- Home
- छत्तीसगढ़
-
-400 एकड़ रकबे में है आईआईटी परिसर
रायपुर 4/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आईआईटी भिलाई के स्थायी परिसर का वर्चुअल माध्यम से मंगलवार को सुबह 10 बजे शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय मंत्री शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय श्री धर्मेंद्र प्रधान, सांसद श्री विजय बघेल भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री इस मौके पर कवर्धा तथा कुरुद में केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी करेंगे। इस मौके पर आईआईटी के अभिशासी मंडल के अध्यक्ष श्री के. वेंकटरमण तथा निदेशक आईआईटी प्रोफेसर राजीव प्रकाश भी मौजूद रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि आईआईटी के निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 14 जून 2018 को रखी थी। इसके निर्माण का कार्य 8 जुलाई 2020 को आरंभ हुआ। आईआईटी भिलाई का परिसर 400 एकड़ में फैला है। आरंभिक रूप से इसके निर्माण के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा 1090 करोड़ 18 लाख रुपए स्वीकृत किए गए बिल्डिंग में लेक्चर हाल, सेमिनार रूम, क्लास रूम आदि बनाये गये हैं। भिलाई आईआईटी में निर्मित भवनों के नाम छत्तीसगढ़ के प्रमुख नदियों और पर्वतों के नाम पर रखे गये हैं।सांइस कॉलेज मैदान में क्षेत्रीय सरस मेला का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आईआईटी भिलाई परिसर के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से सुबह 10.35 बजे हेलीकॉप्टर से देव संस्कृति कॉलेज ऑफ एजूकेशन एण्ड टेक्नोलॉजी खपरी जिला दुर्ग जाएंगे। मुख्यमंत्री वहां से कार द्वारा आईआईटी कैम्पस भिलाई पहुंचेंगे और 11 बजे से 12.30 बजे तक शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात् दोपहर 12.50 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय संध्या 7 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान खेल परिसर में आयोजित क्षेत्रीय सरस मेला का शुभारंभ करेंगे। यह मेला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जिला पंचायत द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों के उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी सह-विक्रय के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। -
पांच जिलो के गायत्री परिजन हुए सम्मिलित*
*रायपुर*:- रायपुर के मां बंजारी धाम के गुरुकुल विद्यालय में बीते 18 फरवरी दिन रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार उपजोन स्तरीय त्रैमासिक सम्मेलन एवं मार्गदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें 5 जिले - रायपुर ,बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद एवं गरियाबंद के गायत्री परिवार के कार्यकर्ता एवं शांतिकुंज प्रतिनिधी उपस्थित थे। यह कार्यक्रम हर तीन महीने में अलग-अलग जिले में आयोजित किया जाता है। इस गोष्ठी के माध्यम से गायत्री परिवार के जिला समन्वयकों द्वारा विगत 3 माह में अपने अपने जिले के गायत्री शक्ति पीठ, प्रज्ञा पीठ, प्रज्ञा मण्डलों के गायत्री परिजनों द्वारा किये गये कार्यक्रमों जैसे - यज्ञ, निःशुल्क संस्कार, समाज सेवा के कार्य एवं गायत्री परिवार के संस्थापक परम पूज्य आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा जन जागरण हेतु चलाये गये सप्त सूत्रीय आंदोलन जिसमेें साधना, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वालंबन, पर्यावरण संरक्षण, नारी जागरण और नशा मुक्ति शामिल है को अपने स्थानीय क्षेत्रों में किस प्रकार से कार्यक्रमों के माध्यम से पूर्ण किया गया की जानकारी प्रस्तुत किया जाता है और आगामी 3 महीने की कार्य योजना बनाई जाती है।
*रायपुर जिला के समन्वयक श्री लच्छूराम निषाद ने बताया कि* गायत्री परिवार का मुख्य उद्देश नैतिक संस्कारों का पुर्नस्थापन अर्थात मानव में देवत्व का उदय, सत्प्रवृत्ति संवर्धन , दुषप्रवृत्ति उन्मूलन, धर्म तंत्र से लोक शिक्षण एवं पर्यावरण के प्रति नागरिकों को जागृत करना है। चूंकि समाज में धार्मिक कर्मकांडों का विशेष महत्व है इसलिए गायत्री परिवार के द्वारा कर्मकाण्ड के साथ-साथ लोक शिक्षण का कार्य कराया जाता है। गायत्री परिवार की बहने शहर के साथ-साथ गांव गांव जाकर महिलाओं और बच्चों को भारतीय संस्कृति के मूल्यों से जोड़ रही हैं एवं उन्हें संस्कारों की परंपरा से जोड़ते हुए उनके घरों में गायत्री यज्ञ के माध्यम से विभिन्न संस्कार संपन्न करा रहीं हैं। गायत्री परिवार के केन्द्र शांतिकुज हरिद्वार के निर्देशन पर इस प्रकार की त्रैमासिक गोष्ठी पिछले कई वर्षों निरंतर किया जा रहा है। इस गोष्टी के माध्यम से सभी कार्यकर्ता एक जगह एकत्रित होकर अपने अनुभवों को भी साझा करते है, जिससे कार्यकर्ताओं को अपनी समीक्षा करने एवं दूसरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से सीखने का अवसर मिलता है। गोष्ठी का शुभारंभ गायत्री माता, गुरुदेव, माता जी के पूजन ,दीप प्रज्वलन एवं प्रज्ञा गीतों द्वारा हुआ। इस गोष्ठी में जोन प्रमुख श्रीमती आदर्श वर्मा, उप जोन समन्वयक सी पी साहू, संगठन प्रभारी मनहरण लाल साहू,ओमप्रकाश साहू नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद न.पा.निगम वीरगांव, बंजारी धाम गुरुकुल विद्यालय के प्रबंधक श्री हरीश भाई जोशी ने अपना मार्गदर्शन प्रदान किया।
*छत्तीसगढ़ की जोन समन्वयक श्रीमती आदर्श वर्मा ने कार्यक्रम के पश्चात आगामी 21 से 25 फरवरी 2024 को अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा मुम्बई के सेन्ट्रल पार्क ग्राउण्ड सेक्टर 19, खारघर में आयोजित होन वाले अश्वमेध महायज्ञ में छत्तीसगढ़ के गायत्री परिजनों से भाग लेने हेतु आह्वान किया। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ठीक एक माह बाद अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान एवं मार्गदर्शन में मुम्बई में किया जाने वाला यह अश्वमेध यज्ञ देश का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होगा। जिसमें देश के प्रधानमंत्री सहित अनेक राजनेतागण व देश एवं विदेशों के भक्तगण तथा गायत्री परिजन हिस्सा लेने मुम्बई पहुंचेंगे। छत्तीसगढ़ के गायत्री परिजनों की भी इसमें विशेष हिस्सेदारी रहेगी।*
