- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर।भाजपा सांसद व मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकतांत्रिक व्यवस्था में 8931 दिनों तक विभिन्न दायित्वों का निर्वाहन ऐतिहासिक है। उनकी यह यात्रा विकसित भारत के संकल्प को समर्पित है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीति में सेवा, सुशासन और पारदर्शिता की नई परंपरा स्थापित की है, जिसका सीधा लाभ देश के करोड़ों नागरिकों को मिला है। सांसद श्री पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार राष्ट्र का विकास हो रहा है। बुनियादी ढांचे के अभूतपूर्व विस्तार, डिजिटल क्रांति, स्टार्टअप संस्कृति और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों के माध्यम से वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। गरीब कल्याण योजनाओं, जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और हर घर तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के प्रयासों ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाई है। संतोष पांडेय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंचों पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि यह 8931 दिनों की यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यकाल नहीं, बल्कि “नए भारत” के निर्माण की एक सतत प्रक्रिया रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी मोदी जी के मार्गदर्शन में भारत और अधिक तेज गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा तथा विश्व में एक अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा।
- बलरामपुर । उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा का आयोजन कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में 22 मार्च 2026 को जिले में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं तथा मॉनिटरिंग व्यवस्था के तहत सतत निगरानी सुनिश्चित की गई।जिले में कुल 591 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां पंजीकृत 27 हजार 972 शिक्षार्थियों में से 22 हजार 380 शिक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। राज्यव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा के अंतर्गत जिले के समस्त विकासखण्डों में परीक्षा केन्द्र बनाएं गए थे। विकासखण्ड बलरामपुर में 86 परीक्षा केंद्र बनाए गए। जिसमें 3 हजार 268 शिक्षार्थी शामिल हुए। इसी प्रकार विकासखण्ड कुसमी में 98 परीक्षा केन्द्र बनाएं गए जिसमें 4 हजार 11, विकासखंड राजपुर में 95 परीक्षा केंद्रों में 3 हजार 587, विकासखंड रामचन्द्रपुर में 134 परीक्षा केंद्रों में 3 हजार 480, विकासखंड शंकरगढ़ में 77 परीक्षा केन्द्रों में 3 हजार 631 तथा विकासखण्ड वाड्रफनगर में 101 परीक्षा केन्द्रों में 4 हजार 403 शिक्षार्थी शामिल हुए।
- राजनांदगांव । पीएम-राहत (प्रधानमंत्री रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेसन एण्ड एस्योरड ट्रीटमेंट) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभाकक्ष में जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम-राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अब तत्काल और कैशलेस ईलाज की सुविधा मिलेगी। योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल पीडि़तों को गोल्डन ऑवर अर्थात सड़क दुर्घटना के तुरंत बाद के महत्वपूर्ण समय में बिना किसी देरी के अस्पतालों में भर्ती कर अधिकतम 7 दिनों तक प्रति व्यक्ति अधिकतम 1 लाख 50 हजार रूपए तक का कैशलेस उपचार जिले के पंजीकृत समस्त शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यशाला में बताया गया कि योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना हैं। दुर्घटना के बाद शुरूवाती समय में तत्काल ईलाज मिलने पर कई लोगों की जान बचाई जा सकती हैं। कार्यशाला में जिले के सभी 34 शासकीय अस्पतालों के अस्पताल प्रभारी एवं जिले के कुल 37 निजी अस्पताल प्रभारी व संचालकों को टीएमएस 2.0 पोर्टल एवं ईडीएआर पोर्टल का लाईव प्रशिक्षण प्रोजेक्टर द्वारा प्रदान किया गया। शासन के निर्देशानुसार योजना का प्रभावी क्रियान्वयन एवं पीडि़तों को तत्काल उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है।कार्यशाला में जिला टीकाकरण अधिकारी सह नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. बीएल तुलावी, जिला प्रबंधक पीएम-राहत श्री अरूण सोनी एवं जिला परियोजना समन्वयक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना श्री ऐश्वर्य साव द्वारा पीएम-राहत योजना के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। कार्यशाला में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव, जिला चिकित्सालय बसंतपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव, छुरिया, डोंगरगढ़, घुमका, सोमनी तथा समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, आरएमए, अस्पताल मेडिको एवं जिले के कुल 37 निजी अस्पतालों से अस्पताल संचालक, अस्पताल प्रबंधक एवं अस्पताल मेडिको उपस्थित थे।
- - पालक चौपाल के मार्गदर्शन, पोषण और सतत देखभाल से बदली सेहतराजनांदगांव । जिला प्रशासन द्वारा संचालित पोट्ठ लईका पहल गंभीर कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने की दिशा में प्रभावी रूप से कार्य कर रही है। इस अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रत्येक गुरूवार को आयोजित होने वाली पालक चौपाल के माध्यम से माताओं को बच्चों के पोषण, देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। अंजोरा सेक्टर के आंगनबाड़ी केन्द्र कोपेडीह क्रमांक 1 में दर्ज श्रीमती ज्योति साहू का प्रसव स्वास्थ्य केन्द्र में सामान्य रूप से हुआ। जन्म के समय उनकी बच्ची का वजन मात्र 1.950 किलोग्राम तथा लंबाई 46 सेमी था, जो अति गंभीर कुपोषण की स्थिति को दर्शाता था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती हेमिन साहू ने तत्परता दिखाते हुए कंगारू मदर केयर, नियमित स्तनपान, स्वच्छ एवं गर्म वातावरण में देखभाल तथा सीमित संपर्क जैसे आवश्यक उपायों की जानकारी दी। साथ ही माता को पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया गया। पालक चौपाल के माध्यम से प्राप्त सलाह को परिवार ने गंभीरता से अपनाया तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा नियमित गृह भेंट कर सतत निगरानी भी सुनिश्चित की गई। इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम शीघ्र ही दिखाई देने लगा।श्रीमती ज्योति साहू ने बताया कि उन्होंने बच्ची को कंगारू मदर केयर 7 से 8 घंटे प्रतिदिन रखा और नियमित स्तनपान कराने से तीसरे दिन ही बच्ची का वजन बढ़कर 2 किलोग्राम हो गया। पांचवें दिन यह 2.160 किलोग्राम और सातवें दिन 2.290 किलोग्राम पहुंच गया। 14 दिनों में बच्ची का वजन 2.500 किलोग्राम हो गया। जनवरी 2026 में मात्र एक माह के भीतर बच्ची का वजन 3.130 किलोग्राम हो गया और वह मध्यम श्रेणी में आ गई। निरंतर देखभाल और पोषण के परिणामस्वरूप फरवरी 2026 के अंत तक बच्ची का वजन 4.700 किलोग्राम एवं लंबाई 54 सेमी हो गई। मार्च 2026 में बच्ची परिधी का वजन 5.010 किलोग्राम और लंबाई 58 सेमी दर्ज की गई। पोट्ठ लईका पहल के तहत पालक चौपाल से सही मार्गदर्शन, सलाह एवं समय पर देखभाल बच्ची परिधी साहू पूरी तरह से स्वस्थ एवं सामान्य श्रेणी में आ चुकी है।
