- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर। उप-मुख्यमंत्री व गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज रायपुर एम्स पहुंचकर आईईडी ब्लास्ट में घायल भीमापुरम गांव की दोनों महिलाओं का हालचाल जाना। नक्सलियों ने बंदूक के बल पर सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के इस गांव में एक ग्रामीण के घर में आईईडी छिपाकर रख दी थी, जिसमें ब्लास्ट होने से दोनों महिलाएं कल घायल हो गईं थीं। उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने एम्स के डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि दोनों खतरे से बाहर हैं और उनका समुचित उपचार किया जा रहा है। श्री शर्मा ने दोनों के बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
- गौरेला । हरा सोना (GREEN GOLD) के नाम से चर्चित तेंदूपत्ता की खरीदी का लक्ष्य मरवाही वन मण्डल को इस वर्ष 22 हजार मानक बोरा का मिला था, जिसमें से लगभग 93 प्रतिशत 20 हजार 545 मानक बोरा की खरीदी 26 मई तक की जा चुकी है। जिसका इस बार 5500 रुपए प्रति मानक बोरा के हिसाब से 11 करोड़ 29 लाख 97 हजार 995 रूपये का भुगतान जल्द ही संग्राहकों के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इस वर्ष 5500 रूपये प्रति मानक बोरा खरीदी का रेट होने की वजह से फड़ों में तेंदूपत्ता बेचने वाले संग्राहकों की कतार लगी रहती है। कुछ फड़ों से संग्राहकों से तेंदूपत्ता नहीं खरीदे जाने की जानकारी डीएफओ रौनक गोयल के संज्ञान में लाए जाने के बाद उनके निर्देश पर उन फड़ों में भी रुकी हुई खरीदी शुरु कर दी गई है। बता दें कि संग्राहक परिवार को बीमा, छात्रवृत्ति सहित बहुत सी शासकीय योजनाओं का लाभ न्यूनतम 500 गड्डी तेंदूपत्ता बेचने पर ही मिलता है।पिछले वर्ष 4 हजार रुपए प्रति मानक बोरा के हिसाब से तेंदूपत्ता की खरीदी की जाती थी। लेकिन इस वर्ष से 1500 रुपए कीमत बढ़ाकर 5500 रुपए हो गई है। जिसका सीधा फायदा संग्राहकों को मिल रहा है। इसके अलावा संग्राहकों के परिवार को सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना, 10वीं-12वीं कक्षा में 75% से अधिक अंक पाने पर प्रोत्साहन राशि, व्यवसायिक पाठ्यक्रम की पढ़ाई में आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति योजना सहित कई जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है।16 समितियों के माध्यम से हो रही तेंदूपत्ता खरीदी – उप प्रबंध संचालकतेंदूपत्ता खरीदी के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला यूनियन मरवाही वन मण्डल के उप प्रबंध संचालक एसए खान ने बताया कि मरवाही वनमंडल के तहत कुल 16 प्राथमिक लघुवनोपज समितियां हैं। जिनके अंतर्गत आने वाले फड़ों के माध्यम से तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष 22 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य है, जिसमें से लगभग 93 प्रतिशत 20 हजार 545 मानक बोरा का संग्रहण किया जा चुका है।जिन समितियों में लक्ष्य पूरा नहीं हुआ है, उन समितियों में संग्रहण शुरु है। जिला यूनियन मरवाही वन मण्डल अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा। उन्होंने बताया कि खरीदे जा चुके तेंदूपत्ते का भुगतान राशि 11 करोड़ 29 लाख 97 हजार 995 रूपये संग्राहकों को ओनलाइन उनके खाते में किया जाना है। संग्राहकों के खाते में 1 करोड़ 09 लाख 35 हजार 821 रूपए का भुगतान किया जा चुका है।संग्रहण एवं क्रेता को परिदान देने के बाद 5 दिवस के अंदर संग्राहक को ऑन लाइन पद्धति से भुगतान किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि तेंदूपत्ते एवं अन्य लघु वनोपज संग्रहण में ओनलाइन भुगतान सिस्टम से त्वरित भुगतान होने एवं संग्रहण दर 5500 रुपया प्रति मानक बोरे होने पर संग्राहकों में अपार उत्साह है। उन्होंने यह भी बताया कि तेंदूपत्ते का भंडारण विभिन्न गोदामों में 2016 मानक बोरे का किया जा चुका है।सभी संग्राहकों से खरीदा जा रहा तेंदूपत्ता – डीएफओमरवाही वन मण्डल के डीएफओ रौनक गोयल ने कहा कि इस वर्ष तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य रखा गया था। उसे हम हासिल कर लेंगे। उन्होंने बताया कि कुछ समितियों में परिदान नहीं दिए जाने की शिकायत मिलने के बाद शिकायत का समाधान कर लिए जाने के बाद सभी संग्राहकों से तेंदूपत्ता खरीदी की जा रही है।
- -3 अन्य प्रकरणों में भी हुई चालानी कार्यवाही, हफ्ते भर में कुल 08 वाहनों पर ठोका गया भारी जुर्मानाकोरिया / सड़क दुर्घटनाओ की मृत्यु में कमी लाने के उद्देश्य से कोरिया पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सतत कार्यवाही की जा रही है। एसपी कोरिया ने कवर्धा की घटना के बाद आमजनों से अपील भी की थी वाहन को यातायात नियम के अनुसार चलाये एवं अपना अमूल्य मानव जीवन जोखिम में ना डालें। अपील और चालानी कार्यवाही में तेजी लाने के बाद भी कुछ लोगों द्वारा चोरी छुपे यातायात नियमों को नजरअंदाज कर मनमाने ढंग से वाहन चलाना संज्ञान में आ रहा था।लापरवाही का परिणाम है कि गत दिवस सोंस इलाके से मजदूरों को लेकर जा रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन चेर गांव के पास पलट गई। हादसा धौराटिकरा मोड़ पर हुआ, पिकअप वाहन चला रहे ड्राइवर ने गाड़ी के स्टेयरिंग से अपना संतुलन खो दिया और गाड़ी सड़क किनारे जाकर पलट गई। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन में लगभग 20 मजदूर काम पर जाने के लिए सवार थे। जिनमें से एक दो को हल्की खरोंचें आई हैं, हालांकि गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।उक्त पिकप वाहन में सवार पीड़िता संतोषी पति दिलीप कुमार उम्र 23 साल निवासी सोनपुर मनसुख थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया द्वारा उक्त घटना को लेकर थाना बैकुंठपुर में दिनांक 27 मई 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। उक्त रिपोर्ट की जानकारी पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार को दी गई, एसपी कोरिया द्वारा तत्काल वाहन चालक को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।जिस पर थाना बैकुंठपुर की टीम ने उक्त पिकप वाहन के चालक आरोपी प्रेम कुमार पनिका पिता स्व. सुंदर साय पनिका उम्र 32 साल निवासी ग्राम सोस थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 179/2024 धारा 279, 337 भा.द.वि., 39/192, 66/92, 146/196, 144/177, 190(2), 104/177,109/77, 183, (1) (ए क) 184 डट ।बज के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है एवं आरोपी की पिकप वाहन जप्त कर दिनांक 28 मई 2024 को आरोपी चालक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।मालवाहक वाहन में ढो रहे सवारी पर कोरिया पुलिस की सख्त चालानी कार्यवाही जारी, हफ्ते भर में 08 वाहन मालिकों पर ठोका जा चुका है जुर्मानाइसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस एवं थाना की टीम द्वारा यातायात के नियमों का पालन कराने शहर के विभिन्न मार्गों पर चेक पॉइंट लगाकर निरंतर कार्यवाही कर रही है। सामान्य ट्रैफिक कार्यवाही के अतिरिक्त मालवाहकों पर सवारी ढोने वालों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।