- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर / छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम के तहत प्रत्येक तीन मास में कम से कम एक सम्मिलन आयोजित करने का प्रावधान है। छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार निर्धारित तिथियों 23 जनवरी, 14 अप्रैल, 20 अगस्त एवं 02 अक्टूबर के अतिरिक्त प्रतिवर्ष माह जून एवं नवम्बर में सुविधाजनक तिथियों में प्रत्येक ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन अनिवार्य रूप से कराये जाने के निर्देश है। पंचायत विभाग द्वारा इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं उनके आश्रित ग्रामों में ग्रामसभा का आयोजन करने के लिए एक समय-सारिणी तैयार कर स्थानीय आवश्यकता अनुसार अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष जिम्मेदारी देने के निर्देश दिये है।पंचायत संचालनालय द्वारा जारी निर्देशानुसार आगामी 23 जनवरी से आयोजित ग्रामसभा में विशेष रूप से चर्चा करने के लिए 17 बिन्दु तय किए हैं। इनमें ग्राम सभा की पूर्व बैठक में पारित सकल्पों के क्रियान्वयन संबंधी पालन प्रतिवेदन, पंचायतों के विगत तिमाही के आय-व्यय की समीक्षा एवं अनुमोदन, पिछली छमाही में विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत कार्य के नाम प्राप्त राशि स्वीकृत राशि व्यय राशि एवं कार्य की अद्यतन स्थिति का वाचन करने कहा गया है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत ग्राम पंचायतों में ग्रामीण परिवारों द्वारा रोजगार की मांग तथा उपलब्ध कराये गये रोजगार की स्थिति की समीक्षा, सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण एवं हितग्राहियों का सत्यापन के संबंध में कार्यवाही करने, जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए पंचायतों द्वारा वितरित खाद्यान्न एवं उसके लाभान्वितों के नामों का वाचन करने तथा जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित प्रकरणों के लंबित निराकृत एवं वितरित प्रमाण पत्रों की जानकारी, मौसमी बीमारियों के निदान एवं निवारण पर चर्चा एवं उससे निपटने चिकित्सकीय सुविधाओं का अवलोकन करना एवं इस संबंध में जागरूकता फैलाना, ग्राम पंचायतों में अनिवार्य कर के आरोपण एवं वसूली के प्रगति की समीक्षा, पंचायतों के वर्तमान पदाधिकारियों तथा अधिकारी कर्मचारियों जिनसे पंचायतों के लेखा हिसाब लेना है, अथवा बकाया राशि है, उनके नामों का वाचन किया जाए। राज्य की समस्त सड़को पर, मवेशियों (आवारा एवं पालतू) के कारण हो रहे दुर्घटनाओं में जान-माल की क्षति को रोकने हेतु उस ग्राम पंचायत क्षेत्र से गुजरने वाली समस्त सड़कों (विशेषतः राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग तथा मुख्य जिला मार्गाे) के संबंध में सभी संभव उपायों एवं प्रभावी व्यवस्था की चर्चा, आमजनों में जागरूकता बढ़ाना एवं अपने मवेशियों को सड़कों पर खुले नहीं छोड़ने का संकल्प पारित कर चर्चा की जाए।इसके अतिरिक्त अनुसूचित क्षेत्र (संविधान के पाँचवीं अनुसूची अंतर्गत शामिल अनुसूचित क्षेत्र) की ग्राम सभाओं में पेसा नियम 19 एवं 20 के तहत् संसाधन योजना और प्रबंधन समिति तथा शांति एवं न्याय समिति पर चर्चा की जाए। ग्राम सभा में पेसा नियम 23 (1.2) के तहत् प्रस्ताव पास कर सरपंच एवं सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से ग्राम सभा कोष के नाम से निकटतम कोर बैकिंग सुविधायुक्त राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खुलवाने, पेसा नियम 2022 के कंडिका 24 एवं 25 के प्रावधानों के अंतर्गत मानव संसाधनों एवं स्थानीय संस्थाओं के समीक्षा के संबंध में चर्चा की जाए। पेसा नियम 2022 के अंतर्गत लघु जल निकायों के लीज एवं बाजारों के नीलामी, छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत का उत्खनन एवं व्यवसाय (अनुसूचित क्षेत्र हेतु) नियम, 2023 अंतर्गत साधारण रेत के उत्खनन एवं व्यवसाय के संबंध में चर्चा की जाए। इन बिन्दुओं के अतिरिक्त जनपद एवं ग्राम पंचायत द्वारा स्थानीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुये अन्य विषयवस्तु को ग्रामसभा के एजेण्डे में सम्मिलित कर चर्चा की जा सकती है।ग्राम सभा की बैठक आयोजन हेतु नोडल अधिकारी दल प्रभारी एवं सदस्य का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधितों से कहा गया है कि जिस ग्राम पंचायत में सचिव अतिरिक्त प्रभार में है, उस स्थिति में नोडल अधिकारी ग्रामसभा की कार्यवाही सम्पन्न करेंगे। एक समय-सारिणी तैयार कर संबंधित ग्रामों एवं ग्राम पंचायतों के मुख्यालयों में ग्राम सभा आयोजित करें।
- -उप मुख्यमंत्री स्मृति दिवस एवं आदिवासी सम्मेलन में हुए शामिल-मोहबंधा में सांस्कृतिक भवन के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा कीरायपुर । उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के मोहबंधा में अमर शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति दिवस एवं आदिवासी सम्मेलन में शामिल हुए। स्थानीय लोगों ने आदिवासी समाज का गमछा तथा पुष्पाहार से उनका भव्य स्वागत किया। श्री साव ने शहीद वीर नारायण सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मोहबंधा में सांस्कृतिक भवन के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह देश के वीर सपूत थे। उन्होंने देश और समाज के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। शहीद वीर नारायण के जीवन से प्रेरणा लेकर आप सभी अपने जीवन में आगे बढ़े।श्री साव ने कहा कि आदिवासियों का इतिहास गौरवशाली रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आदिवासी समाज के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत शिविर भी लगाए जा रहे हैं। लोरमी के पूर्व विधायक श्री तोखन साहू और जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती शीलू साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण कार्यक्रम में मौजूद थे।
- -ढनढनी में जूनी सरोवर मेला स्थल का किया निरीक्षणरायपुर / खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम ढनढनी में मेला स्थल का निरीक्षण किया। जूनी सरोवर मेला का आयोजन 25 जनवरी को होगा। मंत्री श्री बघेल ने जूनी सरोवर मेला की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 17 जनवरी से 25 जनवरी तक छेर-छेरा पुन्नी के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत महापुराण एवं विशाल मेला का आयोजन किया जा रहा है। जूनी मेला का परिसर 14 एकड़ में फैला हुआ है। इस परिसर पर मेला अवधी में विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं मनोरंजन केन्द्र सजा होता है। इस मेले में आस-पास के क्षेत्रवासियों के साथ-साथ दूर-दूर के आस्थावन पर्यटक भी पहुंचते हैं ।उन्होंने मेला स्थल,सरोवर,हेलीपेड,मंच व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था आदि की जानकारी ली। सरोवर की साफ सफाई कराने,मंदिर परिसर और सरोवर के चारो तरफ पौधे लगवायें। मंदिर के टूटे हुए गेट एवं रेलिंग को सही करवाने के निर्देश दिए।
- -किसानों को 25,678 करोड़ रूपए का भुगतान-कस्टम मीलिंग के लिए 76 लाख मीट्रिक टन धान का उठावरायपुर /छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 118.81 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 25678 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका आशय यह है कि एक नवम्बर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान, शेष मात्रा का धान, उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 130 लाख मीट्रिक टन धान उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है।मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 21 लाख 91 हजार 935 किसानों से 118 लाख 81 हजार 335 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 25 हजार 678 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 94 लाख 77 हजार 669 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 76 लाख 206 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।