- -10 अप्रैल को पुनः होगी परीक्षारायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा परीक्षा समिति की बैठक 23 मार्च 2026 को आयोजित की गई, जिसमें सभी तथ्यों पर विचार-विमर्श के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि 14 मार्च 2026 को संपन्न हिन्दी विषय की परीक्षा को निरस्त किया जाता है। उक्त परीक्षा अब 10 अप्रैल 2026 को प्रातः 9 बजे से 12.15 बजे तक पुनः आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सभी परीक्षार्थियों से अनुरोध किया गया है, कि वे निर्धारित तिथि पर परीक्षा केन्द्र में अनिवार्य रूप से परीक्षा देने उपस्थित हों।परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी मण्डल की आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.cgbse.nic.in/ पर उपलब्ध है।ज्ञातव्य है कि 14 मार्च 2026 को आयोजित कक्षा 12 वीं हिन्दी विषय की परीक्षा के संबंध में मंडल द्वारा यह सूचित किया जाता है कि परीक्षा के उपरांत 15 एवं 16 मार्च 2026 को सोशल मीडिया एवं विभिन्न समाचार पत्रों में प्रश्नपत्र (सेट ‘बी’) के लीक होने के दावे सामने आए। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल साइबर थाना में लिखित सूचना दी गई तथा सिटी कोतवाली में प्राथमिकी (थ्प्त्) दर्ज कराई गई। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अधिकारियों ने बताया कि मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जाँच सुनिश्चित की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- -150 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षणरायपुर । केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा प्रशासन में कसावट एवं पारदर्शिता लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों में ई-ऑफिस व्यवस्था एवं आधार बेस उपस्थिति प्रमुख है। इसी कड़ी में अब अधिकारी-कर्मचारियों में प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति बेहतर समझ एवं अपने कार्य के प्रति अधिक जवाबदेह बनाने के उददेश्य से ‘आईजीओटी’ कर्मयोगी अभियान प्रारंभ किया गया है। श्रीमती अंजु सिंह, अवर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग ने इसी कड़ी में विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया।श्रीमती अंजू सिंह ने बहुत ही सरल माध्यम से पोर्टल में रजिस्ट्रेशन से लेकर कोर्स के संबंध में पूरी जानकारी दी एवं कर्मचारियों के प्रश्नों का सटिक उत्तर देकर उनकी शंकाओं का भी समाधान किया। आज के प्रशिक्षण सत्र में विभाग अंतर्गत आयोग एवं आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के लगभग 150 से अधिक अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।नोडल अधिकारी श्रीमती अंजु सिंह ने बताया कि प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी, नियमित वाहन चालक, भृत्य इत्यादि सभी के लिए यह प्रशिक्षण अनिवार्य है। 30 अप्रैल तक सभी को कम से कम तीन कोर्स पूर्ण कर पोर्टल में अपलोड करने हैं। इसकी अहमियत इस कारण है कि यह अधिकारी-कर्मचारी की सर्विस बुक के साथ ई एचआरएमएस पोर्टल में अपलोड रहेगा, जो कि पदोन्नति एवं अन्य सर्विस संबंधी प्रकरणों के समय बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। प्रशिक्षण में अपर संचालक श्री संजय गौड़, श्री जितेन्द्र गुप्ता, विभागीय नोडल अधिकारी उपायुक्त श्री प्रज्ञान सेठ, श्री एल.आर. कुर्रे, श्रीमती मेनका चंद्राकर, श्री विश्वनाथ रेडडी सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थिति थे।
- -कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग विषय पर पॉच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न-राष्ट्रीय संस्थानों के विशेषज्ञो द्वारा प्रशिक्षित हुए कृषि विश्वविद्यालय के प्राध्यापकरायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में शिक्षण एवं अनुसंधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कृषि महाविद्यालय रायपुर में 16 से 20 मार्च तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की विभिन्न प्रविधियों एवं उपकरणों का प्रभावी उपयोग कर इन क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने के गुर सिखाया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित 17 महाविद्यालयों के प्राध्यापक एवं वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आई.आई.टी. भिलाई, आई.आई.आई.टी. नया रायपुर, एन.आई.टी. रायपुर, आई. आई. एम. रायपुर, हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिर्वसिटी नया रायपुर, गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर, आई.सी.ए.आर. - नार्म हैदराबाद तथा आई.सी.ए.आर - एन.आई.बी.एस.एम. बरोण्डा जैसे राष्ट्रीय संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को कृषि शिक्षा अनुसंधान में आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस की विभिन्न टेकनिक्स एवं टूल्स के प्रभावी उपयोग के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ इदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.), भिलाई के निदेशक डॉ. राजीव प्रकाश तथा आई.सी.ए.आर.-राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान (एन.आई.बी.एस.एम.) बरोण्डा के निदेशक डॉ. पी.के. राय ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषि महाविद्यालय, रायपुर में कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंश का उपयोग पर आयोजित पॉच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन दिनांक 20 मार्च 2026 को डॉ. प्रशंात कविश्वर, महानिदेशक, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर के मुख्य अतिथ्य तथा डॉ. ए. के. दवे, निदेशक शिक्षण एवं परीक्षा नियंत्रक, डॉ. अजय वर्मा, अधिष्ठाता, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, रायपुर, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, वैज्ञानिक, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर की गरिमामयी उपस्थिति तथा डॉ. आरती गुहे, अधिष्ठाता, कृषि संकाय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के 17 कृषि महाविद्यालयों के 85 सहायक प्राध्यापक, सह प्राध्यापक एवं प्राध्यापकों ने सक्रिय सहभागिता की ।डॉ. प्रशांत कविश्वर ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्तमान में कृषि अनुसंधान एवं शिक्षण के लिए अत्यंत उपयोगी है, इससे गुणवत्ता में वृद्धि तथा समय की बचत होती है किन्तु इस पर पूर्ण निर्भरता से विपरित परिणाम भी हो सकते है, कोविड 19 महामारी के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग में तेजी से वृद्धि हुई है एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव बुद्धिमत्ता का विकल्प नहीं बल्कि एक सहायक साधन है। उन्होने ए आई के उपयोग के अनेक उदाहरण देते हुए प्राध्यापकों एवं वैज्ञानिकों से शोघ एवं शिक्षण में इसकेे समुचित एवं बुद्धिमत्ता पूर्ण उपयोग करने का अनुरोध किया। डॉ. आरती गुहे, अधिष्ठाता एवं समन्वयक ने पॉच दिवसीय अभिमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. अजय वर्मा ने बताया की ए.आई. से सृजित जानकारी एवं आकडों का पुष्टीकरण करने के उपरान्त ही उनका उपयोग करे। ए.आई टूल्स, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान में आकडों के विश्लेषण, सारणीकरण, प्रस्तुतीकरण एवं प्रकाशन अत्यन्त उपयोगी है। डॉ. ए. के दवे ने ए.आई के क्षेत्र में कार्यरत देश के विभिन्न ख्यातिलब्ध संस्थाओं में कार्यरत विशेषज्ञों को एक स्थान में बुलाकर प्रभावी प्रशिक्षण एवं परिचर्चा आयोजन हेतु प्रशंसा की। डॉ. शुभा बनर्जी, सह. प्राध्यापक ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम सें प्रशिक्षण कार्यक्रम का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सहायक प्राध्यापक डॉ. नीता मिश्रा, डॉ. अंजली पटेल तथा डॉ. ऋतुराज रधुवंशी में प्रशिक्षण के अनुभवों को साझा करते हुए बताया की व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से उनकी कार्यछमता एंव ए.आई. के विभिन्न्न घटकों के बारे में ज्ञान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई हैं। उन्होनंे प्रशिक्षण के दौरान प्रभावी कार्यक्रम निर्माण, अध्ययन समाग्री तैयार करना, विश्वविद्यालय एवं शासन के नियमों का ज्ञान एवं अनुपालन एवं मुल्यांकन प्रणाली, शोधपत्र लेखन, तथा संदर्भ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई एवं भविष्य में इस प्रकार के और प्रशिक्षण आयोजित करने का अनुरोध किया।गौरतलब है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो प्रमुख घटकों में आयोजित किया गया। पहला घटक नव नियुक्त संकाय सदस्यों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम जिसका उद्देश्य उन्हें विश्वविद्यालय की दृष्टि, मिशन और शैक्षणिक ढांचे से परिचित कराना एवं दूसरा घटक शिक्षण एवं अनुसंधान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर प्रशिक्षण है, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों को आधुनिक ए आई टूल्स और तकनीकों से परिचित कराया गया ताकि वे इनका प्रभावी उपयोग कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, विस्तार गतिविधियों तथा अनुसंधान कार्यों में कर सकें। इन पाँच दिनों के दौरान विशेषज्ञ व्याख्यान, विचार-विमर्श तथा प्रायोगिक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को आधारित शिक्षण एवं अनुसंधान की नवीनतम प्रवृत्तियों से अवगत कराया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियांन्वयन में डॉ. आर.पी. कुजूर, सह. प्राध्यापक, डॉ. रामा मोहन सावू, सह. प्राध्यापक, डॉ. अन्नु वर्मा, प्राध्यापक, तथा डॉ. लक्ष्मी नरसिंहा, सहायक प्राध्यापक की सराहनीय भूमिका रही। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आर. पी. कुजूर, सह. प्राध्यापक, कृषि महाविद्यालय, रायपुर ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की संयोजक कृषि महाविद्यालय रायपुर की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे हैं।
