- Home
- छत्तीसगढ़
- दुर्ग. माननीय उच्चतम न्यायालय, भारत द्वारा न्याय को जनसामान्य तक सुलभ, सरल एवं सहभागी स्वरूप में पहुँचाने की अभिनव पहल के अंतर्गत "समाधान समारोह, 2026" आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के समापन चरण में दिनांक 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य माननीय उच्चतम न्यायालय में लंबित प्रकरणों का आपसी सहमति, संवाद एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है, जिससे पक्षकारों को प्रभावी, मानवीय एवं सहज न्याय उपलब्ध हो सके।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा आमजन, अधिवक्तागण, पक्षकारों एवं समस्त हितधारकों से आग्रह किया गया है कि वे इस महत्त्वपूर्ण अभियान का अधिकतम लाभ उठाते हुए अपने लंबित प्रकरणों के समाधान हेतु सक्रिय सहभागिता प्रदान करें। विशेष लोक अदालत में पक्षकार अपनी सुविधा अनुसार प्रत्यक्ष रूप से अथवा वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित होकर विवादों के निराकरण की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।आवेदन की प्रक्रियाइच्छुक पक्षकार एवं अधिवक्तागण निर्धारित गुगल फार्म के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन लिंक माननीय उच्चतम न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in पर उपलब्ध है।गुगल फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026सहायता एवं जानकारी हेतु संपर्क - वन स्टाप सेंटर (वार रूम) इन-चार्ज समाधान समारोह (स्पेशल लोक अदालत) सम्पर्क 011-23112428, 011-23112528जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस सुवर्ण अवसर का लाभ उठाकर अपने प्रकरणों का त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें।--
- दुर्ग. जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक सांसद श्री विजय बघेल की अध्यक्षता में 06 मई 2026 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में विभिन्न विषयों पर विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण, दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण, दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सांसद आदर्श ग्राम योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी योजना, प्रधानमत्री कृषि सिंचाई योजना प्रति वृंद अधिक फसल, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन 2.0, प्रधानमंत्री आवास योजना (सभी के लिए आवास-शहरी), स्वच्छ भारत मिशन शहरी, राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, राष्ट्रीय गोकुल मिशन, डेयरी विकास के लिए राष्ट्रीय कार्यकम, एकीकृत बाल विकास योजना, बाल संरक्षण एवं सुख्क्षा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला संरक्षण एवं सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यकम, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण 1.0, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण 2.0, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम 2.0, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण-प्र.मं.पोषण (मध्यान्ह भोजन योजना), समग्र शिक्षा, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2.0, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना, सुगम्य भारत अभियान-एक्सेसिविलिटी इंडिया अभियान, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, डिजीटल इंडिया-सार्वजनिक इंटरनेट एक्सेस कार्यकम प्रत्येक ग्राम पंचायत (सीएससी) में सामान्य सेवा केन्द्र प्रदान करना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का कार्यान्वयन और ई-श्रम पोर्टल पर समीक्षा की जाएगी। बैठक में संबंधित विभाग के जिला प्रमुखों को उपस्थिति सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।--
- 0- - आम जनता की सुविधाओं पर फोकस, बिजली-पानी-आवास को प्राथमिकता0- जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशदुर्ग. स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज पीडब्ल्यूडी के सभाकक्ष में जिले में सुशासन तिहार की तैयारियों एवं विभागवार समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास, राशन कार्ड, खाद-बीज भंडारण, शिक्षा, स्वास्थ्य सिंचाई, विद्युत एवं पेयजल जैसी जनजीवन से जुड़ी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी रूप से अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना सुनिश्चित किया जाए।स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने आगामी 01 मई से प्रारंभ होने वाले सुशासन तिहार की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जनता को शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी विलंब के प्राप्त हो सके। साथ ही सभी अधिकारियों को पूर्ण जवाबदेही के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। जिले में प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री श्री यादव ने सभी विभागों के अधिकारियों को विस्तार से दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री श्री यादव ने जानकारी दी कि सुशासन तिहार को देखते हुए मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ सचिव समय-समय पर शिविरों में शामिल होंगे। इसके साथ ही विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर सीधे जनता से फीडबैक लिया जाएगा। प्रत्येक जिला मुख्यालय पर समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसमें प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा होगी।राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोरमंत्री ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में लंबित सभी राजस्व प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण किया जाए। विशेष रूप से जो प्रकरण निर्धारित समय सीमा से बाहर हो चुके हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाए।शिक्षा क्षेत्र में मॉडल स्कूल और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारीशिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए जिले में एक स्कूल को “मॉडल स्कूल” के रूप में विकसित करने की योजना पर काम करने को कहा गया। इसके अलावा आदर्श कन्या स्कूल में विद्यार्थियों को जेईई और नेट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के निर्देश दिए गए, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी बेहतर अवसर मिल सके।