- Home
- विदेश
- लॉस एंजिलिस। मशहूर फिल्म ‘पुटनी स्वॉप' के निर्देशक रॉबर्ट डॉनी सीनियर का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। अभिनेता रॉबर्ट डॉनी जुनियर ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपने पिता के निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क सिटी स्थित घर पर नींद में ही उनका निधन हो गया। उन्हें पिछले पांच साल से पार्किंसन रोग था। उन्होंने लिखा, ‘‘ वह एक सच्चे मनमौजी फिल्म निर्माता थे और जीवन भर उल्लेखनीय रूप से आशावादी रहे।''रॉबर्ट डॉनी सीनियर का जन्म 24 जून 1936 को न्यूयॉर्क में हुआ था। 1961 में उन्होंने लघु फिल्म ‘बॉल्स बल्फ' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। वह इस फिल्म के लेखक और निर्देशक दोनों थे, लेकिन उन्हें पहचान 1969 में आई फिल्म ‘पुटनी स्वॉप' से मिली।
- कोलंबो। चार राजपक्षे बंधुओं में सबसे छोटे सदस्य बासिल राजपक्षे ने बृहस्पतिवार को श्रीलंका के वित्तमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही इस द्विपीय देश की सत्ता पर इस परिवार की पकड़ और मजबूत हो गई है। गोटबाया राजपक्षे राष्ट्रपति, महिंदा राजपक्षे प्रधानमंत्री, कृषि मंत्री चामाल राजपक्षे के बाद बासिल राजपक्षे (70),चौथे भाई हैं, जो मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। उन्हें राष्ट्रपति गोटाबाया ने पद की शपथ् दिलाई। बासिल के मंत्रिपरिषद में शामिल होने से सरकार में राजपक्षे परिवार के लोगों की संख्या सात हो गई है। अभी तक वित्त मंत्रालय का प्रभार प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के पास था, अब उन्हें आर्थिक नीति तथा योजना क्रियान्वयन की नयी जिम्मेदारी दी गई है। महिंदा के बड़े बेटे नमल मंत्रिमंडल में खेल मंत्री हैं जबकि चामाल के बेटे शीशेंद्र राज्यमंत्री हैं। बासिल राजपक्षे को 2010 से 2015 तक महिंदा राजपक्षे प्रशासन का बौद्विक आधार स्तंभ माना जाता था। बासिल के पास अमेरिका और श्रीलंका की दोहरी नागरिकता है और उन्होंने आर्थिक प्रबंधन से ले कर पर्यावरण तक सभी अहम कार्य बलों के प्रमुख की भूमिका भी निभाई है। बासिल ने पिछले वर्ष हुए संसदीय चुनाव में चुनाव नहीं लड़ा था और वह निर्वाचित सांसदों की राष्ट्रीय सूची के जरिए संसद पहुंचे हैं। सत्तारूढ़ एसएलपीपी राष्ट्रीय सूची के एक सांसद ने इस सप्ताह पद से इस्तीफा दे दिया ,जिसके बाद बासिल का संसद में प्रवेश का रास्ता साफ हो गया। पार्टी ने ट्वीट किया,‘‘ श्रीलंका की अर्थव्यवस्था के मुश्किल दौर में वित्तमंत्रालय का नेतृत्व करने और इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभालने के लिए माननीय बासिल राजपक्षे को बधाई। हम आपकी इस यात्रा में साथ खड़े हैं और समृद्ध श्रीलंका के विचार में आपका साथ देने को प्रतिबद्ध हैं।'' श्रीलंकाई संविधान के मुताबिक केवल सांसद मंत्री बन सकता है।
- पोर्त-उ-प्रिंस। हैती में राष्ट्रपति जोवेमल मोयसे की हत्या के बाद आपात स्थिति की घोषणा की गई है। राष्ट्रपति और उनकी पत्नी पर राजधानी पोर्त-उ-प्रिंस में उनके निवास पर एक हमले में गोली मार दी गई। राष्ट्रपति की तत्काल ही मौत हो गई और उनकी पत्नी घायल हो गई हैं।अंतरिम प्रधानमंत्री क्लाउडे जोसेफ ने शांति बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि अज्ञात बंदूकधारियों ने राष्ट्रपति के घर में घुसकर गोली मार दी। उन्होंने कहा कि हैती में पुलिस और सेना सुरक्षा के नियंत्रण में है। श्री जोसेफ ने बताया कि हमलावर विदेशी थे और अंग्रेजी तथा स्पेनिश भाषा बोल रहे थे। उन्होंने हत्या की अंतर्राष्ट्रीय जांच का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे और वे राष्ट्रपति मोइजे के सहयोगियों तथा समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर काम करेंगे।संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरस ने इस हत्या की कड़ी निंदा की है और साजिश रचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का जोर दिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आज हैती के बारे में आपात बैठक होगी।