इसी कड़ी में सोमवार को ट्रैफिक पुलिस की टीम द्वारा शहर के अलग - अलग स्थानो में चेक पॉइंट लगाकर मालवाहक वाहनो में सवारी ले जाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही किया गया है। चेक पॉइंट में यातायात की टीम द्वारा 02 प्रकरणों पर चालानी कार्यवाही किया गया है, वहीं थाना चरचा की टीम ने चेक पॉइंट में 01 प्रकरण में चालनी कार्यवाही की गई है। उपरोक्त वाहनो के खिलाफ कार्यवाही कर उचित समन शुल्क वसूल किया गया है। इसके साथ ही उनके लायसेंस एवं वाहन सम्बन्धी अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजो की जांच भी की गई है। इससे पूर्व भी बीते गुरुवार को कोरिया पुलिस द्वारा बैकुंठपुर के विभिन्न स्थानों पर 04 प्रकरणो में चालानी कार्यवाही कर भारी जुर्माना ठोका गया है। एसपी कोरिया ने पुनः सख्त हिदायत दी है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत लगभग 150 उद्यानों में से प्रतिमाह लगभग 18 से 20 उद्यानों का कार्य योजना तैयार कर मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। ताकि वर्षाऋतु को ध्यान में रखते हुए सम्पूर्ण उद्यानों का मेटेंनेंस कार्य पूर्ण हो सके।निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत 150 उद्यानों में से प्रतिमाह लगभग 18 से 20 उद्यानों का कार्य योजना तैयार कर मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। उद्यानो की साफ सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिसमें मुख्य रूप से राधिका नगर स्थित मैत्री उद्यान, एकता उद्यान, नेहरु नगर पूर्व में स्थित शास्त्री उद्यान, बक्शी उद्यान, मधु कामिनी उद्यान, गणेश उद्यान, खूबचंद बघेल उद्यान, सहस्त्र बाहु उद्यान, नेहरु नगर पश्चिम में स्थित गांधी उद्यान, महाराणा प्रताप उद्यान, नेहरु नगर चौक में स्थित राशि उद्यान, योगा उद्यान, जिम उद्यान, भारत माता उद्यान, सेक्टर 1, 4, 5, 7, 10 स्थित उद्यान, हुडको स्थित उद्यान, कुरूद चौक उद्यान, टाटा लाइन उद्यान, कार्यालय परिसर में स्थित उद्यान, बापूनगर खुर्सीपार उद्यान, हाऊसिंग बोर्ड उद्यान, कोहका स्थित उद्यान एवम शहर के बड़े खुर्सीपार ग्राउंड व रोड डिवाइडर में लगे पौधो का मेंटेनेंस और सिंचाई कार्य कार्य योजना बनाकर कराया जा रहा है।उद्यानो की संख्या और क्षेत्रफल अधिक होने के बावजूद उद्यानों का रखरखाव पहले से बेहतर हुआ है। निगम कर्मियों एवं संसाधन से ही उद्यान में साफ सफाई एवम हरियाली का रखरखाव कार्य कराया जा रहा है। साथ ही नर्सरी में चौकीदारी, उद्यान एवं डिवाइडरो में ट्रैक्टर टैंकर से सिंचाई कार्य, जर्जर और सूखे पेड़ो की कटाई छटाई कार्य एवम मच्छर उन्मूलन हेतु मेलाथियान स्प्रे कार्य कराया जा रहा है
- दुर्ग / भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी मौसमी दृष्टिकोण के अनुसार प्रदेश सहित जिले में भी औसत तापमान अधिक होने की संभावना है। अधिकांश भागों में लू-तापघात की स्थिति निर्मित हो सकती है। मौसम को ध्यान में रखते हुए राज्य में लू-तापघात से आवश्यक तैयारी एवं बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश तैयार किये गये हैं। इसमें लू के लक्षण एवं बचाव के कारण बताये गये हैं।लू के लक्षण- सिर से भारीपान और दर्द होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक हो जाने के बाद भी पसीने का न आना, अधिक प्यास और पेशाब कम आना, भूख कम लगना तथा बेहोश होना।लू से बचाव के उपाय - लू लगने का प्रमुख कारण तेज धूप और गर्मी से ज्यादा देर तक रहने के कारण शरीर में पानी और खनिज मुख्यतया नमक की कमी हो जाना होता है। अतः इससे बचाव के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए- बहुत अनिवार्य न हो तो घर से बाहर ना जाए। धूप से निकलने से पहले सर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें। पानी अधिक मात्रा में पीये और अधिक समय तक धूप में न रहें। गर्मी के दौरान नरम मुलायम सूती कपड़े पहनने चाहिए ताकि हवा और कपड़े पसीने को सोखते रहे। इसी प्रकार अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ.आर.एस. घोल पीयें। चक्कर आने, उल्टी आने पर छायादार स्थान पर विश्राम करें तथा शीतल पेय जल अथवा उपलब्ध हो तो फल का रस, लस्सी, मठा आदि का सेवन करें। प्रारंभिक सलाह के लिए 104 आरोग्य सेवा केन्द्र से निःशुल्क परामर्श लिया जाए और उल्टी, सर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केन्द्र से जरूरी सलाह लिया जाए।लू लगने पर किये जाने वाला प्रारंभिक उपचार- बुखार पीड़ित व्यक्ति के सर पर ठण्डे पानी की पट्टी लगावें, अधिक पानी व पेय पदार्थ पिलावें जैसे कच्चे आम का पना, जल जीरा आदि, पीड़ित व्यक्ति को पंखे के नीचे हवा में लिटा देवें, शरीर पर ठण्डे पानी का छिड़काव करते रहें, पीड़ित व्यक्ति को यथाशीघ्र किसी नजदीकी चिकित्सा केन्द्र में उपचार हेतु ले जाए तथा मितानिन ए.एन.एम. से ओ.आर.एस. के पैकेट हेतु संपर्क करें।क्या न करें - गर्मी के दौरान बाहर न जाए, यदि आपको आवश्यक कार्य के लिए बाहर जाना है तो दिन के शीतलन घंटो के दौरान अपनी सारणी निर्धारित करने का प्रयास करें। अत्यधिक गर्मी के घंटो के दौरान बाहर जाने से बचे (विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच), नंगे पैर या बिना चेहरे को ढ़के और बिना सिर ढककर बाहर न जाए। व्यस्थतम समय (दोपहर) के दौरान खाना पकाने से बचे, खाना पकाने वाले क्षेत्रों (रसोई घरों) में दरवाजे और खिड़कियां खोल कर रखें, जिससे पर्याप्त रूप से हवा आ सके। शराब, चाय, कॉफी और कार्बाेनेटेड पेय, पीने से बचे जो शरीर को निर्जलित करते हैं। उच्च प्रोटीन, मसालेदार और तेलीय भोजन खाने से बचे, बासी खाना न खाए। बीमार होने पर बाहर धूप में न जाए, घर पर रहे।हीट वेव क्या करें और क्या न करेंक्या करें- जितना हो सके पर्याप्त पानी पीये, भले ही प्यास न लगी हो। मिर्गी, हृदय, गुर्दे या लीवर से संबंधित रोग वाले जो तरल प्रतिबंधित आहार लेते हो, तरल पदार्थ लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहने। ओ.आर.एस. (ओरल रिहाइड्रेशन) घोल, घर का बना पेय लस्सी, (तोरानी चावल) का पानी, नींबू का पानी, छांछ आदि का उपयोग करें। बाहर जाने से बचे, यदि बाहर जाना आवश्यक है, तो अपने सिर (कपड़े/टोपी या छाता) और चेहरे को कवर करें। जहां तक संभव हो किसी भी सतह को छूने से बचें।अन्य सावधानियां- जितना हो सके घर के अंदर रहें। अपने घर को ठंडा रखें-धूप से बचाव के लिए दिन में पर्दे, शटर का उपयोग करें और खिड़कियां खोलें। निचली मंजिलों पर बने रहने का प्रयास करे। पंखों का उपयोग करें, कपड़ों को नम करें और अधिक गर्मी में ठंडे पानी में ही स्नान करें। यदि आप बीमार महसूस करते हैं-उच्च बुखार/लगातार सिरदर्द/चक्कर आना/मतली या भटकाव/लगातार खांसी/सांस की तकलीफ है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाये। जानवरों को छाया में रखे और उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें। इन उपायों का उपयोग कर लू एवं हीटवेव के प्रभाव से बचा जा सकता है।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस 31 मई 2024 को जन सामान्य में धुम्रपान और तम्बाकू सेवन करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभिन्न नशामुक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य धूम्रपान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति समाज में जन चेतना विकसित करना है। उप संचालक समाज कल्याण से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में अंतर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस पर नशामुक्ति के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे और लोगों को जागरूक किया जाएगा।