- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के निर्देश पर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को सहायता राशि स्वीकृत की जा रही है। राज्य में सूखा, बाढ, अतिवृष्टि, अग्नि, दुर्घटना, ओलावृष्टि, आधी-तूफान आदि के मामलों में अब तक 298.66 करोड़ की सहायता राशि स्वीकृत की जा चुकी है। राज्य के सभी कलेक्टरों को प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ितों को तत्काल सहायता राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अन्तर्गत राहत आयुक्त कार्यालय राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अन्तर्गत राहत आयुक्त कार्यालय मंत्रालय में स्थापित किया गया है। राज्य स्तर पर प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की जानकारी संकलित कर पीड़ितों को प्रदाय की जा रही इसकी निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा 298 करोड़ 66 लाख 55 हज़ार रुपए की स्वीकृत अनुदान सहायता राशि सभी 33 जिलों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए जारी की गई है। वर्ष 2024-25 के बजट में राज्य आपदा मोचननिधि के लिए 533 करोड़ 60 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। इसी तरह राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के लिए 133 करोड़ 40 लाख रूपए का प्रावधान के साथ-साथ निर्देशन व प्रशासन के लिए 3.26 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। आपदाओं का विश्लेषण एवं योजना तैयार करने के लिए 58 लाख रूपए का प्रावधान राज्य सकरार द्वारा किया गया है।
-
-राज्य की नई औद्योगिक नीति के तहत हरित अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए निवेशकों को मिलेगी हर संभव मदद
-गुजरात में आयोजित ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर मीट 2024 के ’’ग्रीन हाइड्रोजन सीईओ राऊंड टेबल’’ में निवेशकों को दी गई जानकारी-छत्तीसगढ़ की अपरम्परागत ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश हेतु निवेशकों को किया गया आमंत्रितरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और ऊर्जा विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद की गरिमामय उपस्थिति में गुजरात में आयोजित ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर मीट-2024 के दौरान आयोजित ’’ग्रीन हाइड्रोजन सीईओ राऊंड टेबल’’ कॉन्फ्रेंस में निवेशकों को यह जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। हरित अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ में निवेश करने वाले निवेशकों को राज्य की नवीन औद्योगिक नीति 2024-29 के तहत हर संभव प्रोत्साहन और सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमित सरकार द्वारा किया गया।सीबीडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा इस अंतर्राष्ट्रीय इन्वेस्टर मीट में छत्तीसगढ़ राज्य में अपरम्परागत ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया। निवेशकों को छत्तीसगढ़ में भविष्य की महत्वपूर्ण बायोमास आधारित योजनायें जैसे-बायो-एथेनॉल, बायोजेट एवियेशन फ्यूल, कम्प्रेस्ड बायोगैस तथा ग्रीन हाइड्रोजन आदि में निवेश के लिये निवेशकों को आमंत्रित किया गया।निवेशकों को जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ राज्य के पूरे ग्रामीण परिदृश्य में बायोमास जैसे कि कृषि अपशिष्ट, डेयरी उद्योग से निकलने वाले अपशिष्ट, फल एवं सब्जी बाजारों के अपशिष्ट, गोबर की बहुतायत है, जिसका उपयुक्त तकनीक से प्रसंस्करण कर वृहद पैमाने पर ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन की अपार संभावनायें हैं। यह प्रयास सफल होने पर राज्य में संचालित वृहद स्टील उद्योगों, खादय प्रसंस्करण इकाईयों, फर्टीलाईजर इकाई में ग्रीन हाइड्रोजन का उपयोग इन्डस्ट्रीयल एप्लीकेशन के रूप में किया जाएगा। इस तरह राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन वर्ष 2030 के लक्ष्य 05 मिलियन मीट्रिक टन उत्पादन की दिशा में छत्तीसगढ़ का अहम् योगदान निश्चित होगा तथा ऊर्जा संरक्षण की दिशा में आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में मदद मिलेगी।सीबीडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सभी निवशकों को आश्वस्त किया कि राज्य की नवीन औद्योगिक नीति 2024-29 में हरित अर्थव्यवस्था के निर्माण हेतु निवेशकों को यथासंभव प्रोत्साहन मिलेगा, साथ ही राज्य में रोजगार के नवीन अवसर भी सृजित होंगे। - रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में श्रम विभाग की वेबसाइट श्रमेव जयते को बटन दबाकर लॉंच किया। इस वेबसाइट के डिज़ाइन को बेहतर बनाने के साथ डैशबोर्ड भी बनाया गया है। यह द्वि-भाषायी रहेगा जिससे हिन्दी और इंग्लिश, दोनों भाषा में सामग्री उपलब्ध रहेगी। यह नई वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली भी रहेगी।वेबसाइट में ई-टिकटिंग प्रणाली श्रमिकों के शिकायत निवारण प्रणाली को सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर आसान बनाया है। इसमें आई शिकायत का समाधान भी सात दिन में किया जाएगा ऐसा न होने पर मामला ऑनलाइन उच्च अधिकारियों तकचला जाएगा। सम्मेलन में 0771 3505050 हेल्पलाइन नंबर भी उपस्थित श्रमिकों के साथ साझा किया गया।