छात्रावासों का निरीक्षण और सुधारजिले में संचालित 34 छात्रावासों की स्थिति को लेकर मंत्री ने चिंता जताई और आदिवासी विकास आयुक्त को सभी छात्रावासों का व्यापक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावासों में भोजन, स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए और जहां भी कमी पाई जाए, उसे तत्काल दूर किया जाए।उचित मूल्य दुकानों में पारदर्शिता और राशन की उपलब्धताखाद्य विभाग को निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा कि जिन उचित मूल्य दुकानों का संचालन लंबे समय से एक ही व्यक्ति के पास है, उन्हें बदलकर पात्र नए लोगों को अवसर दिया जाए। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संचालित सभी दुकानों का नियमित निरीक्षण किया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी दुकान में तीन महीने का राशन स्टॉक से कम न हो, और यदि कहीं कमी है तो तत्काल पूर्ति की जाए।स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देशस्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हों, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही जनपद सीईओ को निर्देश दिए गए कि गांवों में बीपी (ब्लड प्रेशर) और शुगर की नियमित जांच के लिए अभियान चलाया जाए, जिससे समय रहते बीमारियों की पहचान हो सके।मनरेगा के तहत व्यापक पौधारोपण अभियानमनरेगा योजना के अंतर्गत मंत्री ने जून माह से पहले अधिक से अधिक पौधारोपण करने के निर्देश दिए। इसके लिए वनमण्डाधिकारी को भूमि चिन्हांकित कर तैयारी शुरू करने को कहा गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान भविष्य में जल संकट से निपटने में सहायक होगा और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने पर जोरकृषि विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने सोसायटियों में खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने किसानों को अरहर, तिवरा और चना जैसी कम पानी में होने वाली फसलों की खेती के लिए प्रेरित करने और इसके लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। तालाबों और मेड़ों के किनारे अरहर लगाने को बढ़ावा देने की बात कही गई। साथ ही किसानों को आधुनिक खेती तकनीकों का प्रशिक्षण देने और सब्जी उत्पादन को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि जिले की 19 नई सोसायटियों में बीज की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।विद्युत व्यवस्था के विस्तार के निर्देशऊर्जा विभाग को निर्देशित करते हुए मंत्री ने मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत सर्वे कराने को कहा। जहां भी बिजली के पोल या अन्य अधोसंरचना की आवश्यकता है, वहां तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए, ताकि सभी क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।मंत्री श्री यादव ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि योजनाओं का क्रियान्वयन केवल कागजों या आंकड़ों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर योजना का असर जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही से विकट स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।बैठक में जिपं. अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, दुर्ग जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री दीपेश कपिल, अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, नगर निगम भिलाई आयुक्त श्री राजीव पाण्डेय, नगर निगम दुर्ग आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल, नगर निगम भिलाई चरोदा आयुक्त श्री दशरथ राजपूत, नगर निगम रिसाली आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, एसडीएम पाटन श्री लवकेश ध्रुव, एसडीएम धमधा श्री सोनल डेविड, एसडीएम श्री उत्तम ध्रुव, सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सीईओ सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
- 0- जेएसजेबी पोर्टल में एंट्री की विभागवार समीक्षा कीबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जल संचय, जन भागीदारी अभियान 2.0 के कार्यों की प्रगति के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर पूर्ण, प्रगतिरत एवं प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जेएसजेबी पोर्टल में जल संचय, जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत पूर्ण कार्यों के एंट्री के संबंध में विभागवार जानकारी ली गई। श्रीमती मिश्रा ने सभी विभाग प्रमुखों को 31 मई के पूर्व अधिक से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण कर जेएसजेबी पोर्टल में उनका शत प्रतिशत एंट्री करने के निर्देश भी दिए। बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष पेंद्रो, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग श्री पीयूष देवांगन सहित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने बारी-बारी से विभागवार निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगतिरत एवं पूर्ण जल संरचनाओं के निर्माण के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खनिज, नगरीय प्रशासन, सहकारिता आदि विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप जल संरचनाओं के निर्माण एवं उनके एंट्री कार्य के संबंध में जानकारी ली। श्रीमती मिश्रा ने इन सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा कर जेएसजेबी पोर्टल में अनिवार्य रूप से एंट्री करने के निर्देश दिए।
- फाइल फोटो
