- Home
- छत्तीसगढ़
- -सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा कीरायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जरहागांव में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जरहागांव क्षेत्र कबड्डी के लिए जाना जाता है। यहां न केवल कबड्डी के बड़े आयोजन हुए हैं, बल्कि कई बड़े खिलाड़ी भी निकले हैं। यह परम्परा आगे भी लगातार जारी रहना चाहिए। उन्होंने जरहागांव के विकास में हरसंभव मदद की बात कही। श्री साव ने खिलाड़ियों से कहा कि प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रतियोगिता एक बेहतरीन मंच है। खेल से तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। जरहागांव का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हो, इसके लिए वे प्रयास करेंगे।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कबड्डी प्रतियोगिता के बेहतरीन आयोजन के लिए आयोजक समिति को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जरहागांव में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू, जनपद पंचायत मुंगेली के उपाध्यक्ष श्री पवन पाण्डेय, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला कबड्डी संघ एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्य तथा बड़ी संख्या में खेलप्रेमी कार्यक्रम में मौजूद थे।फाइनल मैच में उप मुख्यमंत्री ने कराया टॉसतीन दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच गीधा और कोरबा के बीच खेला गया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने टॉस कराकर फाइनल मैच शुरू कराया। कोरबा की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्राफी कर कब्जा जमाया। श्री साव ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों की विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
- -सुकमा जिले के गांवों में विकसित भारत संकल्प यात्रा को बेहतर प्रतिसाद-प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में हो चुका 886 परिवारों का पंजीयन-65 ग्राम पंचायतों में भूमि अभिलेखों का हुआ डिजिटलीकरण-47 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत ग्रामीणों को मिला आयुष्मान कार्डरायपुर /भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को इन योजनाओं से जोड़कर उन्हें इसका लाभ दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा को गांवों में बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग इस संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी हासिल करने के साथ ही उसका लाभ भी उठा रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा में जनभागीदारी के मामले में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। इस यात्रा में जनभागीदारी का राष्ट्रीय औसत 10 प्रतिशत है, जबकि छत्तीसगढ़ में इस यात्रा में जनभागीदारी 30 प्रतिशत से अधिक है।बीते 16 दिसम्बर से राज्य में शुरू हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा सुदूर वनांचल के गांव-गांव तक पहुंच रही है। इस यात्रा के माध्यम से लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में इसमें बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। राज्य के दक्षिणी छोर के सीमावर्ती जिले सुकमा में संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रशासन ने लोगों को लाभान्वित करने में विशेष उपलब्धि हासिल की है। संकल्प यात्रा में लगाए जा रहे शिविरों में मौके पर ही किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीयन, राशन कार्ड के लिए नाम में संशोधन के साथ-साथ हेल्थ कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण एवं निःशुल्क दवाएं दी जा रही है।विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सुकमा जिले के 65 ग्राम पंचायतों में भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण, 47 ग्राम पंचायतों में सभी पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड, 12 ग्राम पंचायतों में ओडीएफ प्लस मॉडल एवं एक ग्राम पंचायत में हर घर जल की उपलब्धता सुनिश्चित होने पर ग्राम पंचायतों को अभिनंदन पत्र वितरित किए गए हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान स्व-सहायता समूहों, स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘‘धरती कहे पुकार के‘‘ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित 1328 हितग्राहियों द्वारा ‘‘मेरी कहानी मेरी जुबानी‘‘ के माध्यम से सफलता की प्रेरक कहानियां भी बताई गई, जिससे अन्य लोग इन योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित हो सके।खाद्य विभाग द्वारा सुकमा जिले में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत अब तक 886 पात्र परिवारों का पंजीयन किया जा चुका है। इसी तरह प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 723 तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 725 आवेदनों का पंजीयन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 375 किसानों का पंजीयन तथा 546 किसानों को क्रेडिट कार्ड जारी किया जा रहा है।विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत सुकमा जिले में स्वायल हेल्थ कार्ड डेमोन्सट्रेशन एवं प्राकृतिक खेती के लिए किसानों से चर्चा कर जानकारी दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित हेल्थ कैंप में 15415 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, 14024 मरीजों का टीबी परीक्षण, 4991 मरीजों का सिकल सेल परीक्षण के साथ ही 373 परिवारों का आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के तहत प्राप्त 141 आवेदन, नोनी सुरक्षा योजना के 48, प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना के 07 तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्राप्त 71 आवेदन स्वीकृत किये जा चुके हैं।
- -आयुष्मान कार्ड, पीएम उज्जवला गैस कनेक्शन, आइस बॉक्स, मछली जाल, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल इत्यादि का कार्यक्रम स्थल में हुआ वितरणरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर जिले के जमदेई ग्राम में आयोजित अखिल भारतीय बिंझिया समाज के महासम्मेलन में विभिन्न हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ देते हुए सामाग्री तथा सहायता राशि का वितरण किया गया। जिसके अंतर्गत मछली पालन विभाग से 05 लोगो को आइस बॉक्स, 05 लोगो को मछली जाल प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग से बीना देवांगन को निःशक्त विवाह प्रोत्साहन राशि दी गई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह भी उपस्थित थे।इसके अलावा एक हितग्राही को ट्राई साइकिल और तीन हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 लोगों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। खाद्य विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को पीएम उज्जवला गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। उद्यान विभाग द्वारा 05 लोगों को मिर्ची बीज का वितरण किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीवका मिशन के तहत 10 हितग्राहियों को चेक का वितरण किया गया।
