- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 17 सितंबर से शुरू हो रहे पितृ पक्ष के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा है कि पितरों का सम्मान हमारी परम्परा, सभ्यता और संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। पितर पक्ष पूर्वजों के प्रति हमारे सम्मान, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है। मान्यता है कि पितर पक्ष में पूर्वज अपने घर आते हैं। इस दौरान हम अपने पूर्वजों के मोक्ष और शांति के लिए श्राद्ध और दान करते हैं। उनसे जीवन में खुशहाली के लिए आशीर्वाद की कामना करते हैं।श्री साय ने कहा कि हम अपने पूर्वजों को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित कर सकते है। पूर्वजों के नाम पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के साथ अपने पूर्वजों की स्मृति को चिरस्थाई बना सकते हैं। पर्यावरण हमारी भावी पीढ़ी के लिए भी अनुपम उपहार होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरीब और बेसहारा लोगों की मदद कर, कुपोषित और जरूरतमंद बच्चों को भोजन कराकर हम समाज में सक्रिय भागीदारी निभा सकते हैं। सही मायनों में यह अपने पितरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कामना की है कि सबके जीवन में सदा सुख समृद्धि और खुशहाली रहे।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अनंत चतुर्दशी का दिन संपूर्ण कामना पूर्ति हेतु अति शुभ दिन माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरुप की पूजा की जाती है। हिन्दू और जैन धर्म में इस दिन का बड़ा महत्व है। अनंत चतुर्दशी को दस दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव का समापन होता है और भगवान गणेश की मूर्तियों को जल में विसर्जित करके उन्हें विदाई दी जाती है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। विश्वकर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर राज्य के सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए श्री साय ने कहा है कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। उन्होंने समाज में श्रम से सृजन की सार्थकता को स्थापित किया है। भगवान विश्वकर्मा को संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा दी भी गई है।श्री साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के विकास में श्रमवीर सार्थक भागीदारी निभा रहे हैं। विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें श्रम के लिए संकल्पित होने और अपने कौशल को विकसित करने की प्रेरणा देता है। आशा है भगवान विश्वकर्मा की कुशल तकनीकी, कौशल और श्रमशीलता से श्रमवीर समृद्ध होंगे और अपना सक्रिय योगदान देते रहेंगे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के हो रहे विस्तार का लाभ पड़ोसी राज्य झारखंड को भी मिल रहा है। जशपुर जिला मुख्यालय से लगभग 26 किलोमीटर दूर जशपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लोदाम झारखंड बॉर्डर के समीप है। यहां पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोदाम में झारखंड के आसपास के गावों के लोग अपना इलाज कराने आते हैं। इसके साथ ही उनका आयुष्मान कार्ड भी यहां पर बन रहा है।लोदाम सीएचसी की बीपीएम के अनुसार झारखंड के मांझा टोली सहित अन्य ग्राम पंचायतों के लोग यहां की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण इलाज के लिए आते हैं। पिछले 4 महीनों में यहां झारखंड के 27 निवासियों की सामान्य प्रसव सफलतापूर्वक कराई गई है। इसके अलावा 10 से अधिक टाइफाइड के मरीजों की जांच और उपचार किया गया है। इसके अलावा अन्य बीमारियों के इलाज के लिए भी लोग यहां आते हैं। लोदाम सीएचसी में एक्सरे, ब्लड टेस्ट, सामान्य प्रसव, आयुष्मान कार्ड जैसी सेवाओं सहित अन्य बीमारियों के इलाज की भी सुविधा है। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। इसी के तहत जशपुर जिले में 18 एबीबीएस और 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति की जा चुकी है। इसके अलावा नवीन स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना के साथ ही मेडिकल उपकरणों की खरीदी और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की जा रही है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 17 सितंबर को सवेरे 10.30 बजे राजधानी रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘मोर आवास-मोर अधिकार‘ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा करेंगे।विशिष्ट अतिथि के रूप में अदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोती लाल साहू, पद्मश्री अनुज शर्मा, श्री इन्द्रकुमार साहू और श्री गुरू खुशवंत साहेब उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा किया जा रहा है।
-
- -वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सीएमएचओ, सीएस और नोडल अधिकारियों से की समीक्षा
- -राज्य के सभी निजी पैथोलॉजी लैब की एक माह के भीतर सूची तैयार करने के निर्देश, अनियमित लैब को एक साल में कराना होगा नियमितिकरण
- -निजी प्रेक्टिस करने वाले चिकित्सकों को निर्देश, नियम विरुद्ध कार्य करने पर होगी कार्रवाई
रायपुर।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी जिलों के सीएमएचओ को निर्देश देते हुए कहा है कि वह एक महीने के भीतर अपने जिले में संचालित निजी पैथोलॉजी सेंटर की सूची तैयार करें। उन्होंने यह निर्देशित किया कि इनमें से अनियमित पैथोलॉजी लैब को 1 वर्ष के भीतर नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई जाए। यदि इन पैथोलैब के पास वैध दस्तावेज नहीं हैं तो इन्हें आयुष विश्वविद्यालय से डिप्लोमा का कोर्स करने का मौका दिया जाएगा ताकि एक वर्ष के भीतर नियमित हो जाएं। श्री जायसवाल ने शासकीय अस्पतालों में स्थित पैथोलॉजी लैब को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल आज अपने शंकर नगर स्थित निवास कार्यालय में राज्य के सीएमएचओ, सीएस,नोडल अधिकारी तथा डीपीएम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ , एमडी एनएचएम श्री जगदीश सोनकर तथा एमडी सीजीएमएमसी श्रीमती पद्मिनी भोई भी उपस्थित थीं।वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निजी प्रेक्टिस करने की शिकायतों को लेकर हिदायत दी है। श्री जायसवाल ने कहा है कि शासकीय चिकित्सकों को नियमानुसार भत्ता भी दिया जा रहा है, इसके बाद भी यदि चिकित्सक नियम विरुद्ध कार्य करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि अब शासकीय अस्पतालों से मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करने के लिए ठोस कारण बताना होगा,उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर रेफर करने के कारणों का रिव्यू भी किया जायेगा और यह पता लगाया जाएगा कि आखिर किन परिस्थितियों में अस्पताल ने मरीज को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया।स्वास्थ्य मंत्री ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो तीन माह के भीतर राज्य में मोदी की गारंटी के अंतर्गत 500 जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी पूरी कर लें ताकि जनता को जल्दी ही सस्ती दवा उपलब्ध कराई जा सके।श्री जायसवाल ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मौसमी बीमारियों के संबंध में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने की कोशिश करें ताकि मरीज मौसमी बीमारियों के प्रति सतर्क रहें और बीमार ना पड़े । श्री जायसवाल ने कहा कि मौसमी बीमारियों से संबंधित मरीज के इलाज में किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए, इसके लिए अस्पतालों में दवाइयों तथा जांच किट की पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए। उन्होंने स्वाइन फ्लू को लेकर विशेष रूप से निर्देश देते हुए कहा स्वास्थ्य विभाग को सजग रहने की आवश्यकता है,तथा इसके रोकथाम के लिए पर्याप्त जांच होनी चाहिए। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा मरीजों की पहचान करने के लिए जांच की संख्या को भी बढ़ाने के निर्देश दिए और कहा कि जांच के बाद सैंपल के आने तक का इंतजार ना करके मरीज का तुरंत ही इलाज शुरू करें। समीक्षा बैठक में डेंगू डायरिया और मलेरिया को लेकर भी समीक्षा की गई और स्वास्थ्य अधिकारियों को इन बीमारियों से निपटने के लिए उचित दिशा निर्देश जारी किए गए। - -पद्मश्री देवयानी नई दिल्ली ने दी भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति-कथक नृत्यांगना माया कुलश्रेष्ठ की मोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक-वेदिका ने कथक कर दर्शकों को किया आनंदित, भाव-भंगिमाओं और मुद्राओं ने किया रोमांचित-भूमिसूता मिश्रा ने ओडिसी नृत्य एवं पलक ने कथक नृत्य की दी प्रस्तुति-मेवाती घराना रायपुर के प्रदीप कुमार चौबे ने प्रस्तुत किया शास्त्रीय गायनरायगढ़। रायगढ़ में आयोजित दस दिवसीय चक्रधर समारोह के नौवीं संगीत संध्या में नई दिल्ली से आई पद्मश्री देवयानी के भरतनाट्यम एवं प्रख्यात कथक नृत्यांगना सुश्री माया कुलश्रेष्ठ के कथक नृत्य ने सबका मन मोह लिया। पद्मश्री से सम्मानित एवं विधायक श्री अनुज शर्मा के छत्तीसगढ़ी लोक गायन ने देर रात तक दर्शकों को झुमाया रखा। उन्होंने गुरू वंदना से गीत आरंभ करते हुए छत्तीसगढ़ी में जसगीत गाकर श्रोताओं को अपने साथ जोड़ा और खूब वाहवाही पायी। रायपुर के प्रदीप कुमार चौबे ने शास्त्रीय गायन एवं सुश्री पलक देवांगन ने कथक नृत्य पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। बिलासपुर की वेदिका शरण ने मंच पर भावभंगिमाओं मुद्राओं के साथ कथक नृत्य पर आकर्षक प्रस्तुति दी। सुश्री भूमिसूता मिश्रा ने ओडिसी नृत्य पर शानदार प्रस्तुति दी।कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति में सारंगढ़ की सुश्री पलक देवांगन ने बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। शिव वंदना के साथ उन्होंने कथक नृत्य किया। अगली कड़ी में रायपुर के पंडित प्रदीप कुमार चौबे ने शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी। उन्होंने तबले की थाप और सारंगी की धुन के बीच अपने राग से शास्त्रीय गायन की अभिनव प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों एवं श्रोताओं को एक बेहतरीन गायक से गायन सुनने का अहसास कराया। कार्यक्रम के तीसरी प्रस्तुति में रायपुर की सुश्री भूमिसूता मिश्रा ने ओडिसी नृत्य पर प्रस्तुति दी। उन्होंने ओडिसी नृत्य में अपनी भावभंगिमाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया। सांस्कृतिक संध्या में बिलासपुर की सुश्री वेदिका शरण ने मंच पर भावभंगिमाओं मुद्राओं के साथ आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। कथक में वेदिका की सुंदर प्रस्तुति ने दर्शकों को आनंदित किया। उन्होंने संगीत की धुन में अपनी कलात्मक नृत्य की अभिनव प्रस्तुति दी। 10 साल की सुश्री वेदिका शरण 6 वर्ष की आयु से कथक नृत्य में निपुण है। इनकी गुरु सुश्री अंजली ठाकुर (लखनऊ घराना) है।नई दिल्ली से आई पद्मश्री देवयानी के भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। मौके पर केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री श्री रामदास अठावले ने उनका शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि लुईस मेले की एक डॉक्यूमेन्टरी फिल्म में भरतनाट्यम की सम्मोहक प्रस्तुति से प्रभावित, पेरिस में जन्मी पदमश्री देवयानी ने भारत आकर भरतनाट्यम की विधिवत शिक्षा, महान गुरु श्री के.जी.इलप्पा मुदलियार और कलाईमामनी व्ही.एस.मुत्थुस्वामी पिल्लई से प्राप्त की। उन्होंने लगभग 3000 वर्ष पुरातन भरतनाट्यम नृत्य शैली की खूबसूरती, लयात्मकता और इसमें निहित आध्यात्मिक भक्ति को आत्मसात किया। देवयानी ने अपनी प्रथम प्रस्तुति किसी कलामंच पर नहीं, बल्कि 'ए गर्ल फ्रॉम अमेरिका' नामक बॉक्स आफिस हिट दक्षिण भारतीय फिल्म में दी। इस फिल्म में उन्होंने चिदम्बरम मंदिर की नर्तकी के मुख्य पात्र का अभिनय किया था। भरतनाट्यम के प्रति देवयानी की समर्पित निष्ठा और नृत्य-सौंदर्यबोध ने इस नृत्य को भारत की सीमाओं से परे ले जाते हुए, पूरे विश्व में सौहाद्र्र शांति और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बना दिया। इंग्लैण्ड में भारतीय नृत्य एवं संस्कृति के उन्नयन के लिये फस्र्ट ऐशियन डान्सर आर्टिस्ट एवार्ड इन रेसीडेन्सश् सम्मान से नवाजी गई देवयानी डेनमार्क की महारानी के जन्मोत्सव, संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस समारोह, जर्मनी में भारतीय गणतंत्र समारोह सहित फ्रांस, जर्मनी और ग्रीस के प्रतिष्ठापूर्ण आयोजनों और अनेक नृत्य-वर्कशाप, अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार्स का संचालन सहित भारत और विश्व के लगभग सभी प्रमुख देशों के कलामंचों को अपने भरतनाट्यम के नुपूरों से शोभित किया है। आई.