिता में उतरने से पहले भी वह पूरी तरह फिट नहीं थीं। उन्होंने कहा, '' घर वाले मना कर रहे थे, लेकिन कोच और सपोर्ट स्टाफ को मुझ पर भरोसा था। उनके सपोर्ट से ही मैं खेल पाई और गोल्ड जीत सकी। छह साल बाद कोई पदक जीतना मेरे लिए बहुत खास है और इसके पीछे मेरी दृढ़ इच्छाशक्ति है।'' वह पिछले करीब एक दशक से रांची के हॉस्टल में रहकर अभ्यास कर रहीं हैं।ऑरन समुदाय से ताल्लुक रखने वाली पूनम के लिए यह स्वर्ण पदक खास मायने रखता है। वह कहती हैं, '' इसके मुझे काफी लंबा इंतजार करना पड़ा है। करियर की शुरुआत से ही मैं चोट से जूझ रही हूं, लेकिन कभी हार नहीं मानी। इसके बाद कोई स्वर्ण पदक जीतना, मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है।'' कुश्ती के साथ-साथ पढ़ाई में भी संतुलन बनाए रखते हुए, पूनम अभी रांची यूनिवर्सिटी से बीए (पॉलिटिकल साइंस) की पढ़ाई भी कर रही है। अब वह जूनियर नेशनल्स के लिए झारखंड टीम में जगह बनाने पर ध्यान दे रही हैं।पूनम ने कहा,” मेरा अगला लक्ष्य जूनियर नेशनल ट्रायल्स के लिए क्वालीफाई करना है और मैं इस स्वर्णिम सफलता को आगे भी जारी रखना चाहती हूं।”
- बिलासपुर. एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 43 के आंगनबाड़ी केंद्र देवरीखुर्द 04 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की पदपूर्ति पदोन्नति प्रक्रिया के तहत की जानी है। पदपूर्ति हेतु अंनतिम मूल्यांकन पत्र जारी किया गया है। दावा आपत्ति 4 अप्रैल तक सप्रमाण कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा में प्रस्तुत किये जा सकते है।
- बिलासपुर. टीबी मुक्त भारत अभियान 100 दिवसीय अंतर्गत जीवनदीप समिति के तहत एक्स-रे टेक्नीशियन की भर्ती की जानी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से 7 दिवस के भीतर आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन सभी आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकिशोर नगर में जमा किए जा सकते हैं।
- 0- सड़क सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजितबिलासपुर. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की परियोजना कार्यान्वयन इकाई, बिलासपुर द्वारा सड़क सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, ब्लैक-स्पॉट्स की पहचान, उनके उपचार एवं रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।तकनीकी सत्र के दौरान रोड सेफ्टी विशेषज्ञ श्री विवेक सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर ब्लैक-स्पॉट्स की पहचान और उनके समाधान से जुड़ी विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से ब्लैक-स्पॉट्स विश्लेषण और समयबद्ध सुधार कार्य सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होते हैं।कार्यशाला में एनएचएआई के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रदीप कुमार लाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए रोड साइनेज, स्पीड मैनेजमेंट, उचित लेन मार्किंग और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। एनएचएआई हाईवे सुरक्षा को बेहतर बनाने, दुर्घटनाओं में कमी लाने और ब्लैक-स्पॉट्स सुधार कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। कार्यशाला में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री जे.पी. तिग्गा, कार्यपालन अभियंता श्री रविंद्र खांबरा और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के कार्यपालन अभियंता श्री रामवीर यादव सहित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की विभिन्न परियोजना इकाइयों के परियोजना निदेशक श्री मुकेश कुमार (बिलासपुर) एवं श्री डी.डी. पार्लावार (कोरबा) भी मौजूद थे।