नशामुक्ति कार्यक्रमों का आयोजन शहर से लेकर ग्राम स्तर तक किया जाएगा। कार्यक्रमों में तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभाव पर चर्चा एवं उसके दुष्प्रभाव की जानकारी जनसमुदाय को दी जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया में नशापान के दुष्प्रभावों का प्रचार, नशामुक्ति के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नशामुक्ति हेतु रैली प्रदर्शन तथा साहित्य का वितरण, नशामुक्ति प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही आकाशवाणी एवं दूरदर्शन में विषयांतर्गत प्रेरक नाटक, गीत, परिचर्चा आदि का प्रसारण और योगाचार्यो के मार्गदर्शन में योगाभ्यास का प्रदर्शन तथा इससे होने वाले लाभ पर व्याख्यान दिया जाएगा।इस संबंध में जिले के समस्त विभागों, नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों, अनुदान प्राप्त स्वैच्छिक संस्थाओं एवं भारत माता वाहिनी समिति से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन के जरिए लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया गया है।
- -कलेक्टर ने की राजस्व प्रकरणों की समीक्षादुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर पिछली राजस्व बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए जमीन से जुड़े सभी अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली, नक्शा बटांकन, डायवर्सन की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागीय प्रकरणों के निराकरण में लेटलतीफी करने वाले अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए लंबित प्रकरणों को त्वरित रूप से निराकृत कर दायित्वों का निर्वहन सर्वोच्च प्राथमिकता से करने को कहा। सामाजिक संस्थाओं से संबंधित जमीन के मामलों को भी शीघ्रता से समय सीमा के भीतर पूर्ण करने कहा।कलेक्टर ने कहा कि राजस्व से संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित नही होने चाहिए। उन्होंने राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों तथा तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों से उनके न्यायालयों में लंबित राजस्व प्रकरणों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों एवं मुआवजा भुगतान, भारतमाला परियोजना, राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रकरणों का भी त्वरित निराकरण करने निर्देश दिए, जिससे प्रभावित लोगों को मुआवजा प्रदान करने में किसी भी प्रकार का विलंब न हो। उन्होंने सभी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख (एएसएलआर) को आबंटित अपने-अपने तहसीलों का निरीक्षण कर उचित कार्यवाही करते हुए एसडीएम को सूचित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बसे फैक्ट्री और उनके भण्डारण स्थानों का निरीक्षण करने को कहा, जो घनी आबादी वाले क्षेत्रों में बसा है। उन्होंने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बसे फैक्ट्रियों का निरीक्षण करने को कहा जिनका की लाइसेंस और परमिट समाप्त हो गया है। नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टिकोण से ज्वलनशील पदार्थ बारूद व फटाखे की फैक्ट्री व गोडाउन घनी आबादी व बस्ती से दूर स्थापित होना चाहिए, इन्ही शर्तो पर लाइसेंस नवीनीकरण किए जाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर ए.डी.एम. श्री अरविंद एक्का, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, एसडीएम पाटन श्री दीपक निकुंज, एसडीएम भिलाई श्री लवकेश ध्रुव, एसडीएम दुर्ग श्री मुकेश रावटे, एसडीएम धमधा श्री सोनल डेविड, एसडीएम भिलाई-3 श्री महेश राजपूत सहित सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, एलएलआर उपस्थित थे।
- -गृह विभाग द्वारा आदेश जारीरायुपर / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पद्मश्री हेमचंद माझी को वाय श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इस संबंध में गृह विभाग मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी किए जा चुके हैं। गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा प्रोटेक्शन रिव्यू गुप की बैठक में श्री हेमचंद माझी (नारायणपुर) को सुरक्षा श्रेणी प्रदान किए जाने की अनुशंसा और प्रदेश में वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए, यह आदेश जारी किया गया है।
- -समन्वय के साथ मतगणना दायित्व का करें निर्वहन-कलेक्टर सुश्री चौधरीदुर्ग / लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतगणना कार्य के लिए गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक तथा माइक्रो ऑब्जर्वर को आज बी.आई.टी. दुर्ग में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत पूरी सतर्कता से मतगणना दायित्व को निर्वहन करने के निर्देश दिए।प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने सभी गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मतगणना की प्रत्येक बारीकियों को सीखने-समझने कहा। मतगणना से सम्बंधित सभी जरुरी प्रक्रियाओं तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं को अच्छी तरह से समझ लें, ताकि मतगणना करते समय किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। मतगणना प्रारंभ होने से लेकर संपूर्ण रूप से समाप्ति तक मतगणना कक्ष में गंभीरता और सावधानी बरतनी है।प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना कार्य की संपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण मतगणना के लिए उपयोगी सुझाव एवं निर्देश दिए गए। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना के पूर्व की तैयारी, मानव संसाधन एवं अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था, ईव्हीएम से मतगणना की प्रक्रिया, मतगणना व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि सीलिंग की प्रक्रिया में पहला पैकेट विधिमान्य बड़ा लिफाफा (प्रारूप-13 ग), दूसरा पैकेट विधिमान्य निर्वाचक का घोषणा (प्रारूप-13 क), तीसरा पैकेट विधिमान्य छोटा लिफाफा (प्रारूप-13 ख), चौथा पैकेट प्रतिक्षेपित छोटा लिफाफा (प्रारूप-13 ख) का जो बड़े लिफाफे (प्रारूप-13 ग) में रखकर सील किया जाएगा। पांचवा बड़ा पैकेट डाकमतों के बण्डल का। सीयू एवं वीवीपैट की सीलिंग प्रत्येक विधानसभा से मतगणना के लिए मतगणना स्थल पर केवल सीयू एवं प्रत्येक विधानसभा से निर्धारित वीवीपैट लाया जाएगा बाकी सभी बीयू एवं निर्धारित वीवीपैट को छोड़कर सभी वीवीपैट स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रहेगा। अंतिम परिणाम की घोषणा उपरांत सीलिंग कार्य मतगणना में लगे अधिकारी एवं सहायक द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा। प्रशिक्षण में एडीएम श्री अरविंद एक्का, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, एसडीएम पाटन श्री दीपक निकुंज, एसडीएम भिलाई-3 श्री महेश राजपूत, एसडीएम धमधा श्री सोनल डेविड भी उपस्थित थे।
- दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत 04 जून 2024 को श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई में मतगणना कार्य किया जाना है। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार मतगणना स्थल के संपूर्ण व्यवस्था के नोडल अधिकारी श्री अश्वनी कुमार देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग तथा श्री लोकेश चन्द्राकर आयुक्त नगर पालिका निगम दुर्ग संयुक्त रूप से नियुक्त किये गए है। इसके अलावा मतगणना स्थल में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु नोडल अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी/सहयोगी अधिकारी/कर्मचारी की नियुक्ति की गयी है। उक्त आदेश के अतिरिक्त संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना हेतु पास जारी किये जाने तथा मतगणना उपरांत सिलिंग कार्य हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए है। जिसके अंतर्गत मतगणना स्थल में संपूूर्ण सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक दुर्ग को, मतगणना हेतु समस्त प्रकार के पास जारी किये जाने हेतु श्रीमती योगिता देवांगन अपर कलेक्टर दुर्ग एवं मतगणना उपरांत सिलिंग कार्य हेतु श्रीमती मोनिका वर्मा आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली एवं श्री डी.एस.वर्मा उपसंचालक जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग दुर्ग को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
- -ग्राम पंचायत स्तर पर माहवारी स्वच्छता सप्ताह का होगा आयोजन-माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता लाने स्वच्छताग्राही स्व-सहायता समूह करेंगे कार्य-192 ग्रामों में सेनेटरी पेड के क्रय-विक्रय हेतु वर्ल्ड बैंक परफारमेंस ग्रांट से 25 लाख की चक्रिय निधि जारीदुर्ग, / स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत माहवारी स्वच्छता प्रबंधन मुख्य घटक के रूप में सम्मिलित है। इस हेतु 28 मई को प्रतिवर्ष विश्व माहवारी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी अनुक्रम में जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता लाने हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायतों में महिला स्व-सहायता समूह, किशोरी बालिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, शाला शिक्षक, ग्रामीणों के साथ माहवारी स्वच्छता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अतंर्गत ग्राम पंचायत कोलिहापुरी जनपद पंचायत दुर्ग एवं ग्राम पंचायत ढौर जपनद पंचायत दुर्ग में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायत पथरिया (सह) जनपद पंचायत धमधा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा एवं वाटरएड संस्था, ग्राम पंचायत लिटिया जनपद पंचायत धमधा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा, ग्राम पंचायत सेलूद जनपद पंचायत पाटन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन एवं वाटरएड संस्था तथा ग्राम पंचायत धौराभाठा जनपद पंचायत पाटन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन एवं समर्थन संस्था द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग श्री अश्विनी कुमार देवांगन ने परिपत्र जारी कर जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा एवं पाटन के कार्यपालन अधिकारियों को उनके द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी देने कहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर माहवारी स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। जिले के कुल 192 ग्रामों के स्वच्छाग्राही स्व-सहायता समूहों को वर्ल्ड बैंक परफारमेंस ग्रांट से कुल 25 लाख रूपए की राशि चक्रिय निधि माहवारी स्वच्छता अंतर्गत सेनेटरी पेड के क्रय-विक्रय हेतु जारी की गई है। इन समूहों द्वारा विशेष प्रचार-प्रसार एवं प्रत्येक महिला तक माहवारी स्वच्छता की जानकारी प्रसारित करने हेतु निर्देशित किया गया है। मनरेगा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों में डीप बरियल पीट का निर्माण करने कहा गया है। संकुल एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित गतिविधियों की प्रतिवेदन सह फोटोग्राफ्स कार्यालय जिला पंचायत दुर्ग को प्रेषित की जाएगी।
- -अभियान के अंतर्गत 60 ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में की जाएंगी विभिन्न गतिविधियांदुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में 27 मई से 15 जून 2024 तक जल सुरक्षा कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत् ग्राम पंचायतों में जल सुरक्षा चौपाल व शपथ कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जल सुरक्षा सूत्र में विभिन्न गतिविधियों का संचालन हो रहा है। जिसके अंतर्गत समस्त शासकीय भवनों में वाटर हार्वेस्टींग सिस्टम की मरम्मत साफ सफाई एवं नवीन निर्माण, ग्राम पंचायतों में जल वाहिनी दीदीयों की सभा का आयोजन, ग्राम पंचायतों में स्थित तालाबों में डिसिल्टिंग कार्य, वर्षा जल को संचित करने हेतु रिचार्ज पिट का निर्माण, सभी ग्राम/नगर वार्डों में नगर निकाय स्तर पर जल स्त्रोत की सफाई का कार्य, पेय जल स्त्रोतों के पास सोखता गड्ढों की साफ सफाई एवं निर्माण, प्राकृतिक वर्षा जल बहाव क्षेत्र (नालो) में गाद की साफ सफाई, वर्षा जल संचयन हेतु जल अवशोषण गड्ढो का निर्माण, मृदा में नमी की मात्रा का परीक्षण एवं नालों में जल बहाव की मात्रा का परीक्षण, कुओं की साफ सफाई एवं मरम्मत, वर्षा जल संरक्षण हेतु समस्त विभागों की कार्यशाला का आयोजन, भूमिगत जल संचयन हेतु डाईक निर्माण, ग्राम पंचायत के युवाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों में जल सुरक्षा की जागरूकता हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन, ग्राम पंचायतो में नवीन तालाबों एवं डबरियों का निर्माण, मल्चिंग, फसल चक्र और जैविक खेती तकनीकों जैसी प्रथाओं को बढ़ावा देना जो मिट्टी की नमी को संरक्षित करने और कृषि में पानी की खपत को कम करने हेतु प्रयास इत्यादि कार्य शामिल है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग श्री अश्विनी देवांगन ने बताया कि 60 ग्राम पंचायतो में जल सुरक्षा चौपाल का आयोजन होगा। विकासखण्ड धमधा अंतर्गत खेरधा, मुड़पार, बरहापुर, देवरी, धौराभाठा, तरकोरी, बिरेभाठ (हिरेतरा), अकोला, नंदिनीखुंदिनी, पिटौरा, मोहलाई, ठेंगाभाट, नवागांव (स), साल्हेखुर्द, पुरदा, घोंठा, ढौर हि., लंहगा, पोटिया (में), बिरेझर ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी प्रकार विकाखण्ड दुर्ग अंतर्गत ग्राम पुरई, रिसामा, धनोरा, बोरई, घुघसीडीह, अण्डा, बासीन, अंजांेरा ख, थनौद, चंदखुरी, कोलिहापुरी, नगपुरा, मचांदुर, जेवरा, करंजाभिलाई, मोहलाई, झोला, समोदा, ननकट्ठी, निकुम ग्रामों में एवं विकासखण्ड पाटन के अतर्गत जामगांव (एम), गाड़ाडीह, सेलुद, सांतरा, टेमरी, बेल्हारी, जामगांव (आर), कसही, परसाही, धमना, रानीतराई, लोहरसी, तर्रा, चीचा, सिकोला, दरबारमोखली, बेलौदी, करगा, रवेली, सावनी इत्यादि ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
