- Home
- छत्तीसगढ़
- - मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु पास अनिवार्य- कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं अभ्यर्थियों की बैठकदुर्ग / लोकसभा निर्वाचन 2024 अतंर्गत 04 जून को होने वाले मतगणना को लेकर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलांे की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में लोकसभा निर्वाचन के दौरान राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को मतगणना स्थल एवं मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री चौधरी ने मतगणना स्थल पर किये गये व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुये बताया कि श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी भिलाई में मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए अधिकृत प्रवेश पत्र की व्यवस्था की गई है। मतगणना परिसर पर बिना पास के प्रवेश नही दी जायेगी। मतगणना कक्ष पर मोबाइल सभी के लिए वर्जित है। मतगणना स्थल पर सम्पूर्ण गतिविधियों की वीडियो रिकार्डिंग की जायेगी। प्रत्याशी, मतगणना एजेंट, मतगणना कर्मी सहित किसी भी अधिकारी या कर्मचारी या मीडिया प्रतिनिधि मतगणना स्थल में मोबाइल फोन सहित कोई भी इलेक्ट्रानिक गेैजेट, स्मार्ट वॉच, पेन ड्राइव, पेन, तम्बाकू, पान, सिगरेट नहीं ले जा सकेंगे। आयोग द्वारा प्रदत्त प्राधिकारपत्रधारी मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मतगणना केन्द्र में एक मीडिया सेंटर भी होगा जबकि विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्ष में प्रवेश हेतु निर्वाचन अभिकर्ताओं को अलग-अलग रंगों के पास के आधार पर प्रवेश दी जाएगी।निर्वाचन के दौरान अभ्यर्थी का मतगणना अभिकर्ता नियुक्त नही किया जा सकताकेन्द्र या राज्य सरकार का वर्तमान मंत्री, संसद या विधानमण्डल का सदस्य, किसी निगम का मेयर या नगर पालिक, जिला परिषद, पंचायत संघ आदि के अध्यक्ष, केन्द्रीय पीएसयू, राज्य पीएसयू, सरकारी निकाय, निगम के अध्यक्ष तथा सदस्य, सरकार से मानदेय प्राप्त करने वाला व्यक्ति अथवा सरकारी, सरकार से सहायता प्राप्त संस्थाओं में आंशिक रूप से कार्यरत व्यक्ति, सरकारी/सरकार से सहायता प्राप्त संस्थाओं में कार्यरत पैरामेडिकल/हेल्थकेयर स्टाफ, उचित मूल्य की सरकारी दुकान के डीलर, आंगनबाड़ी कर्मचारी, सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्ति को मतगणना अभिकर्ता नियुक्त नही किया जा सकता।प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए मतगणना अभिकर्ताओं की संख्यामतगणना अभिकर्ताओं जो अभ्यर्थी द्वारा नियुक्त किए जा सकेंगे, की अधिकतम संख्या 15 से अधिक नही होनी, क्योकि मतगणना मेज की संख्या भी सामान्यतः रिटर्निंग आफिसर की मेज सहित 15 से अधिक नही होती है।मतगणना अभिकर्ताओं की नियुक्तिमतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति स्वयं अभ्यर्थी द्वारा या उसके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा की जाएगी, ऐसे मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति और घोषणा निर्वाचन संचालन नियम 1961 के प्रारूप 18 में की जाएगी। मतगणना अभिकर्ता का नाम एवं पता उस प्रारूप में भरा जाएगा तथा अभ्यर्थी या उसका निर्वाचन अभिकर्ता व्यक्तिगत रूप से उस प्रारूप पर हस्ताक्षर करेगा। सभी मामलों में अभिकर्ताओं के फोटो के साथ ऐसे प्रारूप की दो प्रतियां तैयार की जाएगी एवं हस्ताक्षरित की जाएंगी, उस प्रारूप की एक प्रति अभ्यर्थी/निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर को अग्रेषित की जाएगी।मतगणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति के लिए समय-सीमानिर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि सभी निर्वाचन क्षेत्रों में चाहे निर्वाचन लड़ रहे अभ्यर्थियों की संख्या कुछ भी हो, निर्वाचन लड़ रहे अभ्यर्थियों को मतगणना के लिए नियत तारीख के तीन दिवस पूर्व शाम 5 बजे तक रिटर्निंग ऑफिसर को ऐसे अभिकर्ताओं की फोटो सहित सूचियां प्रस्तुत करनी होगी। रिटर्निंग ऑफिसर बताए गए समय के बाद प्राप्त नियुक्ति पत्र को स्वीकार नही करेंगे।नियुक्ति का प्रतिसंहरणनियुक्ति का प्रतिसंहरण निर्वाचन संचालन नियम 1961 के प्रारूप 19 में किया जाएगा और यह उस समय से लागू होगा जिस समय यह रिटर्निंग ऑफिसर के पास दाखिल किया जाता है। अभ्यर्थी किसी ऐसे मतगणना अभिकर्ता जिसकी नियुक्ति का प्रतिसंहरण किया गया है, के स्थान पर दूसरे मतगणना अभिकर्ता को मतगणना प्रारंभ होने से पहले किसी भी समय नियुक्त करने के लिए प्राधिकृत है। मतगणना प्रारंभ हो जाने के बाद किसी नए मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति नही की जा सकती है।
- -सुबह 07 से 09 बजे 2 घण्टे रहेगा समयदुर्ग / भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए आंगनबाड़ीे केन्द्रों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन महिला बाल विकास विभाग द्वारा सभी आंगनबाड़ीे केन्द्रों के संचालन का समय प्रातः 07 बजे से 09 बजे तक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। ज्ञात हो कि वर्तमान में आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन की अवधि 04 घण्टे प्रातः 07 से 11 बजे है। जिसे आदेशानुसार अब घटाकर 02 घण्टे प्रातः 07 से 09 बजे किया जाएगा। गर्मी कम होते ही पुनः 01 जुलाई तक आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन प्रातः 07 बजे से 11 बजे कर दिया जाएगा। 01 जुलाई के पश्चात् आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन का समय यथावत् 09.30 बजे से 03.30 बजे तक कर दिया जायेगा।
