- Home
- छत्तीसगढ़
- - 9th इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप इंडियन चैलेंजर्स कप 2025- नेताजी इंडोर स्टेडियम हावड़ा कोलकाता में हुई स्पर्धा- वीर बालक ओम उपाध्याय की एक और उपलब्धि- एलीट कराटे एकेडमी, कोहका से 24 खिलाड़ियों की भागीदारीभिलाई। 9th इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप इंडियन चैलेंजर्स कप 2025 नेताजी इंडोर स्टेडियम हावड़ा कोलकाता में आयोजित हुआ। इस चैंपियनशिप में भारत सहित 8 देशों की भागीदारी रही। जहां भिलाई कोहका के एलीट कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने जौहर दिखाए।एलीट कराटे एकेडमी के प्रेसिडेंट और कोच एनके कुशवाहा के मार्गदर्शन में जहां 24 खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 8 गोल्ड, 5 सिल्वर और 16 ब्रांज मैडल हासिल किए। पदक प्राप्त खिलाड़ियों में विशाल कुशवाहा 1 गोल्ड 1 ब्रांज, अनुश्का दुबे 1 गोल्ड 1 ब्रांज, अविशी भट्ट 2 गोल्ड, निधी साहू 1 गोल्ड, मानवी साहू 2 ब्रांज, आद्या मिश्रा 1 सिल्वर, जय कुमार विश्वकर्मा 1 ब्रांज, आयुषी अर्करे 1 ब्रांज, मैथिली साहू 1 ब्रांज, पूर्वी देवांगन 1 ब्रांज, चेतना साहू 1 सिल्वर 1 ब्रांज, स्वरा गुप्ता 1 गोल्ड 1 सिल्वर, वेद केशरी 1 ब्रांज, ओम उपाध्याय 1 ब्रांज, आरव प्रसाद 1 ब्रांज, सोमनाथ तिवारी 1 सिल्वर, आशीष शुक्ला 1 ब्रांज, सिद्धांत चौधरी 1 ब्रांज, वंश थोर, मेधांश साहू 1 गोल्ड, लियांशु लौत्रे 1 ब्रांज, तक्ष कुमार सिंह 1 सिल्वर, अंश शुक्ला 1 ब्रांज मैडल शामिल है।वीर बालक ओम उपाध्याय ने फिर जीता मैडलबता दें कि कोलकाता में नाइंथ इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का वीर बालक दिव्यांग ओम उपाध्याय ने फिर अपने खेल जौहर से मैडल हासिल किया है। उन्होंने ब्रांज मैडल हासिल किया है। इससे पहले मई में झारखंड के झांसी में नेशनल कराटे स्पर्धा में भाग लेकर ओम ने गोल्ड और ब्रांज मैडल जीता था।

- बिलासपुर /बिलासपुर जिले में चालू खरीफ मौसम में अब तक 668.5 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। जो कि पिछले 10 वर्ष के औसत बारिश 503.3 मि.मी. से 165.2 मि.मी. अधिक है। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बारिश 799.3 मि.मी. बेलगहना तहसील में और सबसे कम बारिश 544 मि.मी. कोटा में रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार बिलासपुर तहसील में 794.1 मि.मी., बिल्हा तहसील में 653.5 मि.मी., मस्तूरी में 660.5 मि.मी.,तखतपुर में 723.4 मि.मी., सीपत में 638 मि.मी., बोदरी में 606.8 मि.मी., बेलतरा में 568 मि.मी., रतनपुर में 669.1 मि.मी., सकरी में 717 मि.मी. और पचपेड़ी तहसील में 648.4 मि.मी. बारिश रिकार्ड की गई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1202.3 मि.मी. है।
- रायपुर/ महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग सफाई गैंग की टीम भेजकर नगर निगम के जीई रोड स्थित अनुपम गार्डन महावीर पार्क एवं गांधी उद्यान में अभियान चलाकर कचरा एकत्र कर उसका परिवहन करवाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु स्वच्छता कायम करते हुए नागरिको को स्वच्छ गार्डन परिसर का सकारात्मक संदेश स्वच्छ भारत मिशन अभियान अंतर्गत दिया गया। निगम स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह ने मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग स्वच्छता निरीक्षक श्री गिरीजेश तिवारी की उपस्थिति में अनुपम गार्डन एवं गांधी उद्यान के स्वच्छता अभियान का प्रत्यक्ष अवलोकन कर संबंधित जोन स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये।
-
*बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा*
*बिलासपुर की सिमरन पुजारा ने जीते दो स्वर्ण पदक*
बिलासपुर/स्पेशल ओलंपिक भारत छत्तीसगढ़ एवं अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय बोच्ची प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 28 जुलाई तक पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय, बिलासपुर में किया गया। प्रतियोगिता में देशभर के 22 राज्यों से 250 बौद्धिक दिव्यांग एथलीट, 50 कोच और 20 रिसोर्स पर्सन शामिल हुए। जहां बौद्धिक रूप से दिव्यांग बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।समारोह में बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने ओलंपिक की परंपरागत शपथ "Let me win, but if I cannot win, let me be brave in the attempt" (मुझे जीतने दो, लेकिन अगर मैं जीत नहीं सकता, तो मुझे प्रयास में बहादुर होने दो) के साथ चौंपियनशिप का शुभारंभ किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के समावेशी आयोजन से इन विशेष बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का अवसर और उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि खेल एक अच्छा माध्यम है जिसमें खिलाड़ी हारता या जीतता नहीं बल्कि एक दूसरे से जुड़ता भी है। पांच दिवसीय इस आयोजन में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों के सिंगल्स, डबल्स और यूनिफाइड मुकाबले आयोजित किए गए। यूनिफाइड गेम्स की खास बात यह रही कि इनमें सामान्य खिलाड़ी और दिव्यांग खिलाड़ी साथ मिलकर खेले, जिससे समावेशिता और आपसी समझ को बढ़ावा मिला। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री टीपी भावे, शहीद हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार श्री भूपेन्द्र कुलदीप ने पहंुचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। कार्यक्रम में डॉ. एच.