- दुर्ग / कलेक्टर ने दुर्घटना में घायल को 12 हजार 500 रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन, भिलाई नगर तहसील एवं जिला दुर्ग निवासी श्रीमती मनीषा श्रीवास्तव पति श्री शेखर श्रीवास्तव की विगत 17 मई 2019 को टक्कर मारो और भाग जाओ मोटर दुर्घटना होने से उनके दांये पैर की टीबिया फिबुला की दोनो हड्डियां एवं पंजे की उंगली में फ्रेक्चर होने के कारण आपरेशन कर प्लेट लगाने की पुष्टि की गई। घायल के प्रतिकर के रूप में कलेक्टर द्वारा श्रीमती मनीषा श्रीवास्तव को 12 हजार 500 रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
- -अधिकारियों के साथ मोटर बोटिंग का आनंद लिये-छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का उठाया लुत्फदुर्ग /नगर पालिक निगम दुर्ग और भिलाई सीमा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा 16 करोड़ की लागत से माधो वाटिका (ठगड़ा बांध) सौंदर्यीकरण एवं पिकनिक स्पॉट का निर्माण कराया गया है। बांध के बीचों बीच बने आईलैंड और चारों ओर बने पाथवे पर दुधिया रोशनी में इस बांध की खुबसुरती बढ़ा दी है। सोमवार की संध्या 7 बजे संभागायुक्त श्री एस¬.एन. राठौर और कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने अधिकारियों के साथ माधो वाटिका (ठगड़ा बांध) सौंदर्यीकरण का घुमकर अवलोकन किये। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों के साथ बांध में मोटर बोटिंग का आनंद भी लिए और चौपाटी में बैठकर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुप्त उठाया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पिकनिक स्पॉट में घुमने आने वालों के लिए ट्रेन की व्यवस्था जल्द शुरू कराने, जल की कमी होने पर गर्मी के पहले नहर से पानी भराने की बात कही। नगर निगम आयुक्त श्री लोकेश चंद्राकर ने अवगत कराया कि लगभग 45 एकड़ में फैले इस बांध के सौंदर्यीकरण से शहरवासियों के लिए परिवार सहित स्वादिष्ट फूड आईटम के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन आदि की सुविधाएं उपलब्ध हो गई है। लैंडस्केपिंग, लाईटिंग, मनोरंजन गतिविधियां आदि सौंदर्यीकरण से ठगड़ा बांध की खुबसुरती में गजब का निखार आया है। उन्होंने बताया कि माधो वाटिका (ठगड़ा बांध) में नव निर्मित चन्द्रयान-3 चलित मॉडल को प्रदर्शन के लिए शहर के आम नागरिकों को समर्पित किया गया है। संभागायुक्त ने अधिकारियों के साथ इसकी प्रदर्शनी भी देखी। उन्हांेेने कहा कि पिकनिक स्पॉट में स्थापित चन्द्रयान-3 का लाइव मॉडल स्कूली बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी चन्द्रयान की प्रक्षेपण की जानकारी प्रदान करेगा। उनकी जिज्ञासाओं को दूर करेगा, जिससे विज्ञान के बारिक पहलुओं को बच्चों को समझने में आसानी होगी। लोग बोटिंग, चौपाटी, विभिन्न खेल व झुले के साथ ही चन्द्रयान-3 मॉडल का भी लाइव लुत्फ उठा सकेंगे। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने अधिकारियों को वाटिका की सभी व्यवस्थाओं को और भी बेहतर करने कहा। निगम आयुक्त श्री चन्द्राकर ने अवगत कराया कि ठगड़ा बांध के चारों तरफ लोगों के चलने के लिए पाथवे और बांध का जल रिसाव रोकने के लिए गहरीकरण के साथ काली मिट्टी बिछाने तथा जल भराव के लिए नहर से पानी का उपयोग की कार्ययोजना प्रस्तावित है। इस अवसर पर नगर पालिक निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
- -जिला मुख्यालय में रविशंकर स्टेडियम में आयोजित होगा गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह- समारोह में विभागीय झांकी और स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी- 24 जनवरी को होगी फायनल रिहर्सलदुर्ग / प्रतिवर्ष की भांति गणतंत्र दिवस 26 जनवरी का आयोजन जिले में गरिमामयी एवं हर्षाेल्लास के साथ जिला मुख्यालय स्थित रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9ः00 बजे से किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों में सुबह 8ः00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के आयोजन के लिए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज अधिकारियों की बैठक में विभागवार जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने परेड की रिहर्सल प्रारंभ करने निर्देशित किया है। जिला आरक्षक बल, विशेष बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, होमगार्ड द्वारा परेड में शामिल होंगे। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए समिति बनाने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयारी प्रारंभ करने कहा है। कार्यक्रम स्थल में बेरिकेटिंग एवं बैठक व्यवस्था के लिए लोक निर्माण विभाग को, साफ सफाई, पेयजल, शौचालय सहित शामियाना, कुर्सियां, लाउडस्पीकर आदि की व्यवस्था के लिए नगर निगम दुर्ग/रिसाली को, विशिष्ट अतिथियों के लिए आवश्यक व्यवस्था के लिए लोक निर्माण विभाग को, कार्यक्रम स्थल में चबूतरा निर्माण, झण्डे आदि की व्यवस्था के लिए लोक निर्माण व रक्षित निरीक्षक को जिम्मेदारी दी है।मंच सजावट के लिए उद्यानिकी विभाग को, विद्युत कनेक्शन, जनरेटर आदि की व्यवस्था के लिए नगर निगम एवं विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग को, सम्मानीय अतिथियों की बैठक व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ध्वजारोहण पश्चात् रंग बिरंगी गुब्बारे आसमान में छोेड़ने के लिए उद्योग विभाग को दायित्व दिए गए हैं। मुख्य अतिथि का परेड निरीक्षण के लिए वाहन व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग को, मुख्यमंत्री का संदेश वाचन के लिए पुस्तिका की व्यवस्था के लिए जनसंपर्क विभाग को, कार्यक्रम स्थल में उद्घोषक के लिए शिक्षा, पर्यावरण एवं अदिवासी विकास विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। प्रमुख चौक-चौराहों पर देशभक्ति गीत-संगीत के प्रसारण के लिए नगर निगम दुर्ग-भिलाई को, कार्यक्रम का विडियो एवं फोटोग्राफी के लिए जनसंपर्क विभाग एवं खनिज विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। रविशंकर स्टेडियम में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण की व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक दुर्ग और लोक निर्माण विभाग को दी गई है। आमंत्रण पत्रों का मुद्रण एवं प्रोटोकॉल अनुसार वितरण के लिए सी.ई.ओ. जिला पंचायत, वरिष्ठ लिपिक शाखा, प्रोटोकॉल शाखा को जिम्मेदारी दी गई है।
- -ईवीएम मोबाइल डेमोंसट्रेशन वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवानादुर्ग / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, रायपुर के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कार्यालय दुर्ग में ईवीएम डेमोंसट्रेशन सेंटर की स्थापना की गयी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा आज ईवीएम डेमोंसट्रेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया। साथ ही गठित टीम के साथ मोबाइल डेमोंसट्रेशन वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोबाइल डेमोंसट्रेशन वाहन के माध्यम से सभी 06 विधानसभा एवं 02 आंशिक विधानसभा अंतर्गत 1479 मतदान केन्द्रों में निर्धारित रूट में भ्रमण कर मतदाताओं को ईवीएम में वोटिंग प्रक्रिया से अवगत कराते हुए मतदान हेतु जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर एडीएम श्री अरविन्द कुमार एक्का, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे, ईआरओ 63 दुर्ग ग्रामीण श्री मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी ईवीएम डेमोंसट्रेशन श्री लवकेश ध्रुव, तहसीलदार सुश्री ख्याति नेताम एवं सुश्री ममता टावरी तथा नायब तहसीलदार श्री किशोर वर्मा भी उपस्थित रहे।