इस कार्यक्रम में रायपुर गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार, जिला के समन्वयक क्रमश लच्छूराम निषाद, टीकम राम साहू, दिलीप नाग, बोधराम साहू, कौशल प्रसाद साहू सहित वरिष्ठ परिजन सदाशिव हथमल, डॉ घनश्याम पटेल, शंकर साहू, घनश्याम केशरवानी, मनमोहन साहू, हेमलता साहू, आर एस चौरसिया, जगमोहन चंद्राकर, सुदर्शन वर्मा, एस.एन. राय, धनलक्ष्मी दुबा, नारायण सिंह यदु, उर्मिला नेताम, कस्तूरी साहू, पूर्णिमा साहू, अनोखी निषाद, कमल साहू, आशीष राय, अमित डोये, आर एस राहंगडाले, सहित हजारों गायत्री परिजन उपस्थित थे।
-
बालोद. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव आज जिला मुख्यालय बालोद में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन की स्व. माता जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने बालोद के महावीर भवन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुँचकर स्व. श्रीमती कमला बाई के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने श्री यशवंत जैन के साथ शोकाकुल परिवार से भंेटकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा श्री यशवंत जैन के परिजन मौजूद थे।
- भिलाईनगर। निगम भिलाई ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश पर सस्ता मार्केट पावर हाउस में अवैध कब्जाधारियो को बेदखल कर पाॅच आबंटितो को कब्जा दिलवाया। पावर हाउस में सुभाष सब्जी मार्केट के प्रारंभ में लगने वाले सस्ता मार्केट में पाॅच आबंटितो को जिनके आबंटित दुकान के स्थान पर अवैध कब्जा किया गया था, जिसे हटाने माननीय उच्च न्यायालय में प्रकरण दर्ज किया गया था। जिस पर मान. न्यायालय ने आबंटितो को कब्जा दिलाने का आदेश पारित किया था। जिसके परिपालन में सोमवार को जोन-3 का राजस्व अमला, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में अवैध कब्जाधारियो को बेदखल कर आबंटित गुलाबचंद, सुरेश, रमेश, विष्णु, अनिल को कब्जा दिलाया गया। उक्त आबंटितो द्वारा निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव से मिलकर कब्जा दिलाने का गुहार लगाये थे।कार्यवाही के दौरान जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, तहसीलदार गुरूदत्त पंचभाई, सहायक राजस्व अधिकारी बाल कृष्ण नायडू, सी.एस.पी. छावनी आशीष बंछोर, छावनी थाना टी.आई. सोनम ग्वाला, कुम्हारी टी.आई. संजय मिश्रा, जामुल टी.आई. कोसले, निगम का तोड़फोड़ दस्ता, जोन-3 का राजस्व अमला सहित महिला एवं पुरूष पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे।
- महतारी वंदन के लिए आवेदन करने आज अंतिम दिनकलेक्टर ने टीएल बैठक में की योजनाओं की समीक्षाबिलासपुर/ स्कूलों में बच्चों की अब दो बार हाजिरी ली जायेगी। पहली हाजिरी स्कूल खुलने पर प्रथम पीरियड में और दूसरी हाजिरी मध्यान्ह भोजन के बाद ली जायेगी। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों से स्कूल अवधि में एक-एक बच्चे की निगरानी समुचित तरीके से करने को कहा है। टीएल बैठक में लंबित मामलों के साथ ही सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं मंे प्रगति की समीक्षा की गई। नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद थे।कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने बैठक में कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन लेने के लिए अब एक ही दिन बचा है। प्रथम चरण के लिए आवेदन लेने की अंतिम तिथि कल 20 फरवरी तक है। बताया गया कि 18 फरवरी तक जिले में योजना के तहत 3 लाख 38 हजार आवेदन मिल चुके हैं। इनमें से 90 प्रतिशत की आॅनलाईन एण्ट्री का कार्य भी हो चुका है। कलेक्टर ने आज तक प्राप्त आवेदन सहित सभी आवेदनों की सौ फीसदी एण्ट्री कर लेने को कहा है ताकि कल के लिए काम लंबित न रहे। उन्होंने बताया कि 21 तारीख को आवेदनों की सूची प्रकाशित करके दावा-आपत्ति मंगायी जायेगी। सूची को गांव एवं वार्डों में सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा करने और इसकी मुनादी करने को भी कहा है। कलेक्टर ने बताया कि 24 फरवरी को विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगायी जायेगी। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत अब तक 8345 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्हें अब प्रशिक्षण देने की तैयारी के निर्देश दिए गए। कुष्ठ रोगियों को सुपोषण में मदद के लिए निक्षय मित्र बनाने के काम में तेजी लाने को कहा है। अब तक 639 लोग ही निक्षय मित्र बने हैं। एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में गति लाने और अग्निवीर भर्ती रैली में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को शामिल करने को कहा है। बैठक में विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय के कई मामलों का भी समाधान किया गया।
-
*ऊर्जा एवं जल संरक्षण पर किसानों से चर्चा*
बिलासपुर/कृषि विज्ञान केन्द्र में 15 फरवरी को छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा एक दिवसीय कृषक कार्यशाला एवं ऊर्जा एवं जल संरक्षण विषय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के 80 किसानों ने भाग लिया तथा वैज्ञानिकों से परिचर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आर.के. एस. तिवारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पानी और ऊर्जा का संरक्षण बहुत जरूरी है ताकि बाद में पछतावा ना करना पड़े क्योंकि लगातार धान की फसल लेने से जल की बर्बादी होती है इसलिए हमें फसल चक्र को अपनाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए जल एवं ऊर्जा संरक्षण किया जा सके। जैविक एवं रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों का प्रयोग समन्वित रूप से करें जिससे मृदा की उर्वरता बनी रहे। क्रेडा के कार्यपालन अभियंता श्री संतोष धु्रव ने क्रेडा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की तथा किसानों को इसे अपनाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. अरूण कुमार त्रिपाठी ने किसानों को संबोधित करते हुए जल संरक्षण क्यों और कैसे करना चाहिए विषय पर जानकारी प्रदान की एवं के. व्ही. के द्वारा किसान हित में संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कृषि विज्ञान केन्द्र की सस्य वैज्ञानिक डॉ. शिल्पा कौशिक ने टपक सिंचाई द्वारा जल संरक्षण कैसे करें विषय पर अपना व्याख्यान दिया। कार्यशाला के.