- -भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया समापन समारोह में हुए शामिल-छत्तीसगढ़ शासन खेलों को विशेष प्राथमिकता दे रही है, खिलाड़ी लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी- बाइचुंग भूटिया-आने वाले समय में ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे- मंत्री श्री रामविचार नेताम--सरगुजा ओलम्पिक में सम्भाग के खिलाड़ियों को हुनर दिखाने का मिला मौका, आगे पारम्परिक खेलों को भी शामिल करने किया जाएगा प्रयास- मंत्री श्री राजेश अग्रवाल-सम्भाग के सभी जिलों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने 12 खेल विधाओं में लिया हिस्सा, विजेता हुए पुरस्कृतरायपुर। सरगुजा ओलम्पिक 2026 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं का शानदार समापन सोमवार को पीजी कॉलेज ग्राउण्ड अम्बिकापुर में हुआ। समापन समारोह में भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान, पद्मश्री एवं अर्जुन अवार्ड से सम्मानित श्री बाइचुंग भूटिया शामिल हुए। उन्होंने खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं आज यहाँ सिक्किम से आप सभी खिलाड़ियों में जोश की भावना सिंचित करने आया हूं। आप सबको मैं एक ही मैसेज देना चाहता हूं कि आप लोग लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी। मुझे खुशी है कि छत्तीसगढ़ शासन खेलों को विशेष प्राथमिकता दे रही है। इसका असर हमें जरूर दिखेगा और छत्तीसगढ़ के युवा खेलों में देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मैं भी ट्राइबल लड़का हूँ और सिक्किम के छोटे से गाँव से आता हूं। वहाँ से निकलकर मुझे भारत के लिए खेलने का मौका मिला है, यह मैटर नहीं करता कि आप कहां से हैं जबकि आपकी प्रतिभा और मेहनत आपको आगे लेकर जाती है। मुझे भरोसा है कि आने वाले समय मे छत्तीसगढ़ से भी बहुत से खिलाड़ी ओलम्पिक मेडल लेकर आएंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं, वहीं शासन प्रशासन को धन्यवाद दिया।कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि किसी काम को पूरा करने में अगर पूरी जुनून, लगन और अनुशासन हो, तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। हमारी छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को अवसर दिया है, आज छत्तीसगढ़ के हर कोने से खिलाड़ी निकलकर आ रहे हैं। आपको जो प्लेटफार्म मिला है, इसका भरपूर उपयोग करें और आगे आएं। हमें गर्व होता है कि सरगुजा अंचल में ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जो राष्ट्रीय मंच पर अपना एक जलवा बिखेर चुके हैं। निश्चित ही आने वाले समय में भी इन खेलों के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सरगुजा ओलम्पिक का सफल आयोजन आज यहां सम्पन्न हुआ। यह सरगुजा सम्भाग के खिलाडियों के लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर इस पूरे आयोजन में मिला है। उन्होंने कहा कि सरगुजा ओलम्पिक में 12 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं है, हमारा प्रयास रहेगा कि आगामी आयोजन में सरगुजा जिले के अन्य पारम्परिक खेलों को भी इसमें शामिल किया जाए। उन्होंने सभी जिलों से आए खिलाडियों को बधाई दी तथा विजेता खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 26 मार्च से अब खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुरुआत होगा जिसमें रायपुर सहित बस्तर सरगुजा में भी खेल आयोजित होंगे।कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती तनुजा सलाम ने समापन समारोह में सरगुजा ओलम्पिक 2026 के पूरे आयोजन की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने सरगुजा ओलम्पिक के शानदार सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, सरगुजा सम्भागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी एवं कोच उपस्थित रहे।समापन समारोह में जशपुर एवं बलरामपुर के मध्य रस्साकशी का हुआ जबरदस्त मुकाबला-समापन समारोह में जशपुर एवं बलरामपुर की महिला खिलाड़ियों के बीच रस्साकशी का प्रदर्शनात्मक मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के प्रतिभागियों ने जीत के लिए ज़ोर लगाया, खींचा- तानी के बीच जशपुर की टीम विजेता रही। विजेता घोषित होने के साथ ही पूरा ग्राउण्ड तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।ये रहे विजेता-बालिका वर्ग (17 वर्ष से कम आयुवर्ग)- एथेलेटिक्स (100 मीटर) में जशपुर की रिया तिर्की, एथेलेटिक्स (200 मीटर) में कोरिया की सिमरन सिंह, एथेलेटिक्स (400 मीटर) में सूरजपुर की रिया, एथेलेटिक्स (लंबी कूद) में सरगुजा की महिला सिंह, एथेलेटिक्स (ऊंची कूद) में सूरजपुर की प्रियंका, एथेलेटिक्स (शॉटपुट) में सरगुजा की संध्या लकड़ा, एथेलेटिक्स (डिस्कस थ्रो) में बलरामपुर की कशिश, एथेलेटिक्स (जैवलिन थ्रो) में सूरजपुर की मोनिका राजवाड़े, एथेलेटिक्स (4 गुना 100 मी रिले) में कोरिया की आस्था, रीमा, संगीता एवं प्रमिला, तीरंदाजी 30 मी एकल में सरगुजा की स्नेहा, तीरंदाजी 50 मी एकल में सरगुजा की स्नेहा, बैडमिंटन सिंगल में कोरिया की श्रद्धा, बैडमिंटन डबल में कोरिया की श्रद्धा घोष एवं देवाशी पटेल, कुश्ती 55 किग्रा में सरगुजा की सूर्यमणि, कुश्ती 62 किग्रा में सूरजपुर की सरस्वती, कुश्ती 68 किग्रा में सरगुजा की ज्योति पण्डो, कराते (42-47 किग्रा) में सरगुजा की दिव्या राजवाड़े एवं कराते (53-59 किग्रा) में सरगुजा की संगीता सिंह विजेता रहीं।महिला वर्ग (17 वर्ष से अधिक आयुवर्ग)- एथेलेटिक्स (100 मीटर) में सूरजपुर की अंजू सिंह, एथेलेटिक्स (200 मीटर) में कोरिया की स्नेहा, एथेलेटिक्स (400 मीटर) में सूरजपुर की प्रज्ञा राजवाड़े, एथेलेटिक्स (लंबी कूद) में सरगुजा की धनजिला, एथेलेटिक्स (ऊंची कूद) में सूरजपुर की शांति, एथेलेटिक्स (शॉटपुट) में सरगुजा की उमा सिंह, एथेलेटिक्स (डिस्कस थ्रो) में बलरामपुर की कशिश, एथेलेटिक्स (जैवलिन थ्रो) में एमसीबी की अनिता, एथेलेटिक्स (4 गुना 100 मी रिले) में सूरजपुर की अंजु, प्रज्ञा, शीतल कुमकुम, तीरंदाजी 30 मी एकल में सरगुजा की विनीता, तीरंदाजी 50 मी एकल में सरगुजा की विनीता, बैडमिंटन सिंगल में सरगुजा की आयुषी दिवान, बैडमिंटन डबल में सरगुजा की आयुषी दिवान एवं मीरा सिंघ, कुश्ती 55 किग्रा में जशपुर की रामेश्वरी नाग, कुश्ती 62 किग्रा में एमसीबी की सीमा सिंह, कुश्ती 68 किग्रा में जशपुर की निकिता तिर्की, कराते (55-61 किग्रा) में एमसीबी के राधना मार्को विजेता रहीं।बालक वर्ग (17 वर्ष से कम आयुवर्ग)- एथेलेटिक्स (100 मीटर) में जशपुर के गोविंद गुप्ता, एथेलेटिक्स (200 मीटर) में जशपुर के संयम खलखो, एथेलेटिक्स (400 मीटर) में कोरिया के यदुवंश राजवाड़े, एथेलेटिक्स (लंबी कूद) में बलरामपुर के अभिषेक कच्छप, एथेलेटिक्स (ऊंची कूद) में जशपुर के कुषणवीर, एथेलेटिक्स (शॉटपुट) में कोरिया के भविष्य सिंह, एथेलेटिक्स (डिस्कस थ्रो) में सरगुजा के अमोस एक्का, एथेलेटिक्स (जैवलिन थ्रो) में सरगुजा के उत्कर्ष एक्का, एथेलेटिक्स (4 गुना 100 मी रिले) में कोरिया के धर्मेंद्र इंद्रपाल राजकुमार ओमप्रकाश, तीरंदाजी 30 मी एकल में बलरामपुर के पवन सिंह, तीरंदाजी 50 मी एकल में बलरामपुर के संतोष कुमार, बैडमिंटन सिंगल में सरगुज़ा के करण मेहरा, बैडमिंटन डबल में सूरजपुर के रौनक़ एवं जसकीरत, कुश्ती 57 किग्रा में बलरामपुर नरेंद्र कुमार, कुश्ती 65 किग्रा में बलरामपुर के आतिश यादव, कुश्ती 74 किग्रा में सरगुजा के अवनीश पांडेय, कराते (45-50 किग्रा) में बलरामपुर के रोशन कुमार एवं कराते (55-61 किग्रा) में सरगुजा की चंद्रशेखर विजेता रहीं।पुरूष वर्ग (17 वर्ष से अधिक आयुवर्ग)- एथेलेटिक्स (100 मीटर) में एम.सी.बी. के टी.नाग उमेश्श्वर राव, एथेलेटिक्स (200 मीटर) में सरगुजा के अरूण कुमार, एथेलेटिक्स (400 मीटर) में जशपुर के विश्वनाथ तिग्गा, एथेलेटिक्स (लंबी कूद) में सूरजपुर के अश्विन कुमार, एथेलेटिक्स (ऊंची कूद) में एम.सी.बी. के आनंद कुमार, एथेलेटिक्स (शॉटपुट) में सूरजपुर के अंकित कुमार, एथेलेटिक्स (डिस्कस थ्रो) में जशपुर के आकाश, एथेलेटिक्स (जैवलिन थ्रो) में जशपुर के राहूल तिग्गा, एथेलेटिक्स (4 गुना 100 मी रिले) में सूरजपुर के अश्विन कुमार, हिमांशु सिंह, अंकित कुमार, तेजपाल सिंह, तीरंदाजी 30 मी एकल में सरगुजा के बृजदेव सिंह, तीरंदाजी 50 मी एकल में सरगुजा के बृजदेव सिंह, बैडमिंटन सिंगल में सरगुज़ा के सार्थककांत थामस, बैडमिंटन डबल में सरगुज़ा के सार्थककांत थामस, एलिमन थामस, कुश्ती 57 किग्रा पुरूष में सूरजपुर के देवानंद जगत, कुश्ती 65 किग्रा पुरूष में सूरजपुर के प्रदीप, कुश्ती 74 किग्रा. पुरूष में सरगुज़ा के दीपक कुमार, कराते पुरूष 60-से 67 किग्रा पुरूष में आकाश सोनवानी विजेता रहे।