- न्यूयॉर्क। बिल गेट्स और मेलिंडा फ्रेंच गेट्स तलाक के बाद भी अपने फाउंडेशन के सह-प्रमुख के रूप में काम करते रहेंगे। दुनिया के इस चर्चित दंपति ने तलाक लेने का निर्णय किया है। हालांकि, यदि दो साल बाद गेट्स और फ्रेंच गेट्स को लगता है कि वे अपनी भूमिका को जारी नहीं रख सकते हैं, तो फ्रेंच सह-चेयरमैन और ट्रस्टी के पद से इस्तीफा दे देंगी। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने बुधवार को यह घोषणा की। यदि फ्रेंच इस्तीफा दे देती हैं, तो गेट्स, फाउंडेशन में उनका हिस्सा खरीदेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा निजी परमार्थ संगठन है। फ्रेंच को अपने परमार्थ कार्यों के लिए गेट्स से संसाधन मिलेंगे।
- वाशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश की दिग्गज कंपनियों फेसबुक, ट्विटर और गूगल समेत उनके मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के खिलाफ मुकदमा दायर करेंगे। ट्रंप ने कहा कि वह इस सामूहिक कार्रवाई में मुकदमा दायर करने वाले प्रमुख व्यक्ति होंगे। उनका दावा है कि इन कंपनियों द्वारा उन्हें गलत तरीके से प्रतिबंधित किया गया है। ट्रंप ने न्यू जर्सी गोल्फ कोर्स के बेडमिन्स्टर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम इस तरह के प्रतिबंध को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। काली सूची में डालना, हटाना और रद्द करना जैसी प्रक्रिया को रोकना चाहिए।'' पूर्व राष्ट्रपति की तरफ से यह मुक़दमे अमेरिका के जिला न्यायालय में दायर किये गए हैं। उल्लेखनीय है कि छह जनवरी को अमेरिकी संसद कैपिटल बिल्डिंग में ट्रंप समर्थकों द्वारा हिंसा के बाद उन्हें गूगल समेत सोशल मीडिया कंपनियों ने प्रतिबंधित कर दिया था।
- बीजिंग।चीन के नये अंतरिक्ष कक्षा केंद्र के बाहर दो अंतरिक्षयात्रियों ने पहला स्पेसवॉक किया। उन्होंने 50 फुट लंबे रोबोटिक हिस्से का इस्तेमाल कर केंद्र के बाहर कैमरे एवं अन्य उपकरण स्थापित किए। लियू बोमिंग और तांग होंगबो को सरकारी टीवी चैनल ने एयरलॉक (एक छोटा कक्ष जिसके सभी ओर के दरवाज़े कसकर बंद होते हैं जिससे गुज़रकर भिन्न वायुदाब के अन्य क्षेत्र में पहुँचा जाता है) से बाहर आते हुए दिखाया। चालक दल के तीसरे सदस्य, कमांडर निये हाइशेंग अंतरिक्षयान के भीतर ही रहे। स्पेसवॉक अंतरिक्षयान से बाहर निकलकर अंतरिक्ष में की जाने वाली शारीरिक गतिविधि को कहा जाता है।चीनी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि लियू और तांग ने केंद्र के बाहर लगभग सात घंटे का समय बिताया।ये अंतरिक्षयात्री तीन महीने के मिशन के लिए चीन के तीसरे कक्षीय केंद्र पर 17 जून को पहुंचे थे। यह उस महत्त्वकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम का हिस्सा है जिसके तहत मई में मंगल ग्रह पर रोबोट रोवर भेजा गया था। उनका यह मिशन ऐसे वक्त में हो रहा है जब सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रही है। केंद्र का पहला मॉड्यूल, तिआन्हे या हैवनली हार्मनी का प्रक्षेपण 29 अप्रैल को किया गया था। इसके बाद एक स्वचालित अंतरिक्षयान भोजन और ईंधन लेकर पहुंचा था। लियू, निये और तांग शेनजोओ कैप्सूल (यान) में सवार होकर 17 जून को पहुंचे थे। रविवार को, लियू ने रिमोट से नियंत्रित हिस्से के छोर पर अपने पैर टिका दिए थे जिससे वह जगह से हिले नहीं और उन्होंने उपकरण स्थापित करने के लिए इलेक्ट्रिक ड्रिल और अन्य साधनों का इस दौरान इस्तेमाल किया। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी अगले साल के अंत तक 11 प्रक्षेपणों की योजना बना रही है ताकि 70 टन के केंद्र तक दो और मॉडयूल भेजे जा सकें। लियू, निये और तांग तीनों ही सेना के पायलट हैं।
- ओकलैंड (अमेरिका)। अमेरिका में पशुओं की प्रजातियों को कोरोना वायरस से सुरक्षा प्रदान करने के राष्ट्रीय अभियान के तहत सैन फ्रांसिस्को बे एरिया के चिडिय़ाघर में बाघ, भालू और गंधबिलाव (नेवले की जाति का एक जीव) को प्रायोगिक तौर पर कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए।'सैन फ्रांसिस्को क्रोनिकल' की शनिवार की खबर के अनुसार ओकलैंड चिडिय़ाघर में बाघ जिंजर और मॉली पहले दो पशु हैं जिन्हें इस सप्ताह कोविड-19 का टीका लगाया गया। टीके की ये खुराक न्यूजर्सी में पशु दवा कंपनी जोएटिस ने विकसित और दान की है। चिडिय़ाघर में पशु सेवा की उपाध्यक्ष एलेक्स हरमन ने बताया कि किसी भी पशु को कोविड-19 नहीं हुआ था, लेकिन वे एहतियात बरतना चाहते थे। बाघ, काले और भूरे भालू, पहाड़ी शेर और गंध बिलाव को पहले जीव हैं जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गयी है। इसके बाद स्तनपायी जानवरों और सुअरों को टीका दिया जाएगा। एक प्रेस विज्ञप्ति में हरमन ने कहा कि चिडिय़ाघर में शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए अवरोधकों का इस्तेमाल किया जा रहा है और कर्मी संवेदनशील प्रजातियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षात्मक परिधान पहनते हैं। उन्होंने कहा, ''हमें खुशी और राहत है कि पशुओं को टीका लग जाने से अब हम उनकी बेहतर सुरक्षा कर पाएंगे।''
