- Home
- छत्तीसगढ़
-
रायपुर। भगवान राम के ननिहाल ग्राम चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर प्रांगण में बीते दिनों चोरी की घटना घटित हुई है । इसकी रिपोर्ट मंदिर हसौद थाना में की गयी है । चोर सी सी टी वी कैमरा में कैद हो गये हैं लेकिन अभी तक पकड़ से बाहर हैं ।
घटना विश्वकर्मा पूजा वाली रात की है। 17- 18 सितंबर की दरम्यानी रात मंदिर प्रांगण में रखे गेट सहित अन्य निर्माणाधीन सामग्री की चोरी की गयी है । माता कौशल्या जन्मभूमि सेवा संस्थान चंदखुरी के द्वारा थाना में लिखित शिकायत की गयी है कि लगातार चोरी की घटनाओं को देखते हुये बीते दिनों मंदिर परिसर में सी सी टी वी कैमरा लगाया गया है । मंदिर परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है और इसी के लिये प्रांगण में निर्माण सामग्री रखा गया था । निर्माण कार्य समिति द्वारा कराये जाने की जानकारी देते हुये चोरों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही का आग्रह किया गया है । अभी तक चोरों के न पकड़े जाने से हौसले और बुलंद होने व चोरी की घटनाये बढ़ने को ले आशंकित ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि मंडल ने किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा से मुलाकात की । श्री शर्मा ने थाना प्रभारी सचिन सिंह से चोरों का पतासाजी कर जल्द से जल्द पकड़ने का आग्रह किया है ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना पनप सके ।
- -समाज के बहुरुपियों पर तीखा तीर है व्यंग-रामेश्वर वैष्णव-वरिष्ठ पत्रकार-साहित्यकार गुलाल वर्मा, दीनदयाल साहू सहित उमेश मिश्रा, जाबिर कुरैशी, गोविंद पटेल, अनामिका नेताम, प्रसन्न दुबे, सारिका साहू, छबिलाल साहू विकास शर्मा को कलम मितान सम्मानरायपुर। छत्तीस छटा साहित्य कला परिषद के बैनर तले वरिष्ठ रंगकर्मी साहित्यकार विजय मिश्रा 'अमित' के व्यंग्य संग्रह 'कल्लू कुकुर के पावर' का विमोचन प्रेस क्लब में हुआ। तैंतीस व्यंग के माध्यम से सामाजिक रीति रिवाजों ,पर्वों में बढ़ती विकृतियां, अंधविश्वास के मकड़जाल और बनावटी दुनिया में जी रहे जन मन पर करारा व्यंग्य किया गया है।समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ व्यंगकार रामेश्वर वैष्णव ने कहा कि केवल निजी भड़ास, आक्रोश व्यंग नहीं है। निर्मल हृदय का व्यक्ति ही हास्य लिख सकता है।इसी क्रम में समारोह के अध्यक्ष वरिष्ठ भाषाविद डॉ चितरंजन कर ने कहा संवेदनशील व्यक्ति ही साहित्य सृजन कर सकता है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गद्य से अधिक पद्य लिखा जा रहा है। ऐसे दौर में अमित की किताब 'कल्लू कुकुर के पावर' एक नया विश्वास जगाती है। डॉ. सुरेश देशमुख,डॉ. सुधीर शर्मा,प्रेस क्लब के महासचिव डॉ. वैभव शिव पांडे ने कहा छत्तीसगढ़ कला संस्कृति के संग साहित्य का भी गढ़ है। 'कल्लू कुकुर के पावर' छत्तीसगढ़ी व्यंग विधा में नवाचार का ताजा उदाहरण है।समारोह का रोचक संचालन विकास शर्मा ने किया। समारोह में कलम मितान सम्मान से वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार गुलाल वर्मा, दीनदयाल साहू सहित उमेश मिश्रा, जाबिर कुरैशी, गोविंद पटेल, अनामिका नेताम, प्रसन्न दुबे, सारिका साहू, छबिलाल साहू विकास शर्मा को विभूषित किया गया। अतिथियों का स्वागत छत्तीसगढ़ी पारम्परिक पकवान से सुसज्जित बांस डलिया से किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में कला साहित्य बिरादरी की उपस्थिति रही।
- समाज के बहुरुपियों पर तीखा तीर है व्यंग-रामेश्वर वैष्णव'*रायपुर। छत्तीस छटा साहित्य कला परिषद के बैनर तले वरिष्ठ रंगकर्मी साहित्यकार विजय मिश्रा 'अमित' के व्यंग्य संग्रह 'कल्लू कुकुर के पावर' का विमोचन प्रेस क्लब में हुआ। तैंतीस व्यंग के माध्यम से सामाजिक रीति रिवाजों ,पर्वों में बढ़ती विकृतियां, अंधविश्वास के मकड़जाल और बनावटी दुनिया में जी रहे जन मन पर करारा व्यंग्य किया गया है।समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ व्यंगकार रामेश्वर वैष्णव ने कहा कि केवल निजी भड़ास, आक्रोश व्यंग नहीं है। निर्मल हृदय का व्यक्ति ही हास्य लिख सकता है।इसी क्रम में समारोह के अध्यक्ष वरिष्ठ भाषाविद डॉ चितरंजन कर ने कहा संवेदनशील व्यक्ति ही साहित्य सृजन कर सकता है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गद्य से अधिक पद्य लिखा जा रहा है। ऐसे दौर में अमित की किताब 'कल्लू कुकुर के पावर' एक नया विश्वास जगाती है। डॉ. सुरेश देशमुख,डॉ. सुधीर शर्मा,प्रेस क्लब के महासचिव डॉ. वैभव शिव पांडे ने कहा छत्तीसगढ़ कला संस्कृति के संग साहित्य का भी गढ़ है। 'कल्लू कुकुर के पावर' छत्तीसगढ़ी व्यंग विधा में नवाचार का ताजा उदाहरण है।समारोह का रोचक संचालन विकास शर्मा ने किया। समारोह में कलम मितान सम्मान से वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार गुलाल वर्मा, दीनदयाल साहू सहित उमेश मिश्रा, जाबिर कुरैशी, गोविंद पटेल, अनामिका नेताम, प्रसन्न दुबे, सारिका साहू, छबिलाल साहू विकास शर्मा को विभूषित किया गया। अतिथियों का स्वागत छत्तीसगढ़ी पारम्परिक पकवान से सुसज्जित बांस डलिया से किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में कला साहित्य बिरादरी की उपस्थिति रही।