- -मेहनत और लगन से ही मिलती है सफलता,सरगुजा के युवाओं में है अपार क्षमता-बाइचुंग भूटियारायपुर । सरगुजा ओलंपिक 2026 के समापन अवसर पर भारतीय फुटबॉल जगत के दिग्गज और पूर्व कप्तान अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित बाइचुंग भूटिया ने जोहार सरगुजा से अभिवादन कर खिलाड़ियों में जोश भरते हुए उन्हें कड़ी मेहनत और अटूट संकल्प का मंत्र देते हुए युवाओं को खेल जगत में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।दूरी मायने नहीं रखती, जुनून जरूरी हैसिक्किम से सरगुजा तक के अपने सफर का जिक्र करते हुए भूटिया ने कहा कि भौगोलिक दूरियाँ प्रतिभा के आड़े नहीं आतीं। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, मैं सिक्किम के एक बहुत छोटे से गाँव से निकलकर भारत के लिए खेल सका। मेरा गाँव सरगुजा से भी छोटा है। इसलिए यह कभी न सोचें कि आप किसी कोने में हैं, तो प्रोफेशनल खिलाड़ी नहीं बन सकते। अपने मन से यह शंका निकाल दें और खुद पर विश्वास रखें।छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की सराहनाबाइचुंग भूटिया ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खेलों को दी जा रही प्राथमिकता की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने बस्तर ओलंपिक के अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं और खेल को प्राथमिकता दे रही है। जिससे सुदूर क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतिभा मंच मिला है। खेल विधाओं को अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ से न केवल राष्ट्रीय खिलाड़ी, बल्कि ओलंपिक मेडलिस्ट भी निकलेंगे।सिंसियरिटी और हार्ड वर्क से मिलेगी सफलताउन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि, सरकारी सहयोग और इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ व्यक्तिगत मेहनत सबसे महत्वपूर्ण है। सफलता के लिए फोकस्ड रहना, ईमानदारी से प्रयास करना और अंतिम तक हार न मानना ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने कहा कि शासन की इन पहलों का सकारात्मक परिणाम जल्द ही देश के खेल मानचित्र पर दिखाई देगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन, खेल युवा कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन को सरगुजा ओलंपिक में आमंत्रित करने के लिए आभार प्रकट किया।
- -मिश्रित मत्स्य एवं झींगा पालन से मां दुर्गा समिति को मिल रही लगभग साढ़े तीन लाख रुपए वार्षिक आयरायपुर ।महासमुंद जिले अन्तर्गत जय माँ दुर्गा मत्स्य सहकारी समिति मर्यादित, किशनपुर को मत्स्य पालन विभाग द्वारा प्रदान किए गए तकनीकी ज्ञान, प्रशिक्षण और विभिन्न योजनाओं के तहत मिली सहायता ने उनके कार्य को नई दिशा दी है। इस सहायता से आज समिति द्वारा तीन गुणा अधिक आय अर्जित किया जा रहा हैं। इस समिति में कुल 24 सदस्य हैं, जिनमें 11 महिलाएं और 13 पुरुष शामिल हैं। विगत 20 वर्षों से यह समिति मत्स्य पालन के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है तथा इसके पास 31.59 हेक्टेयर जलाशय और 3.50 हेक्टेयर तालाब का जलक्षेत्र उपलब्ध है, जिसका सुनियोजित उपयोग कर समिति ने प्रगति हासिल की है।समिति सदस्य बताते है कि उनका जीवन पहले काफी संघर्षपूर्ण था, जहां उनकी आजीविका मुख्य रूप से खेती और मजदूरी पर निर्भर थी। सीमित संसाधनों के कारण उनकी वार्षिक आय लगभग 36 हजार रुपये ही थी, जिससे परिवारों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता था। लेकिन समय के साथ मत्स्य पालन विभाग के मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और योजनाओं से जुड़कर समिति ने मत्स्य पालन को अपनाया और धीरे-धीरे अपनी स्थिति में सुधार लाना शुरू किया। मत्स्य पालन विभाग द्वारा प्रदान किए गए तकनीकी ज्ञान, प्रशिक्षण और विभिन्न योजनाओं उनके कार्य को नई दिशा दी। जाल, आइस बॉक्स, मत्स्य बीज, सीफेक्स, झींगा बीज तथा मोटरसाइकिल अनुदान जैसी सुविधाओं ने उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में भूमिका निभाई। विभागीय अधिकारियों के निरंतर प्रोत्साहन और सफल मत्स्य पालकों से मिली प्रेरणा ने समिति के सदस्यों का मनोबल मजबूत किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।समिति ने पारंपरिक पद्धतियों को छोड़कर आधुनिक तकनीकों को अपनाया, जिसमें मिश्रित मत्स्य पालन, उन्नत बीजों का उपयोग, परिपूरक आहार और वैज्ञानिक तरीके शामिल हैं। इन नवाचारों के परिणामस्वरूप उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जहां पहले लगभग 7 क्विंटल उत्पादन होता था, वहीं अब यह बढ़कर 21 क्विंटल तक पहुंच गया है। इसके साथ ही झींगा पालन को अपनाने से अतिरिक्त आय के नए स्रोत भी विकसित हुए, जिससे कुल आय में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई और वार्षिक आय लगभग 3 लाख 40 हजार रुपये तक पहुंच गई।मत्स्य पालन से जुड़े रहने के कारण समिति के सदस्यों के जीवन स्तर में अधिक बदलाव आया है। पहले जहां आर्थिक तंगी के कारण दैनिक जीवन प्रभावित होता था, वहीं अब परिवारों की स्थिति सुदृढ़ हुई है। कच्चे मकानों को पक्के मकानों में परिवर्तित किया गया, सदस्यों ने मोटरसाइकिल जैसी सुविधाएं प्राप्त कीं और नियमित बचत की दिशा में कदम बढ़ाते हुए समिति के नाम से बैंक खाते में राशि जमा करना शुरू किया गया। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी समिति को मजबूती प्रदान की है, जिससे महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिला है।
- -तमनार के बाद लैलूंगा के नवीन घटगांव और मुड़ागांव में अफीम खेती का भंडाफोड़, आरोपी हिरासत में-जिला प्रशासन की कार्रवाई से संलिप्त लोगों में हड़कंप-ड्रोन सर्वे से प्रशासन की पैनी नजर, जिले के सभी अनुविभागों में सघन निगरानी और लगातार कार्रवाई जारी-कलेक्टर-एसएसपी ने ली प्रेस वार्ता, गैर कानूनी अफीम की खेती पर प्रभावी नियंत्रण के लिए की जा रही कार्रवाई की दी जानकारीरायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत बीते 72 घंटे में तमनार क्षेत्र के आमाघाट से लेकर लैलूंगा विकासखंड के ग्राम-नवीन घटगांव और मुड़ागांव तक अवैध मादक पदार्थ अफीम के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिससे इस कार्य में जुडे़ संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।इस संबंध में आज प्रशासन द्वारा पुलिस कंट्रोल रुम मे प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सघन जांच एवं संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसके प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा सभी अनुविभागों में व्यापक ड्रोन सर्वे अभियान संचालित किया गया है। इस अभियान के तहत खरसिया (14 ग्राम), घरघोड़ा (10 ग्राम), तमनार (12 ग्राम), लैलूंगा (4 ग्राम), मुकडेगा (3 ग्राम), रायगढ़ (11 ग्राम), पुसौर (13 ग्राम) एवं धरमजयगढ़ (7 ग्राम) में सफलतापूर्वक सर्वे किया गया है। ड्रोन तकनीक के माध्यम से दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी निगरानी संभव हो सकी है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।