- Home
- छत्तीसगढ़
- सेक्टर अधिकारी मतदान दल और आरओ के बीच कड़ी : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंहसेक्टर अधिकारी निष्पक्षता से कार्य करें : एसपी श्री सिंहरायपुर / लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में सेक्टर और सेक्टर पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में शामिल हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि सेक्टर अधिकारी गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। सेक्टर अधिकारी मतदान दल और रिटर्निंग अधिकारी के बीच कड़ी होते है। निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न होने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि सेक्टर पुलिस अधिकारी कानून व्यवस्था, कहीं पर किसी प्रकार का कोई विवाद न हो, इसका विशेष ध्यान रखेंगे। लोकसभा निर्वाचन गर्मी के मौसम में हहोना है, ऐसे में सभी सेक्टर अधिकारी समय पूर्व बूथ का निरीक्षण करें और मूलभूत सुविधा व्यवस्थित करें। स्कूल, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी में जाएं और वहां और किसी भी प्रकार का आचार संहिता का उल्लंघन न हो रहा हो, इसका विशेष ध्यान रखें। बूथ में वेबकास्टिंग के कार्य को बेहतर तरीके से कराएं और सम्पूर्ण मतदान के बाद ईवीएम मशीन सुरक्षित तरीके से स्ट्रांग रूम तक पहुंचाएं। सेजबहार के शासकीय इंजीनियंरिग कॉलेज में पर्याप्त सुविधाएं रखी जाएगी।एसपी श्री संतोष सिंह ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी गंभीरता के साथ ड्यूटी करें। शांतिपूर्ण और निष्पक्षता के साथ कार्य करें। निर्वाचन कार्य के द्वारा आचार-व्यवहार बनाएं रखें। मतदान के पूर्व भी किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। मास्टर ट्रेनर श्री अजीत हंडेत ने सेक्टर अधिकारियों को बताया कि मतदान केंद्र में 100 मीटर तक प्रचार-प्रसार न हो, इसका चिन्हाकन करना होगा। केंद्र में लाइट और पंखे की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही संवेदनशील बूथों की पहचान करेंगे। पुलिस सेक्टर अधिकारी वेलरेनेबल स्थान को चिन्हाकित करेंगे और मतदान में आने वाली बाधा को दूर करने में सहयोग करेंगे। मास्टर ट्रेनर श्री अजीत हुंदैत ने भी प्रशिक्षण दिया।गौरतलब है की रायपुर लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए विधानसभा क्रमांक 45, 47, 48 के सेक्टर अधिकारियों को प्रथम पाली में प्रशिक्षण दिया गया और विधानसभा क्रमांक 49,50,51,52,53 व रिजर्व को द्वितीय पाली में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप, एडीएम श्री देवेंद्र पटेल सहित मास्टर ट्रेनर अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
-
-3 प्रकरण में 4 आरोपी गिरफ्तार, मदिरा व वाहन बरामद
रायपुर / कलेक्टर श्री गौरव सिंह के मार्गदर्शन व उपायुक्त श्री विकास गोस्वामी के निर्देश में जिले में आबकारी विभाग अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही कर रही है। 19 मार्च को गश्त के दौरान आबकारी टीम वृत्त तिल्दा, वृत्त खरोरा ने संयुक्त टीम कार्यवाही की। तीन अलग-अलग प्रकरण में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, जिन पर धारा 34(2)-3 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों से 45.540 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 27830 रूपये है। साथ ही दो मोटर साइकिल बरामद किया गया है। कार्यवाही के दौरान दिलीप कुमार प्रजापति, आबकारी उप निरीक्षक वृत्त तिल्दा तथा प्रीति कुशवाहा आबकारी उप निरीक्षक वृत्त खरोरा और आबकारी मुख्य आरक्षक दिगंबर भुरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। - - कृषकों से रू-ब-रू चर्चा कर फसल क्षति की ली जानकारी- कलेक्टर सुश्री चौधरी ने मुआवजा/क्षतिपूर्ति देने की कार्यवाही शीघ्र तैयार करने अधिकारियों को दिये निर्देश- बीमा कंपनी टोल फ्री नंबर 1800-266-0700 एवं 14447 तथा व्हाट्सप नंबर 7304524888 पर कृषक दे सकते हैं जानकारी- 72 घंटे के भीतर देनी होगी फसल क्षति की जानकारीदुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने विगत दो दिवस जिले में हुई बारिश से हुए फसल नुकसान की जायजा लेने आज किसानों के खेतों तक पहुंची। इस दौरान कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारी भी साथ मौजूद थे। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने आज विकासखण्ड धमधा से बारिश प्रभावित गांव तुमाकला एवं खिलोराकला का भ्रमण कर कृषकों से रू-ब-रू चर्चा कर फसल क्षति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कृषि एवं राजस्व विभाग के मैदानी अधिकारियों को प्रभावित गांवों में फसल क्षति का आंकलन शीघ्र पूर्ण कर कृषक सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रकरण तैयार कर मुआवजा/क्षतिपूर्ति की देने कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने निर्देशित किया। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम रबी वर्ष 2023-24 हेतु गेंहू सिंचित, गेंहू असिंचित, चना एवं राई फसले अधिसूचित है। उक्त में 42253 हेक्टेयर क्षेत्र के 29408 कृषकों का फसल बीमा आवरण किया गया है। जिले में स्थानीय आपदा अंतर्गत असामयिक वर्षा/ओलावृष्टि के कारण रबी फसलों यथा चना एवं गेंहू फसल को क्षति हुई है। जिसमें विकासखण्ड धमधा के 127 ग्रामों में 9769.17 हेक्टेयर रकबा क्षेत्र में से चना फसल रकबा 4691.55 हेक्टेयर में लगभग 56 प्रतिशत एवं गेंहू फसल रकबा 5077.62 हेक्टेयर में लगभग 40 प्रतिशत क्षति हुई है।उप संचालक कृषि श्री एल.एम. भगत ने बताया कि कृषि विभाग के संयुक्त संचालक श्री आर.के. राठौर एवं वे स्वयं धमधा विकासखण्ड के ग्राम घोठा, नंदवाय और हिरेतरा में कृषकों के प्रक्षेत्र का निरीक्षण कर उपस्थित कृषकों को स्थानीय आपदा से हुए क्षति की जानकारी 72 घंटे भीतर देने हेतु बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर सूचना देने की समझाईश दी गई है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमित कृषकों को स्थानीय आपदा की स्थिति यथा अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, भू-स्खलन, जलप्लावन, बादल फटना और प्राकृतिक आकाशीय बिजली से अधिसूचित फसल में नुकसान होने पर क्षतिपूर्ति का प्रावधान है। कृषक को क्षति पूर्ति का लाभ लेने हेतु बीमा कंपनी एचडीएफसी ईरगो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के टोल फ्री नम्बर 1800-266-0700 एवं 14447 तथा व्हाटसप नम्बर 7304524888 पर सीधे सूचना दे सकते है। इसके अलावा स्थानीय कृषि/राजस्व अधिकारी, संबंधित बैंक या जिला कृषि/राजस्व अधिकारी को लिखित रूप से निर्धारित समय-सीमा में 72 घण्टे के भीतर बीमित फसल के ब्यौरा जैसे क्षति की मात्रा एवं क्षति के कारण सहित सूचित कर सकते है।