- -रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में कार्यक्रमों का आयोजनरायपुर। केन्द्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण कल 18 सितम्बर को नई दिल्ली में एनपीएस वात्सल्य योजना का शुभारंभ करेंगी । नई दिल्ली के साथ ही देश के लगभग 75 स्थानों पर एनपीएस वात्सल्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अन्य स्थानों के लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे । इस आयोजन में नए नाबालिग ग्राहकों को पीआरएएन सदस्यता का वितरण किया जाएगा ।इसी कड़ी में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति द्वारा नाबार्ड के सहयोग से छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में एनपीएस वात्सल्य योजना का आयोजन किया जा रहा है । यह कार्यक्रम अपराह्न 01.30 बजे से 04.00 तक ब्रम्हविद ग्लोबल स्कूल, भटगांव, रायपुर, मंहत पोसुदास शासकीय हाई स्कूल, सुरपा-पाटन, जिला दुर्ग और स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, तारबहार, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा । इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चे अपने पालकों के साथ शामिल होंगे ।एनपीएस वात्सल्य माता-पिता को पेंशन खाते में निवेश करके अपने बच्चों के भविष्य के लिए बचत करने के साथ दीर्घकालिक धन सुनिश्चित करने की अनुमति देगा । एनपीएस वात्सल्य लचीला योगदान और निवेश का विकल्प प्रदान करता है, जिससे माता-पिता बच्चे के नाम पर सालाना 1,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं, जिससे यह सभी आर्थिक पृष्ठभूमि वाले परिवारों के लिए सुलभ हो जाता है । यह नई पहल बच्चों के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शुरू की गई है, जो भारत की पेंशन प्रणाली में एक महत्वपूर्ण कदम है । यह योजना पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के तहत चलाई जाएगी । एनपीएस वात्सल्य की शुरुआत भारत सरकार की सभी के लिए दीर्घकालिक वित्तीय योजना और सुरक्षा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है । यह भारत की भावी पीढ़ियों को अधिक वित्तीय रूप से सुरक्षित और स्वतंत्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।*
- रायपुर /महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज अपने रायपुर शंकर नगर स्थित निवास कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने सृष्टि के महान शिल्पकार और निर्माण के देवता की पूजा कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर निवास कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
- -प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को दिया धन्यवाद, जन्मदिन पर उन्हें बधाई देकर शुभेच्छाएं भी व्यक्त कींरायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 23 हजार 071 लाभार्थी परिवारों को आज अपने नए आशियाने में प्रवेश पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में देश के चार लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित मकानों में गृहप्रवेश करा रहे हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के 68 नगरीय निकायों के 23 हजार 071 परिवार भी शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने अपने अमेरिका प्रवास के बीच वहां से भेजे संदेश में सभी लाभार्थी परिवारों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा है कि आज आप सभी को अपने सपनों का आशियाना मिल रहा है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आप लोगों का गृहप्रवेश कराने वाले हैं। श्री साव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपनी शुभेच्छाएं व्यक्त की हैं कि आप इसी तरह लोगों का जीवन आसान बनाते रहें और लगातार हमारा नेतृत्व करते रहें।
- रायपुर, /पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत 8 लाख 46 हजार 932 और शहरी आवास योजना के 23 हजार 71 हितग्राहियों के आवास का सपना आज हो रहा है पूरा। मुख्यमंत्री श्री साय ने राजधानी के इंडोर स्टेडियम में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, मंत्री श्री दयाल दस बघेल, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री ने पीएम आवास योजना की तकनीकी मार्गदर्शिका का विमोचन किया।
- -विकसित भारत-मोदी की संकल्पना पर आधारित है छाया प्रदर्शनीरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनकल्याण एवं भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने के लिए बीते दस सालों में शुरू की गई अभिनव एवं क्रांतिकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नीतियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री जी के जीवन के पहलुओं को छाया-चित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज जन्म दिन है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री जी जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य के 5 लाख से अधिक परिवारांे को पक्का मकान बनाने के लिए प्रथम किस्त की राशि का अंतरण भी हितग्राहियों को डी.बी.टी. के माध्यम से खाते में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। इसके तहत् राज्य में 18 लाख से अधिक परिवारों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आवास की स्वीकृति दी गई है।