- 0- रेलवे परिसर में दिल्ली से आई खेप को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन ने दिया स्पष्टीकरणबिलासपुर. जिले के शासकीय कुक्कुट फार्म कोनी में 24 मार्च को बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और एहतियात के तौर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मुर्गी एवं उससे संबंधित सामग्री की लगातार जांच की जा रही है। यह कार्रवाई विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा की जा रही है।इसी बीच कुछ स्थानीय मीडिया में प्रकाशित खबर “रेलवे परिसर में दिल्ली से आई मुर्गी चूजों की खेप” को लेकर पशु चिकित्सा विभाग ने तथ्य स्पष्ट किए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित विभाग द्वारा रेलवे अधिकारियों से संपर्क कर पूरी जानकारी प्राप्त की गई। रेलवे मंडल वाणिज्य प्रबंधक के 30 मार्च 2026 के पत्र के अनुसार, दिल्ली से गाड़ी क्रमांक 12442 राजधानी एक्सप्रेस के माध्यम से कुल 17 डिब्बों में चूजे बिलासपुर लाए गए थे, जिन्हें यहां से श्री आकाश नायक द्वारा प्राप्त कर जिला रायगढ़ भेजा गया। प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्ति से फोन पर चर्चा में यह स्पष्ट हुआ कि चूजों को सुरक्षित रूप से रायगढ़ ले जाया गया तथा उनमें किसी भी प्रकार के संक्रामक रोग के लक्षण नहीं पाए गए। प्रशासन ने रेलवे अधिकारियों से चर्चा कर भविष्य में इस प्रकार की खेपों की पूर्व सूचना संबंधित विभाग को देने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि सतर्कता और निगरानी बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
- 0- 10 अप्रैल को क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी दुर्ग में होगा आयोजनदुर्ग. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग एवं क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में 10 अप्रैल 2026 को क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी कैलाश नगर भिलाई में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु नियोजकों से रिक्तियों की जानकारी आमंत्रित है तथा निजी क्षेत्र के लगभग 3000 तकनीकी एवं गैर तकनीकी रिक्त पद अपेक्षित है। जिला रोजगार कार्यालय के उपसंचालक ने बताया कि 10 अप्रैल 2026 को आयोजित इस जिला स्तरीय रोजगार मेला हेतु वर्तमान में कुल 9 नियोजकों से 1027 तकनीकी एवं गैर तकनीकी पद प्राप्त है, जिसकी जानकारी रोजगार विभाग के वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार एप पर उपलब्ध है तथा उपलब्ध पदों के लिए इच्छुक आवेदकों द्वारा जानकारी प्राप्त कर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध रिक्तियों हेतु आवेदन करने के लिए आवेदक को रोजगार पंजीयन करवाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग में संपर्क कर सकतें है।
- 0- ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैलदुर्ग. मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 तक निर्धारित किया गया है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट एवं एनडीए की तैयारी कराना है। प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 रात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार की सुविधा 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 22 से 28 अप्रैल 2026 तक जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा। प्रवेश पत्र 01 से 09 मई 2026 के बीच डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया जाएगा।ऑनलाईन आवेदन https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail के माध्यम से कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाइट तथा सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से भी प्राप्त की जा सकती है।
- रायपुर. विधानसभा निर्वाचन-2023, लोकसभा निर्वाचन-2024 एवं उप विधानसभा निर्वाचन-2024 के दौरान रायपुर जिले के अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन कार्य हेतु अधिग्रहित वाहनों के किराया भुगतान के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 45 तिल्दा, 47 धरसीवा, 48 रायपुर ग्रामीण, 49 रायपुर नगर पश्चिम, 50 रायपुर नगर उत्तर, 51 रायपुर नगर दक्षिण, 52 आरंग एवं 53 अभनपुर में निर्वाचन कार्य सम्पन्न करने हेतु अधिगृहित की गई स्कूल बसें, विश्वविद्यालय की बस तथा छोटी वाहन (स्कार्पियो, इनोवा एवं अन्य) के स्वामियों/चालकों को किराया राशि प्राप्त करने हेतु पूर्व में 30 मार्च 2026 तक का समय निर्धारित किया गया था।