कलेक्टर ने बताया कि पिछले एक से डेढ़ सप्ताह से जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों का गहन विश्लेषण और सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान अफीम की खेती के दो मामले सामने आए थे। वहीं, आज दोपहर तीसरा मामला भी प्रकाश में आया है। उन्होंने बताया कि सभी मामलों में संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की अवैध खेती कानूनन गंभीर अपराध है। इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी ड्रोन सर्वे, सघन जांच एवं संयुक्त कार्रवाई इसी तरह लगातार जारी रहेगी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह ने बताया कि बीते 19 मार्च को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तमनार क्षेत्र के आमाघाट में छापेमारी की। जांच के दौरान पाया गया कि यहां सब्जी की खेती की आड़ में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान लगभग 60,326 पौधे बरामद किए गए, जिनका अनुमानित बाजार मूल्य करीब 2 करोड़ रुपये आंका गया है। इस मामले में झारखंड निवासी मुख्य आरोपी मार्शल सांगा को हिरासत में लेकर विवेचना की जा रही है। मौके पर पूरी फसल को उखाड़कर जब्त किया गया तथा रोटावेटर और जेसीबी मशीन की सहायता से खेत को पूरी तरह नष्ट कर समतल किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस, प्रशासन, कृषि, आबकारी एवं एफएसएल की टीम संयुक्त रूप से उपस्थित रही।इसी क्रम में 23 मार्च को फिजिकल एवं ड्रोन सर्वे के दौरान लैलूंगा तहसील के ग्राम नवीन घटगांव में भी अवैध खेती का मामला सामने आया। यहां भूमिस्वामी सादराम नाग द्वारा अपने खेत में साग-भाजी के बीच छोटे क्षेत्र में अफीम की खेती की जा रही थी। पौधों में सफेद फूल आना प्रारंभ हो गया था तथा कुछ डंठल सूख चुके थे। पुलिस ने तत्काल फसल को जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम के ही एक अन्य व्यक्ति अभिमन्यु नागवंशी के घर से अफीम की सूखी फसल बरामद की गई। टीम के पहुंचने पर आरोपी द्वारा साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे समय रहते विफल करते हुए सामग्री जब्त की गई।लैलूंगा क्षेत्र के मुड़ागांव में तानसिंह नागवंशी से पूछताछ में लगभग 5 डिसमिल क्षेत्र में संदिग्ध फसल की खेती किए जाने की बात सामने आई है। उसके घर से पेड़, पत्तियां एवं तने के सूखे अवशेष प्रशासनिक टीम द्वारा बरामद कर जांच के लिए भेजा गया हैं। पुलिस टीम नारकोटिक्स के अधिकारियों के संपर्क में है, रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है, पूछताछ करने के बाद उनकी भूमिका पूरी तरीके से स्पष्ट हो जाएगी। जिसके बाद नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन या पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
- रायपुर। खाद्य मंत्री एवं गरियाबंद जिले के लिए प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री बीएस उइके ने 2 निर्माण कार्यों के लिए 12 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत सरकड़ा के आश्रित ग्राम बिरोड़ा में टीना शेड निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपये प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण करने के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फिंगेश्वर को सौंपा गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड छुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कसेकेरा में टीना शेड निर्माण के लिए 6 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण कार्य के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरा को सौंपा गया है।
- रायपुर । भारत निर्वाचन आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम,1951 की धारा 39A के तहत, असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के आम चुनावों में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को दूरदर्शन और आकाशवाणी (AIR) पर प्रसारण समय के आवंटन के लिए निर्देश जारी किए हैं। तदनुसार, इन 5 चुनावी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनावों के लिए सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों को आईटी (IT) प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल समय वाउचर जारी किए गए हैं।प्रसारण की अवधि प्रत्येक चरण में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची के प्रकाशन की तारीख और संबंधित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान की तारीख से दो दिन पहले के बीच निर्धारित की जाएगी। वास्तविक प्रसारण का समय राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों और संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अधिकारियों की उपस्थिति में 'ड्रॉ ऑफ लॉट्स' (लॉटरी) के माध्यम से पहले से तय किया जाएगा। इस योजना के तहत, प्रत्येक दल को राज्य के भीतर क्षेत्रीय नेटवर्क पर समान रूप से प्रदान करने के लिए दूरदर्शन और आकाशवाणी दोनों पर 45 मिनट का आधार समय (base time) आवंटित किया गया है।संबंधित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले विधानसभा चुनावों में राजनीतिक दलों के चुनावी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें अतिरिक्त समय आवंटित किया गया है।राजनीतिक दलों को प्रासंगिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए, अग्रिम रूप से ट्रांसक्रिप्ट और रिकॉर्डिंग जमा करना आवश्यक है। रिकॉर्डिंग प्रसार भारती द्वारा निर्धारित तकनीकी मानकों को पूरा करने वाले स्टूडियो में या दूरदर्शन/आकाशवाणी केंद्रों पर की जा सकती है।पार्टी प्रसारणों के अलावा, प्रसार भारती निगम दूरदर्शन और आकाशवाणी पर अधिकतम दो पैनल चर्चाओं और/या बहसों का आयोजन करेगा। प्रत्येक पात्र राजनीतिक दल इस कार्यक्रम के लिए एक प्रतिनिधि को नामित कर सकता है, जिसका संचालन एक अनुमोदित समन्वयक द्वारा किया जाएगा।
- -उपमुख्यमंत्री ने ग्राम बद्दो में किया भोरमदेव सकरी फीडर नहर विस्तारीकरण कार्य का भूमिपूजन-11.49 करोड़ रुपए की नहर परियोजना से 6 गांवों के किसानों को मिलेगा सीधा लाभ-770 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित, किसानों की आय में होगी वृद्धिरायपुर । चैत्र नवरात्रि पंचमी की पावन तिथि के अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत वनांचल ग्राम बद्दो में किसानों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 11.49 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले भोरमदेव सकरी फीडर नहर विस्तारीकरण कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र के 6 गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। नहर विस्तारीकरण के माध्यम से लगभग 770 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि के साथ-साथ उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी। कार्यक्रम में पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य श्री भगत पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, श्री नितेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत श्री नन्द श्रीवास, श्री राम किंकर वर्मा, श्री लोकचंद साहू सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि भोरमदेव सकरी फीडर नहर के विस्तार से क्षेत्र के हजारों किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। इस नहर से खेतों तक पानी आसानी से पहुंचेगा और खेती में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि 770 हेक्टेयर जमीन को स्थायी सिंचाई की सुविधा मिलेगी, जिससे फसल अच्छी होगी और किसानों की आमदनी बढ़ेगी। इससे गांव की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सरकार का मकसद सिर्फ निर्माण करना नहीं, बल्कि ऐसे काम करना है जिससे किसानों का जीवन बेहतर हो। उन्होंने कहा कि इस बड़ी परियोजना की शुरुआत यह दर्शाती है कि वर्तमान सरकार वनांचल क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों तक भी विकास की योजनाएं पहुंचे और वहां के लोगों को इसका पूरा लाभ मिल सके।