छाया-चित्र प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री जी द्वारा देश में पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ वृ़क्षारोपण अभियान, डिजिटल इकोनॉमी-जन-जन को बैंकिंक सुविधा, नए अंतरिक्ष शक्ति के रूप में उभरता भारत, आतंकवाद के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, औपनिवेशिक काल के कानूनों में बदलाव एवं नवीन न्याय संहिता को लागू करना, भारतीय सैन्य शक्ति को सुदृढ़ करना, जन भागीदारी से देश को नई दिशा, भारत का गौरव बढ़ाती उपलब्धियां, जनधन योजना, देश में अधोसंरचना का तेजी से निर्माण, एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार, एक ग्रिड,एक राशन कार्ड, एक संविधान और वोकल फार लोकल आदि विषयों को छाया-चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जीवन से जुड़े प्रसंगो को भी दर्शाया गया है।इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह,गृह मंत्री श्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही उपस्थित थे।
- -प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी-मुख्यमंत्री निवास में आयोजित भगवान विश्वकर्मा के हवन-पूजन में हुए शामिलरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में पूर्ण विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की।उन्होंने संसार के प्रथम वास्तुकार, निर्माण और सृजन के देवता, भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर सभी श्रमवीरों सहित प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक श्री अनुज शर्मा और मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि, हमारे श्रमवीर छत्तीसगढ़ को गढ़ने में सार्थक भागीदारी निभा रहे हैं। श्रम से सृजन की सार्थकता को विश्वकर्मा जी ने ही समाज में स्थापित किया। विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें श्रम के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। विश्वकर्मा जी का तकनीक कौशल और श्रमशीलता प्रेरणादायी है।
-
दुर्ग / राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा दुर्ग नगर के राजेन्द्र पार्क चौक पर 17 सितम्बर को एक दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। विकसित भारत मोदी जी की संकल्पना है। थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को छायाचित्र के माध्यम से प्रदर्शित की गई है। नगरवासी सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते है।
- -रायपुर स्टेशन पर रायपुर (दुर्ग)- विशाखपट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भव्य स्वागत किया गयारायपुर । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर को रायपुर (दुर्ग)-विशाखपट्टनम वंदे भारत उद्घघाटन स्पेशल एक्सप्रेस को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया । केन्द्रीय रेल सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योंगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े । रायपुर (दुर्ग)-विशाखपट्टणम वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस को रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 07 से रवाना किया गया । रायपुर (दुर्ग) - विशाखपट्टणम वंदे भारत एक्सप्रेस रायपुर, महासमुंद, खरीयार रोड, काटाभाँजी,टीटलागढ़, केसिंगा, रायगड़ा, पार्वतीपुरम, विजयनगरम और विशाखपट्टणम को जोड़ने वाली छत्तीसगढ़ की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है । वर्तमान में इस खंड में चलने वाली अन्य ट्रेनें दुर्ग से विशाखपट्टणम के बीच की दूरी को लगभग 11 घंटे में तय करती है ।दुर्ग-विशाखपट्टणम वंदे भारत दुर्ग एवं विशाखपट्टणम के बीच की दूरी को 8 घंटे में तय करेगी, जिससे लगभग 3 घंटे समय की बचत होगी ।रायपुर (दुर्ग) - विशाखपट्टणम वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस के शुभारंभ के अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन में छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री ,आवास एवं शहरी श्री तोखन साहू जी , माननीय सांसद दुर्ग श्री विजय बघेल जी, माननीय सांसद रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल जी , माननीय विधायक रायपुर (पश्चिम) श्री राजेश मूणत जी, माननीय विधायक रायपुर (उत्तर) श्री पुरन्दर मिश्रा जी , माननीय विधायक रायपुर (ग्रामीण) श्री मोतीलाल साहू जी , माननीय विधायक दुर्ग (शहर) श्री गजेन्द्र यादव जी , माननीय विधायक अहिरवारा श्री डोमनलाल कोर्सेवाडा जी , माननीय विधायक आरंग श्री खुशवंत साहेब जी ,महापौर रायपुर श्री एजाज ढेबर जी ,माननीय पूर्व सांसद श्री सुनील कुमार सोनी जी एवं कलेक्टर रायपुर श्री डॉ गौरव कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।दिनांक 20 सितम्बर 2024 से गाड़ी संख्या 20829/20830 दुर्ग-विशाखपट्टणम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) दोनों छोर से संचालित की जाएगी । यह ट्रेन दुर्ग और विशाखपट्टणम जैसे दो प्रमुख शहरों को जोड़ती है, जो पर्यटन और व्यापार के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं। इससे इन क्षेत्रों में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही साथ चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी यह ट्रेन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी ।रायपुर (दुर्ग) - विशाखपट्टणम वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस के शुभारंभ रायपुर स्टेशन पर उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया । इस दौरान स्कूली बच्चों में जबरदस्त उत्साह नजर आया , शिक्षकों एवं अन्य यात्रियों द्वारा इस गाड़ी के यात्रा अनुभव को साझा किया गया । यात्रियों ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हे बहुत ही सुरक्षित, आरामदायक एवं विमान जैसा यात्रा का अनुभव हुआ । आज शुभारंभ के दौरान इस ट्रेन में रायपुर से लगभग 500 स्कूली बच्चे, रायपुर रेल मंडल के स्काउट गाइड के बच्चे, आंध्रा एसोसिएशन , मंडल रेल उपयोगकर्ता समिति के सदस्य, रेलवे यूनियन, बैंक ,गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ,सीमेंट प्लांट, डाक विभाग एवं दूरसंचार के अधिकारी, सहायक (रेलवे कुली), टूरिज्म विभाग, एनटीपीसी, भिलाई स्टील प्लांट, शासकीय, जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि, मीडिया के सदस्यों , वृद्ध आश्रम के बुजुर्ग, किन्नर ने यात्रा की ।वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कई विशेष विशेषताएं हैं, जिनमें शामिल हैं: - रफ़्तार: वंदे भारत एक्सप्रेस अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे (99 मील प्रति घंटे) तक की गति प्राप्त कर सकती है, दुर्ग – विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस वर्तमान में 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलती है, जिससे प्रमुख शहरों के बीच यात्रा का समय कम करने में मदद मिलती है । आराम: वंदे भारत एक्सप्रेस में पर्याप्त पैर रखने की जगह के साथ रिक्लाइनिंग सीटें हैं । सुरक्षा: वंदे भारत एक्सप्रेस में कई सुरक्षा विशेषताएं हैं, जिनमें स्वचालित दरवाजे, स्मोक अलार्म, सीसीटीवी कैमरे, बायो-वैक्यूम शौचालय और कवच सिग्नलिंग तकनीक शामिल हैं । कनेक्टिविटी: वंदे भारत एक्सप्रेस में स्वचालित प्लग दरवाजे और ऑनबोर्ड वाई-फाई की सुविधा है ।सुविधाएं: वंदे भारत एक्सप्रेस में आपदा रोशनी, अग्नि बचाव केबल और वेंटिलेशन सहित उन्नत सुविधाएं दी गई हैं । एयर कंडीशनिंग: वंदे भारत एक्सप्रेस में बैक्टीरिया मुक्त एयर कंडीशनिंग प्रणाली है । बाढ़ सुरक्षा: वंदे भारत एक्सप्रेस में विद्युत उपकरणों के लिए बाढ़ से अधिक सुरक्षा की व्यवस्था है । केंद्रीकृत कोच-निगरानी प्रणाली: वंदे भारत एक्सप्रेस में सभी प्रकार की बिजली और जलवायु नियंत्रण के लिए एक केंद्रीकृत कोच-निगरानी प्रणाली है ।• कवच से सुसज्जित ।• 160 किमी प्रति घंटे तक तेज़ त्वरण और अर्ध उच्च गति संचालन ।• यात्री आवाजाही के लिए पूरी तरह से सीलबंद गैंगवे एवम् स्वचालित प्लग दरवाजे ।• एग्जीक्यूटिव क्लास में घूमने वाली सीटों के साथ रिक्लाइनिंग एर्गोनोमिक सीटें और आरामदायक सीटें ।• हर सीट के लिए मोबाइल चार्जिंग सॉकेट ।• हॉट केस, बोतल कूलर, डीप फ्रीजर और हॉट वॉटर बॉयलर के प्रावधान के साथ मिनी पैंट्री ।• दिव्यांग यात्रियों के लिए डीटीसी में विशेष शौचालय ।• प्रत्येक कोच में आपातकालीन खुलने योग्य खिड़कियाँ और अग्निशामक यंत्र ।• सभी कोचों में सीसीटीवी ।• सभी कोचों पर आपातकालीन अलार्म पुश बटन और टॉक बैक इकाइयाँ ।• बेहतर अग्नि सुरक्षा - विद्युत अलमारियाँ और शौचालयों में एयरोसोल आधारित आग का पता लगाने और दमन प्रणाली ।• वॉयस रिकॉर्डिंग सुविधा और क्रैश हार्डेंड मेमोरी के साथ ड्राइवर-गार्ड संचार ।• आपदा लाइटें - आपातकाल के मामले में प्रत्येक कोच में 4 संख्या ।• प्रत्यक्ष और विसरित प्रकाश ।• कोच के बाहर रियर व्यू कैमरे सहित 4 प्लेटफार्म साइड कैमरे ।• वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण के लिए उपयोग की गई कुल धनराशि 1400 करोड़ रुपये है ।यह ट्रेन पूरी तरह से भारत में निर्मित है, जिससे यह "मेक इन इंडिया" एवं आत्मनिर्भर भारत पहल का हिस्सा बनती है। यह भारत की बढ़ती तकनीकी और औद्योगिक क्षमता को दर्शाती है ।इस शुभारंभ के अवसर पर अपर – महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्री विजय कुमार साहू जी , मंडल रेल प्रबंधक रायपुर श्री संजीव कुमार, विभिन्न विभागों के प्रधान विभागाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे । समस्त कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रायपुर श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी जी के मार्गदर्शन में किया गया ।
- -संचालक श्री रजत बंसल एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने इंडोर स्टेडियम के कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का लिया जायजारायपुर । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का शुभारंभ करेंगे। साथ ही हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित मंत्रीगण भी उपस्थित रहेंगे। रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम स्थल का सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संचालक श्री रजत बंसल एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को संचालक एवं कलेक्टर, एसएसपी श्री संतोष सिंह ने देखा। इस अवसर पर एसएसपी श्री संतोष सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