- - 72 घंटे के भीतर देनी होगी फसल क्षति की जानकारीदुर्ग / जिले में लगातार दो दिनों के बारिश के चलते जितने भी किसानों के फसलों के नुकसान हुआ है, वे अपने नुकसान की जानकारी बीमा कम्पनी के टोल फ्री नम्बर में दे सकते है। भारतीय कृषि बीमा कम्पनी के निर्धारित टोल फ्री नम्बर- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत निर्धारित टोल फ्री नम्बर 1800-419-0344 में फोन करके महत्वपूर्ण जानकारी जैसे किसान का नाम, फसल का नाम, जिले एवं ग्राम का नाम, खसरा नंबर एवं रकबा आदि बताकर किसान सूचना दर्ज करा सकते है। उद्यान विभाग के उपसंचालक से मिली जानकारी अनुसार योजनांतर्गत एडऑन कवर अंतर्गत ओलावृष्टि एवं चक्रवाती हवाएँ जोखिम को स्थानीय आपदा के रूप में सम्मिलित किया गया है। स्थानीय आपदा की स्थिति में कृषक घटना के 72 घंटे के भीतर इसकी सूचना सीधे एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी लिमिटेड के टोल फ्री नंबर 1800-419-0344 पर या लिखित रूप में बीमा कंपनी, संबंधित बैंक, स्थानीय उद्यानिकी विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों को बीमित फसल के ब्योरे, क्षति की मात्रा तथा क्षति का कारण सहित सूचित करेगा। सूचना प्राप्त होने के पश्चात् 48 घंटे के भीतर संबंधित संस्था द्वारा बीमित फसल के ब्योरे क्षति की मात्रा तथा क्षति के कारण आदि की जानकारी से बीमा कपंनी को अवगत करायेंगे। फसल क्षति/हानि संबंधित सूचना मिलने पर क्रियान्वयक बीमा कंपनी क्षेत्र में फसल की हानि का आंकलन लगाने के लिए 48 घंटे के भीतर निर्धारित अर्हता रखने वाले हानि निर्धारकों की नियुक्ति करेगा तथा जिला स्तरीय संयुक्त समिति के द्वारा योजना के मार्गदर्शिका के प्रावधानानुसार 10 दिवस के भीतर क्षतिपूर्ति निर्धारित की जाएगी। बीमा कंपनी द्वारा 7 दिवस के भीतर प्रभावित कृषकों के आंकड़ों का सत्यापन योजना के वेबपोर्टल में किया जाएगा। बीमा कंपनी द्वारा क्षति आंकलन रिपोर्ट प्राप्त होने के 15 दिवस के भीतर क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान किया जाएगा।
- बिलासपुर, /जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर आवारा मवेशियों को मुख्य मार्ग से हटाये जाने अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित स्ट्रेचेस में से मवेशियों को सुरक्षित स्थलों में शिफ्ट करने काउकेचर एवं सड़कों की मैपिंग का कार्य किया जाए।जिला पंचायत में आयोजित बैठक में सीईओ श्री चौहान ने कहा कि नोडल अधिकारी प्रतिदिन डायरी का संधारण करें और मौका मुआयना करते रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक चिन्हांकित स्ट्रेचेस में संबंधित विभाग द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी का नाम एवं मोबाइल नंबर सभी से साझा किया जाए ताकि आपसी समन्वय से यह कार्य किया जा सके। यातायात विभाग और नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि टोल फ्री नंबर 1100 और 1033 में कॉल आने पर 10 से 15 मिनट के भीतर पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की टीम समन्वय कर चिन्हांकित स्थल से मवेशियों को हटाने का कार्य करती है। सीईओ ने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि लक्ष्य अनुसार पशुओं के बधियाकरण का कार्य किया जाए। बैठक में नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त श्री खाजांची कुमार, डीएसपी यातायात श्री संजय साहू, सहायक शैल्य चिकित्सक डॉ. एएस रघुवंशी, सीईओ बिल्हा श्री एसएस पोयाम, सीईओ तखतपुर सुश्री भाग्यश्री मिश्रा, सीईओ कोटा श्री युवराज सिन्हा, सीएमओ बोदरी श्रीमती भारती साहू, राजस्व निरीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर एवं पीडब्ल्यूडी उप अभियंता श्री राजेश्वर सिंह मौजूद थे।
-
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज अपने सम्बोधन में कहा की परिषद द्वारा संचालित वाणी वाचन एवम श्रवण पुनर्वास केन्द्र का विस्तार किया जाएगा जिसके लिए नया रायपुर में 30 एकड़ भूमि चयनित करके मैसूर की तर्ज पर अखिल भारतीय वाक श्रवण संस्थान की स्थापना किया जाएगा । साथ ही दिव्यांग बच्चों के लिए पोस्ट मेट्रिक संस्थान की भी स्थापना किया जाएगा जिससे छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे हुए अन्य 7 राज्य महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड , ओडिसा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के दिव्यांग बच्चो की भी सेवा संभव होगा । उन्होंने बताया शासन द्वारा बाल भवन हेतु भी बजट में प्रस्ताव किया गया है आने वाले समय में बाल भवन भी बन कर तैयार होगा । आज छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की चुनावी आमसभा वृंदावन हाल सिविल लाइन रायपुर में हुई जिसमे शामिल होने प्रदेश के विभिन्न जिलों से सदस्य उपस्थित हुए । चुनावी आमसभा का विधिवत शुभारंभ परिषद के अध्यक्ष श्री बृजमोहन अग्रवाल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री चंद्रेश शाह, महासचिव डा. अशोक त्रिपाठी एवम अन्य पदाधिकारियों के करकमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री बृजमोहन अग्रवाल जी का स्वागत परिषद के पदाधिकारी एवम प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सदस्यो द्वारा किया गया । इस अवसर पर परिषद की गतिविधि को एक वीडियो के द्वारा दिखाया गया और दिव्यांग बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया , परिषद के गठन की प्रक्रिया से लेकर वर्तमान में परिषद द्वारा किए जा रहे कार्य की जानकारी देने हेतु परिषद द्वारा प्रकाशित ब्रोसर का विमोचन के उपरांत उपस्थित सभी सदस्यो को ब्रोसर का वितरण किया गया। आज के विशेष चुनावी आमसभा में अध्यक्ष पद हेतु श्री बृजमोहन अग्रवाल जी के नाम का प्रस्ताव दुर्ग जिले की सदस्य श्रीमती गुरमीत धनई ने किया जिसका समर्थन उपस्थित सभी सदस्यो द्वारा किया गया। साथ ही अन्य पदाधिकारियों एवम कार्यकारिणी की नियुक्ति हेतु श्री बृजमोहन अग्रवाल जी को अधिकृत किया गया। तत्काल श्री अग्रवाल द्वारा परिषद में वरिष्ठ उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन में महिला एवम बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े जी , उपाध्यक्ष डा. अशोक त्रिपाठी जी, महासचिव श्री चंद्रेश शाह जी , कोषाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा जैन के नाम की घोषणा कर दी गई और बाकी पदाधिकारियों के साथ 25 कार्यकारिणी सदस्यो का मनोनयन 1 माह के अंदर किए जाने की घोषणा किए । इस अवसर पर परिषद को विशेष सहयोग करने के लिए गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष श्री गप्पू मेमन जी , भारत स्काउट गाइड में आयुक्त डा. सोमनाथ यादव , राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में सलाहकार सदस्य श्रीमती शताब्दी पांडेय जी, डा सुरेन्द्र शुक्ला जी को शाल श्री फ़ल देकर सम्मानित किया गया। महिला सशक्तिकरण हेतु डॉ कमल वर्मा, इंदिरा जैन , सुनीता चंसोरिया, गुरमीत धनई,भूमिका ऊईके, संगीता शर्मा, मुकुट मनी मिंज,मंजुला जैन, माया मनी बराई, नीलम कुशवाहा, शीला मिश्रा, डा रत्ना पांडे, शीला शर्मा, प्रज्ञा राठी, कमलेश शारस्वत, हर्षा जोशी, किरण साहू, सोनल शर्मा , कृष्णा दमोहे,सुरभि शुक्ला, बीना यादव , शोभा जैन , संगीता जग्गी , स्वेता सिंह, मणि शर्मा, पूजा मिसलवार, प्रभा शेंद्रे को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त परिषद में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। भिलाई से आए श्री पुरुषोत्तम टावरी ने मंचस्त सभी अतिथियों का "जय श्री राम" के नाम का विशेष पटका पहना कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र कुमार निगम और आभार प्रदर्शन डा अशोक त्रिपाठी ने किया ।

-
रायपुर/ एक अभूतपूर्व कार्यक्रम में, ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (JGU) ने फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया (FFI) के साथ मिलकर पिछले सारे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़े मानव राष्ट्रीय ध्वज लहराने का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस आयोजन में प्रमाणिक तौर पर JGU 7368 छात्रों और कर्मचारियों ने भाग लिया, जिसकी पुष्टि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स संगठन के अधिकारियों द्वारा की गई। वास्तव में यह लम्हा बेहद गौरवपूर्ण था, क्योंकि इस अनोखे अवसर को मनाने के लिए सभी प्रतिभागी पूरे उत्साह के साथ भारतीय ध्वज के रंगों में एकत्रित हुए, जिनमें JGU के सभी स्कूलों एवं संस्थानों के छात्र, कर्मचारी, प्राध्यापक और अन्य अधिकारी शामिल थे।
