- Home
- छत्तीसगढ़
- = मुंबई में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उद्योग जगत के दिग्गजों ने की मुलाकातमुंबई /छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुंबई में देश-विदेश के प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस दौरान वस्त्र, पर्यटन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में ऑनलाइन फैशन ब्रांड साइज़ अप, आईएनबीडी टेक्स, स्विफ्ट मर्चेंडाइज, शाल्बी हॉस्पिटल, ललन ग्रुप, अरैया ग्रुप, प्राइड होटल्स, ग्रीनटेक सोल्युशंस के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत निवेशकों को दी जा रही सुविधाओं और प्रोत्साहनों की जानकारी साझा की।आईएनबीडी टेक्स के निदेशक अजीत कुमार डालमिया ने नवा रायपुर में परिधान इकाइयां लगाने की इच्छा जाहिर की, जिसके लिए उन्होंने 3 से 5 एकड़ जमीन की जरूरत बताई। वहीं, स्विफ्ट मर्चेंडाइज ने छत्तीसगढ़ के वस्त्र उद्योग की मजबूत संभावनाओं को देखते हुए कदम बढ़ाने का मन बनाया।श्रीलंका के ललन ग्रुप ने प्रतिनिधि श्री दिलीप पारिक ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए राज्य में धागा और कपड़ा निर्माण इकाई स्थापित करने में रुचि दिखाई। वहीं, साइज़ अप कंपनी के प्रमुख ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में निवेश करने का प्रस्ताव दिया और बताया कि वे राज्य में प्लस-साइज़ परिधान निर्माण की यूनिट स्थापित करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने इन सभी को राज्य की ओर से सस्ती बिजली, कुशल कार्यबल और बेहतरीन लॉजिस्टिक्स का भरोसा दिया।शाल्बी हॉस्पिटल निदेशक श्री शनाए विक्रम शाह ने नवा रायपुर में मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल खोलने की इच्छा जताकर स्वास्थ्य क्षेत्र में भी नई उम्मीदें जगाईं। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे निवेश और अधोसंरचना विकास की जानकारी साझा की और शाल्बी ग्रुप की पहल का स्वागत किया।अरैया ग्रुप के मुख्य व्यवसाय अधिकारी श्री अक्षय कुलकर्णी ने छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता को वैश्विक लक्जरी हॉस्पिटैलिटी से जोड़ना चाहते हैं। इसके लिए समूह राज्य में लक्जरी पर्यटन और परिवहन के क्षेत्र में दीर्घकालिक निवेश की योजना पर विचार कर रहा है। इसके साथ ही प्राइड होटल्स के निदेशक श्री सत्येन जैन ने कहा कि उनकी संस्था प्रीमियम आतिथ्य सेवाओं पर केंद्रित है और छत्तीसगढ़ की तेजी से विकसित होती पर्यटन अधोसंरचना से वह लाभान्वित होना चाहती है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में निवेश की रुचि जताई है। वहीं, ग्रीनटेक सोल्युशंस के निदेशक श्री एम. प्रसाद रेड्डी ने मुलाकात के दौरान प्रदेश में 1245 करोड़ रुपये की लागत से एकीकृत इस्पात संयंत्र स्थापित करने की योजना प्रस्तुत की, जिससे 500 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। श्री रेड्डी ने बताया संस्था हरित प्रौद्योगिकियों के माध्यम से लागत प्रभावी समाधान प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ निवेश के लिए सबसे अनुकूल राज्य बनकर उभरा है। हमारी नई औद्योगिक नीति सरल, पारदर्शी और निवेशकों के लिए लाभकारी है। यहां बिजली, पानी, जमीन, कुशल श्रमिक और लॉजिस्टिक की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार हर निवेशक को हर स्तर पर सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
- मुंबई / मुंबई में प्राइड होटल्स के निदेशक श्री सत्येन जैन ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाक़ात की और राज्य में निवेश की रुचि जताई । श्री जैन ने बताया कि उनकी संस्था प्रीमियम आतिथ्य सेवाओं पर केंद्रित है और छत्तीसगढ़ की उभरती हुई पर्यटन अधोसंरचना से वह लाभान्वित होना चाहती है। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ आज देश का सबसे तेज़ी से प्रगति करने वाला राज्य है। राज्य की स्थिर नीति, सहज प्रक्रियाएं और विविधतापूर्ण प्राकृतिक-सांस्कृतिक विरासत पर्यटन उद्योग के लिए असाधारण अवसर प्रदान करती है।”मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024–30 की विशेषताओं से अवगत कराया, जिसमें होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को प्रोत्साहन, भूमि आवंटन में प्राथमिकता और पर्यटन क्लस्टर्स की सुविधा जैसी पहल शामिल है।
- मुंबई, /छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मुंबई में ग्रीनटेक सोल्युशंस के निदेशक श्री एम. प्रसाद रेड्डी ने मुलाकात की। इस दौरान श्री रेड्डी ने राज्य में 1245 करोड़ रुपये की लागत से एक एकीकृत इस्पात संयंत्र स्थापित करने की योजना प्रस्तुत की, जिससे 500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।ग्रीनटेक सोल्युशंस हरित प्रौद्योगिकियों के माध्यम से लागत-प्रभावी और टिकाऊ औद्योगिक समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री रेड्डी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति 2024–30 ने कंपनी को प्रदेश में निवेश के लिए प्रेरित किया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में निवेशकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं—जैसे सिंगल विंडो क्लीयरेंस, उद्योग अनुकूल अधोसंरचना, और हरित औद्योगिक प्रोत्साहनों—की जानकारी दी और ग्रीनटेक सोल्युशंस के प्रस्ताव का स्वागत किया।