- दुर्ग / भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास, मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2025 के लिए ऑनलाईन आवेदन वेबसाईट https://awards.gov.in में 31 जुलाई 2024 तक लिये जाएंगे। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित कराने हेतु प्रतिवर्ष भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया जाता है। उक्त पुरस्कार हेतु जो बच्चें बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण के क्षेत्र में असाधारण पहचान हासिल की है तथा कला एवं संस्कृति और नवाचार जो राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता के पात्र है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष जनवरी में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्वारा नई दिल्ली में दिया जाता है। इस पुरुस्कार में एक, पदक, प्रमाण-पत्र और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। उक्त अवार्ड हेतु योग्यता रखने वाले बच्चें अपना ऑनलाईन आवेदन पंजीयन हेतु आवेदन पत्र 31 जुलाई 2024 तक वेबसाईट https://awards.gov.in में कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग फोन नंबर 0788-2213363, 2323704 में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।
- दुर्ग / दुर्ग संभाग अंतर्गत 7 जिलों के विभिन्न आहरण अधिकारियों से सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के 201 पेंशन प्रकरण प्राप्त हुए। जिसमें से 145 प्रकरण पर पेंशन ग्रेच्युटी भुगतान आदेश जारी किया गया। 45 प्रकरण इसी माह 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का है। छत्तीसगढ़ राज्य के सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को शासन के सेवानिवृत्ति लाभ के अंतर्गत पेंशन एवं ग्रेच्युटी का भुगतान संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि के अधीन संचालित संभागीय कोष लेखा पेंशन कार्यालय द्वारा किया जाता है। विगत दो माह से संचालक, पेंशन एवं भविष्य निधि श्री महादेव कावरे (आई.ए.एस) द्वारा प्रति सप्ताह शुक्रवार को विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से राज्य के सभी संयुक्त संचालकों को पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण की समीक्षा की जाती है। समीक्षा के दौरान दिये गये निर्देश के तहत तकनीकी समस्याओं से संबंधित समाधान डॉ. ए. के. सिंह, अपर संचालक, संचालनालय के नेतृत्व में टीम द्वारा किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा डॉ. दिवाकर सिंह राठौर ने बताया कि संचालक के निर्देशन व मार्गदर्शन में प्रदेश में पेंशन प्रकरणों के निराकरण में उल्लेखनीय गति आई है, जिसका परिणाम है कि आज 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले 45 शासकीय सेवकों को पेंशन एवं ग्रेच्युटी भुगतान आदेश जारी किया जाकर वित्त विभाग के निर्देशानुसार दुर्ग संभाग में आभार आपकी सेवाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है।
- भिलाईनगर/नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा भिलाई क्षेत्र में हो रहे अवैध प्लाटिंग पर लगातार कार्यवाही जारी है। आज भिलाई नगर निगम को जानकारी मिली की ग्राम कोहका के खसरा क्रं. 2136, 2142, 2143, 2144, 2145 लगभग 2 एकड़ भूमि में अवैध प्लाटिंग किया जा रहा है जिस पर नगर निगम के बिल्डिंग परमिशन आफिसर हिमांशु देशमुख, जोन के राजस्व अधिकारी अपनी टिम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की तथा वहां पर जैसे ही नगर निगम का टीम पहुंचा बुकिंग करने वाले दलाल स्थल छोड़ के भाग गये। नया बुकिंग अपडेट अयप्पा नगर का मिला जिसमें जगह को चिन्हित करके प्लाट के रूप में बेचा जा रहा था। जिला कलेक्टर महोदया एवं आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव का स्पष्ट निर्देश है कि मकान या दुकान के लिए प्लाट खरीदने से पहले उसका राजस्व विभाग से सत्यता की जानकारी अवश्य कर लेवे।प्लाट खरीदने से पहले ध्यान देने योग्य बाते नगर पालिक निगम भिलाई के भवन अनुज्ञा शाखा, राजस्व विभाग के हल्का पटवारी के पास या टाउन एण्ड कन्ट्री प्लानिग विभाग जा करके सत्यापन करा लेवे की यह प्लाट मकान या दुकान बनाने लायक है या नहीं केवल रजिस्ट्री करा लेना ही नहीं सब कुछ नहीं है। मकान के लिए रोड नाली, पानी, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओ की आवश्यकता पड़ती है प्लाट खरीद लेने के बाद हितग्राही मकान, दुकान बनवाने के लिए नगर निगम भिलाई से भवन अनुज्ञा विभाग में आवेदन करने पर जब उन्हे ज्ञात होता है की उनका प्लाट अवैध है टाउन इन कन्ट्री प्लानिग से अप्रुवल नहीं है मकान या दुकान बनाने का परमिशन नहीं मिल सकता है तब उन्हे बहुत हताशा होती है।नगर निगम भिलाई बार बार अवैध प्लाट पर कार्यवाही करते हुए अपील कर रही है की प्लाट खरीदते समय सावधानी बरते। कार्यवाही के दौरान कोई भी प्लाट विक्रेता स्थल पर उपस्थित नहीं रहेता, जब कभी प्लाट क्रेता को पता चलता है कि हमारे प्लाट पे नगर निगम भिलाई द्वारा तोड़फोड़ किया जा रहा है। तब वह रजिस्ट्री लेके उपस्थित होता है और दिखाता है कि मैने इस प्लाट को खरीद लिया है। उसे जब यह ज्ञात होता है की जिस प्लाट को वह बहुत ही आशा के साथ मकान या दुकान बनाने के लिए खरीदा है जब वह अवैध है तो बहुत निराश हो जाता है। जबकि यह गलत है।
- भिलाईनगर/नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र मे हो रहे नवीन आंगनबाड़ी केन्द्रो के निर्माण को देखने पहुंचे निगम आयुक्त। जिससे आंगनबाड़ी के निर्माण की गुणवत्ता एवं आवश्यक सुविधा में किसी प्रकार की बाधा न हो।आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव प्रातः भ्रमण के दौरान भिलाई निगम क्षेत्र के वार्ड 29 वृन्दा नगर में बन रहे नवीन निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्रो का निरीक्षण किये तथा निगम के अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिये की निर्धारित समय अवधि के अंदर गुणवत्तापूर्ण सभी आगनबाड़ी केन्द्रो का निर्माण हो जाना चाहिए। साथ ही आंगनबाड़ी के कमरो का निर्माण, दरवाजे, खिड़की, पानी, शौचालय एवं प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कार्य करे। आंगनबाड़ी का निर्माण इस प्रकार से किया जाये की बच्चो को बैठन खेलने में में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में शासकीय आंगनबाड़ी केंद्र का स्वयं का भवन नहीं होने के कारण किराए के भवनों में आंगनबाड़ी चलना पड़ता है इसलिए शासन द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद नगर निगम क्षेत्र में शासन के आदेश अनुसार नवीन आंगनबाड़ी का निर्माण किया जा रहा है जो निर्धारित समय में पूर्ण हो जाएगा जिससे आस-पास के बच्चो को आंगनबाड़ी आने जाने में सुविधा हो बच्चो के खेलने के लिए भी उपयुक्त स्थल मिल सके।