अब उक्त अवधि में वृद्धि करते हुए अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। जिन वाहन चालकों को अभी तक भुगतान राशि प्राप्त नहीं हुई है, वे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन कार्यालय रायपुर के कक्ष क्रमांक 9 में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें।आवश्यक दस्तावेजों में वाहन का आरसी बुक, वाहन अधिग्रहण आदेश, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जीएसटी नंबर तथा किराया भुगतान हेतु कैंसल चेक शामिल हैं। संबंधितों को निर्वाचन पर्यवेक्षक के समक्ष दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।--
- 0- शासन से 8 करोड़ 96 लाख की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृतिदुर्ग। साइंस कॉलेज कैम्पस में रुके हुए ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य पुनः शुरू हो गया है। शहर विधायक एवं केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से कॉलेज को साउंड प्रूफ एवं आधुनिक ऑडिटोरियम की सौगात मिल जाएगी जिससे जिले भर से पढ़ने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। अधूरे कार्य को पूरा करने मंत्री गजेन्द्र यादव की मांग को प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने स्वीकारते हुए शासन से पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति 8 करोड़ 96 लाख की राशि स्वीकृत कराये है। पूर्व की सरकार द्वारा ऑडीटोरियम को फंड की कमी बताते हुए रोक दिये थे। अब पुनः निर्माण शुरू हो चुका है, जो जल्द ही आगामी कुछ माह में पूर्ण हो जाएगा।पुनः निर्माण प्रारंभ होने पर आज मंत्री गजेन्द्र यादव ने साइंस कॉलेज स्थित ऑडीटोरियम का पीडब्लूडी के इंजीनियर और कॉलेज प्रबंधक के साथ निरिक्षण किये और आगामी जून तक कार्य पूर्ण करने दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा की प्रदेश में सुशासन की सरकार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर ठोस एवं सार्थक कदम उठा रही है। यह ऑडिटोरियम न केवल शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा, बल्कि विद्यार्थियों को अपने कौशल एवं प्रतिभा को मंच प्रदान करने का अवसर भी देगा।गौरतलब है की शा. विश्वनाथ यादव तमास्कर स्नातकोत्तर कॉलेज कैंपस में दुर्ग शहर के अलावा जिलेभर से विद्यार्थी विभिन्न संकाय में पढ़ने आते है। कॉलेज प्रबंधन की मांग पर तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सरकार ने ऑडिटोरियम निर्माण हेतु राशि बजट में स्वीकृति दिए थे और निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया था लेकिन 2018 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही कांग्रेस सरकार द्वारा राशि को रोक दिए जाने से ऑडिटोरियम निर्माण बीते पांच साल से रुका हुआ था। प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार आने पर कॉलेज प्रबंधन ने केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलकर जानकारी दिए जिस पर उन्होंने तत्काल इस संबंध में पीडब्लूडी के अधिकारियो का रिपोर्ट लेकर मांग पत्र तैयार कराये और प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी को मांग पत्र सौंपकर जिले के विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए ऑडिटोरियम निर्माण पुनः शरू कराने राशि स्वीकृति दिलाने की मांग किये। वित मंत्री ओपी चौधरी ने श्री यादव के मांग पर ऑडीटोरियम के अधूरे निर्माण को पूरा करने पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति 8 करोड़ 96 लाख की राशि स्वीकृत कराये है। जिसके बाद अब पुनः निर्माण प्रारंभ हो गया है।ये सुविधा होगी ऑडिटोरियम में -शा. विश्वनाथ यादव तमास्कर स्नातकोत्तर कॉलेज कैंपस में बनने वाले 750 सीटर ऑडिटोरियम पुरी तरह से साउंड प्रूफ होगा। 6722 स्क्वेयर मीटर क्षेत्रफल में निर्माण होगा जिसमें 225 स्क्वेयर मीटर स्टेज, 860 स्क्वेयर मीटर का हॉल, बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु चेंजिंग रूम, वेटिंग एरिया, डबल हाईट में लॉबी, अति विशिष्ट अतिथियों के आगमन हेतु वीआईपी एरिया, विद्यार्थियों के ट्रेनिंग हेतु मीटिंग हॉल, एलईडी प्रोजेक्टर, वायरलेस साउंड सिस्टम, पार्किंग एरिया व प्रवेश द्वार होगा।जल्द पूरा होगा निर्माण-पूर्व की सरकार द्वारा फंड नहीं देने से साइंस कॉलेज के ऑडिटोरियम निर्माण अधूरा था जिसे पूरा करने हेतु हमारी मांग पर वित्तमंत्री से पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है अब जल्द ही ऑडिटोरियम का अधूरा काम पूरा होगा। इसके लिए मान. मुख्यमंत्री, एवं वित्तमंत्री जी का आभार करता हूँ। - गजेन्द्र यादव शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री--