- रायपुर / कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज जिले के ग्राम खोरपा धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने धान के रख-रखाव और उठाव की जानकारी ली। साथ ही किसानों से चर्चा करते हुए पूछा कि धान बेचने के बाद कोई समस्या है और तौल सही हो एवं बारदाने की व्यवस्था हो रही है कि नही, इस पर किसानों ने जवाब दिया कि व्यवस्था अच्छी है और तौल-बारदाने में कोई दिक्कत नही है। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में आने वाले किसानो को समस्या ना हो। उन्हे पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध कराया जाए। किसानों को टोकन कटाने के लिए दिक्कत ना जाए। मौसम खराब होने पर की स्थिति में पर्याप्त मात्रा में तारपोलिन की व्यवस्था हो। अधिकारियों ने बताया कि इस केन्द्र में 47,771 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। जिसमें से करीब 34,530 क्ंिवटल धान का उठाव हो चुका है। कलेक्टर ने बचे हुए धान के जल्द उठाव करने निर्देश दिए। उन्होंनंे स्वयं धान खरीदी केन्द्र के कार्यालय में पहुंच कर कम्प्यूटर में एंट्री का अवलोकन किया कलेक्टर ने धान में नमी की मात्रा और तौलने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।उल्लेखनीय है कि जिले में 6 लाख 24 हजार 195 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से 4 लाख 39 हजार 120 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है और करीब 3 लाख 39 हजार मीट्रीक टन धान का उठाव हो चुका है।
- -स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से सुविधाओं की ली जानकारी और की दवाइयों की एक्सपायरी डेट की जांच-आंगनबाड़ी में अनुपस्थित रहने पर आंगनबाड़ी सहायिका को जारी किया शोकॉज नोटिसरायपुर / कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने आज जिले के ग्राम खोरपा और चंडी के आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केन्द्रों में दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली । कलेक्टर डॉ सिंह आज ग्राम खोरपा के आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचे जहां वह आंगनबाड़ी मे उपस्थित बच्चों से मिले और उनसे बातचीत की। उन्होंने बच्चों से पूछा की वह आंगनबाड़ी में कब से आ रहे है, उन्हे खाने में क्या-क्या मिलता है और आंगनबाड़ी में आकर कैसा लगता है। उन्होने आंगनबाड़ी में दिए जाने वाले पोषक आहार को चखा और अधिकारियों को बच्चों के आहार में पोषण और गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए।कलेक्टर ग्राम चंडी के आंगनबाड़ी केन्द्र भी पहुंचे जहां आंगनबाड़ी सहायिका अनुपस्थित मिली। इस पर कलेक्टर ने सहायिका को अनुपस्थित रहने का कारण बताते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सही पोषण बच्चों के सही विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण सुनिश्चित करने के लिए न्यूट्रीशन चार्ट का पालन करने के लिए निर्देश दिया।कलेक्टर डाक्टर गौरव सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोरपा एव हेल्थवेलनेस सेंटर चंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थित महिलाओं और छोटे बच्चों के परिजन से मिलकर उनका हालचाल जाना और सुविधाओं की जानकारी लीं। उन्होंने अस्पताल के स्टोर रूम में उपलब्ध दवाईयों के एक्सपायरी डेट की जांच की। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र खोरपा के गायनिक वार्ड भी अवलोकन किया जहां कलेक्टर ने वहां भर्ती महिला से बातचीत की, संस्थागत प्रसव के तहत उक्त स्वास्थ्य केन्द्र में इस महिला के बच्चे का जन्म हुआ है। डॉ गौरव ने कहा कि माता और बच्चे को निर्धारित चार्ट के अनुरूप नाश्ता-भोजन दिया जाए। साथ ही इस बेटी सहित अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में जन्मी बेटियों का सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोला जाए जिससे बेटियों का भविष्य सुरक्षित रहे। कलेक्टर ने ग्राम खोरपा में उप तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री नवीन ठाकुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
- बिलासपुर, / छत्तीसगढ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अधीनस्थ स्थापनाओं में अनुवादक के 01, वाहन चालक के 01 भृत्य के 30 रिक्त पदों की भर्ती हेतु जारी विज्ञापन एवं प्राप्त आवेदनों के परिप्रेक्ष्य में चयन समिति के द्वारा आवेदनों की संवीक्षा उपरंात पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर वेबसाईट cgslsa.gov.in पर अपलोड कराई गई। अनुवादक एवं वाहन चालक के अपात्र अभ्यर्थी दिनांक 15-01-2024 से दिनांक 17-01-2024 की अवधि में दावा आपत्ति प्राधिकरण के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकेंगे। यदि अपात्र अभ्यर्थी उपरोक्त निर्धारित अवधि में उपस्थित नहीं होते हैं, तो यह माना जावेगा कि उनके पास रिमार्क कॉलम में दर्शित कारण, दस्तावेज/प्रमाण पत्र का अभाव है, और उस अभ्यर्थी को आगामी परीक्षा हेतु अपात्र मानते हुए परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जावेगी।भृत्य पद के सभी पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों को इस निर्देश के साथ आगामी आयोजित होने वाली परीक्षा में बैठने की अनुमति दिया जाना उपयुक्त पाया गया है कि वे अंतिम चयन के पूर्व रिमार्क कॉलम में दर्शित कारण के त्रुटि/अभाव का निराकरण करेंगे, और यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें अपात्र मानते हुए उनका अंतिम चयन नहीं किया जावेगा।
- -उज्जवला योजना से महिलाओं के समय की हुई बचत-सम्मान निधि ने बढ़ाया किसानों का मानबिलासपुर, /विकसित भारत संकल्प यात्रा में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जब मस्तूरी ब्लॉेक के मस्तूरी गांव में पहुंची तो यहां केन्द्रीय योजनाओं से लाभान्वित ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए अपने अनुभव साझा किए। उज्जवला योजना से लाभान्वित श्रीमती ममता राठौर ने बताया कि इस योजना से उनके जीवन की दशा और दिशा ही बदल गयी है। अब उन्हें चूल्हे के धुंए से मुक्ति मिल गयी है। समय की भी बचत हो रही है। इसी प्रकार जब मोदी की गारंटी वाली गाड़ी सुकुलकारी पहुंची तो यहां भी योजनाओं से जिन हितग्राहियों को फायदा मिला उन्होंने अपनी कहानी साझा की। किसान सम्मान निधि से लाभान्वित किसान श्री बहादुर खरे ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना के जरिए किसानों का मान बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना कि अंतर्गत वर्ष में तीन किश्तों में छह हजार रूपए की राशि मिलती है। उन्हें अब तक सम्मान निधि की किश्ते समय पर मिल रही है। इस राशि से उन्हें खेती बाड़ी के कामों में आर्थिक मदद के साथ ही बीज, खाद और दवाई के खर्चो में काफी हद तक राहत मिल रही है। उन्होंने किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिली राशि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