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि भोरमदेव सकरी फीडर नहर के विस्तारीकरण कार्य को सफल बनाने के लिए जन सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस तरह की बड़ी परियोजनाएं तभी समय पर और बेहतर तरीके से पूरी हो पाती हैं, जब स्थानीय लोगों, विशेषकर किसानों का पूरा सहयोग मिलता है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि यह नहर उनके ही हित में बनाई जा रही है। सभी गांवों के किसानों की सहभागिता और सहयोग से ही इस परियोजना को तेजी से पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जब जनभागीदारी के साथ विकास कार्य होते हैं, तो उनका लाभ भी लंबे समय तक और प्रभावी रूप से मिलता है। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर क्षेत्र में संतुलित विकास हो और गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचें। इसके लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं और अनेक कार्य तेजी से प्रगति पर हैं।योजना से बहुउद्देशीय लाभइस योजना से 635 हे. क्षेत्र में सिंचाई की कमी की पूर्ति सहित 770 हेक्टेयर रूपांकित क्षेत्र में खरीफ फसलों की सिंचाई होगी। असिंचित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने पर कृषि भूमि की दरों में उन्नयन होगा। नहरों के सर्विस बैंक निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही, सिंचाई सुविधा मिलने से किसान अब एक से अधिक फसल लेने में सक्षम होंगे, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह योजना क्षेत्र के किसानों के लिए दीर्घकालीन रूप से लाभकारी साबित होगी और ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी।योजना से लाभन्वित ग्रामपरियोजना के पूर्ण होने पर बाघुटोला, लाटा, खिरसाली, बद्दो, रघ्घुपारा एवं छपरी सहित कुल 6 ग्रामों के किसानों को सीधा लाभ प्राप्त होगा। इस नहर विस्तारीकरण के माध्यम से लगभग 770 हेक्टेयर कृषि भूमि में खरीफ सिंचाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इससे इन गांवों के किसानों को समय पर पानी उपलब्ध होगा, जिससे फसलों की पैदावार में वृद्धि होगी।
-
रायपुर ।महिला एवं बाल विकास विभाग ने सक्षम आंगनबाड़ी योजना के तहत आंगनबाड़ियों में आरओ एवं एलईडी टीवी खरीदी को लेकर प्रकाशित एक समाचार को भ्रामक और तथ्यात्मक त्रुटियों से युक्त बताया है। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि योजना से संबंधित सभी प्रक्रियाएं केंद्र सरकार के प्रावधानों और राज्य सरकार के वित्तीय नियमों के अनुरूप ही की जा रही हैं, जिससे किसी प्रकार के भ्रम की स्थिति नहीं है।
विभाग ने बताया कि पिछले दो वर्षों से बजट उपलब्ध होने के बावजूद उसका उपयोग नहीं किया गया, जो तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। वास्तविक स्थिति यह है कि 10 फरवरी 2026 को भारत सरकार से सक्षम आंगनबाड़ी योजना के लिए मदर सैंक्शन प्राप्त हुआ। यह केंद्र प्रवर्तित योजना है, इसलिए मदर सैंक्शन प्राप्त होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सकती थी। मदर सैंक्शन से पहले टेंडर जारी न होने पर सवाल उठाना उचित नहीं है।अधिकारियों ने बताया कि एलईडी टीवी, आरओ प्यूरीफायर, वाल पेंटिंग और रेन वाटर हारवेस्टिंग के लिए राशि भारत सरकार द्वारा ही निर्धारित की गई है। इसके तहत एलईडी टीवी के लिए 25 हजार रुपये, आरओ प्यूरीफायर के लिए 10 हजार रुपये, वाल पेंटिंग के लिए 10 हजार रुपये और रेन वाटर हारवेस्टिंग के लिए 16 हजार रुपये की राशि तय की गई है।तकनीकी स्पेसिफिकेशन को लेकर भी विभाग ने पूरी स्पष्टता रखी है। एलईडी टीवी के लिए न्यूनतम 32 इंच या उससे अधिक का प्रावधान विभागीय पत्र में उल्लेखित है और सभी खरीदी प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से की जानी है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि सक्षम आंगनबाड़ी के उन्नयन से जुड़े सभी कार्य छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम, कोषालय संहिता, वित्तीय संहिता, एसएनए स्पर्श प्रणाली तथा शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के तहत ही किए जा रहे हैं। विभाग ने यह भी कहा है कि योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों का बेहतर उन्नयन सुनिश्चित हो सके। - -22 हजार से अधिक बैगा-गुनिया परिवार होंगे लाभान्वित-'दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना' के अंतर्गत हितग्राहियों को मिलेगी धनराशि-बलौदाबाजार में 25 मार्च को होगा भव्य कार्यक्रमरायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के शिल्पकार भूमिहीन कृषि मजदूर अब आर्थिक सुरक्षा के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की 'दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना' न केवल एक वित्तीय सहायता कार्यक्रम है, बल्कि यह समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन देने का एक महायज्ञ भी है।इस योजना के तहत इस साल 4,95,965 भूमिहीन हितग्राहियों के खाते में सीधे 10,000 रुपये की धनराशि प्रत्येक हितग्राही के मान से अंतरित की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। इस सूची में 22 हजार 28 बैगा और गुनिया परिवार भी शामिल हैं, जो राज्य की सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत के रक्षक हैं। राज्य सरकार ने पिछले वर्ष भी इस योजना के माध्यम से रिकॉर्ड सहायता प्रदान की थी। साल 2025 में कुल 5,62,112 हितग्राहियों को 10,000 रुपये के हिसाब से 562 करोड़ 11 लाख 20 हजार रुपये की राशि वितरित की थी। आंकड़ों का यह निरंतर प्रवाह दर्शाता है कि राज्य सरकार भूमिहीन परिवारों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।25 मार्च को बलौदाबाजार की धरती से जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राशि अंतरित करेंगे, तो वह छत्तीसगढ़ के 'न्याय और सुशासन' की गूंज होगी। 'दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना' ने यह साबित कर दिया है कि जब सरकार की नीयत साफ और नीति स्पष्ट हो, तो विकास की किरण हर झोपड़ी तक पहुंचती है। इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसका समावेशी स्वरूप है। इस वर्ष की लाभार्थी सूची में 22,028 बैगा और गुनिया परिवार भी शामिल हैं। ये वे लोग हैं जो हमारी प्राचीन औषधीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर रखे हुए हैं। सरकार ने इन्हें मुख्यधारा से जोड़कर यह संदेश दिया है कि 'अंत्योदय' की कतार में खड़ा आखिरी पंक्ति के व्यक्ति भी शासन की प्राथमिकता में सबसे ऊपर है।'दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना' उन ग्रामीण परिवारों के लिए एक वरदान है, जिनकी आय का मुख्य स्रोत मजदूरी है। सरकार का प्राथमिक लक्ष्य इन परिवारों को सालाना एक निश्चित आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपनी बुनियादी जरूरतों, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक आवश्यकताओं को बिना किसी कर्ज के पूरा कर सकें। इन्हें पूर्व में दी जाने वाली 7,000 रुपये की राशि को बढ़ाकर अब 10,000 रुपये प्रति वर्ष कर दिया गया है, जो सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचती है।
-
0रायपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद रमेश आहूजा ने शहीद हेमूकालाणी मूर्ति स्थल सौंदर्याकरण हेतु अपनी ओर से 11 हजार रू. का स्वेच्छानुदान देने की घोषणा की0*
रायपुर/आज शहीद हेमूकालाणी की जयती पर राजधानी शहर रायपुर में कचहरी चौक के समीप स्थित उनके मूर्ति स्थल के समक्ष रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 2 के सहयोग से उन्हे सादर नमन करने संक्षिप्त पुष्पाजलि आयोजन रखा गया।पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर प्रमुख रूप से सयपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकात राठौड, छ ग. राज्य अल्प संख्यक आयोग अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबडा, पूर्व विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा, सस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल, रायपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद श्री रमेश आहूजा, सिधी कांतिवीर अमर शहीद हेमू कालाणी जयती आयोजन समिति अध्यक्ष श्री किशोर आहूजा, पदाधिकारी श्री अनेश बजाज, साहित्यकार साई जलकुमार मसंद, श्री अनुप मसद, सामाजिक कार्यकर्ताओ, गणमान्यजनों, नवयुवको, सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में मूर्ति स्थल पर पहुंचकर शहीद हेमूकालाणी को जयती पर सादर नमन किया।इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के पूर्व पार्षद श्री रमेश आहूजा ने अपनी ओर से शहीद हेमूकालाणी की मूर्ति स्थल सौदर्याकरण कार्य हेतु 11000 रु का स्वेच्छानुदान देने की घोषणा नगर निगम सस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी के समक्ष की। -