- सभी संस्थाओं में फायर सेफ्टी संबंधीसभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देशबालोद. कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले के संस्थानों में फायर सेफ्टी संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेने अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने जिला मुख्यालय के विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया। श्री कौशिक ने जिला मुख्यालय बालोद उम्मीद हॉस्पिटल, सुमित बाजार, सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट, फटाखा दुकान, राइस मिल आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने वहाॅ फायर सेफ्टी संबंधी व्यवस्थाओं अवलोकन कर विस्तृत जानकारी ली। अपर कलेक्टर ने जिन संस्थानों में फायर सेफ्टी संबंधी व्यवस्थाओं में कमी पाए जाने पर उन कमियों को जल्द ही पूरा करने के निर्देश संचालकों को दिए गए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार बालोद सुश्री दीपिका देहारी सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे ।
- भिलाईनगर/31 मई विश्व तम्बाकू निषेध दिवस नगर निगम भिलाई के जोन क्रं0 1 नेहरू नगर भेलवा तालाब में युवाओ के बीच तम्बाकू निशेष दिवस के अवसर पर परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता, योग करने वाले अध्यात्मिक जन शामिल हुए। सभी का एक ही मत था नशा स्वयं को परिवार एवं समाज को नष्ट कर देता है। इसलिए नशा नहीं करना चाहिए नशा नाश का जड़ है। बीएसपी कर्मचारी श्री जितेन्द्र सिंह ने बताया कि व्यशन मुक्त समाज से ही उन्नत राष्ट्र का निर्माण होता है, बड़े दुख की बात है कि आज कल के युवा व्यशन करके यह सोचते है की मै तनाव मुक्त हो रहा हूॅ बल्कि यह नहीं सोचते है की अपने जीवन को खोखला कर रहे है। अंत में सब लोगो ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। की हम लोग आज से न तो नशा करगे न ही दुसरो को नशा करने देगे, जहाॅ पर नशा करते हुए लोग मिलेगे उन्हे नम्रमा पूर्वक समझायेगे की नशा नाश का जड़ है। इस अवसर पर जोन आयुक्त रवि सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता रूद्र प्रताप सिंह, पलास दास, आनंद राय, कमराज सिद्वीकी, अभिषेक सिद्वार्थ, वंदना मण्डल, आकाश बद्येल, विनम्र सोनी, विवेक, नागेन्द्र कुंमार साहू आदि उपस्थित रहे।
- बिलासपुर/समाज कल्याण विभाग द्वारा 31 मई अन्तर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर विभागीय कलाकारों द्वारा शासकीय आश्रयदत्त कर्मशाला के सभागृह में धुम्रपान से होने वाले दुष्प्रभाव से संबंधित नाटक, गीत-गायन एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर आश्रयदत्त कर्मशाला तिफरा के दिव्यांग प्रशिक्षार्थियों द्वारा चित्रकला के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया गया। उपस्थित विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा धुम्रपान न करने हेतु संकल्प एवं शपथ-पत्र भरवाया गया। उपस्थित जनसमुदाय जन जागरूकता के तहत पॉम्पलेट, फोल्डर एवं तख्ती का वितरण किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य जन सामान्य में धुम्रपान के लिए सकारात्मक वातावरण बन सके। धुम्रपान से होने वाले अनेक बीमारियों से अवगत कराया जा रहा है, जिसके तहत तम्बाकू या तम्बाकू से बने पदार्थाें के सेवन से सभी वर्गाे के स्वस्थ शरीर में नशीले पदार्थाे के सेवन से गंभीर रोगो के लक्षण उत्पन्न हो रहे है। ऐसे पदार्थाे के सेवन से होने वाले रोग चिन्ता का विषय बनता जा रहा है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती श्रद्धा एस. मैथ्यू, उपनियंत्रक ब्रेल प्रेस श्री हरीश सक्सेना, जिला पुनर्वास अधिकारी श्री ए.पी. गौतम, सुश्री बीना दीक्षीत, श्री प्रशांत मोकासे, श्री जी.आर.चन्द्रा, श्री लीलाधर भांगे, श्री विजय केसकर, श्री दादूलाल बरेठ, श्री राधेश्याम यादव, श्री पूनाराम धु्रव, श्री कौशल कश्यप, श्री राजेश सिसोदिया के साथ-साथ विभाग और सभी संस्थाओं के प्राचार्य, अधीक्षक एवं कर्मचारीगण भारी संख्या में उपस्थित थे।
- रायपुर.। सामुदायिक स्तर पर स्वच्छ जल की उपलब्धता एवं गुणवत्ता के संबंध में पं.ज.ने. स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर (छ.ग.) के सामुदायिक चिकित्सा विभाग में संस्था एवं यूनिसेफ के सहयोग से गुरुवार को एक दिवसीय कार्यशाला "जल मंथन 2.0" का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभाग जैसे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा, नगरी प्रशासन, पंचायत इत्यादि के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यशाला में स्वच्छ पेय जल की गुणवत्ता, जैविक एवं रसायनिक शुद्धता (Microbial and chemical standard), जल गुणवत्ता परीक्षण एवं दूषित पानी से होने वाले विभिन्न रोगों के संबंध में विस्तृत परिचर्चा की गई। इस परिचर्चा में विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों ने इससे संबंधित उनके विभाग में संचालित गतिविधियों एवं अनुभवों को साझा किया तथा भविष्य की कार्ययोजना तैयार कर विभिन्न विभागों में सामंजस्य स्थापित करने हेतु सहमति बनी। इस कार्यशाला के शुभारंभ समारोह में पं.ज.ने. स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर (छ.