- -जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद बने बच्चे और रेडी टू ईट से बने केक को काटारायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सूरजपुर जिले के जमदेई ग्राम में पहुंचे थे जहां उनकी नजर महिला बाल विकास विभाग के स्टॉल पर पड़ी। यहां पर कुछ बच्चे हाथों में केक लिए खड़े थे। मुख्यमंत्री ने पूछा किसका जन्मदिन है , तो बच्चों ने जो जवाब दिया उससे मुख्यमंत्री इतने प्रभावित हुए की उन्होंने खुद ही बच्चों के लिए अपने हाथों से केक काटा और उन्हें खिलाया भी।दरअसल सूरजपुर जिले के तीन बच्चे आकाश, रिहान और रिशांक की गिनती कुपोषित बच्चों में थी और उनकी हालत बेहद खराब थी। ऐसे में महिला बाल विकास द्वारा संचालित योजना का लाभ देते हुए इन बच्चों को सुपोषित आहार देना शुरू किया गया। आंगनबाड़ी से बच्चों को रेडी टू ईट और गर्म पोषण युक्त भोजन मिला जिससे ये तीनों कुपोषण को मात दे सके और खुद को एक नया जीवन देते हुए सुपोषित हुए।तीनों ने मुख्यमंत्री से कहा कि उन्हें शासन की योजनाओं से नया जीवन मिला है और इसके लिए वो रेडी टू ईट का बना केक लेकर आए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह ने इन बच्चों को खूब आशीर्वाद दिया और मुख्यमंत्री ने खुद केक काटते हुए अपने हाथों से बच्चों को खिलाया।
-
-10 जनवरी को जाएंगे दिल्ली
रायपुर ।उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 10 जनवरी को बिलासपुर और मुंगेली जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 10 जनवरी को सवेरे दस बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली जिले के लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11 बजे लोरमी विश्राम गृह पहुंचेंगे। वे सवेरे साढ़े 11 बजे लोरमी से खुड़िया के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री साव दोपहर 12 बजे खुड़िया में प्रधानमंत्री जनमन शिविर एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। वे दोपहर एक बजे खुड़िया से लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर दो बजे लोरमी में गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर तीन बजे लोरमी से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम चार बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। वे शाम पांच बजे साइंस कॉलेज मैदान में व्यापार एवं उद्योग मेला का उद्घाटन करेंगे। श्री साव शाम छह बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे रात आठ बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। -
-पांच राज्यों की टीमों के बीच होगा जीत हार का मुकाबलारायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की मेजबानी में 45वीं अखिल भारतीय विद्युत ब्रिज टूर्नामेंट का आगाज किया गया। इसमें पहले दिन स्वीस लीग (डुप्लीकेट) मैच खेले गए। इस टूर्नामेंट में पांच राज्यों के खिलाड़ियों के बीच जीत-हार का मुकाबला होगा। कल 10 जनवरी को प्रोग्रेसिव और पेयर मास्टर के व्यक्तिगत मुकाबले होंगे।45वीं अखिल भारतीय विद्युत ब्रिज टूर्नामेंट का उद्घाटन छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के प्रबंध निदेशकगण श्री मनोज खरे एवं श्री एसके कटियार ने किया। उन्होंने ताश के पत्ते फेंटकर खेल की शुरुआत की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त इस खेल में ताश के पत्तों से टीमें अपनी नंबर बनाते हैं। त्वरित बुद्धि कौशल और तालमेल के इस खेल में टीम भावना का अधिक महत्व रहता है। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक व चीफ टूर्नामेंट डायरेक्टर श्री विनय कुमार चतुर्वेदी, कार्यपालक निदेशक वित्त तथा केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव श्री एमएस चौहान उपस्थित थे। उद्घाटन सत्र में श्री खरे ने देशभर से आए विद्युत कंपनियों के प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं और खेल भावना के साथ समन्वय बढ़ाने की बात कही। प्रबंध निदेशक श्री कटियार ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्युत कर्मियों में टीम भावना को बढ़ाना है। विद्युत कंपनियों के कर्मी इस आयोजन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें एपी ईलक्ट्रिसिटी आंध्रप्रदेश, सीएसपीसी छत्तीसगढ़, सीईएससी लिमिटेड पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, ट्रांसको तेलंगाना राज्यों के बीच मुकाबला हो रहा है। स्पर्धा का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह 11 जनवरी को शाम 4 बजे होगा।इस अवसर पर पॉवर कंपनी के वरिष्ट ब्रिज प्लेयर श्री अश्विन संघवी, पॉवर कंपनी के कार्यपालक निदेशकगण सर्वश्री एमएस कंवर, एचएन कोसरिया, केएस मनोठिया, हेमंत सचदेवा, अशोक कुमार वर्मा, सीएमओ श्री एचएल पंचारी, मुख्य अभियंता श्री डीके तुली, पंकज सिंह, श्री प्रत्युश अग्रवाल,श्री विनय चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) श्री गोविंद पटेल ने किया। -
*सामने बेतरतीब खड़े निजी एम्बुलैंस को हटाने दिए निर्देश*
*परिजनों के भोजन बनाने के लिए बनेगा शेड, स्थल चिन्हांकित*
*जल्द शुरू होगा अस्पताल परिसर का सौंदर्यीकरण*
बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज सिम्स अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल गेट के सामने बेतरतीब खड़े निजी एम्बुलैंस वाहनों को हटाने के निर्देश दिए। उनकी पार्किंग के लिए रिवर व्यू पाइंट में स्थल चिन्हांकित किया गया है। इससे अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने अस्पताल परिसर एवं विभिन्न वार्डो का निरीक्षण कर कई व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। अस्पताल मंे भरती मरीजों के परिजनों के भोजन बनाने के लिए भी स्थल चिन्हांकित कर शेड बनाने को कहा है। अन्तःरोगी वार्डो के नजदीक उपलब्ध खुले जगह पर इसे बनाया जायेगा। परिजनों के यहां बैठकर भोजन करने की व्यवस्था भी रहेगी।
कलेक्टर श्री शरण ने सिम्स अस्पताल परिसर में गेट के समीप रेडक्रास सोसायटी द्वारा बनाये जा रहे दवाई दुकान को 15 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इससे पुरानी दवाई दुकान की जगह खाली होने पर उसका अन्य उपयोग किया जायेगा। उन्होंने निरीक्षण कर अस्पताल के सौंदर्यीकरण के लिए भी प्रस्ताव देने के निर्देश नगर निगम को दिए। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छह तारीख को बैठक में सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए थे। सौंदर्यीकरण के अंतर्गत एलईडी डिस्पले, गार्डन, पुराने लोहे की दीवार आदि बदलने के निर्देश दिए। प्रवेश द्वार के समीप लोहे के खम्बे जैसी संरचनाएं खड़ी करने को कहा ताकि चौपहिया वाहन वहां खड़ी नहीं हो सके। केवल दुपहिया वाहन रखा जा सके। कलेक्टर ने पंजीयन के लिए प्रस्तावित टोकन व्यवस्था की तैयारियां 15 तारीख तक पूर्ण करने को कहा है। उन्होंने अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था का भी अवलोकन किया और इसे बिना नागा किए निरंतर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दंतरोग विभाग, गायनिक, फिमेल सर्जिकल वार्ड सहित कई वार्डो का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से भी चर्चा कर व्यवस्था की जानकारी ली। अकलतरा से आये मरीज दादुराम ने बताया कि अच्छा भोजन मिल रहा है। उन्होंने अस्पताल की नर्सों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इस अवसर पर सीएमचओ डॉ. राजेश शुक्ला, उप अधीक्षक सिम्स डॉ. विवेक शर्मा, प्रभारी निगम आयुक्त श्री जायसवाल सहित पीडव्ल्यूडी एवं सीजीएमएससी से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। -