- मनीला। फिलीपीन के एक दक्षिणी प्रांत में सैन्य बलों को ले जा रहे वायुसेना के एक सी-130 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और विमान के जल रहे मलबे से कम से कम 40 लोगों को बचा लिया गया।फिलीपीन के रक्षा मंत्री डेल्फिन लोरेंजाना ने बताया कि बचाव कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि विमान में तीन चालकों और चालक दल के पांच सदस्यों समेत 92 लोग सवार थे। विमान में सवार शेष लोग सैन्य कर्मी थे। लॉकहीड सी-130 हरक्यूलिस फिलीपीन को सैन्य सहायता के रूप में इस साल सौंपे गए अमेरिकी वायु सेना के दो पूर्व विमानों में से एक था। चीफ ऑफ स्टाफ जनरल सिरिलिटो सोबेजाना ने बताया कि विमान रविवार दोपहर को सुलु प्रांत में पर्वतीय कस्बे पाटीकुल के बांगकल गांव में उतरने से कुछ ही देर पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सोबेजाना ने बताया कि विमान दक्षिणी कागायन डी ओरो शहर से सैन्य बलों को ले जा रहा था। सरकारी बल सुलु के मुस्लिम बहुल प्रांत में अबु सय्याफ आतंकवादियों के खिलाफ दशकों से लड़ रहे हैं। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि विमान में सवार कम से कम 40 लोगों को अस्पताल ले जाया गया और सैन्य बल शेष लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। मध्य फिलीपीन में बारिश हो रही है, लेकिन यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सुलु क्षेत्र का मौसम भी प्रभावित हुआ है या नहीं। सुलु के मुख्य शहर जोलो में हवाईअड्डा पर्वतीय क्षेत्र से कुछ किलोमीटर दूर स्थित है। इस क्षेत्र में सैन्य बल अबु सय्याफ के खिलाफ लड़ रहे हैं। कुछ आतंकवादियों ने इस्लामिक स्टेट संगठन से स्वयं को जोड़ लिया है। अमेरिका और फिलीपीन ने बमबारी, फिरौती के लिए अपहरण करने और सिर कलम करने के मामलों के कारण अबु सय्याफ को काली सूची में डाल दिया है। हालांकि अबु सय्याफ समूह सरकारी कार्रवाई के कारण पिछले कुछ साल में कमजोर हुआ है, लेकिन यह अब भी खतरा बना हुआ है।
- तोक्यो। जापान की राजधानी तोक्यो के पश्चिमी अतामी शहर में शनिवार को भारी बारिश के बाद मिट्टी धंसने और मकानों के जमींदोज होने से कम से कम 19 लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।शिजुओका प्रांत के प्रवक्ता ताकामिची सुगियामा ने बताया कि अतामी में दर्जनों मकानों के जमींदोज होने की आशंका है। सरकारी प्रसारणकर्ता एनएचके ने लापता लोगों की संख्या 20 बतायी है, लेकिन सुगियामा ने कम से कम 19 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह संख्या बढ़ सकती है। जापान के कुछ हिस्सों में इस हफ्ते की शुरुआत से मूसलाधार बारिश हो रही है। सुगियामा ने बताया कि इलाके में सुबह से ही भारी बारिश हो रही थी। दमकल और पुलिसकर्मियों के साथ ही आत्मरक्षा बल बचाव अभियान में शामिल होंगे। एक बड़े इलाकों को खाली कराने की चेतावनी दी गयी है। फुटेज में पर्वत की ओर मिट्टी घंसते और मकानों पर गिरते तथा अपने रास्ते में आयी कारों को बहाकर ले जाते हुए दिख रही है। एनएचके की टीवी फुटेज में पुल के एक हिस्से को ढहते हुए देखा जा सकता है। अतामी राजधानी तोक्यो से करीब 100 किलोमीटर दूर दक्षिणपश्चिम में स्थित शिजुओका प्रांत में समुद्र के किनारे का एक रिजॉर्ट इलाका है।
- मॉस्को। रूस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को उन लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक देने की शुरुआत की संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं या जिनके टीकाकरण को छह माह पूरे हो चुके हैं। देश में संक्रमण और मौत के नए मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि उन्होंने बूस्टर खुराक ली है और शहर के निवासियों से भी ऐसा करने का आग्रह किया। सोबयानिन ने अपने ब्लॉग में कहा, ''महामारी के कारण पैदा हुए हालात के मद्देनजर डॉक्टरों ने टीकाकरण के छह महीने बाद टीके की बूस्टर की खुराक लेने की सलाह दी है। मैं आपसे विनती करता हूं कि वायरस से अतिरिक्त सुरक्षा पाने का यह मौका हाथ से न जाने दें। वायरस के बेहद खतरनाक डेल्टा स्वरूप के प्रसारके बीच यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। '' बूस्टर की खुराक लेने से टीके का प्रभाव बढ़ने का दावा किया जाता है। मॉस्को के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को स्वदेशी निर्मित स्पूतनिक वी और स्पूतनिक लाइट की बूस्टर खुराक देनी शुरू कीं। रूस के अन्य क्षेत्रों में भी बूस्टर खुराक देना प्रारंभ किया गया है।