- -कुंड स्थल और महादेव घाट में साफ-सफाई रखने के निर्देशरायपुर । महादेव घाट में श्री गणेश विसर्जन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सोमवार को एसएसपी श्री संतोष सिंह एवं नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने विसर्जन कुंड स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन कुंड के करीब में ही गोताखोरों को तैनात रहने के निर्देश दिए है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए है। साथ ही विसर्जन कुंड के आसपास साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के निर्देशानुसार ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को सूचित कर समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करें। सडक पर यातायात अवरूद्ध करने वाले गणेश पंडालों के विरूद्ध जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को सूचित कर समन्वय से नियमानुसार कार्यवाही करें। संबंधित जोन कमिश्नर विजर्सन कुंड स्थल पर अपने-अपने पाली में, नगर निगम के स्टाॅफ के लिये आवश्यक व्यवस्था करने निर्देशित किया है।
- -प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्याें की लगेगी प्रदर्शनीरायपुर । प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के शुभारंभ के अवसर पर बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्याें की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। हमने बनाया है हम ही संवारेंगे थीम प्रदर्शनी दिखाई देगी। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से एक पेड़ मां के नाम, शिक्षा का एक नया अध्याय, डिजिटल हुई पहचान, डिजिटल से भुगतान, अंतरिक्ष शक्ति, वर्षाें का अंधेरा छटा, घर-घर में सूरज उगा, मेरे देश के जवान, तुमको शत-शत प्रणाम, आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब, भारत का संकल्प रक्षा बलों का कायाकल्प, सुधारों का दौर जैसे अनेक कार्याें की प्रदर्शनी के माध्यम से झलक देखने को मिलेगी।
- रायपुर । त्यौहारी मौसम में शांति भंग की संभावना के मद्देनजर मुखबिर की सूचना पर मंदिर हसौद थाना में क्षेत्र के कुछ ग्रामों के 12 विध्नसंतोषियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश व थाना प्रभारी सचिन सिंह के अगुवाई में थाना अमला ने इन्हें दबोच भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 / 126 , 135 ( 2 ) के तहत कार्यवाही कर कार्यपालन दंडाधिकारी के न्यायालय में पेश करने रवाना कर दिया है । ज्ञातव्य हो कि गणेश विसर्जन सामने है और दुर्गोत्सव व दशहरा पर्व सन्निकट है ।मंदिर हसौद निवासी 36 वर्षीय कृष्णा साहू व 19 वर्षीय शशांक ध्रुव , सिवनी के 22 वर्षीय चमन धीवर , 24 वर्षीय कोमल चंद धीवर , 20 वर्षीय हेमू धीवर , 19 वर्षीय चेतन वर्मा , 22 वर्षीय रूपेश वर्मा , पलौद के 25 वर्षीय खेलन उर्फ बौसला गिलहरे , चंदखुरी के 39 वर्षीय भेदूराम चतुर्वेदी , 44 वर्षीय नारायण चतुर्वेदी , तुलसी ( बाराडेरा ) के 28 वर्षीय घनश्याम धीवर व सेरीखेड़ी के 28 वर्षीय शिवलाल यादव के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्यवाही की गयी है ।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में जोन 04 शिवाजी नगर खुर्सीपार में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही की गई। निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 48 क्रान्ति मार्केट के पीछे केनाल रोड के पास कुलवंत कौर द्वारा फूटपाथ पर मेन विद्युत लाईन को घेर कर अतिक्रमण कर रहा था। जिसकी सूचना प्राप्त होते ही निगम की टीम मौके पर पहुचकर स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुलवंत कौर द्वारा अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था।नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त को शिकायत मिली थी कि कुलवंत कौर द्वारा निगम की भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर निगम आयुक्त ने जोन 04 के अधिकारियो को निर्देशित किये। अतिक्रमण किये जा रहे स्थल का निरीक्षण कर वहां पर की गई कार्यवाही से अवगत कराने को कहा गया। निगम का अमला स्थल पर किये जा रहे अवैध निर्माण को जे.सी.बी के माध्यम से ध्वस्त किया। साथ ही स्थल पर अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के बाद मलवे को ट्रक के माध्यम से डम्प किया गया और स्थल को पूर्व की भांति रूप दिया गया।अवैध अतिक्रमण की कार्यवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता, दिनेश बेलचंदन, कन्हैया यादव, मंगल जांगड़े, राजेन सिंह, विष्णु सोनी, गौरकरण कुर्रे, खेमराज आदि उपस्थित रहे।
- रायपुर। ब्राह्मण पारा, रायपुर निवासी श्रीमती कमला दुबे का सोमवार को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे स्व. श्री मनहरण दुबे की पत्नी और राजेश एवं देवेश दुबे की माता थीं। उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार 17 सितंबर को प्रात: 9.30 को उनके ब्राह्मणपारा निवास स्थान से मारवाड़ी मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।