- 0- “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँरायपुर. जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है - खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।इसी क्रम में आज मेडिकल ऑफिसर श्रीमती राजश्री देओधर ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 एवं 2 ग्राम कनकी तिल्दा में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।
- रायपुर। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता सप्ताह एवं ‘प्रोजेक्ट पाई-पाई’ के अंतर्गत आज शहीद स्मारक हाई स्कूल फाफाडीह में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन, बचत की आदत, बैंकिंग सेवाओं तथा डिजिटल लेन-देन के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर आरबीआई के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना एवं कार्यप्रणाली, बैंक नोट एवं सिक्कों की जानकारी, बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया तथा केवाईसी (KYC) के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इसके साथ ही विद्यार्थियों को नियमित बचत की आदत विकसित करने, एटीएम/डेबिट कार्ड के सुरक्षित उपयोग, यूपीआई एवं अन्य डिजिटल भुगतान माध्यमों के उपयोग के बारे में भी बताया गया। अधिकारियों ने साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया तथा छोटी-छोटी बचत के महत्व को समझाते हुए भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए भारतीय रिज़र्व बैंक एवं बैंक प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर भारतीय रिज़र्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक सत्येंद्र राठौर, प्रबंधक दिग्विजय राउत, अग्रणी जिला प्रबंधक मोहम्मद मोफीज, विद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।--
- 0- वाल्मिकी रामकथा के दूसरे दिन लव-कुश प्रसंग पर व्याख्यानरायपुर। सनातन संस्कृति में शुभ मुहूर्त का बड़ा महत्व है। आज हम आधुनिकता में इतने घिर चुके हैं कि हम अपनी सुविधा के अनुसार मुहूर्त तय करने की कोशिश करते हैं। फिर बात शादी की हो, या बच्चे के जन्म की। आजकल बच्चे के जन्म का दिन व समय हम स्वयं तय कर रहे हैं। वहीं शादी का मुहूर्त भी हम यह देखकर तय करते है कि बच्चों के पेपर तो नहीं, कौन सा रिश्तेदार आ पाएगा कौन नहीं आ पाएगा। नतीजा यह कि आजकल बड़े पैमाने की शादियों में शुरुआती दिनों से ही समस्याएं आने लगतीं हैं। शादी तो हो जाती है लेकिन बच्चे नहीं, परिवार नहीं। यही वजह है कि सनातन संस्कृति को मानने वालों को शुभ मूहूर्त पर ही वैदिक कार्य करने चाहिए। उक्ताशय के विचार महाराष्ट्र मंडल के शिवाजी महाराज सभागृह में चल रही वाल्मिकी रामायण कथा के दूसरे दिन पुणे से पहुंचे कथावाचक रामनाथ रामचंद्र अय्यर ने कहीं।आचार्य अय्यर ने कहा कि पूजा- पाठ में मंत्रोच्चार व श्लोक का बड़ा महत्व है। इससे कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। मंत्रोच्चार कभी भी लय में या संगीतबद्ध तरीके से गाना या बोलना नहीं चाहिए। यह पाप है। मंत्रोच्चार चाहे वो गायत्री मंत्र हो, शनि मंत्र या कोई भी... सभी में यही बात लागू होती है। राम कथा के प्रसंग पर कथावाचक ने कहा कि सज्जन व्यक्ति को दूसरों के आनंद से आनंद होता है और दुर्जन को दूसरों से आनंद से दु:ख। हमें दूसरों के सुख और सफलता से खुश होना आना चाहिए।आचार्य रामनाथ रामचंद्र ने कहा कि मंगल कार्य के लिए जब तक आपके घर में आकर आमंत्रण न मिले, तो नहीं जाना चाहिए। इसी तरह अमंगल कार्य के लिए यदि कोई घर में आकर आमंत्रित करे, तो भी कभी नहीं जाना चाहिए। अमंगल कार्य यानी मांसाहार, नशाखोरी, अपराध करने अथवा जुआ खेलने जैसी वृत्ति होती है। उन्होंने कहा कि इसी तरह सत्संग अथवा प्रवचन के लिए बिना बुलाए भी जाना चाहिए क्योंकि ऐसे अवसर जीवन में कम ही मिलते हैं और इसका लाभ लेकर पुण्य अर्जित करना चाहिए। कथा के बाद कथावाचक अय्यर के साथ आज के यजमान प्रशांत देशपांडे ने सपत्नीक महाआरती की। तत्पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया।