- वाशिंगटन। अमेरिका में किए गए एक अध्ययन के अनुसार जो लोग टीकाकरण के बाद भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाते हैं, उनमें बीमारी की गंभीरता के कम होने की संभावना होती है। इसके अलावा ऐसे मरीजों में संक्रमण का समय कम होता है और बिना टीकाकरण वाले लोगों की अपेक्षा उनमें लक्षण भी हल्के होते हैं। शोधकर्ताओं ने कहा कि कोविड टीके संक्रमण को रोकने में काफी प्रभावी साबित हो रहे हैं लेकिन कोई भी टीका 100 प्रतिशत प्रभावी नहीं है और टीकाकरण के बाद भी संक्रमण हो सकता है। अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना हेल्थ साइंसेज के प्रोफेसर जेफ बर्गिस ने कहा, "यदि आपने टीका लगवाया लिया है तो लगभग 90 प्रतिशत समय आपको कोविड-19 नहीं होने वाला है। अगर आपको यह बीमारी हो भी जाती है तो आप में वायरस कम होगा और आपकी बीमारी बहुत हल्की होने की संभावना है।" यह अध्ययन न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में 30 जून को प्रकाशित हुआ है। इस अध्ययन में अमेरिका में 3,975 लोगों को शामिल किया गया जिनमें स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता शामिल थे। अध्ययन के तहत 14 दिसंबर 2020 से 10 अप्रैल 2021 के बीच प्रतिभागियों ने गुणात्मक और मात्रात्मक आरटी-पीसीआर विश्लेषण के लिए लिए नमूने दिए और साप्ताहिक सार्स-सीओवी-2 परीक्षण पूरा किया। जिन्हें पूरी तरह से टीका लगाया गया था, उनमें से पांच प्रतिभागियों में सार्स-सीओवी-2 संक्रमण की पहचान हुयी। 11 ऐसे लोगों में भी संक्रमण मिले जिन्हें आंशिक रूप से टीका लगाया गया था। इसके अलावा 156 संक्रमित ऐसे थे जिन्हें टीका नहीं लगाया गया था।
- मास्को। रूस में कोरोना वायरस से लगातार दूसरे दिन बुधवार को 669 मरीजों की मौत दर्ज हुई जो कि महामारी से प्रतिदिन होने वाली मौत की सर्वाधिक संख्या है। मंगलवार को कोविड-19 से 652 मरीजों की मौत हुई थी। रूस का सरकारी कोरोना वायरस कार्यबल पिछले बृहस्पतिवार से प्रतिदिन संक्रमण के 20 हजार से ज्यादा मामले और लगभग 600 मौत दर्ज कर रहा है। बुधवार को संक्रमण के 21,042 मामले दर्ज किये गए। रूस के अधिकारी इसके लिए जनता की लापरवाही को जिम्मेदार मान रहे हैं। हालांकि, रूस उन देशों में शामिल है जिन्होंने सबसे पहले कोविड-19 रोधी टीका तैयार किया था, लेकिन अभी तक देश की जनसंख्या के मात्र 15 प्रतिशत लोगों को ही टीके की कम से कम एक खुराक मिली है।-
- रोम। सिसिली स्थित लैम्पेडुसा द्वीप के पास बुधवार को एक प्रवासी नौका पलट गई। समुद्र से अभी तक सात शवों को निकाला गया है। इटली के तट रक्षक ने एक बयान में बताया कि आठ मीटर लंबी नौका में संभवत: 60 लोग सवार थे। 46 लोगों को बचा लिया गया है और बाकियों की तलाश जारी है। नौका के संकट में होने की खबर मिलने के बाद दो तटरक्षक नौकाओं को लैम्पेडुसा भेजा गया था। बचाव कर्मी कुछ दूरी पर ही थे कि नौका पलट गई।
- बोस्टन। एमआईटी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने एक नये फेस मास्क का डिजाइन तैयार किया है जिसे पहनने के डेढ़ घंटे के अंदर पता चल सकता है कि उसे पहनने वाले को सार्स-सीओवी-2 या कोरोना वायरस का संक्रमण तो नहीं है। पत्रिका ‘नेचर बायोटेक्नोलॉजी' में इस मास्क डिजाइन का उल्लेख है। इसके ऊपर छोटे-छोटे डिस्पोजेबल सेंसर लगे होते हैं जिन्हें दूसरे मास्क में भी लगाया जा सकता है और इनसे अन्य वायरसों के संक्रमण का भी पता चल सकता है। अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, इन सेंसरों को न केवल फेस मास्क पर बल्कि प्रयोगशालाओं में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कोट जैसे परिधान आदि पर भी लगाया जा सकता है। इस तरह इनसे स्वास्थ्य कर्मियों को वायरस के संभावित खतरे पर नजर रखी जा सकती है। अमेरिका के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में प्रोफेसर जेम्स कॉलिन्स ने कहा, ‘‘हमने देखा कि वायरस या बैक्टीरियल न्यूक्लिक एसिड का पता लगाने के लिए कई तरह के सिंथेटिक जैविक सेंसर का उपयोग किया जा सकता है। इनसे कई जहरीले रसायनों का भी पता चल सकता है।