एस. होता, डॉ. के.के. शर्मा, लायंस क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी, एवं अन्य विशिष्ट अतिथि भी शामिल रहे।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की सिमरन पुजारा और सौम्या तिवारी की जोड़ी ने यूनिफाइड सीनियर कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अन्य प्रमुख विजेताओं में दिल्ली, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और बिहार के खिलाड़ी शामिल रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के लिए हेल्थ चेकअप, डेंटल शिविर और पोषण परामर्श की व्यवस्था की गई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति डॉ. एल.पी. पटेरिया रहे। उन्होंने आयोजन को अनुशासन, विविधता और एकता का प्रतीक बताया। डॉ. होता ने इन विशेष बच्चों को ईश्वर की अनुपम कृति बताते हुए ऐसे आयोजन को नियमित रूप से करने की आवश्यकता बताई।स्पेशल ओलंपिक भारत के एरिया डायरेक्टर डॉ. प्रमोद तिवारी ने संस्था की गतिविधियों, हेल्थ प्रोग्राम, फैमिली फोरम, यंग एथलीट कार्यक्रम की जानकारी दी और कहा कि यूनिफाइड खेलों से दिव्यांग खिलाड़ियों में आत्मविश्वास और समाज से जुड़ाव दोनों बढ़ता है। इस आयोजन को सफल बनाने में कैंप इंचार्ज कविता पुजारा, यीतेश साहू, रवि जैन, अक्षत शर्मा, सौम्या तिवारी समेत कई अधिकारियों व स्वयंसेवकों की विशेष भूमिका रही। -
रायपुर/ स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जुलाई माह 2025 के दौरान महापौर श्रीमती मीनल चौबे स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 10 जोनो के 70 वार्डो में सफाई मित्रो, स्वच्छता दीदियों एवं जोन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने नागरिको के मध्य सफाई अभियान विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर करते हुए सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान चलाया ।
अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम जोन 3 के तहत काली माता वार्ड क्रमांक 12 के अशोक नगर बस्ती क्षेत्र में स्वच्छता दीदियो, सफाई मित्रों, जोन 3 स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थलों की सफाई करवाकर कचरा उठवाकर स्वच्छता कायम की। वहीं घर घर जाकर सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के तहत नागरिको को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने अभियान चलाया। स्वच्छता दीदियो, सफाई मित्रो सहित निगम जोन 3 के स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों द्वारा नागरिको को स्वच्छ वार्ड बस्ती क्षेत्र का सकारात्मक संदेश दिया गया। - -1 अगस्त तक करा सकते है पंजीयनमहासमुंद / बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, महासमुंद द्वारा जिले के युवक एवं युवतियों के लिए मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया है। निदेशक बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि यह दस दिवसीय प्रशिक्षण में निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए इच्छुक हितग्राही 01 अगस्त तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड की दो-दो छायाप्रति, अंकसूची (न्यूनजत 8वीं उत्तीर्ण) की एक छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज 5 फोटो शामिल है। पंजीयन के लिए बड़ौदा आरसेटी पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास बरोण्डाबाजार में स्वयं उपस्थित होकर या कमलेश पटेल के मोबाइल नम्बर 79997-00673 पर कार्यालयीन समय पर सम्पर्क कर सकते हैं।
- -महिला स्व-सहायता समूह लगाएंगे स्टॉल, एक सप्ताह तक चलेगा “आकांक्षा हाट“महासमुंद / केंद्रीय नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिले महासमुंद में जिला स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन कल 1 अगस्त 2025 को जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में किया जाएगा। जिला पंचायत परिसर में महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों और सामग्रियों को प्रदर्शित किया जाएगा।समारोह में सांसद, विधायक गण, जिला एवं जनपद के जनप्रतिनिधियों सहित शासन प्रशासन के अधिकारी भी सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर जिले की सक्रिय महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विक्रय हेतु “आकांक्षा हाट“ का आयोजन भी किया जा रहा है, जो एक सप्ताह तक चलेगा। इस हाट में स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प, फूड प्रोडक्ट, सजावटी वस्तुएं और विभिन्न पारंपरिक सामग्रियां बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगी। आकांक्षा हाट के माध्यम से 29 स्टाल लगेंगे, जो एक सप्ताह तक चलेगा। इससे स्थानीय महिला समूहों को आर्थिक प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि आमजन को जिले की सांस्कृतिक और आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होगा।
- रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन 1 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री डी.के. पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख, उपअभियंता श्री गोपाल प्रधान की उपस्थिति में जोन 1 अंतर्गत यतियतन लाल वार्ड क्रमांक 4 के अनुग्रह सोसायटी के पीछे विंध्य नगर क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर अभियान चलाकर स्थल पर अवैध प्लाटिंग हेतु किये जा रहे अवैध नींव के निर्माण को जेसीबी मशीन की सहायता से स्थल पर तोडने की कार्यवाही की गई एवं अवैध प्लाटिंग पर कारगर रोक लगायी गयी। नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग द्वारा अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 3 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग से संबंधित क्षेत्र के वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी तहसील कार्यालय से लेकर शीघ्र नियमानुसार कानूनी कार्यवाही संबंधित अवैध प्लाटिंगकर्ता नागरिक पर की जायेगी।
- रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर बोरियाखूर्द एवं डुण्डा में हो रही अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माण पर रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा कार्यवाही की गई है।यह कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रायपुर श्री नंदकु मार चौबे, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता दव्य श्री सुशील अहीर, श्री योगेश यदु, उप अभियंता श्री रविप्रभात साहू जोन-10 उड़नदस्ता प्रभारी श्री जितेन्द्र कौशिक, सेन्ट्रल उड़नदस्ता प्रभारी मोहम्मद तसव्वर अली एवं रायपुर जिला, पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में कांदुल रोड जगदम्बा विहार के पास लगभग 10 एकड़ भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की गई, जिसमें अवैध बाउण्ड्रीवाल को हटाने तथा मार्ग विच्छेदन की कार्यवाही की गयी है।इसी प्रकार डूण्डा दुर्गा विहार के पीछे लगभग 6 एकड़ भूमि पर की गयी अवैध प्लाटिंग पर मार्ग विच्छेदन की कार्यवाही की गयी है।न्यू संतोषी नगर बोरियाखूर्द में रायपुर नगर निगम से बिना अनुमति के किये गये 16 अवैध भवनों के निर्माण को तोड़ने की कार्यवाही की गयी है ।
- - नगर निगम नगर निवेश विभाग द्वारा जनजागरूकता हेतु स्टीकर लगाये जा रहे हैरायपुर - छत्तीसगढ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसा रायपुर जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन में राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता और सभी जोनो के नगर निवेश विभागो की टीमो द्वारा निगम क्षेत्र में वॉटर फॉर ऑल निशुल्क शुद्ध पेयजल हर नागरिक का अधिकार अभियान प्रारम कर दिया गया है। इसके तहत हर होटल, रेस्टोरेट, ढाबा, कैफे एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानो में ग्राहको को गैर बोतलबंद निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना अनिवार्य है। बोतल बंद पानी केवल तभी परोसा जाए जब ग्राहक स्वयं स्पष्ट रूप से अनुरोध करें।इस संबंध में रायपुर जिला कॉल सेंटर के नंबर 9977222564 पर समस्या या शिकायत हेतु कोई भी नागरिक संपर्क स्थापित कर सकता है।इस हेतु शासन के निर्देश पर रायपुर जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन में तैयार किये गये जन जागरूकता स्टीकर नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निवेश उडनदस्ता एवं निगम जोन नगर निवेश की टीमो ने जनजागरण हेतु लगाना प्रारंभ कर दिया है।
- -निगम जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर , वार्ड पार्षद महेन्द्र औसर ने जोन कमिश्नर के साथ किया स्थल का निरीक्षणरायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेशरी पटेल सहित जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर और माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के पार्षद श्री महेन्द्र औसर द्वारा एवं कार्यपालन अभियंता श्री पद्माकर श्रीवास , सहायक अभियंता श्री अमन चंद्राकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन और स्वच्छ्ता निरीक्षक श्री रितेश झा की उपस्थिति में जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 अंतर्गत सावन के पवित्र मास के दौरान महादेवघाट के हटकेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन, पूजन हेतु प्रतिदिन एकत्रित हो रही कावड़ियों की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुये महादेवघाट सहित आसपास के क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था चुस्त- दुरुस्त रखवाने सहित अच्छी प्रकाश, पेयजल व्यवस्था का आवश्यक प्रबंधन व्यवस्थित तौर पर सतत मॉनिटरिंग करवाते हुए कायम रखा जाना प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करवाने नगर निगम जोन 8 के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।निगम जोन 8 जोन अध्यक्ष और वार्ड 69 के पार्षद ने जोन 8 जोन कमिश्नर सहित निरीक्षण करते हुए सावन के पवित्र मास के दौरान रायपुरा महादेवघाट क्षेत्र में लगायी जाने वाली गुमटियों और ठेलों को हटकेश्वरनाथ मंदिर से दूर रखवाने का प्रबंध निरंतरता से सतत मॉनिटरिंग करवाकर किये जाने के निर्देश दिए हैँ, ताकि शिवभक्तों और श्रद्धालुओं सहित कावड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा ना होने पाए।