- 0- महाराष्ट्र मंडल के शिवाजी महाराज सभागृह में रामकथा से पहले बाल नाटक ‘उत्तर रामायण प्रसंग’ के मंचन ने बटोरी तालियांरायपुर। डायलॉग डिलीवरी अभिनय का वह हुनर है, जिसके जरिए रंगमंच का कलाकार अपनी भावनाओं और आवाज़ को उतार-चढ़ाव के साथ दर्शकों के सामने प्रस्तुत करता है। ऐसी ही रोचक संवाद अदायगी अगर बच्चे अपने नाटक ‘उत्तर रामायण प्रसंग’ पर करने लगे, तो तालियां तो बजनी ही है। ऐसा ही नजारा रविवार की शाम महाराष्ट्र मंडल के छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में देखने को मिला। जब मंडल में चल रहे वाल्मिकी रामायण कथा के दौरान बाल कलाकारों ने अपर्णा कालेले के निर्देशन में ‘उत्तर रामायण प्रसंग’ का मंचन किया गया।नाट्य अभिनय के दौरान गुप्तचर की सूचना पर राम की प्रतिक्रिया, हनुमान की स्वामी भक्ति, राम से प्रश्न पूछने के लिए लव- कुश की जीजीविशा, माता सीता का दुखी भाव, उत्साह और जिज्ञासा बच्चों के चेहरे में देखने को मिली। उत्तर रामायण के इस प्रसंग में बाल कलाकारों ने यह संदेश प्रभावशाली तरीके से दिया कि हर बात को जानने का एक सही समय होता है। जिस तरह लव- कुश को अपनी सच्चाई उचित समय पर ही गुरु वाल्मिकी ने बताई और एक अनर्थ अपने आप ही टल गया।नाटक में तनीष डोनगांवकर, तन्वी डोनगांवकर, प्रणीश डोनगांवकर, अनय पंडित, अक्षत पंडित, प्रथमेश पुराणिक, कियान महाजन, विहान कालेले, मायरा गुप्ते सहित अन्य बाल कलाकारों ने अपने सादगीभरे अभिनय से प्रभावित किया। नाटक में तकनीकी पक्ष परितोष डोनगांवकर और प्रवीण क्षीरसागर ने संभाला था। वेशभूषा अपर्णा कालेले और अजय पोतदार ने सेट डिजाइन बखूबी किया। पात्रों का परिचय प्रसन्न निमोणकर ने दिया।
- 0- 91 साल के गौरवशाली इतिहास में पहली बार जारी सुरबद्ध अधिकृत गान को मंडल के आयोजनों में बजाना होगा अनिवार्यरायपुर। महाराष्ट्र मंडल ने अपने 91 साल के गौरवशाली इतिहास में पहली बार मंडल गान ‘धन्य धन्य धन्य आहे हा आपला संस्थान’ को रिलीज किया। अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि मंडल के वरिष्ठ सदस्य विवेक रहाटगांवकर द्वारा लिखित इस गीत को आज सुप्रसिद्ध गायिका साधना राहटगांवकर ने संगीतबद्ध और स्वरबद्ध किया है। अब महाराष्ट्र मंडल के सभी आयोजनों की शुरुआत अनिवार्य रूप से इस गीत से होगी।गीतकार विवेक रहाटगांवकर ने बताया कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें इस गीत के लेखन के माध्यम से महाराष्ट्र मंडल की सेवा का अवसर मिला। यह उनके और पूरे परिवार के लिए बड़ी उपलब्धि है। लगभग साढ़े चार मिनट के इस गीत को मराठी में लिखा और संगीतबद्ध किया गया है।विवेक के अनुसार इसमें मंडल के सभी प्रकल्पों का उल्लेख है। वहीं महाराष्ट्र की संस्कृति को छत्तीसगढ़ में आत्मसात करने की बात है। गीत में हमारे पूर्वजों की मंशा, मेहनत और संकल्प का स्मरण भी किया गया है। इसमें नई पीढ़ी के लिए समाजसेवा सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति के संरक्षण का भी संदेश है। विवेक ने बताया कि गीत को संगीतबद्ध करने के लिए भिलाई के कलाकारों की टीम यहां आई थी। इसमें यश यदु ने कीपेड, आशुतोष लांजेवार ने गिटार, मनोज नायक ने पेड और राजेश कुमार ने समुद्र ढोलक पर संगत दिया। आज इस गीत की लांचिंग के साथ रिकार्डिग भी की गई।राम कथा स्थल यानी छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में महाराष्ट्र मंडल के इस गीत को पहली बार सुनने के बाद सभासदों ने इसकी खूब तारीफ की। गाने में महाराष्ट्र मंडल का पूरी समग्रता के साथ वर्णन करने से लेकर सुर व संगीत ने भी सभी को प्रभावित किया। बड़ी बात यह रही पुणे से पधारे कथावाचक रामनाथ रामचंद्र अय्यर ने भी मंडल के गाने का उल्लेखन अपने प्रवचन में किया और काफी प्रशंसा की।