- वाशिंगटन। वर्ष 1912 में उत्तर अटलांटिक महासागर में एक हिमखंड से टकराने के बाद डूब चुके प्रसिद्ध यात्री जहाज आरएमएस टाइटैनिक का मलबा भी अब धीरे-धीरे लुप्त हो रहा है। जहाज में धातु की बनी चीजें भी धीरे-धीरे गल रही हैं। निगरानी के लिए जहाज में बना एक विशेष कक्ष पहले ही खत्म हो चुका है और अब जहाज की धनुष आकार की रेलिंग कभी भी गिर सकती है। ओशियन गेट एक्सपीडीशंस कंपनी की ओर से शुरू किए गए एक खोजी अभियान में यह जानकारी सामने आई है।ओशियन गेट एक्सपीडीशंस के अध्यक्ष स्टॉकटॉन रश ने कहा, “ महासागर में जहाज का मलबा धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। इससे पहले कि यह पूरी तरह से लुप्त हो जाए और इसकी पहचान नहीं हो सके। हमें इसका दस्तावेजीकरण करना चाहिए।“ 109 साल पुराने समुद्री जहाज के मलबे को गहरे समुद्र की धाराओं और जीवाणुओं से खासा नुकसान हो रहा है। ये जीवाणु एक दिन में सैकड़ों पाउंड लोहे को चट कर सकते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि आने वाले कुछ दशकों में टाइटैनिक का मलबा पूरी तरह से खत्म हो सकता है, क्योंकि मलबे के अधिकतर हिस्सों में बड़े-बड़े गढ्ढे हो गए हैं और जहाज के कई हिस्से अलग होकर बिखरने लगे हैं। वर्ष 1985 में समुद्र में टाइटैनिक के मलबे की खोज के बाद से अब तक जहाज का 100 फुट लंबा मस्तूल ढह चुका है। जहाज का वह निगरानी कक्ष, जहां से हिमखंड होने के बारे में चिल्लाकर जानकारी दी गयी थ, वह कक्ष भी लुप्त हो चुका है। जहाज का सबसे ऊपर का डेक भी मुड़ गया है। जहाज में शाही लोगों के आने-जाने के लिए बनी सीढ़ी के नजदीक बना जिम भी पूरी तरह से गिर चुका है। 2019 में एक खोजी अभियान में जहाज के कप्तान के स्नान टब के बारे में पता चला था, लेकिन अब वो भी लापता हो गया है। ओशियन गेट ने कहा कि वह अपने खोजी अभियान के दौरान टाइटैनिक के मलबे में से कुछ नहीं लेगा।वर्ष 2003 में, टाइटैनिक हिस्टोरिकल सोसाइटी के तत्कालीन अध्यक्ष एड कामुडा ने द एसोसिएटेड प्रेस से कहा था कि टाइटैनिक के मलबे वाली जगह में पर्यटन और अभियानों सहित मानव गतिविधि को सीमित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वह स्थल एक समुद्री स्मारक होना चाहिए और उसे वैसे ही छोड़ दिया जाना चाहिए।
- ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के भीड़भाड़ वाले इलाके में रविवार को तीन मंजिला इमारत में भीषण विस्फोट गैस लाइन में खामी या गैस सिलेंडर में आग लगने से हुई होगी। अधिकारियों ने सोमवार को यह दावा किया। इस घटना में कम से कम सात लोग मारे गये जबकि 400 अन्य घायल हो गये। हालांकि, पुलिस ने हादसे के पीछे किसी तरह की साजिश होने की बात से इनकार किया है। हादसा रविवार अपराह्न करीब साढ़े सात बजे मोगबाजार में हुआ। पुलिस ने कहा है कि शुरूआत जांच से यह पता चलता है कि विस्फोट गैस जमा होने के कारण हुआ होगा।विस्फोट स्थल का दौरा करने के बाद पुलिस महानिरीक्षक बेनजीर अहमद ने संदेह जताया है कि विस्फोट मीथेन गैस के कारण हुआ होगा। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हालांकि,पूरी जांच होने से पहले किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता है। उन्होंने कहा , ''जब गैस सिलेंडरों का ठीक से रखरखाव नहीं किया जाता है तब वे विस्फोटक में तब्दील हो सकते हैं। '' अहमद ने कहा कि रविवार की घटना शानीर अखारा, नारायणगंज और अन्य स्थानों पर हुए इसी तरह के विस्फोट जैसी है। नारायणगंज मस्जिद में पिछले साल सितंबर में गैस रिसाव के कारण विस्फोट हुआ था। अधिकारियों को संदेह है कि इमारत जहां गिरी वहीं घटनास्थल का केन्द्र है, क्योंकि वहां एक रेस्तरां था और शायद गैस लाइन में खराबी या गैस सिलेंडर फटने के कारण विस्फोट हुआ। ढाका महानगर पुलिस आयुक्त शफीकुल इस्लाम ने बताया कि विस्फोट से आसपास की सात अन्य इमारतें और दो यात्री बसें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। हादसे में करीब 400 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 50 लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है।