व्ही. के. के उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. अमित शुक्ला ने किसानों को सघन बागवानी कर कैसे ऊर्जा एवं जल का संरक्षण करते हुए कैसे अधिक लाभ कमाया जा सकता है इस पर विस्तृत जानकारी किसानों का प्रदान की परिचर्चा में क्रेडा के असिस्टेंट इंजीनियर श्री एन.के. राय ने भी किसानों को ऊर्जा संरक्षण के बारे में बताया। इस अवसर पर केन्द्र के वैज्ञानिक इंजी. पंकज मिंज ने यंत्रीकरण द्वारा कैसे ऊर्जा का संरक्षण कर कृषि को लाभप्रद बताया जा सकता है इस पर विस्तारपूर्वक कृषकों को समझाया। कृषक परिचर्चा के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर के वैज्ञानिकों ने कृषकों द्वारा उठाए गए कृषि संबंधित समस्याओं का निराकरण निराकरण किया। कार्यक्रम का मंच संचालन वैज्ञानिक डॉ. शिल्पा कौशिक ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन वैज्ञानिक डॉ. अमित शुक्ला ने प्रदान किया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक श्री जयंत साहू, हेमकांती बंजारे, डॉ. स्वाति शर्मा, डॉ. चंचला रानी पटेल तथा श्रीमती सुशीला ओहदार उपस्थित थीं।
- बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूर-दराज से आए ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं एवं बुजुर्गो की समस्याओं को इत्मीनान से सुना। इस दौरान उन्होंने जनदर्शन में आयी महिलाओं से महतारी वंदन योजना के फार्म भरने की जानकारी ली। उन्होंने महिलआंें से पूछा कि फार्म भरने में किसी प्रकार की दिक्कत तो नही आ रही है। जनदर्शन में आज लगभग सवा सौ लोगो ने कलेक्टर से मुलाकात कर निजी और सामुदायिक मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया।जनदर्शन में चिंगराजपारा शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पालक शिकायत लेकर पंहंुचे। पालकों का कहना था कि स्कूल में न ही पढ़ाई हो रही है और न ही किसी तरह का अनुशासन है स्कूल में बच्चों के लिए शौचालय की भी व्यवस्था नहीं है जिससे बच्चे परेशान हैं। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को जांच कर तत्काल प्रतिवेदन सौपने के निर्देश दिए है। ग्राम पंचायत आमगांव के आश्रित गांव आमकोनी के ग्रामीणों ने जनदर्शन में अपने गांव को ग्राम पंचायत का दर्जा देने की मांग की है। ग्राम खजुरी थाना हिर्री के श्री मनीराम यादव ने बेटे को पंजाब में बंधुआ मजदूर बनाए जाने की शिकायत करते हुए मदद की गुहार लगाई। आवेदक का कहना है कि अच्छी मजदूरी का झांसा देकर बेटे को ले जाने के बाद उसका शोषण किया जा रहा है और उसे मजदूरी तो दूर ठीक से खाने को भी नही दिया जा रहा, न ही उसे छत्तीसगढ़ आने दिया जा रहा। कलेक्टर द्वारा प्रकरण को पुलिस अधीक्षक के पास जांच के लिए भेजा गया है।घोंघा जलाशय बांध के डूब प्रभावित गांव परसदा, मानपुर, कोरी के ग्रामीणों ने गरीबों की भूमि पर असामाजिक तत्वों के जबरिया कब्जे की शिकायत कलेक्टर से करते हुए अवैध कब्जा रोकने की मांग की है। तखतपुर ब्लॉक के विचारपुर गांव के किसान नारद प्रसाद ने सहकारी बैंक के खाते से अवैध तरीके से राशि आहरण की शिकायत कर कलेक्टर से मदद मांगी है। कलेक्टर ने मामले को जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी को सौंप कर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
-
*नागरिकों ने आवेदन के साथ अधिकारियों को बताई अपनी समस्याएं*
*आज जनचौपाल में आये 67 आवेदन*
रायपुर/ कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आज कलेक्टोरेट परिसर के सभाकक्ष में जन चौपाल का आयोजन हुआ। जन चौपाल में संबंधित विभाग के अधिकारियों को आम जनों ने अपनी मांग और समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए।
आज चौपाल में जिले के धरमपुरा गांव के सरपंच ने तालाब की सफाई हेतु राशि की किश्त प्रदान करने, धनेली निवासी सुधीर कुमार वर्मा ने अपने मकान के सामने वाले रास्ते को पड़ोसी द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत, छछानपैरी के सरपंच ने गांव की शासकीय भूमि को आबादी घोषित भूमि घोषित करने, गुढ़ियारी निवासी मधु लहरे ने मजदूर कार्ड बनवाने, गुढ़ियारी के ही सुरेखा नागदेव ने अपने पति की मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, प्रोफेसर कॉलोनी निवासी प्यारेलाल साहू ने कॉलोनी स्थित अपनी जमीन के बटांकन करने और समता कॉलोनी निवासी पल्लवी हरपाल ने अपना जाति प्रमाण पत्र बनवाने आवेदन दिया। इसी प्रकार अन्य लोगों ने भी अपनी मांग और समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। आज जनचौपाल में कुल 67 आवेदन आए जिन पर यथासंभव निराकरण करने के आदेश कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए।
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे कार्यक्रम में शामिलदुर्ग /प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा भिलाई में आईआईटी का करेंगे शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से 20 फरवरी 2024 को 11.00 बजे उद्घाटन किया जायेगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय होंगे कार्यक्रम में शामिल। जिसमें केन्द्रीय मंत्री श्री धर्मेंन्द्र प्रधान, राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह, उपराज्यपाल, जम्मू और कश्मीर श्री मनोज सिन्हा एवं लोकसभा सांसद दुर्ग श्री विजय बघेल की गरिमामय उपस्थिति में होगा।
-