0- अवैध परिवहन करते पाए जाने पर वाहनों को किया गया जब्तबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिला खनि अधिकारी श्री प्रवीण चंद्राकर ने बताया कि 30 अप्रैल 2026 को खनिज विभाग की टीम के द्वारा गुण्डरदेही विकासखण्ड का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करते पाए जाने के कारण कुल 05 ट्रेक्टर मय ट्रॉली को जब्त किया गया है। जिसमें 03 ट्रेक्टर मय ट्रॉली को थाना आरक्षी केन्द्र गुण्डरदेही एवं 02 ट्रेक्टर मय ट्रॉली को थाना आरक्षी केन्द्र अर्जुन्दा की अभिरक्षा में रखा गया है। प्रकरण में नियमानुसार खान व खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत् कार्यवाही की जाएगी एवं भविष्य में भी खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।-- - बालोद. मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की तिथि 10 मई 2026 निर्धारित की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि विद्यार्थी प्राक्चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए 01 मई से 10 मई तक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। उन्होंने बताया कि कक्ष में ओएमआर भराने का समय 09.30 बजे तथा परीक्षा प्रारंभ एवं समाप्ति का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक निर्धारित है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी प्राक्चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र अथवा प्रवेश पत्र के संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त कर सकते हैं।--
- बिलासपुर. /जिले में महिला उद्यमियों को बाजार से जोड़ने, उनके उत्पादों की बिक्री और ब्रांडिंग को मजबूत करने तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बाजार विस्तार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खपरी तखतपुर में मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस (एमडीए) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की सदस्यों तथा महिला संचालित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बाजार विकास सहायता योजनाओं, प्रदर्शनी व मेलों में भागीदारी, ब्रांडिंग, पैकेजिंग सुधार और डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से व्यवसाय विस्तार के लिए सक्षम बनाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर तखतपुर शशांक शर्मा, पीआरपी संतोषी रजवाड़े एवं सुनीता कश्यप द्वारा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिला उद्यमिता आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक परिवर्तन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि एमडीए जैसी योजनाएं महिला उद्यमियों को बड़े बाजारों तक पहुंच बनाने में सहायक सिद्ध हो रही हैं।कार्यशाला में प्रतिभागियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस योजनाएं, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के मेलों/प्रदर्शनी में भागीदारी की प्रक्रिया, उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और लेबलिंग, गुणवत्ता प्रमाणन एवं मानकीकरण, बी2बी और बी2सी मार्केट लिंकज, ई-कॉमर्स एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिक्री, सरकारी सहायता एवं अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया, विशेषज्ञों ने सफल महिला उद्यमियों के उदाहरण साझा करते हुए प्रतिभागियों को व्यावहारिक सुझाव दिए। साथ ही उनकी जिज्ञासाओं का समाधान कर उन्हें आगे की कार्ययोजना बनाने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।कार्यक्रम में जिलेभर से 30 महिला उद्यमियों, एसएचजी प्रतिनिधियों एवं महिला संचालित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को प्रेरणादायक एवं उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर एएफसी इंडिया लिमिटेड से इफ्तेखार एवं यूनुस भी उपस्थित रहे। अंत में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम एवं एएफसी इंडिया लिमिटेड द्वारा सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।--
- 0- ग्राम दुधली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में आयोजित होगी परीक्षा0- जिले में परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण, परीक्षा केन्द्र में 03 घण्टा पूर्व परीक्षार्थियों की उपस्थिति अनिवार्यबालोद. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट परीक्षा 2026 रविवार, 03 मई 2026 को आयोजित किया जा रहा है। बालोद जिले में नीट परीक्षा के आयोजन हेतु 02 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इसके अंतर्गत जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली में स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय दुधली में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि नीट परीक्षा 2026 रविवार 03 मई 2026 को दोपहर 02 से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएगी।अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री अजय किशोर लकरा ने बताया कि नीट परीक्षा में शामिल होने के लिए बालोद जिले से कुल 462 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। उन्होंने बताया कि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में नीट परीक्षा के सफल आयोजन एवं परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। इसके अलावा जिले के दोनों परीक्षा केन्द्रों में सुरक्षा, पेयजल, बिजली की समुचित आपूर्ति की व्यवस्था के अलावा स्वास्थ्य सुविधा एवं यातायात आदि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के 03 घण्टे पूर्व संबंधित परीक्षा केन्द्रों में उपस्थित होना अनिवार्य है। जिससे कि समय पर परीक्षार्थियों का रजिस्ट्रेशन एवं बॉयोमेटिक प्रक्रिया पूरी की जा सके। श्री लकरा ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट परीक्षा 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किया गया है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एनटीए की वेबसाईट से डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) और उस पर चिपकाई गई पोस्टकार्ड साइज फोटो एवं कोई भी एक मूल वैध फोटो पहचान पत्र के अंतर्गत पैनकार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, राशन कार्ड, छात्र आईडी आदि एवं 02 पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ लाना अनिवार्य है।श्री लकरा ने परीक्षार्थियों को अपने साथ परीक्षा केन्द्र में लाने से वर्जित सामग्रियों के संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्राॅनिक्स गैजेट्स, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों ले जाने की बिल्कुल भी अनुमति नही होगी। इसके अलावा परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार की आरनॉमेन्टल, ज्वेलरी इत्यादि ले जाने की अनुमति नही दी जाएगी। इसके अलावा परीक्षार्थियों को पतले तलवे वाली चप्पले पहनने होगी, जूते पहनकर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नही दी जाएगी। जारी किए निर्देशों के आधार पर लड़का एवं लड़की दोनों को हाफ स्लीव्स यानी आधी बाजे वाले कपडे पहनने होगें, फुल स्लीव्स पहन कर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को केवल हल्के कलर के ही कपड़े पहनकर आने को कहा गया है। किसी भी स्थिति में डार्क कलर के कपडे पहनकर परीक्षा केन्द्र में नही आने की समझाईश भी दी गई है।जिला प्रशासन द्वारा नीट परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले जिले के सभी परीक्षार्थियों से प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अनुकूल वेशभूषा के साथ ही परीक्षा केन्द्र में आने का अनुरोध किया गया है। जिससे कि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना।--