- मुंबई, /छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मुंबई में औरिया ग्रुप के मुख्य व्यवसाय अधिकारी श्री अक्षय कुलकर्णी ने मुलाकात कर राज्य में पांच सितारा और सात सितारा स्तर की हॉस्पिटैलिटी परियोजनाओं में निवेश की इच्छा जताई।श्री कुलकर्णी ने बताया कि औरिया ग्रुप हिमाचल प्रदेश में एक प्रतिष्ठित प्रीमियम होटल का संचालन कर रहा है और अब छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता को वैश्विक लक्जरी हॉस्पिटैलिटी से जोड़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि समूह राज्य में लक्जरी पर्यटन और परिवहन के क्षेत्र में दीर्घकालिक निवेश की योजना पर विचार कर रहा है।मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की जानकारी दी, जिसमें पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार निवेशकों को नीति समर्थन, भूमि की उपलब्धता, एकल खिड़की स्वीकृति, और अनुकूल वातावरण जैसी सुविधाएं दे रही है।
- मुंबई, /छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मुंबई में शाल्वी हॉस्पिटल्स के निदेशक श्री शनाए विक्रम शाह ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने नवा रायपुर में एक अत्याधुनिक मल्टिस्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना को लेकर रुचि जताई।शाल्वी हॉस्पिटल्स की शुरुआत एक 6 बिस्तरों वाले अस्पताल से हुई थी, जो आज 8 राज्यों के 13 शहरों में फैले 16 अस्पतालों के एक विश्वसनीय हेल्थकेयर नेटवर्क में तब्दील हो चुका है। श्री शाह ने बताया कि उनका समूह छत्तीसगढ़ में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे निवेश और अधोसंरचना विकास की जानकारी साझा की और शाल्वी ग्रुप की पहल का स्वागत किया।
- -स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकीय सुविधाओं का होगा विस्तार, अधिकारियों को दिए निर्देश-सीधे मरीजों से बात कर सुविधाओं पर लिया फीडबैकरायपुर /स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सरगुजा जिला के एकदिवसीय प्रवास पर रहे। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने तथा आमजनों को मिलने वाली सुविधाओं को देखने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया।शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा का किया निरीक्षण, मरीजों से बात कर मिलने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं पर लिया फीडबैकस्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने सर्वप्रथम शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चिकित्सकीय सेवाओं जैसे किमोथेरपी केन्द्र, सिकल सेल केन्द्र, प्रसव केंद्र, टीकाकरण केन्द्र, मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की उपलब्धता, उपकरणों के उपलब्धता एवं दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी ली।वहीं केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ शीला नेताम ने बताया कि यहां प्रतिदिन 300 से अधिक मरीज ओपीडी के लिए आते हैं। केंद्र में 30 बेड की सुविधा है, 2 चिकित्सा अधिकारी सहित 10 नर्सिंग स्टाफ यहां सेवा दे रहे हैं। इसके साथ ही यहां स्पर्श क्लिनिक, सिकलिन क्लीनिक, कीमोथेरेपी, हेल्थ प्रोग्राम आदि की सुविधा मरीजों को दी जा रही है। इस दौरान मंत्री श्री जायसवाल ने उपस्थित मरीजों से बात कर सुविधाओं के सम्बन्ध में फीडबैक लिया। इस दौरान सुविधाओं से संतुष्ट होकर उन्होंने केंद्र की सेवाओं को सराहा।कीमोथेरेपी दीर्घायु वार्ड के निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री जायसवाल को कैंसर कीमोथेरेपी इंचार्ज डॉ हिमांशु गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में यहां 50 से अधिक मरीजों को नियमित कीमोथेरेपी दी जा रही है। जिन्हें कार्ड जारी किया गया है। इसके साथ ही रेगुलर जांच एवं कैंसर मरीजों को अन्य चिकित्सकीय सुविधा दी जा रही है। दवाइयों की भी पर्याप्त उपलब्धता है।कीमोथेरेपी के लिए सरगुजा सम्भाग के दूसरे जिलों के साथ ही झारखण्ड, बिहार जैसे राज्य के मरीज भी यहां पहुंचते हैं। मंत्री श्री जायसवाल ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चंदन का पौधा लगाया।आयुष्मान आरोग्य मंदिर परसा में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने किया निर्देशित, अन्य सुविधाओं के विस्तार हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश-स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर परसा में चिकित्सकीय सुविधाओं का आकलन किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का जायजा लिया तथा रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मरीजों को इलाज के लिए दूसरे केंद्रों में ना जाने पड़े, संस्थागत प्रसव पर फोकस करें, ग्रामीणों को इस हेतु जागरूक करें। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में टीबी, सिकलसेल आदि की स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्र में शेड एवं शौचालय की मांग पर श्री जायसवाल ने अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ व्यवस्था किए जाने निर्देशित किया। उन्होंने यहां स्वयं ब्लड प्रेशर की जांच करवाया।हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भफौली का किया निरीक्षण-निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री जायसवाल ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भफौली का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता की जांच किया तथा कहा कि मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध हो। विभिन्न वार्डों का अवलोकन कर उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेडिकल स्टाफ उपस्थिति पंजी की जांच कर उन्होंने कहा कि सभी समय पर उपस्थित रहें, ताकि आमजनों को बेहतर सुविधा प्राप्त हो सके।समुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा निरीक्षण-मंत्री श्री जायसवाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा पहुंचे। उन्होंने यहां दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी, चिकित्सकीय कक्ष, ड्रेसिंग कक्ष का अवलोकन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में श्री जायसवाल ने प्रसूताओं से मिलकर उनसे बात की तथा इलाज, भोजन की गुणवत्ता, दवाइयों की उपलब्धता सहित अन्य सुविधाओं पर जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने अधिकरियों को निर्देशित किया। वहीं समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की निर्माणाधीन भवन का अवलोकन कर तथा ठेकेदार को जल्द से जल्द निर्माण समय सीमा में पूर्ण करवाए जाने निर्देशित किया।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के पंचायत राज प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंचायत बुनियादी स्तर पर हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली की नींव है। छत्तीसगढ़ में पंचायती राज संस्थाओं ने जमीनी स्तर पर अपनी नेतृत्व क्षमता और विकास कार्यों में भागीदारी को साबित किया है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं जितनी सशक्त होंगी, लोकतंत्र भी उतना ही मजबूत होगा।
- -उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा की गई घोषणाओं को पूर्ण करने सुडा ने स्वीकृत की राशिरायपुर। . राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) ने लोरमी नगर पालिका में तीन कार्यों के लिए पांच करोड़ 35 लाख रुपए से अधिक की राशि मंजूर की है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा अपने लोरमी प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं को पूर्ण करने सुडा द्वारा यह राशि स्वीकृत की गई है। राशि स्वीकृति के संबंध में सुडा द्वारा लोरमी नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को परिपत्र जारी किया गया है। सुडा द्वारा लोरमी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-13 में बाबा घाट के पास मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ 83 लाख दो हजार रुपए, नगर पालिका कार्यालय के पास उद्यान निर्माण के लिए एक करोड़ 81 लाख 97 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-3 ब्राह्मणपारा में मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ 70 लाख दस हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।
-
रायपुर। मुंबई में आज श्रीलंका के प्रमुख औद्योगिक समूह ललन ग्रुप के प्रतिनिधि श्री दिलीप पारिक ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाक़ात की। श्री पारिक ने बताया कि ललन ग्रुप, जो श्रीलंका के सबसे बड़े विविधीकृत औद्योगिक समूहों में शामिल है, बागान, रबर उत्पाद, निर्माण, लॉजिस्टिक्स, पैकेजिंग इंजीनियरिंग और आतिथ्य सेवाओं के क्षेत्रों में सक्रिय है। समूह की विशेषज्ञता और बहु-क्षेत्रीय क्षमताएं छत्तीसगढ़ के संसाधन-समृद्ध वातावरण और उद्योग-प्रोत्साहक नीतियों से मेल खाती हैं।मुलाक़ात के दौरान श्री पारिक ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए राज्य में धागा और कपड़ा निर्माण इकाई स्थापित करने में रुचि दिखाई। उन्होंने बताया कि राज्य द्वारा श्रमिकों के लिए 24 घंटे की पाली व्यवस्था, ऑनलाइन क्लियरेंस, और समयबद्ध सेवाओं जैसी सुविधाएं निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने समूह की पहल का स्वागत किया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया, जिससे छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल सेक्टर को नई ऊर्जा मिलेगी।
-
रायपुर।. मुंबई में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से SizeUp कंपनी के प्रमुख ने मुलाक़ात की। SizeUp एक तेजी से उभरती ऑनलाइन फैशन ब्रांड है, जो खासतौर पर पुरुषों और महिलाओं के लिए प्लस-साइज़ कपड़े बनाती है। इस ब्रांड के कपड़े न सिर्फ आरामदायक होते हैं, बल्कि आधुनिक फैशन के अनुरूप भी होते हैं। कंपनी की खासियत है कि यह कॉटन, लिनन और निटेड फैब्रिक से बने स्टाइलिश गारमेंट्स जैसे ड्रेस, पोलो टीशर्ट और शर्ट्स पेश करती है। इस मुलाक़ात में कंपनी प्रमुख ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में निवेश करने का प्रस्ताव दिया और बताया कि वे राज्य में प्लस-साइज़ परिधान निर्माण की यूनिट स्थापित करना चाहते हैं। इससे राज्य को रोज़गार के नए अवसर मिलेंगे और स्थानीय युवाओं को टेक्सटाइल सेक्टर में कौशल विकास का लाभ भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव में दिलचस्पी दिखाई और सभी संभावित सहयोग का भरोसा दिलाया।