दुर्ग/महिला एवं बाल विकास विभाग व्दारा जिला कार्यकम अधिकारी महोदय श्री अजय शर्मा के मार्गदर्शन में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013“ अंतर्गत विभिन्न विभागों में गठित आंतरिक शिकायत समितियों के अध्यक्ष/सदस्यों एवं जिले में गठित शिकायत समिति के सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला 19 फरवरी 2024 को महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग के प्रेरणा सभा कक्ष में आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण सह कार्यशाला में, जिला कार्यकन अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अजय शर्मा व जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर, एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में अधिवक्ता, जिला न्यायालय दुर्ग श्रीमती उमा भारती साहू, तथा संरक्षण अधिकारी सुश्री प्रीति बाला शर्मा, नवा बिहान महिला एवं बाल विकास विभाग उनके साथ-साथ विभिन्न विभागों में गठित आंतरिक शिकायत समितियों के अध्यक्ष/सदस्यों एवं जिले में गठित शिकायत समिति के अध्यक्ष / सदस्यों की भी उपस्थिति रही। उक्त बैठक में कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के प्रावधानों के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए विषय विशेषज्ञ व्दारा बताया गया कि जहां 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत है, वहां के नियोक्ता के लिए आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया जाना अनिवार्य है तथा 10 से कम कर्मचारी होने की दशा में शिकायत स्थानीय परिवार समिति को प्रेषित की जायेगी। अधिनियम के उपबंधो के पालन न किए जाने पर पच्चास हजार रूपये तक के जुर्माना का प्रावधान किया गया है। साथ ही साथ मिथ्या या द्वेषपूर्ण परिवाद और मिथ्या साक्ष्य के लिए नी दण्ड का प्रावधान किया गया है। समिति को जांच प्रकिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। तत्पश्चात धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रशिक्षण सह कार्यशाला समापन किया।
- -कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने दिए निर्देशरायपुर/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह आज सुबह अभनपुर तहसील के नयापारा पहुंचे। उन्होंने वहां रायपुर जिले के क्षेत्र में राजिम कल्प कुंभ की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो इस बात का ध्यान रखे। उन्होंने नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिया कि साफ सफाई की व्यस्था दुरस्त रखे और इसके लिए मॉनिटरिंग टीम बनाए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने खाद्य विभाग को निर्देश दिया कि दाल-भात सेंटर की पूरी प्रक्रिया पूर्ण करें ताकि समय से शुरुआत की जा सके। साथ ही पीएचई विभाग को पेयजल, शौचालय की व्यवस्था एवं दुकान का आवंटन सुव्यस्थित ढंग से करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प के लिए जिले में बनने वाले कुंड की साफ - सफाई अच्छे ढंग से हो। सड़कों के किनारे पुराने वाहन को हटाया जाए। निर्माण सामग्री भी भीतर रखें ताकि यातायात सुव्यवस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नदी के पास सड़कों के किनारे जाली और बेरिकेंडिंग लगाया जाए। डॉ. सिंह ने रेलवे से कहा कि रेल पात को व्यवस्थित करें ताकि पार्किंग में दिक्कत ना हो। उन्होंने राजिम कुंभ मेले की सतत निगरानी करने पुलिस प्रशासन, राजस्व और नगर पालिका की संयुक्त टीम बनाने के निर्देश दिए।कलेक्टर डॉ. सिंह ने अभनपुर में राजिम-अभनपुर हाईवे के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अविनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप उपस्थित थे।
- -अब तक 69 लाख से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदनरायपुर /प्रदेश में महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा आवेदन किए जाने का सिलसिला जारी है। महिलाओं द्वारा आवेदन भरने का सिलसिला बीते 05 फरवरी से अनवरत रूप से जारी है। प्रशासन द्वारा आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएं आवेदन जमा करने के लिए पहुंच रही हैं। इस योजना के तहत अब तक 69 लाख 39 हजार 125 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। राज्य शासन द्वारा इस योजना के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। प्रदेश में महिलाओं द्वारा 18 फरवरी को एक दिन में ही 01 लाख 10 हजार से अधिक आवेदन किया गया है। आवेदन भरने की अंतिम तारीख 20 फरवरी है।गौरतलब है कि राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना लागू की गई है। इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं को आगामी मार्च महीने से मिलने लगेगा। फिलहाल योजना से लाभान्वित करने के लिए पात्र महिलाओं से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। सभी जिलों में पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर फॉर्म भरवाने के लिए आयोजित किए जा रहे शिविरों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही हैै। योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश में अब तक ऑफलाइन आवेदन और पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन को मिलाकर कुल 69 लाख 39 हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष महिलाओं को 12 हजार रूपए की सहायता राशि दी जाएगी।जिलावार प्राप्त आवेदन- महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक कोरबा में 02 लाख 63 हजार 956, बलरामपुर जिले में 2 लाख 4 हजार 584, कबीरधाम में 02 लाख 45 हजार 193, कोण्डागांव में 01 लाख 30 हजार 32, सूरजपुर में 02 लाख 02 हजार 12, बस्तर में 01 लाख 75 हजार 556, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 87 हजार 212, जशपुर में 02 लाख 23 हजार 65, रायगढ़ में 02 लाख 96 हजार 599, दुर्ग में 03 लाख 59 हजार 813, गरियाबंद में 01 लाख 85 हजार 293, जांजगीर-चांपा में 02 लाख 98 हजार 121, बलौदाबाजार में 03 लाख 31 हजार 18, बालोद में 02 लाख 52 हजार 597, बिलासपुर में 03 लाख 78 हजार 85, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 02 लाख 277, राजनांदगांव में 02 लाख 62 हजार 809, दंतेवाड़ा में 55 हजार 146, सरगुजा में 02 लाख 27 हजार 880, कोरिया में 60 हजार 896, रायपुर में 05 लाख 54 हजार 678, सक्ती में 02 लाख 440, बेमेतरा में 02 लाख 67 हजार 691, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में 01 लाख 13 हजार 817, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 99 हजार 982, धमतरी में 02 लाख 56 हजार 11, बीजापुर में 33 हजार 413, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 88 हजार 447, मुंगेली में 02 लाख 49 हजार 961, महासमुंद में 03 लाख 36 हजार 42, सुकमा में 50 हजार 287, नारायणपुर में 26 हजार 27, कांकेर में 02 लाख 22 हजार 185 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। file photo