रायपुर। 19वीं छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस (सीवाईएससी)2024 26 और 27 फरवरी 2024 को संयुक्त रूप से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर और छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (सी कॉस्ट) द्वारा आयोजित की जाएगी। सीवाईएससी 2024 द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित विभिन्न संस्थानों/विश्वविद्यालयों/अनुसंधान प्रयोगशालाओं और अन्य संगठनों से संबंधित विषयों पर शोधकर्ताओं से शोध पत्र आमंत्रित किए जा रहे है।
इस आयोजन में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों की आयु 28 फरवरी 2024 को 35 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस 2024 में विज्ञान, जीव विज्ञान, कृषि विज्ञान, सभी इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों सहित 20 विषयों में शोध पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस आयोजन हेतु अधिक जानकारी के लिए, प्रतिभागी यंग साइंटिस्ट कांग्रेस की वेबसाइट https://cysc2024.nitrr.ac.in/ पर जा सकते हैं और अपना शोध कार्य ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।सीवाईएससी में प्रस्तुत प्रत्येक शोध पत्र की विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाएगी और चयनित शोधपत्रों को इस कांग्रेस के दौरान विशेषज्ञ पैनल के सामने अपना शोध कार्य प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। विशेषज्ञ पैनल निर्णय के आधार पर प्रत्येक विषय से छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट पुरस्कार विजेताओं का चयन किया जाएगा।छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट पुरस्कार के प्रत्येक पुरस्कार विजेता को प्रमाण पत्र और 21000 के नकद पुरस्कार के साथ भविष्य में अपने शोध को नए स्तरों पर ले जाने के लिए राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं का दौरा करने जैसे अन्य आकर्षक अवसर प्राप्त होंगे।शोधपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 है और चयनित शोधपत्र के लेखको को 15 फरवरी 2024 या उससे पहले सूचित किया जाएगा।भारतीय भौतिक विज्ञानी श्री चन्द्रशेखर वेंकट रमन द्वारा "रमन प्रभाव" की खोज को चिह्नित करने के लिए हर साल छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों/संस्थानों के सहयोग से छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (सी कॉस्ट), रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस का आयोजन किया जाता है। छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य राज्य के उभरते वैज्ञानिकों/शोधकर्ताओं को वैज्ञानिक समुदाय में उनके योगदान को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस युवा शोधकर्ताओं को अपने नवीन विचारों और शोध निष्कर्षों को विशेषज्ञों के साथ साझा करने और सार्थक चर्चा में शामिल होने, साथी शोधकर्ताओं के साथ नेटवर्क बनाने के लिए भी प्रोत्साहित करती है।19वीं छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक कांग्रेस (सीवाईएससी) 2024 का आयोजन निदेशक एनआईटी प्रोफेसर एन. वी. रमना राव, रायपुर और श्री एस. एस. बजाज, महानिदेशक, छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद के संरक्षण और मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के संयोजक एनआईटी रायपुर से डॉ. दिलीप सिंह सिसौदिया और डॉ. राकेश त्रिपाठी और छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद से डॉ. (श्रीमती) जे.के. राय हैं।अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपनी अन्य समस्याओं या प्रश्नों के समाधान हेतु प्रतिभागी [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं।इस हेतु एन आई टी रायपुर के निदेशक प्रो. एन.वी. रमना राव, ने छत्तीसगढ़ के युवा शोधार्थियों से 19वीं छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक कांग्रेस अपना शोध कार्य जमा करने और इसमें भाग के लिए अपील की और संदेश देते हुए कहा कि "मैं छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, संस्थानों के निदेशकों और अन्य शोध संगठनों/विभागों/प्रयोगशालाओं के प्रमुखों से अपील करता हूं कि वे अपने सम्मानित संस्थानों से संबंधित सभी पात्र शोधार्थियों को छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक पुरस्कार-2024 के लिए अपना शोध कार्य जमा करने और इसमें भाग के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करें।" - राजनांदगांव । कलेक्टर संजय अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव का निरीक्षण किया। उन्होंने दिग्विजय स्टेडियम में साफ-सफाई और आवश्यक मरम्मत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अग्रवाल ने दिग्विजय स्टेडियम में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों से मुलाकात की। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ पीके सिंघानिया, सहायक अभियंता राजेश साहू, प्रबंधक दिग्विजय स्टेडियम रणविजय सिंह उपस्थित थे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पाटन सदन पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के पिता स्वर्गीय श्री नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल एवं उनके परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री किरण सिंहदेव ने भी स्वर्गीय श्री नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि दी।
- रायपुर। जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, उद्यानिकी विभाग छग शासन, प्रकृति की ओर से सोसाइटी ,इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 13,14,15 जनवरी को फल ,फूल, सब्जी प्रतियोगिता का आयोजन गाँधी उद्यान रायपुर में किया जा रहा है।इस आयोजन में तोरण सजाओ, पेंटिंग, सलाद सजाओ आदि प्रतियोगिताएं भी होंगी। विभिन्न श्रेणी में रखी गयी इस प्रतियोगिता में बागवानी में शामिल कॉलेज, स्कूल के गार्डन्स एवं छोटे -बड़े घरों के गार्डन्स एवं टेरिस गार्डन्स में की गयी बागवानी के साथ-साथ इस प्रतियोगिता में विजेताओं को अलग- अलग श्रेणी में स्टार ग्रीन अवार्ड से नवाजा जाएगा।इस मौैके पर राजिम के सैंड आर्टिस्ट हेमचंद साहू अपनी रेत् कलाकृति से आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे।वहीं इस आयोजन में जिंदल स्टील द्वारा तैयार किए गए 8 हजार से अधिक फूलों के गमले मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। .