- शिकागो (अमेरिका) । अमेरिका के शिकागो में रविवार को एक वाहन के ‘मेट्रा' ट्रेन की चपेट में आने से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। शिकागो के दमकल विभाग के अधिकारियों ने ‘शिकागो सन-टाइम्स' को बताया कि ट्रेन शहर के उत्तर की ओर जा रही थी तभी ‘साउथ साइड' में एक वाहन ट्रेन की चपेट में आ गया और काफी दूर तक ट्रेन के साथ खिंचता चला गया। इससे वाहन में सवार एक बच्चे और दो व्यस्कों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में 43 वर्षीय एक पुरुष भी सवार था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ‘मेट्रा' की प्रवक्ता मेग रिली ने बताया कि ट्रेन का परिचालक और इंजीनियर भी हादसे में घायल हो गया, दोनों खतरे से बाहर हैं। ट्रेन में 41 लोग सवार थे और उन सभी को दूसरे स्टेशन पहुंचाया गया है, ताकि वे अपने गंतव्य के लिए यात्रा शुरू कर सकें। हादसे के समय ट्रेन की गति क्या थी इसका अभी पता नहीं चल पाया है। इलाके में वैसे ट्रेन के चलने की अधिकतम गति 79 किलोमीटर प्रति घंटा है। मामले पर विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। ‘मेट्रा' के अधिकारी भी मामले की जांच कर रहे हैं। ‘मेट्रा' शिकागो महानगरीय क्षेत्र में चलने वाली एक यात्री रेल सेवा है।
- सर्फसाइड (अमेरिका) ।दक्षिण फ्लोरिडा में मियामी के निकट शनिवार को 12 मंजिला इमारत के गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 156 लोग लापता हैं। बचावकर्ता जीवित बचे लोगों को मलबे में लगी आग और उसके कारण उठ रहे धुएं के बीच तलाश रहे हैं।मियामी-डाडे की मेयर डेनिला लेविने कावा ने बताया कि मलबे से अब तक पांच लोगों के शव निकाले गए हैं और 156 लोग अब भी लापता हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी शीर्ष प्राथमिकता तलाश और बचाव अभियान तेज करना है, ताकि उन लोगों की जान बचाई जा सके, जिन्हें हम बचा सकते हैं।'' इससे पहले उन्होंने बताया था कि मलबे में लगी आग की लपटें बहुत तेज हैं, जिसके कारण बचाव अभियान में बहुत दिक्कत हो रही है। एक क्रेन ने सर्फसाइड शहर में 30 फुट ढेर से मलबे के टुकड़े हटाए और बचाव दल ने मलबे को हटाने के लिए बड़ी मशीनों, छोटी बाल्टियों, ड्रोन और माइक्रोफोन समेत कई उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्वीट किया कि उन्होंने फ्लोरिडा के गवर्नर रोन डेसांटिस से शुक्रवार को बात की और उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस घटना पर खेद प्रकट दिया। प्राधिकारियों ने घोषणा की कि वे ढही इमारत ‘शैम्प्लेन टावर्स साउथ' की तरह 40 साल पुरानी इमारतों की समीक्षा करेंगे, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे सुरक्षित हैं या नहीं। डेसांटिस ने बताया कि संघीय आपात प्रबंधन एजेंसी के अधिकारी दुर्घटनास्थल पर स्थानीय एवं राज्य प्राधिकारियों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो इमारत ढही है, उसकी निकटवर्ती इमारतों पर भी नजर रखी जा रही है, क्योंकि वे भी उतनी ही पुरानी हैं और उनका नक्शा भी एक सा है।
- बीजिंग। चीन तिब्बत के दूरदराज़ के हिमालय क्षेत्र में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है जो प्रांत की राजधानी ल्हासा को अरुणाचल प्रदेश के पास तिब्बत सीमा पर स्थित रणनीतिक रूप से अहम न्यिंगची से जोड़ेगी। सरकारी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, सिचुआन-तिब्बत रेलवे के 435.5 किलोमीटर खंड के एक जुलाई को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के शताब्दी समारोह से पहले उद्घाटन होने की उम्मीद है। सरकारी सीसीटीवी ने ल्हासा -न्यिंगची रेलवे के मुख्य इंजीनियर लीयू यूशिआंग के हवाले से पहले बताया था कि बिजली संचरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और उसका परीक्षण भी कर लिया गया है। सिचुआन-तिब्बत रेलवे तिब्बत में दूसरी रेलवे लाइन है। पहले रेलवे लाइन किंघाई-तिब्बत थी। यह किंघई-तिब्बत पठार के दक्षिण-पूर्व से होकर गुजरेगी, जो दुनिया में भूगर्भीय रूप से सबसे सक्रिय क्षेत्रों में से एक है। नवंबर में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अधिकारियों को नई रेलवे परियोजना को तेज करने के निर्देश दिए थे जो सिचुआन प्रांत और तिब्बत में न्यिंगची को जोड़ेगी। उन्होंने कहा था कि नई रेल लाइन सरहदी स्थिरता में अहम भूमिका निभाएगी।-file photo