इस आयोजन को प्रमाणित करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक, श्री ऋषि नाथ परिसर में उपस्थित थे और इस अवसर पर उन्होंने कहा, “इस बात की घोषणा करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है कि, ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से 7368 उत्साही प्रतिभागियों के साथ सबसे बड़ा मानव झंडा लहराने का रिकॉर्ड बनाने में सफलता प्राप्त की है। अब यह रिकॉर्ड JGU और FFI के नाम है, और मुझे प्रसन्नता है कि उनके इस प्रयास के बाद यह नया रिकॉर्ड आधिकारिक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का हिस्सा होगा।”
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन JGU द्वारा फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से किया गया था, जो भारतीय राष्ट्रवाद की भावना को नए सिरे से जगाने की दिशा में काम करने वाला एक गैर-लाभकारी संगठन है। तिरंगा हमारे आधुनिक लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्षता और उदारवादी मूल्यों का प्रतीक है, तथा एक मजबूत और प्रगतिशील भारत के निर्माण के अपने प्रयास में सभी भारतीयों को इसे अपनाना चाहिए, जो दुनिया में अपना उचित स्थान हासिल करेगा।
ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के संस्थापक कुलाधिपति, श्री नवीन जिंदल फ्लैग फाउंडेशन के प्रेरणास्रोत रहे हैं और इस अवसर पर उन्होंने कहा, “मैं फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया और ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी को बधाई देता हूँ, जिन्होंने लहराते हुए राष्ट्रीय ध्वज की सबसे बड़ी मानव छवि का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में सफलता हासिल की है। भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 23 जनवरी, 2004 को अपने फैसले में कहा कि, भारतीय संविधान सभी भारतीय नागरिक को भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है और इसके तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराना देश के हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। अपने देश के गौरव और एकता को प्रदर्शित करने के लिए महत्वपूर्ण सार्वजनिक भवनों के साथ-साथ अपने घरों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराना काफी मायने रखता है। जब हम झंडा प्रदर्शित करते हैं, तो हम धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र जैसी छोटी सोच से ऊपर उठते हैं और यह हमें याद दिलाता है कि हम सबसे पहले एक भारतीय हैं। साथ ही, यह भारत के सभी धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और क्षेत्रों को दर्शाता है और इस प्रकार यह हमारी 'विविधता में एकता' की सबसे बड़ी निशानी है।
इस अवसर पर ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के संस्थापक उपकुलपति, प्रोफेसर (डॉ.) सी. राज कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “इस साल हम भारत के प्रमुख निजी विश्वविद्यालय की 15वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। अपने सभी स्कूलों और संस्थानों में 11,000 से ज्यादा छात्रों और 1100 से अधिक प्राध्यापकों के साथ JGU ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव के नए मानदंड स्थापित किए हैं, जहाँ हमारे छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सीखने और अपना ज्ञान बढ़ाने का माहौल उपलब्ध है। सबसे बड़े मानव राष्ट्रीय ध्वज लहराने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना एक बड़ी उपलब्धि है। वास्तव में यह अवसर हमारी 15वीं वर्षगांठ के अनुरूप है, जो दिखाता है कि हम उत्कृष्टता और इनोवेशन के अपने इरादे पर अटल हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की इस स्वीकृति से शिक्षा के ज़रिये एक सशक्त भारत के निर्माण के हमारे संकल्प को और मजबूती मिली है। श्री नवीन जिंदल ने सभी भारतीयों को वर्ष के सभी दिनों में अपने घरों, कार्यालयों एवं कारखानों में सम्मान और गर्व के साथ हमारे राष्ट्रीय ध्वज फहराने में सक्षम बनाने के लिए एक दशक तक अदालत में लड़ाई लड़ी, और इसमें जीत हासिल करने के बाद एक गैर-लाभकारी संस्था के रूप में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की स्थापना की गई।”
ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार, प्रो. दाबीरू/ दबीरू श्रीधर पटनायक ने कहा, “आज का दिन एक ऐसे आयोजन का प्रतीक है, जिसने JGU कम्युनिटी को संगठित और एकजुट संस्थान के रूप में एक साथ ला दिया है और हमने यह ऐतिहासिक कीर्तिमान हासिल किया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड संगठन द्वारा दिया गया यह सम्मान इस बात को दर्शाता है कि हम भारतीयों के रूप में अपनी पहचान के गौरव को और मजबूत बनाने के इरादे पर अटल हैं। साथ ही यह तिरंगे में निहित मूल्यों को बनाए रखने के हमारे संकल्प को भी दर्शाता है, जो सभी जातियों, क्षेत्रों या धर्मों में लोकतंत्र, समावेशिता, सम्मान और सहनशीलता का प्रतीक है।"
फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के महासचिव, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अशीम कोहली ने कहा, “तिरंगे की शान को बनाए रखने की दिशा में अपने प्रयासों को जारी रखते हुए, हमने इस गतिविधि का आयोजन किया है जिसका उद्देश्य गौरव की उस भावना को नए सिरे से जगाना और झिझक की उन परतों को दूर करना है, जो हमें एक सच्चे राष्ट्रवादी की तरह जीवन जीने से रोकती हैं। 'फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया' राष्ट्रवाद की उस भावना को फिर से जगाने के लिए शुरू की गई एक कोशिश है। हमने देश भर में 80 से अधिक अति विशाल झंडे भी स्थापित किए हैं।”
श्री नवीन जिंदल (उद्योगपति, खिलाड़ी एवं माननीय सांसद) द्वारा लंबे समय तक लड़ी गई कानूनी लड़ाई के बाद, साल 2004 में भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया कि, साल के सभी दिनों में देश के हर नागरिक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का प्रदर्शन एक मौलिक अधिकार है। इसके बाद उन्होंने फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की स्थापना की।
- रायपुर/ देर रात करीब 12 बजे कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, एस पी श्री संतोष सिंह और नगर निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा, नालंदा तक्षशिला पहुँच कर वहाँ की व्यवस्था परखी। वहा अध्ययन कर रहे युवाओं से चर्चा भी किया। युवाओं से चर्चा के दौरान युवाओं से पूछने पर बताया कि कुछ युवा राज्य प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ बच्चे यू पी एस सी की तैयारी में हैं। युवाओं ने कलेक्टर से पूछा की प्रिलिम्स की तैयारी और मुख्य परीक्षा के लिए किस पैटर्न में तैयारी किया जाये। कलेक्टर ने तैयारी के टिप्स देते हुए कहा कि सफलता हासिल के लिए नियमित अध्ययन आवश्यक है। कड़ी मेहनत के साथ स्मार्ट अध्ययन भी ज़रूरी है। देश प्रदेश के अलावा वैश्विक स्थिति को लेकर समसमायिक जानकारी होना भी बेहद ज़रूरी है। साथ ही टाइम मैनेजमेंट भी आवश्यक है। तक्षशिला में युवाओं ने बताया कि नेट सर्फिंग की गति स्लो है उसको सुधार करने की आवश्यकता है इसपर कलेक्टर डॉ सिंह ने त्वरित सुधार हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। तक्षशिला में वे फूड जोन गए और खाने की व्यवस्था की जानकारी ली, फिर वे खुद वही टेबल पर बैठकर मैगी खाया और चाय भी पी।आधी रात युवाओं को पढ़ाई में मंगन देखकर कलेक्टर भी उत्साहित हुए उन्होंने युवाओं से बात कर कहा - खूब पढ़ो खूब आगे बढ़ो। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने युवाओं को कहा कि सफलता पाने मेहनत ,लगन जरूरी है। लक्ष्य तय कर मेहनत करे तो उसे हासिल किया जा सकता है।