-
-कोरिया जिले में चल रही है विकासित भारत संकल्प यात्रा
-भारत सरकार के संयुक्त सचिव ने शिविर में हितग्राहियों से की सीधे चर्चा*
रायपुर / छत्तीसगढ़ में चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। गांवों गरीब परिवारों को पक्के घर और उज्जवला गैस के साथ ही बुनियादी सुविधाओं की पहुंच से ग्रामीणों की जीवन शैली में बदलाव आ रहा है।सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में लगाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बैकुण्ठपुर विकासखंड ग्राम आमी में लगाए गए शिविर में भारत सरकार के संयुक्त सचिव और जिले के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी श्री अनुपम मिश्रा भी शामिल हुए। शिविर में 70 वर्षीय महिला ने पारंपरिक सुवागीत ‘चल झूला झूल..गोंदा के फूल’ गीत गाकर शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। इस दौरान श्री मिश्रा ने शिविर में लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों से चर्चा भी की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि योजनाओं का लाभ जिनको मिले हैं, उन्हें बहुत बधाई लेकिन उनकी जिम्मेदारी यह भी है कि वे अपने परिचितों तथा आसपड़ोस को भी इन योजनाओं से जुड़ने, उनसे मिलने वाले लाभ के बारे में बताएं ताकि हर ग्रामीण सशक्त हो और सरकार की मंशा पूरी हो। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को लाभ मिले इसलिए योजनाओं के बारे में जानकारी दें ताकि दूरस्थ अंचल में रहने वाले लोगों को भी इसका फायदा मिल सके।*गांवों में पहुंच रही बैंकिंग सुविधाएं*भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री अनुपम मिश्रा को बैंकिंग कॉरेस्पांडेंट (बीसी) सखी से जुड़ी श्रीमती कांति प्रजापति ने बताया कि अब 15 से 20 हजार रूपए तक पारिश्रमिक मिलने से घर की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। बता दें बीसी सखी का मुख्य कार्य ग्रामीणों तक बैंकिंग सेवाओं को पहुंचाना है, इससे हर तरह के आर्थिक लेनदेन, बैंक खातों में जमा व निकासी, नए खाते खोलने की सुविधा पहुंचाना है। श्री मिश्रा ने सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें बहुत आगे बढ़ने तथा ज्यादा से ज्यादा बचत के महत्व तथा बैंक खाता प्रारंभ करने के बारे जानकारी देने कहा।*खाना पकाना हुआ अब सुविधाजनक*कहानी, मेरी जुबानी के तहत श्रीमती काजल देवांगन, सुमति चक्रधारी, रजवंती बाई ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेण्डर मिलने पर मोदी सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब आंखों में आंसू आना बंद होगा। आनी निवासी किसान श्री प्रदीप शुक्ला ने किसान सम्मान निधि से हुए लाभ के बारे में बताया। उजाला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देते हुए बहुत ही समुधर गीत ‘बेटी हूं, लिखूंगी, पढ़ूंगी, मेहनत करूंगी, उजाला लाऊंगी’ सुनाया।*पक्के मकान से बदल रहा जीवन स्तर*ग्राम आनी के ही श्रीमती रमनिया सिंह ने प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) प्राप्त होने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया, उन्होंने बताया कि कच्चा मकान से छुटकारा मिला अब पक्का मकान मिलने से पानी टपकने की तकलीफ भी दूर हुई। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पथरी बीमारी के इलाज होने पर मोदी सरकार को धन्यवाद देते हुए श्रीमती बेला बाई ने बताया कि गरीब परिवार के लिए यह आयुष्मान कार्ड संजीवनी की तरह है। घर में इलाज के लिए पैसे नहीं था, ऐसे में आयुष्मान कार्ड से पूरा इलाज हुआ।विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री ग्राम आवास योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री पेंशन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, केसीसी कार्ड, मृदा परीक्षण, प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना, सिकल सेल परीक्षण, श्रमिक पंजीयन कार्ड, प्रधानमंत्री जन-धन खाता जैसे योजनाओं के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। -
-मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण*
-स्वच्छता, दवाई और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें, मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार और सेवा भाव से इलाज करें - स्वास्थ्य मंत्री*-ड्रोन से दवाओं की आपूर्ति के पायलट प्रोजेक्ट में सरगुजा के चयन पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का किया आभार*रायपुर / स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज सरगुजा प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज का दौरा कर वहां मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से बात की और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने ओपीडी पंजीयन काउंटर, आईसीयू, ट्रॉमा सेंटर, सहित विभिन्न विभागों का भी निरीक्षण किया। श्री जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं से मेडिकल लैब में मुलाकात की और उनसे पढ़ाई के संबंध में चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और चिकित्सालय प्रबंधन की बैठक ली। बैठक में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ रमणेश मूर्ति, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ पीएस सिसोदिया और सीएमएचओ डॉ आरएन गुप्ता ने जिले में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, संसाधनों की उपलब्धता, कोविड प्रबंधन की तैयारी और मानव संसाधन की जानकारी दी।स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने बैठक में अधिकारियों को चिकित्सालयों में साफ-सफाई, शौचालयों में आवश्यक सुधार, पानी की व्यवस्था के साथ-साथ अनुपयोगी सामानों को परिसर से हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रोन के माध्यम से दवाइयों की आपूर्ति के पायलट प्रोजेक्ट हेतु सरगुजा के चयन पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने डॉक्टरों और नर्सों से कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों से अच्छा व्यवहार रखें। सेवा भाव के साथ मरीजों का इलाज करें। श्री जायसवाल ने कहा कि आपात ड्यूटी पर कार्यरत डॉक्टर एवं नर्स निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे मरीजों को किसी तरह की असुविधा या परेशानी ना हो। इस दौरान अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो सहित जनप्रतिनिधि एवं चिकित्सकगण मौजूद थे। -
-अंधविश्वास एवम सामाजिक कुरीतियां के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत डॉ. दिनेश मिश्र की ग्राम सकरी में हुई सभारायपुर। . अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष व नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मिश्र ने राजधानी रायपुर से नजदीक ग्राम सकरी में ग्रामीणों एवम शासकीय महाविद्यालय अभनपुर के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों के कारण अक्सर अनेक निर्दोष लोगों को प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता है,जिससे निदान के लिए आम जन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास की अत्यंत आवश्यकता है.डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कुछ लोग अंधविश्वास के कारण हमेंशा शुभ-अशुभ के फेर में पड़े रहते है। यह सब हमारे मन का भ्रम है। शुभ-अशुभ सब हमारे मन के अंदर ही है। किसी भी काम को यदि सही ढंग से किया जाये, मेहनत, ईमानदारी से किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि 18वीं सदी की मान्यताएं व कुरीतियां अभी भी जड़े जमायी हुई है जिसके कारण जादू-टोना, डायन, टोनही, बलि व बाल विवाह जैसी परंपराएं व अंधविश्वास आज भी वजूद में है। जिससे प्रतिवर्ष अनेक मासूम जिन्दगियां तबाह हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में वैज्ञानिक जागरूकता को बढ़ाने और तार्किक सोच को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि अंधविश्वास को कुरीतियों के विरूद्ध समाज के साथविद्यार्थियों को भी एकजुट होकर आगे आना चाहिए।डॉ. मिश्र ने कहा प्राकृतिक आपदायें हर गांव में आती है, मौसम परिवर्तन व संक्रामक बीमारियां भी गांव को चपेट में लेती है, वायरल बुखार, मलेरिया, दस्त जैसे संक्रमण भी सामूहिक रूप से अपने पैर पसारते है। ऐसे में ग्रामीण अंचल में लोग कई बार बैगा-गुनिया के परामर्श के अनुसार विभिन्न टोटकों, झाड़-फूंक के उपाय अपनाते है। जबकि प्रत्येक बीमारी व समस्या का कारण व उसका समाधान अलग-अलग होता है, जिसे विचारपूर्ण तरीके से ढूंढा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिजली का बल्ब फ्यूज होने पर उसे झाड़-फूंक कर पुनः प्रकाश नहीं प्राप्त किया जा सकता न ही मोटर सायकल, ट्रांजिस्टर बिगड़ने पर उसे ताबीज पहिनाकर नहीं सुधारा जा सकता। रेडियो, मोटर सायकल, टी.