- - उमरपोटी, भिलाई में आयोजित दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन श्रृंखला का दूसरा दिनभिलाई। जगद्गुरु श्री कृपालुजी महाराज की प्रमुख प्रचारिका सुश्री श्रीश्वरी देवीजी के 13 दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन श्रृंखला के दूसरे दिन भी लाोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।सुश्री श्रीश्वरी देवी जी ने आज जीव का लक्ष्य क्या है, इस विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्व का प्रत्येक जीव आनंद की प्राप्ति हेतु ही प्रतिक्षण प्रयत्नशील है और कोई भी जीव एक क्षण के लिए भी अकर्मा नही रह सकता । आनंद प्राप्ति ही हमारा लक्ष्य है अतएव दिनभर में जितने विपरीत कार्य हम करते हंै, केवल आनंद के लिए ही करते है। हम आनंद ही क्यों चाहते हैं? इसके उत्तर में उन्होंने कहा चुकी विश्व का प्रत्येक जीव भगवान का अंश है, भगवान अंशी है, साथ ही साथ प्रत्येक अंश अपने अंशी से ही स्वभाविक रूपेण प्यार करता है अत: विश्व का प्रत्येक जीव भी अपने अंशी भगवान से ही स्वभाविक रूप से प्यार करता है और भगवान स्वयं आनंद है, भगवान एवं आनंद पर्यायवाची शब्द है, अत: विश्व का प्रत्येक जीव आनंद से ही प्यार करता है। आनंद की परिभाषा क्या है?वेद कहता है "यो वै भूमा तत्सुखं नाल्पे सुखमस्ति भूमैव सुखं " अर्थात आनंद सदा अनंत मात्रा का होता है, अनंत काल के लिए मिला है, आनंद चुकी भगवान का पर्यायवाची शब्द है अतएव ऐसा आनंद एक बार ही मिल जाए किसी को फिर छिना नहीं करता, अपितु वो निरंतर बढ़ता ही जाता है लेकिन ऐसा आनंद हमें आज तक प्राप्त नहीं हुआ क्योंकि जो संसारी वस्तुओं से हमें जिस आनंद की प्राप्ति होती है, वो तो क्षणभंगुर होता है। कुछ क्षण पश्चात आनंद दुख में परिवर्तित हो जाता है अत: यह आनंद नही है, जो हमें संसार से मिलता है। आनंद स्वयं भगवान है अत: भगवत प्राप्ति पर ही हम सदा-सदा के लिए आनंदमय हो सकते हैं।गौरतलब है कि सुश्री श्रीश्वरी देवीजी द्वारा 13 दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन श्रृंखला का आयोजन दिनांक 22 से 5 मई तक शाम 6 से रात 8 बजे तक उमरपोटी श्रीजी पैलेस के सामने में किया जा रहा है।
-
रायपुर /सुशासन तिहार में आए आवेदनों का जिले में तेजी से निराकरण किया जा रहा है। आरंग तहसील में ग्राम भिलाई के श्री विष्णु साहू, श्री कुमार साहू और ग्राम कलई के श्री कैलाश निषाद ने ऋ़ण पुस्तिका के लिए आवेदन किया था। इनके आवेदन प्राप्त होते ही प्रक्रिया शुरू की गई और आज इन्हें कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला ने ऋण पुस्तिका प्रदान की। इन सभी आवेदको ने उनकी समस्या का जल्द समाधान होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।
-
रायपुर - आज भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर टेस्टिंग पायलट रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे को उनकी 90वीं जयन्ती पर उन्हें सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में जोन क्रमांक 4 के सहयोग से नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित नगर निगम सामान्य सभा सभागार में शहीद के तैल चित्र के समक्ष संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन रखा गया. राजधानी की प्रथम नागरिक रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे को आज उनकी 90वीं जयन्ती पर समस्त राजधानीवासियों की ओर से सादर नमन कर आदरांजलि अर्पित की. नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, शहीद अरुण केशव सप्रे की धर्मपत्नी मध्यप्रदेश महिला ओर समाज कल्याण विभाग की पूर्व संचालक सदस्य श्रीमती मीना ताई सप्रे, शहीद के सुपुत्र श्री मुनेश सप्रे, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता श्री डी. के. पैकरा, श्री अंशुल शर्मा जूनियर, उप अभियंता सुश्री अर्जिता दीवान, कर्मचारी श्रीमती श्वेता शिंदे सहित नगर के अनेक गणमान्यजनों ने भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर टेस्टिंग पायलट रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे को उनकी 90वीं जयन्ती पर उनके तैल चित्र के समक्ष सादर नमन कर आदरांजलि अर्पित की.महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने शहीद अरुण केशव सप्रे को जयन्ती पर नमन करते हुए कहा कि शहीद अरुण केशव सप्रे ना केवल रायपुर शहर और छत्तीसगढ़ राज्य के बल्कि समूचे राष्ट्र के गौरव पुरुष हैँ. उनके द्वारा भारतीय वायुसेना को स्क्वाड्रन लीडर टेस्टिंग पायलट के रूप में जो सेवाएं दी गयीं, उन्हें सादर ससम्मान युगों - युगो तक स्मरण किया जाता रहेगा और रायपुर शहर सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिक विशेषकर युवाओं को शहीद अरुण केशव सप्रे के जीवन से राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की सकारात्मक ऊर्जा प्रेरणा शक्ति सदैव प्राप्त होती रहेगी.
- रायपुर। ब्राह्मणपारा निवासी श्री रमाकांत दुबे (सिकोला वाले) का आज निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार आज रायपुर में किया गया। वे कृष्ण कुमार दुबे के पिता थे। स्व. रमाकांत दुबे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।.