- - समस्त घरों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन प्राथमिकता से सुनिश्चित करे -अपर आयुक्त विनोद पाण्डेयरायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर पालिक निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय नगर निगम के जोन कार्यालयों में जाकर जोन कमिश्नर, स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता श्री रघुमणि प्रधान, जोन स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षकों, वार्ड सफाई सुपरवाइजरों, रामकी कम्पनी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जोन क्षेत्र अंतर्गत वार्डों के सफाई कार्य की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश जोन कमिश्नरों और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों, रामकी कम्पनी के प्रतिनिधियों को दे रहे हैँ.नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय ने जोन 1,4, 6,7 में बैठक लेकर वार्डों के अनुबंधित सफाई ठेकेदारों के कार्यों, सफाई ठेका कामगारों की वार्डवार निर्धारित संख्या, दैनिक उपस्थिति की जानकारी लेकर प्रतिदिन शत- प्रतिशत संख्या में सफाई ठेका कामगारों की कार्य पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.यहां यह उल्लेखनीय है कि महापौर, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष, आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य ने विगत दिवस हाल ही में नगर निगम के जोन क्रमांक 2,3,5 के कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की सफाई सम्बंधित समस्त कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक लेकर सम्बंधित जोन कमिश्नरो और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों सहित जोन के सम्पूर्ण स्वच्छता अमले को आवश्यक निर्देश दिए हैँ.सफाई कार्य समीक्षा करते हुए अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय ने निर्देश दिए हैँ कि रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में कहीं पर भी कोई मुक्कड़ नहीं दिखना चाहिए. रायपुर शहर गार्बेज फ्री सिटी में छत्तीसगढ़ राज्य का पहला 7 स्टार शहर है. अपर आयुक्त स्वास्थ्य ने रामकी कम्पनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए हैँ कि रायपुर नगर पालिक निगम के तहत समस्त 10 जोनों के तहत सभी 70 वार्डों के क्षेत्रों के अंतर्गत समस्त घरों से प्रतिदिन नियमित शत - प्रतिशत डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था प्राथमिकता से सुनिश्चित की जाये.अपर आयुक्त स्वास्थ्य ने निर्देश दिए हैँ कि रामकी कम्पनी के सफाई सुपरवाइजर प्रतिदिन डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की मॉनिटरिंग करके सभी घरों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जाना सुनिश्चित करें और सम्बंधित जोन के वार्ड सफाई सुपर वाइजर नियमित मॉनिटरिंग करें कि रामकी कम्पनी द्वारा सभी घरों से प्रतिदिन नियमित डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है अथवा नहीं. यदि रामकी कम्पनी प्रतिदिन नियमित डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कर रही है, तो सड़कों पर प्रतिदिन कचरा क्यों दिख रहा है. यदि कहीं पर भी रायपुर नगर निगम के किसी भी क्षेत्र में घरों और आवासीय परिसरों को छोड़कर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन हो रहा है, तो सभी घरों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाये.
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता एवं आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में आहूत की गई। बैठक में महापौर परिषद के सदस्यों के समक्ष 12 एजेण्डा विचारार्थ प्रस्तुत किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से हार्स राइडिंग ट्रेक निर्माण, चौंक का नामकरण, सामुदायिक भवन का नामकरण, ठोस तथा तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु इंदौर दौरा, राजस्व वृद्वि हेतु विद्युल पोल एवं ट्यूबलर पोल में विज्ञापन बोर्ड, सुरक्षा गार्ड की सेवांए हेतु कार्योत्तर एवं वित्तीय स्वीकृति, जलप्रदाय, स्वीमिंग पुल निर्माण, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण, भूखण्डों का पुनः निविदा आमंत्रित किया जाना है।नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत जोन 01 प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम में हार्स राइडिंग ट्रैक निर्माण कार्य एवं न्यू खुर्सीपार स्थित डबरा पारा चौंक का नाम परिवर्तित कर सम्राट अशोक चौंक करने की स्वीकृति मिली। वार्ड क्रं. 27 शास्त्री नगर नहर के पास स्थित सामुदायिक भवन को डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर के नामकरण किये जाने एवं नगर पालिक निगम इंदौर (म.प्र.) में ठोस तथा सरल अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत किये गए उत्कृष्ट कार्यो के अवलोकन एवं अध्ययन हेतु नगर निगम भिलाई के महापौर, सभापति, समस्त पार्षदगण एवं संबंधित अधिकारियों को भेजे जाने की अनुमति हेतु तथा राजस्व आय की वृद्वि हेतु निगम क्षेत्र के मुख्य मार्गो में स्थित विद्युत पोल एवं ट्यूबलर पोल में विज्ञापन बोर्ड (लाॅली पाॅप) लगाने के संबंध में महापौर परिषद से स्वीकृति मिली।नगर निगम भिलाई के संपत्ति की सुरक्षा व्यवस्था हेतु 100 कार्यरत सुरक्षागार्ड की सेवांए जारी रखे गए की व्यय एवं कार्योत्तर की पुष्टि की वित्तीय स्वीकृति की अनुमति प्रदान करने एवं प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम में स्वीमिंग पुल निर्माण कार्य, वार्ड क्रं. 70 हुड़को में सीवरेज पाईप लाईन एवं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य तथा नगर पालिक निगम भिलाई विभिन्न क्षेत्रों (योजनाओं) में रिक्त आवासीय/व्यवसायिक/आवास सह व्यवसायिक भूखण्डों के अंतरण के संबंध में पुनः निविदा आमंत्रित किये जाने महापौर परिषद ने सहमति प्रदान की।