- =-मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान के रूप में किया है सम्मानितरायपुर /छत्तीसगढ़ शासन की उघानिकी विभाग की योजना का लाभ लेकर जांजगीर चांपा जिले के किसान उन्नत खेती की ओर आगे बढ़ रहें हैं। पामगढ़ विकास खंड के ग्राम बारगांव के किसान कुंवर सिंह मधुकर ने ग्राफ्टेड बैंगन और टमाटर की खेती से प्रत्येक वर्ष लगभग 25 लाख रूपए का शुद्ध मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 6 एकड़ में बैंगन की खेती करते हैं । एक एकड़ में खीरे के खेती से भी उन्हें 2 लाख का अतिरिक्त मुनाफा हो जाता है। उघानिकी विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से जुड़े तब से उनके जीवन में बदलाव आना शुरू हो गया आज पूरे प्रदेश में उनका नाम प्रगतिशील किसान के रूप में जाना जाता है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया। किसान कुंवर सिंह मधुकर को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान के रूप में सम्मानित किया है। इसके साथ ही उन्हें इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च के माध्यम से लखपति कृषक बनने पर सम्मानित किया गया है।उन्होंने कहा कि बाजार में 12 महीने बैंगन, टमाटर की हमेशा मांग बनी रहती है। बाजार से हाथों-हाथ सब्जियां विक्रय हो जाती है। अन्य किसानों को भी अच्छी फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं। कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह एक दिन उन्नतशील किसान की श्रेणी में आ जाएंगे। उद्यानिकी विभाग से मिली तकनीकी सहायता और मार्गदर्शन ने उनकी खेती करने की विधि को बहुत ही आसान बना दिया। श्री मधुकर बताते हैं कि अनुदान मिलने से उन्होंने खेतों में ग्राफ्टेड बैंगन, टमाटर लगाए है। बैंगन और टमाटर की मांग अन्य राज्यों में भी की जाती है।उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि उद्यानिकी की एक तकनीक है जिसमें एक पौधे के रूट स्टॉक दूसरे पौधे के शॉट स्टीम से जोड़े जाते हैं जिससे दोनों के वाहिका ऊतक आपस में मिल जाते हैं। इस प्रकार इस विधि से पौधे तैयार किये जाते हैं। इसके लिए शासन से किसान कंवर सिंह मधुकर को प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना अंतर्गत 55 प्रतिशत अनुदान के रूप में 10 एकड़ में दिया गया। वहीं रा.कृ.वि.यो. घटक ग्राफ्टेड बैगन उत्पादन के लिए 0.400 हे. में 30,000 रूपए और शेड नेट हाउस बनाने के लिए 14.20 लाख दिया गया, जिसमें वह खीरा लगाए हुए थे, वर्तमान में टमाटर लगाएंगे।
- -25 फरवरी तक नवीनीकरण कार्य किए जाएंगेरायपुर /छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 19 फरवरी की स्थिति में 62 लाख 69 हजार 41 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 25 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। file photo
- रायपुर /राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 121 लाख 66 हजार 764 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 110 लाख 54 हजार 754 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। file photo
-
रायपुर। राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारी के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्रचलित प्रक्रिया के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदनों की समीक्षा किये जाने के संबंध में शासन द्वारा समिति का गठन किया गया है। 09 फरवरी तक संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण (प्रशिक्षण पक्ष) में अभ्यावेदन जमा करने वाले आवेदकों में से यदि कोई आवेदक प्रकरण के सम्बन्ध में समिति के समक्ष अपना पक्ष रखना चाहे तो 21 फरवरी को प्रातः 11 बजे संचालनालय तकनीकी शिक्षा, चतुर्थ तल, ब्लॉक-तीन, इंद्रावती भवन, अटल नगर नवा रायपुर में उपस्थित हो सकता है।
- -जशपुर में अब तक 52 हजार 282 आवास निर्माण कार्य पूर्णरायपुर ।हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का एक पक्का आवास हो, पक्की छत हो, जिसमें वह सपरिवार अपना जीवन यापन कर सके। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस दिशा में बेहतर ढंग से कार्य करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव के नेतृत्व में जरुरतमंदों के लिए पीएम आवास योजना के तहत पहली प्राथमिकता के साथ आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई। इसके परिणाम स्वरुप पूरे प्रदेश में तेजी से पीएम आवास शहरी एवं ग्रामीण का निर्माण कार्य जारी है। जशपुर जिले में भी पीएम आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण के तहत हजारों लाभार्थियों को बकाया किस्त जारी होने के बाद अब अधिकांश लोगों का मकान पूर्ण हो गया है।पीएम आवास योजना शहरी के पात्र हितग्राही खजांचीटोली बस्ती, जशपुर निवासी श्री मुनेश्वर राम ने बताया कि दो वर्ष पूर्व आवास निर्माण की स्वीकृति के साथ सिर्फ दो किस्त आया था। जिस वजह से आवास निर्माण कार्य अपूर्ण था। जब प्रदेश में नई सरकार आई और आवास निर्माण की स्वीकृति के साथ बकाया किस्त जारी किए उसके बाद आवास निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरतमंदों की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए उनके सपनों को साकार करने के लिए बेहतर कार्य कर रही है। स्वयं का पक्का आवास बनने के बाद अब पूरा परिवार खुशी से रह रहे हैं। इसके लिए प्रदेश के मुख्या श्री विष्णुदेव साय जी का उन्होंने आभार जताया है ।