-
रायपुर /सुशासन तिहार में आए आवेदनों का जिले में तेजी से निराकरण किया जा रहा है। ग्राम रसनी में किए जा रहे अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सुशासन तिहार में शिकायत आई थी। शिकायत पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला सहित राजस्व अमले ने अवैध प्लॉटिंग को रूकवाई।
- भिलाईनगर। सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत नगर निगम भिलाई में लगभग 1307 आवेदन में मांग 969 एवं शिकायत 338 प्राप्त हुए है। शासन के निर्देशानुसार सभी प्रकरणों में शीध्र निराकरण करना है। पहले अधिकारी/कर्मचारी मौके का निरीक्षण करें, शिकायतकर्ता एवं मांगकर्ता से संपर्क करें। मौके पर जाकर अवलोकन करे। यदि कार्यो का निराकरण त्वरित किया जा सकता है, तो निगम की टीम तुरंत निराकरण करें। यदि उसका मांग एवं शिकायत के अनुसार प्रपोजल बनाकर शासन को भेजना है, तो उसे भी बनाकर शीध्र भेजा जाए। जिससे सुशासन तिहार 2025 का उददेश्य सफल हो सके।इसी तारतम्य में कलेक्टर अभीजित सिंह के निर्देशानुसार आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में निगम के जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, सहायक राजस्व अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, जल विभाग, उद्यान विभाग, प्रधानमंत्री आवास विभाग, राशनकार्ड, गुमशता लाईसेंस, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, निगम के स्थापना विभाग, डाटा सेंटर आदि सभी विभाग से संबंधित जो भी आवेदन प्राप्त हुए है। उसको लेकर अधिकारी/कर्मचारी मौके पर जा रहे है और उसका निराकरण कर रहे है। प्रमुख आवेदन इस प्रकार से है सड़क सुधार, बोर खनन, नल की समस्या, स्ट्रीट लाईट, सड़क, नाली निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, तालाब का पुर्ननिर्माण, पटटे का नवीनीकरण, महतारी वंदन योजना का लाभ, बच्चो के खेलने के लिए गार्डन, नया राशन कार्ड, वाहन पार्किगं, नाली की समस्या, नाली/पुलिया ढक्कन निर्माण, जल निकासी, कच्ची नाली पक्की करने, उज्जवला योजना का लाभ, भूमिहीन को लाभ, डोम शेड, पेवर ब्लाक लगाना, जलकुम्भी सफाई, छतिग्रस्त सिवरेज लाईन, पुलिया मरम्मत कार्य, सड़क से कब्जा हटाना आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए है।इस कार्य में उपायुक्त नरेन्द्र बंजारे, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, येशा लहरे, सतीश यादव, रवि सिन्हा, कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता अखिलेश चंद्राकर, अरविंद शर्मा, संजय अग्रवाल, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, बीरेन्द्र बंजारे, हेमंत मांझी, व्ही के सेमुवल, राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी, सहायक राजस्व अधिकारी प्रशन्न तिवारी, शरद दुबे, बसंत देवांगन, बालकृष्ण नायडू, सागर दुबे, प्रधानमंत्री आवास वीनिता वर्मा, दीपक देवांगन, अर्पित बंजारे, नितेश मेश्राम, जल विभाग सुनील जैन, बृजेश श्रीवास्तव, विद्युत विभाग आर.एस.राजपूत, वाहन शाखा, स्थापना शाखा रीता चतुर्वेदी आदि अपने-अपने विभाग के कार्यो को संपादित करवा रहे है।
- दुर्ग / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरसाभाठा सिरसाकला तहसील भिलाई एवं जिला दुर्ग निवासी श्री देवबगस निर्मलकर की विगत 11 अगस्त 2022 को अंडरब्रिज पार करते समय पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. श्री देवबगस निर्मलकर की पत्नी श्रीमती लक्षणी बाई निर्मलकर को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
- भिलाईनगर। नेहरू नगर जोन-01 अंतर्गत स्थित शिवाजी चौंक माॅडल टाउन 19 कैफे के पास, कोहका अंवती बाई चौंक पेट्रोल पम्प के पास एवं स्मृति नगर जनुवानी पेट्रोल पम्प के पास पूर्व से निर्मित चौंक पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है। अक्सर उस रास्ते से स्कूल बस, कार एवं अन्य छोटी-बड़ी गाड़ियां आते-जाते रहती है। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों की मांग है कि उस चौंक को यातायात के नियमो के अनुसार व्यवस्थित किया जाए। निर्मित डिवाइडर का चौंहद्दी बहुत ज्यादा होने के कारण चौंक का अनावश्यक जगह घेर लिया है। जिससे गाड़ियो के मुड़ने में बहुत समस्या होती है और दुर्घटना होने की संभावना भी बनी रहती है।आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, अभियंताओ को लेकर मौके पर निरीक्षण करने गए। उसी समय पुराने शिव मंदिर माॅडल टाउन के सदस्यो ने सुझाव दिया कि माॅडल टाउन शिवाजी चौंक स्थित नाली के उपर स्लैब डालकर और चौंड़ा कर दिया जाये। जिससे यातायात सुगम हो जायेगा, बड़ी गाड़ियो को मुड़ने में तकलीफ होता है। अक्सर मोड़ते समय नाली में लोग गिर जाते है, इसलिए हम लोग उसमें सीमेंट का पोल लगा दिए है। उन्होने यह भी कहा कि आने-जाने वाली गाड़ियां कभी-कभी वहां लगी प्रतिमा को छतिग्रस्त भी कर देती है। हम सब आपसी सहमति से साइड में करवा लेगें, जो सबके लिए अच्छा होगा। इसी प्रकार अंवती बाई चौंक का डिवाइडर बहुत लम्बा हो गया है, उसे भी छोटे रूप में व्यवस्थित किया जा सकता है, जिससे आवागमन सुगम हो। जुनवानी पेट्रोल पम्प के पास भी ट्रेंगल सेप में डिवाइडर लम्बा हो गया है, उसे भी व्यवस्थित करने की आवश्यकता है।आयुक्त ने यातायात विभाग से संपर्क करके यातायात नियमो के अनुसार उसे और सुगम सुविधा जनक बनाने के लिए प्रस्ताव हेतु निर्देशित किए है। इसे शीध्र अतिशीध्र करवा लिया जावे। यह सबके लिए बहुत ही उपयोगी होगा। वहां पर रूककर कुछ देर तक ट्रैफिक व्यवस्था का सब लोगो ने अवलोकन किया कि किस प्रकार से मोड़ते समय आवागमन बाधित हो रहा है। क्या बेहतर विकल्प रहेगा। निरीक्षण के दौरान उप अभियंता बसंत साहू, चंदन निर्मलकर आदि उपस्थित रहे।
- शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल को प्राथमिकता देने बैठक में दिए निर्देशरायपुर। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, विधायक श्री सुनील सोनी, विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री इंद्र कुमार साहू, विधायक श्री अनुज शर्मा, विधायक श्री गुरू खुशवंत साहेब, रायपुर संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, रायपुर नगर निगर आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन उपस्थित रहे।बैठक में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सभी कार्यों का मूल उद्देश्य आम जनता को लाभ पहुंचाना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर कार्य करें, ताकि रायपुर शहर को देशभर में एक विशेष पहचान दिलाई जा सके।सांसद श्री अग्रवाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में पेयजल आपूर्ति को लेकर कार्ययोजना बनाए और गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति के लिए जलस्त्रोत को चिन्हित करें और उसके बाद पाइपलाइन बिछाकर घरों तक कनेक्शन पहुंचाया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों के गहरीकरण को प्राथमिकता दी जाए और आवश्यकता अनुसार कुओं का निर्माण भी कराया जाए। यह जलस्तर बढ़ाने का सबसे अच्छा माध्यम है। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग को प्राथमिकता देते हुए सभी स्थानों पर सख्ती से इसका पालन कराया जाए। समोदा, मंदिर हसौद और माना जैसे क्षेत्रों में पेयजल संकट के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए।उन्होंने कहा कि स्कूल खुलने से पूर्व सभी जरूरी स्कूल भवनों की मरम्मत की जाए और स्मार्ट क्लास की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को भी अपडेट किया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के हर ब्लॉक में 10 गांवों के लिए ग्रामीण कौशल विकास केंद्र स्थापित करने का सुझाव दिया। इससे युवाओं के साथ-साथ विशेषकर महिलाओं को रोजगार मिलेगा।श्री अग्रवाल ने मनरेगा में लंबित भुगतान को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए और कहा कि इसके लिए उच्च अधिकारियों से पत्राचार करें। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र लोगों की पहचान के लिए सर्वे कराया जाए, और जो लोग अवैध रूप से शहर में रह रहे हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि दो वर्षों के भीतर आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण पूरा किया जाए।सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि रायपुर शहर की समस्याओं जैसे ट्रैफिक, अतिक्रमण, सफाई और पेयजल पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही नगर निगम को निर्देशित किया गया कि हाल ही में हुए वार्ड परिसीमन के अनुसार सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों को पुनः व्यवस्थित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे राजनीतिक या निजी पोस्टरों को अधिकतम 7 दिनों के भीतर हटाया जाए।कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने, किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने और राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय विशेषज्ञों को आमंत्रित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ना चाहें, तो उन्हें आवश्यक रूप से जोड़ा जाए, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। बैठक में जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
- रेडक्रॉस सभा कक्ष में हुई स्मार्ट सिटी की समीक्षा बैठकरायपुर। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में स्मार्ट सिटी की समीक्षा की बैठक हुई। बैठक में रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे समेत विधायकगण एवं जनप्रतिनिधि, रायपुर संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, रायपुर नगर निगर आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन उपस्थित रहे। बैठक में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए सब मिलकर काम करें। उन्होंने आईएमटीएस, 24X7, अमृत मिशन सहित स्मार्ट सिटी की अन्य योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