*कहा - आयोजकों को अनिवार्य रूप से करना होगा वर्मा कमीशन का पालन*
*वीआईपी सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला**मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के लिए सभी विभाग समन्वय से करें तैयारी : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह*रायपुर/ कानून व्यवस्था तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आज पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा सर्वाेपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जहां कहीं भी कार्यक्रम हो वहां पर पूर्व से कार्यक्रम प्राप्त कर आयोजन स्थल विजिट करें और आयोजकों से वर्मा कमीशन की रिपोर्ट का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहें। यह आयोजकों से लिखित में लिया जाए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम चाहे निजी हों या शासकीय, पीडब्ल्यूडी विभाग मंच एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर सीएमएचओ यह सुनिश्चित करें कि कारकेड सहित कार्यक्रम स्थल में चिकित्सकों की अनिवार्य उपस्थित रहें और साथ ही प्रोटोकॉल के अनुरूप आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता भी रहे। जिला सेनानी द्वारा प्रत्येक कार्यक्रम में फायर सर्विस सहित आग बुझाने के उपकरण की व्यवस्थाएं रखें। मुख्यमंत्री के उतरने वाले स्थान में सभी तैयारी पुख्ता रखें।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विशेष रूप से ई एंड एम (E&M) के ईई माइक सिस्टम सहित सभी विद्युत व्यवस्थाओं की पूर्व जांच सुनिश्चित करें। विद्युत विभाग कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्था भी रखें, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो। सभी अधिकारी एसओपी का पालन करें। बैठक में सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सके।इस अवसर पर एडीएम श्री उमाशंकर बंदे, एडीसीपी श्री दौलत राम पोर्ते, सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी, प्रोटोकॉल अधिकारी श्री मुकेश कोठारी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री राजीव नशीने एवं नगर निगम उपायुक्त श्री विनोद पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। -
अंबिकापुर . सरगुजा जिले में एक पशु बचाव केंद्र में बाड़े के अंदर आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में 15 हिरणों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने रविवार को बताया। वन विभाग ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को अंबिकापुर के संजय वन वाटिका में हुई घटना के संबंध में कथित लापरवाही के आरोप में एक डिप्टी रेंजर और तीन वन रक्षकों सहित चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। संजय वन वाटिका का प्रबंधन वन विभाग द्वारा किया जाता है और आगंतुकों को भी चिड़ियाघर जैसे इस परिसर के अंदर जाने की अनुमति है। सरगुजा के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) अभिषेक जोगावत ने बताया कि चार. पांच आवारा कुत्तों का एक झुंड पास के जंगल से पार्क में घुस आया और हिरणों के बाड़े को तोड़ दिया। शनिवार को हुए हमले में चौदह हिरणों की मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल एक जानवर की रविवार को मौत हो गयी। उन्होंने पुष्टि की कि ये मौतें कुत्तों के काटने से हुईं। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार जलाकर नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य वन संरक्षक (सुरगुजा सर्किल) दिलराज प्रभाकर ने कथित लापरवाही के आरोप में डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा तथा वन रक्षक ममता पोर्टे, प्रतिमा लाकरा और बिंदू सिंह को निलंबित कर दिया है। अंबिकापुर के वन रेंजर अक्षपालक ऋषि को भी नोटिस जारी कर पांच दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है और ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। जोगावत ने कहा, "इस घटना की जांच के लिए अंबिकापुर के उप-मंडल अधिकारी (वन) के नेतृत्व में एक जांच दल का गठन किया गया है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- 0- मार्ग के 11 किमी सड़क का होगा मजबूतीकरण और उन्नयन0- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय स्वीकृति का पत्र जारीबिलासपुर. राज्य शासन ने मुंगेली जिले में कोटा-लोरमी-पंडरिया राज्य मार्ग के लिए 84 करोड़ 89 लाख 35 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से केन्द्रीय सड़क निधि (CRIF) योजनांतर्गत पुल-पुलियों के निर्माण के साथ ही 11 किमी सड़क का मजबूतीकरण और उन्नयन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है। श्री साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को कार्य की निविदा समय-सीमा में करने, निर्माण कार्य प्राक्कलन व कार्य संपादित करने में मितव्ययिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा में काम पूर्ण किया जाना सुनिश्चित कराने को कहा है। कार्य पूर्ण किये जाने के लिए अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि नहीं किए जाने के भी निर्देश विभाग ने दिए हैं। अपरिहार्य एवं नियंत्रण से बाहर मान्य कारणों के आधार पर ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा में वृद्धि की जा सकेगी।
- 0- साक्षरता की ओर बढ़े हजारों कदमबिलासपुर. जिले में ‘उल्लास’ योजना के अंतर्गत आयोजित साक्षरता आकलन परीक्षा ने जनभागीदारी का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। जिले के चारों विकासखंड सहित केंद्रीय जेल बिलासपुर में कुल 961 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 40,777 से अधिक असाक्षर प्रशिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें 10,943 पुरुष एवं 29,822 महिलाएं शामिल रहीं। महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता रही, जिसे राज्य स्तर पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।जिले के सभी केंद्रों में परीक्षा का आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। ‘उल्लास’ केंद्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को स्थानीय भाषा में पढ़ना-लिखना, आधारभूत गणित, डिजिटल साक्षरता एवं जीवनोपयोगी ज्ञान प्रदान किया गया, जिससे वे आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त कदम बढ़ा सकें। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि “उल्लास योजना के माध्यम से बिलासपुर को पूर्ण साक्षर जिला बनाने की दिशा में तेजी से प्रगति हो रही है। 40 हजार से अधिक लोगों की सक्रिय भागीदारी समाज में जागरूकता और परिवर्तन का प्रतीक है।”इस अभियान के तहत केंद्रीय जेल बिलासपुर में 100 पुरुष एवं 33 महिला बंदियों ने परीक्षा में सहभागिता कर साक्षरता की ओर कदम बढ़ाया। ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर कोटा विकासखंड के आदिवासी अंचलों से बड़ी संख्या में सहभागिता दर्ज की गई। परीक्षा केंद्रों में सास-बहू, ननद-भौजाई, तीन पीढ़ियों के सदस्य, बुजुर्ग दंपति, नवविवाहित जोड़े, दिव्यांगजन एवं छोटे बच्चों के साथ परीक्षा देने आई माताएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिसने इस अभियान को एक सामाजिक उत्सव का स्वरूप प्रदान किया। जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार, ‘उल्लास’ योजना के प्रभाव से जिले की साक्षरता दर में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसकी राज्य सरकार द्वारा सराहना की गई है। यह पहल छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रही है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। केंद्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के साथ ही ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर समन्वय समितियां सक्रिय रहीं। संयुक्त संचालक शिक्षा द्वारा विशेष ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए तथा जिला स्तर पर निरीक्षण दल गठित कर सतत मॉनिटरिंग की गई।इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायतों के सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, जनप्रतिनिधि, आजीविका मिशन की दीदियां एवं जागरूक नागरिकों के सहयोग से अधिक से अधिक परीक्षार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई।--