- -छत्तीसगढ़ के आदिवासी छात्र-छात्राओं ने संसद का भ्रमण किया-भारत के उपराष्ट्रपति से मुलाकात कीरायपुर / भारत के उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने कहा है कि आदिवासी हमारे देश की शान हैं। उप राष्ट्रपति ने अपने निवास पर छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश से आए आदिवासी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा “मैं आपको यही कहूंगा कि आप इस देश के मालिक हैं। आप जमीन से जितना जुड़े हुए हैं और कोई वर्ग नहीं जुड़ा हुआ है’’।छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बीजापुर, सुकमा, बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर और राजनांदगांव जिले के 140 आदिवासी छात्र-छात्राएं और मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के 60 छात्र-छात्राएं आज उप राष्ट्रपति से ‘जनजातीय युवा एक्सचेंज कार्यक्रम’ के तहत उप राष्ट्रपति के निवास पर उनसे मुलाकात के लिए पहुंचे थे। इस वर्ष देश भर के 25 प्रमुख शहरों में ‘जनजातीय युवा एक्सचेंज कार्यक्रम’ कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। प्रत्येक कार्यक्रम में 200 प्रतिभागी होते हैं। गुरुग्राम (हरियाणा) में भी एक कार्यक्रम 15 से 21 जनवरी, 2024 तक हो रहा है। इस कार्यक्रम में भाग ले रहे छात्र-छात्राएं आज उप राष्ट्रपति से मिले। छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश के आदिवासी छात्र-छात्राओं ने ‘जनजातीय युवा एक्सचेंज कार्यक्रम’ के तहत संसद का भ्रमण भी किया।गौरतलब है कि गृह मंत्रालय द्वारा पिछले 15 वर्षों से जनजातीय युवा एक्सचेंज कार्यक्रम (TYEP) का संचालन युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) के माध्यम से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में दूर-दराज के व उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के जनजातीय युवक-युवतियों को देश भर के प्रमुख शहरों में भ्रमण पर ले कर जाते हैं। इस कार्यक्रम के उद्देेश्य प्रमुखतः आदिवासी युवाओं की आकांक्षा (Aspiration) बढ़ाना, उन्हें देश की विकास गतिविधियों, योजनाओं व रोजगार के अवसरों से अवगत कराना और देश के दूसरे भागों के युवाओं से मिलवाना है।उपराष्ट्रपति ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2024 की शुरुआत मेरे लिए, राज्यसभा परिवार के लिए और उपराष्ट्रपति के परिवार के लिए बहुत ही सौभाग्यशाली रहेगी क्योंकि आपके कदम यहां पड़ चुके हैं। श्री धनखड़ ने कहा कि जनजाति की ताकत, इनके महत्व और प्रतिभा को समझना है तो राष्ट्रपति भवन चले जाइए। जनजाति वर्ग की श्रीमती द्रौपदी मुर्मु भारत की राष्ट्रपति हैं। भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा और जीवंत लोकतंत्र है, जो तेजी से प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। श्री धनखड़ ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज भारत अमृत काल में है। दुनिया हमारी प्रगति को देखकर आश्चर्यचकित है। उपराष्ट्रपति ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि आपके सबल कंधों पर विकसित भारत के निर्माण का दायित्व है। उन्होंने सभी छात्रों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
- -टाटामारी में पहुंच रहे विदेशी पर्यटक-देश-विदेश के एक लाख से अधिक पर्यटकों ने की टाटामारी की सैररायपुर / छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कोण्डागांव जिले का टाटामारी तेजी से टूरिज्म हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है। यहां की प्राकृतिक सुन्दरता का लुत्फ उठाने बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी पहुंच रहे हैं। साल भर के भीतर देश-विदेश के एक लाख से अधिक पर्यटकों ने टाटामारी की सैर कर ली है। फ्रांस की एक पर्यटक को तो टाटामारी इतना अच्छा लगा कि वे दोबारा अपनी मां को लेकर सैर के लिए टाटामारी पहुंचीं।कोण्डागांव अपने आप में ढेरों प्राकृतिक संसाधनों के साथ अमूल्य सांस्कृतिक एवं पारम्परिक कलाओं को समेटे हुए है। यहां की संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्यता अपने आप में विलक्षण है। इन सभी संसाधनों से पूर्व में पूरा विश्व अनभिज्ञ था। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जिले में मावा कोंडानार पर्यटन सर्किट का विकास किया गया है। इस सर्किट के बन जाने से जिले में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। जहां एक वर्ष में टाटामारी में देश-विदेश के 01 लाख से अधिक लोगों ने टाटामारी के विहंगम दृश्यों का आनंद लिया है।फ्रांस से आयी पर्यटक क्लेयर ने बताया कि उन्होंने दो बार टाटामारी और कोण्डागांव का भ्रमण किया है। पहली बार जब अपने दोस्तों के साथ आयी तो उन्हें यहां की प्राकृतिक खुबसूरती इतनी अच्छी लगी की जब अपनी मां को भी इसके संबंध में बताया तो वे भी मेरे साथ कोण्डागांव का भ्रमण करने आयी थी।फ्रांस के ही अल्बाने एवं गेल ने बताया कि वे इससे पहले कई स्थानों पर गये हैं परंतु कोण्डागांव में आदिम परम्परा और यहां के लोगों की सादगी उन्हें बहुत पसंद आयी। आदिवासी लोगों से मिलकर एवं उनकी दिनचर्या को पास से देखने का मौका मिला जिससे उन्हें बहुत खुशी मिली।फिनलेंड के थॉमस, निकोडेम, टोपीयाज ने कहा कि कोण्डागांव में स्थानीय युवाओं द्वारा हमें ट्रेकिंग करते हुए जलप्रपातों, वनस्पतियों को देखना एवं प्रकृति के बीच प्राकृतिक माहौल में मांझिनगढ़ के ऊपर कैम्पिंग करने का अनुभव अपने आप में अनूठा था। उन्हें यहां आकर बहुत खुशी महसूस हुई।युवाओं के बीच सिविल सेवाओं की तैयारी हेतु प्रसिद्ध असिस्टेंट प्रोफसर एवं कांउसलर डॉ. विजेन्द्र सिंह चौहान हाल ही में बस्तर के प्रवास पर थे। उन्होंने अपने प्रवास की शुरूआत कोण्डागांव जिले के टाटामारी पर्यटन स्थल से की। जैसे ही वे टाटामारी पहुंचे टाटामारी के प्राकृतिक सौदर्य एवं विहंगम दृश्य को देखकर मंत्र मुग्ध हो गये और वे अपने आप को वहां के प्राकृतिक सौदंर्य का वीडियो बनाने से नहीं रोक पाये और एक ट्रेवल ब्लॉगर की तरह अपने सोशल मीडिया एकाउंट के माध्यम से यहां की सुंदरता को वर्णित करते हुए कहा कि अक्सर बस्तर को अशांति से जोड़ा जाता है पर टाटामारी को देखकर आप इसकी तुलना केवल स्वर्ग से कर सकते हैं।जगदलपुर से कोण्डागांव घुमने आये 36 सदस्यी दल के महेश ने बताया कि उनके कार्यालय वर्म फाईनेंश के सभी लोगों ने जब कोण्डागांव में घूमने का सोचा तो उन्हें इसकी खूबसूरती का अंदाजा नहीं था। यहां सभी ने ट्रेकिंग के साथ मांझिनगढ़ के दृश्यों का आनंद लिया। जो अभूतपूर्व था।इसी प्रकार नये साल के उत्सव में लिमदरहा में कैम्पिंग कर लोगों ने चंद्रमा एवं तारों को टेलीस्कोप की सहायता से देखा। विगत एक वर्ष में टाटामारी जहां अकेले 01 लाख से अधिक पर्यटक आये वहीं कुंएमारी जलप्रपात को देखने 97 हजार, होनहेड़ जलप्रपात में 72 हजार पर्यटक देखने को जिससे स्थानीय लोगों को भी आजीविका का नया साधन प्राप्त हुआ है।कोण्डागांव को शिल्प नगरी के रूप में जाना जाता है। इसे पर्यटन क्षेत्र में पहचान दिलाने के लिए समय समय पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमंे कोण्डागांव हस्तशिल्प महोत्सव, जल जगंल यात्रा, कोण्डागांव एडवेंचर फेस्टिवल, फायर फ्लाई ट्रेल, हेरिटेज वॉक, स्टार गेजिंग फेस्टिवल, भंगाराम यात्रा, मांझिनगढ़ वन महोत्सव, फ्रिडम ट्रेक आदि आयोजन कराया जा चुका है।क्या है मावा कोंडानार सर्किट-कोण्डागांव जिले में पर्यटन की क्षमता के विकास के द्वारा स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार प्रदान करने के लिए उन्हें पर्यटकों के लिए टूर गाईड, हॉस्पिटालिटी एवं अन्य क्षेत्रों में कार्य करने हेतु अवसर प्रदान किया जा रहा है। स्थानीय महिला समूहों को पर्यटन क्षेत्रों के निकट जलपान व्यवस्था द्वारा रोजगार उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इस सर्किट में घुमाने हेतु स्थानीय युवाओं के पर्यटन समूहों द्वारा दो दिन तक का पैकेज तैयार किया गया है। जिसमें टाटामारी में विश्राम, नाइट कैम्पिंग, स्टॉर गेजिंग, स्टोरी टेलिंग, बोन फायर, हर्बल टी, पारम्परिक आदिवासी भोजन, सुर्याेदय का विहंगम दृश्य, मांझिनगढ़ में आदिम काल के शैल चित्र सूर्यास्त का विहंगम दृश्य के अतिरिक्त कुएंमारी, लिंगोदरहा, ऊपरबेदी एवं होनहेड़ जैसे सुंदर जलप्रपातों का भ्रमण कराया जाता है। इस सर्किट के माध्यम से यहां के स्थानीय 40 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं 200 से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हो रहा है। इस सर्किट में पर्यटन हेतु ऑनलाइन बुकिंग केशकाल ईको टूरिज्म की वेबसाइट https:èèwww.keshkalecotourism.inèk~ पर जाकर कराया जा सकता है।
