- Home
- छत्तीसगढ़
- *पार्षद निधि से 4 रिक्शे क्रय कर सफाई हेतु महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड, आयुक्त विश्वदीप से वार्ड में रवाना करवाया *रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 2 अंतर्गत इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 27 के पार्षद एव निगम राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल ने वार्ड 27 के बडे व्यवसायिक क्षेत्र वाले वार्ड को स्वच्छ रखने अभिनव पहल की है। वार्ड पार्षद व एमआईसी सदस्य ने वार्ड 27. की सफाई व्यवस्था सुधारने एव बाज़ारो को स्वच्छ रखने पार्षद निधि मद से 4 नये सफाई रिक्शे कय करवाकर आज उन 4 नये रिक्शो पर सफाई मित्र कर्मचारियों को वार्ड के बाजार क्षेत्र मे नगर निगम जोन 2 कार्यालय परिसर से नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, समापति श्री सूर्यकांत राठौड, आयुक्त श्री विश्वदीप सहित वित्त विभाग अध्यक्ष श्री महेन्द्र खोडियार, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चद्राकर वार्ड पार्षद श्रीमती रामहीन कुरे, श्री खगपति सोनी, अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह, जोन 2 जोन कमिश्नर डॉ आरके डोगरे कार्यपालन अभियंता श्री पी.डी घृतलहरे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया की उपस्थिति में स्वाना करवाया। इंदिरा गांधी वार्ड पार्षद एवं राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल ने विश्वास व्यक्त किया कि नये 4 सफाई रिक्शे आने से नगर निगम जोन 2 के इंदिरा गांधी वार्ड के व्यवसायिक क्षेत्रो और बाजार की सफाई व्यवस्था में सुधार आयेगा और स्वच्छ वार्ड की परिकल्पना शीघ्र महापौर श्रीमती मीनल चौबे एव सगापति श्री सूर्यकात राठौड के नेतृत्व में वार्डवासियो एवं व्यापारियों के सहयोग से साकार होगी।
- योजना की 18 वीं किश्त हुई जारीबिलासपुर/महतारी वंदन योजना सरकार की ऐसी योजना जो उन महिलाओं के लिए बड़ा सहारा बनी है जो अपने जीवन में आर्थिक मुश्किलो और संघर्ष का सामना कर रही हैं। अब सरकार से हर माह मिल रही मदद से उनकी मुश्किलें आसान हुई हैं,और उन्हें राहत मिल रही है, जिसके लिए हितग्राही महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।जिले के जरहाभाठा मिनी बस्ती की रहने वाली श्रीमती शिवानी पटेल और श्रीमती अहिल्या बाई के आर्थिक तंगी से जूझते जीवन में महतारी वंदन योजना किसी वरदान से कम नहीं। घरेलू ज़िम्मेदारियाँ, बच्चों की पढ़ाई और दिन-प्रतिदिन की जरूरतें पूरी करना शिवानी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था ,इन्हीं हालातों के बीच एक नई उम्मीद बनकर आई महतारी वंदन योजना। राज्य सरकार की इस संवेदनशील योजना के तहत उन्हें हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता मिलने लगी। शिवानी पटेल बताती हैं "इस योजना से मिलने वाली राशि से मैं घर का राशन और बच्चों की ज़रूरी चीजें समय पर ले पाती हूँ। पहले दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, अब अपने पैसे से छोटी छोटी जरूरतें पूरी कर पा रही हूं जिससे आत्मविश्वास बढ़ा है। वहीं अहिल्या बाई कहती हैं, वह लोगों के घरों पर काम कर किसी तरह अपना जीवन चला रही हैं, कोई सहारा नहीं है। लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर जब कोई काम करना मुश्किल हो, सरकार की इस मदद से बड़ा सहारा मिला है, बिना काम किए हजार रुपए की मदद हम जैसी गरीब महिलाओं के लिए बड़ी मदद है। अब किसी के आगे छोटी छोटी जरूरतों के लिए मांगना नहीं पड़ता।दोनों महिलाओं का कहना है कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें न केवल आर्थिक सहायता दी है, बल्कि सम्मान और हौसला भी दिया है, जब घर के छोटे बच्चे उनसे पैसे मांगते है, तो वे आसानी से उन्हें दे पाती है यह खुशी भी उनके लिए बड़ी है। महतारी वंदन योजना से आज शिवानी और अहिल्या जैसी अनेक महिलाएं अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं ,और आत्मसम्मान के साथ अपना जीवन जीने के साथ ही आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही है।
- स्वच्छ सर्वेक्षण रैकिंग में रायपुर का देश में चौथा स्थान आने और छत्तीसगढ़ का पहला 7 स्टार शहर गार्बेज फी सिटी श्रेणी में*0प्रत्येक स्वच्छता दीदी सफाई मित्र को 1000 रू. नगद प्रोत्साहन राशि प्रदत्त की गई, सम्मान से प्रसन्न स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों ने नगर निगम महापौर, सभापति, आयुक्त को राखी के पूर्व सम्मान राशि मिलने पर दिया हार्दिक धन्यवाद0**सभापति सूर्यकांत राठौड़ के प्रयासो से गहापौर मीनल चौबे, आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर राखी के पूर्व स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों को नगद 1000 रू. प्रोत्साहन राशि देने का वादा रायपुर नगर निगम ने पूरा किया0*रायपुर/ राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर शहर को देश में रैंकिंग में चौथा स्थान मिलने और रायपुर शहर के गार्बेज फी सिटी श्रेणी में छत्तीसगढ़ में पहला 7 स्टार शहर बनने पर आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 2 कार्यालय में जोन 2 के सभी 7 वार्डों में कार्यरत 300 सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों को नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, आयुक्त श्री विश्वदीप, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्षा श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल, वित्त विभाग अध्यक्ष श्री महेन्द्र खोडियार, पार्षद श्रीमती रामहिन कुर्रे, श्री खगपति सोनी, अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह, जोन 2 जोन कमिश्नर डॉ आर.के. डोंगरे कार्यपालन अभियंता श्री पी.डी. घृतलहरे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया की उपस्थिति में प्रत्येक स्वच्छता दीदी और सफाई मित्र को 1000 रू. नगद प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित करते हुए मंच पर उनका उत्साहवर्धन किया. नगद प्रोत्साहन राशि राखी के पूर्व मिलने पर स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों ने नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त श्री विश्वदीप को हार्दिक धन्यवाद दिया है।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि स्वच्छता दीदियां व सफाई मित्र नगर निगम में सफलता की कुंजी है जिनसे नगर निगम को पूरे देश में स्वच्छता बेहत्तर होने के कारण सम्मानित किया गया। महापौर ने सखी के पूर्व आयोजन रखकर जोन 2 के सभी सफाई मित्रो एवं स्वच्छता दीदियों को 1000 1000 रू की नगद प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित करने पर समापति श्री सूर्यकात राठौड सहित जोन 2 के वार्ड पार्षदो, जोन के अधिकारियों, कर्मचारियों को सराहा।आयुक्त श्री विश्वदीप ने कहा कि स्वच्छता दीदियों व सफाई मित्रों का सम्मान शहर का गौरव बढ़ाने में योगदान देने पर किया जाना अच्छा आयोजन है। इसके लिए उन्होने सभापति श्री सूर्यकांत राठौड एवं जोन 2 कमिश्नर डॉ. आर.के. डोंगरे सहित नगर निगम जोन 2 के अधिकारियों, कर्मचारियों की पूरी टीम को सराहा।सभापति श्री सूर्यकात राठौड ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राखी के पूर्व सभी स्वच्छता दीदियों एवं सफाई मित्रों को रायपुर नगर निगम 1000-1000 रू नगद प्रोत्साहन राशि दे एवं सम्मानित करें इस हेतु उन्होने महापौर श्रीमती गीनल चौबे, आयुक्त श्री विश्वदीप के साथ मिलकर सतत प्रयास किया एवं इसमे आज नगर निगम जोन 2 में सम्मान करना वाकई प्रसन्नतादायक है।सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने सभी स्वच्छता दीदियों एवं सफाई मित्रों के शहर को स्वच्छ बनाने के कार्य में हर मौसम में दिये जाने वाले योगदान को सराहा। कार्यकम का सम्पूर्ण संचालन एवं आभार प्रदर्शन कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. घृतलहरे ने किया।