वी., ट्रेक्टर की तरह हमारा शरीर भी एक मशीन है जिसमें बीमारी आने पर उसके विशेषज्ञ के पास ही जांच व उपचार होना चहिए। डॉ. मिश्र ने विभिन्न सामाजिक कुरीतियों एवं अंधविश्वासों की चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों को भूत-प्रेत, जादू-टोने के नाम से नहीं डराएं क्योंकि इससे उनके मन में काल्पनिक डर बैठ जाता है जो उनके मन में ताउम्र बसा होता है। बल्कि उन्हें आत्मविश्वास, निडरता के किस्से कहानियां सुनानी चाहिए। जिनके मन में आत्मविश्वास व निर्भयता होती है उन्हें न ही नजर लगती है और न कथित भूत-प्रेत बाधा लगती है। यदि व्यक्ति कड़ी मेहनत, पक्का इरादा का काम करें तो कोई भी ग्रह, शनि, मंगल, गुरू उसके रास्ता में बाधा नहीं बनता.डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा — देश में जादू-टोना, तंत्र-मंत्र, झाड़-फूँक की मान्यताओं एवं डायन (टोनही )के संदेह में प्रताडऩा तथा सामाजिक बहिष्कार के मामलों की भरमार है। डायन के सन्देह में प्रताडऩा के मामलों में अंधविश्वास व सुनी-सुनाई बातों के आधार पर किसी निर्दोष महिला को डायन घोषित कर दिया जाता है तथा उस पर जादू-टोना कर बच्चों को बीमार करने, फसल खराब होने, व्यापार-धंधे में नुकसान होने के कथित आरोप लगाकर उसे तरह-तरह की शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा दी जाती है। कई मामलों में आरोपी महिला को गाँव से बाहर निकाल दिया जाता है। बदनामी व शारीरिक प्रताडऩा के चलते कई बार पूरा पीडि़त परिवार स्वयं गाँव से पलायन कर देता है। कुछ मामलों में महिलाओं की हत्याएँ भी हुई है अथवा वे स्वयं आत्महत्या करने को मजबूर हो जाती है। जबकि जादू-टोना के नाम पर किसी भी व्यक्ति को प्रताडि़त करना गलत तथा अमानवीय है। वास्तव में किसी भी व्यक्ति के पास ऐसी जादुई शक्ति नहीं होती कि वह दूसरे व्यक्ति को जादू से बीमार कर सके या किसी भी प्रकार का आर्थिक नुकसान पहुँचा सके। जादू-टोना, तंत्र-मंत्र, टोनही, नरबलि के मामले सब अंधविश्वास के ही उदाहरण हैं। महाराष्ट्र छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश ओडीसा, झारखण्ड, बिहार, आसाम सहित अनेक प्रदेशों में प्रतिवर्ष टोनही/डायन के संदेह में निर्दोष महिलाओं की हत्याएँ हो रही है जो सभ्य समाज के लिये शर्मनाक है। नेशनल क्राईम रिकॉर्ड ब्यूरो ने सन् 2001 से 2015 तक 2604 महिलाओं की मृत्यु डायन प्रताडऩा के कारण होना माना है। जबकि वास्तविक संख्या इनसे बहुत अधिक है अधिकतर मामलों में पुलिस रिपोर्ट ही नहीं हो पातीं।हमने जब आर टी आई से जानकारी प्राप्त की तब हमें बहुत ही अलग आंकड़े प्राप्त हुए. झारखंड में 7000 ,बिहार में 1679 छत्तीसगढ़ में 1357,ओडिशा 388 में ,राजस्थान 95 में,आसाम में 75 मामलों की प्रमाणिक जानकारी है।जबकि कुछ राज्यों से जवाब ही नहीं मिला. पर समाचार पत्रों में लगभग सभी राज्यों से ऐसी घटनाओं के समाचार मिलते हैंडॉ. मिश्र ने कहा आम लोग चमत्कार की खबरों के प्रभाव में आ जाते हैं। हम चमत्कार के रूप में प्रचारित होने वाले अनेक मामलों का परीक्षण व उस स्थल पर जाँच भी समय-समय पर करते रहे हैं। चमत्कारों के रूप में प्रचारित की जाने वाली घटनाएँ या तो सरल वैज्ञानिक प्रक्रियाओं के कारण होती है तथा कुछ में हाथ की सफाई, चतुराई होती है जिनके संबंध में आम आदमी को मालूम नहीं होता। कई स्थानों पर स्वार्थी तत्वों द्वारा साधुओं को वेश धारण चमत्कारिक घटनाएँ दिखाकर ठगी करने के मामलों में वैज्ञानिक प्रयोग व हाथ की सफाई के ही करिश्में थे।डॉ. मिश्र ने कहा भूत-प्रेत जैसी मान्यताओं का कोई अस्तित्व नहीं है। भूत-प्रेत बाधा व भुतहा घटनाओं के रूप में प्रचारित घटनाओं का परीक्षण करने में उनमें मानसिक विकारों, अंधविश्वास तथा कहीं-कहीं पर शरारती तत्वों का हाथ पाया गया। आज टेलीविजन के सभी चैनलों पर भूत-प्रेत, अंधविश्वास बढ़ाने वाले धारावाहिक प्रसारित हो रहे हैं। ऐसे धारावाहिकों का न केवल जनता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है बल्कि छोटे बच्चों व विद्यार्थियों पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। इस संबंध में हमने राष्ट्रीय स्तर पर एक सर्वेक्षण कराया है जिसमें लोगों ने ऐसे सीरीयलों को बंद किये जाने की मांग की है। ऐसे सीरीयलों को बंद कर वैज्ञानिक विकास व वैज्ञानिक दृष्टिकोण बढ़ाने व विज्ञान सम्मत अभिरूचि बढ़ाने वाले धारावाहिक प्रसारित होना चाहिए। भारत सरकार के दवा एवं चमत्कारिक उपचार के अधिनियम 1954 के अंतर्गत झाड़-फूँक, तिलस्म, चमत्कारिक उपचार का दावा करने वालों पर कानूनी कार्यवाही का प्रावधान है। इस अधिनियम में पोलियो, लकवा, अंधत्व, कुष्ठरोग, मधुमेह, रक्तचाप, सर्पदंश, पीलिया सहित 54 बीमारियाँ शामिल हैं। लोगों को बीमार पडऩे पर झाड़-फूँक, तंत्र-मंत्र, जादुई उपचार, ताबीज से ठीक होने की आशा के बजाय चिकित्सकों से सम्पर्क करना चाहिए क्योंकि बीमारी बढ़ जाने पर उसका उपचार खर्चीला व जटिल हो जाता है।डॉ. मिश्र ने कहा अंधविश्वास, पाखंड एवं सामाजिक कुरीतियों का निर्मूलन एक श्रेष्ठ सामाजिक कार्य है जिसमें हाथ बंटाने हर नागरिक को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम को डॉ शैलेश जाधव, डा सूर ,,सकरी की सरपंच श्रीमती साहू ने भी संबोधित किया . ग्रामीणों के समक्ष वैज्ञानिक अभिक्रियाओं पर आधारित ट्रिक्स का प्रदर्शन किया गया . ग्रामीणों एवम छात्रों के प्रश्नों एवम उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया. - दुर्ग, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के परिपालन एवं एस.डी.एम. श्री मुकेश रावटे के मार्गदर्शन में दुर्ग अतिरिक्त तहसीलदार श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध रेत परिवहन करते हुए दो हाईवा को ग्राम चंदखुरी में जब्त किया है। तहसीलदार दुर्ग श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता क्षेत्र भ्रमण के दौरान धान खरीदी केन्द्र कोलिहापुरी, चंदखुरी के निरीक्षण पर निकले थे। उक्त खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के पश्चात चंदखुरी मार्ग में दो हाईवा रेत से भरा हुआ, को रोका और दस्तावेज पेश करने कहा। ड्राइवर द्वारा रेत परिवहन संबंधी कोई दस्तावेज मौके पर पेश नहीं किए जाने पर उक्त दोनों रेत से भरे हाईवा को मौके पर ही जब्ती की कार्यवाही की और विस्तृत जांच होने तक थाना पुलगांव के अभिरक्षा में रखवाया गया। अतिरिक्त तहसीलदार श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त दोनों हाईवा में रेत धमतरी से लाया जा रहा था जिसे वैध दस्तावेज के अभाव में जब्त किया गया है। विस्तृत जांच के पश्चात आवश्यक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
- -सुविधाएं सुनिश्चित करने और चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर करने के दिए निर्देशरायपुर / कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज पंडरी स्थित जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के समस्त विभागों की सुविधाएं, मरीजों की देखभाल, और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल को स्वच्छ, और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों से सद्व्यवहार करने और यथासंभव सहयोग करने कहा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के सीईओ श्री विश्वदीप और सिविल सर्जन मौजूद थे ।कलेक्टर डॉ सिंह ने कैजुअल्टी वार्ड का निरीक्षण किया जहां पर अस्पताल के मरीज श्री नवीन गोस्वामी से उन्होंने मिलकर उनका हाल-चाल जाना और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने सीटी स्कैन रूम का निरीक्षण किया और सीटी स्कैन रूम की सुविधा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिला अस्पताल में उपलब्ध सीटी स्कैन की सुविधा का प्रचार-प्रसार करने कहा ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएं। साथ ही यह सुविधा मरीजों के लिए न्यूनतम कीमत में उपलब्ध कराने निर्देश दिए।उन्होंने अस्पताल में हर दिन हो रहे टेस्ट के बारे में जाना, हमर लैब में डॉक्टरों ने बताया कि लैब में टेस्ट पूर्ण रूप से निःशुल्क हो रहे हैं। इस लैब के चिकित्स तथा कर्मचरियों के कार्य को उन्होने सराहा। इसके बाद उन्होंने कोविड केयर यूनिट्स का निरीक्षण किया और पोर्टेबल कॉविड केयर यूनिट्स की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था, साथ ही उनके परिजनों के लिए खाने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर व्यवस्थित करने को कहा।उन्होंने कहा की सभी डॉक्टर्स संवेदनशीलता के साथ काम करें। जिससे लोगों के बीच अच्छा संदेश जाएगा इससे अस्पताल की गरिमा बढ़ेगी। इमरजेंसी केस आने पर चिकित्सक अपने ड्यूटी के बाद भी अतिरिक्त समय लेकर अवश्य ईलाज करें। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर चिकित्सक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