एम.एम.टॉप कल्चरल एम्बेसडर एवार्ड फॉर एक्सीलेन्स और नेशनल वीमेन एक्सीलेन्स एवार्ड से सम्मानित देवयानी को भारत के राष्ट्रपति द्वारा कला के क्षेत्र में भरतनाट्यम की अद्वितीय उपलब्धियों के लिये पदमश्री से अलंकृत किया गया। कल्चरल एम्बेसडर के भारत में पद्मश्री देवयानी भरतनाट्यम की कल्चरल रूप में प्रतिष्ठित हैं। उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अनेक पुरस्कारों और सम्मान से नवाजा जा चुका है।नई दिल्ली से चक्रधर समारोह में कार्यक्रम देने पहुंची देश की प्रख्यात कथक नृत्यांगना सुश्री माया कुलश्रेष्ठ ने सबका मन मोह लिया। उन्होंने 5 वर्ष की आयु में ही अपने पैरों में कथक के घुंघरू बांध लिए थे। गुरु श्रीमती डॉ.मोनिका श्रीवास से प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने विधिवत शिक्षा प्राप्त की। कथक में एमए के बाद अभिनय पक्ष की पुष्टता के लिए थिएटर भी किया। सामाजिक सरोकारों से जुड़े होने के कारण इन विषयों को भी उन्होंने अपने नृत्य में स्थान दी है। उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अनेकों सम्मान मिल चुके हैं। सुश्री माया कुलश्रेष्ठ देश-विदेश में 500 से ज्यादा कार्यक्रम दे चुकी हैं। केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठवले ने उन्हें शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के अंतिम प्रस्तुति में छत्तीसढिय़ां हीरो पद्मश्री अनुज शर्मा के छत्तीसगढ़ी लोक गायन को सुनने दर्शक दिल थाम के बैठे हुए थे। जैसे ही समारोह के मंच पर उनका आगमन हुआ वहां बैठें दर्शकों के तालियों की गडग़ड़ाहट कार्यक्रम स्थल पर गूंज उठा। अनूज शर्मा को देखने कल रात रामलीला मैदान ऐसा दिखाई दे रहा था कि मानों जैसे कि रायगढ़ शहर एवं आसपास क्षेत्र के लोग परिवार सहित उठकर समारोह स्थल पर आ गए है। पद्मश्री अनुज शर्मा ने समारोह में अपने चिरपरिचित अंदाज में पूरे जोश के साथ माते रहिबे माते रहिबे.. सास गारी देबे.. ननंद चुटकी लेबे, ससुराल गैंदा फूल... जैसे गीतों को गाकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। यह सिलसिला यूं ही समाप्त नहीं हुआ बल्कि दर्शकों की मांग पर भी उन्होंने छत्तीसगढ़ी गीतों को गाकर सुनाया। मैं तो तरस तरस मर जैहय.. तोर बिना मन नई लगे वो, मोर माया ला नई जाने हो... बने करे राम मोला अधरा बना... हाय रे दौना पान ... मोर संग चलौ जी जैसे विभिन्न छत्तीसगढिय़ा गीतों ने दर्शकों को झूमने को मजबूर किया।
- भिलाईनगर। स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरूवात 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक नगर निगम भिलाई क्षेत्र के सभी वार्डो में चलाया जायेगा। प्रमुख कार्यक्रम नेहरू नगर भेलवा तालाब में सबुह 7ः30 बजे प्रारंभ होगा। जिसमें प्रमुख रूप से स्वैच्छिक श्रमदान से प्रारंभ होकर स्वच्छता एवं वायु प्रदुषण शपथ ग्रहण, रैली, मानव श्रृंखला बनाई जायेगी। तत्पश्चात कचरा संग्रहण कार्य में लगी गाड़ियो को मुख्य अतिथि द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जायेगा।एक पेड़ माॅ के नाम पर्यावरण एवं शहर को हरा भरा स्वच्छ रखने के लिए पावर हाउस शासकीय आई.टी.आई में विशेष प्रकार के फलदार, फूलदार एवं छायादार वृक्षो को लगाने की शुरूवात होगी। इसमें सांसद, विधायक, महापौर, कलेक्टर, आयुक्त, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिको, सामाजिक कार्यकर्ता एवं वृक्ष मित्र से जुड़े सभी सहयोगियो की उपस्थिति में संपन्न होगा। स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम अन्वरत रूप से जनभागीदारी से चलते रहेगे। इस वर्ष का प्रमुख थीम है, सदैव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता यही प्रमुख आधार होगा।महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त अशोक कुमार द्विवेदी ने अधिक से अधिक संख्या में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आग्रह किये है। आईए हम सब मिलकर एक शुरूवात करे जिसके माध्यम से हमारा भिलाई स्वच्छ और सुन्दर बनेगा।
- रायपुर । ग्राम कुरूद ( मंदिर हसौद ) निवासी 54 वर्षीय बसंत मिश्रा का भोर बेला में आकस्मिक निधन हो गया । वे श्रीमती सुनीता उर्फ कंचन ( मायका # करही - टेकारी ) के पति , सचिन के पिता , स्वर्गीय खिलावन प्रसाद के पुत्र , प्रेमनारायण , हेमंत के अनुज भ्राता तथा करही - टेकारी वाले स्वर्गीय देवीप्रसाद उपाध्याय उर्फ परऊ महराज ( नुआपाडा , उड़ीसा ) के दामाद , कुबेर , स्वर्गीय जगन्नाथ व पोषण के बहनोई थे ।
-
रायपुर. छत्तीसगढ़ कैडर के भारतीय वन सेवा के अधिकारी वरुण जैन को ‘मानव-हाथी' संघर्ष रोकने के लिए कृत्रिम मेधा (एआई)-आधारित ‘ट्रैकिंग एवं अलर्ट' ऐप का इस्तेमाल करने के वास्ते ‘इको वॉरियर अवार्ड 2024' से सम्मानित किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गरियाबंद जिले में उदन्ती सीतानदी बाघ अभयारण्य (यूएसटीआर) के उपनिदेशक वरुण जैन को पिछले सप्ताह दिल्ली में एक कार्यक्रम में ‘‘संरक्षण के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के सर्वोत्तम उपयोग'' श्रेणी में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। जैन और यूएसटीआर की एक टीम ने वन प्रबंधन सूचना प्रणाली (एफएमआईएस) और वन्यजीव शाखा के सहयोग से ‘छत्तीसगढ़ हाथी ट्रैकिंग और अलर्ट' ऐप विकसित किया। वे फरवरी 2023 से अभयारण्य में ऐप का उपयोग कर रहे हैं।
जैन ने ‘पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा कि यह ऐप एक प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के रूप में कार्य करता है और हाथियों की उपस्थिति का पता चलने पर यह 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को फोन कॉल, एसएमएस और व्हाट्सऐप संदेशों के माध्यम से अलर्ट भेजकर सूचना देता है। - रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुस्लिम भाईयों सहित प्रदेशवासियों को पैगम्बर साहब के जन्मदिवस ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी है। इस पवित्र मौके पर उन्होंने देश-दुनिया में अमन-चैन और लोगों की खुशहाली की कामना की है।