- -ग्राम पंचायत अंजोरा में जल शक्ति मिशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन-रंगोली, पेंटिंग जैसी कलाकृतियों के माध्यम से नन्हे बच्चों ने दिया जल संरक्षण का संदेशदुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में, जिला पंचायत दुर्ग सीईओं श्री अश्वनी देंवागन के मुख्य आतिथ्य में जल शक्ति मिशन चौपाल का आयोजन ग्राम पंचायत अंजोरा में किया गया। सीईओ श्री देवांगन ने ग्राम पंचायत में जल वाहिनी दीदीयों को सभा के माध्यम से वर्षा के जल को संचित करने हेतु रिचार्ज पिट की उपयोगिता की जानकारी दी। ग्राम पंचायत में जल स्त्रोत की सफाई अभियान, पेय जल स्त्रोतों के पास सोखता गड्ढे की साफ-सफाई एवं निर्माण, ग्राम पंचायत के युवाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों में जल सुरक्षा की जागरूकता हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिला पंचायत सीईओ श्री देवांगन कहा कि धरती पर बारिश की हर बूंद लोगों के लिये भगवान के आर्शीवाद के समान है। बारिश का पानी जमीन पर मोती के समान गिरता है, इसलिये विकासशील क्षेत्रों और प्राकृतिक जल संसाधनों की कमी वाले ग्रामीण क्षेत्रों में खासतौर से बारिश के पानी के महत्व को समझाया गया। पानी को बचाने एवं उसके विवेकपूर्ण उपयोग करने में ग्रामीणों की जिम्मेदारी के बारे में बताया गया।कार्यक्रम में जल संरक्षण का संदेश देने के लिए ग्राम पंचायत के स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने रंगोली व पेंटिंग बनाई। बच्चों की कलाकृतियों से प्रभावित होकर ग्रामीणों ने बूंद-बूंद पानी को सहेजने में जल को बचाने की अपनी जिम्मेदारी को भी माना। वर्षा जल का संग्रहण सभी क्षेत्रों के लोगों के लिए जरूरी है। बारिश के पानी को इकट्ठा करना बहुत ही असरदार और पारंपरिक तकनीक है। इससे छोटे तालाबों, भूमिगत जल आदि के इस्तेमाल से जल संरक्षण किया जा सकता है। ग्रामीणों को कार्यक्रम के द्वारा भूमिगत पुनर्भरण तकनीक से जल संग्रहण का भी संदेश दिया गया।कार्यक्रम में संरपच श्रीमति संगीता ने मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ श्री अश्वनी देवांगन को रूद्र का पौधा भेंट किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत से मनरेगा सहायक परियोजना अधिकारी श्री अरदीप ढीढी, जनपद पंचायत से श्रीमती रूचि वर्मा एडीओ,श्री देवीलाल ध्रुव वरिष्ठ आंतरिक लेख परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी, श्री गौरव मिश्रा कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, श्रीमती वर्षा साहू तकनीकी सहायक मनरेगा एवं ग्रामीण उपस्थित रहें।
- -दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर दो को नोटिस, रेत जब्तबिलासपुर, /कलेक्टर के निर्देश पर खनि अमला बिलासपुर द्वारा गत दिनों ग्राम जोंधरा तहसील मस्तूरी में खनिज रेत के भंडारण का मौका जांच किया गया। मौका जांच में अशोक कर्ष निवासी अकलतरा द्वारा लगभग 120 हाईवा/1440 घन मीटर रेत भंडारित होना पाया गया। इसी डकार मेसर्स सुमन इंटरप्राइजेज केप्रो. जितेंद्र सिंह को स्वीकृत भंडारण अनुज्ञप्ति क्षेत्र में लगभग 200 हाईवा/2400 घन मीटर रेत भंडारित होना पाया गया।खनिकर्म विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उक्त दोनों प्रकरणों में मौके पर रेत भंडारण अनुज्ञप्ति संबंधी दस्तावेज एवं भंडारित रेत की वैधता प्रमाणित करने मौक़े पर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71खान एवं खनिज(विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 21छत्तीसगढ़ खनिज(खनन,परिवहन एवं भंडारण) नियम 2009 के तहत प्रकरण दर्ज कर भंडारित खनिज रेत को जप्त कर अवैध भंडारणकर्ता को 03 कार्य दिवस के भीतर दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किया गया। ज्ञात हो कि भंडारण अनुज्ञा के नियम एवं शर्तों का पालन नहीं करने के कारण अब तक 07 अनुज्ञप्तिधारियों को कारण बताओं नोटिस(SCN ) जारी किया गया है। समाधानकारक जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में स्वीकृत खनिज रेत भंडारण अनुज्ञप्ति के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जावेगी।
- -पूरे मनोयोग एवं गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त कर त्रुटिरहित ढंग से कार्य संपदान कराने के दिए निर्देशबालोद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में गणना सुपरवाईजर एवं गणना सहायकों का कार्य एवं दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्री चन्द्रवाल ने संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया मंे मतगणना के कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी गणना सुपरवाईजर एवं गणना सहायकों का पूरे मनोयोग एवं गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर त्रुटिरहित ढंग से अपने कार्यों का संपादन करने को कहा। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल आज जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतगणना कार्य हेतु नियुक्त किए गए जिले के गणना सुपरवाईजर एवं गणना सहायकों प्रशिक्षण में अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि इस बार जिला निर्वाचन कार्यालय बालोद द्वारा जिले मंे पहली बार अभिनव प्रयोग करते हुए जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए गणना सुपरवाईजर एवं गणना सहायकों के रूप में शत प्रतिशत महिला अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक, नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर तरूणा साहू एवं प्रशिक्षकों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रवाल ने गणना सुपरवाईजर एवं गणना सहायकों को उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु मतगणना के कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने कार्यों का संपादन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ-साथ त्रुटिरहित ढंग से करना अत्यंत आवश्यक है। श्री चन्द्रवाल ने बताया कि मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए विधिवत् पास जारी किया जाएगा। इसके अलावा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गणना अभिकर्ताओं को राईटिंग पेड, पीने का पानी, पेन आदि भी उपलब्ध कराया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु गणना सुपरवाईजर एवं गणना सहायक के रूप में नियुक्त किए गए सभी महिला कर्मियों को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा गणना सुपरवाईजर एवं गणना सहायकों को उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
- बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड बालोद के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि बालोद उपकेन्द्र से निकलने वाली फीडरों की विद्युत आपूर्ति 28 मई को सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि 33/11 केव्ही उपकेन्द्र बालोद से निकलने वाली 11 केव्ही बालोद, पाररास, झलमला एवं बघमरा फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र शिकारी पारा, कुंदरू पारा, मधु चैक, रेलवे काॅलोनी, पाररास, रामदेव चैक, सदर रोड, बूढापारा कालोनी, कचहरी चैक, सदर रोड, नयापारा, पाण्डेपारा, सिंधी काॅलोनी, पर्रेगुड़ा, गंजपारा, आमापारा, जुर्रीपारा एवं आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति आवश्यकतानुसार समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