- -लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात के साथ ही पूरे देश से आये विधायिका के अध्यक्षों के सामने रखे अपने विचार-सतत् और समावेशी विकास में विधायिका की भूमिका विषय पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के संबोधन को मिली सराहनानई दिल्ली,। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नई दिल्ली में आयोजित 10वीं सीपीए इंडिया रीजन कांफ्रेंस (दसवें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र की बैठक) में भाग लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान, उन्होंने "सतत् और समावेशी विकास में विधायिका की भूमिका" पर अपने विचार साझा किए और विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला कि किस प्रकार से विधायिका एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश और राज्यों के विकास को प्रोत्साहित करती है। उन्होंने इस बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा के महत्वपूर्ण निर्णयों का भी उल्लेख किया।डॉ. रमन सिंह ने बैठक के महत्व पर जोर देते हुए कहा, "राष्ट्रमंडल संसदीय संघ जैसे मंच न केवल विभिन्न राज्यों के बीच ज्ञान और अनुभवों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित करते हैं कि सतत् विकास और समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विधायिकाओं के बीच समन्वय बना रहे।"इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं और उनके द्वारा राज्य के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की।बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर सार्थक संवाद किया।
- बिलासपुर.। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 24 सितम्बर को बिलासपुर में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे। वे 24 सितम्बर को सवेरे 11 बजे रायपुर से सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर एक बजे बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक बिलासपुर के नेहरू चौक स्थित अपने निवास कार्यालय में लोगों से भेंट-मुलाकात करेंगे।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में पांडुरंग रामाराव डोंनगावकर जिला चिकित्सालय दुर्ग में आज वयोवृद्ध व्यक्तियों के चिकित्सकीय जांच हेतु शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में कुल 93 वृद्ध व्यक्तियों का जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञों के द्वारा चिकित्सीय जांच परीक्षण एवं उपचार किया गया। जिसमें डॉक्टर के.के. जैन मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉक्टर अखिलेश यादव अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर रेणू तिवारी कान गला विशेषज्ञ, डॉक्टर गरिमा बालपांडे चर्म रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर सरिता मिंज एवं डॉक्टर वाय के शर्मा सर्जरी विशेषज्ञ, डॉक्टर संगीता भाटिया नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं डॉ रेणुका जायसवाल दंत रोग विशेषज्ञ के द्वारा उपचार किया गया। शिविर में सिविल सर्जन डॉक्टर हेमंत कुमार साहू एवं अस्पताल सलाहकार डॉक्टर ओपी वर्मा, जीवन दीप के सदस्य श्री दिलीप ठाकुर, श्री प्रशांत डोंनगावकर एवं अस्पताल के सभी स्टाफ उपस्थित थे।
- -प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभाररायपुर । मेरा अपने खुद के घर में रहने का सपना शुरू से ही था। लेकिन कमाई ज्यादा न होने की वजह से खुद का घर लेने के बारे में सोचता तो था। लेकिन घर मंहगे होेने की वजह से ले नहीं पा रहा था। इसी बीच मेरे छोटे भाई से शासन द्वारा आवास दिए जाने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे जानकारी मिली। छोटे भाई ने इस योजना के तहत आवास के लिए फार्म भरा था। उसने मुझे भी फार्म भरने के लिए कहा। मैने भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया। जिसके बाद मुझे मेरे सपने का घर मिल गया। मेरे जीवन की ये सबसे बडी उपलब्धि में से एक है। यह कहना है मठपुरैना निवासी श्री विश्वजीत चक्रवर्ती का। श्री विश्वजीत पेशे से इलेक्ट्रीशियन है और श्री चक्रवर्ती बताते है कि खुद का मकान नहीं होने से बहुत तकलीफ होती थी। मेरा परिवार पहले किराए के मकान में रहता था। पहले मेरा परिवार भैरो नगर में किराए के मकान में रहते थे। जिसकी वजह से हर महीने पांच से छह हजार रूपए किराया देना पड़ता था। प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में पता चला। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया और आवेदन करने के बाद मुझे मठपुरैना स्थित ईडब्लूएस कॉलोनी में फ्लैट आंवटित किया गया। साथ ही इसे खरीदने पर सब्सिडी भी मिली है।श्री विश्वजीत चक्रवर्ती कहते हैं कि शुरू ये मुझे अपने स्वंय के घर में रहने का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूरा होगा। अब मैं अपने पूरे परिवार के साथ अपने घर में रह हूं। इससे आने वाले समय में मैं अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सकूंगा। जो पैसा किराए में जाता था वह बचेगा। उस पैसे से बच्चों के भविष्य को संवार सकूगां।
- -लोकसेवा प्रकरणों को समय-सीमा में निराकरण किया जाए-नक्शा, बटांकन, डिजिटल सिग्नेचर, आधार सीडिंग की प्रतिदिन जानकारी देने के निर्देश-कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने साप्ताहिक समय-सीमा की ली बैठकरायपुर, । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। डाॅ. सिंह ने कहा कि साइंस काॅलेज मैदान में 5 एवं 6 अक्टूबर को नो योर आर्मी मेले का आयोजन किया जाना है। जिसकी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। स्कूल शिक्षा विभाग अधिक से अधिक विद्यार्थियों को मेले को दिखाएंताकि उनमें देशभक्ति का जज्बा जागे। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा ओबीसी सर्वे का काम जल्द पूर्ण करें। कलेक्टर ने कहा कि लोकसेवा के प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकृत किया जाए। साथ ही नक्शा, बटांकन एवं डिजिटल सिग्नेचर, आधार सीडिंग की प्रतिदिन जानकारी देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी विकासखण्डों और सभी आंगनबाड़ी में सर्वे कर जाति प्रमाण-पत्र का सर्वे किया जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी जाति प्रमाण पत्र बनाने से न छूटा हो। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि तूता धरना स्थल में आवश्यक साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में रोजगार मेले का आयोजन किया जाए, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान किया जा सके। कलेक्टर कलेक्टर ने कहा कि नया रायपुर में अवैध खनन की शिकायते आ रहीं है, जिस पर कार्रवाई करें।कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक रेडक्राॅस सोसायटी का सदस्य बनाने के निर्देश दिए है। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर, एसडीएम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- -कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने ली राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठकरायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर में स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने जिले में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले के सभी शासकीय कार्यालय, निजी स्कूलों और ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त किए जाने के निर्देश दिए। इसके अलाव प्रत्येक स्कूलों में तंबाकू नियंत्रण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए और उसकी माॅनीटरिंग भी की जाए। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि जिले में कोटपा अधिनियम 2003 के उल्लंघन पर प्रतिबंध किए जाए और सभी सार्वजनिक स्थानों को तंबाकू मुक्त करने के लिए प्राधिकृत अधिकारी द्वारा धारा 4 के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई भी की जाए। इसके अलावा शासकीय स्कूल एवं काॅलेजों के 100 गज के दायरे में यलो लाइन अभियान सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभागों को तंबाकू मुक्त बनाने तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सुनिश्चित करने के लिए मुक्त किया जाना सुनिश्चित किया जाए।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि जिले में शिक्षण संस्थान को तम्बाकू मुक्त बनाने हेतु कोटपा अधिनियम को सुचारु रूप से लागू किया जा रहा है। धारा 5 और 6 के अंतर्गत रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, सार्वजनिक स्थान सभी कार्यालय को धूम्रपान मुक्त किए समय-समय पर चालानी कार्यवाही की जा रही है, साथ ही जिला नोडल अधिकारी डॉ प्रीति नारायन द्वारा एजेंडा के मुख्य बिंदु पर चर्चा किया गया। सभी विभागों में नोडल अधिकारी नामांकित जाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीष कुमार मेजरवार द्वारा सभी कार्यक्रम के साथ समन्वय करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया साथ ही विकासखंड स्तर कार्यक्रम हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
- -निजी अस्पतालों को दी गई समझाइशरायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आयुष्मान कार्ड के अलावा मरीजांे के उपचार के लिए अधिक राशि लेने वाले निजी अस्पतालों पर नाराजगी जताई है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने सीएमएचओ डाॅ. मिथिलेश चैधरी को निर्देशित किया है कि जिन निजी अस्पतालों द्वारा आयुष्मान कार्ड के अलावा अतिरिक्त राशि लेकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है, उन पर कार्रवाई की जाएं। कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ ने एसएमसी हाॅस्पिटल, मोर हाॅस्पिटल एवं वैदेही हाॅस्पिटल के संचालकों को समझाइश दी है और उन्हें कहा गया है कि फिर से शिकायत प्राप्त होने पर नर्सिंग होम एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री निवास में 19 सितंबर को आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से श्री लक्ष्मीकांत कुर्रे ने वैदेही हाॅस्पिटल द्वारा आयुष्मान कार्ड योजना के अलावा 61 हजार 580 रूपए अतिरिक्त लिया गया है। इस मामले की जांच कर राशि वापस दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह को निर्देशित किया। कलेक्टर ने मामले की जांच कराई और बिल की राशि की गणना के बाद 57 हजार 600 रूपए चेक के माध्यम से आवेदक को दिलाई गई। मुख्यमंत्री के त्वरित कार्रवाई की श्री लक्ष्मीकांत कुर्रे ने प्रसन्नता व्यक्त की और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के प्रति आभार जताया।
- -लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द करें निराकरण-पीड़ित व्यक्तियो को राहत एवं पुनर्वास अंतर्गत सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराएंरायपुर । कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में सोमवार को कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह की अध्यक्षता में अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत दर्ज एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। साथ ही अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत पंजीकृत प्रकरणों को सक्षम अधिकारी द्वारा शीघ्र जांच कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए एवं साथ ही संबंधित पीड़ित व्यक्तियो को राहत एवं पुनर्वास अंतर्गत सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में आदिमजाति विकास विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अनुसूचित जाति के 22 प्रकरण आए थे जिसमें से 15 का भुगतान हो गया है। वहीं अनुसूचित जनजाति के 5 प्रकरण आए थे जिनमें से एक का भुगतान हो गया है। कलेक्टर डॉ सिंह ने सभी प्रकरणों को जल्द से जल्द से निराकरण का निर्देश दिया। बैठक में समिति के सदस्य उपस्थित थे।