ग.) के प्रभारी अधिष्ठाता, पैथोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष, डॉ. अरविंद नेरल मुख्य अतिथि थे। मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में डॉ. नेरल ने कहा कि जनसमान्य लोगों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता मात्र से ही अनेक जल जनित रोगों में नियंत्रण किया जा सका है जो कि जल जीवन मिशन की बड़ी उपलब्धि है। फिर भी इस दिशा में और वैज्ञानिक एवं तकनीकी कार्य करने की आवश्यकता है जिससे जलजनित बीमारियों को पूर्णतः नियंत्रित किया जा सके।कार्यशाला " में जल जीवन मिशन एवं यूनिसेफ द्वारा वाटर टेस्टिंग की तकनीकों पर प्रकाश डाला गया। जल जनित रोगों एवं उनके रोकथाम के संबंध में सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष, डॉ. निर्मल वर्मा द्वारा विचार व्यक्त किये गये, जिसमें उन्होंने जल में पाए जाने वाले जीवाणुओं, उनके होने के संकेत पर प्रकाश डाला एवं रोकथाम के उपायों पर चर्चा की। श्रीमती आशा लता गुप्ता, राज्य नोडल अधिकारी जल गुणवत्ता ने जल जनित रोगों से होने वाले प्रभावों पर प्रकाश डाला। श्री परिमल दत्ता, मुख्य रसायनज्ञ ने वर्तमान में की जा रही जांच एवं जल के गुणवत्ता के बारे में बताया। श्री उमेश साहू एवं डॉ. चयनिका नाग ने भी अपने विचार कार्यशाला में रखे। पेयजल की जैविक गुणवत्ता के संबंध में चिकित्सा महाविद्यालय के माईक्रोबायोलॉजी विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नेहा सिंह द्वारा वैज्ञानिक तथ्यों को रखा गया। कार्यशाला के अंत में छत्तीसगढ़ राज्य हेतु पेयजल की गुणवत्ता के सुचारू रूप से संचालन हेतु रोडमैप तैयार कर शासन के समक्ष प्रेषित करने के लिए अनुशंसा की गई है। कार्यशाला में प्रमुख रूप से श्रीमती आशा लता गुप्ता, राज्य नोडल जल गुणवत्ता, जल जीवन मिशन, श्री परिमल दत्ता, मुख्य रसायनज्ञ, श्री उमेश साहू, यूनिसेफ, श्री देवी दास, समर्थन, श्रीमती बिरजा, यूनिसेफ, डॉ. चयनिका, आई.डी.एस.पी. से सम्मिलित हुए।डॉ. अरविंद नेरलप्रभारी अधिष्ठातापं.ज.ने. स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय मो० नं. 9893098540डॉ.निर्मल वर्माप्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष सामुदायिक चिकित्सा विभाग मो० न० 9425149979
- बिलासपुर/जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की छानबीन के क्रम में सात दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 2 आवेदकों ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं।डीईओ ने बताया कि बिल्हा विकासखण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नगपुरा में उच्च वर्ग शिक्षक के पद पर कार्यरत स्व. श्री अमर सिंह यादव के परिवार से उनके पुत्र श्री राहुल यादव एवं मस्तुरी विकाखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोन में प्राचार्य पद पर कार्यरत स्व. श्री रघुनंदन सिंह जगत के परिवार से उनके पुत्र श्री सुरेन्द्र सिंह ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे सात दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।
- बिलासपुर/प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू को मद्देनज़र रखते हुए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 5 जून से 8 जून 2024 तक स्व बीआर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में होने वाले चयन ट्रायल को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त स्थगित कर दिया गया है। संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण के निर्देशानुसार खेलो इंडिया सेन्टर एवं राज्य खेल अकादमी में प्रवेश हेतु खिलाड़ियों को दिनांक 05 से 08 जून 2024 को होने वाले चयन ट्रायल में सम्मिलित होने निर्देशित किया गया था।
- बिलासपुर/प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू को मद्देनज़र रखते हुए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किये जा रहे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त स्थगित कर दिया गया है। संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण के निर्देशानुसार खिलाड़ियों को खेल एवं स्वास्थ के प्रति प्रेरित करने तथा जिले में ओलम्पिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के 12 स्थानों पर 12 खेलों का ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा था।
- -आम नागरिकों से अपील जल बचाएं आने वाला कल बचाएंरायपुर /गर्मी के मौसम में देश के अधिकांश हिस्सों में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है और इस समस्या से धमतरी जिला भी अछूता नहीं है। राजधानी रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों को साल भर पानी उपलब्ध कराने वाला धमतरी जिले का गंगरेल डेम आज खुद सूखे की चपेट में आकर सूखने की कगार पर आ गया है। इस विकट समस्या को समझते हुए कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिले में नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान के तहत् जल जगार उत्सव मनाने की योजना बनाई, जिसका मुख्य उद्देश्य रैन वाटर हार्वेस्टिग, रूफटर्फ वाटर और वेस्ट वाटर मेनेजमेंट के माध्यम से शुद्ध पानी को भूमि के अंदर भेजना है। अभियान अंतर्गत जिले के 4 विकासखंडों के 5-5 ऐसे गांव जिनमें पानी की समस्या रहती है, उनका चयन किया।कार्यशाला एवं बैठक का आयोजनप्रथम चरण में जल की महत्ता को समझते हुए भारत सरकार की जल शक्ति मंत्रालय के विशेषज्ञों के सहयोग से जिला स्तरीय अधिकारियों हेतु 3 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया गया। जल शक्ति मंत्रालय के विशेषज्ञों ने भू जल मुद्दों से निपटने की तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। द्वितीय चरण में जिले में संचालित सभी निजी स्कूलों, हास्पीटल, रेस्टोरेंट सहित ऐसे भवन जिनका आकार बड़ा है, उन्हें 15 जून तक अनिवार्य रूप से अपने भवन के समीप रेन वाटर हार्वेस्टिंग और रूफटर्फ वाटर स्ट्रक्चर बनाने के निर्देश दिये गये।