सेवा सेतु पोर्टल से दो दिन में मिला विवाह प्रमाण पत्र
0- श्रीमती यमुना साहू ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय सेवाएं ग्राम पंचायत स्तर पर सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में आरंग ब्लॉक के ग्राम पंचायत खमतराई निवासी श्रीमती यमुना साहू एवं उनके पति को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र की सुविधा प्राप्त हुई।
श्रीमती साहू को विभिन्न शासकीय एवं कानूनी कार्यों के लिए विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी, जिसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत खमतराई में स्थित अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र में सेवा सेतु पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन का समयबद्ध परीक्षण एवं आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के दो दिन के भीतर उन्हें विवाह प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। श्रीमती साहू ने इस जनहितकारी सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।











.jpg)
Leave A Comment