-
*श्रीगणेश उत्सव हेतु श्री गणेश मूर्तियों के व्यवस्थित विक्रय हेतु लाखे नगर मैदान तय किया गया
*कुम्हार समाज प्रतिनिधियों ने सहमति व्यक्त की
*0लाखेनगर मैदान के अतिरिक्त कही और मूर्ति विक्रय करते मिलने पर नगर निगम व्यवस्था सुधारने विधिसम्मत कार्यवाही करेगा0*
रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल ने नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, जोन 7 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे जोन 5 सहायक राजस्व अधिकारी श्री प्रमोद जाधव सहित जोन 5 व 7 के अन्य जोन अधिकारियों और कुम्हार समाज के स्थानीय प्रतिनिधियों मूर्तिकार सघ के अध्यक्ष श्री शुद्धउ प्रजापति, पदाधिकारी रवि प्रजापति, कुती प्रजापति, अरूण प्रजापति की बैठक ली।
लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल ने कुम्हार समाज के प्रतिनिधियों से कहा कि हर वर्ष श्रीगणेश उत्सव के दौरान सडक पर श्री गणेश मूर्ति का विक्रय करने के कारण शहर में यातायात व्यवस्था पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है। इस कारण पर्व में शहर का यातायात सुगम व सुव्यवस्थित बनाये रखने महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोनो में 1 स्थान निर्धारित कर वहा व्यवस्थित रूप से श्री गणेश मूर्तियों का विक्रय करने की व्यवस्था देने प्रयास करने निर्देशित किया है। महापौर के निर्देश पर नगर निगम जोन 5 एव जोन 7 के क्षेत्र के कुम्हार समाज के प्रतिनिधियों मूर्ति कलाकारो हेतु ईदगाह माठा लाखे नगर मैदान के स्थल का श्रीगणेश उत्सव के पूर्व श्री गणेश की मूर्तियों का विक्रय करने निर्धारण किया गया है। इस पर कुम्हार समाज के प्रतिनिधियों ने बैठक में सहमति व्यक्त की और पर्व के दौरान शहर में सुगम और सुव्यवस्थित यातायात कायम करने में सहभागिता करने की बात कही।
जोन 5 एवं जोन 7 के अधिकारियो ने कहा कि नियत स्थान इदगाह भाठा लाखे नगर मैदान के अलावा किसी अन्य क्षेत्र या सड़क में श्री गणेश मूर्ति विक्रय किया जाना पाये जाने पर नगर निगम द्वारा उस पर विधि सम्मत कार्यवाही की जायेगी। इसे लेकर भी कुम्हार समाज के प्रतिनिधियों ने व्यवस्था अच्छी बनाये रखने सहमति व्यक्त की।
- टी सहदेवभिलाई नगर। प्रथम अखिल भारतीय आमंत्रण बास्केटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में छत्तीसगढ़ ए ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को हराकर चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। यह टूर्नामेंट इंटरनेशनल बास्केटबॉल कोच स्व. राजेश पटेल तथा स्व. अनीता पटेल की स्मृति में छत्तीसगढ़ बास्केटबॉल एसोसिएशन के सहयोग से सेक्टर दो के राजेश पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया था। छत्तीसगढ़ ने 72-58 के स्कोर से जीत दर्ज की। सभी टूर्नामेंट्स अंडर 17 बालिका वर्ग के लिए थे। फाइनल टूर्नामेंट में विजेता रही छत्तीसगढ़ ए टीम को 30 हजार, दूसरे स्थान पर रही हिमाचल की टीम को 20 हजार तथा तीसरे स्थान पर रही मुंबई की टीम को 10 हजार रुपए नगद इनाम दिया गया। उद्घाटन मैच में विधायक रिकेश सेन तथा समापन मैच में विधायक देवेंद्र यादव ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।*छत्तीसगढ़ की दिव्या ने जुटाए सबसे अधिक अंक*छत्तीसगढ़ और हिमाचल के बीच हुए फाइनल मुकाबले में फर्स्ट क्वार्टर में दोनों टीमों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस क्वार्टर में जहां छत्तीसगढ़ ने 29 प्वाइंट्स हासिल किए, वहीं हिमाचल ने 30 अंक अर्जित किए। जबकि सेकंड क्वार्टर में दोनों टीमों ने धीमी गति से अंक प्राप्त किए। इस पड़ाव पर छत्तीसगढ़ को 10 प्वाइंट्स, तो हिमाचल को एक अंक कम मिला। तीसरे क्वार्टर में छत्तीसगढ़ हिमाचल पर पूरी तरह हावी हो गई, छत्तीसगढ़ ने 10 के मुकाबले 19 अंक अर्जित कर निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। अंतिम क्वार्टर में छत्तीसगढ़ ने 14-06 स्कोर बनाकर रही-सही कसर पूरी कर दी। छत्तीसगढ़ की दिव्या ने अपनी टीम के लिए 26, आरुषि वर्मा ने 25 तथा गुरुप्रीत कौर ने 20 अंक जुटाए। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल की अंजलि 20, दिया 16 एवं आरुषि 14 अंक ही जुटा पाई।*सेमीफाइनल में मुंबई की मामूली अंतर से जीत*सेमीफाइनल में मुंबई और छत्तीसगढ़ बी के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। मुंबई यह मुकाबला 46-42 स्कोर से जीत गई। इस मैच में छत्तीसगढ़ की श्रद्धा ने 16, ओजस्वी ने 14 तथा स्वाति ने 10 प्वाइंट्स बनाए, जबकि मुंबई की बिंदिया ने 16, सोनी और भार्गवी ने 12-12 प्वाइंट्स बनाए। हिमाचल की काव्या को मैन ऑफ द मैच, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी छत्तीसगढ़ की दिव्या रंगारी को वैल्यूएबल प्लेयर तथा मुंबई की सोनी वर्मा को बेस्ट पासर घोषित किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राजीव जैन, इंटरनेशनल टेनिस कोच अंकित पटेल, फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव बशीर अहमद खान, ऑलिंपिक एसोसिएशन ऑफ छग के कोषाध्यक्ष सहीराम जाखड़, छग प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव धीरज गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष साजी टी थॉमस, कोच रोहित पटेल, मैनेजर टी जयारेड्डी, संभागीय निदेशक कल्पना स्वामी, ऑफिसर एसोसिएशन ऑफ बीएसपी के अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर तथा जिला उपाध्यक्ष गुरुचरण बग्गा खास तौर पर मौजूद थे।