- यूनाइटेड किंगडम के कपल जेम्स और क्लो लस्टेड (James and Chloe Lusted) की लव स्टोरी हमें 'लव इज ब्लाइंड' कहावत की याद दिलाती है, जिसका मतलब है कि जब आप किसी से प्यार करते हैं तो आप उस व्यक्ति की खामियों को नहीं देखते हैं.कपल की यूनीक है लव स्टोरीगिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, 33 वर्षीय एक्टर जेम्स लस्टेड (James Lusted) और टीचर का काम करने वाली 27 साल की क्लो लस्टेड (Chloe Lusted) ने 2016 में शादी की थी. दोनों ही यूके के ही रहने वाले हैं. दोनों एक ही शहर के हैं और उनकी लव स्टोरी बेहद यूनीक है.दोनों के बीच करीब 2 फीट का अंतरइसी साल 2 जून को, उन्होंने एक मैरिड कपल की लंबाई के मामले में सबसे बड़े अंतर का रिकॉर्ड तोड़ा. जेम्स की हाइट 109.3 सेमी (3 फीट 7 इंच) और उनकी पत्नी क्लो 166.1 सेमी (5 फीट 5.4 इंच) है. इस कपल के बीच 56.8 सेमी लगभग 2 फीट (1 फीट, 10 इंच) का अंतर है.कुछ यूं शुरू हुई लव स्टोरीजेनेटिक डिसऑर्डर के कारण जेम्स को बौनापन है. डायस्ट्रोफिक डिसप्लेसिया की वजह से उसकी हाइट नहीं बढ़ सकी. 2012 में, जेम्स द्वारा अपने होमटाउन में ओलंपिक मशाल ले जाने के बाद उसके कुछ दोस्तों ने उसे क्लो से मिलवाया. क्लो के लिए यह पहली नजर का प्यार था. क्लो को लम्बे पुरुष पसंद थे. हालांकि, मन तब बदल गया जब वह जेम्स से मिली और उसे प्यार हो गया. लेकिन उसे थोड़ी झिझक थी कि लोग उनके रिलेशनशिप पर कैसे रिएक्शन देंगे.
- न्यूयॉर्क। वॉरेन बुफे ने बुधवार को बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजी) के ट्रस्टी के पद से इस्तीफा दे दिया। बिल एण्ड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के संस्थापकों के बीच तलाक की कार्रवाई चल रही है। वारेन की तरफ से यह बयान उस समय आया है, जब कुछ सप्ताह पहले बिल और मेलिंडा गेट्स ने शादी के 27 साल बाद तलाक लेने की घोषणा की है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि मिलकर फाउंडेशन का कामकाज करते रहेंगे। बिल एण्ड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन दुनिया की सबसे बड़ी परोपकारी संस्था है।वॉरेन बुफे ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘चार साल से मैं ट्रस्टी रहा हूं -- एक निष्क्रिय ट्रस्टी -- मेरे कोष को पाने वाले इस फाउंडेशन का, बिल एण्ड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन। मैं अब इस पद से इस्तीफा दे रहा हूं, जैसा कि मैंने बर्कशायर के अलावा अन्य सभी कॉर्पोरेट बोर्ड के संबंध में किया है।'' बीएमजी के सीईओ मार्क सुजमैन हैं, उन्हें मेरा पूर्ण समर्थन है, हाल में उन्हें चुना गया है। मेरा लक्ष्य शत प्रतिशत फाउंडेशन के लोगों के साथ है। इन लक्ष्यों को पाने के लिये मेरा शारीरिक तौर पर यहां होना जरूरी नहीं है। बर्कशायर हाथवे के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी बुफे ने कहा कि वह समूह में अपने पूरे हिस्से को देने के अपने लक्ष्य तक पहुंचने के आधे रास्ते पर है। वह 4.1 अरब डॉलर के शेयर पांच न्यासों को दान में दे रहे हैं। इसमें 3.2 अरब डालर से अधिक बीएमजी फाउंडेशन को दिये गये हैं। इसके साथ ही इस फाउंडेशन को उन्होंने कुल 33 अरब डालर दे दिये हैं। सुजमैन ने एक बयान में यह कहा। सुजमैन ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि वारेन के जाने से फाउंडेशन के संचालन को लेकर सवाल खड़े होंगे।'' उन्होंने कहा कि वह उनके (वारेन), बिल और मेलिंडा के साथ फाउंउेशन के संचालन को लेकर सक्रिय तौर पर विचार करते रहे हैं। फाउंडेशन के संचालन में दीर्घकालिक तौर पर स्थिरता और निरंतरता तथा निर्णय के लिये विचार विमर्श करते रहे हैं। बिल और मेलिंडा के हाल में तलाक की घोषणा के परिपेक्ष में यह बातचीत होती रही है। मैं इस बारे में अतिरिक्त जानकारी जुलाई में साझा करूंगा।'' कुछ लोगों ने इस परोपकारी संस्था के निदेशक मंडल में बदलाव की बात कही है जिससे कि फाउंडेशन को दिशा देने के लिये इसमें और लोगों को शामिल किया जा सके।
- दुबई। एअर इंडिया, संयुक्त अरब अमीरात आज से अपनी उड़ानों का परिचालन बहाल करेगा। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर कुछ सप्ताह पहले यूएई ने भारत से आने वाली उड़ानें निलंबित कर दी थी। एअर इंडिया ने यहां एक बयान में कहा, ''24 जून 2021 को पूर्वाह्न 10 बजे से एअर इंडिया की उड़ानें दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल एक से परिचालित होंगी। 24 जून या उसके बाद यात्रा करने वाले सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे दुबई टर्मिनल एक पर पहुंचें।'' इस बीच जानकारी दी गई कि दुबई से एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें टर्मिनल दो से परिचालित होंगी।