बैठक में महापौर परिषद के सदस्य सीजू एन्थोनी, लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, आदित्य सिंह, केशव चैबे, एकांश बंछोर, चंद्रशेखर गंवई, रिता सिंह गेरा, नेहा साहू, मालती ठाकुर, उपायुक्त/सह सचिव नरेन्द्र बंजारे, जोन आयुक्त अजय राजपूत, अमरनाथ दुबे, कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, अरविंद शर्मा, सुनील जैन, संजय अग्रवाल, विनीता वर्मा, लेखाधिकारी चंद्रभूषण साहू, राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उपअभियंता अर्पित बंजारे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- दुर्ग, / परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 01 के अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई वार्ड क्रमांक-28 के आंगनबाड़ी केन्द्र प्रेमनगर-2 उड़ियापारा, वार्ड क्रमांक 59 सेक्टर-05 और नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 17 के आंगनबाड़ी केन्द्र स्टेशन मरोदा में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आवेदन 13 अगस्त तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई 01 (पता-जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग जुनवानी भिलाई) में सीधे अथवा पंजीकृत डॉक द्वारा कार्यालयीन समय 10 से 5.30 बजे तक (शासकीय अवकाश को छोड़कर ) जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नही किए जाएंगे।परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना से मिली जानकारी अनुसार आवेदन किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक गाईडलाईन के तहत आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए (एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/संगठिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी)। आवेदिका उसी ग्राम की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस ग्राम में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। शहरी क्षेत्रों मं आवेदिका उसी वार्ड की निवासी होना चाहिए।निवासी होने के प्रमाण में ग्राम की अद्यतन मतदाता सूची में दर्ज नाम एवं नगरीय क्षेत्र में होने पर संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके क्रमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाई जाए अथवा ग्राम पंचायत के सरपंच तथा सचिव द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित अथवा पटवारी तथा नगरीय निकायों में वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड में निवासरत् रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा।आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 8वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण। अनुभवी कार्यकर्ता/सहायिका/सह सहायिका होने पर, गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति परिवार की महिला होने पर तथा विधवा, परित्यक्ता अथवा तलाकशुदा महिला होने पर अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।
- दुर्ग / प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के अंतर्गत मछली पालन व्यवसाय से जुड़े किसानों, समितियों एवं समूहों को अब केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पाने के लिए राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीपी) पर पंजीयन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। मछली पालन विभाग की उप संचालक श्रीमती सीमा चंद्रवंशी ने बताया कि पंजीयन की प्रक्रिया कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) यानी च्वाईस सेंटर के माध्यम से की जायेगी। मछली पालन, मत्स्याखेट या मछली बिकी जैसे कार्यों में संलग्न सभी व्यक्तियों को इस पोर्टल पर व्यक्तिगत रूप् से पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना होगा।
- - नये 116 आवेदन हुए प्राप्त, 40 का हुआ निराकरणदुर्ग / सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत धमधा विकासखण्ड के ग्राम मुरमुंदा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में क्लस्टर स्तरीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस शिविर के माध्यम से पूर्व में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। साथ ही नए आवेदन भी प्राप्त हुए। इस दौरान आज कुल 116 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 40 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष 76 आवेदन लंबित हैं।इससे पूर्व 20 मई 2025 को आयोजित सुशासन तिहार में कुल 2630 आवेदन प्राप्त हुए थे, जो विभिन्न विभागों से संबंधित थे। इनमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को सर्वाधिक 1964 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग को 140, ऊर्जा विभाग को 83, महिला एवं बाल विकास विभाग को 123, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को 136, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को 45, परिवहन विभाग को 27, श्रम विभाग को 35, स्कूल शिक्षा विभाग को 23, कृषि विभाग को 7, जल संसाधन विभाग को 8 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में उपस्थित विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित प्राप्त आवेदनों की जानकारी देते हुए उनके शत-प्रतिशत निराकरण के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम की स्वच्छता व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान देने वाली स्वच्छताग्राही दीदियों को ‘स्वच्छता कीट’ प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, धमधा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री लिमन साहू, ग्राम सरपंच श्रीमती पुष्पा परमानंद साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