- रायपुर। जिला कोषालय रायपुर अंतर्गत सभी डीडीओ कार्यालयों से संबंधित जीपीएफ (सामान्य भविष्य निधि) खातों में ऋणात्मक शेष की समस्याओं के समाधान हेतु तीन दिवसीय शिविर की शुरुआत की गई है। यह शिविर कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा आयोजित किया गया है, जो 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलेगा। शिविर का आयोजन जिला कोषालय रायपुर परिसर में कार्यालयीन समय में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ऐसे मामलों का निपटारा करना है जिनमें कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में तकनीकी या लेखा संबंधी कारणों से ऋणात्मक शेष प्रदर्शित हो रहा है।
-
0-सिद्धहस्त अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में बच्चों के लिए काफी कुछ सीखने- याद करने का अवसर
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति एक मई से ऑनलाइन बाल संस्कार शिविर शुरू होने जा रही है। लगभग एक घंटे के इस शिविर में छह से 15 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को प्रतिदिन गणपति स्त्रोत्र, रामरक्षा, भीम रूपी, हनुमान चालीसा, श्रीमद् भागवत गीता के श्लोक आदि का अर्थ बताते हुए कंठस्थ कराया जाएगा।
समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि गीता परिवार से संलग्न गीताव्रती की परीक्षा पास गीता संस्था वर्ग में लेवल थ्री ट्रेनर डा. दीपाली अलोणी नागपुर, गीता परिवार से 2023 से जुड़ी, भगवद् गीता के 18 अध्याय के शुद्ध उच्चारण के साथ- साथ श्री विष्णु सहस्रनाम व श्रीराम रक्षा स्तोत्र पाठ की प्रशिक्षण प्राप्त डॉ. अलकनंदा नारद, गीता व्रती गीता परिवार से 2022 में जुडी, संपूर्ण गीता कंठस्थ व उत्तीर्ण, श्रृंगेरी मठ कर्नाटक में प्रथम श्रेणी संपूर्ण गीता कंठस्थीकरण परीक्षा में उत्तीर्ण डॉ. मंजूषा वैशंपायन और प्रसिद्ध कीर्तनकार चारुशीला देव बाल संस्कार शिविर में प्रशिक्षक की भूमिका में होंगी।
आस्था के अनुसार आध्यात्मिक समिति की आकांक्षा गद्रे के घर पर हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार शिविर प्रतिदिन सुबह आठ बजे से शुरू होगा। सप्ताह में चार दिन बच्चों को सिखाया- पढ़ाया जाएगा और उसका अर्थ भी बताया जाएगा। इस बीच उन्हें मंत्रोच्चर को कंठस्थ करने के तरीके भी बताए जाएंगे। पांचवें दिन चार दिन की शिक्षा की पुनरावृत्ति की जाएगी। रिवीजन होने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। बैठक में समिति की महिला प्रमुख सृष्टि दंडवते, श्रुति सराफ, संध्या खंगन भी उपस्थित रहीं। -
केंद्र की वार्षिक बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, गेम्स में भी महिलाओं ने किया एंजॉय
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के चौबे कॉलोनी केंद्र की वार्षिक बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक मूलत: चैत्र गौर हल्दी कुंकू कार्यक्रम के साथ आहूत की गई थी। इस मौके पर महिलाओं ने गेम्स में भी विजेता बनने की होड़ में काफी एंजॉय किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले और विशेष अतिथि उपाध्यक्ष गीता दलाल रहीं।
चौबे कॉलोनी केंद्र की संयोजिका अक्षदा पंडित ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार चिंताहरण हनुमान मंदिर के सामने मई माह में भीषण गर्मी में राहत के लिए भरी दोपहरी मट्ठा वितरण किया जाएगा। बैठक में केंद्र की ओर से महाराष्ट्र मंडल में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की भी चर्चा की गई। चैत्र गौर हल्दीकुंकू में केंद्र की महिलाओं को गेम खिलाया गया। पत्ते के खेल में उज्जवला पुराणिक विजेता रहीं। उप विजेता अनुराधा चौधरी तो गौरी क्षीरसागर तीसरे नंबर पर रहीं।
इस मौके पर केंद्र की नियमित सभासद मनीषा वरवंडकर, अपर्णा कालेले, स्वाति डबली, प्रीति शेष, प्राची डोनगांवकर, अनुराधा चौधरी, अनु बोधनकर, संगीता निमोणकर, अवंती अग्निहोत्री, पल्लवी मुकादम, ज्योति कामनवार, कल्पना बड़वाइक, सुनंदा बेंद्रे, शीतल आर्विकर, मालविका राजिमवाले सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। -
भिलाई। जगद्गुरु श्री कृपालुजी महाराज की प्रमुख प्रचारिका सुश्री श्रीश्वरी देवीजी द्वारा 13 दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन श्रृंखला का आयोजन दिनांक 22 से 5 मई 2025 तक शाम 6 से रात 8 बजे तक उमरपोटी श्रीजी पैलेस के सामने , में किया जा रहा है। आज। प्रवचन के पहले दिन देवीजी ने वेद और शास्त्रों के प्रमाण सहित बताया कि 84 लाख प्रकार की योनियो में मनुष्य शरीर सर्वश्रेष्ठ है क्योंकि भगवान ने मनुष्यो को ज्ञान शक्ति दी, कर्म करने की शक्ति प्रदान की, जिससे ईश्वर रूपी अंश को जाना जा सकता है। अगर मनुष्य देह पाकर ईश्वर रूपी आनंद को प्राप्त नही किया तो मनुष्य शरीर छूटने पर 84 लाख प्रकार की हीन योनियों में भटकना पड़ेगा। विश्व का प्रत्येक जीव एकमात्र आनंद ही चाहता है। वह आनंद कहाँ है? कैसे मिलेगा? इसी के लिए अनवरत् प्रयासरत् है। क्योंकि जीव ईश्वर का अंश है। रामायण में भी कहा गया है-
‘ईश्वर अंश जीव अविनाशी, चेतन अमल सहज सुख राशि।।‘