- जगदलपुर ।भारत सरकार द्वारा आदिवासी क्षेत्रो में स्वदेश दर्शन 2.0 योजना एवं प्रधानमंत्री जनजाती उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत् होम-स्टे के विकास तथा बस्तर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने एवं स्थानीय व्यक्तियों को स्वरोजगार व आय के साधन उपलब्ध कराने हेतु पर्यटन क्षेत्र के समीप आदिवासी ग्रामों में होम-स्टे संचालन हेतु इच्छुक अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों से 07 अगस्त 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। चयनित व्यक्तियों को होम-स्टे हेतु नये कमरे बनाने हेतु 5 लाख रूपए तक एवं पूर्व से संचालित होम-स्टे में सुधार हेतु 3 लाख रूपये तक की सहायता प्रदाय की जाएगी। होम-स्टे हेतु प्रस्तावित भूमि संबंधित व्यक्ति के कब्जे व भू-स्वामित्व का होना अनिवार्य है। पूर्व में होम-स्टे संचालनकर्ता, महिलाओं व पर्यटन क्षेत्र में पूर्व से जुड़े व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय कलेक्टर बस्तर के सामान्य शाखा से संपर्क कर सकते हैं।
- बिलासपुर/राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन, संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, रायपुर के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन जिला रायपुर में किया जा रहा है। मेले का आयोजन आगामी 5 से 12 सितम्बर 2025 के बीच होना संभावित है। इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों के कुल 9500 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। तकनीकी क्षेत्र में आईटी, कंप्यूटर, हॉस्पिटल और फार्मेसी जैसे सेक्टर शामिल हैं, वहीं गैर तकनीकी क्षेत्र में सेल्स, मार्केटिंग, बैंकिंग, फाइनेंस, अकाउंटिंग, इंश्योरेंस एवं सर्विस सेक्टर से जुड़ी नौकरियां उपलब्ध होंगी। रोजगार मेला में भाग लेने के लिए इच्छुक युवाओं को Chhattisgarh Rojgar App या www.erojgar.cg.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदक पोर्टल पर पंजीयन कर विभिन्न कंपनियों की रिक्तियों, आवश्यक योग्यता, अनुभव, वेतन और कार्यस्थल की जानकारी प्राप्त कर मनचाहे प्रतिष्ठानों में आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने जिले के रोजगार कार्यालय, शासकीय आईटीआई, पॉलीटेक्निक एवं इंजीनियरिंग महाविद्यालयों से संपर्क कर सकते हैं।
- सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए बालोद जिले को उत्कृष्ट, अग्रणी एवं आदर्श जिला बनाने में सहभागिता सुनिश्चित करने को कहागन्ना के पैदावार को तीन हजार हेक्टेयर तक बढ़ने हेतु जरूरी उपाय करने तथा जनसहभागिता से कुपोषण की रोकथाम हेतु पुख्ता करने के साथ-साथ मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देशबालोद/ उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज सयंुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयावधि में शासकीय योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए बालोद जिले को प्रत्येक दृष्टि से उत्कृष्ट, अग्रणी एवं आदर्श जिला बनाने में अपनी अमूल्य सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। श्री शर्मा ने कहा कि प्रत्येक शासकीय सेवक को शासकीय सेवा में चयनित होने के पश्चात् जनसेवा करने का भी पुनीत अवसर प्राप्त होता है। इसलिए हम सभी शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत एवं लगन से आम जनता के हित में निरंतर कार्य करने का प्रयास करना चाहिए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने गन्ना की खेती एवं उसके उपयोग को किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार तथा उनके जीवन स्तर में बदलाव का प्रमुख माध्यम बताते हुए इस बार गन्ने फसल की बुवाई में वृद्धि कर तीन हजार हेक्टेयर तक बढ़ाने हेतु अनिवार्य रूप से इसके लिए शक्कर कारखाना करकाभाट के प्रबंध निदेशक एवं कृषि विभाग के उपसंचालक को जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। श्री शर्मा ने इसके लिए क्षेत्र के किसानों से बातचीत कर गन्ना उत्पादन के लिए पे्ररित करने के भी निर्देश दिए। बैठकमें श्री शर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए जिले में कुपोषण दूर करने हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में जानकारी ली। श्री शर्मा ने कुपोषित बच्चों को गोद लेकर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए इन बच्चो के लिए पौष्टिक भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु गोद लेने वाले व्यक्तियों से सहयोग राशि एकत्र करने का भी सुझाव दिया। इस कार्य में उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियों एवं अन्य लोगों से मदद लेने के भी निर्देश दिए। बैठक में श्री शर्मा ने जिले में जुआ, सट्टा पर रोक लगाने तथा शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के अवैध बिक्री की रोकथाम हेतु की जा रही उपायों की भी समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल को इसके लिए पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने तथा मादक पदार्थों के अवैध बिक्री पर रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु दवा विक्रताओं एवं कुरियर संचालकों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। इनके द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री करते पाए जाने पर उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने नशापान के अलावा मादक पदार्थों के अवैध बिक्री पर रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा। बैठक में श्री शर्मा ने कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व में जिले में शासकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु किए जा रहे बेहतर कार्यों की भी भूरी-भूरी सराहना की। बैठक में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल, वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा एवं श्री नूतन कंवर सहित एडीशनल एसपी मोनिका ठाकुर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा सभी विभाग प्रमुखगण एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में सभी विभाग प्रमुखों के द्वारा पावर प्वाईंट प्र्रेंजेेटेशन के माध्यम से अपने-अपने विभागों के कार्यों की प्रगति एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के संबंध में बारी-बारी से जानकारी दी गई। श्री शर्मा ने जिले में राजस्व प्रकरणों की निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए समय-सीमा में राजस्व प्रकरणों की निराकरण हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी लंबित राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने हेतु कार्ययोजना बनाकर इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश भी दिए। श्री शर्मा ने जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के कार्यों की समीक्षा करते हुए सेना भर्ती एवं अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होेने वाले युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए इस योजना के अंतर्गत अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने तथा जल जीवन मिशन के कार्य को करते वक्त क्षतिग्रस्त हुए सीसी रोड आदि का शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। बैठक