योजना के पात्र हितग्राही जशपुर निवासी श्री आनंद भगत का कहना है पहले जब उनका कच्चा मकान था, तब उन्हें अपने मकान की और परिवार की बहुत चिंता होती थी। बरसात के दिनों में और ज्यादा परेशानी होती थी। कच्चा मकान होने से घर के अंदर पानी टपकता था और कई तरह की परेशानियां थी । मेरा पक्का मकान बनाने के लिए सरकार ने मेरे बैंक में जैसे ही पैसे डाले, तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं था। मैंने तुरंत अपने मकान का काम शुरू किया और जैसे-जैसे मकान बनाने के लिए किस्तें मेरे बैंक खाता में आने लगी मेरा अपना पक्का मकान बन गया। आज मेरा खुद का पक्का मकान है। अब मैं अपने पक्के मकान में आराम से और चिंता मुक्त होकर रह रहा हूं। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को धन्यवाद देता हूँ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्के आवास निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। हितग्राहियों को आवास निर्माण की जियो टैगिंग के अनुरूप लगातार राशि प्रदान की जा रही है। योजना से हर गरीब की पक्के मकान की आस पूरी हो रही है। इस योजना के तहत ऐसे लोगों को पक्के मकान की सौगात मिल रही है, जिनके लिए पक्का घर बना पाना काफी मुश्किल था।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों के लिए 18 लाख घरों को मंजूरी दी गई है। साथ ही आवश्यक धनराशि प्रदान करने का निर्णय लिया था । प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 61784 हजार प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति मिली है जिसमे हजार 52282 मकान पूर्ण कर हितग्राहियों को सौंप दिया गया है तथा बाकी बचे मकानों को शासन के निर्देशानुसार जल्द पूरा किया जा रहा है।
-
आस्था स्पेशल ट्रेन से बिलासपुर संभाग के श्रद्धालु रवाना हुए अयोध्या धाम
प्रभु श्री राम के जयकारों से गूंज उठा समूचा बिलासपुर
बिलासपुर/श्री रामलला के दर्शन को लेकर शहर से लेकर गांव-गांव में लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ऐसा ही उत्साह का माहौल आज बिलासपुर रेल्वे स्टेशन में भी देखने को तब मिला जब बिलासपुर संभाग के 1241 राम भक्त आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 103 श्रद्धालु इस ट्रेन में बैठेंगे। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का स्टेशन में तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे के साथ पूरा स्टेशन परिसर राममय हो गया। श्री रामलला के दर्शन को लेकर लोगों का उत्साह और उमंग देखते बनता था, दर्शन को लेकर उनके चेहरे की खुशी बयां कर रही थी कि यह उनके लिए अविस्मरणीय क्षण है। सभी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के कारण ही हमें रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिला।
जांजगीर जिले से पहली बार अयोध्या जा रहे श्री ज्वाला प्रसाद ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि जहां देवताओं ने जन्म लिया उस अयोध्या धाम में हम दर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानंमत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। सक्ति जिले से अयोध्या जा रही श्रीमती रामकुंवर सिंह ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है कि वे भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए जा रहे हैं। बिलासपुर जिले के श्री अमित तिवारी ने बताया कि 500 साल के बाद भगवान राम अपने स्थान पर विराजे है। यह हमारे लिए गौरव का विषय है। यह हमारा सौभाग्य है कि हम इस समय के साक्षी बने हैं जब भगवान श्री राम का इतना भव्य मंदिर बना है। हमें इतनी जल्दी दर्शन करने का मौका मिला इससे सभी उत्साहित हैं। कोरबा जिले की श्रीमती मंजू सिंह ने बताया कि हम सभी बहुत खुश हैं कि हमें श्री रामलला के दर्शन का अवसर मिला। बिलासपुर के श्री दिलहरण लाल वर्मा ने कहा कि यह अविस्मरणीय क्षण है। अयोध्या जाने की खुशी को शब्दों में बयां कर पाना मुमकिन नहीं है।
-
-
बिलासपुर/ भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु जिन आवेदकों ने अपना ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत किया है, उनका कम्प्यूटर बेस ऑनलाईन परीक्षा 17 मार्च 2024 को निर्धारित है। ऐसे पंजीकृत आवेदकों हेतु जिले में परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग दी जा रही है। ऑफ लाइन कोचिंग 17 फरवरी से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उ.मा. विद्यालय तिलक नगर में दी जा रही है। यहां कोचिंग 15 मार्च तक दी जाएगी।17 फरवरी से प्रतिदिन सवेरे 8 बजे से 11 बजे तक सामान्य अध्ययन, एप्टीट्यूट एवं रिजनिंग और अंग्रेजी इसी प्रकार शाम 6 से शाम 8 बजे तक गणित एवं भौतिक विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा वायु सेना की परीक्षा हेतु निःशुल्क तैयारी करवायी जा रही है।
शासन के निर्देशानुसार भारतीय वायु सेना में परीक्षा की तैयारी में सम्मिलित होने हेतु व्हाट्सअप ग्रुप तैयार किया गया है। इच्छुक आवेदक व्हाट्सअप में क्यू.आर. कोड स्कैन कर व्हाट्सअप ग्रुप में सम्मिलित हो सकते हैं। वायु सेना भर्ती में इच्छुक पंजीकृत आवेदक सवेरे 8 बजे स्थान स्वामी-आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उ.मा. विद्यालय, तिलक नगर, बिलासपुर में निःशुल्क परीक्षा की तैयारी हेतु उपस्थित हो सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर का दूरभाष क्रमांक 07752-260130, 74006-40010, 96856-47824, 89629-89216 में संपर्क कर सकते हैं।