- -उज्ज्वला गैस से सुशीला, जानकी के उज्ज्वल होते सपने-झरना, डेरहीन को मिली 5 लाख तक के इलाज की गारंटी-त्रिवेणी, सावित्री को पानी भरने के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ता-ज्योति और पुन्नी का पूरा हुआ पक्के घर का सपनारायपुर / विकसित भारत संकल्प यात्रा से लोगों के सपने साकार हो रहे हैं। यात्रा के दौरान लगाए गए शिविर स्थलों पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, महिलाएं, युवा, सहित ऐसे हितग्राही जो पात्र हैं और जिन्हें योजना से लाभ मिलने की उम्मीद है उनकी उम्मीदें भी पूरी हो रही हैं। महासमुंद जिला में अभी तक 377 ग्राम पंचायतों में संकल्प यात्रा के शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। यात्रा के दौरान हितग्राही पूरे उत्साह से उन्हें मिले लाभ की जानकारी “मेरी कहानी मेरी जुबानी“ के रूप में साझा कर रहे हैं।ग्राम खैरझिटी की श्रीमती कुसुमलता चेलक एवं श्रीमती जानकी कोसले ने शासन की योजनाओं से मिले लाभ और अपने जीवन में आए बदलाव को साझा किया। उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन मिलने से उन्हें चूल्हे के धुंए से राहत मिली है। इसी तरह के विचार भुनेश्वरी कोसले व लता चंद्राकर ने भी व्यक्त किए। ग्राम साराडीह में उज्ज्वला गैस से लाभान्वित हुई श्रीमती सुशीला साहू ने बताया कि इस कैम्प में मुझे उज्ज्वला गैस कनेक्शन प्राप्त हुआ। जिसमें एक सिलेंडर, चूल्हा, पाईप आदि शामिल हैं। अब मुझे लकड़ी और धुएं से मुक्ति मिलेगी। बेलटुकरी शिविर में उषा बाई ने बताया कि जब से उज्ज्वला योजना अंतर्गत गैस मिला है, तब से जल्दी खाना बन जाता है। समय और मेहनत कम लगती है।ग्राम साराडीह की श्रीमती झरना साहू ने बताया कि उनका आयुष्मान कार्ड से एक लाख 50 हजार रुपए का निःशुल्क इलाज हुआ है। उन्होंने बताया कि डिलीवरी के दौरान विषम परिस्थिति के कारण स्वास्थ्यगत समस्याओं का सामना करना पड़ा। इस दौरान डॉक्टर ने बताया कि इलाज में लगभग डेढ़ लाख रुपए खर्च होंगे। ऐसे समय में आयुष्मान कार्ड का सहारा मिला। यदि उस परिस्थिति में आयुष्मान कार्ड नहीं होता तो शायद मेरा इलाज सम्भव नहीं हो पाता। कार्ड के माध्यम से ही निःशुल्क उपचार के पश्चात मुझे और मेरी बेटी को नयी जिंदगी मिली। आज मैं अपने गुड़िया के साथ बेहद खुश हूं। इसी तरह ग्राम बेलटुकरी में श्रीमती डेरहिन कोशले ने बताया कि उनको प्रथम डिलिवरी के लिए निजी अस्पताल जाना पड़ा लेकिन आयुष्मान कार्ड उपलब्ध होने के कारण निःशुल्क उपचार हो गया। इससे मुझे बहुत सहायता मिली।‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ अंतर्गत ज्योति निर्मलकर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवास की जानकारी देते हुए कहा कि यह आवास हम जैसे गरीब परिवार के लिए एक सपना ही था। हम जैसे गरीबों का सपना मोदी सरकार ने पूरा किया है। इसी तरह साराडीह शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत ईश्वर यादव, पुन्नी यादव एवं भीष्मति साहू ने मेरी कहानी मेरी जुबानी अंतर्गत अपने विचार रखे।साराडीह शिविर में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल कनेक्शन की हितग्राही त्रिवेणी, सावित्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पानी की समस्या हमारे लिए बहुत ही तकलीफ दायक थी। हमें पानी के लिए बहुत दूर चलकर जाना पड़ता था। कई बार वहां भी भीड़ के कारण तनाव की नौबत आ जाती थी। अब हर घर नल कनेक्शन से हमें इन समस्याओं से निजात मिली है। हमारे आंगन में नल से पानी मिल रहा है अब हम बेहद खुश है। इसी तरह बेलटुकरी शिविर में नल जल योजना के बारे में लक्ष्मी चंद्राकर और राधा साहू ने कहा कि अब शुद्ध पेयजल सपना नहीं रहा अब घर में लगे नल से पर्याप्त पानी मिल रहा है।वहीं ग्राम कांपा में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किसान श्री मिलन साहू ने बताया कि उन्हें अब तक 15 किस्तों की राशि प्राप्त हो गई है। इससे मुझे कृषि कार्य में काफी सहयोग मिला। ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ अंतर्गत लमकेनी समूह की मानमोती ने बताया कि उन्हें प्रतिमाह लगभग 12 से 15 हजार रुपए की आमदनी होती है। बैंक से उन्हें एक लाख रुपए का ऋण भी मिला है। इसी तरह बेलटुकरी में महिला समूह की ज्ञान बाई ने बताया कि उनके समूह ने 3 लाख रुपए का लोन लेकर टेंट और सब्जी बाड़ी का अपना काम शुरू किया। आज वे स्वावलंबी है। इस तरह विकसित भारत संकल्प यात्रा से लोगों के सपने साकार हो रहे हैं।
- -मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम कुसुमघटा में आयोजित किसान सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम में हुए शामिल-मुख्यमंत्री का तुलसी माला, शस्त्र और शास्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गयारायपुर / प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम कुसुमघटा में आयोजित किसान सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पहंुचने पर क्षेत्रवासियों, ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों ने भगवान राम के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय को तुलसी माला, शस्त्र और शास्त्र भेंट, अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, श्री बिसराम यादव, श्री पवन साय, श्री अजय जामवाल, श्री चंद्रशेखर वर्मा भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री पद का दायित्व सम्हालने के बाद पहली बार कवर्धा आगमन हुआ है। इस अवसर पर आप सभी का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि मोदी जी गारंटी के अनुरूप आप लोगों ने हम पर जो विश्वास किया है। मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि मोदी के गारंटी में जो वायदे किए गए हैं उसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के गठन हुए एक महीना ही हुआ है और इतने कम समय में मोदी जी के गांरटी को पूरा करने की ओर कदम बढ़ा चुके है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन सुशासन दिवस पर 02 वर्ष की धान की बोनस राशि 3 हजार 716 करोड़ रूपए 12 लाख से अधिक किसानों के खाते में अंतरित की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) भर्ती मामले की सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के शिक्षित युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने वालों पर सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 किं्वटल धान खरीदी 3100 रूपए प्रति किं्वटल के मान से की जा रही है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य के अतिरिक्त अंतर की राशि जल्द ही किसानों के खाते में पहंुच जाएगी। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए बजट में प्रावधान कर लिया गया है। प्रतिवर्ष 12 हजार रूपए की राशि माताओं के खाते में डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता की खरीदी 5500 रूपए में की जाएगी, इसके लिए 4000 रूपए बोनस का भी प्रावधान है। कार्डधारियों को 500 रूपए में सिलेंडर दिया जाएगा। भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी वायदों को मोदी जी की गारंटी में पूरा किया जाएगा।छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल, अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर मनाएं उत्सव: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायमुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया कहावत को चरितार्थ करना है। आज 18 जनवरी को भगवान श्री राम मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किए है। इसके लिए आप सभी को बधाई। आने वाले 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है, भगवान श्री राम का ननिहाल वाला प्रदेश है। इसलिए हमको और अधिक खुशी के साथ उत्सव के रूप में मनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश राममय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को दीवाली के तर्ज पर सभी अपने घरों में दिया जलाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आवहान पर मंदिरों में स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई करना है।सभी समाज प्रमुखों का किया गया स्वागतकिसान सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम में सभी समाज प्रमुखों का भी आत्मीय स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सभी समाज प्रमुखों कों रामचरित मानस और तुलसी के माला से स्वागत किया।
- -खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा युवा उत्सव में हुए शामिल-मर्मस्पर्शी काव्यपाठ से कवियों ने बांधा भक्तिमय शमा- युवाओं ने किया प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन, 25 श्रीयुवा हुए सम्मानितरायपुर /युवा सप्ताह अन्तर्गत गुरुवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर भवन में जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी एवं स्वामी विवेकानन्द के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर युवा उत्सव का शुभारंभ किया गया। युवा उत्सव में मुख्य वक्ता पाटेश्वर धाम बालोद के संत रामबालक दास महात्यागी एवं रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर के प्राचार्य स्वामी कृष्णामृतानंद ने स्वामी विवेकानंद के संदेशों पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। इस अवसर पर प्रदेश के सिद्धहस्त कवि श्री मीर अली मीर, श्री देवेंद्र परिहार एवं श्री महेंद्र बेजुबां ने काव्यपाठ से भक्तिमय शमा बांधा। युवाओं ने वाद्य, गायन, नृत्य आदि विधाओं में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस अवसर पर 25 श्रीयुवाओं, 3 सांस्कृतिक मंडली को सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हर वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है तथा 12 से 18 जनवरी तक युवा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। स्वामी विवेकानंद हमारे पुरोधा हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति और सभ्यता को देश-दुनिया में पहुंचाया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर किसी भी लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर काम संभव है लेकिन उसके लिए ईमानदारी व लगन से मेहनत करना जरूरी है। युवा अपनी ताकत सही दिशा में लगाकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सृष्टि ने मनुष्य को बहुत ताकत दी है,उस ताकत को सही दिशा में लगाना जरूरी है। उन्होंने जीवन मे लक्ष्य निर्धारण की अहमियत बताने के लिए तमिलनाडु की एन.अम्बिका के द्वारा लक्ष्य प्राप्ति के लिए किए गए संघर्ष की कहानी भी सुनाई।जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा ने कहा कि युवा उत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा निखारना और उन्हें एक मंच प्रदान करना है। युवा देश के भावी पीढ़ी हैं उन्हें संस्कारवान बनाना हम सब की जिम्मेदारी है। युवा उत्सव में इस बार भक्तिमय माहौल निर्मित है जो स्वागत योग्य है। कार्यक्रम को नगरपालिका परिषद बलौदाबाजार के अध्यक्ष श्री चित्तावर जायसवाल, शिक्षाविद श्री खोडस राम कश्यप, पूर्व नागपालिका अध्यक्ष श्री अशोक जैन, सेवानिवृत्त प्राध्यापक श्री एसएम पाध्ये ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुमन वर्मा,पार्षद श्रीमती सविता साहू, श्री विजय केशरवानी, श्री नरेश केशरवानी, श्री टेसू लाल धुरंधर, अपर कलेक्टर द्वय श्री व्ही. सी. एक्का एवं श्री अनुपम तिवारी, जिला खेल अधिकारी श्रीमती प्रीति बंछोर सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।
- -कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित संजीवनी धान के तीन इम्यूनोबूस्टर उत्पादों का लोकार्पण करेंगे- कृषि स्टार्टअप तथा पोषण एवं लोक स्वास्थ्य पर केन्द्रित दो संगोष्ठियों का शुभारंभ भी करेंगेरायपुर, / भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 20 जनवरी को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 38वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। श्री धनखड़ इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित शरीर की प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने में कारगर धान की नवीन किस्म संजीवनी से निर्मित तीन उत्पादों का लोकार्पण भी करेंगे। यह किस्म इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा भाभा अटॉमिक रिसर्च सेन्टर, मुम्बई के साथ किये गये अनुसंधान द्वारा विकसित की गई है। उपराष्ट्रपति इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो संगोष्ठियों का शुभारंभ भी करेंगे जिनमें से एक कृषि के क्षेत्र में स्टार्टअप, नवाचार एवं उद्यमिता विकास पर केन्द्रित होगी तथा एक अन्य संगोष्ठी कृषि, पोषण एवं लोक स्वास्थ्य पर केन्द्रित होगी। श्री धनखड़ इस मौके पर कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित किसानोपयोगी ‘‘कृषि पंचांग 2024’’ का विमोचन भी करेंगे। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन करेंगे। समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव तथा श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम और विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद रायपुर श्री सुनील सोनी, धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा तथा रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू भी उपस्थित रहेंगे।स्थापना दिवस समरोह में उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित धान की इम्यूनोबूस्टर एवं कैंसर रोधी किस्म संजीवनी से निर्मित तीन उत्पादों संजीवनी इंस्टैन्ट, संजीवनी मधु कल्क तथा संजीवनी राइस बार का लोकार्पण करेंगे। उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक ज्ञान का उपयोग करते हुए धान की एक नवीन औषधीय किस्म ‘‘संजीवनी’’ विकसित की है जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा कैंसर कोशिकाओं की रोक-थाम में उपयोगी पाई गई है। संजीवनी का विकास छत्तीसगढ़ की पारंपरिक देशी औषधीय धान की किस्मों से चयन द्वारा किया गया है। इसके औषधीय गुणों के वैज्ञानिक आधार का विस्तृत विश्लेषण कर एक ऐसी प्रजाति का विकास किया गया है जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सक्षम है तथा केवल 10 दिन तक इसका उपयोग करने पर प्रतिरोधक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। यह किस्म भाभा अटॉमिक रिसर्च सेन्टर, मुम्बई के सहयोग से विगत छह वर्षां तक किये गये अनुसंधान के द्वारा विकसित की गई है।विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर कृषि के क्षेत्र में नवाचार एवं उद्यम की संभावनाओं एवं चुनौतियों पर विचार विमर्श के लिए एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें कृषि आधारित स्टार्टअप एवं नवाचार से संबंधित विभिन्न विषयों पर देश एवं प्रदेश के विख्यात विशेषज्ञ युवाओं एवं छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे। संगोष्ठी में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के लिए शासकीय नीतियों, नवाचार में स्टार्टअप की भूमिका, कृषि उद्योगों का उन्नयन, नवाचार के प्रोत्साहन के लिए औद्योगिक नीति, कृषि निर्यात के माध्यम से उद्यमिता का विकास, आदि पर विचार-मंथन किया जाएगा। इस संगोष्ठी में स्टार्टअप उद्यमी, नवाचारी विद्यार्थी, उद्योग प्रतिष्ठान, निवेशक, शासकीय संस्थाएं, कृषि उत्पादक संघ, प्रगतिशील कृषक एवं कृषि उद्यमी शामिल होंगे। संगोष्ठी में र्स्टाटअप एवं उद्यमिता विकास, बाजार एवं उद्योगों से संबंध, नेटवर्किंग के अवसर, ज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का उन्नयन विषयों पर चर्चा की जाएगी एवं नवीन स्टार्टअप द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। संगोष्ठी के दौरान सफल स्टार्टअप की सफलता की कहानी भी बताई जाएगी।कृषि पोषण एवं लोक स्वास्थ्य विषय पर संगोष्ठी का आयोजन पौष्टिक आहार, सूक्ष्म पोषक तत्वों के महत्व एवं पोषक तत्वों से परिपूर्ण आहार के प्रति जनजागरूकता उत्पन्न करने हेतु किया जा रहा है। इस संगोष्ठी में फूड फोर्टिफीकेशन, बायोफोर्टिफीकेशन एवं फंक्शनल फूड, पोषक खाद्य पदार्थां के उत्पाद एवं पोषण सुरक्षा, लोक स्वास्थ्य के क्षेत्र में खाद्य उद्यगों की भूमिका, वितरण एवं उपयोग संबंधित नीतियों एवं नियमों पर चर्चा की जाएगी। संगोष्ठी में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा (मध्यान्ह भोजन) के प्रतिनिधि, कृषि विश्वविद्यालय, चिकित्सा महाविद्यालय, विज्ञान महाविद्यालय एवं अन्य विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि, यूनाईटेड नेशन्स वर्ल्ड फूड प्रोगाम, बिल एवं मिलिण्डा गेट्स फऊण्डेशन के प्रतिनिधि, प्रगतिशील कृषक, खाद्य एवं कृषि उद्योगों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की स्थापना 20 जनवरी 1987 को हुई थी। इस विश्वविद्यालय को छत्तीसगढ़ प्रदेश में कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे विश्वविद्यालय अपने 28 महाविद्यालयों, 08 अनुसंधान केन्द्रों एवं 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से संचालित कर रहा है। विश्वविद्यालय की स्थापना के पश्चात् 52 फसलों की लगभग 162 प्रजातियों का विकास किया गया है एवं कृषि से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए 100 से अधिक तकनीकें विकसित की गई है। स्थापना दिवस समारोह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, कुलसचिव श्री जी.के. निर्माम सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न शासकीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, प्रगतिशील कृषकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेंगे।
- -छत्तीसगढ़ में रेल परियोजनाओं के कार्य में आएगी तेजी-छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं का होगा तेजी से विस्ताररायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज शाम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम श्री आलोक कुमार और मंडल रेल प्रबंधक रायपुर श्री संजीव कुमार ने पहुना में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में प्रगतिरत रेलवे परियोजनाओं की कार्यप्रगति के संबंध में जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से अपने दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में वर्तमान में जारी रेल परियोजनाओं के संबंध में चर्चा की थी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आश्वस्त किया है कि छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओ का तेजी से विकास और विस्तार किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में जितनी भी रेल परियोजनाएं चल रही हैं, वो भी प्राथमिकता के साथ तेजी से पूर्ण की जाएंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद और श्री बसवराजू एस उपस्थित थे।
- -इलाज की चिंता दूर हुई, सुदूर वनांचल में रहने वाली ललिया और दुर्पति का बना आयुष्मान कार्डरायपुर / पीएम जनमन योजना बीहड़ जंगलों के बीच रहने वाली विशेष पिछड़ी जनजातियों का विकास का प्रकाश पहुंचाने में प्रभावी साबित हो रही है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम जनमन) योजना के तहत मुंगेली जिले के विकासखंड लोरमी में आयोजित शिविर लगाया गया। इस शिविर में सुदूर वनांचल बाकल की बैगा आदिवासी श्रीमती ललिया और श्रीमती दुर्पति का आयुष्मान योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाया गया। श्रीमती ललिया और श्रीमती दुर्पति का कहना है कि आयुष्मान कार्ड बनने से अब उनकी इलाज के लिए चिंता दूर हो गई है। भविष्य में बीमारी का इलाज कराने के लिए पैसे की समस्या नहीं होगी। शासन की योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनने से देशभर के किसी भी चिह्नित सरकारी या निजी अस्पताल में निःशुल्क इलाज हो सकेगा। विगत दिनों नगर पंचायत लोरमी में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम जनमन) शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान सुदूर वनांचल ग्रामों से पहुंचे बैगा आदिवासी परिवारों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें लाभ उठाने प्रेरित किया गया।शिविर में बैगा आदिवासी श्रीमती ललिया और श्रीमती दुर्पति भी पहुंची थी। उन्हें जैसे ही आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारी मिली। बिना देर किए आधारकार्ड, राशनकार्ड और जरूरी दस्तावेज लेकर स्टॉल में आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंची। संबंधित विभाग द्वारा उन्हें तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाकर दिया गया। इससे उन्हें इलाज के दौरान लगने वाले खर्च की चिंता से मुक्ति मिल गई। उन्होंने खुशी-खुशी इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया। बता दें कि शासन द्वारा इलाज के दौरान लगने वाले खर्च से आमलोगों को राहत दिलाने के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत प्रत्येक आयुष्मान कार्डधारक व्यक्ति को निःशुल्क उपचार का लाभ दिया जाता है। साथ ही योजना से संबद्ध देशभर के किसी भी चिह्नित सरकारी या निजी अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है।
- रायपुर /राज्य शासन द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के अध्यक्ष एवं मनोनीत सदस्यों को तत्काल प्रभाव से पृथक कर दिया है। इन शालाओं में पदस्थ प्राचार्यों को अस्थायी रूप से प्रभारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा राष्ट्रीय शासकीय मिशन के अंतर्गत संचालित हाई स्कूलों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) का गठन 31 मार्च 2012 को किया गया था।
-
गुण्डरदेही..छत्तीसगढ़ की सुख,समृद्धि एवम खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुण्डरदेही के वार्ड नंबर 5 में स्थित चंडी मंदिर एवम राम जानकी मंदिर पहुंचकर माता चंडी एवम भगवान श्री रामचंद्र एवम माता सीता की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख,समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह,सांसद मोहन मंडावी एवम अन्य अतिथि उपस्थित थे।इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित गुण्डरदेही के पूर्व जमीदार स्वर्गीय ठाकुर निहाल सिंह के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक गाजे बाजे के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया। -
*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का बड़ा निर्णय*
*विकास कार्य हेतु नगरीय निकायों को जारी किए 215 करोड़ रुपए*
*सभी नगर निगम आयुक्त सुबह 6 बजे से फील्ड पर दिखें*
*सभी नगर निगम आयुक्तों को सप्ताह में तीन दिन निर्माण और सफाई कार्यों के निरीक्षण के दिए निर्देश, कहा निरीक्षण के दौरान मैं खुद सवेरे किसी भी दिन पहुंच सकता हूं*
*संपत्ति कर की वसूली के लिए अभियान चलाने कहा, बदले जाएंगे वर्षों से जमे आर.आई. और ए.आर.आई.*
*आयुक्तों को अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण पर लगाम लगाने के निर्देश*