कुरूद विकाखंड के नवागावं (थुहा) से कार्यक्रम की हुई शुरूआतधमतरी जिले के कुरूद विकासखंड अंतर्गत आने वाले नवागांव थुहा जल जगार कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। जहां ग्रामीणों ने एक स्वर में जल संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर गांव में जल संरक्षण की दिशा में अच्छा काम करने वाले ग्रामीणों को सम्मानित भी किया गया। गांव में अन्य लोगों को भी जल सरंक्षण की दिशा में काम करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। पीकू - जिले में जल संरक्षण के संबंध में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री गांधी के मार्गदर्शन में लोगो तैयार किया गया है साथ ही छोटे-छोटे वीडियो क्लिप्स भी बनाए गए हैं, जिसके जरिए जिलेवासियों को घरों में पानी का सदुपयोग करने, पानी बचाने की विधि सहित खेतों में कम पानी वाले फसलों के संबंध में प्रेरित किया गया है।जागरूकता रैलियों का हो रहा आयोजनधमतरी जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में गांवों में जल जगार कार्यक्रम प्रति दिन आयोजित किये जा रहे है। इस दिशा में ग्रामीणों में जल संरक्षण संबंधी जागरूकता हेतु कार्यक्रम के दो-तीन दिवस पूर्व रैलियां, दीवार लेखन, तालाबों व जल स्त्रोतों की सफाई आदि कार्य कर माहौल तैयार किया जा रहा है।वाटर हीरो जल प्रहरी श्री नीरज वानखेडे़ द्वारा दी जा रही जानकारीजल संरक्षण की दिशा में बीते कई वर्षाे से कार्य करने वाले श्री नीरज वानखेडे को भारत सरकार ने वाटर हीरो जल प्रहरी की पदवी से सम्मानित किया है। वे जिले के इन पानी की कमी से जुझने वाले गांवों में जाकर जल जगार कार्यक्रम अंतर्गत ग्रामीणों को पानी की महत्ता को समझा रहे है। साथ ही श्री नीरज वानखेडे़ रेन वाटर हार्वेस्टिंग, रूफटर्फ वाटर स्ट्रक्चर और वेस्ट वाटर मेनेजमेंट की तकनीक भी समझा रहे है, जिसे लेकर ग्रामीणों में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता निर्मित हो रही है।शहरों में वाटर स्ट्रक्चर का निर्माणतालाबों में जल संरक्षण हेतु गाद निकालने, समुचित सफाई करने टीम द्वारा किया गया सर्वे जिले के पांच नगर पंचायत क्षेत्र आमदी, भखारा, नगरी,मगरलोड एवं कुरूद नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न तालाबों में गाद जमा है जिसके कारण तालाबों के पानी की गुणवत्ता एवं भंडारण क्षमता क्षमता प्रभावित हो रही है। इन्हें साफ करने हेतु रायपुर की एन.आई.टी टीम द्वारा सर्वे किया जायेगा।शहर के जल भराव की समस्या की निवारण हेतु टीम ने किया सर्वेएन आई टी द्वारा धमतरी शहर के संपूर्ण 40 वार्ड क्षेत्र से निस्तारी गंदे पानी एवं वर्षा जल की समुचित निकासी हेतु ड्रेनेज सिस्टम का संपूर्ण मूल्यांकन और मानचित्रण के माध्यम से धमतरी शहर में जल भराव वाले हॉटस्पॉट की पहचान करने, जल निकासी की बुनियादी ढांचे और स्टॉर्म वॉटर में सुधार के लिए एवं बाढ़ की स्थिति को कम करने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार करने हेतु टीम द्वारा सर्वे किया किया गया है। यह टीम आगामी कुछ दिनों में अपनी रिर्पाेट प्रस्तुत करेगी, जिसके बाद निगम द्वारा कार्यवाही की जायेगी।सामाजिक संगठनों का मिल रहा सहयोगकलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी की इस पहल को जिले के सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनांे का पूरा सहयोग मिल रहा है। भारतीय जैन संघटना द्वारा कुरूद ब्लॉक के ग्राम मड़ेली तथा जी जामगांव में तालाबों को पुनर्जीवित कर जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। तालाबों से निकली मिट्टी को खेतों की उर्वरक क्षमता बढ़ाने के लिए खेतों में डाला जा रहा है। भारतीय जैन संघटना शाखा धमतरी द्वारा जल निकायों का पुनरूद्धार के तहत ग्राम पंचायत जी जामगांव के उल्लाही खार तालाब में 14 मई से 28 मई तक कार्य किया गया। इसमें 2 जेसीबी लगाया गया, जिसमें 1948 ट्रेक्टर मिट्टी निकाला गया।जल जगार उत्सव से प्रेरित होकर औद्योगिकी इकाईयों में किया जा रहा सघन जल संरक्षण कार्यजिले में संचालित सभी औद्योगिक इकाईयां जैसे-अरवा, उसना, राईस मिल, कोल्ड स्टोरेज, फ्लाई एश ब्रिक्स सहितं अन्य औद्योगिक संस्थाओं में केन्द्रीय भूजल बोर्ड के मानकों के अनुपालन हेतु आयोजित कार्याशाला में दिये गये निर्देश के परिपालन में जिले में अब तक कुल 225 इकाईयों का पंजीयन पूरा हो गया है। इनमें 79 राईस मिल, 7 फ्लाई एश ब्रिक्स एवं 2 उद्योगों द्वारा पंजीयन पूरा किया गया और उद्योगों द्वारा स्वयं पंजीयन भी किया गया।36 कमार परिवार जल संरक्षण हेतु बना रहे तालाब, डबरीपानी का संरक्षण करने और उसके दुरूपयोग को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले में जल जगार उत्सव मनाया जा रहा है। पानी के गिरते हुए स्तर से चिंतित होकर कमार आदिवासी भी स्वयं की जमीन में वर्षा जल को संचित करने के लिए वचनबद्ध हैं। जिले के वनांचल आदिवासी बाहुल्य नगरी विकासखण्ड के ग्राम पीपरहीभर्री के 36 कमार परिवारों ने वन अधिकार अधिनियम के तहत उन्हें मिले जमीन पर जल संरक्षण और संवर्द्धन की दिशा में तीन कमार आदिवासी परिवार जहां मछली पालन के लिए तालाब बनाए हैं, वहीं बारिश के पानी को रोकने के लिए 10 डबरियों का भी निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा गांव के समीप से गुजरने वाले नाला में डाईक संरचना बनाई जा रही है, जिससे पानी का स्तर ऊंचा उठे और जमीन पर नमी बनी रहे। कमार आदिवासी परिवार वनों को हरा-भरा बनाए रखने और वन्य प्राणियों की प्यास बुझाने तथा आने वाले समय में पानी की कमी से निजात पाने के लिए मुस्तैदी से जल संरक्षण की दिशा में कार्य को कर रहे हैं।आने वाले बारिश के दौरान किया जाएगा वृक्षारोपण, तैयारियां जोरों परजल संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण का भी महत्वपूर्ण योगदान है। इसके लिए जिले में आयोजित जल जगार उत्सव में ग्रामीणों द्वारा वृक्षारोपण के लिए की जा रही तैयारी की जानकारी दी जा रही है। साथ ही सभी एक स्वर में वृक्षारोपण करने की बात भी कह रहे हैं।
-
हॉकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स जैसे विभिन्न विधाओं का मिलेगा प्रशिक्षण*