में श्री शर्मा ने शिक्षा, क्रेडा, जल संसाधन, परिवहन, आदिवासी विकास, खाद्य, वन आदि अन्य सभी विभागों के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिससे कि आम जनता को इसका समुचित लाभ मिल सके। बैठक में अधिकारियों के द्वारा पिछले बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले में जल जतन अभियान के अंतर्गत किए गए उल्लेखनीय कार्यों के अलावा सघन वृक्षारोपण अभियान, कुपोषण की रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्य, अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले युवकों को भूतपूर्व सैनिकों एवं अन्य विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु की जा रही उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान विधायक संजारी बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा एवं विधायक गुण्डरदेही श्री कंुवर सिंह निषाद ने आवश्यक सुझाव दिए। बैठक में कलेक्टर पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया।
- टी सहदेवभिलाई नगर। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को तालपुरी बी ब्लॉक स्थित शिव मंदिर प्रांगण भक्ति रस में डूब गया, जब भिलाई की प्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था 'राग मंजरी' द्वारा आयोजित भजन संध्या में सैकड़ों श्रद्धालु एकत्र हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' जैसे प्रेरणादायक भजन से हुआ, जो सीधे श्रोताओं के हृदय में उतर गया। इसके बाद एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुतियाँ हुईं, जैसे 'महादेव शंकर हैं जग से निराले', 'हे शंभु बाबा मेरे भोलेनाथ', 'ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन' और 'बृन्दावन का कृष्ण कन्हैया'। इन भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति राग मंजरी के गायक-गायिकाओं संध्या सरकार, जगदीश बामनिया, तिलक वर्मा, प्रमोद ताम्रकार, जीवनंदन वर्मा, रौशनी साहू, जान्हवी दत्ता एवं तपन कुमार नाथ ने दी।शिव भक्तों की भारी उपस्थिति और समर्पण ने इस संध्या को एक अद्वितीय आध्यात्मिक उत्सव का स्वरूप प्रदान किया। मंदिर परिसर घंटियों और जयकारों की गूंज से मंत्रमुग्ध हो उठा। हर भजन के साथ दर्शकों का उत्साह और श्रद्धा नई ऊँचाइयों को छू रही थी। कार्यक्रम संयोजक मंडल द्वारा विशेष रूप से उपस्थित शिव मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारीगणों, तालपुरी बी ब्लॉक के निवासियों तथा श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया, जिनकी उपस्थिति ने इस आयोजन को सफल और ऐतिहासिक बनाया। राग मंजरी परिवार ने कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी प्रतिभागी गायकों, तकनीकी सहयोगियों, मंदिर समिति और श्रद्धालुजनों को हृदय से धन्यवाद दिया और भविष्य में भी इस प्रकार के भक्ति-संगीत आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।
- लगभग 4000 मरीजों का कामयाब ऑपरेशनबिलासपुर/छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में भर्ती मरीजों के लिए आयुष्मान कार्ड वरदान साबित हुआ है। विगत लगभग दो साल में 598 भर्ती मरीजों की मेजर सर्जरी एवं 3227 माइनर सर्जरी किया जा चुका है। लगभग 4 हजार मरीजों का सफल इलाज कर सिम्स का दंत चिकित्सा विभाग इस मामले में छत्तीसगढ़ के समस्त चिकित्सा महाविद्यालयों के दन्त चिकित्सा विभागों में अव्वल स्थान पर है। सबसे महंगा कहे जाने वाला टीएमजे प्रत्यारोपण जिसमे जबड़े के जॉइंट का प्रत्यारोपण किया जाता है, जिसे निजी अस्पतालों में करवाने पर लाखो रूपए का खर्चा होता है। सिम्स में दन्त चिकित्सा विभाग के द्वारा जटिल सर्जरी को आधुनिक तकनीक से आयुष्मान से निःशुल्क रूप से किया गया। सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति एवं संयुक्त संचालक एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. लखन सिंह के दिशा-निर्देश एवं डॉ. भूपेंद्र कश्यप के मार्गदर्शन में ऐसे गरीब मरीजों का आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराने में भी आगे है।अवगत हो कि अब तक सिम्स के दन्त चिकित्सा विभाग के द्वारा सड़क दुर्घटना (ट्रामा) के 550 मरीज, मुख-कैंसर के 26 मरीज, भालू काटने का 2 मरीज, चेहरे की विषमता के 10 मरीज, कोरोना काल का काला फंगस इन्फेक्शन के 9 मरीज, दाँत निकालने का 3227 मरीजों का सफलता पूर्वक इलाज किया जा चुका है। सड़क दुर्घटना में सामान्यतः चहरे के निचले जबड़े में दाएं एवं बाएं साइड फ्रैक्चर, कंडाईल फ्रैक्चर, ऊपरी जबड़े में दाएं या बायें तरफ की हड्डी टूट जाना, जायगोमैटिक काम्प्लेक्स फ्रैक्चर, नाक की हड्डी का फ्रैक्चर, माथे की हड्डी फ्रैक्चर की हड्डियां टूट जाती है। इन सभी हड्डियां जब एक साथ टूट जाये तो उसे पैनाफेशियल फ्रैक्चर कहते है। जशपुर जिले का मरीज धीर साय का सड़क दुर्घटना में चेहरे की सारी हड्डियां टूट गई थीं तथा चेहरा विकृत हो गया था, जिसका सिम्स के दन्त चिकित्सा विभाग के द्वारा सर्जरी एवं प्लेटिंग की गईं, जिसकी प्रशंसा स्वयं माननीय मुख्य मंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने की। गौरतलब है कि सिम्स की बेहतर इलाज की सुविधा को जानते हुए पड़ोसी राज्य से भी मरीज यहाँ आकर अपने दुर्घटनाग्रस्त टूटे हुए जबड़े और चेहरे का इलाज करवाते है। अब तक सिम्स के दन्त चिकित्सा विभाग के द्वारा फ्रैक्चर के 550 मरीजों का सर्जरी एवं प्लेटिंग करके जबड़े को जोड़ा गया है। मुँख- कैंसर के साथ अन्य प्रकार की जबड़े की ट्यूमर से ग्रसित 40 से अधिक मरीजों का सफलता पूर्वक इलाज किया गया है। ऑपरेशन के बाद आईं चेहरे की विकृति को ठीक करने हेतु छाती का मांस निकलकर प्रत्यारोपण भी किया गया है। यह जटिल कैंसर का ऑपरेशन को आयुष्मान कार्ड से दन्त चिकिता विभाग के द्वारा निःशुल्क किया गया है। चेहरे की विषमता यह एक प्रकार का जबड़े की बीमारी है; जिसमे जबड़े का विकास रुक जाता है और मुँह खुलना कम हो जाता है। जिससे मरीज का ऐसे 30 मरीजों का टीएमजे जोड़ को काटकर सफलता पूर्वक इलाज किया गया है। कुछ मरीजों का कृत्रिम जोड़ आर्टिफीसियल टीएमजे जॉइंट प्रत्यारोपण किया गया है। कुछ मरीजों का चेहरा अविकसित होने से टेढ़ा हो जाता है। ऐसे मरीजों में ऊपर-नीचे के जबड़े को काटकर सीधा कर चेहरा सुधारा गया। जिससे मरीजों का आत्मविश्वास बढ़ा और मरीज पहले से अधिक आकर्षक एवं सुंदर हो गया।दन्त चिकित्सा विभाग के डॉ. भूपेन्द्र कश्यप के निर्देशन एवं देखरेख में विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप प्रकाश एवं उनके टीम में शामिल डॉ. जंडेल सिंह ठाकुर, डॉ. हेमलता राजमणि, डॉ. केतकी कीनीकर, डॉ. प्रकाश खरे, डॉ.सोनल पटेल, वार्ड ब्वाय ओमकारनाथ, लैब अटेंडेंट उमेश साहू के साथ निश्चेतना विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. भावना रायजादा, डॉ. मिल्टन एवं उनकी टीम तथा नर्सिंग स्टाफ शामिल रहे।