रायपुर/ उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित बैठक में शहरों में विकास और सुविधाएं बढ़ाने के काम में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए। उनकी समीक्षा बैठक के बाद विभाग ने आज ही नगरीय निकायों में विकास कार्यों के लिए 215 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है। उप मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी नगर निगम आयुक्तों को अपनी टीम और जनप्रतिनिधियों के साथ सप्ताह में तीन दिन निर्माण और सफाई कार्यों के निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने इस पर गंभीरता से अमल करते हुए निरीक्षण के फोटो भी साझा करने को कहा। श्री साव ने सभी नगर निगमों में वार्डवार निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान वे खुद भी सवेरे किसी भी दिन किसी भी नगर निगम में पहुंच सकते हैं। उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शहरों के सभी वार्डों में जन सहयोग से स्वच्छता अभियान संचालित करने को कहा। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस., विशेष सचिव श्री पी.एस. ध्रुव, संचालक श्री कुंदन कुमार और सूडा (SUDA) के सीईओ श्री सौमिल रंजन चौबे भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में सभी नगर निगमों में संपत्ति कर की वसूली के लिए अभियान चलाने को कहा। उन्होंने व्यावसायिक एवं आवासीय संपत्तियों से बकाया कर की राशि वसूलने के लिए हर बुधवार को अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपत्ति कर के बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर कड़ाई से इसकी वसूली करने को कहा। उन्होंने आयुक्तों को हर सप्ताह संपत्ति कर की प्राप्ति की समीक्षा करने को कहा। उन्होंने संपत्ति कर का निर्धारित लक्ष्य हासिल करने और वसूली में तेजी लाने के लिए कई सालों से एक ही स्थान पर पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारियों (ARI) और राजस्व अधिकारियों (RI) के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार उन्हें बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने नवनिर्मित कॉलोनियों और व्यावसायिक परिसरों से भी प्राथमिकता से संपत्ति कर वसूलने को कहा।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नगर निगम आयुक्तों को भविष्य की जरूरतों के अनुसार शहरों को विकसित करने और नागरिकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए महापौर एवं पार्षदों के साथ समन्वय से काम करने को कहा। श्री साव ने राज्य प्रवर्तित तथा 14वें एवं 15वें वित्त आयोग की राशि से प्रगतिरत निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने मोबाइल वेन से निर्माण सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता की नियमित जांच करने के साथ ही काम में देरी और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
श्री साव ने शहरों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों को आगामी मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह केंद्र और राज्य सरकार दोनों की प्राथमिकता वाली योजना है। इनके निर्माण से गरीबों के आवास का सपना पूर्ण होने के साथ ही शहर व्यवस्थित भी होगा। उन्होंने गंदे नालों, तालाबों और उद्यानों की नियमित साफ-सफाई पर ध्यान देने को कहा। श्री साव ने अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनाइजर्स को केवल नोटिस जारी करने तक ही सीमित न रहें, बल्कि उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही भी करें। उन्होंने सभी नगर निगमों में अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का तत्काल निपटारा करने को कहा। श्री साव ने पीएम स्वनिधि योजना और पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र एवं राज्य प्रवर्तित योजनाओं के साथ ही सभी नगर निगमों के आय-व्यय की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस. ने बैठक में लोगों को घर पर ही सूखा कचरा एवं गीला कचरा को अलग-अलग एकत्र करने के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए, ताकि इनके डिस्पोजल में आसानी हो। उन्होंने जमीन उपलब्ध होने के बाद ही निर्माण कार्यों का प्रस्ताव तैयार करने को कहा जिससे नए कार्यों को तुरंत प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने राजस्व विभाग की टीम के साथ संपत्ति कर एवं अन्य करों की वसूली की प्रगति की हर सप्ताह समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक राजस्व अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों से संपत्ति कर के मूल्यांकन से छूटे नए मकानों और दुकानों का सर्वे कराने को कहा, ताकि इन जगहों से भी संपत्ति कर प्राप्त किया जा सके। सभी नगर निगमों के आयुक्तों के साथ ही अपर आयुक्त, लेखा अधिकारी एवं वरिष्ठ अभियंता भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।
- रायपुर । बीते शुक्रवार से लेकर शनिवार के दरम्यान मंदिर हसौद थाना अमला ने मुखबिर की सूचना पर 4 आरोपी शराब कोचियों को शराब सहित रंगे हाथ धर दबोचने में सफलता हासिल की है । इन सभी आरोपियों के पास से 5 लीटर से अधिक शराब जप्त होने के कारण इन्हें आबकारी अधिनियम की धारा 34 ( 2 ) के गैरजमानतीय अपराध के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से इन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा द्वारा आहूत बैठक में नशा के खिलाफ अभियान के आदेश व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर मंदिरहसौद थाना प्रभारी रोहित मालेकर के अगुवाई में सक्रिय थाना अमला ने सक्रिय मुखबिरों की सूचना पर इन्हें धर दबोचने में सफलता हासिल की है । अवैध शराब बिक्री के खिलाफ एकजुट संडी के ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर ए. एस. आई. चंद्रहास वर्मा ने आरक्षकद्वय दिनेश झा व निहाली साहू के साथ जा अपने घर के सामने बोरी में शराब रख बिक्री करते आरोपी 40 वर्षीय सीताराम सारंग को 33 पौव्वा शराब के साथ धर दबोचा । साथ ही इससे शराब बिक्री की रकम भी जप्त की ।दूसरे मामले में मंदिर हसौद देशी शराब भट्ठी के आगे निषाद किराना दूकान के सामने एक्टिवा में शराब रख एक युवा के खड़े होने की सूचना पर उपनिरीक्षक गोकुल साहू के साथ पहुंचे आरक्षक दिनेश झा व मोहित रावते की टीम ने एक्टिवा में 60 पौव्वा शराब रखे 22 वर्षीय आरोपी रायपुर टिकरापारा निवासी दीपक कुमार चौहान को पकड़ा । ग्राम पलौद में पानी टंकी के पास अवैध शराब बिक्री की सूचना पर ए एस आई शंकर वर्मा के साथ गये प्रधान आरक्षक अशोक वर्मा व आरक्षक तुलसी नेताम की टीम ने आरोपी बबलू उर्फ प्रेमनारायण भारती को 32 पौव्वा शराब के साथ धर दबोचने में सफलता हासिल की । चौथे मामले में एक एस आई छक्कन लाल साहू के साथ गये आरक्षक दिनेश झा , राकेश साहू व राकेश हिरवानी की टीम ने सी आर पी एफ कैंप के आगे तुलसी - बाराडेरा मोड़ पर सेरीखेडी निवासी आरोपी 20 वर्षीय रूपेश गायकवाड़ को एक्टिवा सी जी 04 - एन सी 2214 में प्लास्टिक बोरी में 45 पौव्वा शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों एक्टिवा को भी जप्त कर लिया है ।
-
ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए एवम प्रकृति को बचाए रखने के लिए सोसाइटी का सराहनीय कदम –बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर । गांधी उद्यान में लगी पुष्प- फल-सब्जी प्रदर्शनी का सोमवार को समापन शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया। सभी स्टॉल्स में जाकर सभी स्टॉल्स की जानकारी ली एवम आयोजन के लिए सभी आयोजनकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए सभी को बधाई दी साथ ही ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए इस तरह के आयोजन का होना अति आवश्यक बताया।उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सम्मान राशि के साथ प्रमाण पत्र में दिए । उन्होंने बताया की लगातार 14 वर्षों से इस आयोजन शामिल होते आ रहे है और आगे भी इस आयोजन में शामिल होने की बात कही।