- -मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में लगायी थी फरियाद-चिरायु टीम के माध्यम से एम्स में हुआ ऑपरेशन-माता-पिता ने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति जताया आभाररायपुर, / जशपुर की 10 वर्षीय बालिका बबिता को माता-पिता ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया पहुंचकर बच्ची के ईलाज के लिए फरियाद लगायी। यह बच्ची गुमसूम रहती थी, खेलने-कूदने में भी इसे दिक्कत होती थी। कैम्प कार्यालय के निर्देश पर इस बालिका का चिकित्सकीय परीक्षण हुआ। परीक्षण में चिकित्सकों ने दिल में छेद होने की आशांका जतायी और बालिका को समुचित उपचार करने के लिए उनके माता-पिता को समझाईश दी गई।जिला प्रशासन जशपुर और चिरायु टीम के जरिए बबिता के दिल का एम्स रायपुर में सफल ऑपरेशन हुआ। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हो चुकी है। उसे कैम्प कार्यालय के जरिए नया जीवन मिला है। बबिता के माता-पिता बच्ची के हृदय में छेद होने की जानकारी मिलने पर बहुत चिंतित हो गए थे। लेकिन जिला प्रशासन और कैम्प कार्यालय की मदद से उनकी दिक्कत दूर हो गई। चिरायु टीम के अमित भगत ने बताया बचपन से बबीता को दिल में छेद था, सांस लेने और दौड़ने भागने में भी दिक्कत आती थी।बबीता की मां जय कुमारी बाई और पिता झमेश राम ने बताया कि उनकी बेटी को जन्म से दिल में छेद होने का अंदेशा था। लेकिन आर्थिक तंगी और ईलाज में होने वाले खर्च को लेकर भी उन्हें दिक्कत महसूस हो रही थी। जैसे ही उनका आवेदन कैम्प कार्यालय को मिला मुख्यमंत्री ने तत्काल बबीता का ईलाज करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन और चिरायु टीम बच्ची के घर जाकर पालकों से सम्पर्क किया और ईलाज की व्यवस्था की गई।बबीता के माता-पिता ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सार्थक प्रयास से उनकी बच्ची पूरी तरह से ठीक हो गई है। वर्तमान में कक्षा 6वीं में पढ़ाई कर रहीं हैं। स्कूल आने जाने में भी किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आ रही है। अपनी बच्ची को हंसता मुस्कुराता देखना अच्छा लगता है।
- रायपुर, / प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सोमवार 17 सितम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है प्राप्त 10.15 बजे शंकर नगर निवास से प्रस्थान कर 10.30 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में प्रधानमंत्री जी का ‘मोर आवास-मोर अधिकार‘ योजना अंतर्गत कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात श्रम मंत्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 12.45 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर रायपुर में राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में श्रमिकों के खाते में राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास में विराजे भगवान श्री गणेश का पूरे विधि-विधान से पूजन-हवन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृध्दि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रदेशवासियों को अंनत चतुर्दशी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय के परिवारजन व अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
- -17 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024 तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियानरायपुर, / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 2 अक्टूबर को मनाई जाने वाली जयंती के अवसर पर भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत दिवस के रूप में श्रद्धांजलि दी जाती है। इसी क्रम में 17 सितंबर से 01 अक्टूबर 2024 तक छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में ‘‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ के विषय पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरूण साव ने सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न संस्थानों को शामिल कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है।अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण, वॉकथॉन, प्रतियोगिताएं, प्रतिज्ञाएँ और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, अभिनव प्रयासों के रूप में ‘क्लीन स्ट्रीट फूड चैलेंज, ‘वेस्ट टू आर्ट’, और ‘स्वच्छ भारत कल्चर फेस्ट’ जैसे आयोजनों को भी शामिल किया गया है। इन कार्यक्रमों में ब्रांड एंबेसडर और इन्फ्लूएंसर्स को शामिल कर आम जनता तक स्वच्छता का संदेश पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। सफाई मित्रों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वच्छता शिविर भी आयोजित किए जाएंगे, जहाँ उनके स्वास्थ्य की देखभाल हेतु एकल खिड़की स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जाएंगी। साथ ही श्रमदान के माध्यम से रेलवे स्टेशन, नालों, सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की सफाई की जाएगी।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में सभी नगर निगमों को एमआईएस एंट्री सुनिश्चित करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों और एनजीओ की भागीदारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।