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के 07 कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक सम्मान समारोह आयोजित कर शाल और श्रीफल देकर विदाई दी गई। यह आयोजन निगम सभागार कक्ष में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अभियंता अजीत कुमार तिग्गा एवं जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे और अन्य अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी दीर्घकालिक सेवा के लिए धन्यवाद दिया और उनके योगदान की सराहना की। सेवानिवृत्त कर्मचारियों शशिभूषण मोहंती सहायक ग्रेड-03, नियाज शाह, केशव राम साहू, मातादीन वाहन चालक, प्रमोद अग्रवाल एवं गंगा प्रसाद चौहान पम्प सहायक, सुजनम्मा सफाई कामगार ने अपने कार्यकाल के दौरान निगम के विभिन्न विभागों में अहम भूमिका निभाई। समारोह में मुख्य अभियंता अजीत कुमार तिग्गा ने कहा, इन कर्मचारियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से नगर निगम के कार्यों को सराहनीय ढंग से पूरा किया। आज हम उन्हें सम्मानित कर गर्व महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर निगम के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ कुछ यादगार पल साझा किए और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। विदाई समारोह के दौरान सभी कर्मचारियों ने एक दूसरे के साथ मिलकर उनकी सेवा और काम के अनुभवों पर चर्चा की, जो निगम के कार्यों के लिए अमूल्य योगदान रहे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के 66 एमएलडी जलशोधन संयंत्र के ।ठ ैूपजबी यार्ड एवं एवं सबस्टेशन का निरीक्षण विद्युत मण्डल द्वारा किया गया है, जिसमें आवश्यक संधारण किया जाना है। उक्त संधारण कार्य विद्युत मण्डल के सहायोग से किया जाना है। संधारण कार्य के लिए 5ः00 घंटे शट डाउन की आवश्यकता है। संधारण कार्य दिनांक 3 मई 2026 रविवार को कराया जाना है। जिसके कारण रविवार दिनांक 3 मई 2026 को प्रातः 6ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक 66 एमएलडी जलशोधन संयंत्र पूर्णतः बंद रहेगा। जिससे दिनांक 4 मई 2026 को निगम भिलाई क्षेत्र के खम्हरिया, नेहरू नगर, फरीद नगर एवं निगम रिसाली क्षेत्र के नेवई, रूवाबांधा, रिसाली में आंशिक रूप से जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। दिनांक 4 मई 2026 की शाम तक सभी जलागार से जलप्रदाय किया जा सकेगा।--
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-4 खुर्सीपार क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर सिवरेज लाईन से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा प्रस्तावित कार्यों को समय पर प्रारंभ कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।निगम आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 42 गौतम नगर में निर्माणाधीन सिवरेज लाईन का अवलोकन किया। कुछ स्थानों पर पाइप लाइन नागरिकों के घरों के समीप से गुजरने पर संबंधित रहवासियों को समझाइश दी गई। इसी प्रकार वार्ड 43 गुरु घासीदास नगर से जलाराम चौक तक प्रस्तावित सिवरेज लाईन संधारण कार्य के लिए स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भगत सिंह चौक, शिव मंदिर स्थित केनाल रोड पर चल रहे सिवरेज पाइप लाइन संधारण कार्य का भी अवलोकन किया गया। आयुक्त ने कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही हथखोज रोड के किनारे रिक्त स्थल का सौंदर्यीकरण करते हुए पेवर ब्लॉक लगाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, उप अभियंता चंद्रकांत साहू, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, स्वच्छता निरीक्षक अतुल यादव एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।--
- 0- ‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान जारी, बिना लेबल वाले उत्पादों का स्टॉक नष्टबिलासपुर. कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में संचालित ‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान के तहत आज औषधि निरीक्षकों की तीन टीमों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कॉस्मेटिक विक्रय संस्थानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में औषधि निरीक्षक श्री सुनील पंडा, श्रीमती सुमन लता कंवर, श्री अश्विनी कुमार, श्री आशीष पांडे एवं श्रीमती कामेश्वरी पटेल शामिल थे।टीम द्वारा तखतपुर, गनियारी, चकरभाठा, पौंडी, बोदरी एवं बेहतराई-सरकंडा क्षेत्र में कुल 21 कॉस्मेटिक विक्रय संस्थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में भंडारण व्यवस्था की जांच की गई तथा खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेखों का परीक्षण किया गया। कई प्रतिष्ठानों में क्रय बिल संधारण एवं नियमों की जानकारी का अभाव पाया गया, जिस पर संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण टीम ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कॉस्मेटिक उत्पादों की खरीद-बिक्री केवल पक्के बिल के माध्यम से की जाए तथा ऐसे उत्पाद ही विक्रय किए जाएं, जिन पर बैच नंबर, निर्माण तिथि, अवसान तिथि एवं निर्माता की जानकारी स्पष्ट रूप से अंकित हो। जांच के दौरान किसी भी संस्थान में एक्सपायरी उत्पाद नहीं पाए गए, जो संतोषजनक स्थिति रही। वहीं, 06 दुकानों में उचित लेबलिंग नहीं पाए जाने वाले कॉस्मेटिक उत्पादों के स्टॉक को मौके पर नष्ट कराया गया।सहायक औषधि नियंत्रक श्री भीष्म देव सिंह ने कहा कि सुरक्षित उत्पादों के उपयोग के लिए आम नागरिकों को भी जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि ऐसे किसी भी कॉस्मेटिक उत्पाद की खरीद न करें, जिसमें अवसान तिथि, निर्माता अथवा बैच नंबर का उल्लेख न हो। जिले में यह अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।--