- -मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का आवेदन मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से होता है अग्रेषितरायपुर । आयुष्मान कार्ड की सुविधाओं का लाभ लेने के लिए हितग्राहियों को भटकना न पड़े, इसके लिए विभाग द्वारा योजना का संचालन आनलाइन पद्धति से किया जा रहा है तथा हितग्राहियों को आनलाइन सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसमें आनलाइन रजिस्ट्रेशन निजी एवं शासकीय अस्पतालों से हो जाता है। योजना का लाभ उठाने में किसी तरह की दिक्कत आ रही हो तो टोल फ्री नंबर पर फोन लगा सकते हैं।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के लिए कोई आवेदन नहीं लिया जाता है। निजी एवं शासकीय अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के आधार पर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन किया जाता है और सभी प्रकिया टीएमएस पोर्टल के द्वारा पूरी की जाती है। आयुष्मान कार्ड की समस्या को भी ऑनलाईन प्रकिया के तहत निदान किया जाता है। किसी भी अस्पताल में उपचार के संबंध में शिकायत आती है उसके लिए 104 टोल फ्री नंबर 24X7 कार्य करती है। इसके अलावा 14555 टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज करने की सुविधा है।मुख्यमंत्री विशेष स्वास्य् सहायता योजना का आवेदन मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के द्वारा अग्रेषित की जाती है, जिसे स्टेट नोडल एजेंसी के द्वारा डीकेबीएसएसवाय पोर्टल पर अपलोड कर सभी प्रकिया ऑनलाईन की जाती है। जिसमें किडनी, लीवर, हार्ट ट्रांसप्लांट जैसे बीमारियों की इलाज की सुविधा शामिल है।संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें का पूरा विभाग स्वास्थ्य भवन, नवा रायपुर के सेक्टर-19 में एक ही जगह पर संचालित हो रहा है। स्टेट नोडल एजेंसी के कार्य को बेहतर कियान्वयन हेतु भी स्वास्थ्य भवन में स्थानांतरित किया गया है ताकि मॉनिटरिंग एवं सुपरविजन किया जा सके। मरीजों के आवेदन पर कम से कम समय पर सभी ऑनलाईन प्रकिया पूर्ण की जा सके, इसकी सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।
- रायपुर । उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 19 फरवरी को बालोद और राजनांदगांव प्रवास पर जाएंगे। वे 19 फरवरी को दोपहर दो बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से सड़क मार्ग से बालोद के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर साढ़े तीन बजे बालोद में श्री यशवंत जैन के यहां श्रद्धांजलि बैठक में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव शाम चार बजे बालोद से राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम पांच बजे राजनांदगांव के स्टेट स्कूल ग्राउंड में स्वदेशी मेला में शामिल होंगे। वे शाम छह बजे राजनांदगांव से रायपुर के लिए रवाना होंगे। श्री साव शाम साढ़े सात बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।
- -*आस्था स्पेशल ट्रेन से बिलासपुर संभाग के श्रद्धालु रवाना हुए अयोध्या धाम *-*प्रभु श्री राम के जयकारों से गूंज उठा समूचा बिलासपुर*बिलासपुर /श्री रामलला के दर्शन को लेकर शहर से लेकर गांव-गांव में लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ऐसा ही उत्साह का माहौल आज बिलासपुर रेल्वे स्टेशन में भी देखने को तब मिला जब बिलासपुर संभाग के 1241 राम भक्त आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 103 श्रद्धालु इस ट्रेन में बैठेंगे। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का स्टेशन में तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे के साथ पूरा स्टेशन परिसर राममय हो गया। श्री रामलला के दर्शन को लेकर लोगों का उत्साह और उमंग देखते बनता था, दर्शन को लेकर उनके चेहरे की खुशी बयां कर रही थी कि यह उनके लिए अविस्मरणीय क्षण है। सभी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के कारण ही हमें रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिला।जांजगीर जिले से पहली बार अयोध्या जा रहे श्री ज्वाला प्रसाद ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि जहां देवताओं ने जन्म लिया उस अयोध्या धाम में हम दर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानंमत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। सक्ति जिले से अयोध्या जा रही श्रीमती रामकुंवर सिंह ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है कि वे भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए जा रहे हैं। बिलासपुर जिले के श्री अमित तिवारी ने बताया कि 500 साल के बाद भगवान राम अपने स्थान पर विराजे है। यह हमारे लिए गौरव का विषय है। यह हमारा सौभाग्य है कि हम इस समय के साक्षी बने हैं जब भगवान श्री राम का इतना भव्य मंदिर बना है। हमें इतनी जल्दी दर्शन करने का मौका मिला इससे सभी उत्साहित हैं। कोरबा जिले की श्रीमती मंजू सिंह ने बताया कि हम सभी बहुत खुश हैं कि हमें श्री रामलला के दर्शन का अवसर मिला। बिलासपुर के श्री दिलहरण लाल वर्मा ने कहा कि यह अविस्मरणीय क्षण है। अयोध्या जाने की खुशी को शब्दों में बयां कर पाना मुमकिन नहीं है।
- रायपुर । मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के द्वारा अपने अति व्यस्ततम समय में से आज दिनांक 18 फरवरी 2024 को सुबह 11:00 बजे वर्चुअल रूप से जुड़कर विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जांजगीर चांपा जिला के चांपा में बस स्टेण्ड चांपा के पास नवीन न्यायालय भवन का शिलान्यास किया गया। उक्त कार्यक्रम में ही व्यवहार न्यायालय भवन चांपा के अतिरिक्त व्यवहार न्यायालय अकलतरा, नवागढ़, सक्ती, मालखरौदा, डभरा, जैजैपुर एवं नवीन कर्मचारी आवासीय परिसर जांजगीर का शिलान्यास किया गया। इसी दौरान जिले के पोर्ट-फोलियो जज श्री पार्थ प्रतीम साहू ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहकर भूमि पूजन किया एवं भवनों की आधारशिला रखी।श्री सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि न्यायालय को बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार के सहयोग से काम किया जा रहा है और इसके लिए पहल भी शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि हमे राज्य के न्यायालयों में काम करने का बेहतर माहौल प्रदान करना है। यह परियोजना न्यायिक अधिकारी/कर्मचारियों के लिए न्यायालय भवन एवं आवास प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है ताकि न्यायालय भवन एवं आवास प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं इंजीनियरों को इस परियोजना को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा पर पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए न्यायालयीन अधिकारियों एवं जिलाधीश को भी इस परियोजना की सतत निगरानी रखने के लिए कहा।