-
होली पर्व के साथ ही चुनाव पर्व के मद्देनज़र ली लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था का लिया जायज़ा*
रायपुर / मंगलवार देर रात रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, एस एस पी श्री संतोष सिंह और नगर निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा, देर रात राजधानी की सड़कों पर निकल स्थिति का जायजा लिया l साथ ही बेमौसम हुई बारिश से निर्मित शहर के स्थिति का हाल देखा। वे सरस्वती नगर थाना, कोटा, शकर नगर थाने में तैनात स्थेथिक टीम से बातचीत की, साथ ही उनसे जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने होली पर्व के साथ ही चुनाव पर्व के मद्देनज़र लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था का जायज़ा लिया। उन्होंने आदर्श आचार सहिता के परिपालन के और त्यौहार के लिए पुलिस अमले को आवश्यक निर्देश दिए।
- भिलाईनगर/नगर पालिक निगम भिलाई के 66 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र के 800 एम.एम.डाया के राइजिंग मेन पाइप लाईन में हुए लिकेज को संधारण कार्य किये जाने के कारण 21 मार्च को निगम भिलाई एवं निगम रिसाली के आंशिक क्षेत्र में जल प्रदाय प्रभावित रहेगा।जल कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की भिलाई निगम के 66 एम.एल.डी. फिल्टर प्लांट से निगम भिलाई तथा रिसाली के कुछ क्षेत्रो में पेयजल कि आपूर्ति किया जाता है। 66 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र के 800 एम.एम.डाया राइजिंग पाइप लाईन लिकेज हो जाने के कारण उसका संधारण कार्य 20 मार्च को किया जायेगा। जिसके परिणाम स्वरूप शड्डाउन लेने पर पानी टंकी में जल भराव का कार्य नहीं होने के कारण नेहरू नगर, स्मृति नगर, खम्हरिया, स्लाटर हाउस एवं फरीद नगर उसी प्रकार रिसाली निगम क्षेत्र रिसाली, रूआबांधा, नेवई तथा मरोदा क्षेत्र में 21 मार्च को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगा।निगम प्रशासन ने चिन्हित क्षेत्र के नागरिको से अपील किया है कि 20 मार्च को अपने घरो में पेयजल तथा निस्तारी हेतु पर्याप्त मात्रा में पानी संग्रहित कर रख लेवें निगम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में व्यकल्पिक व्यवस्था भी मांग के आधार पर सुनिश्चित करेगा।पेयजल की समस्या के लिए -हेल्प लाईन नम्बरभिलाई निगम क्षेत्र में पेयजल की समस्या के निदान के लिए मुख्य कार्यालय सुपेला में हेल्प डेस्क की स्थापना किया है। जिसका दुरभाष क्रमांक- 07882294303 है। जिनमें सम्पर्क कर नागरिक अपनी पेयजल संबंधी शिकायत दर्ज करवा सकते है।
- -मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने महिलाएं आ रही आगेबिलासपुर /भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। लोकसभा निर्वाचन में लोगों के द्वारा शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य को पूरा करने जिले की महिलाएं सामने आ रही है। इसी क्रम में बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम भैंसबोड़ की प्रेरणादायिनी संकुल संगठन एवं गारमेन्ट फैक्ट्री की दीदियां भी स्वीप कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने मतदाता शपथ लेकर अपने क्षेत्रवासियों को इस हेतु प्रेरित किया। दीदियों के द्वारा बड़ी संख्या में ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे अपने मताधिकार का सही प्रयोग करें। स्वीप मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता बढ़ाने और मतदाता साक्षरता का समर्थन करने के लिए भारत के निर्वाचन आयोग का प्रमुख कार्यक्रम है।
- -निगम भिलाई में अवकाश के दिनो में खुले रहेगे संपत्तिकर कर के काउन्टरभिलाईनगर/नगर पालिक निगम भिलाई प्रशासन ने वित्तीय वर्ष समाप्ति पर नागरिको की सुविधा के लिए संपत्तिकर कर सहित निगम के अन्य देय करो का आनलाईन भुगतान की सुविधा प्रदान करते हुए निगम मुख्य कार्यालय के टैक्स काउन्टर सहित जोन के सभी काउन्टर को अवकाश के दिनो में खुले रखे जाने का निर्णय लिया है।आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने निगम के राजस्व अमले को निर्देशित किये है कि क्षेत्र के बड़े बकायादारो से सम्पर्क कर लक्ष्य के अनुरूप शत्-प्रतिशत वसूली किया जाए। उन्होने कर वसूली ठेका प्राप्त एजेंसी एस.पी.एस. को भी अतिरिक्त काउन्टर स्थापित कर संपत्तिकर, जलकर, यूजर्स चार्ज, भू-भाटक, दुकान किराया की राशि भुगतान हेतु सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है। इसी प्रकार डोर-टू-डोर वसूली अभियान को और गति देकर मार्च माह के शेष दिनों में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश दिये है।बता दे की 31 मार्च के पूर्व नागरिक अपने आवासीय, व्यावसायिक भवनों के संपत्तिकर सहित निगम के अन्य देय कर राशि को जमा करके 1 अप्रेल से लगने वाले 18 प्रतिशत अधिभार तथा एक हजार रूपये शस्ति शुल्क की राशि से बच सकते है।निगम ने नागरिको को आनलाईन भुगतान करने की सुविधा भी उपलब्ध कराया है, जिसमें करदाता घर बैठे आनलाईन समस्त करो का भुगतान करने हेतु अधिकृत वेबसाईट https://Chattishgarhmunicipal.com/nagarnigam/citizen/index.php पर लाॅगिन कर अपना संपत्तिकर, जलकर, यूजर्स चार्ज, भू-भाटक, दुकान किराया का भी भुगतान स्वयं कर सकते है।
- -दर्जन भर से ज्यादा अधिकारी गायब, दिया शोकॉज नोटिसबिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी अपने कार्यालय की व्यवस्था दुरुस्त करने में लग गए हैं। जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान ने इस क्रम में आज अपने कार्यालय का निरीक्षण किया। करीब पौने 11 बजे तक विभिन्न शाखाओं के 14 अधिकारी कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। अनुपस्थित सभी चौदह को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। उन्हें दो दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर दफ्तर नहीं आने का समुचित कारण बताना होगा। अन्यथा एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों में श्री पंकज पाण्डेय सहायक संचालक, खादी ग्रामोद्योग,श्री उमाकांत पटेल सहायक संचालक कौशल विकास, श्रीमती राजपिंदर कौर विकास अधिकारी माटीकला, श्रीमती हेमंत सिंह संभागीय प्रबंधक,श्रीमती करूणा एक्का सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन, श्री अयाज अहमद जुनजानी एपीसी एसएसए,श्री अभिजीत दुबे सहायक अभियंता पीएमवाई, श्री स्वप्निल दुबे प्रोग्रामर, श्री हर्ष पासवान जिला समन्वयक रीपा,श्री प्रमोद देवांगन सामाजिक अंकेक्षक प्रदाता, कु. कविता सुथार लेखापाल, श्रीमती बिलीता कुजूर सहायक ग्रेड तीन, श्री मन्नू पाटले कंप्यूटर ऑपरेटर और श्री इंदाराम नेताम भृत्य शामिल हैं।