- 0- कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सभी अभ्यर्थियों से धैर्य, आत्मविश्वास एवं शांत मन से परीक्षा में शामिल होने की अपील कीबालोद. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने नीट परीक्षा में शामिल होने वाले जिले के सभी अभ्यर्थियों से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बिना किसी घबराहट के पूरे आत्मविश्वास, धैर्य एवं शांत मन से परीक्षा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने परीक्षार्थियों को खुद पर विश्वास रखते हुए बिना किसी तनाव के परीक्षा में शामिल होने को कहा है। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि परीक्षाएं केवल स्मृति की नही, बल्कि आपके धैर्य की भी परीक्षा होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को शांत मन से खुद पर विश्वास करते हुए प्रश्नों को हल करने की समझाईश दी है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी के साथ मेहनत करने से परीक्षार्थी को उनका फल अवश्य मिलता है। श्रीमती मिश्रा ने नीट परीक्षा में शामिल होने वाले जिले की सभी विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य एवं परीक्षा में उनकी सफलता की कामना की है।कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले के सभी परीक्षार्थियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार 03 घण्टा पूर्व परीक्षा केन्द्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने एवं ड्रेस कोड सहित नीट परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु जारी किए गए दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा है। उन्होंने सभी पालकों से भी अपने बच्चों को प्रोत्साहित करने एवं किसी भी प्रकार के मानसिक दबाव से मुक्त रखने के अलावा परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में पहुँचाने की भी अपील की है।
- 0- डौण्डीलोहारा एवं गुण्डरदेही के खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देशबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आम नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित लाभ दिलाने हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने बुधवार, 29 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कामकाज की गहन समीक्षा की। संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के कार्य की प्रगति संतोषप्रद नही पाए जाने पर विकासखण्ड डौण्डीलोहारा एवं गुण्डरदेही के खण्ड चिकित्सा अधिकारियों के अलावा वीईटीओ एवं बीपीएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।इसके अलावा उन्होंने अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अपेक्षित उपलब्धि नही करने वाले सीएचओ एवं आरएचओ के साथ-साथ शून्य प्रसव वाले स्वास्थ्य केन्द्रों के कर्मचारियों की भी वेतन रोकने की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के अलावा व्यवस्था में सुधार होने तक उनके वेतन पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में श्री चंद्रवंशी ने कहा कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ सुनिश्चित कराना शासन की विशेष प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जाएगी। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जेएल उइके, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आशुतोष शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा बीएमओ, बीपीएम एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में श्री चंद्रवंशी ने पिछले बैठक के पालन प्रतिवेदन पर की गई कार्यवाही के अलावा टीकाकरण, परिवार नियोजन, कुष्ठ रोग उन्मुलन, डायलिसिस कार्यक्रम, टीबी उन्मुलन, तंबाकु नियंत्रण कार्यक्रम, सिकलसेल, एनीमिया, मलेरिया जांच के अलावा स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के आधार बेस्ड उपस्थिति आदि के संबंध में विस्तृत समीक्षा की।
- 0- विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश0- र-अभिलेखों का शीघ्र निर्माण करने तथा आरबीसी 6/4 के प्रकरणों के त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहाबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को आम जनता के राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे कि आम जनता को राजस्व संबंधी समस्याओं के निपटारा के लिए किसी भी प्रकार परेशानी का सामना न करने पड़े। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में विभाग के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अधिकार अभिलेखों का शीघ्र निर्माण करने तथा आरबीसी 6/4 के प्रकरणों के त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री नूतन कंवर सहित संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधहुर्ष के अलावा सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अनुविभाग एवं तहसीलवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत आम जनता के राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की। इसके लिए उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार के सफल आयोजन हेतु संबंधित अनुविभाग के एसडीएम को नोडल अधिकारी तथा तहसीलदारों को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इनके दिशा-निर्देशन में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन एवं सुशासन तिहार से संबंधित अन्य सभी कार्यों का सम्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को सभी तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों में शामिल होने वाले आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए।--