- -कृषि, जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देशबालोद । कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि जिले के सभी व्यक्तियों को शुद्ध पेयजल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित कराना हम सभी की पहली प्राथमिकता एवं दायित्व होनी चाहिए। श्री चन्द्रवाल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले के किसी भी स्थान पर किसी भी स्थिति में आम लोगों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने इसे ध्यान में रखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को कार्य योजना बनाकर उसे मूर्त रूप देने को कहा। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट कर वास्तविक स्थिति का पड़ताल करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित कृषि, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में कलेक्टर ने इन विभागों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा भी की। श्री चन्द्रवाल ने जिले के किसी भी स्थान पर पेयजल से संबंधित समस्या ज्ञात होने पर उसका तत्काल निराकरण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे एवं राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा संबंध विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर ने कृषि विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले के किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल के लिए पे्ररित किए जाने हेतु विभाग के द्वारा की जा रही कार्यों की भी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने जल संसाधन विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। श्री चन्द्रवाल ने जिले के सभी शासकीय भवनों में अनिवार्य रूप से रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने तथा जल संरक्षण उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिले के सभी स्कूलों में सोख्ता गड्ढा का निर्माण करने तथा सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को इस कार्य की सतत् माॅनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।
- -जल संरक्षण पखवाड़ा के अंतर्गत घरों में सोकपिट एवं रिचार्ज पिट निर्माण करने का रखा लक्ष्यबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार बालोद जिला प्रशासन द्वारा जिले में जल संरक्षण महाअभियान के अंतर्गत गुरूर विकासखण्ड के 78 ग्राम पंचायतों के 121 गांव में बारिश में व्यर्थ बह जाने वाले पानी को संरक्षित करने के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जिसके अंतर्गत गुरूर विकासखण्ड के कुल 30 हजार 899 परिवार के घरों में सोकपीट एवं रिचार्ज पिट निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से जल शक्ति अभियान 2019 के तहत 13 हजार 858 परिवार एवं स्वप्रेरणा से 3570 परिवारों के घरों में सोकपीट का निर्माण किया जा चुका है। जिसमें से 10431 सौकपीट क्रियाशील है तथा 3420 अक्रियाशील है, जिसे प्रथम पखवाड़े में क्रियाशील बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सामुदायिक भवन एवं अन्य स्थानों में 1379 सामुदायिक सोकपीट एवं रिचार्ज पीट का निर्माण किया गया है। साथ ही शेष बचे 17 हजार 41 परिवारों में सोकपीट निर्माण के लिए प्रचार-प्रसार के माध्यम से ग्रामीणों को प्रेरित किया जा रहा है। जिला कार्यालय द्वारा जल स्तर संरक्षण एवं भू-जल स्तर बढ़ाने के लिये 22 मई से 05 जून तक जल संरक्षण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत गुरूर विकासखण्ड एवं जिला स्तर के अधिकारी-कर्मचारी लगातार गांव-गांव में पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से सोकपीट एवं वाटर रिचार्ज पिट निर्माण किये जाने हेतु रैली, नारा के माध्यम से जनसमुदाय को जल संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
- आरटीई का करें प्राथमिकता से पालन, ड्राॅपआउट बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का करें ठोस प्रयास: कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंहरायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज मेडिकल काॅलेज स्थित हाॅल में निजी स्कूल संचालकों और नोडल प्राचार्य की बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आरटीई का पालन करना पहली प्राथमिकता है। अनिवार्य रूप से इसका पालन किया जाए। इस अधिनियम के तहत स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, जिससे वे निरंतर आगे बढ़े। यह ऐसे बच्चे है, जिनका ऐसे स्कूलों में पढ़ना एक सपना रहता है, जो शिक्षा के अधिकार से पूरा हो रहा है, इस कार्य में उनकी अवश्य मदद करें। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।डाॅ. सिंह ने कहा कि बच्चें अपनी शिक्षा बीच में क्यों पूरी नही इसकी समीक्षा की जानी चाहिए, उन्हें फिर से शिक्षा से जोड़ा जाना चाहिए। जिला प्रशासन भी ड्राॅपआउट बच्चों के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाएगा।कलेक्टर डाॅ. सिंह ने अपने पुराने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि शिक्षा पहली प्राथमिकता है। आरटीई के तहत 12 वीं की पढ़ाई करने के बाद बच्चों की यह जानकारी जुटाई जाए, उनके द्वारा अपने कैरियर में पाई गई सफलता होगी। प्रचार करने की आवश्यकता है। डाॅ. सिंह ने कहा कि निजी स्कूलों के अच्छे शिक्षक के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को उत्तम स्तर पर ले जाया जा सकता है।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप ने कहा कि स्कूल में बेहतर समावेशी वातावरण तैयार किया जाए। बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दें, जिससे वे श्रेष्ठ नागरिक बनें। निजी स्कूल राईट टू एजूकेशन अधिनियम का हर संभव पालन करें, जिससे समाज के हर वर्ग के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। शिक्षा अधिकारी श्री विजय खंडेलवाल ने कहा कि निजी स्कूल आरटीई के रिकाॅर्ड सटीक जानकारी उपलब्ध कराए। अपडेट रिकाॅर्ड तैयार कर उपलब्ध कराए। जितने विद्यार्थी अध्ययनरत है, उसकी ही जानकारी दें। इस अधिनियम में 25 प्रतिशत बच्चे पढ़ाए जाने का प्रावधान है जिसका पालन करें। बैठक में डीपीसी सर्व शिक्षा अभियान श्री केएस पटले सहित निजी स्कूल के संचालक और नोडल प्राचार्य उपस्थित थे।
- -04 जून को मतगणना स्थल में अपने निर्धारित समय पर पहुंचे मतगणना: डॉ गौरव सिंह-मतगणना अभिकर्ता के लिए 01 जून तक लिया जाएगा आवेदन-रायपुर जिले के 7 विधानसभाओं के आवेदन रिटर्निग ऑफिसर कक्ष 02 में और बलौदाबाजार, भाटापारा संबंधित एआरओ के पास दे सकेंगे आवेदनरायपुर / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह नेे आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में मतगणना के परिपेक्ष्य में अभ्यर्थियो एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन समय का विशेष ध्यान रखें। मतगणना अभिकर्ताओं को सुबह 7ः30 बजे तक अपने निर्धारित स्थान पर पहुँच जाना चाहिए। उन्हें जो टेबल निर्धारित की गई है उस पर ही बैंठे।उन्होंने कहा कि डाक मतपत्रों को कलेक्टोट परिसर स्थित जिला कोषालय के स्ट्रंाग रूम से 04 जून को सुबह 06 बजे मतगणना स्थल शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार के डाक मतपत्र गणना हॉल मे ले जाया जायेगा। साथ ही अभ्यर्थी स्वयं एवं उनके अभिकर्ता चाहें तो इस समय आ कर पूरी प्रक्रिया देख सकतें हैं। मतगणना अभिकर्ता के लिए आवेदन 01 जून तक तक लिया जाएगा। रायपुर जिले के 7 विधानसभाओं के आवेदन रिटर्निग ऑफिसर कक्ष 2 में और बलौदाबाजार, भाटापारा संबंधित एआरओ के पास जमा करेंगे।कलेक्टर ने कहा कि मतगणना कक्ष में मोबाईल फोन, पेन ड्राइव, साइंटिफिक कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच एवं अन्य इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स प्रतिबंधित रहेगे। साथ-साथ सिगरेट, तम्बाकू, गुटका एवं आदि के उपयोग की भी अनुमति नही होगी। इसलिए इनके पाउच या पैकेट भी साथ में न रखें। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