- *बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी रचनात्मकता और आत्मविश्वास की चमक*बिलासपुर,/छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कब-बुलबुल उत्सव एवं हीरक पंख जाँच शिविर का भव्य समापन समारोह साइंस कॉलेज मैदान, सरकंडा, बिलासपुर में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में, डॉ. सोमनाथ यादव राज्य मुख्य आयुक्त की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह तीन दिवसीय शिविर 2 अगस्त से प्रारंभ हुआ था, जिसमें राज्य के 15 जिलों से चयनित लगभग 400 कब-बुलबुल एवं 41 अधिकारी सहभागिता कर रहे थे।शिविर में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विविध रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, जंगल नृत्य, ड्राइंग एवं पेंटिंग जैसी गतिविधियाँ प्रतिभागियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। इन कार्यक्रमों में बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति, प्रस्तुति शैली और सांस्कृतिक समझ का अद्भुत परिचय दिया।समापन समारोह के तृतीय दिवस की विशेष पहचान बनीकृहर जिले के कब-बुलबुल द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, जिनमें देशभक्ति, जन-जागरूकता, लोक संस्कृति और राष्ट्रीय एकता की सुंदर झलक देखने को मिली। मंच पर बच्चों ने गीत, नृत्य, अभिनय और रंगारंग कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया। तालियों की गूंज और मुस्कुराते चेहरों ने यह सिद्ध कर दिया कि यह आयोजन न केवल अनुशासन और प्रशिक्षण का केंद्र था, बल्कि रचनात्मकता और आत्मविश्वास के उन्नयन का माध्यम भी बना।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि कब और बुलबुल स्काउटिंग के वो नन्हे बीज हैं, जिन्हें हम सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के मूल्यों से सींचते हैं। यही बच्चे आने वाले समय में समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ऐसे शिविरों से उनमें जिम्मेदारी, आत्मबल और समाज के प्रति संवेदनशीलता का विकास होता है। श्री सुशांत ने इस सफल आयोजन के लिए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. सोमनाथ यादव राज्य मुख्य आयुक्त ने कहा कि यह आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त प्रयास है। अनुशासन, सहभागिता और नेतृत्व जैसी क्षमताओं को जिस प्रकार इन बाल प्रतिभाओं ने मंच पर दर्शाया है, वह अत्यंत प्रेरणादायक है। हर जिले से आई टीमों ने जो परिश्रम, समर्पण और उत्साह दिखाया, वह वंदनीय है। यह शिविर निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ी के लिए एक नई ऊर्जा और प्रेरणा बनकर सामने आया है। इस अवसर पर कोरबा जिला के मुख्य आयुक्त श्री सादिक शेख भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन श्री शैलेन्द्र मिश्रा शिविर संचालन द्वारा किया गया तथा राज्य संगठन आयुक्त श्री विजय कुमार यादव ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिविर को सफल बनाने वाले प्रत्येक सहयोगी को धन्यवाद ज्ञापित किया। राज्य स्तरीय कब-बुलबुल उत्सव का यह समापन समारोह बच्चों के कौशल, सृजनात्मकता, आत्मविश्वास और अनुशासन का एक प्रेरणादायी संगम बनकर सामने आया। आयोजन के प्रत्येक क्षण ने यह सिद्ध किया कि यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन और मंच मिले, तो वे समाज और राष्ट्र की दिशा बदलने की क्षमता रखते हैं।
- बिलासपुर/छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद और उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांति वर्मा की अध्यक्षता में 7 अगस्त को आयोजित की जाने वाली समीक्षा बैठक को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
- बिलासपुर/ बिलासपुर संभागायुक्त श्री सुनील जैन की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे से होगी। यह बैठक संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, संभाग के सभी कलेक्टर्स एवं अधिकारीगण वर्चुअली उपस्थित रहेंगे। बैठक में जलाशयों में जल भराव, वर्ष 2024-25 में रबी सिंचाई की उपलब्धि तथा वर्ष 2025-26 हेतु खरीफ सिंचाई का लक्ष्य, खाद, बीज एवं कीटनाशक की उपलब्धता पर चर्चा होगी।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रं. 29 वृन्दा नगर में शासकीय विद्यालय के पीछे रोड निर्माण में आ रहे अवैध निर्माण को हटाया गया। जोन 02 के सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे ने बताया कि वृन्दा नगर के मोहल्ले में रोड निर्माण किया जा रहा है। जहां स्थानीय नागरिको ने अपने घरों के सामने कबाड़ का सामान रखने अस्थायी निर्माण कर अवैध कब्जा किया गया है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के संज्ञान में लाकर उनके निर्देशानुसार मोहल्ले वासियों के अवैध कब्जाधारियों से सहमति प्राप्त किया गया। ततपश्चात जोन राजस्व विभाग का अमला जे.सी.बी के माध्यम से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रं. 30 प्रगति नगर अंतर्गत शांति पारा टाट पट्टी मोहल्ला एवं वार्ड क्रं. 36 श्याम नगर अंतर्गत टाटा लाईन क्षेत्र में जलजनित मौसमी बिमारियों के रोकथाम हेतु निगम का विशेष दस्ता एवं जिला स्वास्थ्य विभाग की काम्बेक्ट की संयुक्त टीम द्वारा 86 घरों में जाकर 346 सदस्यों से संपर्क कर स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक पूछताछ की गई, पीलिया से प्रभावित नए केश निरंक है। कुल 73 घरों में 1000 क्लोरिन टेबलेट जल शुद्विकरण हेतु वितरण किया गया। साथ ही सभी सदस्यों में जन जागरूकता लाने के उददेश्य से पानी उबालकर ठंडा कर सेवन करने एवं बाजार के बासी खादय पदार्थ का सेवन नहीं करने की स्वास्थ्य शिक्षा दी गई एवं पाम्पलेट वितरण किया गया।वार्डो में मच्छर लार्वा नियंत्रण हेतु एक्यूगार्ड एवं वयस्क मच्छरो के रोकथाम हेतु मैलाथियान दवा का छिड़काव किया गया। कुल 275 कुलर, टंकी, कन्टेनर की जांच की गई, जिसमें 48 कुलरो में पुराना पानी भरा पाया गया, जिसे खाली कराया गया। मच्छर लार्वा नियंत्रण हेतु 73 कुलर में एक्यूगार्ड एवं व्यस्क मच्छरो के नियंत्रण हेतु 82 कुलर में मैलाथियान का छिड़काव किया गया। मोहल्ले में स्थित पक्की, कच्ची नालियों के जमा पानी में एक्यूगार्ड एवं मैलाथियान दवाई का छिड़काव कराया गया। इस दौरान वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के. के. सिंह, सुपरवाइजर सुदामा परगनिया, राजेश डहरे, जिला स्वास्थ्य विभाग से सीपीएम संजीव दुबे, बीईटीओ हितेन्द्र कोसरे, सेक्टर सुपरवाइजर विजय सेजुले, एएनएम राधिका भरद्ववाज क्षेत्र के मितानीनो के साथ उपस्थित रहे।