- 0- मई को आयोजित इस शिविर में दिव्यांगजनों का बनाया जाएगा मेडिकल बोर्ड प्रमाण पत्र, दिव्यांगजनों को शिविर स्थल तक लाने ले जाने सहित भोजन इत्यादि की संपूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगीबालोद. शासन तिहार 2026 के अंतर्गत बालोद जिले में आयोजित की जाने वाली जनसमस्या निवारण शिविर का आगाज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पिनकापार से किया जाएगा। ग्राम पिनकापार में 04 मई को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम पंचायत पिनकापार सहित आसपास के 20 ग्राम पंचायतों के हितग्राही एवं ग्रामीण उपस्थित होंगे। राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में आयोजित होेने वाले सभी जनसमसया निवारण शिविरों की भाँति 04 मई को पिनकापार में आयोजित शिविर में भी दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ शिविर में उपस्थित जिला मेडिकल बोर्ड के सदस्यों के द्वारा मेडिकल बोर्ड प्रमाण पत्र बनाने की भी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान शिविर में दिव्यांगजनों के नवीन दिव्यांगता प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र का नवीनीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड भी बनाए जाएंगे। इसके साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी तथा दिव्यांगता पेंशन हेतु फार्म भी भराए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि दूरस्थ ग्रामों में निवासरत् दिव्यांगजन को शिविर में लाने ले जाने हेतु वाहन व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा शिविर स्थल पर दिव्यांगजनों के लिए नाश्ता, भोजन एवं पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। इस संबंध में आवश्यक जानकारी समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी श्री विकास कुमार देवांगन के मोबाईल नंबर 77729-90076 से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
- 0- चार डिब्बा सफाई प्रणाली की जानकारी दी और उसका पालन कर शहर को स्वच्छ बनाने सहभागी बनने की अपीलरायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम जोन 1 क्षेत्र में जोन स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन की उपस्थिति में तेलगु वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की जानकारी देते हुए स्वच्छता को लेकर जागरूक बनाया. जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने तेलगु वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों को दिनांक 1 अप्रैल 2026 से प्रभावशील नवीन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के अंतर्गत चार डिब्बा सफाई प्रणाली की जानकारी दी और इसका नियम पालन कर रायपुर शहर को स्वच्छ राजधानी शहर बनाने सहभागी बनने की अपील की. चार प्रकार के कूड़े गीला, सूखा, विशेष देखभाल कूड़ा, सेनेटरी कूड़ा को चार डस्टबिन में पृथक - पृथक रखकर सफाई मित्र को सफाई वाहन में देने की अपील नगर निगम जोन 1 स्वास्थ्य विभाग की ओर से जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने तेलगु वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों से की है.--
- 0- यह अब पता लग गया है कि शहर में अव्यवस्था फैलाने पर टीम प्रहरी करेगी कार्यवाही: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह0- टीम प्रहरी की निरंतर कार्यवाही से यातायात हो रहा सुगम, बन रही व्यवस्थाः नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीपरायपुर. जिला प्रशासन एवं नगर निगम रायपुर द्वारा श्रमिक दिवस के पूर्व संध्या पर टाउन हॉल में टीम प्रहरी के सदस्यों का सम्मान किया गया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि टीम प्रहरी कार्य के प्रति समर्पण, ईमानदारी और मेहनत की मिसाल है। इस टीम के सदस्यों ने जो सवा साल में अपनी भूमिका निभाई है वह प्रशंसनीय है। आज यह राजधानी का व्यवस्थित बनाए रखना इनकी पहचान बन चुकी है। यह सम्मान उनकी कार्याें का सम्मान है जो सभी के लिए एक प्रेरणा है।इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि हमारी टीम प्रहरी की महिलाएं लगातार अतिक्रमण हटाने का कार्य कर रही हैं। लोगों को यह पता चल गया है कि अगर गलत काम किया अर्थात् अतिक्रमण या अव्यवस्था हो तो टीम प्रहरी आकर कार्यवाही कर देगी। आज हम सभी टीम प्रहरी के सदस्यों का सम्मान कर रहे हैं यह हम सब के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि आज टीम प्रहरी को सवा साल हो गए हैं लेकिन जिले से आज तक इनकी एक शिकायत नहीं आई कि यह लोग कोई भी गलत कार्य कर रहे हैं।टीम प्रहरी में श्रीमती कविता नायक, कु. कहकशां परवीन, श्रीमती कांता निहाल, श्रीमती सुकांति सिक्का, श्रीमती बिंदिया नाग, श्रीमती विमला ताण्डी, श्रीमती मंजु आमदे, श्रीमती पिंकी निहाल, श्रीमती रोमा मेरी अरोरा, श्रीमती कल्पना बघेल, श्रीमती गौरी साहू, श्रीमती गौतमा मेश्राम, श्रीमती डॉली भिवंडे, श्रीमती पूर्णिमा बघेल, श्रीमती छुनकी हरपाल, कु. तुलिका कौशल, कु. ममता भिवंडे, श्रीमती लता ताण्डी, श्रीमती समीमा बेगम तथा श्रीमती संतोषी सोनी, लोकेश्वर शर्मा, उमंग, मोहित कुमार, दिलेश्वर यादव, गंगेश कुमार, जितेन्द्र चतुर्वेदी, दुर्शन दास, संजय महिलांग, चन्द्रभूषण जंघेल, सोहन धीवर, मोहन सिक्का, दुर्गाप्रसाद विश्वकर्मा, सुबल साहू, छबी राम यादव, मधुसुदन बारिक, तेजराम बरिहा, भुषण रावत, दिलीप कुमार, यशवंत, महेश वर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा, उदय निषाद, तुषार यादव, गौरव एवं विशाल जगत शामिल हैं।टीम प्रहरी के बारे में निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने बताया कि टीम प्रहरी में 30 महिलाएं एवं 30 पुरूष शामिल है। उन्होंने बताया कि अवैध अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण कार्य को हटाने का कार्य करते हैं एवं अब तक टीम द्वारा 55 लाख रूपए की वसूली की गई है, आरडीए की करीब 50 करोड़ रूपए की भूमि को कब्जा मुक्त कराया है।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।--
