रायपुर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी व उठाव सतत जारी
रायपुर। शासन के निर्देशानुसार रायपुर जिले में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से संबद्ध समितियों के माध्यम से खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत दिनांक 15 नवंबर 2025 से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ किया गया है। दिनांक 26 दिसंबर 2025 तक जिले में कुल 32,33,949.60 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। इसमें मोटा धान 3,40,326.80 क्विंटल, पतला धान 1,19,931.20 क्विंटल एवं सरना धान 27,73,691.60 क्विंटल शामिल है। उपार्जित धान के विरुद्ध मिलर्स को अब तक 13,65,520.52 क्विंटल धान उठाव हेतु वितरण आदेश (डी.ओ.) जारी किए गए हैं। इनमें मोटा धान 3,17,767.92 क्विंटल, पतला धान 1,03,580.00 क्विंटल तथा सरना धान 9,44,172.60 क्विंटल शामिल है।
जारी डी.ओ. के विरुद्ध आज दिनांक की स्थिति में मिलर्स द्वारा कुल 10,70,729.69 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है। इसमें मोटा धान 2,84,920.55 क्विंटल, पतला धान 93,516.36 क्विंटल एवं सरना धान 6,92,292.78 क्विंटल शामिल है। इस प्रकार जारी डी.ओ. के सापेक्ष अब तक 78.41 प्रतिशत* धान का उठाव पूर्ण किया जा चुका है तथा शेष धान उठाव की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
धान उपार्जन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

.jpg)



.jpg)
.jpg)


.jpeg)

Leave A Comment