- दुर्ग. छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत संचालक, रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार ’’राज्य स्तरीय रोजगार मेला’’ का आयोजन माह सितम्बर 2025 के प्रथम सप्ताह में रायपुर में होना प्रस्तावित है, जिसके लिए निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न सेक्टर जैसे आईटी, कम्प्यूटर, हॉस्पिटल, हॉस्पिटालिटि, फार्मेसी, सेल्स एवं मार्केटिंग, बैंकिंग, फाईनेंस एवं एकाउन्टिंग, इंश्योरेंस, सर्विस सेक्टर आदि के लगभग 10000 रिक्त पदों की अधिसूचना प्राप्त हुई है, जिन पर इस रोजगार मेला में भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। इस मेले में लगभग सभी प्रकार के शैक्षणिक योग्यताधारी आवेदक जैसे- 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग के लिए अच्छे वेतनमान पर रिक्त पद हैं जिनके लिए ये आवेदक सम्मिलित हो सकते है।जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग उप संचालक से मिली जानकारी अनुसार इस रोजगार मेले में नियोजक एवं आवेदक हेतु आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाईन ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से की जानी है, जिसके लिए नियोजक/आवेदक से अपील की जाती है कि वे छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in पर जाकर मेले से पूर्व रोजगार मेला हेतु अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से कर लेंवे। मेला स्थल पर केवल और केवल पंजीकृत आवेदकों को ही रोजगार के अवसर प्रदान किये जाएंगे। पोर्टल में पंजीयन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकतें है।
- दुर्ग/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचेे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 105 आवेदन प्राप्त हुए।जनदर्शन कार्यक्रम में ग्राम सभा नंदकठी एवं ग्रामवासियों ने बताया कि गांव की शासकीय चारागाह भूमि पर कुछ किसानों द्वारा धान और सब्जी की फसल बोई जा रही है, जिससे मवेशियों के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। चरवाहों ने पशुओं को चराने से इनकार कर दिया है, जिसके चलते मवेशी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्राम सभा में इस संबंध में बात रखी गई, जिसके उपरांत कुछ किसानों ने कब्जा हटाया, लेकिन अभी भी कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण जारी है। ग्रामवासियों ने अतिक्रमण हटाकर चारागाह भूमि को मुक्त कराने की मांग की है। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने तहसीलदार दुर्ग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।दुर्ग निवासी ने जिला चिकित्सालय में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति करने व कैथ लैब की व्यवस्था के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति नही होने से एवं कैथ लैब के अभाव में मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित लोगों को निजी क्लीनिकों में जाना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।इसी तरह ग्राम गोंडपेंड्री के किसानों एवं ग्रामवासियों ने जल निकासी रास्ता बंद किए जाने की शिकायत की। ग्राम गोंडपेंड्री (तहसील पाटन) के किसानों ने बताया कि खदान मालिक द्वारा जल निकासी का रास्ता बंद कर दिए जाने के कारण लगभग 70 एकड़ कृषि भूमि पर फसले बर्बाद होने की स्थिति में हैं। जल निकासी रास्ता बंद करने से गांव की बस्ती में पानी भरने से मौसमी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। इस संबंध में डिप्टी कलेक्टर ने एसडीएम और तहसील पाटन को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। इस दौरान नगर निगम दुर्ग, रिसाली, भिलाई, खाद्य विभाग, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
- - मैराथन संगीतमय प्रतियोगिता में उप विजेता रही झंकार बिट्स, तीसरे स्थान पर मैत्री ग्रुप को करना पडा संतोषरायपुर। महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित सर्व समाज नगर स्तरीय अंताक्षरी प्रतियोगिता में महा फाइनल मुकाबले में स्वरांजलि गुप ने शानदार खिताबी जीत दर्ज की गई। मुख्य अतिथि नि:शक्तजन वित्त व विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने बतौर विजेता स्वरांजलि ग्रुप को विनर कप, चार हजार रुपये नकद, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किया।स्वरांजलि ने कड़ी टक्कर में झंकार बिट्स को 200 अंकों से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उपविजेता के रूप में झंकार बिट्स को तीन हजार रुपये नकद, रनरअप कप, स्मृति चिन्ह के साथ सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए। मैत्री ग्रुप तीसरे स्थान पर रही। उन्हें दो हजार रुपये नकद के साथ कप, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र विशेष अतिथि सीए विकास जैन और वरिष्ठ सभासद शशि वरवंडकर ने मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले व सचिव चेतन दंडवते के साथ दिया।नगर स्तरीय अंताक्षरी स्पर्धा की संयोजिका मंडल उपाध्यक्ष गीता दलाल के अनुसार सुबह 09:00 बजे मंडल के वरिष्ठ सभासद विजय निमोणकर के दीप प्रज्जवलन से शुरू हुई स्पर्धा में पांच राउंड में छह विजेता स्वरांजलि, झंकार बिट्स, शिवरंजनी, सप्तसुर, तितली ग्रुप और मैत्री ग्रुप फाइनलिस्ट के तौर अंतिम महा मुकाबले के लिए पहुंचीं। चौथा राउंड टाई होने के कारण दो टीमों को फाइनल में स्थान दिया गया।पहला राउंड झंकार बिट्स, सुरमयी श्रृंखला, रास ग्रुप, तराना ग्रुप, राग राइडर्स और दिव्यांग बालिका ग्रुप के बीच खेला गया। जिसमें 650 अंकों के साथ झंकार बिट्स विजेता रहीं। दूसरा राउंड शिवरंजनी, अरपा पैरी, सुर संतृप्ति, हमसे है जमाना, सावन आया है और सरगम ग्रुप के बीच खेला गया। इसमें 900 अंकों के साथ शिवरंजनी ग्रुप विजेता रही। तीसरा राउंड आरोही ग्रुप, श्रावणी ग्रुप, स्वरांजलि, अवंतिका और स्वर सजनी के बीच खेला गया। इसमें 850 अंकों के साथ स्वरांजलि ग्रुप विजेता बनीं।प्रतियोगिता में सर्वाधिक रोमांचक चौथे राउंड रहा। इसमें गीत मंजिरी, गुंजन, तितली, निमया (सेवा जतन) फाउंडेशन, सप्तसुर और स्वरागिनी ग्रुप के बीच खेला गया। जिसमें सप्तसुर और तितली ग्रुप के बीच स्पर्धा 1500- 1500 अंकों के साथ टाई रही। अत: दोनों ही टीमों को फाइनल में स्थान दिया गया। स्पर्धा का पांचवें व अंतिम राउंड में मैत्री ग्रुप ने 1050 अंक हासिल कर जीत दर्ज की।*लगातार 12 घंटे चली स्पर्धा:-* अंताक्षरी प्रतियोगिता सुबह नौ बजे शुरू हुई थी। बगैर रूके मनोरंजक गीत - संगीतमय स्पर्धा लगातार 12 घंटों तक चलने के बाद रात नौ बजे पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त हुई।*दिन चढ़ने के साथ बढ़े दर्शकः-* प्रतियोगिता में शामिल होने वाली प्रतिभागी टीम के साथ महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह की दर्शक दीर्घा संगीत प्रेमियों से खचाखच भर गई। ज्यादातर दर्शक अंतिम समय तक दिल थामकर बैठे रहे और पूरे कार्यक्रम का उन्होंने भरपूर आनंद लिया।