- 0- महाराष्ट्र मंडल में जारी वाल्मिकी रामायण कथा में कथावाचक ने कहा रामकथा को उतारें चरित्र मेंरायपुर। किसी भव्य सभा में मंच से कहना कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं और इसे जयघोष के रूप में दोहराना अलग बात है। जबकि हिंदू होने के लिए हमें वैसा आचरण भी करना चाहिए। केवल नारेबाजी से हिंदू नहीं बना जा सकता। महाराष्ट्र मंडल के शिवाजी महाराज सभागृह में जारी रामकथा के तीसरे दिन आचार्य रामनाथ रामचंद्र अय्यर ने इस आशय का संदेश दिया।आचार्य ने कहा रामकथा को जीवन में, व्यक्तित्व में लाना होगा। तब हमें न धर्म ग्रंथ पढ़ने की जरूरत होगी, न ही प्रवचन सुनने की। आप सिर्फ राम चरित्र का पाठ कीजिए और अपने चरित्र में प्रभु श्रीराम को उतारिए। कथावाचक ने कहा कि कहीं भी प्रवचन अथवा कथा सुनने जाने के लिए खाली हाथ नहीं जाना चाहिए। प्रसाद, दान स्वरूप कुछ न कुछ ले जाना चाहिए। कुछ न हो तो, कम से कम फूल तो ले ही जाना चाहिए।आचार्य अय्यर ने समाज में बढ़ती नकारात्मकता को लेकर कहा कि लोगों की नकारात्मक प्रतिक्रिया से निराश होने की जरूरत नहीं है और न ही उस पर ध्यान देने की। बिना वास्तविक स्थिति जाने या विषय का समग्र अध्ययन किए बिना ऐसी टिप्पणी करने वाले लोग आमतौर पर ज्ञानचंद होते हैं। वे अपनी बड़ी- बड़ी बातों से आपको सही रास्ता बताने का दावा तो करते हैं, लेकिन यदि आपने साथ चलने को कहा, तो वे बिदक जाते हैं। हमारे समाज में रामायण से लेकर प्रभु श्रीराम तक नकारात्मक टिप्पणी करने वालों की कमी नहीं है। फिर भी हमारे धर्म में रामायण श्रेष्ठतम धर्मग्रंथ है और प्रभु श्रीरामचंद्र मर्यादा पुरूषोत्तम और पूज्यनीय हैं।रामकथा में बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तजनों का मार्गदर्शन करते हुए आचार्य अय्यर ने कहा कि भगवान शिव को जलधारा अतिप्रिय है। उसी तरह प्रथम पूज्य गणेशजी को उबला हुआ मोदक। होटल से मंगाए गए रेडिमेड मोदक से वे प्रसन्न नहीं होते। वहीं यथासंभव भगवान को स्वयं के तोड़े हुए फूल चढ़ाने से जो पुण्य की प्राप्ति होती है, वह अन्य किसी माध्यम से नहीं। उन्होंने गंध (चंदन) घीसने की विधि भी श्रद्धालुओं को बताई। उन्होंने कहा कि गुरु का स्मरण करते अथवा नाम लेते समय कर्णपाली (कान का निचला हिस्सा) को पकड़ना चाहिए, यह धर्म है। राजा श्रीराम भी यही करते थे। आज की कथा की यजमान मंजूषा वैशंपायन थीं। कथा उपरांत महाआरती की गई। तत्पश्चात महाप्रसाद वितरित किया गया।
- रायपुर। विष्णुदेव साय को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कुंवरगढ़ महोत्सव में शामिल होने हेतु औपचारिक आमंत्रण दिया। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री को महोत्सव के महत्व एवं आयोजन की रूपरेखा की जानकारी देते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन एवं एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे भी उपस्थित रहे।
- 0- डॉ. गौरव सिंह ने रात 12 बजे घटनास्थल पहुंचकर राहत एवं नियंत्रण के दिए निर्देशरायपुर। राजधानी रायपुर के फाफाडीह क्षेत्र गली नंबर 4 इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में लगी आग की घटना के बाद कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रात 12:00 घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।उल्लेखनीय है कि आग लगने के पश्चात फायर ब्रिगेड एवं जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने एवं राहत कार्य में जुट गई थी और अब आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को आग पर शीघ्र नियंत्रण एवं राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की जनहानि को रोकने हेतु सतर्कता बरतने के लिए कहा। स अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन एवं एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में विद्युत दुर्घटना में मृत श्री ईश्वर साहू के उत्तराधिकारी श्रीमती सुशीला बाई