- -हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारीबालोद। केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा बालोद जिले के हितग्राहियों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित करने का कारगर माध्यम साबित हो रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में कुल 1847 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड वितरण के अलावा 120 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 106 हितग्राही का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 143 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 143 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 72 किसानों का आवेदन लिया गया। इस दौरान ’मेरी-कहानी, मेरी-जुबानी’ के अंतर्गत हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं से उन्हें मिले लाभ के संबंध में जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम अंगार, भेड़िया नवागांव और बिरेतरा तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम मुड़खुसरा, कोचेरा, खेरथाबाजार और आतरगांव तथा गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खर्रा, चिचलगोंदी और चंदनबिरही में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इसी प्रकार गुरूर विकासखण्ड के ग्राम सरबदा, फागुनदाह और दर्रा तथा डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम भैंसबोड़, दानीटोला और गुजरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों को केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी योजना के अंतर्गत विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टाॅल भी लगाया गया था। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आम जनता को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अलावा शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयाॅ भी वितरित की गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर में हितग्राहियों को केन्द्र सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के अलावा उन्हें इन योजनाओं से होने वाले लाभ के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा संबंधित विभाग के अधिकारियों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन भरने आदि प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी गई।शिविर में आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम अंगारी में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 105 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 48 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 11 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 11 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 04 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम भेड़िया नवागांव में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 132 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 14 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 06 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 05 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम बिरेतरा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 209 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 15 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 15 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 26 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 05 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 08 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 12 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।शिविर में इसी तरह डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम मुड़खुसरा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 203 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 20 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 15 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 13 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 01 हितग्राहि का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम कोचेरा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 27 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 07 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 18 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 14 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 06 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 02 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम खेरथाबाजार में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 29 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 05 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 03 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 05 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 18 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 01 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम आतरगांव में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 75 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 11 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 04 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 02 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 13 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया।इसी तरह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खर्रा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 190 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 05 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 01 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 07 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 05 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 06 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम चिचलगोंदी में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 101 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 12 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 11 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 11 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 20 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम चंदनबिहरी में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 318 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 03 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 12 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 13 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 10 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम भैंसबोड़ में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 14 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 06 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 06 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 02 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 10 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 22 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 27 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम दानीटोला में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 31 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 15 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 10 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 05 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम गुजरा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 31 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 13 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 05 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 10 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 35 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 36 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।इसी तरह गुरूर विकासखण्ड के ग्राम सरबदा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 95 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 02 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 12 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 10 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 15 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम फागुनदाह में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 87 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 03 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 01 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 03 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 03 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम दर्रा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 18 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 03 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 03 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 03 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 05 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।




.jpg)





.jpg)


.jpg)





-copy.jpg)







.jpg)