- रायपुर । रायपुर जिले के आबकारी विभाग का आहाता व्यवस्थापन का निविदा आज खोला गया। 6 दुकानों के लिए द्वितीय निविदा आमंत्रित की गई थी, जिसके लिए कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए। समस्त निविदादाता अर्हत पाए गए। निविदा खोलने के दौरान कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, अतिरिक्त कलेक्टर देवेंद्र पटेल, उपायुक्त आबकारी श्री विकास गोस्वामी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री वैभव मिततल, श्री आशीष सिंह, श्री डीडी पटेल व निविदादाता उपस्थित थे। उपल्लेखनीय है कि 10 मई 2024 को प्रथम निविदा में रायपुर जिले की 56 आहातों के विरूद्ध 50 में लाइसेंस फीस व सुरक्षा निधि जमा की गई। द्वितीय निविदा के लिए आज 6 आहातों के लिए फिर निविदा खोला गया।
- भिलाईनगर/नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के मदर टेरेसा नगर जोन 03 कार्यालय क्षेत्र में जल प्रदाय के दौरान टूल्लू पम्प के माध्यम से पानी खीचने वाले के विरूद्व कार्यवाही करते हुए मौके पर 12 टूल्लू पम्प को निगम ने किया जप्त।निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग ऐसे है, पानी सप्लिाई के दौरान मोटर टूल्लू पम्प लगाकर पानी खींच ले रहे है जिससे दुसरे बस्तीयो में पानी का सप्लाई ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है उसको देखते हुए आयुक्त ने सभी जोन आयुक्तो को निर्देशित किया की रोज सुबह अपने क्षेत्रो में जाए जहाॅ पर भी अवैघ रूप से टूल्लू पम्प लगाकर पानी खींचा जा रहा है उस पर कार्यवाही करें। जिससे गर्मी के दिनो में अंतिम छोर तक पानी पहुॅचे सभी नागरिको को शुद्व पेयजल मिले। इसके लिए सभी जोन आयुक्त अपने अपने क्षेत्र का प्रातः भ्रमण कर रहे है। ताकि जल प्रदाय के दौरान टूल्लू पम्प के माध्यम से पानी खीचने वाले के विरूद्व कार्यवाही की जा सके। जोन क्रं. 03 वार्ड 34 एवं 35 मिलन चैंक के पास नागरिको एवं व्यवसायी द्वारा टूल्लू पम्प लगाकर पानी खीचा जा रहा था, जिसे जप्त किया गया। कुछ लोग ऐसे भी थे जो नगर निगम के अमला को देखकर के अपने पंप को छिपा दिए दरवाजा बंद कर दिए पूछने पर बोले हम मोटर नहीं चलाते हैं इस कार्यवाही के दौरान जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता भेश्राम सिन्हा, सहायक अभियंता आलोक पसीने, उपअभियंता मरकाम, कृष्णा जंद्येल, सुपरवाईजर श्याम कुमार आदि उपस्थित रहे।यह कार्यवाही नगर निगम के जोन 01,02 एवं 04 में भी जारी है। आयुक्त श्री ध्रुव ने सभी नागरिको से अपील की है कि निगम का उददेश्य है कि हर नागरिक को शुद्व पेयजल मिले। आप सब भी सहयोग करे किसी प्रकार से टूल्लू पम्प लगाकर अवैध रूप से पानी का दोहन करना कानून अपराध है। पकड़े जाने पर नगर निगम अधिनियम के तहत कार्यवाही की जावेगी। बिजली की भी कटौती भी हो सकती है। सनद रहे की जब लोग शुरू में मोटर से पानी खीच लेते है तो पानी सप्लाई का प्रेशर कम हो जाता है जिससे आगे के बस्तीयो में जल प्रवाह की गति रूक जाती है।
- डाक मतपत्रों की गिनती के लिए मतगणना केंद्रों में की जा रही हैं आवश्यक व्यवस्थाएंबिलासपुर / लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अंतर्गत मतगणना 4 जून 2024 को की जाएगी। मतगणना के दौरान ईवीएम में दर्ज वोटों के साथ ही डाक मतपत्रों की भी गणना की जाएगी। डाक मतपत्रों की गणना 11 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के मुख्यालय जिलों में ही सम्पन्न होगी। इसके लिए सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में अन्य संबंधित जिलों से डाक मतपत्रों का परिवहन रिटर्निंग अधिकारी के मुख्यालय जिलों में पूर्ण कर लिया गया है।छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि प्रदेश में 25 मई की स्थिति में कुल 41 हजार 877 डाक मतपत्र प्राप्त हो चुके हैं। इनमें निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों-अधिकारियों के सुविधा केन्द्रों से अंतिम रूप से प्राप्त कुल 26 हजार 936 डाक मतपत्र, होम वोटिंग के अंतर्गत 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं से प्राप्त कुल 2 हजार 761 और दिव्यांगजनों के कुल 1 हजार 453 डाक मतपत्र तथा अनिवार्य सेवा श्रेणी के 779 डाक मतपत्र भी शामिल हैं। इनके साथ ही सेवा मतदाताओं को जारी किए गए ईटीपीबी डाक के माध्यम से प्रत्येक दिवस प्राप्त हो रहे हैं और 25 मई की स्थिति में कुल 9 हजार 948 ईटीपीबी प्राप्त हो चुके हैं। डाक विभाग के माध्यम से ईटीपीबी की प्राप्ति मतगणना दिवस 4 जून को मतगणना प्रारम्भ होने के पूर्व तक की जाएगी। इस हेतु मतगणना स्थल में डाक विभाग के प्रतिनिधि द्वारा प्रातः 8 बजे के पूर्व तक प्राप्त सभी ईटीपीबी डिलीवर किए जाएँगे। मतगणना स्थल में प्रवेश के लिए डाक विभाग के प्रतिनिधि को आईडी कार्ड/पास जारी किया जाएगा।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने बताया कि डाक मतपत्रों की गणना 11 रिटर्निंग अधिकारियों के मुख्यालय जिलों में 4 जून को प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ हो जाएगी। इसके लिए आवश्यक व्यवस्था एवं तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डाक मतपत्रों को जिला मुख्यालयों में ट्रेज़री स्थित स्ट्रांग-रूम में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ रखा गया है। मतगणना दिवस को इन मतपेटियों का परिवहन प्रातः 6 बजे निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों/उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पूर्ण सुरक्षा के साथ काउंटिंग सेण्टर में किया जाएगा। इन 11 जिलों में डाक मतपत्रों की मतगणना 8 बजे प्रारम्भ होने के आधे घंटे बाद अर्थात साढ़े 8 बजे से ईवीएम के मतों की गणना प्रारम्भ की जाएगी। इन 11 मुख्यालय जिलों को छोड़कर शेष 22 जिलों में 8 बजे से ही ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारम्भ कर दी जाएगी।11 संसदीय क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों के मुख्यालय जिलों में डाक मतपत्रों की गणना के लिए पृथक से काउंटिंग हॉल तैयार किए गए हैं, जिसमें एक टेबल में अधिकतम 500 डाक मतपत्रों की गणना की जाएगी। काउंटिंग हेतु प्रत्येक टेबल के लिए एक-एक अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी अधिसूचित किए गए हैं। डाक मतपत्रों की गणना हेतु प्रत्येक टेबल में एक एएआरओ के साथ एक मतगणना पर्यवेक्षक, दो मतगणना सहायकों एवं एक माइक्रो आब्जर्वर की भी नियुक्ति की जाएगी।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्राप्त डाक मतपत्रों की जानकारी प्रत्येक दिवस सभी निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को जिला स्तर पर प्रदान की जा रही है। लोकसभा आम निर्वाचन में प्रथम चरण के मतदान अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न श्रेणी के मतदाताओं से कुल 3 हजार 264 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं। वहीं द्वितीय चरण के मतदान अंतर्गत राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा क्षेत्रों से क्रमशः 1 हजार 568, 4 हजार 242 और 6 हजार 326 डाक मतपत्र अब तक प्राप्त हुए हैं। प्रदेश में तृतीय चरण में मतदान अंतर्गत सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से 2 हजार 440 डाक मतपत्र, रायगढ़ से 3 हजार 585, जांजगीर-चांपा से 5 हजार 682, कोरबा से 2 हजार 789, बिलासपुर से 3 हजार 607, दुर्ग से 3 हजार 525 और रायपुर लोकसभा क्षेत्र से 4 हजार 849 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं।