- होनोलूलू (अमेरिका) । नासा के एक अभियान के तहत हवाई से कई स्क्विड को अध्ययन के लिए अंतरिक्ष ले जाया गया है। स्क्विड प्राणी विज्ञान के सिफेलोपोडा समुदाय में आने वाले जंतु हैं जो खारे पानी में पाए जाते हैं। इससे पहले यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई के केवालो मरीन प्रयोगशाला में एक छोटा बॉबेल स्क्विड तैयार किया गया था लेकिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के स्पेस एक्स पुन:आपूर्ति अभियान पर इस महीने की शुरुआत में अंतरिक्ष में उसमें विस्फोट हो गया। समुद्र विज्ञान के तहत बॉबेल स्क्विड सेफलोपोड्स समूह से आता है जो कैटलफिश से मिलता जुलता जीव है। ये छोटे सेफलोपोड्स दिलचस्प जीव हैं क्योंकि वे अंधेरे में चमकते हैं जिन्हें जीवदीप्ति कहा जाता है। होनोलूलू स्टार-एडवरटाइजर की सोमवार की खबर के अनुसार अनुसंधानकर्ता जेमी फोस्टर इस बात का अध्ययन कर रही हैं कि लंबे अंतरिक्ष मिशनों के दौरान मानव स्वास्थ्य को मजबूत करने की उम्मीद में स्पेसफ्लाइट स्क्विड को कैसे प्रभावित करता है। फोस्टर ने यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई से डॉक्टरेट किया है। स्क्विड का प्राकृतिक बैक्टीरिया से सहजीवी संबंध होता है जो उनकी जीवदीप्ति को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई की प्रोफेसर मारग्रेट मैकफॉल-नगई ने कहा कि जब अंतरिक्षयात्री बेहद कम गुरुत्वाकर्षण में रहते हैं तब सूक्ष्म जीवों के साथ उनके शरीर का संबंध बदल जाता है। फोस्टर ने 1990 के दशक में मारग्रेट मैकफॉल-नगई के नेतृत्व में अध्ययन किया है। मैकफॉल-नगई ने कहा, ‘‘हमने पाया कि अल्प गुरुत्वाकर्षण में मनुष्यों का उनके जीवाणुओं के साथ सहजीवन गड़बड़ा जाता है और जेमी ने यह दिखाया है कि स्क्विड के मामले में यह सच है।'' फोस्टर वर्तमान में नासा के एक कार्यक्रम के लिए फ्लोरिडा में प्रोफेसर और प्रधान जांचकर्ता हैं। कार्यक्रम के तहत अनुसंधानकर्ता इस बात का पता लगा रहे हैं कि कैसे अल्प गुरुत्वाकर्षण जीवों और जीवाणुओं के बीच संबंध को प्रभावित करता है।
- अटलांटा (अमेरिका)। अमेरिका के अलबामा प्रांत में आए उष्णकटिबंधीय चक्रवाती तूफान के कारण हुए हादसों में 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि अचानक आई बाढ़ के कारण दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो गए। अलबामा प्रांत की बटलर काउंटी के कोरोनर वेन गारलॉक ने कहा कि शनिवार को दक्षिण मोंटगोमरी में करीब 15 वाहन आपस में टकरा गए जिसके कारण नौ बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गयी। दुर्घटना में मारे गए लोगों के नामों का उल्लेख नहीं किया गया है। यह हादसा संभवत: सड़कों पर फिसलन के कारण हुआ। इस हादसे में एक वैन में सवार आठ बच्चों की मौत हो गयी, जिनकी उम्र चार से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। यह वैन दुर्व्यवहार अथवा उपेक्षा का शिकार हुए बच्चों के लिए अलबामा शेरिफ एसोसिएशन द्वारा संचालित एक युवा संगठन से संबंधित थी।
- न्यूयॉर्क। माइक्रोसॉफ्ट ने अपने सीईओ सत्य नडेला को कंपनी का नया चैयरमैन नियुक्त किया है। नडेला इस अतिरिक्त भूमिका में ''बोर्ड का एजेंडा तय करने में अगुवाई करेंगे।''माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प ने घोषणा की कि बोर्ड के स्वतंत्र निदेशकों ने सर्वसम्मति से नडेला को बोर्ड के चैयरमैन की भूमिका के लिए चुना। इसके अलावा जॉन डब्ल्यू थॉम्पसन को सर्वसम्मति से मुख्य स्वतंत्र निदेशक चुना गया। वह पहले भी 2012 से 2014 तक इस पद पर रहे हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा, ''इस भूमिका में, भारत में जन्में नडेला बोर्ड के लिए एजेंडा तय करने के काम का नेतृत्व करेंगे, सही रणनीतिक अवसरों का लाभ उठाने और मुख्य जोखिमों की पहचान करने तथा उनके असर को कम करने के लिए कारोबार की अपनी गहरी समझ का लाभ उठाएंगे।'' नडेला , थॉम्पसन की जगह लेंगे, जो मुख्य स्वतंत्र निदेशक के रूप में आगे अपनी भूमिका निभाएंगे।



.jpg)
.jpg)
.jpg)















.jpg)


.jpg)


.jpg)