- -लाइब्रेरी में इंटरनेट की सुविधाओं का किया जाए विस्ताररायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में नालंदा प्रबंधन सोयायटी की बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने लाइब्रेरी में सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि नालंदा परिसर और तक्षशिला लाइब्रेरी में बच्चों को बेहतर इंटरनेट की सुविधा प्रदान की जाए। छात्रों के गाड़ियों को पार्क करने के लिए पार्किंग की सुविधा सुव्यवस्थित किया जाए।
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश एवं कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिले के स्कूलों में बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने की दिशा में न्यौता भोज का आयोजन किया जा रहा है। आज तिल्दा-नेवरा एसडीएम श्री आशुतोष कुमार देवांगन ने अपने नाना स्वर्गीय रतिराम देवांगन की पुण्यतिथि के अवसर पर शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला ग्राम छतौद में न्यौता भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत विवेक गोस्वामी, जनपद सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा, सरपंच, जनप्रतिनिधि, संकुल समन्वयक, प्रधान पाठक, परिवारजन एवं स्कूल के अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे।
- -पेंशन योजना का लाभ देने हितग्राही से दोबारा मंगवाया दस्तावेजरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। विकासखंड आंरग के ग्राम पंचायत भानखोज निवासी श्री दशरथ साहू ने उनके माता पिता का पेंशन प्रकरण लंबित होने को लेकर शिकायत की थी। उन्हांेने बताया था कि उन्होंने अपने माता पिता की पेंशन के लिए 2022 में आवेदन किया था। लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही थी। जिसके बाद उन्होंने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके संबंधित विभाग ने जांच कर बताया कि हितग्राही का नाम पेंशन के लिए करवाए गए सर्वे लिस्ट नहीं था। जिससे पेंशन योजना का लाभ इनको नहीं मिल रहा था। वहीं विभागीय अधिकारियांे ने उनके माता पिता को पेंशन योजना का लाभ दिलाने उनके दस्तावेजों को दोबारा मंगवाया है। जिसकी जानकारी श्री साहू को दी गई। जिसके बाद उन्होनें प्रसन्न्ता जाहिर की साथ ही मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
- - कृषक ने की कृषि भूमि के मुआवजा राशि की मांग- किसानों ने की बाढ़ के पानी से रास्ता बह जाने की शिकायत- जनदर्शन में आज 189 आवेदन प्राप्त हुएदुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 189 आवेदन प्राप्त हुए।खम्हरिया ग्रामवासियों एवं किसानों ने बाढ़ के पानी से रास्ता बह जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि विगत दिनों ग्राम खम्हरिया से कोडिया मार्ग स्थित नाला मेें भारी बाढ़ आने के कारण रास्ता पूरा बह गया, इससे किसानों के आवागमन का रास्ता बंद हो गया है। कुछ महीनों के बाद फसलों की लुवाई तथा धान की ढुलाई के लिए हार्वेस्टर तथा ट्रेक्टर की आवश्यकता होगी, चूंकि नाले के पास का रास्ता पूरा बह जाने के कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। इस पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।वार्ड-42 कसारीडीड वार्डवासियों ने अवैध कब्जा तथा अवैध कार पार्किंग को हटवाने आवेदन दिया। सड़क नम्बर 05 एवं 08 में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर शासकीय सड़क तक गृह निर्माण किया गया है साथ ही चार पहिया वाहन सड़क पर पार्किंग किए जाने के कारण वार्डवासियों को आने-जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में अवैध कब्जा होने के कारण आये दिन सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसके कारण विद्यार्थियों को स्कूल जाने में कठिनाई होती है। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम दुर्ग को अवैध कब्जा की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।ग्राम बटरेल निवासी ने मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का लाभ प्रदाय किए जाने हेतु आवेदन दिया। बटरेल निवासी छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के रूप में पंजीकृत मजदूर है। बच्चे की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु आवेदन किया गया था, किंतु आज दिनांक तक उसे नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना का लाभ प्राप्त नही हो पाया है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।भिलाई निवासी दिव्यांग आवेदक ने बीएड की शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानिधि से आर्थिक सहायता की मांग की। आवेदक की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण बीएड की पढ़ाई करने में असमर्थ है। इस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।धमधा निवासी कृषक ने कृषि भूमि के मुआवजा राशि की मांग की। कृषि भूमि में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण किया गया है, जिसकी मुआवजा राशि आज दिनांक तक अप्राप्त है। मुआवजा राशि प्राप्त नही होने के कारण जीवन यापन करने में बहुत तकलीफो का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम धमधा को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।जनदर्शन में आज प्रधानमंत्री आवास योजना के अधिक आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही आर्थिक सहायता, अनुकंपा नियुक्ति, सड़क मरम्मत, राशन कार्ड, अवैध कब्जा सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