और वेदों के अनुसार ‘रसो वै सः“ अर्थात ईश्वर ही आनंद है वही रस है। इसीलिए प्रत्येक जीव ईश्वर का सनातन अंश होने के कारण अनादिकाल से आनंद की खोज में लगा हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वेद कहते हैं कि विश्व का प्रत्येक जीव आस्तिक है। इस उक्ति को एक उदाहरण के माध्यम से समझाया गया जैसे कोई नवजात शिशु है, वह जन्म लेते ही पहले रोता है क्योंकि जन्म के समय जो कष्ट होता है उसे वह नहीं चाहता इसलिए रोकर उस दुःख को दूर करने का प्रयास करता है। ऐसे ही किसी विद्यार्थी से पूछा जाए कि तुम पढ़ाई क्यों कर रहे हो वह कहेगा कि परीक्षा में पास हो जाए हमारी अच्छी जॉब लग जाए। फिर पूछा जाए इससे तुम्हें क्या मिलेगा? वह कहेगा सुख मिलेगा खुशी मिलेगी तो यह सब सुख, खुशी, हैप्पीनेस, शांति आदि ईश्वर के ही पर्यायवाची शब्द है। अतः यह निर्विवाद सिद्ध होता है कि हम सभी जीव केवल ईश्वर को ही चाहते हैं क्योंकि हम प्रतिक्षण सुख पाने की होड़ में लगे हुए हैं। परंतु इसके विपरीत हमारे वेद यह भी बताते हैं, कि विश्व का प्रत्येक जीव नास्तिक है यह महान आश्चर्य है और कैसे है? यह आगे प्रवचन में बताया जाएगा। प्रवचन श्रृंखला धारावाहिक होने से प्रतिदिन सुनना अनिवार्य होगा। - -धमतरी जिले में जीआईएस आधारित जल संरक्षण योजना के लिए मिला उत्कृष्टता पुरस्कार-पूर्व कलेक्टर ने टीम धमतरी का जताया आभार, दी शुभकामनाएंधमतरी / धमतरी जिले में जीआईएस आधारित जल संरक्षण योजना के सफल संचालन के लिए जिले की पूर्व कलेक्टर श्रीमती नम्रता गांधी को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है। 21 अप्रैल को सिविल सर्विस डे के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में श्रीमती गांधी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। श्रीमती गांधी ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद इसे टीम धमतरी को समर्पित किया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि जल संरक्षण और फसल चक्र परिवर्तन जैसे व्यापक विषयों पर सफलता केवल टीम वर्क से ही संभव है। सभी की भागीदारी से धमतरी में पानी बचाने और इसके प्रति आमजनों को जागरूक करने के लिए जो प्रयास किया गया, यह पुरस्कार उसकी सफलता को स्वयं ही बताता है। श्रीमती गांधी ने जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओ, औद्योगिक संस्थानों के साथ-साथ सभी जिलेवासियों को भी इस पुरस्कार के मिलने पर बधाई और शुभकामनाओं दी हैं और उन सभी के सकारात्मक सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया है।उल्लेखनीय है कि पूर्व कलेक्टर श्रीमती नम्रता गांधी के कार्यकाल के दौरान धमतरी जिले में पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण पर विशेष काम किए गए। जीआईएस आधारित जल संरक्षण अभियान का संचालन किया गया। जिसके तहत पानी बचाने के लिए बनाई जाने वाली सभी संरचनाओं की जीआईएस मैपिंग कराई गई। जिले के सभी गांवों में क्लार्ट एप्प के माध्यम से भूमि की आंतरिक संरचना का परीक्षण कर वहां भूजल स्तर बढ़ाने में उपयोगी जल संरचनाएं बनवाई गईं। पानी बचाने के इस अभियान में जल शक्ति मंत्रालय के विशेषज्ञों की भी मदद ली गई। जिले के सभी बड़े भवनों, निजी स्कूलों, अस्पतालों, रेस्टोरेंटों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और रूफ टॉप स्ट्रक्चर बनाना अनिवार्य किया गया। पानी की समस्या से जूझने वाले गांवों में जरूरी बैठकें कर जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया गया, उन्हें रैन वाटर हार्वेस्टिंग, रूफटॉप स्ट्रक्चर, बेस्ट वाटर मैनेजमेंट की तकनीकों की जानकारी दी गई। इस अभियान में जनजागरूकता के लिए जिला स्तर पर अधिकारियों, निजी संस्थान संचालकों की कार्यशालाएं आयोजित की गईं। रैलियों, प्रभात फेरियों, दीवार लेखन-नुक्कड़ नाटकों के साथ-साथ आधुनिक प्रचार-प्रसार के तरीकों एनीमेटेड वीडियो-ऑडियो आदि के माध्यम से लोगों में जल संरक्षण की अलख जगाई गई। इस काम में स्वयं सेवी संस्थाओं की भी मदद ली गई। ग्राम पंचायतों में फसल चक्र परिवर्तन के बारे में जागरूकता फैलाई गई। स्थानीय स्तर पर पेड़ लगाने, पेड़ों पर रक्षासूत्र बांधने, शादी-ब्याह और उत्सवों में बहू-बेटियां को उपहार में पौधे देने जैसे सफल प्रयोग किए गए।इस अभियान की सफलता में तत्कालीन कलेक्टर श्रीमती नम्रता गांधी के नेतृत्व में शहरी और ग्रामीण सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगरीय क्षेत्रों के तालाबों की सफाई से लेकर निस्तारी पानी और बारिश के पानी की समुचित निकासी करने, ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने के लिए भी योजना बनाई गई। भारतीय जैन संगठना, साथी समूह जैसी कई स्वयं सेवी संस्थाओं ने भी इस काम में सहयोग किया। तालाबों को पुनर्जीवित कर जलधारण क्षमता बढ़ाई गई। तालाबों से निकली मिट्टी से खेतों की उर्वरा शक्ति में बढ़ोत्तरी हुई। जिले की 225 औद्योगिक इकाईयों ने केन्द्रीय भूजल बोर्ड मानकों के आधार पर बारिश के पानी को बचाने के लिए जल संरचनाओं का निर्माण कराया। राईस मिलां में वाटर फ्लो मीटर लगाए गए। जिले के आदिवासी क्षेत्रों में जल संरक्षण के लिए तालाब और डबरियां बनाई गईं। गांव के पास से गुजरने वाले नालों पर डाईक बनाए गए, ताकि गांव में पानी का जलस्तर बढ़े। जिले में लगभग 11 लाख पौधों का रोपण इस दौरान किया गया।








.jpg)








.jpg)








.jpg)
.jpg)