को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि 17 जून 2025 को ग्राम जेवरतला के वितरण केंद्र पलारी में विद्युत दुर्घटना में श्री ईश्वर साहू की मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा गहरा खेद व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार और विद्युत वितरण कंपनी के नियमों के तहत, मृतक के उत्तराधिकारी को आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। इसी क्रम में डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम जेवतरला के मृतक श्री ईश्वर साहू की उत्तराधिकारी उनकी माता श्रीमती सुशीला बाई को 04 लाख रूपये, चेक के माध्यम से प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी एवं मृतक के परिजन उपस्थित थे।
- बालोद. पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल ने बताया कि क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र जशपुर के द्वारा एसआईएस लिमिटेड की ओर से जिले के 10वीं पास अथवा फेल युवकों को रोजगार प्रदान करने रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरांत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा गार्ड में स्थाई रोजगार दिया जाएगा। जिसके अंतर्गत पंजीयन शिविर का आयोजन थाना गुण्डरदेही में 01 अपै्रल, थाना अर्जुंदा में 02 अपै्रल, थाना डौण्डीलोहारा में 03 अपै्रल, थाना देवरी में 04 अपै्रल, थाना मंगचुवा में 05 अपै्रल, चैकी पिनकापार में 06 अपै्रल, थाना सुरेगांव में 07 अपै्रल, थाना पुरूर में 08 अपै्रल, थाना गुरूर में 09 अपै्रल, थाना रनचिरई में 10 अपै्रल एवं थाना बालोद में 11 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदक को भर्ती से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।
- बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में बालोद विकासखण्ड के ग्राम तरौद के सुरेश कुमार महिपाल ने आबादी भूमि का पट्टा प्रदान दिलाने, डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम खैरवाही के श्री दिवाकर सिवाना ने कृषक सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने हेतु एवं डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम अंडी के श्री दीपक कुमार साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त की राशि दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।
- 0- एलपीजी, पेट्रोल, डीजल एवं अन्य सभी आवश्यक वस्तुओं की नियमित निगरानी एवं आपूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु एडीएम श्री चंद्रकांत कौशिक नोडल अधिकारी नियुक्तबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में पश्चिम एशियाई संकट के कारण उत्पन्न परिस्थिति में आम नागरिकों को घरेलु गैस, पेट्रोल, डीजल आदि आवश्यक वस्तुओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु पुख्ता उपाय सुनिश्चित किए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले में घरेलु गैस, पेट्रोल, डीजल अन्य सभी आवश्यक वस्तुओं की नियमित निगरानी एवं आपूर्ति और वितरण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर द्वारा अनुभाग स्तर पर गठित दल के अधिकारियों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, प्राप्त, शिकायतों का निराकरण की जानकारी जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
- 0- सतत मानिटरिंग के लिए अनुविभाग स्तरीय समिति गठित0- अनुविभाग स्तरीय समिति को आवश्यक वस्तुओं की रेण्डम जांच करने निर्देश0- आम जनता से प्राप्त सूचना एवं शिकायतों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देशबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में पश्चिम एशियाई संकट के कारण उत्पन्न स्थिति के फलस्वरूप घरेलु गैस, पेट्रोल, डीजल एवं उर्वरक आदि आवश्यक वस्तुओं की नियमित निगरानी एवं आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की सतत माॅनिटरिंग हेतु अनुभाग स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसके अंतर्गत जिले के सभी पांचों राजस्व अनुविभागों में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं संबंधित तहसीलदारों के अलावा सहायक खाद्य अधिकारी/खाद्य निरीक्षक, सहकारिता विस्तार अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारियों को अलावा अनुविभाग स्तरीय कमेटी का सदस्य बनाया गया है।कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अनुविभाग स्तरीय कमेटी के सदस्यों को पश्चिम एशियाई संकट के परिपेक्ष्य में अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की रेण्डम जांच करने के अलावा इस संबंध में प्राप्त शिकायत तथा आम जनता से प्राप्त सूचना एवं शिकायतों का तत्काल निराकरण कर इस संबंध में की गई कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
- 0- राजस्व संबंधी समस्याओं का किया जाएगा त्वरित निराकरणबालोद. राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आम जनता की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए जिले के सभी तहसीलों के अंतर्गत आने वाले हल्के एवं उनके अधीनस्थ ग्राम पंचायतों के ग्रामों में ’राजस्व पखवाड़ा’ आयोजित किया जाएगा। ’राजस्व पखवाड़ा’ अप्रैल से जून तक तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत अप्रैल माह में 01 अपै्रल से 15 अप्रैल 2026, मई माह में 04 मई से 18 मई 2026 तथा जून माह में 01 जून 2026 से 15 जून 2026 तक राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। राजस्व पखवाड़ा में अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन के समय-सीमा के बाहर प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करना, सीमांकन (ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों), व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई का समय सीमा से बाहर के प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करना, नक्शा बंटाकन की प्रगति सुनिश्चित करना, भूमिस्वामी के खातों में आधार, मोबाइल नं., किसान किताब एवं जेंडर की प्रविष्टि शत-प्रतिशत करना, शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदन जैसे फौती नामांतरण एवं बँटवारा, अभिलेख त्रुटि सुधार के प्रकरणों का ऑनलाइन अपलोड पर हल्का पटवारी द्वारा प्रतिवेदन, पंचनामा, सूची की प्रविष्टि एवं नोटिस ईश्तिहार जारी कर पक्षकारों को तामिली कराना एवं निराकरण करना कार्ययोजना में शामिल है।इसी तरह जनहानि-फसल क्षति, पशु हानि से संबंधित आर.बी.सी. 6-4 के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करना, भू-अर्जन संबंधी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण तथा भू-अर्जन प्रकरणों में लिये गये सेवा शुल्क की जानकारी अद्यतन किया जाएगा। स्वामित्व योजनांतर्गत लगभग अधिकार अभिलेखों का कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति मे वितरण करना, वार्षिक कृषि सांख्यिकी सारणी तथा ऋतु एवं फसल प्रतिवेदन (जींसवार वर्ष 2025-26 का अप्रैल तक शत-प्रतिशत अद्यतन जानकारी उपलब्ध करना, अभिलेख शुद्धता (संकलन हेतु त्रुटि खसरा, विलोपन योग्य संदेहास्पद खसरा, शून्य रकबा वाले खसरा, भूमिस्वामी विहीन खसरा, भूमिस्वामी के विवरण में स्पेशल कैरेक्टर युक्त खसरा, संयुक्त खातेदार का नाम पृथक-पृथक दर्ज न होकर एक साथ दर्ज होने, त्रुटिपूर्ण खसरा भूमिस्वामी क्रमांक निर्धारण हेतु त्रुटि खसरा की संख्या) अंतर्गत शत-प्रतिशत निराकरण करना, मौके पर बी-01, खसरा एवं किसान किताब के प्राप्त आवेदनों का शिविर स्थल पर निराकरण करना है। इसी तरह आय, जाति, निवास संबंधी समस्त आवेदनों का शिविर स्थल पर ही लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन प्रविष्टि एवं समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण करना, शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों एवं उन पर कार्यवाही की जानकारी प्रत्येक दिवस निर्धारित प्रपत्र में इस कार्यालय को उपलब्ध कराना, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लोक सेवाओं की अदायगी हेतु समय-सीमा में कार्यवाही करना, राजस्व पखवाड़ा शिविर आयोजन के संबंध में प्रत्येक ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराना है।



