- - पुलिस के जवान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के साथ देश को गौरवान्वित करें - गृहमंत्री श्री शर्मा- प्रतियोगिता में 33 प्रदेश के 1141 प्रतिभागी खिलाड़ी शामिल- योगा, वेट लिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग में होगी प्रतियोगितादुर्ग / प्रदेश के गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आज प्रथम अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25 का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री विजय बघेल ने की। वही दुर्ग शहर विधायक श्री गजेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में सम्मिलित हुए। प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई के मैदान में आयोजित उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने प्रतियोगिता में शामिल अन्य प्रदेश के खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ की धरती में स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहलीबार अखिल भारतीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह आयोजन मिनी इंडिया भिलाई में किया जा रहा है, यहां पर देश के सभी प्रांतो के लोग निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि योगा, वेटलिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसमें पूरी मनोयोग की आवश्यकता होती है। खिलाड़ी के प्रतिभा के अनुसार खेल में हार-जीत बनी रहती है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे स्वयं के लिए नही अपितु दर्शकों के लिए खेलें। गृहमंत्री श्री शर्मा ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पुलिस के जवान खिलाड़ी अपने प्रतिभा के बल पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करें। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और प्रथम अखिल भारतीय वेट लिफ्टिंग कलस्टर 2024-25 की विधिवत उद्घाटन की घोषणा की।कार्यक्रम के अध्यक्ष सांसद श्री विजय बघेल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि पुलिस के जवान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतर ढंग से करते आ रहे हैं। इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भी आप अपने प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर अपने प्रदेश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने भिलाई की धरा में सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में यह आयोजन पहलीबार किया जा रहा है जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस बल के खिलाड़ी यहां शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जोर दिया।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री विवेकानंद सिन्हा ने प्रथम अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग कलस्टर स्पर्धा का प्रतिवेदन वाचन करते हुए कहा कि यह हर्ष एवं गौरव का विषय है कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद पहलीबार अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग कलस्टर का आयोजन छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में योगा, वेट लिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग शामिल है। जिसमें 33 प्रदेश के 1141 प्रतिभागी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता भिलाई नगर के तीन स्पोर्टस् क्लबों में आयोजित की जाएगी। उन्हांेने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए शासन स्तर पर हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। यह आयोजन खेलों के दक्षता सुधारने का एक प्रयास है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि प्रतिभागी खिलाड़ी खेल भावना का परिचय देते हुए यहां से एक यादे लेकर जाएंगे।पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि पुलिस अनुशासन एवं कर्त्तव्य निष्ठता का परिचायक है। उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रदेश में पहलीबार आयोजित इस प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल भावना का प्रदर्शन केवल मैदान में ही न हो, यह प्रदर्शन खिलाड़ी के जीवन में भी झलकना चाहिए। पुलिस महानिदेशक श्री जुनेजा ने मुख्य अतिथि से खेल की विधिवत् उद्घाटन करने हेतु अनुरोध किया। इससे पूर्व खिलाड़ी प्रतिभागियों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। खेल मशाल प्रज्जवलन के साथ खिलाड़ियों द्वारा खेल भावना की शपथ ली गई। अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता का शुभांकर का विमोचन, उल्लास एवं उमंग के प्रतीत आकाश में गुब्बारे छोड़े गये। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक की प्रस्तुति दी गई। समारोह में संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर, आईजी श्री आर.जी. गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी श्री जितेन्द्र शुक्ला एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, आमंत्रित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न प्रदेशों से प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित थे।
- दुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर मार्ग सूचक एवं दिशा सूचक बोर्ड लगवाने के लिए 29 लाख 99 हजार 772 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। वैशालीनगर विधानसभा विधायक श्री रिकेश सेन द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में मार्ग सूचक लगाने हेतु 14 लाख 99 हजार 886 रूपए एवं दिशा सूचक लगाने हेतु भी 14 लाख 99 हजार 886 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
- दुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर में 26 सितम्बर 2024 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट केम्प में निजी नियोजक दिनेश इस्पात प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फिटर के लिए 05 पद और इलेक्ट्रिशियन के लिए 05 पद और टेक्नोटास्क ब्यूजीनस साल्युशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट के लिए 100 पदांे की भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता आईटीआई (फिटर एवं इलेक्ट्रिशियन) एवं आयु सीमा 22 से 28 वर्ष तक और बारहवी/स्नातक (कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट) एवं आयु 18 प्लस है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक श्री आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सभी दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ प्लेसमेंट/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।
- -प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनवासा को मिली प्रथम किस्त की राशि-बनवासा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा धन्यवादबालोद । प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालन से लोगो के मकान तो बन रहें है, साथ ही इस योजना से लोगो के अधूरे सपने भी पूरे हो रहे है। ऐसा ही एक सपना बालोद जिले के ग्राम जगतरा की वृद्ध महिला बनवासा बाई ने देखा था। उसका अपना पक्का आवास निर्माण का सपना अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत होने जा रहा है। बनवासा बाई ने बताया कि वह अभी अपने कच्चे मकान में रहती है, जहां बारिश के दिनों में पानी भर जाता है। घर की दीवारों में पानी की वजह से सीढ़ आता है, इससे घर की दीवारें काफी कमजोर हो चुकी है घर कभी भी ढह जायेगा ऐसा डर बना रहता है। उसने बताया कि घर की छत पर लगे खपरैल को हर साल ठीक कराना पड़ता है, फिर भी घर की छत से पानी टपकता है और घर में रखे सामान खराब हो जाते है। बनवासा बाई ने बताया कि आर्थिक रूप से सक्षम न होने की स्थिति में अपने कच्चे आवास को पक्का तो नही बना पा रहें थे, लेकिन पक्का आवास बनाने का सपना जरूर देखे थे।बडे़ ही उत्साह के साथ बनवासा बाई ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासांे से अब उसका अधूरा सपना पूरा होने जा रहा है। उसने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास निर्माण की स्वीकृति मिली है, जिसके तहत उसके बैंक खाते में आवास निर्माण हेतु प्रथम किस्त की राशि 40 हजार रूपये प्राप्त हो चुकी है। अब वह अपने पक्का आवास निर्माण का कार्य शुरू करेगी और आवास पूर्ण होने पर बिना किसी समस्या के खुशी-खुशी रहेगी। बनवासा बाई ने पक्का आवास निर्माण करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए उन्हे धन्यवाद कहा है। बनवासा बाई ने बताया कि उसे महतारी वंदन योजना के तहत राशि भी प्राप्त होती है, जिसका उपयोग घरेलु खर्च में करती है। उसने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को महतारी वंदन योजना के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए काफी अच्छी है इससे महिलाओं की छोटी-छोटी जरूरतें आसानी से पूरी हो पा रही है।
- -4 हजार से अधिक स्वच्छग्राही दीदियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षणबालोद। कलेक्टर श्री इंद्रजीत चंद्रवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न विकासखण्डों में स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत् विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले के सभी विकासखण्डों में ग्राम पंचायतों में स्वच्छता हेतु डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में संलग्न लगभग 4005 स्वच्छाग्राही दीदीयों का स्वास्थ्य परीक्षण कर अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया गया। जिसके अंतर्गत सफाई सुरक्षा मित्र हेतु प्रधानमंत्री आवस योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन योजना, आधार कार्ड संबंधित योजनाओं का पात्रतानुसार लाभ प्रदाय करने शिविर का आयोजन किया गया है।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने डौण्डीलोहारा में आयोजित सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का निरीक्षण कर स्वच्छता मित्र से चर्चा की। इस दौरान उन्होेंने कहा कि स्वच्छाग्राही स्वच्छ भारत मिशन की आत्मा है। कचरा प्रबंधन के कार्यों में विभिन्न प्रकार के अपशिष्ट एकत्रीकरण स्वच्छाग्राहियों द्वारा किया जाता है। कचरा प्रबंधन के कार्यों में संक्रमण होने की संभावना रहती है। स्वच्छाग्राहियों की स्वास्थ्य जांच हेतु नियमित रूप से विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाए। इसके अलावा स्वच्छाग्राहियों का स्वच्छाग्राही ई-श्रमकार्ड निर्माण कर उन्हें सफाई कर्मकार मण्डल से जोड़ा जा सकता है। जिसके अंतर्गत सफाई कर्मकार आवश्यक उपकरण सहायता योजना, सुरक्षा उपकरण हेतु प्रतिवर्ष 1000 रुपये, सफाई कर्मकार के 02 बच्चे हेतु प्रति बच्चा छात्रवृत्ति 1000 से 1500 रुपये वार्षिक तथा 02 लाख का जीवन बीमा आदि सुविधा का लाभ भी मिल सके।