- -3 दिवस में ही एनडीपीएस एक्ट के 5 और 90 आबकारी एक्ट के प्रकरण दर्ज-कुल 25 नशे के कारोबारी गए सलाखों के पीछेबिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कलेक्टर- एसपी कांफ्रेंस के दौरान सभी पुलिस अधीक्षकों को दिये गये निर्देश में कहा गया कि हर अपराध की जड़ में नशा मूल कारण है उसके उन्मूलन के लिए मादक पदाथों एवं अवैध नशे के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने सख़्त निर्देश दिए गए थे ।बिलासपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के नेतृत्व में सभी प्रकार के मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ हर स्तर पर कार्यवाही की गई है।नशे के इंजेक्शन, गांजा, अवैध शराब सभी पर चौतरफा प्रयास कर सभी का END TO END इन्वेस्टिगेशन कर इन कार्यों में संलिप्त अपराधियों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है।1) थाना तखतपुर में 854 नग नशे के (रेक्सोजेनिक एम्पुल) इंजेक्शन जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार ,आसूचना संकलन पर जानकारी मिली कि तखतपुर के ही अमित ठाकुर नशीला इंजेक्शन एम्पुल पड़रिया रोड में बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है जिस पर तखतपुर और Accu की टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया पुछताछ और उसके कार की चैकिंग में उसके पास से 54 नग रेक्सोजेसीक इंपुल जब्त किया गया, आरोपी से कड़ी पूछताछ में ही पता चला वह ये नशे के इंजेक्शन पथरिया निवासी महेंद्र सागर के द्वारा इसके पास पहुंचा जा रहा है और आज भी वह कुछ नशे के इंजेक्शंस (रेक्सोजेनिक एम्पुल) इसके पास लाने वाला है , पुनः एम्बुस लगाकर उस नशे के सप्लायर महेंद्र को भी घेराबंदी पकड़ा गया तथा बिक्री हेतु ले गए 300 नग नशे के इंजेक्शन और परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार तथा मोटरसाइकिल को जप्त कर अप.क्र.465/2024 धारा - 21, 22 नारकोटिक एक्ट कायम किया गया।उक्त आरोपी से पूछताछ में उसने ये नशे के इंप्यूल अपनी चाची ललिता सागर के पास से लाना बताया , तत्काल टीम तैयार कर बदरा ठाकुर थाना पथरिया अग्रिम कार्रवाई हेतु रवाना किया गया था, जो उक्त आरोपिया ललिता से लगभग 500 नग (रेक्सोजेनिक एम्पुल) जब तक कर आरोपीय की गिरफ्तारी की गई इस प्रकार इस प्रकरण में एंड END TO END इन्वेस्टिगेशन कर सारे चैनलों को ध्वस्त किया जा रहा है , विवेचना और पुछताछ के दौरान अभी और भी संदिग्धों का पता चल रहा है, पूरे प्रकरण की विवेचना में समस्त संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।इस प्रकरण में कुल 854 नग नशे के इंजेक्शंस एक स्विफ्ट कार, एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल कुल जुमला रकम 12,65,000 जब्त की गई है2) थाना रतनपुर क्षेत्र में 101.7 किलो गांजा पर प्रहारथाना रतनपुर में सरप्राइज चेकिंग के दौरान गौरेला पेंड्रा मार्ग में फारेस्ट बेरियर के पास बेरिकेट लगाकर वाहन चेकिग की जा रही थी, जिसमें एकदीगर राज्य पासिंग वाहन कार क्रमांक HR 51 AM 8554 स्वीफ्ट सफेंद रंग कार चालक द्वारा चेकिंग में गाड़ी ना रोक कर भाग गया , जिसे चेकिंग में लगे पुलिस स्टाफ द्वारा त्वरित रूप से पीछा करके घेराबंदी करके पकड़ा गया । जिसमें गाड़ी की डिक्की से खाकी कलर के टेप में लपटा 21 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल 101 कि.ग्रा. लगभग गांजा जब्त किया गया, जो कि आरोपी राजेश शर्मा पिता सोमनाथ शर्मा निवासी नीमका राजस्थान द्वारा, उडीसा से खरीद कर राजस्थान ले जाना स्वीकार किया हैं। प्रकरण में 101.7 कि.ग्रा.गांजा के साथ साथ घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग का स्वीफ्ट कार दीगर राज्य पासिग (HR 51 AM 8554)*एवं तीन मोबाइल , कुल मशरूका 21 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। प्रकरण का END to END इन्वेस्टीगेशन कर इसमें संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी ।इसके अलावा थाना तोरवा में 10 किलो गांजा सप्लाई करते पांच आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर अभी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।थाना चकरभाठा में 2 किलो गांजा जप्त कर दो आरोपियो की गिरफ्तारी की गई है, जिसमें अभी कार्यवाही की जा रही है।थाना मस्तूरी में 3 किलो गांजा जप्त कर एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।3) अवैध शराब पर प्रहार, 13 प्रकरणो में 365 लीटर अवैध शराब जप्त आबकारी एक्ट के कुल 90 प्रकरण दर्जजिले में विगत 3 दिनों में अवैध शराब कारोबारियों पर कड़ी कार्यवाही की गई है, जिले में अवैध शराब बेचने वालों एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के विरुद्ध 90 प्रकरण कायम किए गए।जिसमें थाना पचपेड़ी में तीन आबकारी एक्ट के प्रकरण में कल 184 लीटर अवैध शराब जब्त कर तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।थाना सीपत में दो प्रकरणों में कल 110 लीटर अवैध शराब जब्त कर चार आरोपियों के गिरफ्तारी की गई।थाना सिरगिट्टी में दो प्रकरणों में 32 लीटर शराब जब्त कर दो आरोपी की गिरफ्तारी की गई हैथाना कोटा में 22 लीटर शराब जब तक एक प्रकरण में एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई हैथाना मस्तूरी में तीन प्रकरणों में 17 लीटर शराब जप्त कर तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई हैनशे के खिलाफ आगे भी इस प्रकार के कार्यवाहियां जारी रहेंगी।
- -तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी विनम्र श्रद्धांजलिरायपुर, / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज उज्जैन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पूज्य पिता जी स्व. श्री पूनमचंद यादव के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर स्व. श्री पूनमचंद यादव जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की।