बिलासपुर/जिले में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अंतर्गत तीरंदाजी, हॉकी एवं एथलेटिक्स की अकादमी संचालित है तथा राज्य शासन द्वारा बालिका आवासीय कबड्डी अकादमी संचालित है। आवासीय अकादमियों में प्रवेश हेतु तीरंदाजी, हॉकी, एथलेटिक्स एवं बालिका कबड्डी खेलों में चयन ट्रायल का आयोजन 05 से 08 जून 2024 तक स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।
चयन ट्रायल में 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं भाग ले सकेंगे। हॉकी एवं तीरंदाजी हेतु चयन ट्रायल 05 से 06 जून को तथा एथलेटिक व कबड्डी का चयन ट्रायल 07 से 08 जून को सवेरे 8 बजे से प्रारंभ होगी। चयन ट्रायल में उपरोक्त खेलों के समस्त खेलो इंडिया लघु केन्द्रों से 10-10 बालक-बालिकाओं, आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त क्रीड़ा परिसरों से 5-5 बालक-बालिकाओं तथा जिले के प्रत्येक खेल के 4-4 उत्कृष्ट बालक-बालिका खिलाड़ियों को सम्मिलित कराने हेतु जिला खेल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, तथापि ऐसे जिले जहाँ नैसर्गिक खेल प्रतिभाएं विद्यमान हैं, तथा भविष्य में ये अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, उन जिलों से खिलाड़ियों की संख्या में वृद्धि किया जा सकता है।
चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का मोटर एबिलिटी टेस्ट, स्किल टेस्ट, गेम अवेयरनेस टेस्ट (मेंटल एबिलिटी टेस्ट) लिया जाएगा, तदोपरांत अकादमी में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों के दोगुनी संख्या में खिलाड़ियों को चिन्हित कर उनका 06 दिवसीय असेसमेंट कैम्प लिया जाएगा, जिस दौरान उनका एमएसके टेस्ट फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा लिया जाएगा। असेसमेंट कैम्प के पश्चात योग्य खिलाड़ियों को रिक्त सीटों की संख्या अनुसार अकादमी में प्रवेश हेतु अंतिम रूप से चयनित किया जा सकेगा ।
चयनित खिलाड़ियों को देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा एसएनसी के माध्यम से स्ट्रेन्थ एंड कंडीशनिंग 6000 किलो कैलोरी का स्वच्छ पोषणयुक्त आहार, फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा इंजुरी का ईलाज व पुनर्वास, आईस बाथ, स्वीमिंग की सुविधा उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त चयनित खिलाड़ियों को अकादमी संचालन नियमानुसार निःशुल्क आवास, भोजन, शिक्षा, आने-जाने का साधन, चिकित्सा, दुर्घटना बीमा, आवश्यक एवं सहायक खेल उपकरण, खेल परिधान, एकरूप परिधान, प्रतियोगिताओं के दौरान यात्रा व्यय की भी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करायी जाएगी। - आरंग । झेरिया साहू समाज कोरासी परिक्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष , वृहताकार कृषि सहकारी साख समिति भानसोज के 3 बार अध्यक्ष व ग्रामीण सभा भानसोज के अध्यक्ष रह चुके ग्राम भानसोज निवासी श्री भूखन लाल साहू का गुरुवार रात आकस्मिक निधन हो गया । वे 72 वर्ष के थे। वे श्रीमती सुमन साहू के पति , भानसोज के पूर्व सरपंच व साहू समाज कोरासी परिक्षेत्र के अध्यक्ष रह चुके मोहन साहू , गोविंद साहू व महेन्द्र साहू के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार आज शुक्रवार को भानसोज में किया गया।
-
-5 वर्षों में परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
-विद्युत कंपनियों की बैठक में अध्यक्ष श्री पी.दयानंद के तीखे तेवररायपुर, । छत्तीसगढ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय में गुरुवार को कंपनी अध्यक्ष तथा प्रदेश के ऊर्जा सचिव श्री पी.दयानंद की बैठक की धमक रही। बिजली आपूर्ति में बाधा की शिकायतों को देखते हुए श्री दयानंद ने ट्रांसमिशन कंपनी तथा डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अधिकारियों को तलब किया और जिन स्थानों पर आपूर्ति बहाली में निर्धारित से अधिक या गैरवाजिब समय लग रहा हैं, वहां के जिम्मेदार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।विभिन्न समाचार पत्रों तथा न्यूज वेब पोर्टल में बिजली की आपूर्ति में बाधा आने के बाद इसकी बहाली में लगने वाले अधिक समय को लेकर प्रकाशित समाचारों को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष श्री पी.दयानंद ने यह बैठक बुलाई थी। उन्होंने जब विस्तार से इन समस्याओं का कारण पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि विगत पांच वर्षों में विद्युत उपकेन्द्र तथा लाईनों की स्थापना जैसे अधोसंरचना के विकास के कार्यों में बहुत रूकावट आई थी। अनेक कारणों से विद्युत विकास कार्यों में प्रगति नहीं हो पाई जिसका विपरीत असर वर्तमान समय में दिखाई पड़ रहा है। गर्मी के कारण जहां सर्वाधिक मांग दर्ज की जा रही हैे, उसके अनुरूप आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है लेकिन जिन स्थानों पर कार्य स्वीकृत है, टेंडर हो चुके है, बजट की समस्या नहीं है वहां भी उचित मानीटरिंग नहीं होने के कारण वांछित प्रगति नहीं हो पाई है । श्री दयानंद ने इन परिस्थितियों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही ऐसे कार्यो की सूची तलब की है। जशपुर जिले में 15 विद्युत उपकेन्द्र स्वीकृत होने के बावजूद वहां कार्य पूर्ण नहीं होने पर उन्होंने आश्चर्य एवं क्षोभ व्यक्त किया। बैठक में बताया गया कि यदि ये कार्य समय पर हो गये होते तो मौसम के कारण वर्तमान समय में जो दिक्कतें आ रही हैं उनका समाधान हो गया होता। उन्होंने विद्युत आपूर्ति में बाधा और लंबे समय तक आपूर्ति बहाल नहीं होने वाले प्रकरणों की सूची भी तलब की है ताकि जिम्मेदारी का निर्धारण किया जा सके। आज की बैठक में उन्होंने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के आधार पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है आगे भी बड़े पैमाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने सहित अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये है। मांढर जिला रायपुर, मनेन्द्रगढ़, भाटापारा, कोपरा, भानुप्रतापपुर, रायगढ़, जगदलपुर, बिलासपुर आदि स्थानों से आये समाचारों के आधार पर उन्होंने कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। श्री दयानंद ने कहा है कि दोषी पाये जाने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। श्री दयानंद ने कहा कि पूर्व की अनेक विफलताओं के बावजूद भीषण गर्मी के समय में प्रदेश में विद्युत आपूर्ति को काफी हद तक बेहतर बनाये रखने के लिए अधिकारी-कर्मचारी भरसक प्रयास कर रहे है।