- -निजी कंपनी करेगी 500 पदों पर भर्तीबिलासपुर /जिले की महिला अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 20 अगस्त से 22 अगस्त 2025 तक विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प 20 अगस्त को सवेरे 10 बजे से शाम 4 बजे तक शासकीय अग्रसेन महाविद्यालय बिल्हा एवं शासकीय जे.एम.पी. महाविद्यालय तखतपुर, 21 अगस्त को शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा एवं शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तुरी तथा 22 अगस्त को शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक बिलासपुर में आयोजित होंगे।इन कैम्पों में M/S ATC Tires Pvt. Ltd., दहेज, जिला भरूच, गुजरात द्वारा केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए 500 मशीन ऑपरेटर पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक महिला अभ्यर्थी जो 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक (किसी भी विषय में) उत्तीर्ण हैं, वे संबंधित तिथि एवं स्थल पर सवेरे 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकती हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय बिलासपुर, वेबसाईट www.erojgar.cg.nic.in, रोजगार एप या संबंधित महाविद्यालयों से संपर्क किया जा सकता है।
- बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 170 नयापारा गणेशनगर एवं केंद्र क्रमांक 154 संजय नगर चांटीडीह में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 14 अगस्त 2025 तक आवेदन किये जा सकते है। रिक्त पदों की विस्तृत तथा निर्धारित आवेदन पत्र कार्यालय के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दी गई है। इच्छुक आवेदिका कार्यालयीन समय में बंद लिफाफे में अथवा पंजीबद्ध डाक से आवेदन जमा कर सकती है। अंतिम तिथि के पश्चात आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जाएंगे।
- बिलासपुर, / सिम्स बिलासपुर ने चिकित्सकीय क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। रेडियोलॉजी विभाग और सर्जरी विभाग के संयुक्त प्रयास से ऑपरेशन के दौरान सोनोग्राफी की मदद से एक 10 वर्षीय बालक के पैर में फंसे लोहे के चार तार को सफलतापूर्वक निकाला गया।लमेर निवासी 10 वर्षीय आदित्य खांडे पिता दीप कुमार लगभग चार माह पूर्व साइकिल चलाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में साइकिल का टायर फटने से बाहर निकला लोहे का तार उसके दाहिने पैर में घुस गया। तार पैर में टूटकर अंदर फंस गया और चार टुकड़ों में लगभग 2 से 5 सेमी लंबाई में मांसपेशियों में धंस गया। इसके बाद बच्चे को लगातार सूजन और दर्द की शिकायत बनी रही।तीन दिन पूर्व परिजन उसे सिम्स के सर्जरी विभाग में लेकर पहुंचे, जहां सर्जन डॉ. बी.डी. तिवारी ने जाँच करवाई। एक्सरे और सोनोग्राफी से यह पुष्टि हुई कि तार पैर की मांसपेशियों में गहराई तक धंसा हुआ है, और अंदर ही अंदर मवाद बन चुका है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ. ओ.पी. राज एवं डॉ. बी.डी. तिवारी ने ऑपरेशन का निर्णय लिया। परंतु ऑपरेशन के दौरान चीरफाड़ को न्यूनतम रखने और तारों की सटीक जगह जानने के लिए रेडियोलॉजी विभाग की मदद ली गई। विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह के निर्देशन में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमन अग्रवाल ने ऑपरेशन थिएटर में ही लाइव सोनोग्राफी के माध्यम से लोहे के तारों की सटीक स्थिति चिन्हित की। इसके आधार पर सर्जनों ने बहुत ही कम चीरफाड़ कर सफलतापूर्वक सभी चारो तारों को निकाल दिया गाया मेल सर्जरी वर्ड मे इलाज जारी है। इस जटिल ऑपरेशन में सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. रघुराज सिंह, एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. भावना रायजादा, डॉ. मिल्टन, डॉ. श्वेता कुजूर, और डॉ. मयंक अग्रे का सराहनीय योगदान रहा।सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमनेश मूर्ति और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने सभी चिकित्सकों की इस सामूहिक उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए कहा- “दूर-दराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के लिए आपकी चिकित्सीय निष्ठा और परिश्रम अनुकरणीय हैं। आपके समर्पण और सेवा भावना को संस्थान गौरव की दृष्टि से देखता है। इसी प्रकार आगे भी संस्था का नाम रोशन करते रहें।”