- -मंडई के तीसरे दिन तृतीय पालकी के साथ ‘‘नांचमाडनी‘‘ की रस्म सम्पन्न-चतुर्थ पालकी के साथ ‘‘लमहामार‘‘ की रस्म मनाई जाएगीदंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा की प्रसिद्ध फागुन मंडई धीरे-धीरे अपने पूरे शबाव की ओर बढ़ने लगी है गाँव-गाँव से ‘‘सिरहा‘‘ एवं ग्रामीण अपने-अपने देवी-देवताओं के छत्र, बैरक एवं ध्वजा के साथ मंडई में शामिल हो रहे है। 9 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन के तीसरे दिन तृतीय पालकी के साथ ‘‘नांचमाडनी‘‘ की रस्म परम्परानुसार संपन्न की गई। तीसरे दिन माई जी की तृतीय पालकी परम्परानुसार मंदिर से नारायण मंदिर पहुंची जहाँ विधिवत पूजा-अर्चना, सलामी एवं अन्य रस्म अदायगी के पश्चात् देर शाम मंदिर वापस लौटी जहाँ ‘‘नांचमाडनी‘‘ की रस्म का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि‘‘नांचमाडनी‘‘ की रस्म के दौरान ‘‘गमान नाचा‘‘ का आयोजन होता है। जिसमें माई जी की डोली मंदिर वापसी के पश्चात् कलार, कुम्हार तेंलगा जाति के लोग माई जी के मंदिर से कलश स्थापना स्थल तक परम्परा अनुसार विधिवत् पूजा-अर्चना एवं अन्य रस्म स्वागत नृत्य करके पूजा स्थल पहुंचते है। दक्षिण बस्तर की प्रसिद्ध फागुन मंडई के कल पांचवे दिन पंचम पालकी माई जी की मंदिर से नारायण मंदिर पहुंचकर परंपरानुसार अदायगी के पश्चात् देर शाम वापस मंदिर पहुंचेगी तत्पश्चात् शिकारी नृत्यों की परम्परा अनुसार ‘‘लमहा मार नृत्य‘‘ का आयोजन होगा। ज्ञात हो कि ‘‘लमहामार‘‘ दरअसल में स्थानीय हल्बी बोली का शब्द है, जिसमें ‘‘लमहा अर्थात् खरगोश‘‘ के शिकार को कहा जाता है। इसमें ग्रामीणों द्वारा खरगोश के शिकार की प्राचीन परम्परा का अभिनय नृत्य के माध्यम से प्रदर्शन किया जाता है।
- आदर्श आचार संहिता के अनुपालन सहित निर्वाचन दायित्वों को जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने के दिए निर्देशमतदान केन्द्रों पर मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने सुनिश्चित करें- कलेक्टर श्री चतुर्वेदीदंतेवाड़ा । लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करें। वहीं निर्वाचन दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें, सभी मतदान केन्द्रों पर पूर्व से ही मूलभूत सुविधाएं उपलब्धता कराने की कार्यवाही प्राथमिकता के साथ करें। उक्त निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए गये। इसके साथ ही बैठक दौरान कलेक्टर ने एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, विडियों अवलोकन टीम व्यव लेखा जांच दल, मतदान दलों का प्रशिक्षण, मतदान दलों का गठन, व्यव प्रेक्षक, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण संबंधी कार्यों की जानकारी चाही और दिशा निर्देश दिए।
-
राज्यपाल ने रेडक्रॉस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र दिए
रायपुर। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने राजभवन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 29 एमबीबीएस चिकित्सकों को ले-लेक्चरर प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात् प्रमाण पत्र प्रदान किए। राज्य शाखा द्वारा पहली बार राज्य के चिकित्सकों के लिए ले-लेक्चरर प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। जिसमे उन्हें प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण 11 से 17 मार्च तक आयोजित किया गया।
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने इस अवसर पर कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है, इस उद्देश्य को लेकर चिकित्सक कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कोविड-19 महामारी के दौरान चिकित्सकों, नर्स, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं सभी ने फ्रंट लाइन वारियर्स बनकर सेवा की। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस द्वारा युद्ध, प्राकृतिक आपदा एवं संकट के अवसरों पर तत्काल सेवाएं प्रदान की जाती है जो कि सराहनीय है। उन्होंने चिकित्सकों का आव्हान किया कि वंचित वर्गो की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहें और समाज एवं राष्ट्र की सेवा करें। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी चिकित्सकों को राज्यपाल ने शुभकामनाएं दी एवं उनका उत्साहवर्धन किया।
रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ के सीईओ श्री एम के राउत ने कहा कि प्रदेश में पहली बार एमबीबीएस चिकित्सकों को प्राथमिक उपचार के लिए ले-लेक्चरर का प्रशिक्षण दिया गया। ये चिकित्सक, जिलो में जाकर जूनियर रेडक्रॉस और यूथ रेडक्रॉस के स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस की यह योजना है कि सभी पंचायतों में कुछ व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाए। श्री राउत ने बताया कि सभी प्रशिक्षार्थियों ने लगन से प्रशिक्षण लिया है। भविष्य में इन्हें मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जायेगा। कार्यक्रम में रेडक्रॉस के चेयरमेन श्री अशोक अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। आभार प्रदर्शन सचिव रेडक्रॉस ड़ॉ. रूपल पुरोहित ने किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री राजेश श्रीवास्तव, मास्टर ट्रेनर श्री नरेश गोविल, श्री यशवंत चंद्राकर सहित सभी प्रशिक्षार्थी चिकित्सक उपस्थित थे। -
जिला स्वीप कोर समिति की बैठक
बिलासपुर,/जिला स्वीप कोर समिति की बैठक स्वीप के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ श्री रामप्रसाद चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। उन्होंने लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम करवाने के निर्देश समिति के सदस्यों को दिए।
जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सीईओ श्री चौहान ने निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रवार स्वीप के लिए नोडल अधिकारी बनाए जाए। उन्होंने विधानसभावार ऐसे मतदान केन्द्रों को चिन्हाकिंत करने कहा जहां मतदान का प्रतिशत कम था। सीईओ ने नए मतदाताओं, वरिष्ठ मतदाताओं, दिव्यांगों और तृतीय लिंग समुदाय के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। श्री चौहान ने कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘‘स्वीप’’ का लोकतंत्र में विशेष महत्व है। उन्होंने स्वीप कलैण्डर के अनुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम करने कहा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाकर प्रचार-प्रसार करें। श्री चौहान ने स्कूलों और कॉलेज में नारा लेखन, रंगोली, वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से स्वीप की गतिविधियां करने कहा। उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष सेल्फी बूथ बनाने के निर्देश दिए। सफाई कर्मियों, मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी मतदाता जागरूकता के संबंध में शपथ दिलाने कहा। इसके अलावा होर्डिंग्स, डिस्पले बोर्ड, साईकिल रैली, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी के जरिए भी स्वीप गतिविधियां का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करें।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव कुमार बनर्जी, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी सहित समिति के सदस्य मौजूद थे। -
चुनाव संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए 26 नोडल अफसर नियुक्त
एफएसटी टीम को सी-विजिल एप्प का दिया गया प्रशिक्षण