- इच्छुक अभ्यर्थियों से 28 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रितबालोद। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार पीएमश्री योजना के अंतर्गत बालोद जिले के चयनित 08 पीएमश्री शालाओं में अंशकालीन योगा प्रशिक्षक, खेल शिक्षकों की सेवाएं ली जाएंगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इन सभी चयनित अंशकालीन योगा प्रशिक्षक, खेल शिक्षकों की सेवाएं जिले के पीएमश्री शालाओं के संचालन हेतु गठित जिला स्तरीय समिति के माध्यम से 31 मार्च 2025 तक ली जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत बालोद विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला जगतरा एवं शासकीय प्राथमिक शाला शिकारीपारा बालोद एवं डौण्डी विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला आडे़झर, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला संबलपुर एवं शासकीय प्राथमिक शाला डौण्डीलोहारा, गुण्डरदेही विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही, शासकीय प्राथमिक शाला सिरसिदा तथा गुरूर विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला भिरई में 01-01 पदों पर खेल शिक्षक एवं योगा प्रशिक्षक की सेवाएं ली जाएगी। उन्होंने बताया कि खेल एवं योग प्रशिक्षक हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक शारीरिक शिक्षा डिग्री एवं योग शिक्षा संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में योगा प्रशिक्षक, खेल शिक्षकों की सेवा देने के इच्छुक पात्रता धारी अभ्यर्थियों से 28 सितम्बर 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित की गई है। वे अपना आवेदन पत्र जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा कलेक्टोरेट कक्ष क्रमांक 68 जिला बालोद के नाम से पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन प्रेषित कर सकते हैं।
- जनदप पंचायत कार्यालय डौण्डीलोहारा में आयोजित किया गया सम्मान समारोहबालोद। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने आज जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच व सचिवों को सम्मानित कर उन्हें पंचायतीराज अधिनियिम के अंतर्गत उनके अधिकारों एवं शक्तियों की जानकारी दी। इस अवसर पर डाॅ. कन्नौजे ने डौण्डीलोहारा विकासखण्ड अंतर्गत पंचायतीराज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच, सचिव एवं अन्य स्टाफ के अंतर्गत श्रीमती हिरई बाई ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत अण्डी, श्री अर्जुन सिंह ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत संजारी, श्रीमती धनेश्वरी देहारी, सरपंच ग्राम पंचायत महराजपुर, श्री संतराम तारम, सरपंच ग्राम पंचायत नाहंदा, श्रीमती किरण लोन्हारे, सरपंच ग्राम पंचायत फरदफोड़, श्री देवदास साहू, ग्राम पंचायत कोटेरा, श्री पोषण देवागंन, ग्रांम पंचायत पसोद, श्री दुर्गेश रामटेके, सरपंच ग्राम पंचायत रानीतराई (रोड), श्रीमती तेजेश्नी दुग्गा, सरपंच ग्राम पंचायत जाटादाह, श्री विजय कुमार कुंजाम, सरपंच ग्राम पंचायत गिधवा, श्रीमती आशादेवी टेकाम, सरपंच ग्राम पंचायत चिखली, श्री नरेन्द्र सिंह वर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत झिटिया, श्री उत्तम साहू, सरपंच ग्राम पंचायत टटेंगा, श्रीमती यामिनी कोठारी, सरपंच ग्राम पंचायत कोबा, श्री अर्जुन सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत बिजोरा, श्री झुमुकलाल सरपंच ग्राम पंचायत दल्ली (कु.), श्रीमती हुमेश्वरी पिस्दा, सरपंच ग्राम पंचायत भवरमरा, श्री यशवंत रावटे सरपंच ग्राम पचांयत जेवरतला, श्रीमती पार्वती नायक, सरपंच ग्राम पंचायत बुन्देली, श्री गोविन्द साहू, सचिव ग्राम पंचायत कोरगुड़ा, श्री महेन्द्र कुमार, सचिव ग्राम पंचायत फुलसुन्दरी, पद्मनी सचिव ग्राम पंचायत परसाडीह (सु), श्रीमती रूपा कझरे सचिव, ग्राम पंचायत कोसमी, श्रीमती राजेश्वरी पटेल सचिव, ग्राम पंचायत खपराभाट, श्रीमती सरोज सचिव, ग्राम पंचायत कोटेरा, श्री चुनुराम सिन्हा, ग्राम पंचायत नाहंदा, श्री देवलाल मालेकर ग्राम पंचायत अण्डी, श्री मेनन अटल ग्राम पंचायत संजारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हांेने सभी सरपंच, सचिवों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डाॅ. कन्नौने ने स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित कर स्वच्छता संबंधी कार्यों को शत प्रतिशत पूरा करने की शपथ भी दिलाई।इस दौरान डाॅ. कन्नौजे ने प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन के तहत् डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य, स्वच्छता समूह के दीदीयो को लखपति बनाने, स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत् गांवो को स्वच्छ, साफ-सुथरा करने के संबंध में समीक्षा करते हुए उन कार्यों में तेजी लाने निर्देश भी दिए। बैठक में 15वें वित्त की राशि से जेम पोर्टल में खरीदी करने व किये गये कार्यों कि जियो टेग हेतु पोर्टल में एण्ट्री करने तथा अपने ग्राम पंचायतो के आय के स्त्रोत बढ़ाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। डॉ कन्नौजे ने सरपंच, सचिवों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास में सरपंच, सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए आप सभी पंचायतीराज के तहत 29 प्रकार के सभी सेवाओं के कार्य का अपने ग्राम पंचायत में जानकारी देते हुए स्वच्छ व सुपोषित पंचायत की दिशा में निरंतर सक्रियता से कार्य करने को कहा। समारोह में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