- -26.58 लाख रूपए के कार्यों का हुआ भूमिपूजन-मंत्री श्री देवांगन ने कहा हर वार्ड में तेजी से कार्य कराए जा रहे प्रारंभरायपुर, / कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वॉर्ड क्रमांक 48 सेमीपाली बस्ती में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने जिला खनिज न्यास मद से वॉर्ड क्रमांक 47 जमनीपाली केपीएस स्कूल के पास से रमला देवी से होते हुए ग्राम सभा भवन के सामने तक नाली निर्माण, गोपालपुर में कोसगाई दाई प्रांगण चबुतरा में छत का निर्माण लागत राशि 7.99 लाख, वॉर्ड क्रमांक 48 प्राथमिक शाला सेमीपाली में नवीन भवन का निर्माण कार्य लागत 13.64 लाख, वार्ड क्रमांक 53 तुलसी नगर स्वीपर मोहल्ला मे पंडाल निर्माण कार्य लागत 4.95 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया।इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की ऐसा कोई वार्ड, बस्ती या फिर क्षेत्र विकास कार्यों से वंचित नहीं रहेगा। जितनी भी निधि या फिर मद है उनका सदुपयोग करते हुए प्राथमिकताएं तय की गई है। श्री विष्णु देव सरकार की मंशा है की सभी वार्डों में एक साथ विकास कार्य प्रारंभ किए जाएं। इसके लिए डीएमएफ, अधोसंरचना मद के अलावा अन्य मद से कार्यों को तत्कल स्वीकृत करा कर प्रारंभ किए जा रहे हैं। सड़क नाली के साथ-साथ अन्य अधोसंरचना के कार्य जैसे मंच, सामुदायिक भवन और पंडाल समेत अन्य कार्य भी प्रारंभ किए जा रहे हैं। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की अभी एक सप्ताह पहले ही मुख्यमंत्री ने कोरबा शहर को 7 करोड़ के विकास कार्यों की स्वीकृति दी है, इस सूची में भी सभी वार्ड के जरूरी कार्यों को स्वीकृत किया जा चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्री विजय साहू ने कहा की बीते साढ़े 4 साल से सड़क और नाली निर्माण के लिए परेशान थे, वार्ड के साथ भेदभाव किया जा रहा था। मंत्री श्री देवांगन ने सिर्फ 8 महीने में ही सभी रुके हुए कार्यों की स्वीकृति दिलाकर आज कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। इस अवसर पर वॉर्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, एमआईसी सदस्य सुनील पटेल, वॉर्ड क्रमांक 48 के पार्षद श्री विजय साहू, वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद पुष्पा देवी कंवर, बूथ अध्यक्ष थनेस्वर सिंह, अतिराम कंवर, विशाल सिंह, रतन बाई, कलेश कंवर, सुमित्रा कंवर, नकुल सिंह, आनंद सिंह कंवर, सुमिरन सिंह समेत अधिक संख्या में वॉर्ड वासी उपस्थित रहे।
- -रायपुर के शासकीय मेडिकल कालेज के साथ समन्वय स्थापित कर नए कोर्स शुरू करे विश्वविद्यालयः स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवालरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ का सत्रहवां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित थे।मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भारत के परम्परागत चिकित्सा पद्धति के जनक श्री महर्षि चरक एवं महर्षि सुश्रुत के योगदान को रेखांकित करते विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षण विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन स्तर पर जो भी आवश्यकता होगी उसे पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूरस्थ अंचल में विशेषज्ञों की कमी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय को रायपुर स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के एनेस्थीसिया एवं प्रसुति विभाग के साथ समन्वय स्थापित करना चाहिए। इसके लिए विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग सेंटर में 6 माह के प्रशिक्षण की व्यवस्था शुरू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे पैथोलाजी लैब जो कानूनन लाइसेंस नहीं हैं उन्हें नियमानुसार ट्रेनिंग दिलाकर पैरामेडिकल बोर्ड से रजिस्ट्रेशन कराने हेतु विश्वविद्यालय को समन्वय स्थापित करना चाहिए। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा और निजी पैथोलाजी लैब का नियमितिकरण किया जा सकेगा।कार्यक्रम में उपस्थित रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने विश्वविद्यालय में स्किल्ड मैनपावर के प्रशिक्षण, पैरामेडिकल की स्नातक उपाधि पाठ्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विभिन्न विषयों पर अल्पकालीन पाठ्यक्रम जैसे सीटी स्कैन, एमआरआई, कैथलैब इत्यादि प्रारंभ करने हेतु विश्वविद्यालय में उचित व्यवस्था करने पर जोर दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि केन्द्र सरकार के स्तर पर जो भी आवश्यकता महसूस होगी उसे वो पूरी करने की कोशिश करेंगें।स्थापना दिवस समारोह पर आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी. के. पात्रा ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय की सोलह साल की विकास यात्रा को सारगर्भित तरीके से प्रस्तुत किया साथ ही भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए विश्वविद्यालय में शिक्षण विभाग एवं एमबीबीएस पाठ्यक्रम प्रारंभ करने तथा शोध के महत्व पर चर्चा की।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ में ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा जाएगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मंत्रीगण, विधायकगण, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के सचिव, राज्य एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ विषय पर केंद्रित रहेगा, जिसमें स्वच्छता को समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी मानते हुए इसे उनके स्वभाव और संस्कार का हिस्सा बनाने का प्रयास होगा। शुभारंभ समारोह मे ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत स्वच्छताग्रही समूहों को सुरक्षा किट का वितरण किया जावेगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान हेतु राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा-निर्मित पोस्टर का अनावरण किया जावेगा, इसके साथ ही स्वच्छता की शपथ ली जाएगी।