बिलासपुर/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर लोकसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने एक-एक नोडल अधिकारी को उनके काम-काज के दायित्व से अवगत कराया और आयोग की दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। चुनाव संबंधी विभिन्न प्रकार के कार्यों को सम्पन्न करने के लिए जिले में 26 नोडल अफसर नियुक्त किये गये हैं। आचार संहिता के प्रभावशील होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने वाले अनफयेर गतिविधियों की रोकथाम के लिए एफएसटी टीम को सक्रिय कर दिया गया है।
कलेक्टर श्री शरण ने कहा कि अधिकांश नोडल अफसर लगभग तीन माह पहले संपन्न विधानसभा चुनाव में काम कर चुके हैं। उन्हें इस दफा भी उसी तरह के काम सौंपे गये हैं ताकि उनके अनुभव का लाभ मिल सके। मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण, ईव्हीएम प्रबंधन एवं सामग्री वितरण एवं वापसी की जिम्मेदारी नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार को सौंपी गई है। चुनाव कार्य के लिए जनप्रबंधन एवं स्वीप गतिविधियों की जिम्मेदारी जिला पंचायत सीईओ को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य से हटाने के लिए यदि उचित कारण लगता हो तो पहले से उन्हें मुक्त कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में स्वीप गतिविधियों को ज्यादा फोकस करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने टीम के अन्य सदस्यों की बैठक बुलाकर उन्हें प्रशिक्षित करने को कहा है।
चुनाव को प्रभावित करने वाले अनफेयर गतिविधि जैसे नगद एवं सामग्री वितरण कार्य की रोकथाम के लिए उड़नदस्ता टीमें आज से सक्रिय हो गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन-तीन टीमें लगाई गई हैं। आठ-आठ घण्टे की बारी-बारी से टीमें चौबीसों घण्टे लगातार सतर्क रहेंगी। राजनीतिक कार्यों में प्रलोभन दिये जाने के उद्देश्य से नगद, शराब अथवा सामग्री वितरण की शंका होने पर टीमें छापा मारकर कार्रवाई करेंगी। यदि किसी पीड़ित को लगे कि उनकी सामग्री एवं नगद के प्रमाण हैं, तो वह जिला स्तरीय सामग्री रिलिजिंग कमेटी के समक्ष अपील कर सकता हैं। आयोग की सी-विजिल एप्प में मिली शिकायतों पर भी एफएसटी टीमें कार्रवाई करेंगी। टीम के सदस्यों को सी-विजिल एप्प का प्रशिक्षण भी इडीएम आफताब अहमद खान द्वारा दिया गया। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री रामप्रसाद चौहान, एडीएम श्री आर ए कुरूवंशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे। -
टी सहदेव
भिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक के क्लब हाउस में रविवार को महिला समिति के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और रंगपंचमी पर रंगारंग सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरस्वती वंदना से शुरू हुए ये कार्यक्रम महिलाओं के द्वारा महिलाओं के लिए ही आयोजित किए गए। समिति की अध्यक्ष एवं अधिवक्ता रेखा सिंह ने 'महिलाएं अपना सम्मान खुद करेंगी, तो दुनिया भी उनका सम्मान करेगी' के ध्येय वाक्य को लक्ष्य बनाया। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह भी रखा गया।
वैसे तो सभी कार्यक्रम मनभावन थे, लेकिन प्रदेश के प्रसिद्ध लोकनृत्यों में से एक राउतनाचा को रंगबिरंगे परिधानों में अनीता सिंह, मोना सिंह, मनोरमा सिंह, माला यादव, कृतिका साव, सीमा देवांगन, श्यामली मुखर्जी और उषा साहू ने बहुत ही खूबसूरती से पेश किया। एक ओर जहां भावना देशमुख, गायत्री देवांगन, प्रतिमा खरे ने एकल नृत्य पेश कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया, वहीं दूसरी ओर सीमा देवांगन, आशा वर्मा, बबीता केला, मंजू देवांगन, सत्यभामा साहू, अनीता सिंह, मोना सिंह, मनोरमा सिंह तथा उषा साहू ने समूह नृत्य के जरिये खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम में नारी शक्ति पर केंद्रित एक लघु नाटिका ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसमें एक युवती रंग-रूप के कारण पहले तो ठुकराई जाती है, लेकिन जब वह कामयाब होकर लौटती है, तब उसके सामने ढेर सारे विवाह प्रस्ताव आने लग जाते हैं। इस नाटिका में अनीता दत्ता, रिंकू पात्रो, स्मिता नांदुलकर, सरोज सिन्हा, लता बाथरे, जयश्री फुले, भावना साकुरे एवं भावना देशमुख ने अपना-अपना किरदार बेहतरीन ढंग से निभाया। इस अवसर पर आशा वरवाड़े ने फिल्मी गीत गाया। कार्यक्रम में सक्रिय योगदान के लिए अनीता सिंह, आशा जानी, धनेश्वरी शर्मा, मोना सिंह, मनोरमा सिंह, माला यादव, कृतिका साव, सीमा देवांगन, श्यामली मुखर्जी, नीतू साहू, रेखा मालवीय तथा वकुला देवी का स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशा जानी तथा धनेश्वरी शर्मा ने किया।
-
*कलेक्टर ने निरीक्षण कर थमाया शो कॉज नोटिस
बिलासपुर/ शासकीय कार्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय का निरीक्षण किया। करीब साढ़े 10 बजे कलेक्टर ने ओल्ड कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी कार्यालय में दबिश दी। उपस्थिति पंजी में दर्ज कुल 14 कर्मचारियों में से 10 कर्मचारी नदारद पाये गये। परियोजना अधिकारी दीप्ति पटेल स्वयं इस समय तक कार्यालय नहीं पहंुची थी। किसी का अवकाश आवेदन भी नहीं था। कलेक्टर ने अनुपस्थित 10 कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं होने के लिए शो कॉज नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों में परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति पटेल, कार्यालय अधीक्षक आरपी परिहार, सहायक ग्रेड दो अनिल मिश्रा, सहायक ग्रेड दो जीआर साहू, सुपरवाईजर श्रीमती पूर्णिमा उपाध्याय, सुपरवाईजर श्रीमती स्वधा पाण्डे, सहायक ग्रेड तीन श्रीमती अंजना वासिंग, भृत्य दुर्गेश सिंह एवं ज्वाला सिंह शामिल हैं। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी तारकेश्वर सिन्हा को कार्यालय की व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए हैं।
-
दुर्ग / लोकसभा चुनाव 2024 की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। इस दौरान जिला कलेक्टोरेट में सप्ताह के प्रति सोमवार को आयोजित होने वाली जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित रहेगी। आम जनता अपनी समस्या संबंधी आवेदन सारथी ऐप अथवा सारथी काउण्टर पर जमा करवा सकते हैं।
-
*लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम और जिले में चुनाव तैयारी के संबंध में जानकारियां दी गई*