- रायपुर. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में आयोजित राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान का शुभारंभ आज रायपुर स्थित साक्षरता चौक से किया गया।इस अवसर पर भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय से सुश्री सुनीता सिंह चौहान, सीनियर कंसलटेंट (एडल्ट एजुकेशन ब्यूरो) एवं सुश्री स्वाती दास, सहायक संचालक, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को साक्षर बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। कार्यक्रम में श्री डेकेश्वर वर्मा, सहायक प्राध्यापक एवं एससीएल प्रभारी तथा श्री मुकुंद साहू, सहायक प्राध्यापक एवं डीसीएल प्रभारी भी शामिल हुए।--
- 0- 1.36 करोड़ से अधिक राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित, हितग्राहियों को मिला सीधा लाभ*0- विधायक श्री अमर अग्रवाल ने की शिरकत*बिलासपुर. श्रमिक प्रतीक्षालय, बृहस्पति बाजार, में आज श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री अमर अग्रवाल उपस्थित रहे। अध्यक्षता महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने की। सम्मेलन में लगभग 1200 श्रमिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत पंजीकृत श्रमिक हितग्राहियों को कुल 1 करोड़ 36 लाख 88 हजार 500 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में अंतरित की गई।मुख्य अतिथि द्वारा मंच से हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किए गए।कार्यक्रम के दौरान 6 चयनित हितग्राहियों को ई-रिक्शा की चाबियां वितरित कर उन्हें स्वरोजगार की दिशा में प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन सुनिश्चित करने, उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से प्रदान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कार्यक्रम समापन उपरांत सभी उपस्थित श्रमिकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।
- 0- महाराष्ट्र मंडल रायपुर के नाटक ‘मैं अनिकेत हूं’ के प्रभावी मंचन के दीवाने हुए रंगमंच प्रेमीरायपुर। 'जिस तरह कपड़े बदले जाते हैं, उसी तरह मैंने अपना शरीर बदला, मेरी आत्मा, मेरी बुद्धि, मेरा ह्रदय चीख-चीखकर कह रहे हैं यूअर आनर, मैं अनिकेत हूं, मैं अनिकेत हूं और मैं ही अनिकेत हूं.....' डबडबाई आंखों से रोते... बिलखते, चीखते अनिकेत का यह कृंदन सुनकर राजीव गांधी ऑडिटोरियम में चंद सेंकड सन्नाटा छाया रहा। उसके बाद तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सैंकड़ों रंगप्रेमी दर्शकों ने खड़े होकर नाटक को जो प्रतिसाद दिया, वह कोरबा के इतिहास में दर्ज हो गया।बात हो रही हैं रोटरी क्लब कोरबा और महाराष्ट्र मंडल कोरबा के संयुक्त आयोजन और महाराष्ट्र मंडल रायपुर की प्रस्तुति 'मैं अनिकेत हूं' के अभूतपूर्व व अविस्मरणीय मंचन की। नाटक की समाप्ति पर तालियां बजाते दर्शकों को बिठाने के लिए उद्घोषक को बार-बार आग्रह करना पड़ रहा था। साथ ही नाटक समाप्ति व पात्र परिचय के बाद बड़ी संख्या में रंगप्रेमी दर्शक मंच पर आ गए और काफी समय तक नाटक के एक- एक कलाकार से मिलते और उन्हें बधाई देकर सेल्फी लेते रहे।‘मैं अनिकेत हूं’ के सफलतम पांचवें मंचन का भी पूरा श्रेय निर्देशक और अनिकेत के केंद्रीय पात्र को जीवंत करने वाले शशि वरवंडकर को जाता है। हमेशा की तरह वे अपनी अभिनय क्षमता से दर्शकों के मानस पटल पर मैं अनिकेत या शशिकांत जाधव का सवाल छोड़ जाते हैं। उनकी पत्नी मीनाक्षी शर्मा की भूमिका में वरिष्ठ कलाकार अनुराधा दुबे, जज के रोल में दिलीप लांबे, आक्रामक वकील भारद्वाज की दमदार किरदार में चेतन दंडवते शुरू से अंतिम दृश्य तक छाए रहे। गवाहों में प्रकाश खांडेकर, रंजन मोड़क, रविंद्र ठेंगड़ी, भारती पलसोदकर, समीर टुल्लू, श्याम सुंदर खंगन और डा. शुचिता देशमुख ने भी अपनी भूमिकाओं के साथ न्याय किया। पहली बार रंगमंच पर उतरीं सुमीता रायजादा ने भी दर्शकों को प्रभावित किया। विनोद राखुंडे और पंकज सराफ भी मंच पर छाए रहे। पर्दे के पीछे अजय पोतदार, प्रवीण क्षीरसागर, प्रकाश गुरव और भूपेंद्र साहू की भागीदारी सराहनीय रही।इस मौके पर कोरबा नगर निगम के सभापति नूतन सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, रेडक्रास सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य रामसिंह अग्रवाल, सीएसपीडीसीएल के प्रमुख कंसल सहित अनेक वक्ताओं ने कहा कि कोरबा में आज तक उन्होंने ऐसा प्रभावशाली व यादगार नाटक नहीं देखा था। इस नाटक ने बरसों से सूने पड़े कोरबा के रंगमंच के लिए संभावनाएं जगाईं हैं। उन्हें विश्वास है कि यहां के स्थानीय कलाकार इस नाटक से प्रेरित होकर रंगमंच की दुनिया में लौटेंगें और उसे रोशन करेंगे।आयोजक रोटरी क्लब कोरबा के अध्यक्ष पारस जैन और महाराष्ट्र मंडल कोरबा के अध्यक्ष हेमंत माउलीकर ने कहा कि रोटरी क्लब के पूर्व गर्वनर और वरिष्ठ रंगसाधक शशि वरवंडकर के आग्रह पर, आपसी तालमेल और तकरीबन दो दर्जन स्थानीय प्रायोजकों के सहयोग से ‘मैं अनिकेत हूं’ का सफल मंचन हो पाया। इस मंचन से हमें अपने स्तर पर स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने का मौका तो मिलेगा ही, साथ ही हमारा प्रयास होगा कि इसी तरह आपसी तालमेल के साथ हम अगले साल भी महाराष्ट्र मंडल रायपुर की इसी टीम को अन्य नाटक के मंचन के लिए आमंत्रित कर सकें।
- 0- करोड़ों रुपए के अवैध कारोबार का खुलासा0- ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तारदुर्ग। थाना जामुल क्षेत्र अंतर्गत नालंदा स्कूल के पीछे सुंदर विहार कॉलोनी फेस-2 स्थित एक किराए के मकान में संगठित ऑनलाइन सट्टा गिरोह के संचालन की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश दी गई, जहां आरोपियों को ऑनलाइन सट्टा संचालन करते हुए पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि आरोपीगण द्वारा ड्रैगन टाइगर, अंदर-बाहर, तीन पत्ती, टेनिस, फुटबॉल एवं रूलेट जैसे खेलों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था। ग्राहकों को इंस्टाग्राम एवं व्हाट्सएप के माध्यम से जोड़कर आईडी उपलब्ध कराई जाती थी तथा मोबाइल एवं लैपटॉप के माध्यम से सट्टा खिलाया जाता था।गिरोह द्वारा विभिन्न सिम कार्ड एवं म्यूल बैंक खातों के माध्यम से अवैध लेन-देन को छिपाने का प्रयास किया जाता था। गिरोह में कार्यों का स्पष्ट विभाजन था तथा तकनीकी रूप से बाहरी व्यक्तियों द्वारा भी संचालन नियंत्रित किया जाता था।प्रकरण में अपराध क्रमांक 185/2026 धारा 318(4) BNS एवं 6,7,8 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में प्रतिदिन 3 लाख से 7 लाख रुपए तक के लेन-देन एवं करोड़ों रुपये के अवैध कारोबार का संचालन होना पाया गया है।▪️ घटना का कारण-अवैध लाभ अर्जित करने हेतु संगठित रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालन▪️ घटनास्थल -सुंदर विहार कॉलोनी फेस-2, नालंदा स्कूल के पीछे, थाना जामुल, जिला दुर्ग▪️ आरोपी का विवरण -1. पोषण निषाद, उम्र 26 वर्ष, निवासी अंजोरा2. योगेश कुमार विश्वकर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी जलेबी चैक, थाना छावनी3. गौरव तिवारी, उम्र 26 वर्ष, निवासी कबीर नगर, रायपुर4. संजय कुमार जायसवाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी कैम्प-1 जलेबी चैक5. चुनेश निषाद, उम्र 20 वर्ष, निवासी श्याम नगर, थाना छावनी6. विक्रम सिंह उर्फ विक्की, उम्र 30 वर्ष, निवासी न्यू बसंत टॉकीज़ के पास थाना छावनी7. उदल हमणे, उम्र 19 वर्ष, निवासी न्यू बसंत टॉकीज़ के पास थाना छावनी▪️ जप्त सामग्री -1. ₹1,00,000 नगद,2. 07 बैंक पासबुक3. 16 मोबाइल फोन4. 15 एटीएम कार्ड5. 01 लैपटॉप6. वाई-फाई उपकरण7. लेन-देन संबंधी रजिस्टर8. 01 पासपोर्ट▪️ सराहनीय भूमिका -उक्त कार्यवाही में थाना जामुल पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया।▪️ दुर्ग पुलिस की अपील-दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि ऑनलाइन सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


















.jpg)