उन्होंने कहा कि किसी भी जिले में न्यायिक कर्मचारियों के लिए सर्वसुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी उत्साहवर्धक एवं नई ऊर्जा का संचार करने वाली होती है जिससे उनके कार्यकुशलता में और दक्षता होती है, जिले में नई कॉलोनी ऐसी बने जो राज्य के लिए एक मिसाल साबित हो।भूमि पूजन एवं आधारशिला के कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति श्री पार्थ प्रतीम साहू छत्तीसगढ उच्च न्यायालय एवं पोर्टफोलियो जज जांजगीर चांपा ने इस अवसर पर उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों एवं न्यायालय कर्मचारी सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए न्यायालय भवनों एवं आवास गृह निर्माण के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार सोनी द्वारा मुख्य न्यायाधिपति एवं पोर्टफोलियो न्यायाधीश का स्वागत करते हुए जांजगीर चांपा जिला को नवीन न्यायालय भवनों एवं सर्व सुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी की सौगात देने के लिए स्वागत किया गया।विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति श्री पार्थ प्रतीम साहू के द्वारा पूरे विधि विधान से कार्यक्रम पश्चात भूमि पूजन करते हुए आधारशिला रखी। प्रस्तावित नवीन व्यवहार न्यायालय भवन एवं न्यायिक कर्मचारीगण के लिए रहवासी कॉलोनी के भूमि पूजन एवं आधारशिला के कार्यक्रम में श्री राजेन्द्र वर्मा प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सहित परिवार न्यायालय एवं जिला न्यायालय के अन्य न्यायाधीशगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन श्रीमती पल्लवी तिवारी, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश जांजगीर के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में कलेक्टर सक्ती सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला अधिवक्ता संघ जांजगीर के अध्यक्ष अजय कुमार केशरवानी, तहसील अधिवक्ता संघ चांपा के अध्यक्ष श्री विजय पटेल एवं पदाधिकारी, जिले के सभी न्यायिक अधिकारीगण सहित जिला न्यायालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।विदित हो कि जिला मुख्यालय से दूरस्थ स्थल चांपा में खाली स्थान पर विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भूमि पूजन करवाया जाना चुनौतीपूर्ण रहा परंतु जिले के पोर्टफोलियो न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्री पार्थ प्रतीम साहू के निर्देशन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार सोनी द्वारा जिले के कलेक्टर, भारत संचार निगम लिमिटेड एवं लोक निर्माण विभाग से सतत समन्वय कर वर्चुअल मोड में नवीन कार्यालय भवन एवं आवासीय परिसर का भूमि पूजन एवं शिलालेख अनावरण के कार्य को सफलतापूर्वक करवाया गया।
- -केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान होंगे मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे अध्यक्षता-राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा आयोजनरायपुर / छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया पीएम श्री योजना का शुभारंभ 19 फरवरी को होने जा रहा है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में पीएम श्री योजना का शुभारंभ 19 फरवरी को शाम 5.30 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे।गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत देश भर के 14500 सरकारी स्कूलों को पीएम श्री योजना में अपग्रेड किया जा रहा है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों का चयन प्रथम चरण में किया गया है। इसमें एलीमेन्ट्री स्तर पर 193 और सेकेंडरी स्तर पर 18 स्कूल शामिल है। विद्यार्थियों को इन स्कूलों में आईसीटी, डिजिटल क्लास रूम के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इन स्कूलों के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा एवं स्थानीय उद्योगों के साथ इंटर्नशिप, उद्यमिता के अवसरों से जोड़ा जाएगा।स्कूल शिक्षा विभाग एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन और केन्द्रीय विद्यालय संगठन एवं नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक सर्वश्री राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोती लाल साहू, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, इंद्र कुमार साहू और महापौर रायपुर श्री एजाज ढेबर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
- बिलासपुर / भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु जिन आवेदकों ने अपना ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत किया है, उनका कम्प्यूटर बेस ऑनलाईन परीक्षा 17 मार्च 2024 को निर्धारित है। ऐसे पंजीकृत आवेदकों हेतु जिले में परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग दी जा रही है। ऑफ लाइन कोचिंग 17 फरवरी से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उ.मा. विद्यालय तिलक नगर में दी जा रही है। यहां कोचिंग 15 मार्च तक दी जाएगी।17 फरवरी से प्रतिदिन सवेरे 8 बजे से 11 बजे तक सामान्य अध्ययन, एप्टीट्यूट एवं रिजनिंग और अंग्रेजी इसी प्रकार शाम 6 से शाम 8 बजे तक गणित एवं भौतिक विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा वायु सेना की परीक्षा हेतु निःशुल्क तैयारी करवायी जा रही है।शासन के निर्देशानुसार भारतीय वायु सेना में परीक्षा की तैयारी में सम्मिलित होने हेतु व्हाट्सअप ग्रुप तैयार किया गया है। इच्छुक आवेदक व्हाट्सअप में क्यू.आर. कोड स्कैन कर व्हाट्सअप ग्रुप में सम्मिलित हो सकते हैं। वायु सेना भर्ती में इच्छुक पंजीकृत आवेदक सवेरे 8 बजे स्थान स्वामी-आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उ.मा. विद्यालय, तिलक नगर, बिलासपुर में निःशुल्क परीक्षा की तैयारी हेतु उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर का दूरभाष क्रमांक 07752-260130, 74006-40010, 96856-47824, 89629-89216 में संपर्क कर सकते हैं।

.jpg)
.jpg)






.jpeg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)




.jpg)
.jpg)




.jpg)