- -कृषि विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु पांच दिवसीय दीक्षा आरंभ प्रेरण कार्यक्रम प्रारंभरायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में नवीन शिक्षा नीति के तहत शिक्षा सत्र 2024-25 में नव प्रवेशित स्नातक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को चार वर्षीय पाठ्यक्रम के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराने हेतु आयोजित पांच दिवसीय प्रेरण कार्यक्रम ‘‘दीक्षा आरंभ’’ का आज यहां शुभारंभ किया गया। शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलदेव भाई शर्मा थे और कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की। दीक्षा आंरभ कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत संचालित समस्त कृषि महाविद्यालयों के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन शामिल हुए।दीक्षा आरंभ समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. बलदेव भाई शर्मा ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता के कई वर्षां बाद नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू कर विद्यार्थियों को गुरू शिष्य परंपरा से जोड़ने की पहल की गई है और इसी कड़़ी में विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में दीक्षा आरंभ कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। डॉ. शर्मा ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री और नौकरी देने का साधन नहीं है बल्कि यह व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास का माध्यम है। शिक्षा विद्यार्थियों को विचारवान तथा समाजोपयोगी बनाती है। शिक्षा विद्यार्थियों में जीवन मूल्यां का विकास करती है और उन्हें उत्कृष्टता प्राप्त करने की दृष्टि प्रदान करती है। डॉ. शर्मा ने कहा कि नवीन शिक्षा नीति से नवीन भारत के निर्माण की परिकल्पना साकार होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि वे भारत को जानें, भारत को मानें और भारतीय बनें तभी नये भारत का निर्माण होगा।समारोह की अध्यक्षता करते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत इस वर्ष सभी महाविद्यालयों में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षा आरंभ प्रेरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा वर्तमान शिक्षा सत्र से नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया गया है तथा उसी के अनुरूप पाठ्यक्रमों तथा अध्ययन प्रणाली को विकसित किया गया है। डॉ. चंदेल ने कहा कि नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रेरण कार्यक्रम दीक्षा आरंभ के दौरान विद्यार्थियों को उनके द्वारा पढ़े जाने वाले पाठ्यक्रमों, कोर्स क्रेडिट प्रणाली, सूचना प्रणाली, परीक्षा प्रणाली, छात्र वृत्ति, विभिन्न शुल्क, हॉस्टल सुविधा, लाइब्रेरी सुविधा, कृषि अनुसंधान एवं विस्तार कार्य, व्यक्तित्व विकास, उद्यमिता विकास आदि के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही नव प्रवेशित विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं, लाइब्रेरी तथा अनुसंधान प्रक्षेत्र का भ्रमण भी करवाया जाएगा। दीक्षा आरंभ कार्यक्रम के प्रभारी तथा कृषि महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. जी.के. दास ने स्वागत भाषण देते हुए दीक्षा आरंभ कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय, महासमुंद एवं कृषि महाविद्यालय कुरूद के अधिष्ठाता, प्राध्यापकगण तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।
- -खरोरा ब्लाॅक के प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला से अवैध कब्जा खाली कराने के निर्देशरायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने जनदर्शन के माध्यम से आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर जनदर्शन में आज खरोरा ब्लाॅक के केशला ग्राम पंचायत में स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला की भूमि में अवैध कब्जा को खाली करने की शिकायत की गई। इस मामले में तत्काल कलेक्टर ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। साथ ही आरंग ब्लाॅक के कुम्हारी निवासी श्री गजेंद्र साहू ने अपनी जमीन के बंदोबस्त में त्रुटि होने की शिकायत की। मामले में कलेक्टर ने आरंग एसडीएम को निराकरण के लिए निर्देशित किया है। धरसींवा के टेकारी निवासी श्री नेतराम सिंह ठाकुर ने भूमि का बंटाकन नहीं किए जाने का आवेदन दिया, इस मामले में कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पुरानी बस्ती निवासी श्री कपिलनारायण अग्रवाल के खसरा नंबर में त्रुटि को सुधार करने के निर्देश दिए है। डगनिया निवासी प्रेमलता ने नामांतरण करने के लिए आवेदन किया, जिस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। साथ ही कलेक्टर ने रहवासी काॅलोनी में छोटे-छोटे खुलने वाले होटलों पर रोक लगाने के साथ सख्ती करने के निर्देश दिए है।कलेक्टर जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थेे।
-
राजनांदगांव. जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई है तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों में कुछ स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोरातराई गांव में आज अपराह्न करीब डेढ़ बजे आकाशीय बिजली गिरने से कुछ स्कूली बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। राजनांदगांव जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कहा, "प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बिजली गिरने से कुछ स्कूली बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक वह और राजनांदगांव के जिलाधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।





.jpg)




.jpg)



.jpg)






.jpg)