- 0- 12 हजार से अधिक पुस्तकें दान दी जा चुकी हैरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण बनती जा रही है। इस पहल के माध्यम से लोग स्वेच्छा से पुस्तकें और इलेक्ट्रोनिक्स गैजेट दान कर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में योगदान दे रहे हैं।इसी क्रम में आज सहायक शिक्षक श्रीमती सोनिया शुक्ला ने इतिहास, विज्ञान, गणित और प्रतियोगी परीक्षाओं की 25 पुस्तकें जिला प्रशासन को दान कीं।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उनके इस सराहनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास से जरूरतमंद एवं प्रतिभावान अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।श्रीमती शुक्ला ने बताया कि उन्हें इस योजना की जानकारी विभागीय बैठक के माध्यम से मिली। उन्होंने कहा कि समाज के लिए कुछ सकारात्मक करने की भावना से उन्होंने पुस्तक दान का निर्णय लिया। उन्हें खुशी है कि इन पुस्तकों से जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।उल्लेखनीय है कि स्मृति पुस्तकालय योजना के तहत अब तक 12 हज़ार पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दान किए जा चुके हैं। इन संसाधनों का लाभ लेकर अनेक विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नई दिशा दे रहे हैं।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे भी इस पुनीत पहल से जुड़कर ज्ञान के दान में भागीदार बनें और युवाओं के सपनों को साकार करने में सहयोग दें। पुस्तक अथवा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दान करने के इच्छुक नागरिक श्री प्रभात सक्सेना (94060 49000) एवं श्री केदार पटेल (94255 02970) से संपर्क कर सकते हैं।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विधायक श्री अनुज शर्मा, विधायक श्री इंद्र कुमार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।--
- रायपुर. हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम लाने वाले शासकीय स्कूल के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आज टाउन हॉल में सम्मान किया गया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में शामिल सभी उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और शिक्षकों को भी बधाई दी।कलेक्टर ने कहा कि आज हम सभी मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर रहे हैं, जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कर जिले का नाम रौशन किया है, ये हमारे जिले के गौरव हैं। कलेक्टर ने कहा कि मिशन उत्कर्ष के तहत एक कार्ययोजना बनाई गई थी। जिसकी अपेक्षाकृत बेहतर परिणाम मिले। इसके लिए शिक्षकगण बधाई के पात्र हैं। आशा है कि आने वाले समय में इससे भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
- 0- मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने किया प्रोजेक्ट वंदन की शुरूआतरायपुर. जिला प्रशासन रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रोजेक्ट वंदन की शुरूआत की गइ है। इसके तहत टाउन हॉल में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आज सेवानिवृत्त होने वाले सभी शासकीय कर्मचारियों को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने श्रीफल, शॉल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही तत्काल उनके सभी सत्वों का आज ही भुगतान किया गया।इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी शासकीय कर्मचारी सदैव प्रशासन की सेवा करते हैं उनके पूरे सेवाकाल की समाप्ति पर सहसम्मान विदाई हो इसके लिए प्रोजेक्ट वंदन की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि अब से किसी भी विभाग के कर्मचारी रिटायर होंगे, उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि रिटायरमेंट के पश्चात् अपने पेंशन तथा अन्य सत्वों के भुगतान के लिए भटकना पड़ता है, इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन लेकिन जिला प्रशासन ने प्रोजेक्ट सेकेण्ड इनिंग की शुरूआत की गई है। सेवानिवृत्ति के पश्चात् अधिकारी व कर्मचारी अपना समय शिक्षण या अन्य कार्यों देकर सहभागी हो सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि अब से किसी भी शासकीय कर्मचारी को रिटायरमेंट के पश्चात् पेंशन संबंधि किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो संबंधित विभाग के डीडीओ एवं संबंधित अधिकारी को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
- 0- सिल्क समग्र-2 योजना अपनाकर हितग्राही बनें आत्मनिर्भररायपुर. केंद्र सरकार की “सिल्क समग्र-2” योजना के तहत जिले के किसानों को रेशम उत्पादन के माध्यम से आय बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। रेशम विभाग के उप संचालक ने बताया कि इच्छुक किसान इस योजना का लाभ लेकर अपनी आमदनी में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि योजना के अंतर्गत शहतूत की खेती और रेशम कीट पालन के लिए किसानों को लगभग 5 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा। इसमें पौधारोपण एवं सिंचाई के लिए 60-60 हजार रुपये, कीट पालन हेतु भवन निर्माण के लिए 3 लाख 25 हजार रुपये तथा आवश्यक सामग्री के लिए 55 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। इस राशि में 80 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार एवं 20 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।उप संचालक ने बताया कि यह योजना विशेष रूप से छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए लाभकारी है। किसान अपनी 1 एकड़ भूमि में शहतूत की खेती कर वर्ष में 5 से 6 बार रेशम कीट पालन कर सकते हैं, जिससे प्रत्येक चक्र में लगभग 30 से 40 हजार रुपये तक की आय संभव है। इस प्रकार किसान सालाना लगभग 1 से 1.5 लाख रुपये तक की शुद्ध आय अर्जित कर सकते हैं।उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और रेशम खेती को अपनाकर अपनी आय बढ़ाएं। रेशम संचालनालय रायपुर एवं संबंधित विभाग द्वारा किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे इस योजना से अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।--
-
, राजनांदगांववासियों के साथ विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने जताया मुख्यमंत्री साय का आभार
युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान: कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय से राजनांदगांव में खेल अधोसंरचना को बढ़ावारायपुर ।विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के पश्चात राजनांदगांव के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से उनके विधानसभा स्थित कक्ष में सौजन्य मुलाकात की।इस दौरान हाल ही में आयोजित कैबिनेट बैठक में राजनांदगांव के खेल विकास को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय पर विस्तार से चर्चा हुई।कैबिनेट द्वारा आधुनिक खेल मैदान एवं क्रिकेट अकादमी के निर्माण हेतु जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव को सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा अंतर्गत दर्ज भूमि में से 5 एकड़ भूमि रियायती दर पर आवंटित करने के निर्णय पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।प्रतिनिधिमंडल ने इस निर्णय को क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं के लिए एक नई दिशा देने वाला कदम बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। इस पहल से न केवल क्षेत्र में खेल अधोसंरचना सुदृढ़ होगी, बल्कि युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर भी प्राप्त होंगे। - -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मद्देनजर कांग्रेस पर हमलारायपुर। भारतीय जनती पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। श्री देव ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तीकरण के मुद्दे पर कांग्रेस का दोहरा चेहरा अब देश के सामने बेनकाब हो चुका है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने गुरुवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष सत्र बुलाकर इस ऐतिहासिक बिल को सदन में रखा, तो कांग्रेस और उसके घटक दलों ने इसका विरोध किया। श्री देव ने सवाल किया, "आज़ादी के बाद पाँच दशकों तक कांग्रेस की सरकार केंद्र और राज्यों में रही, लेकिन उन्होंने कभी महिलाओं को उनका वाजिब हक देने का गंभीर प्रयास नहीं किया। जब भी बिल आया, इनके सहयोगियों ने ही इसे गिराने का काम किया। यह एक बड़ी साजिश नहीं तो और क्या है?" विपक्ष द्वारा बिल को तत्काल लागू करने की मांग पर पलटवार करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी कानून को लागू करने की एक संवैधानिक व्यवस्था होती है। वर्तमान में जनगणना का कार्य प्रगति पर है, जिसके बाद परिसीमन होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2029 तक की समयसीमा संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप तय की गई है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति जी इस देश की बेटी और बहन हैं। वे एक ऐसे समाज से आती हैं जिसका सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन कांग्रेस उन पर भी टिप्पणी करने से नहीं चूकती। कांग्रेस के पतन पर तंज कसते हुए श्री देव ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को पूरे देश से उखाड़ फेंका है। एक समय था जब लगभग हर राज्य में कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन आज वे सिमटकर केवल तीन राज्यों में रह गए हैं। उन्हें अपनी इस स्थिति के पीछे के कारणों पर आत्मचिंतन करना चाहिए। श्री देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा लाया गया संकल्प सर्वसम्मति से पारित होना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस की 'बहानेबाजी' और 'नकारात्मक राजनीति' के कारण वहां भी केवल बहस ही देखने को मिली।
- -भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक लता उसेण्डी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में 'नारी शक्ति वन्दन' संकल्प पर रखा भाजपा का पक्षरायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आज आहूत विशेष सत्र में 'नारी शक्ति वन्दन विधेयक' (महिला आरक्षण) के अनुसमर्थन हेतु लाए गए शासकीय संकल्प पर सत्ता पक्ष की ओर से प्रथम वक्ता के रूप में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने प्रभावशाली संबोधन दिया। उन्होंने इस विधेयक को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय बताते हुए नारी शक्ति के सशक्तीकरण के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता को रेखांकित किया।भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक सुश्री उसेण्डी ने कहा कि दशकों से लम्बित महिला आरक्षण का सपना आज धरातल पर उतर रहा है। यह केवल एक कानूनी बदलाव नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और आधी आबादी को नीति-निर्धारण में समान भागीदारी सुनिश्चित करने वाला 'युगांतकारी कदम' है। सुश्री उसेण्डी ने बस्तर और छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे प्रदेश में महिलाएं सदैव निर्णय लेने की प्रक्रिया में अग्रणी रही हैं। इस विधेयक के माध्यम से अब छत्तीसगढ़ की बेटियों को विधानसभा और संसद में अपना नेतृत्व सिद्ध करने का व्यापक अवसर मिलेगा। 'नारी शक्ति वन्दन अधिनियम' मातृशक्ति के प्रति भाजपा की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह विधेयक महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाइयाँ प्रदान करेगा। अपने संबोधन में कांग्रेस के घोर महिला विरोधी चरित्र पर प्रहार करते हुए सुश्री उसेण्डी ने शाहबानो-प्रकरण की चर्चा भी विशेष रूप से की। सुश्री उसेण्डी ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ लोकसभा में विधेयक लाकर कोर्ट के फैसले को उलटते हुए मुस्लिम महिलाओं को भरण-पोषण प्राप्त करने के हक से वंचित कर दिया था। वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति के आगे राजीव गांधी को झुकना पड़ा था। देश उस मामले को भूला नहीं है। पंचायतों में 33 प्रतशित महिला आरक्षण का श्रेय लेने के कांग्रेस के प्रयासों पर कटाक्ष करते हुए सुध्री उसेण्डी ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को सिर्फ उतना ही दिया, जिससे उसे खतरा न हो, लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार ने पंचायतों में महिला आरक्षण को 2008 में 33 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया था। सुश्री उसेण्डी ने यह भी स्पष्ट किया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने इस विषय पर केवल राजनीति की, जबकि वर्तमान नेतृत्व ने इसे "संकल्प से सिद्धि" तक पहुँचाया है। सुश्री उसेण्डी ने सदन के सभी सदस्यों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस शासकीय संकल्प का सर्वसम्मति से समर्थन करने का आह्वान करते हुए विश्वास जताया कि जब प्रदेश की महिलाएँ सदन में अधिक संख्या में चुनकर आएंगीं, तो वे न केवल जनहित के मुद्दों को अधिक संवेदनशीलता से उठाएंगीं, बल्कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी अहम भूमिका भी निभाएंगीं।



