शुभारंभ समारोह के पश्चात प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता‘ अतंर्गत 3 मुख्य स्तंभों पर कार्य किया जावेगा। स्वच्छता की भागीदारी के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चत किए जाने का लक्ष्य है। संपूर्ण स्वच्छता-स्वच्छता लक्षित इकाई- (Cleanliness Target Units) के अंतर्गत कचरे एवं गंदे स्थानों को श्रमदान के माध्यम से साफ करते हुए इस प्रकार से रूपांतरित किया जावेगा कि वहां दोबारा गंदगी ना हो। सफाई मित्र सुरक्षा शिविर के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच उनका सम्मान समारोह एवं उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किए जाने के कार्य किए जाने हैं। स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता‘ का यह अभियान 02 अक्टूबर 2024 को महात्मा गांधी की जयंती ‘स्वच्छ भारत दिवस‘ पर पूर्ण होगा।
- -अपराध रोकथाम और अन्वेषण के लिये लगे 336 सीसीटीवी कैमरे-मंत्री श्री देवांगन ने सीसीटीवी कैमरा के इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर (आईसी-3) का लोकार्पण किया गया-साइबर फॉरेंसिक टूल्स के माध्यम से पुलिस को विवेचना में मिलेगी मदद-आगामी त्यौहारो को देखते हुए 4 चीता स्क्वाड किए गए रवानारायपुर / कोरबा शहर में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निर्मित अपराध रोकथाम एवं विवेचना के लिए स्थापित सीसीटीवी कैमरे के इंटीग्रेटेड कमान और कंट्रोल सेंटर का लोकार्पण प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया। कैबिनेट मंत्री द्वारा इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर (आईसी-3) का फ़ीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी यह योजना काफी महत्वपूर्ण है।शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगे कैमरे से निगरानी की जा सकेगी। किसी भी आपदा के समय भी इस सिस्टम के ज़रिए बेहतर काम किया जा सकेगा। अपराध पर और अपराधी इससे नज़र में रहेंगे। शहर भर में लगने वाले विशेष कैमरों के ज़रिए ट्रैफिक सिस्टम तथा अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी और नियंत्रण के लिए यह बेहतर साबित होगा। मंत्री श्री देवांगन ने कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को शहर के मुख्य मार्गों से वार्डों को जोड़ने वाली सड़कों का भी सर्वे कर उन जगहों पर भी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।ज्ञात हो कि आईसी-3 के माध्यम से पुलिस शहर के चौक चौराहे की सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी रखेगी। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस को सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से अपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस के द्वारा 6 जोन निर्धारित किया गया है 6 जोन के अलग-अलग चौक चौराहों पर कुल 336 सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। सभी कैमरा को अलग-अलग जोन में रखा गया है जिसमें कोसाबाडी जोन, टीपी नगर जोन, कोरबा जोन, दरी जोन, बालको जोन, सर्वमंगला जोन में कैमरा लगाए गए हैं जिसकी निगरानी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निर्मित आईसी-3 में किया जाएगा। मुख्य चौक चौराहों को चिन्हित कर एएनपीआर (नंबर प्लेट स्कैनिंग कैमरा) को भी लगवाया गया है जिसके माध्यम से नंबर प्लेट को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना में इसके माध्यम से पुलिस को सहायता मिलेगी।पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निर्मित भवन इंटीग्रेटेड कमान और कंट्रोल सेंटर (आईसी-3) में साइबर फॉरेंसिक टूल्स भी स्थापित किए गए है जिस में मोबाइल फॉरेंसिक सॉफ्टवेयर, इमेज वीडियो फॉरेंसिक, कंप्यूटर सिस्टम, सीडीआर एनालिसिस टूल्स, इमेज एंड क्लोनिंग सॉफ्टवेयर, डाटा एनालिसिस सॉफ्टवेयर शामिल है।इन सबके माध्यम से पुलिस को साइबर संबंधी अपराध विवेचना में मदद मिलेगी।आगामी त्यौहारो को मद्देनजर रखते हुए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कोरबा पुलिस के द्वारा 4 चीता स्क्वाड की भी शुरुआत की गई है। जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मुख्य अतिथियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। चार चीता स्क्वाड के माध्यम से शहर के थाना कोतवाली, सिविल लाइन रामपुर, दर्री और मानिकपुर क्षेत्र के गली- गली में जाकर बाईक पेट्रोलिंग से अपराधों पर अंकुश लगाने में पुलिस को सहायता मिलेगी। इसके पश्चात अथितियों के द्वारा ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा में यातायात जागरूकता संबंधी स्टेपनी कवर और पोस्टर लगा कर शुभारंभ किया। ज्ञात हो कि अब चौक चौराहों में फ्लेक्स, पोस्टर आदि लगा कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जायेगा। उसके बाद मुख्य अतिथियों के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत वृक्षारोपण किया। लोकार्पण कार्यक्रम में महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, कलेक्टर श्री अजीत वसंत भी उपस्तिथ हुए।

.jpg)


.jpg)














.jpg)

.jpg)