बैठक में प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने अनेक स्थानों पर पारेषण तथा वितरण तंत्र की मजबूती के लिए हुई अच्छी प्रगति की जानकारी भी दी तथा बताया कि आचार संहिता के कारण भी बहुत से कार्य प्रभावित हुए है जिन्हें आचार संहिता समाप्त होते ही तेजी से पूर्ण किया जायेगा। वर्ष 2024 के अंत तक अनेक कार्य पूर्ण करने की जानकारी उन्होंने दी।बैठक में श्री भीम सिंह कंवर, कार्यपालक निदेशक (वितरण), श्री राजेन्द्र प्रसाद, कार्यपालक निदेशक(वितरण-परियोजना), श्री संजय पटेल, कार्यपालक निदेशक(पारेषण-परियोजना) आदि वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। - बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा ऑक्सीजन प्लांट को शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देशबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय बालोद एवं अस्पताल परिसर में स्थित सखी वन स्टाॅप सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष, पोषण पूनर्वास केन्द्र सहित विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। श्री चन्द्रवाल ने ओपीडी कक्ष में पहुॅचकर मौके पर उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों से अस्पताल में ईलाज हेतु प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने डाॅक्टरों एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया। उन्होंने डाॅक्टरों एवं कर्मचारियों को समय पर अपने कार्य में उपस्थित होने तथा निर्धारित समयावधि तक अपने कार्य का सम्पादन करने के निर्देश दिए। जिससे कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने सिविल सर्जन डाॅ. आर.के.श्रीमाली को अस्पताल के सभी अधिकारी, कर्मचारियों का बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने डाॅक्टरों के ड्यूटी चार्ट को ओपीडी कक्ष में चस्पा भी करने के निर्देश दिए। जिससे कि मरीजों को संबंधित डाॅक्टरों की उपस्थिति के संबंध मंे पता चल सके।इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित तीनों आॅक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बंद पड़े तीनों आॅक्सीजन प्लांट को शीघ्र शुरू करने के निर्देश भी दिए, जिससे मरीजों को इसका लाभ मिल सके। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में स्थित सखी वन स्टॅाप सेंटर के बगल में कोरोना काल के दौरान स्थापित किए गए, आइसोलेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस आइसोलेशन सेंटर को कुपोषित बच्चों के लिए पोषण पूनर्वास केन्द्र बनाने के निर्देश भी दिए। जिसमें गंभीर कुपोषित बच्चों का समुचित उपचार किया जा सके। श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसके लिए जरूरी सुविधा मुहैया कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने अस्पताल परिसर में स्थित सखी वन स्टाॅप सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित सखी वन स्टाॅप सेंटर के प्रशासक एवं कर्मचारियों से सखी वन स्टाॅप सेंटर में संचालित गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल सखी वन स्टाॅप सेंटर के कर्मचारियों को महिलाओं से संबंधित मामलों का पूरी संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने तथा उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सखी वन स्टाॅप सेंटर में महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाउण्ड्रीवाॅल के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश भी निर्माण एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारियों को दिए। इस दौरान एस.डी.एम. श्रीमती शीतल बंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपीन जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
- बालोद, । लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतगणना कार्य के संबंध में मॉकड्रिल का आयोजन 03 जून को सुबह 08 बजे मतगणना स्थल लाइवलीहुड कॉलेज पाकुरभाट में किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि इस दौरान सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, गणना सहायक, मतगणना सुपरवाईजर, मतगणना सहायक, माइक्रोआब्र्जवर, आई-टी सेक्शन, ईव्हीएम परिवहन, सीलिंग कार्य, आई-टी सेक्शन एवं फोटोकॉपी कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मतगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु माॅकड्रील कराया जाएगा। मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को माॅकड्रील की नियत तिथि 03 जून को सुबह 08 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु प्रवेश पास के लिए पासपोर्ट साईज फोटो के साथ उपस्थित होने को कहा है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतगणना कार्य 04 जून को सुबह 08 बजे से मतगणना स्थल लाइलीवुड कॉलेज पाकुरभाट में प्रांरभ किया जाएगा।
- बालोद। जिला मुख्यालय बालोद के बालाजी रिसाॅर्ट सिवनी में 31 मई को जिला स्तरीय समर कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री एसआर भगत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इस दौरान चित्रकला, रंगोली, मेंहदी आदि प्रतियोगिता के अलावा विद्यार्थियों का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। file photo