- - मसल्स हार्ड होने के कारण चलने फिरने में भारी तकलीफ होती है मासूम चेष्टा को, अब तक की फिजियोथैरेपी में 30 फीसदी तक तक राहतरायपुर। खैरागढ़ की सात वर्षीय चलने फिरने में भारी परेशानी का सामना कर रही मासूम ने सपने में भी नहीं सोचा था कि सोमवार दोपहर में महाराष्ट्र मंडल के फिजियोथैरेपी सेंटर में उसका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। काफी देर तक तो नन्ही बिटिया खुशी के आंसू भी रोक नहीं पा रही थी। आकस्मिक आत्मीय जन्मदिन ने बच्ची में खूब सारी खुशियों के साथ आत्मविश्वास का भी संचार किया।फिजियोथैरेपी सेंटर में अपना इलाज करवा रही सात वर्षीय मासूम बच्ची का जन्मदिन महाराष्ट्र मंडल के स्टाफ ने मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन के साथ धूमधाम से मनाया।फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. संगीता कश्यप ने बताया कि खैरागढ़ जिले के छन्नू लाल साहू और रानी साहू की सात साल की बेटी चेष्ठा के मसल्स हार्ड हैं। इसके कारण उसे चलने, हाथों को मोड़ने और बोलने में थोड़ी तकलीफ होती है। चेष्ठा का यहां लगभग एक महीने से इलाज चल रहा है। उसके परिजनों का मानना है कि यहां आने से उसे लगभग 30 फीसद राहत है।डा. संगीता ने बताया कि जैसे ही हमें पता चला कि आज चेष्ठा का जन्मदिन है, तो हमने मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन की अगुवाई में चेष्ठा का जन्मदिन केक काटकर मनाया।बच्ची ने महाराष्ट्र मंडल के वेब पोर्टल प्रभारी कुणाल दत्त मिश्रा, मेस प्रभाती मंजरी भगाड़े, श्रद्धा जोशी, मनीष देसाई, हुल्लास देवांगन सहित महाराष्ट्र मंडल स्टाफ के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उसे विभिन्न प्रकार की टाॅफी समेत मनपसंद बिस्किट्स का एक गिफ्ट पैक भी दिया गया। बच्ची ने पूरे उत्साह के साथ सभी गिफ्ट लिए और अपनी छोटी सी साइकिल की डिग्गी में उसे बड़े प्यार से रखा। बच्ची को खुशियों के पल उपलब्ध कराने के लिए बच्चों की मां ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
- दुर्ग. समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत पीएमश्री योजना के तहत दुर्ग जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में अंशकालिक योग एवं खेल शिक्षक/कोच की सेवाएं ली जाएंगी। इसके लिए योग्य प्रशिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति 11 विद्यालयों शासकीय पीएमश्री प्राथमिक शाला जरवाय, रुआबांधा, पथरिया, बानबरद, गभरा, तथा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जामुल, कुम्हारी, अहिवारा, बोरी, नगपुरा और बालाजी नगर खुर्सीपार में की जाएगी। योग्य प्रशिक्षकों को 10 हजार रूपए प्रतिमाह मानदेय प्रदाय किया जाएगा। इच्छुक आवेदक को स्नातक शारीरिक शिक्षा डिग्री एवं योग शिक्षा संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री एवं संबधित क्षेत्र में कार्य का अनुभव होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार 12 अगस्त 2025 तक अपना आवेदन जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, दुर्ग में स्वयं या पंजीकृत डाक से कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।
- जोन कमिश्नर ने पशु पालको को पशुओं के गले में पट्टा लगाने कहा ताकि पता लगे कि सड़क पर मिल रहे पशु गौशाला के है अथवा आवाराजोन स्वास्थ्य अधिकारी ने पशुपालक द्वारा बार-बार समझाईश के बाद भी मार्ग में पशु छोड़ने पर कार्यवाही हेतु थाने में शिकायत दर्ज कीरायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 1 कार्यालय में जोन 1 कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवशी ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन की उपस्थिति में जोन 1 के सभी 7 वार्डों के सभी पशुपालको की बैठक लेकर उन्हें आवारा पशुओं के कारण सड़को पर हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गभीरता से लेते हुए माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये आदेश के पालन में राज्य शासन और जिला प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देश पर प्रतिदिन की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया। जोन 1 कमिश्नर ने सभी पशु पालको को अपने पशुओ को अपनी गौशालाओं में बांधकर रखने एवं सड़क पर खुले में किसी भी हालत में नहीं छोड़ने की कड़ी हिदायत दी। अन्यथा की स्थिति में विधि अनुरूप कार्यवाही करने की चेतावनी सभी पशुपालको को दी गई है।जोन 1 कमिश्नर ने पशु पालको को नाली में गोबर नहीं बहाए जाने की हिदायत दी है। अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही कर ई जुर्माना करने की चेतावनी दी है। जोन 1 कमिश्नर ने पशु पालको को अपने पशुओ के गले में पट्टा लगाने के निर्देश दिये है ताकि यह जानकारी मिल सके कि सड़क पर जाने वाले पशु गौशाला के है अथवा आवारा है ।आज नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन ने जोन 1 के तहत खमतराई पुलिस थाना प्रभारी के पास जोन 1 क्षेत्र के तहत पशुपालक मनोज यदु द्वारा बार-बार जोन 1 स्वास्थ्य विभाग द्वारा समझाईश देने के बाद भी अपनी गौशाला के पशुओं को मार्ग में छोटे जाने पर उनके विरूद्ध नियमानुसार प्रकिया के तहत विधि अनुरूप कार्यवाही करने जोन 1 स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिकायत दर्ज की है।नगर निगम रायपुर द्वारा राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के पालन में दिये गये निर्देश पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न मुख्य सडक मार्गों में काउकेचर की सहायता से सभी 10 जोनो के वार्डो के प्रमुख स्थानो पर लगातार अभियान चलाकर सडक से पशुओ को घरपकड़ कर गौठान कांजी हाउस भेजा जा रहा है एवं लगातार आयुक्त के निर्देश पर सभी जोन कमिश्नरो द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर इस कार्य की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। निगम मुख्यालय में अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय एवं नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रीति सिंह प्रतिदिन निरंतर इसकी मॉनिटरिंग कर रहे है।
- खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का उल्लंघन किए जाने पर की जा रही कार्रवाईबालोद। जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा ’बने खाबो, बने रहिबो’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत स्ट्रीट फूड वेन्डर्स, खाद्य परोसने वाले संस्थानों, रेस्टोरेंट, ढाबों, होटलों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का उल्लंघन किए जाने पर कार्रवाई भी की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदारों एवं आम लोगों को खाद्य सामग्रियों में अखबारी कागज एवं बासी खाद्य पदार्थ का उपयोग, पीने के पानी की जाँच, खाद्य सामग्रियों का रख-रखाव, खाद्य पदार्थ की अस्वच्छ हैडलिंग आदि इसके दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई। इस दौरान 12 खाद्य पदार्थों का नमूना जांच के लिए भी लिया गया है।