दुर्ग/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की घोषणा 16 मार्च 2024 को किए जाने के साथ ही 07 संसदीय क्षेत्र दुर्ग में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। दुर्ग संसदीय क्षेत्र का निर्वाचन तृतीय चरण में रखा गया है। राजनीतिक दलों को लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम और जिले में चुनाव की तैयारी के संबंध में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलोें की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिले में आदर्श आचरण संहिता के प्रभावशील होने के फलस्वरूप भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा समय-समय पर इस संबंध में दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने संबंधित जानकारी दी गई। दुर्ग संसदीय क्षेत्र से संबंधित समस्त आवश्यक जानकारियों को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से साझा किया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन 12 अप्रैल 2024, नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2024, संवीक्षा की तिथि 20 अप्रैल 2024, नाम वापससी की तिथि 22 अप्रैल 2024, मतदान की तिथि 07 मई 2024 एवं मतगणना की तिथि 04 जून 2024 निर्धारित की गई है। दुर्ग संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कुल 09 विधानसभा क्षेत्र आते है, जिनमें दुर्ग जिले की भौतिक सीमा के अंतर्गत 06 पूर्ण तथा 02 आंशिक विधानसभा क्षेत्र तथा बेमेतरा जिला के अंतर्गत 03 विधानसभा क्षेत्र आते है। इस प्रकार कुल 09 विधानसभा क्षेत्र से यह संसदीय क्षेत्र पूर्ण होता है। दुर्ग संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कुल मतदान केन्द्र की संख्या 2223 है। 36 सहायक मतदान केन्द्र का अनुमोदन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किया गया है इस प्रकार कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 2259 हो गये है। दुर्ग संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं की कुल संख्या 2081191 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1037765, महिला मतदाता 1043372 एवं अन्य 54 मतदाता है। लिंगानुपात 1005, ई.पी.रिसयो 67.97. सर्विस वोटर्स की संख्या 2119 है। 85 वर्ष से अधिक उम्र के दुर्ग संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसमा क्षेत्र में कुल 6544 मतदाता है, जिनमें पुरुष मतदाता 2901, महिला गरादाता 2873 तथा अन्य मतदाता निरंक है।
इसी प्रकार दुर्ग संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या 13266 है, जिसमें पुरुष मतदाता 7666 तथा महिला मतदाता 5599 अन्य मतवाता 01 है। दुर्ग जिले में बी.यू., सी.यू. एवं व्ही.व्ही.पी.ए.टी. की संख्या निर्धारित मानकों के अनुसार पर्याप्त है। दुर्ग संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कुल 198 सेक्टर अधिकारी तथा 23 रिजर्व सेक्टर अधिकारी कुल 221 सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ई.ई.एम. के सभी दलों (एफ.एस.टी. एस.एस.टी., व्ही.एस.टी., व्ही.व्ही.टी. एकाउंट टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक) का गठन किया गया। सामग्री वितरण, वापसी तथा मतगणना स्थल निर्धारित किया जा चुका है। नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है तथा उनके बैठने का स्थान निर्धारित कर दिया गया है। दुर्ग. संसदीय क्षेत्र के लिए 24×7 कंट्रोल रूम की स्थापना की गई, जिसमें टोल फ्री नंबर 1950 तथा निर्वाचन कार्यालय को टेलीफोन नंबर 0788-2210180 पर किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करना तथा किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करने की सुविधा रहेगी। आदर्श आचरण संहिता से संबंधित सभी प्रकार के आवश्यक आदेश जारी किये जा चुके है। कर्मचारी डाटाबेस पूर्ण कर लिया गया है। एम.सी.एम.सी. समिति का गठन कर लिया गया है।
बैठक में इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारी तथा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं नोडल अधिकारी एम.सी.सी. श्री अरविंद एक्का, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, श्री बजरंग दुबे तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री हरवंश सिंह मिरी उपस्थित थे। - बालोद। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान अनिवार्य सेवा श्रेणी के मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदान करने के संबंध में सोमवार 18 मार्च को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में शाम 04 बजे बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सभी संबंधितों को निर्धारित तिथि एवं समय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
- -कलेक्टर ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली-मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराएं - डॉ. गौरव सिंहरायपुर /कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने रायपुर लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा करने के साथ आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। सभी अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए दी गई जिम्मेदारियों को प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करना है। उन्होंने कहा है कि सभी कर्मी निष्पक्ष रहें और निष्पक्ष भाव से चुनाव कार्य संपादित करें। चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह से जुट जाएं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार रायपुर संसदीय क्षेत्र में तीसरे चरण में चुनाव संपन्न होने है। अधिसूचना जारी होने की तिथि 12 अप्रैल शुक्रवार, नामांकन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल शुक्रवार है। नामांकन की संवीक्षा की तिथि 20 अप्रैल शनिवार, उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल सोमवार और मतदान की तिथि 7 मई मंगलवार है। मतगणना की तारीख 4 जून मंगलवार तय की गई है।उन्होंने कहा कि सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी अपने क्षेत्र में आने वाले मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करें और वहां की स्थिति की जानकारी का प्रतिवेदन दे। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों में स्वच्छ पेयजल, महिला-पुरूष के लिए पृथक शौचालय, लाईट, पंखे, तथा दिव्यांगों के लिए रैंप इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस दौरान नगरीय निकायों में संबंधित जोन कमिश्नर से साफ-सफाई इत्यादि व्यवस्था के लिए समन्वय स्थापित करें। जिन मतदान केन्द्रों में वेबकॉस्टिंग होनी है वहां पर बिजली सहित इंटरनेट का पुख्ता इंतजाम किया जाए। उन्होंने कहा कि नामांकन कलेक्टर न्यायालय कलेक्टोरेट रायपुर के कक्ष क्रमांक-2 में जमा किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित नोडल आफिसर परिसर में बेरिकेटिंग तथा कक्ष के अंदर अन्य व्यवस्थाएं निर्धारित समय में पूर्ण करें। कलेक्टर ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार इस बार 85 उम्र से अधिक और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजनों को मतदान की विशेष सुविधा दी जाएगी। इसके लिए विशेष टीम गठित कर उनसे विकल्प लिया जाएगा। उनकी इच्छा अनुसार होम वोटिंग या मतदान केन्द्रों में उन्हें विशेष सुविधा दी जाएगी। इसके लिए प्रारंभिक तैयारी शुरू कर दी जाए और ताकि ऐसे मतदाताओं को किसी प्रकार की तकलीफ न हो। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करें।बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