इस दौरान जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के प्रेसिडेंट श्री प्रदीप टंडन ने एवम प्रकृति की ओर सोसाइटी के अध्यक्ष मोहन वारल्यानी के साथ कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रदर्शिनी केआखरी दिन होने से देर रात तक लोग इस प्रदर्शनी का आनंद उठाते दिखे। -
नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में आयोजित विशेष कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों का आह्वान - राष्ट्रीय ध्वज रोज प्रदर्शित कर राष्ट्र निर्माण में योगदान करने की प्रेरणा लें
बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने तिरंगा हाथ में लेकर हर दिन देशप्रेम प्रदर्शित करने की शपथ ली
रायपुर। जाने-माने उद्योगपति श्री नवीन जिन्दल के नेतृत्व में देशभर में राष्ट्रभक्ति की अलख जगा रहे फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने शनिवार देर शाम नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर “हर दिन तिरंगा” शपथ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान में कोई भी भाग ले सकता है। इसके लिए फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर शपथ लेनी होगी, जिसके लिए खास प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने 13 जनवरी 2024 को “हर दिन तिरंगा” शपथ अभियान शुरू किया है। फाउंडेशन के सेक्रेटरी जनरल, मेजर जनरल (अवकाशप्राप्त) अशीम कोहली ने बताया कि दोपहर बाद करीब 1 बजे यह कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कारगिल समेत अनेक युद्धों के अपने अनुभव लोगों के साथ साझा किये और देशवासियों का आह्वान किया कि वे रोज राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र निर्माण में योगदान करने की प्रेरणा लें। लगभग 7 घंटे चले इस कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज थाम कर प्रत्येक दिन तिरंगे के माध्यम से देशप्रेम प्रदर्शित करने की शपथ ली। इस अवसर पर तिरंगा से संबेधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें विजयी 80 लोगों को फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान तिरंगे के रंग में रंगे दर्जनों युवकों ने गीत, संगीत, रैपिंग, कविता आदि के माध्यम से देश के प्रति अपने प्रेम को अभिव्यक्त किया। जाने-माने कवि श्री रमेश शर्मा, दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त श्री रॉबिन हिबू ने भी इस अवसर पर लोगों से रोज तिरंगा फहराने और तिरंगे के माध्यम से देशप्रेम का प्रदर्शन करने का अनुरोध किया। -
349 पदों पर होगी भर्ती
रायपुर / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 जनवरी को कमर्शियल काम्प्लेक्स राखी, सेक्टर 25, अटल नगर, नवा रायपुर में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब फेयर के माध्यम से अलर्ट एसजीएस प्राईवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर, मार्केटिंग ऑफिसर, असिस्टेंट सुपरवाईजर, कारपेन्टर एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के 349 पदों पर न्यूनतम 8वीं से स्नातक, स्नात्तकोत्तर एवं कम्प्यूटर उत्तीर्ण योग्य उम्मीदवारों की भर्ती 10 हजार से 20 हजार रूपयें प्रतिमाह तक की दर पर की जाएगी। इस जॉब फेयर में भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक आवेदक अपने साथ शैक्षणिक, तकनीकी एवं अनुभव के प्रमाण-पत्रों के साथ जॉब फेयर हेतु निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं। -
ड्यूटी पर अनुपस्थित, वेतन काटने के दिए निर्देश
रायपुर / कलेक्टर डॉ गौरव सिंह द्वारा 9 जनवरी को आयुर्वेद औषधालय ग्राम खोरपा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उस दौरान जिला आयुर्वेद अधिकारी कार्यालय रायपुर अंतर्गत संचालित शासकीय आयुर्वेद औषधालय खोरपा का कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं फार्मासिस्ट अपने ड्यूटी पर अनुपस्थित पाये गये। जिस पर कलेक्टर द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला आयुर्वेद अधिकारी रायपुर को अनुपस्थित पाये गए अधिकारी और कर्मचारी का एक दिवस का वेतन काटने एवं नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। -
रायपुर /कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर 16 जनवरी को देर शाम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप द्वारा तिल्दा विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र, जनपद पंचायत, अनुसूचित जनजाति प्री-मेट्रिक छात्रावास तिल्दा और धान खरीदी केन्द्र छटौद का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग और सीजीएमएससी के अधिकारियों को सामुदायिक स्वास्थय केंद्र मे चल रहे मरम्मत के कार्य को जल्द से जल्द समय सीमा मे पूर्ण किया जाए। श्री विश्वदीप ने खंड चिकित्सा अधिकारी को भी मरीजों के सुविधाओं के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही डॉक्टर की उपलब्धता, संस्थागत प्रसव, हमर लैब, आकस्मिक परिस्थिति और ऑपरेशन थियेटर के संबंध मे भी खंड चिकित्सा अधिकारी से जानकारी ली। ऑपरेशन थियेटर मे चल रहे मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने निर्देश दिए। अस्पताल मे आए मरीजों को मिलने वाले भोजन, सुविधाओं और गुणवत्ता की जानकारी भी ली।
-
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि
रायपुर /भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर भर्ती के लिए संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कल 18 जनवरी को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से राजधानी के शहीद स्मारक भवन में किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे।
इस कार्यशाला में भारतीय वायु सेना, भोपाल से विंग कमान्डर श्री पारस अग्रवाल एवं भारतीय थल सेना, रायपुर से मेजर श्री पी. के. माथुर अग्निवीर भर्ती के संबंध में जानकारी प्रदान करेंगे। कार्यशाला में प्रतिभागी के रूप में प्रदेश के सभी जिलों के जिला रोजगार अधिकारी, रायपुर संभाग के जिला शिक्षा अधिकारी, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्य/अधीक्षक, महाविद्यालयों के प्राचार्य, हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्य, पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों के प्राचार्य सहित शिक्षण संस्थाओं के छात्र उपस्थित रहेंगे।
उपसंचालक रोजगार श्री ए. ओ. लॉरी ने बताया है कि कार्यशाला में भारतीय वायु सेना के अग्निवीर भर्ती के लिए 17 जनवरी से 6 फरवरी तक एवं भारतीय थल सेना के अग्निवीर भर्ती के लिए 8 फरवरी से 21 मार्च तक होने वाले ऑनलाईन पंजीयन, भर्ती के लिए आवश्यक मापदण्ड एवं तैयारियों आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी जिससे छत्तीसगढ़ के अधिकाधिक युवा लाभान्वित होकर चयनित हो सकेंगे।- file photo
-
आरंग के शिविर में कुल 65 आयुष्मान कार्ड बनाये गए और 11 लोगों को केसीसी ऋण वितरित किया गया
रायपुर /रायपुर ज़िले के आरंग विकासखण्ड में आज लगे शिविर में 2500 से ज्यादा प्रतिभागियों ने उपस्थित होकर केंद्र शासन की योजनाओं की जानकारी ली। आरंग के ग्राम चोरभट्टी, सकारी, तुलसी और रसौटा में आयोजित शिविर में कुल 65 आयुष्मान कार्ड बनाये गए और 11 लोगों को केसीसी ऋण वितरित किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि शिविर के माध्यम से तुलसी ग्राम पंचायत में 6 हितग्राहियों का बैंक केवाईसी अपडेट किया गया। साथ ही तुलसी एवं रसौटा ग्राम पंचायत में 19 पशु कृषकों को सामग्री वितरित की गई। इसके अलावा 25 हितग्राहियों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पंजीकृत किया गया। साथ ही 10 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कृत भी किया गया।
जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा लगातार जारी है। आरंग के साथ ही ज़िले में आज अभनपुर के पारागांव, कोलियारी, सुन्दरकेरा एवं तिल्दा के खमरिया, केवतरा, घिवरा और बुडेरा ग्राम पंचायतों में भी शिविर लगाकर सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सामग्री वितरित कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गयी।