- =ग्राम बोढ़रा, अरमरीकला एवं गंगोरीपार में तालाब निर्माण के कार्य का किया निरीक्षणबालोद। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने गुरुवार को गुरूर विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में पहुँचकर जल संरक्षण पखवाड़ा के अंतर्गत ग्रामीणों के घरों में बनाए जा रहे सोख्ता गड्ढा के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को पानी के महत्व एवं उपयोगिता की जानकारी देते हुए अपने-अपने घरों में सोख्ता गड्ढा का निर्माण कर जल संरक्षण के उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डाॅ. कन्नौजे ने ग्राम अरमरीकला में पहुँचकर सोख्ता गड्ढा के निर्माण का अवलोकन किया और रेत एवं गिट्टी डालकर सोख्ता गड्ढा निर्माण हेतु श्रमदान भी किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम बोढ़रा, अरमरीकला एवं गंगोरीपार में तालाब निर्माण के कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
- दुर्ग, / लोकसभा निर्वाचन 2024 में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग के अंतर्गत सैन्य एवं केन्द्रीय सशस्त्र सेवाओं में तैनात सेवा मतदाताओं से ईटीपीबीएस के माध्यम से डाक मतपत्र मुख्य जिला दुर्ग को 29 मई 2024 तक 912 डाक मतपत्र प्राप्त हुये थे। 30 मई 2024 को 15 डाक मतपत्र प्राप्त हुए है, 30 मई की स्थिति में कुल 927 डाक मतपत्र प्राप्त हुए है। अब केवल सेवा मतदाताओं से प्राप्त ईटीपीबीएस के माध्यम से डाक मतपत्र मतगणना तिथि 04 जून 2024 को सुबह 7.59 बजे तक प्राप्त किये जायेंगे। file photo
- रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के विद्युत सेवा भवन में उच्च रक्तचाप नियंत्रण सेमीनार में विभिन्न रोगों के प्राकृतिक उपचार एवं रोकथाम के लिए विपश्यना एवं आहार-विहार पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री सीताराम साहू को कार्यपालक निदेशक श्रीमती ज्योति नन्नौरे, अतिरिक्त मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) श्री विनोद अग्रवाल, महाप्रबंधक (वित्त) श्री वाई.बी.जैन द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। मानव संसाधन विभाग पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्युत कंपनी के अधिकारी-कर्मचारीगणों को विपश्यना पद्धति एवं स्वास्थ प्रबंधन पर जानकारी प्रदान की गई।श्री साहू द्वारा स्वास्थ प्रबंधन के विविध माध्यमों पर पॉवर पांइट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। उन्होंने बताया कि विश्व में मृत्यु दर और विकलांगता का प्रमुख कारक बढ़ता हुआ रक्तचाप है। वैश्विक स्वास्थ आंकड़ों के अनुसार 10.8 मिलियन लोगों की मृत्यु का कारण हायपर टेंशन व विकृत जीवनशैली है। उच्च रक्तचाप एवं डायबिटिज वर्तमान जीवन में सबसे जटिल बीमारी है, इसके रोकथाम के लिए हितभुक, मितभुक एवं रितभुक के नियमों का पालन करने की सलाह दी।इस सेमीनार में स्वास्थ प्रबंधन हेतु आध्यात्मिक व मानसिक विकास, विपश्यना एवं शारीरिक स्वास्थ के लिए पौष्टिक आहार, सीमित खानपान व सरल जीवनशैली का अनुसरण करने का आग्रह किया गया। श्री साहू ने बताया कि विभिन्न पद्धतियों के जरिये व्यक्ति को अवसाद और तनाव से मुक्त किया जा सकता है।श्री साहू प्रशिक्षित योग गुरू व विपश्यना केन्द्रों में आचार्य है। वे धम्मकेतु विपश्यना ध्यान केन्द्र थनोैद जिला दुर्ग, धम्मगढ़ विपश्यना ध्यान केन्द्र भरारी जिला बिलासपुर, धम्मकुटी विपश्यना ध्यान केन्द्र सिंगारभाटा जिला रायपुर एवं धम्मांचल विपश्यना ध्यान केन्द्र उंचडीह जिला सरगुजा के केन्द्र आचार्य हैं। वे समय-समय पर विद्युत कंपनी के विभिन्न कार्यालयों में शिविर व कार्यशाला के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य के लिए विद्युत अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण देते हैं। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक(जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया।
- दुर्ग / भारत निर्वाचन आयोग नईदिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा समय-समय पर मतगणना से संबंधित जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी के संबंध में 31 मई 2024 को पूर्वान्ह 10.30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। रिटर्निंग ऑफिसर 07 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र दुर्ग/जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 07 दुर्ग के सर्व अभ्यर्थीगण तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के जिला पदाधिकारियों को उक्त बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैच द रेन कैंपेन 2024 नारी शक्ति से जल शक्ति के अंतर्गत ग्राम पंचायत हसदा, ब्लॉक धमधा जिला दुर्ग में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई एवं रैली निकालकर जल संरक्षण की जानकारी दी गई।ग्राम पंचायत में वर्षा जल का संग्रहण के लिए सभी क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों को बताया कि बारिश के पानी को इकट्ठा करना बहुत ही असरदार और पारंपरिक तकनीक है। ग्रामों में सोक पीट, छोटे तालाबों, भूमिगत टैंकों व डबरी का निर्माण किये जाने कहा गया। भूमिगत पुनर्भरण तकनीक जल संग्रहण का एक नया तरीका है। इसके लिए मानसून जल को गड्ढा खोदकर एकत्र करने कहा गया। वर्षा जल के साथ ही अनुपयोगी जल भी तालाब में एकत्र हो जाता है, यह जल पूरे गांव के पशुओं आदि के काम में आ जाता है। घर की छत पर वर्षा जल एकत्र करने के लिए रैन वाटर हार्वेसिंग जल संरक्षण किया जाने हेतु कहा। बोरवेल स्थापित हो जाने से भूमिगत जल स्तर कमी ना हो इसके लिए कई बोरवेल सोकपीठ निर्माण जा रहे है। साथ ही कच्ची नाली, डबरी, तालाब, अमृत सरोवर सोक पीठ का निर्माण भी किया जा रहा है।हसदा ग्राम में कैच द रेन कैंपेन के तहत रंगोली, चित्रकला व रैली के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत से एपीओ अरदीप, जनपद पंचायत पीओ, तकनीकी सहायक, सचिव, अन्य अधिकारी, पंच श्रीमती रूखमणी, पंच श्रीमती पूर्णिमा साहू, पंच शेलेंद्री पटेल, टीचर लुकेश साहू एवं शासकीय स्कूल के बच्चें उपस्थित रहें।


.jpg)
.jpg)
.jpg)




.jpeg)









.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)