- -कलेक्टर ने कर्मचारियों को कॉल कर जन्मदिन की बधाई दीरायपुर / हैप्पी बर्थडे आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मैं कलेक्टर बोल रहा हूं, आप स्वस्थ्य रहे, निरंतर प्रगति करे तथा आपका जीवन खुशियों से भरपूर हो।" जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कलेक्टर का कॉल आया तब कर्मचारी प्रफुल्लित हो उठे और कलेक्टर डॉ गौरव सिंह को थैंक्यू कहा। कलेक्टर ने कर्मचारियों को अपना जन्मदिन नजदीकी आंगनबाड़ी या स्कूली बच्चों के साथ मानाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना तथा न्योता भोज के तहत जिला प्रसाशन की अभिनव पहल "प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां" की शुरुआत की जिसके तहत जिला रायपुर में विभिन विभाग में कार्यरत शासकीय अधिकरियों एवं कर्मचारियों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही है एवं जन्मदिन आंगनबाड़ी या स्कूल में मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।इसी के तहत आज कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने प्रोजेक्ट की शुरुआत की तथा 6 कर्मचारियों से फोन में बात कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से 20 कर्मचारियों को एसएमएस के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी गई एवं नजदीकी आंगनबाड़ी अथवा स्कूल की जानकारी दी गई।इसी कड़ी में आज श्री दीपक कुमार ध्रुवंशी ने कहा कि अभी शाम 4.56 बजे आदरणीय डॉ. गौरव सिंह जी कलेक्टर रायपुर द्वारा स्वयं मोबाइल के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं दिया गया निश्चित तौर पर यह मेरे लिए अभूतपूर्व पल । रायपुर जिले का यह सौंधी महक आज एक साथ संपूर्ण छत्तीसगढ़ में फैलने लगा है।
- -15 लाख बीपीएल परिवारों को मिलती रहेगी मुफ्त बिजली की सुविधा, सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदमरायपुर, /छत्तीसगढ़ सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने वाली हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली 400 यूनिट की मासिक छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन करते हुए अब 100 यूनिट तक की मासिक खपत पर 50 प्रतिशत की रियायत देने का निर्णय लिया है।वर्तमान में राज्य में लगभग 45 लाख घरेलू उपभोक्ता परिवार हैं, जिनमें से 31 लाख परिवारों की मासिक खपत 100 यूनिट से कम है। यह लगभग 70 प्रतिशत उपभोक्ताओं का प्रतिनिधित्व करता है। अतः इस संशोधन के बावजूद, इन 31 लाख जरूरतमंद सामान्य एवं कमजोर वर्ग के उपभोक्ताओं को योजना का लाभ पूर्ववत मिलता रहेगा। इन 31 लाख परिवारों में 15 लाख बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवार भी शामिल हैं, जिन्हें पूर्ववत 30 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलती रहेगी। इसके साथ ही वे हॉफ बिजली बिल योजना के तहत अन्य सभी लाभों से भी यथावत लाभान्वित रहेंगे।राज्य सरकार प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को भी तेज़ी से लागू कर रही है, जिसके अंतर्गत उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने पर केंद्र और राज्य सरकारों से अधिकतम ₹1,08,000/- तक की सब्सिडी दी जा रही है।इस योजना के तहत 1 किलोवॉट क्षमता के सोलर प्लांट से प्रतिमाह औसतन 120 यूनिट बिजली उत्पादन होता है, जिस पर ₹30,000 केंद्र से व ₹15,000 राज्य से, कुल ₹45,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। उपभोक्ता को लगभग ₹15,000 स्वयं वहन करने होते हैं।इसी प्रकार 2 किलोवॉट प्लांट के लिए प्रतिमाह औसतन 240 यूनिट उत्पादन संभव है, जिस पर ₹90,000 तक कुल सब्सिडी (₹60,000 केंद्र + ₹30,000 राज्य) मिलती है। उपभोक्ता को केवल ₹30,000 खर्च करना होता है।3 किलोवॉट क्षमता के प्लांट से प्रतिमाह औसतन 360 यूनिट उत्पादन संभव है, और इसमें ₹78,000 केंद्र + ₹30,000 राज्य यानी कुल ₹1,08,000 की सहायता मिलती है। उपभोक्ता को ₹72,000 वहन करना पड़ता है, जो ऋण पर भी उपलब्ध है।उल्लेखनीय है कि 2 किलोवॉट या अधिक क्षमता वाले प्लांट लगाने वाले उपभोक्ता प्रतिमाह 200 यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन 25 साल तक कर सकते हैं, जो हॉफ बिजली योजना से मिलने वाली अधिकतम छूट (400 यूनिट पर 200 यूनिट रियायत) से भी ज्यादा है। ऐसे उपभोक्ता अपने घर में सौर ऊर्जा से उत्पन्न विद्युत का उपयोग कर न सिर्फ बिजली खर्च से मुक्ति पा सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में प्रवाहित कर आय भी अर्जित कर सकते हैं।प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली, स्थायी बचत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करेगी। साथ ही, पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की दिशा में भी यह एक बड़ा कदम साबित होगा। इससे छत्तीसगढ़ के उपभोक्ता हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली बिल योजना की ओर स्वाभाविक रूप से अग्रसर होंगे। उपभोक्ता किसी भी योजना पर निर्भर न रहते हुए स्वयं अपनी छत पर ऊर्जा उत्पादन कर “उर्जादाता” बनेंगे। यह रणनीतिक पहल राज्य को स्वच्छ ऊर्जा, आर्थिक बचत और ऊर्जा स्वतंत्रता की दिशा में आगे बढ़ाएगी।
- -सुशासन तिहार के नाम पर अनियमिता पर संकाय सदस्य की सेवा समाप्त-64 ग्राम पंचायतों में डिजिटल सिग्नेचर के दुरूपयोग से किए गए थे 16 लाख रूपए से अधिक के भुगतानरायपुर ।जिला पंचायत मुंगेली अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सुशासन तिहार के नाम पर डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से अनियमित भुगतान किए जाने के गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने संकाय सदस्य श्री अनिल अमादिया की सेवा समाप्त कर दी है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने शासन के निर्देशों और जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुगेली जिले के जनपद पंचायत पथरिया अंतर्गत 64 ग्राम पंचायतों में ‘‘सुशासन तिहार’’ के नाम पर 16 लाख 09 हजार 700 रूपए की राशि का अनियमित भुगतान किया गया था, जो वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। इस मामले की प्रारंभिक जांच में अनियमितता की पुष्टि हुई थी, जिसके पश्चात विस्तृत जांच करवाई गई। जांच में पाया गया कि पंचायत प्रस्ताव के बिना सहमति के 64 ग्राम पंचायतों में उक्त राशि का अनियमित भुगतान किया गया, जो कि घोर लापरवाही एवं वित्तीय अनियमितता तथा अपराध की श्रेणी में आता है। संकाय सदस्य श्री अमादिया द्वारा ई-ग्राम स्वराज पोर्टल में ग्राम पंचायतों के ई-मेल के स्थान पर जनपद पंचायत का ई-मेल डाला गया, ताकि भुगतान जनपद पंचायत के ई-मेल आइडी में ओटीपी के माध्यम से किया जा सके।जांच में डिजीटल सिग्नेचर का दुरूपयोग करते हुए अनियमित भुगतान किया जाना पाया गया। इस संबंध में श्री अनिल अमादिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के अंतर्गत संकाय सदस्य पद से उनकी सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।























.jpg)