- दुर्ग, /कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने छत्तीसगढ़ लोकसभा निर्वाचन 2024 के संदर्भ में प्रत्याशी, राजनीतिक दल, शासकीय अधिकारी व कर्मचारी तथा अन्य हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने हेतु (चुनाव आचार संहिता के घोषणा उपरांत तत्काल प्रभाव से) अधिकारियों को उनके क्षेत्रांतर्गत कार्यवाही करने हेतु समिति का गठन किया है।जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार नगरीय क्षेत्र में आयुक्त, नगर निगम/मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा जनपद पंचायतों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कमेटी के सदस्य अपने अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारी को भी निर्देश देकर आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराएंगे।प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यवाही करने हेतु समिति के गठन में नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के लिए आयुक्त नगर निगम को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (रा.), कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग एवं विधानसभा (संबंधित क्षेत्र), कार्यपालन अभियंता छ.ग.राज्य विद्युत मंडल (संबंधित क्षेत्र), नगर पुलिस अधीक्षक (संबंधित क्षेत्र), तहसीलदार (संबंधित क्षेत्र) और थाना प्रभारी (संबंधित क्षेत्र) को सदस्य नियुक्त किया गया है और जोन कमिश्नर (संबंधित क्षेत्र) को संयोजक नियुक्त किया गया है।नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र के लिए आयुक्त नगर निगम को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (रा.), कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग एवं विधानसभा (संबंधित क्षेत्र), कार्यपालन अभियंता छ.ग.राज्य विद्युत मंडल (संबंधित क्षेत्र), नगर पुलिस अधीक्षक (संबंधित क्षेत्र), तहसीलदार (संबंधित क्षेत्र) और थाना प्रभारी (संबंधित क्षेत्र) को सदस्य नियुक्त किया गया है और जोन कमिश्नर (संबंधित क्षेत्र) को संयोजक नियुक्त किया गया है।नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा क्षेत्र के लिए आयुक्त नगर निगम को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (रा.), कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग एवं विधानसभा (संबंधित क्षेत्र), कार्यपालन अभियंता छ.ग.राज्य विद्युत मंडल (संबंधित क्षेत्र), नगर पुलिस अधीक्षक (संबंधित क्षेत्र), तहसीलदार (संबंधित क्षेत्र) और थाना प्रभारी (संबंधित क्षेत्र) को सदस्य नियुक्त किया गया है और जोन कमिश्नर (संबंधित क्षेत्र) को संयोजक नियुक्त किया गया है।नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र के लिए आयुक्त नगर निगम को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (रा.), कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग एवं विधानसभा (संबंधित क्षेत्र), कार्यपालन अभियंता छ.ग.राज्य विद्युत मंडल (संबंधित क्षेत्र), नगर पुलिस अधीक्षक (संबंधित क्षेत्र), तहसीलदार (संबंधित क्षेत्र) और थाना प्रभारी (संबंधित क्षेत्र) को सदस्य नियुक्त किया गया है और जोन कमिश्नर (संबंधित क्षेत्र) को संयोजक नियुक्त किया गया है।नगर पालिका जामुल क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दुर्ग को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (संबंधित क्षेत्र), कार्यपालन अभियंता छ.ग.राज्य विद्युत मंडल (संबंधित क्षेत्र), नगर पुलिस अधीक्षक (संबंधित क्षेत्र), तहसीलदार (संबंधित क्षेत्र), थाना प्रभारी (संबंधित क्षेत्र), प्रभारी अधिकारी सर्व संबंधित विभाग को सदस्य नियुक्त किया गया है और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका जामुल (संबंधित क्षेत्र) को संयोजक नियुक्त किया गया है।नगर पालिका अहिवारा क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) संबंधित क्षेत्र के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (संबंधित क्षेत्र), कार्यपालन अभियंता छ.ग.राज्य विद्युत मंडल (संबंधित क्षेत्र), नगर पुलिस अधीक्षक (संबंधित क्षेत्र), तहसीलदार (संबंधित क्षेत्र), थाना प्रभारी (संबंधित क्षेत्र), प्रभारी अधिकारी सर्व संबंधित विभाग को सदस्य नियुक्त किया गया है और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका अहिवारा (संबंधित क्षेत्र) को संयोजक नियुक्त किया गया है।नगर पालिका कुम्हारी क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) संबंधित क्षेत्र के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (संबंधित क्षेत्र), कार्यपालन अभियंता छ.ग.राज्य विद्युत मंडल (संबंधित क्षेत्र), नगर पुलिस अधीक्षक (संबंधित क्षेत्र), तहसीलदार (संबंधित क्षेत्र), थाना प्रभारी (संबंधित क्षेत्र), प्रभारी अधिकारी सर्व संबंधित विभाग को सदस्य नियुक्त किया गया है और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका कुम्हारी (संबंधित क्षेत्र) को संयोजक नियुक्त किया गया है।नगर पंचायत पाटन क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पाटन को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (संबंधित क्षेत्र), कार्यपालन अभियंता छ.ग.राज्य विद्युत मंडल (संबंधित क्षेत्र), नगर पुलिस अधीक्षक (संबंधित क्षेत्र), तहसीलदार (संबंधित क्षेत्र), थाना प्रभारी (संबंधित क्षेत्र), प्रभारी अधिकारी सर्व संबंधित विभाग को सदस्य नियुक्त किया गया है और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत पाटन (संबंधित क्षेत्र) को संयोजक नियुक्त किया गया है।नगर पंचायत धमधा क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) धमधा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (संबंधित क्षेत्र), कार्यपालन अभियंता छ.ग.राज्य विद्युत मंडल (संबंधित क्षेत्र), नगर पुलिस अधीक्षक (संबंधित क्षेत्र), तहसीलदार (संबंधित क्षेत्र), थाना प्रभारी (संबंधित क्षेत्र), प्रभारी अधिकारी सर्व संबंधित विभाग को सदस्य नियुक्त किया गया है और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत धमधा (संबंधित क्षेत्र) को संयोजक नियुक्त किया गया है।नगर पंचायत उतई क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) संबंधित क्षेत्र के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (संबंधित क्षेत्र), कार्यपालन अभियंता छ.ग.राज्य विद्युत मंडल (संबंधित क्षेत्र), नगर पुलिस अधीक्षक (संबंधित क्षेत्र), तहसीलदार (संबंधित क्षेत्र), थाना प्रभारी (संबंधित क्षेत्र), प्रभारी अधिकारी सर्व संबंधित विभाग को सदस्य नियुक्त किया गया है और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत उतई (संबंधित क्षेत्र) को संयोजक नियुक्त किया गया है।जनपद पंचायत दुर्ग क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दुर्ग को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तहसीलदार (संबंधित क्षेत्र), अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (संबंधित क्षेत्र), सहायक अभियंता छ.ग. राज्य विद्युत मंडल (संबंधित क्षेत्र), थाना प्रभारी (संबंधित क्षेत्र), प्रभारी अधिकारी सर्व संबंधित विभाग को सदस्य नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग (संबंधित क्षेत्र) को संयोजक नियुक्त किया गया है।जनपद पंचायत धमधा क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) धमधा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तहसीलदार (संबंधित क्षेत्र), अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (संबंधित क्षेत्र), सहायक अभियंता छ.ग. राज्य विद्युत मंडल (संबंधित क्षेत्र), थाना प्रभारी (संबंधित क्षेत्र), प्रभारी अधिकारी सर्व संबंधित विभाग को सदस्य नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा (संबंधित क्षेत्र) को संयोजक नियुक्त किया गया है।जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पाटन को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तहसीलदार (संबंधित क्षेत्र), अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (संबंधित क्षेत्र), सहायक अभियंता छ.ग. राज्य विद्युत मंडल (संबंधित क्षेत्र), थाना प्रभारी (संबंधित क्षेत्र), प्रभारी अधिकारी सर्व संबंधित विभाग को सदस्य नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन (संबंधित क्षेत्र) को संयोजक नियुक्त किया गया है।


.jpg)

.jpg)





.jpg)



.jpg)










.jpg)