- बालोद। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में अब तक 568.20 मि.मि. वर्षा हुई है, जो गतवर्ष की तुलना में 722.90 मि.मि. से 78 प्रतिशत है। खरीफ वर्ष 2025 में क्षेत्राच्छादन का 1,80,215 हेक्टेयर लक्ष्य निर्धारित है। जिसके विरुद्ध अब तक 1,71,966 हेक्टेयर में बोनी की जा चुकी है, जिसमें धान बोता 1,44,300 हेक्टेयर, रोपा 26,295 हेक्टेयर सहित कुल धान 1,70, 595 हेक्टेयर, मक्का 50 हेक्टेयर, कोदो 196 हेक्टेयर, अरहर 129 हेक्टेयर , उड़द 117 हेक्टेयर, मूंग 36 हेक्टेयर, कुल्थी 10 हेक्टेयर, तिल 41 हेक्टेयर तथा सब्जी 767 हेक्टेयर सहित कुल 1,71,966 हेक्टेयर में बोनी पूर्ण हो चुकी है, जो लक्ष्य से 95 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जुलाई माह में अच्छी बारिश होने से खरीफ फसलों की स्थिति अच्छी पाई गई है। जिले में खरीफ बीज वितरण हेतु कुल 56,929 क्विंटल लक्ष्य निर्धारित है, जिसके विरुद्ध धान 59,344 क्विंटल भण्डारण किया गया है। अब तक धान बीज का 52,957 क्विंटल वितरण किया गया है। इसके अतिरिक्त जिले में कोदो बीज 60.16 क्विंटल, अरहर 166.44 विक्ंटल, उड़द 10.88 क्विंटल, 04 क्विंटल, कुल दलहन बीज 53.158 क्विंटल बीज का वितरण किया गया है, जो लक्ष्य 56,929 क्विंटल के विरूद्ध वितरण 93 प्रतिशत है।खरीफ मौसम में किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से शून्य प्रतिशत व्याज पर कृषि ऋण, बीज एवं उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। जिले के सहकारी समितियों में यूरिया 14,772 मेट्रिक टन, डी.ए.पी. 4,795 मेट्रिक टन, एम.ओ.पी. 4,217 मेट्रिक टन, एस.एस.पी. 8,614 मेट्रिक टन एवं एन.पी.के. 6,365 मेट्रिक टन कुल 38,761 मेट्रिक टन उर्वरकों का भण्डारण कराया जाकर अद्यतन 35,505 मेट्रिक टन उर्वरकों का वितरण कृषकों को किया जा चुका है, जो भण्डारण के विरुद्ध वितरण 91 प्रतिशत है। कृषकों द्वारा डी.ए.पी. की मांग को ध्यान मे रखते हुए डी.ए.पी. के स्थान पर वैकल्पिक उर्वरकों जैसे एस.एस.पी., एन.पी.के. (12ः32ः16, 20ः20ः0ः13, 28ः28ः0, 16ः16ः16 एवं अन्य) के माध्यम से पूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कृषकों को गुणवत्तायुक्त बीज एवं उर्वरक उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीज एवं उर्वरक के नमूने अधिसूचित परीक्षण प्रयोगशाला को परीक्षण हेतु प्रेषित किया जा रहा है। परीक्षण परिणाम अमानक पाए जाने पर नियमानुसार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।
- -बालोद जिला मुख्यालय स्थित स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित होगा मुख्य समारोहबालोद। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश के निर्देशानुसार 15 अगस्त 2025 को जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने जिले के अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के सभी कार्यालय प्रमुख अपने-अपने कार्यालयों में सुबह 07.30 बजे ध्वजारोहण करेेंगे एवं ध्वजारोहण के पश्चात् सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया जाएगा। संयुक्त जिला कार्यालय मंे सुबह 08 बजे कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके पश्चात् संयुक्त जिला कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण स्व. सरयू प्रसाद स्टेडियम बालोद में मुख्य कार्यकम स्थल में अपनी उपस्थिति देंगेे। स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 09 बजे ध्वजारोहरण किया जाएगा। जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी को शासन के निर्देशानुसार अपने-अपने अनुविभाग, तहसील एवं जनपद पंचायतों में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। संपूर्ण कार्यकम के नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालोद को बनाया गया है।जारी किए गए निर्देश के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, शहीद परिवारों एवं आमंत्रित लोगों को निर्धारित स्थानों में बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं तहसीलदार बालोद को दी गई है। इसी तरह परेड सलामी व्यवस्था, कानून व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक बालोद को दी गई है। कार्यक्रम में ध्वजारोहण की सम्पूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र बालोद को दी गई है। संपूर्ण सरयू प्रसाद स्टेडियम की साफ-सफाई, टेंकर की व्यवस्था मुख्य नगर पालिका अधिकारी बालोद को दी गई है। समारोह स्थल पर आमंत्रित लोगों की बैठक, मंच निर्माण व्यवस्था, वीआईपी बैठक, वाटर प्रूफ शामियाना बैरिकेटिंग, परेड मैदान में अतिथि एवं गणमान्य नागरिक, प्रेस, स्वतंत्रता सेनानी, शहीद परिवार के लिए अलग- अलग सेक्टर निर्माण की व्यवस्था की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंताओं को दी गई है। स्वतंत्रता सेनानी, शहीद परिवार को ससम्मान कार्यक्रम स्थल तक लाने एवं पहुँचाने की व्यवस्था की जिम्मेदारी सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं पुलिस विभाग को दी गई है। इसी तरह बैरिकेटिंग हेतु बांस बल्ली की आपूर्ति की जिम्मेदारी वनमण्डलाधिकारी बालोद तथा मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट हेतु फूलमाला एवं गुलदस्ता की व्यवस्था की जिम्मेदारी सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग को दी गई है। कार्यक्रम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, माईक, सांउड सिस्टम, ध्वनि विस्तारक यंत्रों की व्यवस्था की जिम्मेदारी कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग एवं अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग(विद्युत यांत्रिकी) को दी गई है। इसी तरह आमंत्रण कार्ड छपाई की जिम्मेदारी सचिव कृषि उपज मण्डी बालोद एवं प्रशस्ति पत्र की छपाई की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई है। आमंत्रण कार्ड वितरण की जिम्मेदारी जिला सत्कार अधिकारी बालोद एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी बालोद को दी गई है। मीडिया, प्रेस को आमंत्रण कार्ड वितरण एवं समारोह में बिठाने की व्यवस्था, मुख्यमंत्री जी के संदेश को राज्य से प्राप्त कर मुख्य अतिथि को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सहायक संचालक जनसपंर्क विभाग को दी गई है। कार्यक्रम में गुब्बारों की व्यवस्था की जिम्मेदारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं 02 सफेद कबूतर की व्यवस्था की जिम्मेदारी उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग को दी गई है। समस्त कार्यक्रम हेतु मंच संचालन, विडियोग्राफी की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आबकारी अधिकारी को दी गई है। वीआईपी एवं विशिष्ट अतिथियों हेतु पेयजल जलपान की व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला खाद्य अधिकारी तथा कार्यक्रम स्थल पर भृत्यों की पर्याप्त व्यवस्था की जिम्मेदारी कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दी गई है। कार्यक्रम स्थल में रंगोली बनाने की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा 13 अगस्त से सरयू प्रसाद स्टेडियम में परेड रिहर्सल की तैयारी हेतु चिकित्सा व्यवस्था, पानी टेंकर व साफ-सफाई की व्यवस्था की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दी गई है। इसी तरह कार्यक्रम स्थल में फायर ब्रिगेड की जिम्मेदारी जिला सेनानी, होम गार्ड को दी गई है। कार्यक्रम स्थल में स्वागत द्वार की व्यवस्था की जिम्मेदारी कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी बालोद को दी गई है। समारोह स्थल में मुख्य मंच पर फ्लैक्स एवं स्वागत गेट फ्लैक्स आदि की व्यवस्था सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई है। कार्यक्रम संचालन हेतु उद्घोषक की व्यवस्था जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई है।
- बालोद,। उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में 03 अगस्त को दोपहर 12 बजे संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है। अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक ने बैठक मेें संबंधितों को विभागीय जानकारी एवं पूर्व में हुई प्रभारी मंत्री की बैठकों का अद्यतन प्रतिवेदन सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
- बालोद । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम खरीफ वर्ष 2025-26 के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि खरीफ मौसम हेतु 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गयी है। उप संचालक कृषि ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत धान सिंचित एवं धान असिंचित, मक्का, सोयाबीन, मूंगफली, अरहर, उड़द, मूंग, कोदो, गुटकी, रागी फसलों को अधिसूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि अधिसूचित फसलों का फसल बीमा ऋणी किसान अपने संबंधित समिति या बैंकों में जाकर करा सकते हंै। अऋणी किसान अपने नजदीक के लोक सेवा केन्द्र, बैंक तथा अपने मोबाईल द्वारा क्रॉप इंश्योरेंस एप्प के माध्यम से बीमा करा सकते हैं। योजना के संबंध में अधिक जानकारी कृषि अधिकारी, राजस्व अधिकारी, बैंक, सीएससी एवं एचडीएफसी क्षेत्रीय, जिला एवं विकासखण्ड कार्यालय से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। उन्होंने किसानों से अपना आधार कार्ड मौसम खरीफ वर्ष 2025 के लिए बैंक में अपडेट कराने की अपील की है। फसल बीमा पोर्टल पर बिना आधार प्रमाणीकरण के बीमा मान्य नहीं होगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए भारत सरकार की टोल फ्री नंबर 14447 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
- -13 दिसंबर 2025 को किया जाएगा चयन परीक्षा का आयोजनबालोद । शिक्षा सत्र 2026-27 में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए आॅनलाइन पंजीकरण की तिथि 13 अगस्त 2025 तक बढ़ाई गई। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य ने बताया कि पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन शनिवार 13 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आॅनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षा सत्र 2025-26 में अध्ययनरत् कक्षा 5वीं के छात्र-छात्राएँ जिनका जन्म 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 है ऐसे विद्यार्थी नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
- -7 फरवरी 2026 को किया जाएगा चयन परीक्षा का आयोजनबालोद। शिक्षा सत्र 202-27 में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 11वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए आॅनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य ने बताया कि आॅनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi_11 पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षा सत्र 2025-26 में अध्ययनरत् कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राएँ जिनका जन्म 01 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 तक है ऐसे विद्यार्थी नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं में चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि कक्षा 11वीं में लेटरल एंट्री हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 07 फरवरी 2026 को किया जाएगा।






.jpg)








.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)

.jpg)