- -जिला प्रशासन के नेक पहल के लिए प्रतिभागियों ने दिया धन्यवाद, छात्र बोले- यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में मिलेगी बड़ी मदद-कई अन्य जिलों के छात्रों ने भी दिया मॉक टेस्ट-उत्साह के साथ प्रतिभागियों ने दो पालियों में दिया मॉक टेस्ट-218 प्रतिभागी दो पालियों में दिए माॅक टेस्ट-प्रथम 3 स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्काररायपुर । कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित यूपीएससी 2024 के लिए निशुल्क मॉक में आज छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला। जिसमें कई अन्य जिलों के छात्रों ने भी मॉक टेस्ट में हिस्सा लिया। छात्रों ने कहा कि ऐसे आयोजन के लिए जिला प्रशासन के नेक पहल से प्रतिभागियो को काफी मदद मिलेगी। सामान्य ज्ञान और सी-सेट के पेपर के माध्यम से मॉक टेस्ट में काफी मदद मिलेगी। इस आयोजन में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर आयोजन में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों में काफी उत्साह नजर आया। बेमेतरा निवासी श्री गगन चौबे ने कहा कि यह परीक्षा प्रतिभागियों के लिए काफी सहयोग पूर्ण रहा है। इस टेस्ट से प्रतिभागियों को काफी मदद मिलेगी। रायपुर की सुश्री सृष्टि तिवारी ने कहा कि दूसरे राज्य में यूपीएसी के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाता रहा है। यहां पहली बार ऐसा परीक्षा होने से प्रतिभागियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। राजनांदगांव के श्री देवेश कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन से तैयारी करने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। 218 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया था, जिसके लिए दो पालियों में यह परीक्षा ली गई। यह मॉक टेस्ट ऑफ लाइन हुआ। युवाओं को वास्तविक परीक्षा के अनुभव के लिए ऑनलाइन के जगह ऑफलाइन मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया।मॉक टेस्ट का प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनो भाषा में हुआ। जिला प्रशासन द्वारा मॉक टेस्ट के बाद प्रश्नों के विस्तृत उत्तर भी दिया गया। साथ ही प्रथम 3 स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन कालीबाड़ी स्थित जे.आर. दानी कन्या विद्यालय और चौबे काॅलोनी स्थित शासकीय मायाराम सुरजन विद्यालय में हुआ। पहले पाली में सुबह 8 से 10 बजे के मध्य सामान्य अध्ययन और दूसरी पाली में सुबह 11 बजे से 1 बजे के मध्य सी-सेट के टेस्ट हुआ।
- -डाक मतपत्रों की गिनती के लिए मतगणना केंद्रों में की जा रही हैं आवश्यक व्यवस्थाएंरायपुर / लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अंतर्गत मतगणना 4 जून 2024 को की जाएगी। मतगणना के दौरान ईवीएम में दर्ज वोटों के साथ ही डाक मतपत्रों की भी गणना की जाएगी। डाक मतपत्रों की गणना 11 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के मुख्यालय जिलों में ही सम्पन्न होगी। इसके लिए सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में अन्य संबंधित जिलों से डाक मतपत्रों का परिवहन रिटर्निंग अधिकारी के मुख्यालय जिलों में पूर्ण कर लिया गया है।छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि प्रदेश में 25 मई की स्थिति में कुल 41 हजार 877 डाक मतपत्र प्राप्त हो चुके हैं। इनमें निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों-अधिकारियों के सुविधा केन्द्रों से अंतिम रूप से प्राप्त कुल 26 हजार 936 डाक मतपत्र, होम वोटिंग के अंतर्गत 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं से प्राप्त कुल 2 हजार 761 और दिव्यांगजनों के कुल 1 हजार 453 डाक मतपत्र तथा अनिवार्य सेवा श्रेणी के 779 डाक मतपत्र भी शामिल हैं। इनके साथ ही सेवा मतदाताओं को जारी किए गए ईटीपीबी डाक के माध्यम से प्रत्येक दिवस प्राप्त हो रहे हैं और 25 मई की स्थिति में कुल 9 हजार 948 ईटीपीबी प्राप्त हो चुके हैं। डाक विभाग के माध्यम से ईटीपीबी की प्राप्ति मतगणना दिवस 4 जून को मतगणना प्रारम्भ होने के पूर्व तक की जाएगी। इस हेतु मतगणना स्थल में डाक विभाग के प्रतिनिधि द्वारा प्रातः 8 बजे के पूर्व तक प्राप्त सभी ईटीपीबी डिलीवर किए जाएँगे। मतगणना स्थल में प्रवेश के लिए डाक विभाग के प्रतिनिधि को आईडी कार्ड/पास जारी किया जाएगा।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने बताया कि डाक मतपत्रों की गणना 11 रिटर्निंग अधिकारियों के मुख्यालय जिलों में 4 जून को प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ हो जाएगी। इसके लिए आवश्यक व्यवस्था एवं तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डाक मतपत्रों को जिला मुख्यालयों में ट्रेज़री स्थित स्ट्रांग-रूम में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ रखा गया है। मतगणना दिवस को इन मतपेटियों का परिवहन प्रातः 6 बजे निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों/उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पूर्ण सुरक्षा के साथ काउंटिंग सेण्टर में किया जाएगा। इन 11 जिलों में डाक मतपत्रों की मतगणना 8 बजे प्रारम्भ होने के आधे घंटे बाद अर्थात साढ़े 8 बजे से ईवीएम के मतों की गणना प्रारम्भ की जाएगी। इन 11 मुख्यालय जिलों को छोड़कर शेष 22 जिलों में 8 बजे से ही ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारम्भ कर दी जाएगी।11 संसदीय क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों के मुख्यालय जिलों में डाक मतपत्रों की गणना के लिए पृथक से काउंटिंग हॉल तैयार किए गए हैं, जिसमें एक टेबल में अधिकतम 500 डाक मतपत्रों की गणना की जाएगी। काउंटिंग हेतु प्रत्येक टेबल के लिए एक-एक अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी अधिसूचित किए गए हैं। डाक मतपत्रों की गणना हेतु प्रत्येक टेबल में एक एएआरओ के साथ एक मतगणना पर्यवेक्षक, दो मतगणना सहायकों एवं एक माइक्रो आब्जर्वर की भी नियुक्ति की जाएगी।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्राप्त डाक मतपत्रों की जानकारी प्रत्येक दिवस सभी निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को जिला स्तर पर प्रदान की जा रही है। लोकसभा आम निर्वाचन में प्रथम चरण के मतदान अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न श्रेणी के मतदाताओं से कुल 3 हजार 264 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं। वहीं द्वितीय चरण के मतदान अंतर्गत राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा क्षेत्रों से क्रमशः 1 हजार 568, 4 हजार 242 और 6 हजार 326 डाक मतपत्र अब तक प्राप्त हुए हैं। प्रदेश में तृतीय चरण में मतदान अंतर्गत सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से 2 हजार 440 डाक मतपत्र, रायगढ़ से 3 हजार 585, जांजगीर-चांपा से 5 हजार 682, कोरबा से 2 हजार 789, बिलासपुर से 3 हजार 607, दुर्ग से 3 हजार 525 और रायपुर लोकसभा क्षेत्र से 4 हजार 849 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं।




.jpg)

.jpg)

.jpg)



.jpg)









.jpg)
.jpg)

.jpg)