- रायपुर,। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू), भिलाई के तत्त्वावधान में शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस के निमित्त एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में जनजातीय समाज के ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान को सामने लाना है।कार्यक्रम का आयोजन रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती (5 अक्टूबर) और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती (15 नवंबर) को ध्यान में रखते हुए किया गया, जिसके अंतर्गत पूरे राज्य में 5 अक्टूबर से 15 नवंबर तक 40 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत, उनके सामाजिक मूल्यों और स्वतंत्रता आंदोलनों में महत्त्वपूर्ण भूमिका को समाज के सामने लाया जाएगा।इस कार्यशाला में राज्यभर के विभिन्न इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निकल एवं आईटीआई संस्थानों के समन्वयक एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा थे। मुख्य प्रशिक्षक एवं वक्ता के रूप में बस्तर से आए श्री रामनाथ कश्यप और सामाजिक कार्यकर्ता श्री वैभव सुरंगे ने जनजातीय समाज के ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक पहलुओं पर गहन प्रकाश डाला। कार्यक्रम स्थल पर जनजाति नायकों की सुंदर प्रदर्शनी भी लगाई गई जो विद्यार्थियों व प्राध्यापकों के बीच में आकर्षण का केंद्र रही।इस अवसर पर सीएसवीटीयू के कुलपति प्रो. एम. के. वर्मा, वनवासी विकास समिति के प्रांत अध्यक्ष श्री उमेश कच्छप, रजिस्ट्रार प्रो. अंकित अरोड़ा, शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.आर. खान, डॉ अनुराग जैन प्रांत सचिव वनवासी विकास समिति,टेक्निकल एजुकेशन के उप संचालक और राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन श्री राजीव शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनजाति छात्राओं द्वारा आकर्षक स्वागत नृत्य की प्रस्तुति भी की गई ।कार्यक्रम में सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग से बड़ी संख्या में अध्येताओं और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
-
-राज्य लोक निर्माण विभाग दोनों वार्डों में लगभग 3 करोड़ रूपये से अधिक के रोड कान्क्रीटीकरण कार्य कराएगा, लगभग सवा चार करोड़ के नए विकास कार्य शीघ्र कराये जायेंगे
रायपुर। रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने आज रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के तहत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 के अंतर्गत सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्रमांक 25 एवं 38 के क्षेत्र में कर्मा चौक रामनगर सहित विभिन्न 16 स्थानों में कुल लगभग 1 करोड़ 22 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से नवीन विकास कार्यो का श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर वार्ड नम्बर 24 के पार्षद एवं जोन 7 जोन अध्यक्ष श्री मनीराम साहू, वार्ड नम्बर 25 के पार्षद श्री भोलाराम साहू , पूर्व पार्षद श्री ओंकार बैस, नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 7 कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता श्री गोविन्द साहब बंजारे सहित गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवकों, अमजनों की बडी संख्या में उपस्थिति के मध्य कर्मा चौक रामनगर में भूमिपूजन करते हुए कार्यारंभ करवाते हुए शानदार सौगात दी. वहीं राज्य लोक निर्माण विभाग द्वारा रायपुर नगर निगम जोन 7 के तहत वार्ड नम्बर 24 एवं 25 के क्षेत्र में लगभग 3 करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृत लागत से नवीन रोड कांक्रीटिकरण के विकास कार्य शीघ्र करवाए जायेंगे. इसमें नगर निगम जोन 7 के माध्यम से वार्ड 24 में 55 लाख रूपये एवं वार्ड 25 में लगभग 67 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से नवीन विविध विकास कार्य शीघ्र करवाने रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने भूमिपूजन करते हुए कार्यरम्भ करवाया. इस तरह वार्ड 24 एवं 25 के क्षेत्र में सवा चार करोड़ रूपये से अधिक के नवीन विकास कार्य शीघ्र करवाए जायेंगे।रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्रमांक 24 एवं संत रामदास वार्ड क्रमांक 25 में जोन 7 जोन अध्यक्ष श्री मनीराम साहू, पार्षद श्री भोलाराम साहू, पूर्व पार्षद श्री ओंकार बैस एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड एवं संत रामदास वार्ड क्षेत्र क्षेत्र के रहवासी गणमान्यजनों सहित सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड नम्बर 24 के विभिन्न 6 स्थानों में 55 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, शेड निर्माण, सीसी रोड निर्माण कार्य, स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य हेतु नवीन विकास कार्यों को भूमिपूजन करते हुए कार्यारंभ करवाया,, वहीं संत रामदास वार्ड नम्बर 25 के विभिन्न 9 स्थानों में सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण कार्य, स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु लगभग 67 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से नए विविध विकास कार्यों को श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन सहित कार्यरम्भ करवाया.। रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने जोन नम्बर 7 के कार्यपालन अभियंता एवं सहायक अभियंता को सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्रमांक 24 एवं संत रामदास वार्ड क्रमांक 25 के क्षेत्र में स्वीकृति अनुसार सभी नवीन विकास कार्यो को स्थल पर तत्काल प्रारंभ करवाकर तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखकर प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये, वहीं रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने राज्य लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल स्वीकृत नए विकास कार्यों को नगर निगम जोन 7 के वार्ड नम्बर 24 एवं 25 में प्रारम्भ करके तय समय सीमा के भीतर प्राथमिकता से सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्तायुक्त तरीके से जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। -
-ग्राम उमरिया की गायत्री जैविक खेती और कृषि सखी का कार्य कर बनी लखपति दीदी