जिले में अब तक 350 से ज्यादा ग्राम पंचायतों में संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत राष्ट्र के सशक्तिकरण के उद्देश्य से केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में शिविर आयोजित कर नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है जिससे की प्रमुख सरकारी योजनाओं को शत-प्रतिशत हितग्राहियों तक पंहुचाया जा सके। वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य के साथ जिले के सुदूर कोनों में आयोजित किये जा रहे शिविरों के माध्यम से न सिर्फ शासकीय विभागों द्वारा स्टाल्स लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाता है वरन उपस्थित जनसमूह द्वारा शपथ भी ली जाती है की वो विकसित भारत बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनायेंगे। -
- छत्तीसगढ़ पतोरा में सोकपीट से उर्वरक उत्पादन परियोजना
- देश में अपनी तरह का पहला प्रयोग छत्तीसगढ़ के पतोरा गाँव की एक पहल
दुर्ग / गोवा राज्य से पत्रकारों की टीम में ग्राम पंचायत पतोरा एवं ग्राम पंचायत मंचादुर का निरीक्षण कर ग्राम पंचायत को कार्याे का प्रशंसा किया । भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा योजना के तहत छत्तीसगढ़ में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। गोवा राज्य के पत्रकार की यशवन्त बी पाटिल दैनिक गामान्तक, नीरज बांदेकर गोवा न्यूज़ हब, रोहित वाडकर के दल द्वारा निरीक्षण किया गया है।
दल के दौरान में महत्वपूर्ण निर्माण कार्य -
इनमें पतोरा गांव में चल रही जल निकासी परियोजना पूरे देश का ध्यान खींच रही है। यह सोकपीट में मिट्टी से जैविक उर्वरक और स्वच्छ पानी का उत्पादन करने की एक अत्याधुनिक परियोजना है और देश में अपनी तरह की पहली परियोजना है। इस नवाचार को पतोरा गांव की पंचायत ने अपनाया है, जबकि गांव के घर के सोकपीट में मिट्टी का क्या किया जाए, इसकी गंभीर समस्या है। श्रीमती अंजीता साहू, सरपंच, पतोरा ने बताया कि गंभीर प्रश्न यह था कि गाँव के शौचालयों का मल कहाँ ले जाया जाए। लेकिन इस प्रोजेक्ट ने उस समस्या का समाधान कर दिया है. इस परियोजना से न केवल खाद का उत्पादन हुआ है, बल्कि पानी का भी उत्पादन हुआ है और गांव दुर्गंध मुक्त हो गया है। आपकी पहल का अनुकरण अन्यत्र भी किया जाना चाहिए। एफएसटीपी प्लांट पतोरा गतिविधियों को क्रियान्वित करके देश के सामने एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। पतोरा गांव में इस गतिविधि का पतोरा केंद्र सरकार का लक्ष्य इस परियोजना को देश के पूरे ग्रामीण इलाकों में लागू करना है। इस परियोजना से उत्पन्न पानी का उपयोग गाँव में फूलों और फलों के बगीचों में छिड़काव के लिए किया जाता है। खास बात यह है कि शौचालयों में मल को अन्यत्र डालने से रोक दिए जाने से दुर्गंध खत्म हो गई है। इसलिए स्वच्छ भारत मिशन को मजबूत किया गया है।
मनोज बनिक, एड वाटर एड कार्यकर्ता रखा गया है यह अनूठी पहल केंद्र सरकार के सहयोग से गैर सरकारी संगठन वाटर एड द्वारा क्रियान्वित की जा रही है। इस योजना को सफल बनाने में पंचायत का बड़ा योगदान है. इस परियोजना के तहत गांव के शौचालयों से निकलने वाले कीचड़ को इकट्ठा किया जाएगा और इसे कहीं और निस्तारित करने के बजाय इसे उचित तरीके से बहाया जाएगा और इससे जैविक खाद और पानी का उत्पादन किया जाएगा।
ग्राम पंचायत में किये गये कार्य भ्रमण के दौरान
मनरेगा एवं स्वच्छ भारत के अभिसरण में निर्मित स्व-सहायता समूह हेतु सेग्रीगेशन वर्कशेड का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। सेग्रीगेशन वर्कशेड फ्रेंसिंग एवं वृक्षारोपण, वर्कशेड में शौचालय निर्माण, सेग्रीगेशन वर्कशेड के पास 01 वर्मी एवं 01 नाडेप टेंक का निर्माण, घर-घर कचरा एकत्रीकरण का कार्य किया गया है, सार्वजनिक शौचालय का निर्माण प्रगतिरत है, ग्राम पंचायत में 32 नाडेप टैंक, 10 वर्मी कम्पोस्ट टैंग एवं 60 सोख्ता गड्ढे का निर्माण किया गया है। ग्रामसभा में सिंगल युज प्लास्टिक प्रतिबंधित करने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया है, प्लास्टिक प्रतिबंध हेतु प्रचार एवं प्रसार बोर्ड लगया गया है। वेस्ट बोतल को रिसाकिल कर पौधे को लगाने हेतु किया गया स्वच्छता की टीम ने सरहना किया गया पंचायत नें बर्तन बैक रखा हैं गांव में परिवारिक कार्यक्रम बर्तन निशुल्क दिये जाने शाला में गोबर गैस संयंत्र स्थापित है “जब भी हमारे गांव में पारिवारिक समारोह होते हैं, हम बर्तन बैंक से बर्तन निःशुल्क प्रदान करते हैं। हमारे पास 1,000 गिलास और इतनी ही संख्या में प्लेटें हैं जिन्हें हम मुफ़्त प्रदान करते हैं, ”पंचायत निकाय के सदस्य गोपेश साहू ने कहा, जो इस आंदोलन का नेतृत्व करते हैं। पांचवें वित्त आयोग से 35,000 रुपये के शुरुआती निवेश के साथ वर्ष 2021 में एक पहल के रूप में शुरू हुआ बर्तन बैंक छत्तीसगढ़ के कम से कम 70-80 गांवों द्वारा अपनाया गया एक मॉडल है।
श्री गोपेश बताते हैं कि कैसे पंचायत इस बैंक के लिए लोगों से दान लेती है और इसमें बर्तन जोड़ती रहती है। “मूल विचार सरल है। आमतौर पर लोग अपने कामकाज के लिए प्लास्टिक के कप और प्लेट रखते हैं, जिससे सूखा कचरा बनता है और पर्यावरण पर भी असर पड़ता है। हम उन्हें बर्तन मुफ़्त उपलब्ध कराते हैं, उन्होंने कहा। एवं निजी संस्था द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर 01 यूनिट गोबर गैस संयंत्र एवं 01 यूनिट वाटर ट्रिटमेंट प्लांट की गैसे का उपयोग आंगनबाडी भोजन, महिला स्व-सहायता समूह को उपयोग कर रही है।
ब्लाक दुर्ग के मचांदुर में स्व-सहायता समूह के हाथों के बनाये हुए सामग्री की साबून, फिनाई, मशरूम उत्पादन, दीदीयों ने बनाई महिला श्रृंगार की उत्पादन की प्रशंसा किया गया है समूह की दीदीयों ने बकरी पालन, गाय पालन, एवं कुक्कट पालन का कार्य कर अपनी आजीविका चला रही है। पुरूषों के बराबर आय कर रही है। आरती स्व-सहायता मुर्गी पालन, श्रद्धा स्व-सहायता समूह, परमेश्वरी बाड़ी मां शीतला दर्री दीदीयों निर्माण कार्य कर रही है। भ्रमण के दौरान राज्य स्तर राजेश वर्मा, सहायक परियोजना अधिकारी स्वप्न धु्रव, सहायक परियोजना अधिकारी अरविद ढीढी, ़ऋचा शर्मा डी.ई ओ, प्रवीन वर्मा, गिरीश माथूरे गौरव मिश्रा कार्यक्रम अधिकारी, डालिमलता कार्यक्रम अधिकारी, उपस्थित रहें। -
दुर्ग/ दुर्ग जिले में कुल 4,74,440 राशनकार्ड प्रचलित है, जिसमें 16,94,856 सदस्य सम्मिलित है। राशनकार्ड के सभी सदस्यों के ई-केवाईसी के संबंध में शासन से निर्देश जारी हुए है, किन्तु अब तक 5,67,136 सदस्यों द्वारा अपने आधार कार्ड में नाम, पता या अन्य जानकारियों का संशोधन कराये जाने के कारण उनका पूर्व मंे दिये गये आधार की जानकारी से मिलान नही हो पा रहा है। इसी प्रकार सभी राशनकार्डों के कम से कम एक सदस्य का मोबाईल नम्बर भी विभागीय डाटाबेस में दर्ज किया जाना है, किन्तु अब तक 1,48,831 राशनकार्डों में पूर्व में दिये गये मोबाईल नम्बर में परिवर्तन या अन्य कारणों से सही मोबाईल नम्बर दर्ज नही है। खाद्य नियंत्रक से प्राप्त जनकारी अनुसार निकट भविष्य में राशनकार्डों का नवीनीकरण संभावित है, जिसकेे लिए राशनकार्ड के सभी सदस्यांे की सही जानकारी की आवश्यकता होगी। अतः अपील की जाती है कि ऐसे सभी राशनकार्डधारी जिन्होंने अब तक अपने सभी सदस्यों का आधार एवं परिवार का मोबाईल नम्बर उचित मूल्य दुकान के माध्यम से डाटा बेस में दर्ज नही कराया है या अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड में संशोधन कराया है तो अपने राशनकार्ड से संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान में ई-केेवाईसी हेतु अपना/परिवार के सदस्यों का आधार की कापी तथा मुखिया/परिवार के कम से कम एक सदस्य का मोबाईल नम्बर भी जमा करें, जिससे राशनकार्डधारी की सही-सही पूर्ण जानकारी विभाग के डाटाबेस में दर्ज की जा सकें।

.jpg)











.jpg)












.jpg)
.jpg)