जोन 4 आयुक्त ने खुर्सीपार क्षेत्र का किया निरीक्षण
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन-4 शिवाजी नगर अंतर्गत आई.टी.आई. ग्राउण्ड, खेल मैदान, पेयजल, सड़क एवं सफाई व्यवस्था का जायजा जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे लिये। प्रस्तावित निर्माण कार्य को जल्द से जल्द प्रांरभ कराने एवं वार्डो के सफाई व्यवस्था को बेहतर कराने के निर्देश दिए।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार जोन आयुक्त अपनी टीम के साथ खुर्सीपार क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। नेशनल हाईवे के किनारे आई.टी.आई. ग्राउण्ड में निर्माणाधीन मंच का निरीक्षण किये। जिससे वहां कार्यक्रम, योगा एवं खिलाड़ियो के काम आ सके। आई.टी.आई के बगल में खेल मैदान का अवलोकन किया गया। मैदान में स्टेडियम निर्माण प्रस्तावित है, उक्त स्थल का जायजा लेते हुए चर्चा किया गया। वार्ड 41 आदिवासी नगर एवं वार्ड 42 गौतम नगर में पेयजल, पाईप लाईन, सड़क एवं साफ-सफाई का अवलोकन किया गया है। पेयजल व्यवस्था में सुधार हेतु किए गए कार्य का निरीक्षण बारीकी से किया गया । निरीक्षण के दौरान उप अभियंता साहू, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, राजस्व निरीक्षक विजेंद्र परिहार, वेंकट सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।






.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)

Leave A Comment