-खेतों में चला रही ट्रैक्टर, परिवार की बनी मजबूत ढालबिलासपुर / राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान योजना के जरिए स्व सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम उमरिया की श्रीमती गायत्री महर समूह से जुड़कर न केवल जैविक खेती कर लाभ कमा रही है , बल्कि कृषि सखी का कार्य कर दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कर रही है। मिलने वाले मानदेय से अब अपनी उच्च शिक्षा भी पूरी कर रही हैं। गायत्री का चयन छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट में विचार रखने के लिए भी किया गया था।बिल्हा के उमरिया गांव की रहने वाली श्रीमती गायत्री महर स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद मिली जानकारी से अब स्वयं जैविक खेती करती है, अपने खेतों में ट्रैक्टर चलाकर बुआई और खेती के अन्य काम करती है। इसके साथ ही गांव में कृषि सखी का कार्य भी कर रही है। गायत्री बताती हैं कि वह अन्नपूर्णा स्व सहायता और हरियाली आजीविका समूह से जुड़ी हैं। समूह से जुड़ने से पहले उनके भीतर इतना आत्म विश्वास नहीं था ,स्वयं की कोई पहचान भी नही थी लेकिन अब कृषि सखी के रूप में उन्हें पूरा गांव जानता है। स्व सहायता समूह के माध्यम से छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने विचार रखने का भी अवसर मिला जो उनके लिए गौरव की बात हैं। शादी के 7 वर्ष के बाद अब वह अपने कृषि सखी के रूप में कार्य के मानदेय के पैसों से अपना ग्रेजुएशन भी पूरा कर रही है। गायत्री कहती हैं कि बिहान योजना हम ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। योजना से जुड़कर अब मैं लखपति दीदी भी बन गई हूं।उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की योजना बिहान गांवो की महिलाओं के लिए वरदान बन रही है,जहां महिलाएं स्व सहायता समूहों के माध्यम से विभिन्न आजीविका गतिविधियों से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। - रायपुर / प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सोमवार 16 सितम्बर को कोरबा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है दोपहर 2 बजे निवास चारपारा कोहड़िया से निहारिका कोरबा में निजी कार्यक्रम में शामिल होकर दोपहर 3 बजे कोबरा के वार्ड क्रमांक 48 सेमीपाली बस्ती में खनिज एवं न्यास मद से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यो के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विकास कार्यो में शामिल वार्ड क्रमांक 47 जमनीपाली के.पी.एस स्कूल के पास से रमला देवी से होते हुए ग्राम सभा भवन के सामने तक नाली निर्माण पूर्ववास एवं गोपालपूर में कोसगई दाई प्रांगण चबुतरा में छत का निर्माण लागत राशि 7.99 लाख रूपए एंव वार्ड क्रमांक प्राथमिक शाला सेमीपाली में नवीन भवन का निर्माण कार्य लागत 13.64 लाख रूपए तथा वार्ड क्रमांक 53 तुलसी नगर स्वीपर मोहल्ला में पण्डाल निर्माण कार्य लागत 4.95 रूपए की स्वीकृत की गई है, जिसका भूमिपूजन करेगे . तत्पश्चात मंत्री श्री देवांगन शाम 4 बजे सेमीपाली कोरबा से प्रस्थान कर शाम 7 बजे राजधानी रायपुर लौट आएंगे।
- -दाई ओ दीदी ओ पढ़ना लिखना है जरूरी गीत ने बांधा समां-भोपाल की धरती पर छत्तीसगढ़ महतारी का वंदन-उल्लास की नवाचारी गतिविधियों पर शानदार प्रस्तुतिरायपुर /भोपाल में आयोजित उल्लास के रीजनल कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ के अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने हर कार्य में बेहतर प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जहां एक ओर नवाचारी गतिविधियों की बेहतर प्रस्तुति दी गई, जिसमें कठपुतली इत्यादि को संजोकर छत्तीसगढ की प्रदर्शनी लगाई गई। शिक्षार्थी व स्वयंसेवी शिक्षक ने चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहतर उपाय बताएं वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी छत्तीसगढ़ छाया रहा।भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती अर्चना शर्मा अवस्थी, एनसीईआरटी नई दिल्ली की एनसीएल प्रभारी प्रोफेसर उषा शर्मा राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण व राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद छत्तीसगढ़ के डायरेक्टर श्री राजेंद्र कुमार कटारा के कुशल नेतृत्व में दो दिवसीय उल्लास क्षेत्रीय सम्मेलन रीजनल कॉन्फ्रेंस NITTTR भोपाल में आयोजित कियागया। श्री कटारा ने छत्तीसगढ़ में उल्लास कार्यक्रम की प्रगति से संयुक्त सचिव श्रीमती अवस्थी को अवगत कराया। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण में उल्लास कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के द्वारा छत्तीसगढ़ में उल्लास में किए गए कार्यों एवं बेस्ट प्रैक्टिसेस को बताया। प्रस्तुतिकरण में साक्षरता चौक साक्षरता रथ साक्षरता ताली स्थानीय संसाधनों से पढ़ने के नए-नए तरीके के साथ यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम चरण में 10 लाख असाक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य दिया गया है, उसमें से 75 प्रतिशत नाम उल्लास पोर्टल में दर्ज कर लिया गया है।एससीईआरटी एससीएल प्रकोष्ठ प्रभारी डेकेश्वर प्रसाद वर्मा ने बताया कि उल्लास प्रवेशिका को छत्तीसगढ़ के परिप्रेक्ष्य में स्थानीय संदर्भ लोक संस्कृति, लोक कला को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य के 16 स्थानीय भाषाओं में उल्लास गीत पुस्तक एवं ऑडियो निर्माण किए गए है।छत्तीसगढ़ तथा अन्य प्रदेशों के सेल्फ टीचिंग लर्निंग मटेरियल स्टॉल लगाए गए थे । छत्तीसगढ़ का स्टॉल आकर्षक रहा ओर सभी अतिथियों ने किए गए कार्यों की सराहना की। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए यह क्षेत्रीय सम्मेलन विशेष रहा है रायपुर की जिला परियोजना अधिकारी डॉ कामिनी बावनकर के संयोजन में छत्तीसगढ़ की टीम ने सेल्फ टीचर लर्निंग मटेरियल को तैयार करके मंच पर बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। जिसकी सभी राज्यों ने प्रशंसा की। संचालक श्री कटारा के आतिथ्य में सांस्कृतिक संध्या के प्रतिभागियों को अंग वस्त्र एवं पौधा भेंट किया गया।भोपाल की धरती पर छत्तीसगढ़ महतारी का वंदन गीत पर शानदार नृत्य निर्जला धीवर, स्वयंसेवी शिक्षक एवं छत्तीसगढ़ के सरगुजा नृत्य हाय रे सरगुजा नाचे... गीत के नृत्य में, हेम धर साहू एवं ग्रुप ने सभी प्रतिभागियों को झूमने पर मजबूर किया । सांस्कृतिक संध्या मेंठछत्तीसगढ़ के बैगा संस्कृति व वेशभूषा से बीएड कॉलेज के छात्र अध्यापकों ने सभी को प्रभावित किया। छत्तीसगढ़ लोक संस्कृति के परिधान में साक्षरता के लिए किए गए कार्यों से लोग प्रभावित हुए और क्षेत्रीय सम्मेलन में अमिट छाप छोड़ी।छत्तीसगढ़ के स्वयंसेवी शिक्षकों, नव साक्षर, शिक्षार्थी ने साक्षर बनाने में आ रही चुनौतियो को बताते हुएठ उल्लास में किए गए कार्यों की सफलता की कहानी बताई। स्वयंसेवी शिक्षकों की नवाचारी गतिविधियां कठपुतली के माध्यम से ‘‘दीदी ओ दाई ओ पढ़ना लिखना है जरूरी........’’ जैसे गीतों के साथ स्वयं सेवी शिक्षकों, नव साक्षर, शिक्षार्थी में आत्मविश्वास बना रहा। शिक्षक तस्कीन खान ने बताया कि वह शिक्षार्थियों को कक्षा में जोड़ने के लिए मुस्लिम होने के बावजूद रामचरितमानस सुनाकर रामायण पढ़ने की ललक जगाकर शिक्षार्थियों को पढ़ने की ओर प्रेरित किया।जन जन साक्षर... जय अक्षर का संकल्प लेते हुए छत्तीसगढ़ की टीम ने अपनी उपलब्धियां से दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। लोगों ने कहा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।इस अवसर पर राज्य शिक्षा केंद्र के डायरेक्टर श्री हरजिंदर सिंह, शिक्षा मंत्रालय की सलाहकार सुनीता चौहान श्रीमती बानी बोरा, राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के नियंत्रक राकेश दुबे, सिद्धांत ज्योति, किरण खलको निर्जला धीवर, श्रुति तिवारी, शालिनी, प्रतिमा शिक्षार्थी एवं नव साक्षर सुमंती तिग्गा, धनराजी तिग्गा, श्यामापति का विशेष योगदान रहा।
- भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी किफायती आवास के अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई के डॉ बीआर अंबेडकर सर्व मांगलिक भवन, गौरव पथ बैकुंठ धाम भिलाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया जाएगा। यह मकान पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो गया है। जो प्रमुख रूप से सूर्य बिहार के पीछे खमरिया भिलाई, अविनाश मेट्रोपोलिस जुनवानी कोहका ,एवं स्वप्निल बिल्डर कुरूद में स्थित है । मोर मकान मोर आस घटक के 150 आवंटित हितग्राही, मोर जमीन मोर मकान घटक के 596 लाभार्थियों को प्रदान किया जाएगा। जिनके द्वारा केंद्र एवं राज्यांश की राशि प्राप्त कर स्वयं के द्वारा मकान निर्माण कर लिया गया है। उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हितग्राहियों को गृह प्रवेश प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। सभी हितग्राहियों के लिए वहां पर व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर नगर के सांसद, विधायक, महापौर, पाषर्दगढ़, आयुक्त उपस्थित रहेंगे ।कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। नगर निगम भिलाई द्वारा सभी हितग्राहियों को सूचित किया गया है। हिसग्रही अपने जमा राशि का कागज लेकर आएंगे, वहां पर उन्हें मकान प्रवेश का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा । समय का सब ध्यान रखेंगे। जनसंपर्क विभाग, नगर पालिक निगम भिलाई ।
- बिलासपुर /प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिले के विकासखंड बिल्हा में 78, कोटामें 80, मस्तूरी में 86, तखतपुर में 57 कुल 301 पदों में “आवास मित्र / समर्पित मानव संसाधन" की भर्ती किया जाना है। जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी ने बताया कि विज्ञापन जारी कर दिया गया है एवं जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सूचना पटल में चस्पा करा दिया गया है। इन पदों पर इच्छुक पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.) के नाम से दिनांक 18 सितंबर 2024 को सायं 05.30 बजे तक रजिस्टर्ड डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं। इस हेतु विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय के सूचना पटल एवं जिला बिलासपुर की वेब साईड www.bilaspur.gov.in पर देखा जा सकता है।रचना/
- बिलासपुर /अमर शहीद लांस नायक वीरेन्द्र कुमार कैवर्त के 18वें बलिदान दिवस पर ग्राम नरगोड़ा तहसील सीपत जिला बिलासपुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरिश चन्द्र तिवारी ,कल्याण संयोजक सूबेदार मेजर शिवेन्द्र नारायण पाण्डेय,थाना प्रभारी सीपत श्री नीलेश कुमार पांडेय के साथ स्थानीय पूर्व सैनिक संगठन ,जन प्रतिनिधि गण,परिवार जन और ग्राम वासियों ने शहीद लांस नायक वीरेन्द्र कुमार कैवर्त जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
- -भाव-भंगिमाओं और मुद्राओ ने किया रोमांचितरायगढ़/ / 39वां चक्रधर समारोह के नौवे दिन आज सांस्कृतिक संध्या में बिलासपुर की वेदिका शरण ने मंच पर भावभंगिमाओं मुद्राओ के साथ आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। रामलीला मैदान में आयोजित चक्रधर समारोह में आज कथक में वेदिका की सुंदर प्रस्तुति ने दर्शकों को आनंदित किया। उन्होंने संगीत की धुन में अपनी कलात्मक नृत्य की अभिनव प्रस्तुति दी। 10 साल की सुश्री वेदिका शरण 6 वर्ष की आयु से कथक नृत्य में निपुण है। इनकी गुरु शुश्री अंजली ठाकुर ( लखनऊ घराना) है।
- बिलासपुर, /छ.ग. डिग्री इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा भारत के सर्वोच्च इंजीनियर भारत रत्न सर मोक्षमुण्डम विश्वेश्रैया जी का जन्म दिवस अभियंता दिवस के रूप में मनाया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर, अध्यक्षता इंजीनियर बी.एस. चावला प्राचार्य जी.ई.सी. बिलासपुर, विशिष्ट अतिथि विधायक श्री धरमजीत सिंह, विधायकश्री सुशांत शुक्ला एवं विधायक इंजी. अटल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। लोक निर्माण विभाग के इंजी. बी.एस. कोराम मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग के इंजी. जे.आर. भगत मुख्य अभियंता, लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग के इंजी. संजय सिंह मुख्य अभियंता अतिथि के रूप में उपस्थित रहें।कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग से इंजी. के.के. पीपरी, प्रमुख अभियंता को उत्कृष्ट अभियंता एवार्ड से नवाजा गया। इंजी. जी.पी. पवार सेवानिवृत्त अभियंता को लाईफ टाईम एचीवमेंट एवार्ड से नवाजा गया है। जल संसाधन विभाग से इंजी. के.एस. गुरूवर जी मुख्य अभियंता को उत्कृष्ट अभियंता एवार्ड से नवाजा गया।इंजी. ए.के. सोमावार, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता को लाईफ टाईम एचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग से इंजी. संजय सिंह मुख्य अभियंता को उत्कृष्ट अभियंता एवार्ड से नवाजा गया एवं इंजी. ए.के. साहू सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता को लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। छ.ग. ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण से इंजी. सुनील नामदेव जी अधीक्षण अभियंता को उत्कृष्ट अभियंता एवार्ड से नवाजा गया एवं पंचायत ग्रामीण विकास विभाग से इंजी. राजेश कुमार देवांगन जो सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता को लाईफ टाईम एचीवमेंट एवार्ड से नवाजा गया है। इस अवसर पर मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
