ब्रेकिंग न्यूज़

  बालोद जिले में 30 जुलाई को महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर एक साथ वृहद वृक्षारोपण का जुड़ेगा नया कीर्तिमान

0- अभियान को सफल बनाने हेतु युद्ध स्तर पर तैयारियां, जनप्रतिनिधियों, गणमान्यजनों सहित सभी वर्गों के लोगों ने की अभियान की सराहना
बालोद. बालोद जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों के फलस्वरूप बालोद जिले में 30 जुलाई को महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर एक साथ वृहद वृक्षारोपण अभियान का नया कीर्तिमान जुड़ने वाला है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा उपमुख्यमंत्री एवं जिलेे के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा के मंशानुरूप जल शक्ति अभियान ’कैच द रैन’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के दौरान जिले में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के 02 लाख 45 हजार हितग्राहियों के अलावा अन्य सभी महिलाएं एवं समाज के सभी वर्गों के द्वारा एक साथ वृहद पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। बालोद जिले में एक साथ वृहद वृक्षारोपण के इस इस महत्वपूर्ण अभियान के साथ-साथ जिले को मिल रहे निरंतर उपलब्धियों की फेहरिस्त में एक और कड़ी जुड़ने वाली है। जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में पर्यावरण भयावह संकट को दृष्टिगत रखते हुए समय रहते सचेत होकर उसके रोकथाम के उपाय सुनिश्चित करने हेतु बालोद जिला प्रशासन की इस अभिनव प्रयासों की जिले के जनप्रतिनिधियों, समाज के प्रबुद्ध लोगों, महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों सहित सभी वर्गों के लोगों ने इस महत्वपूर्ण अभियान की भूरी-भूरी सराहना की है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिला प्रशासन द्वारा गुरूवार 30 जुलाई को सुबह 11 बजे आयोजित इस वृहद वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने हेतु युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों से महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को निःशुल्क पौधा वितरण किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्रों से पौधे प्राप्त करने के पश्चात महतारी वंदन योजना से लाभान्वित एवं अन्य सभी महिलाओं द्वारा भी अपने घरों, बाड़ियों, खेत-खलिहानों एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर गड्ढों की खुदाई एवं अन्य सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। 
जिला प्रशासन की इस अभिनव एवं महत्वपूर्ण प्रयासों की सराहना करते हुए संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने सभी जिले वासियों से अपने घरों एवं बाड़ियों, खेत-खलिहानों तथा अन्य उपयुक्त स्थानों पर अनिवार्य रूप से पौधरोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के पुनीत कार्य में भागीदारी सुनिश्चित करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी भी है। छत्तीसगढ़ राज्य एथेलेटिक संघ के उपाध्यक्ष श्री सौरभ लुनिया ने जिला प्रशासन के वृहद वृक्षारोपण के इस पुनीत कार्य को पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए इसकी भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने संपूर्ण जिले वासियों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप कैच र रैन अभियान के अंतर्गत जल संचयन के लक्ष्य में वृद्धि करने अनिवार्य रूप से पौधरोपण के संरक्षण एवं संवर्धन में अपने अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है। जनपद पंचायत बालोद के अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया ने पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में बालोद जिला प्रशासन की इस वृहद वृक्षारोपण की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने जिले के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के अलावा अन्य सभी महिलाओं एवं सभी जिले वासियों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मंशानुरूप जल शक्ति अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण को बढ़ावा देकर जल संचयन के लक्ष्य में वृद्धि करने हेतु अनिवार्य रूप से पौधरोपण करने की अपील की है। इसी तरह जिला प्रशासन की इस अभियान की सराहना समाज के सभी वर्गों के लोगों के साथ-साथ महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों ने भी की है। इस अभियान की सराहना करते हुए महतारी वंदन योजना से लाभान्वित बालोद विकासखण्ड के ग्राम चिरईगोड़ी निवासी श्रीमती फेकन बाई एवं श्रीमती कला बाई ने बालोद जिला प्रशासन द्वारा महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत को उनके जैसे महतारी वंदन योजना से लाभान्वित पूरे प्रदेश के अनेक हितग्राहियों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण बताया। इस अवसर पर उन्होंने बालोद जिले के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के अलावा अन्य सभी महिलाओं को भी 30 जुलाई को सुबह 11 बजे अनिवार्य रूप से पौधरोपण करने की अपील की है। इसी तरह जिला प्रशासन की इस महत्वपूर्ण अभियान की सराहना जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम झलमला के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राही श्रीमती दीपा बाई ने भी की है। उन्होंने कहा कि बालोद जिला प्रशासन द्वारा महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से इस योजना से लाभान्वित हम महिलाओं को पौधरोपण करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इससे हम सभी महिलाएं अत्यंत गौरवान्वित एवं सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने जिले के सभी महिलाओं से 30 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण के कार्य में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने को कहा हैै। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम झलमला निवासी श्रीमती पूर्णिमा साहू ने भी जिला प्रशासन के इस महत्वपूर्ण अभियान में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के नाम को शामिल करने पर प्रसन्न्ता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इससे हम सभी महिलाएं अत्यंत प्रसन्नचित एवं उत्साहित होकर गौरव का अनुभव कर रहे हैं। श्रीमती पूर्णिमा बाई ने महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के सभी हितग्राहियों सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन तथा बालोद जिले को स्वच्छ, संुदर बनाने में सहयोग करने की अपील की है। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english