- -रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग-भिलाई में जल्द शुरू होगी ई-बस सेवा-नागरिकों को मिलेगी किफायती, भरोसेमंद और सुगम परिवहन की सुविधा – उप मुख्यमंत्री अरुण सावबिलासपुर.। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक परिवहन के लिए 240 ई-बसों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन बसों का संचालन राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग-भिलाई में किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन के ढांचे को दुरुस्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पीएम ई-बस सेवा योजना प्रारंभ की गई है। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर भारत सरकार द्वारा रायपुर के लिए 100, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग-भिलाई के लिए 50-50 तथा कोरबा के लिए 40 ई-बसें स्वीकृत की गई हैं।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने बताया कि सार्वजनिक परिवहन सेवा की इस अभिनव योजना में केंद्र सरकार द्वारा शहरों को बसों की खरीद तथा उनके संचालन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसका एक बड़ा हिस्सा शहरों में बस डिपो जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भी खर्च किया जाएगा। योजना के अंतर्गत तीन तरह की बसें स्टैंडर्ड, मीडियम और मिनी चलाई जाएंगी। विभिन्न राज्यों में शहरों की जनसंख्या के आधार पर बसों की संख्या निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि ई-बस सेवा प्रारंभ होने से छत्तीसगढ़ के शहरों में कम कार्बन उत्सर्जन से वायु गुणवत्ता में सुधार और पर्यावरण का संरक्षण होगा। कम ऊर्जा खपत और बेहतर ईंधन दक्षता के साथ ही नागरिकों को आरामदायक आवागमन की सुविधा सुलभ होगी।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि भारत सरकार की पीएम ई-बस सेवा योजना राज्यों को मिलने वाली केंद्रीय सहायता को पारदर्शिता और उनके प्रदर्शन से जोड़ने की कोशिश का हिस्सा है। इसे शहरों में मेट्रो के विकल्प या उसके सहयोगी साधन के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि लोगों को किफायती, भरोसेमंद और सुगम परिवहन की सुविधा मिले। योजना के तहत शहरों को जनसंख्या के आधार पर चार श्रेणियों में बांटा गया है। 20 लाख से 40 लाख तक की आबादी वाले शहरों को 150, दस से बीस लाख और पांच से दस लाख तक की आबादी वाले शहरों को 100-100 तथा पांच लाख से कम आबादी वाले शहरों को 50 ई-बसों की पात्रता है। इसके आधार पर रायपुर को 100 मीडियम ई-बसों, दुर्ग-भिलाई को 50 मीडियम ई-बसों, बिलासपुर को 35 मीडियम और 15 मिनी ई-बसों तथा कोरबा को 20 मीडियम एवं 20 मिनी ई-बसों की स्वीकृति प्राप्त हुई है।पीएम ई-बस सेवा योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार बसों का क्रय तथा संचालन एजेंसी का चयन भारत सरकार द्वारा किया जाएगा। एजेंसी को केंद्रीय सहायता सुनिश्चित किलोमीटर संचालन के आधार पर दी जाएगी। अगर बसें इससे कम किलोमीटर चलती हैं तो केंद्रीय सहायता उसी के अनुपात में कम हो जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा शहरों के प्रदर्शन के आधार पर पैसा दिया जाएगा। पीएम ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत हर तीन महीने में बसों के संचालन का हिसाब-किताब देना होगा। योजना की सामान्य शर्तों में यह भी शामिल है कि प्रोजेक्ट के तहत दिए जाने वाले पैसे का थर्ड पार्टी ऑडिट अनिवार्य होगा, ताकि पूरी पारदर्शिता रहे।
- - सुकमा के ग्राम एटकला में अंधविश्वास के कारण हुईं 5 हत्याएं.#अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने सुकमा के ग्राम एटकला में जादू टोना, टोनही के संदेह में 3 महिलाओं सहित 5 व्यक्तियों की निर्मम हत्या की कडी निंदा की है और टीवी आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है.डॉ दिनेश मिश्र ने कहा कहा जादू टोने का कोई अस्तित्व नही हैं .ग्रामीणों को अंधविश्वास में पड़कर कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए.डॉ दिनेश मिश्र ने कहा पिछले कुछ दिनों में टोनही /डायन के सन्देह में हत्या मारपीट ,प्रताड़ना की घटनाएं सामने आयी हैं सिर्फ अंधविश्वास ,जादू टोने जैसी भ्रामक मान्यताओं पर भरोसा कर किसी निर्दोष महिला एवं उसके परिवार पर हमला करने की घटनाएं, अनुचित है,दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए.समिति प्रवास कर प्रताड़ित परिवारों से मिलेगी और ग्रामीणों को जागरूक करेगी .डॉ. मिश्र ने कहा हर व्यक्ति की बीमारी,समस्या और उसके कारण अलग-अलग होते हैं जिनका समाधान सही चिकिसकीय उपचार ,तर्कसंगत उपाय से किया जा सकता है. बीमारियाँ अलग अलग कारणों से होती हैं संक्रमण होने से ,दुर्घटना होने,कुपोषण से व्यक्ति बीमार होता है संक्रमण भी विभिन्न बैक्टीरिया, वायरस ,फंगस से होता है ,तथाकथित जादू टोने ,से कोई बीमार नही हो सकता ,क्योंकि जादू टोने जैसी काल्पनिक मान्यताओं का कोई अस्तित्व ही नहीं है,इस लिए तथाकथित जादू टोने से ना ही कोई व्यक्ति किसी को भी मार कर सकता है, न ही किसी को परेशानी में डाल सकता हैं और न ही किसी व्यक्ति का किसी प्रकार से फसल आदि का कोई नुकसान कर सकता है ,जादू टोने ,टोनही, डायन की मान्यता सिर्फ अंधविश्वास है. जिसका का कोई अस्तित्व नहीं है ,और इस प्रकार के शक या सन्देह में किसी भी महिला को प्रताड़ित करना उसके व उसके परिवार के साथ मारपीट करना ,अग्निपरीक्षा लेना,,उसको जान से मारना अनुचित,क्रूर और अपराधिक है .ग्रामीणों को इस प्रकार के अंधविश्वास में नहीं पड़ना चाहिए .डॉ मिश्र ने प्रशासन मांग की है कि इस मामले में तुरंत कार्यवाही की जाए तथा आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अनुचित हरकत करने की चेष्टा ना कर सके.समिति इन सभी मामलों में ग्रामीणों से मिलेगी और जागरूक करेगी.डॉ. मिश्र ने कहा देश के अनेक प्रदेशों में डायन/ टोनही के सन्देह में प्रताडऩा की घटनाएँ आम है , जबकि कोई नारी टोनही या डायन नहीं हो सकती, उसमें ऐसी कोई जादुई शक्ति नहीं होती जिससे वह किसी व्यक्ति, बच्चों या गाँव का नुकसान कर सके। जादू-टोने के आरोप में प्रताडऩा रोकना आवश्यक है। अंधविश्वासों के कारण होने वाली टोनही प्रताडऩा/बलि प्रथा जैसी घटनाओं से भी मानव अधिकारों का हनन हो रहा है। जनजागरूकता के कार्यक्रमों से अंधविश्वास का निर्मूलन सम्भव है .डॉ .दिनेश मिश्र ,अध्यक्ष अंधश्रद्धा निर्मूलन समितिMob.9827400859


-copy.jpg)





.jpeg)








.jpg)






.jpg)
.jpg)

