- Home
- बिजनेस
- नयी दिल्ली । कोविड महामारी के बीच एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने ग्राहकों के लिए ‘हेल्पलाइन' शुरू की है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि वह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों और दावों की प्रक्रिया को लेकर ग्राहकों से संपर्क कर रही है। कंपनी ने ग्राहकों की मदद के लिए एक नंबर शुरू किया है, जो चौबीसों घंटे काम करेगा। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस अपने ग्राहकों की इस ‘हेल्थ लाइन' के जरिये मेडिकल पॉलिसियों से लेकर पॉलिसी कवर से संबंधित सवालों का जवाब उपलब्ध करा रही है। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कंपनी का यह कदम काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। स्वास्थ्य सेवा ढांचे पर भारी दबाव के बीच संक्रमित लोग अस्पतालों में दाखिले के लिए काफी संघर्ष कर रहे हैं। एबसीआई जनरल इंश्योरेंस ने अपने स्वास्थ्य बीमा ग्राहकों के लिए चौबीसों घंटे सातों दिन की हेल्पलाइन ‘हेल्थलाइन' शुरू की है। इसमें ग्राहकों को एक टोल फ्री नंबर और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया है जिसपर वे चौबीसों घंटे अपनी किसी समस्या के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
- नयी दिल्ली । लार्सन एंड टुब्रो ने सोमवार को कहा कि उसके निर्माण और खनन मशीनरी कारोबार (सीएमबी) के 75 साल पूरे हो गए हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इन 75 वर्षों के दौरान सीएमबी कारोबार ने देश में विभिन्न उपकरणों की 60,000 से अधिक इकाइयों की आपूर्ति की। इन मशीनों ने देश के अवसंरचना विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया।लार्सन एंड टुब्रो के सीईओ और प्रबंध निदेशक एस एन सुब्रह्मण्यन ने कहा कि कंपनी के पास राष्ट्र निर्माण के लिए जरूरी महत्वपूर्ण उपकरणों की अग्रणी विरासत है और देश में इंजीनियरिंग डिजाइन तथा विनिर्माण क्षमताओं के विकास में वह सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि कंपनी को इस बात को लेकर काफी प्रसन्नता है कि उसके निर्माण और खनन मशीनरी कारोबार ने पिछले 75 सालों से खनन और निर्माण क्षेत्र की आधुनिक उपकरणों और बेहतर सेवा के जरिये महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरा किया है।
- नयी दिल्ली । भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने सोमवार को कहा कि शिव सुब्रमणियम रमण ने बैंक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक का पदभार संभाल लिया है। सिडबी की विज्ञप्ति के अनुसार उनकी नियुक्ति 19 अप्रैल, 2021 से तीन साल के लिये हुई है। सिडबी सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के वित्त पोषण और उन्हें बढ़ावा तथा विकास कार्यों से जुड़ा प्रमुख संस्थान है। इस नियुक्ति से पहले रमण नेशनल ई-गवर्नेन्स सर्विसेज लि. (एनईएसएल) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे। रमण 1991 बैच के भारतीय ऑडिट और लेखा सेवा अधिकारी हैं और एनईएसएल में आने से पहले झारखंड के प्रधान महालेखाकार (2015-16) थे।
- दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के संकटकालीन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजन की निरन्तर आपूर्ति सुनिश्चित की है। बीएसपी बिरादरी ने छत्तीसगढ़ में ऑक्सीजन की बढ़ती जरूरत को ध्यान में रखते हुए मेडिकल क्षेत्र में ऑक्सीजन की आपूर्ति को निर्बाध गति से कायम रखा। बीएसपी अस्पतालों के साथ-साथ शासन व प्रशासन के आवश्यकतानुसार प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों को भी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित ऑक्सीजन प्लांट-2 जो कि प्रतिदिन 25 टन मेडिकल ऑक्सीजन तथा "बिल्ड, ओन व आर्पोरेट" अर्थात् बीओओ-आधारित मेसर्स प्रॉक्स एयर से 240 टन लिक्विड मेडिकल आक्सीजन का निरन्तर उत्पादन किया जा रहा है। इस प्रकार भिलाई इस्पात संयंत्र प्रतिदिन 265 टन मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन कर रहा है।ऑक्सीजन प्लांट-2 ने अप्रेल-2020 से 15 अप्रेल-2021 के मध्य विभिन्न प्रकार के कुल 6016 आक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति की है। जिसमें 6 नॉर्मल क्यूबिक मीटर वाले 4006 एवं 2.6 नॉर्मल क्यूबिक मीटर वाले 926 तथा 1.3 नॉर्मल क्यूबिक मीटर वाले 1084 ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई की है।जिला प्रशासन को ऑक्सीजन की नि:शुल्क आपूर्तिबीएसपी दुर्ग के जिला प्रशासन को भी मदद स्वरूप आकस्मिक रूप से नि:शुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध करा रहा है। 31 मार्च, 2021 से लेकर 15 अप्रैल, 2021 तक 80 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने के साथ ही 81 खाली ऑक्सीजन सिलेंडर्स को ऑक्सीजन भरकर वापस किया गया। इस प्रकार 161 सिलेंडर्स जिला प्रशासन को नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया।
- नई दिल्ली। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजऱ कोपरेटिव लिमिटेड-इफ्को गुजरात में अपनी कालोल इकाई में प्रति घंटे 200 घन मीटर की क्षमता का ऑक्सीजन संयंत्र लगाने जा रही है और कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऑक्सीजन की कमी से जूझ अस्पतालों को मुफ्त में इसकी आपूर्ति की जाएगी।इस संयंत्र में चिकित्सकीय ऑक्सीजन का उत्पादन होगा और 700 बड़े डी प्रकार के सिलेंडरों को प्रतिदिन और मांग के आधार पर 300 मध्यम बी प्रकार के सिलेंडरों को भरकर अस्पतालों को निशुल्क आपूर्ति की जाएगी। सिलेंडर फिर भरवाने के लिए अस्पतालों को अपने सिलेंडर लाने होंगे। इफ्को से सिलेंडर लेने पर सुरक्षा जमा राशि ली जाएगी ताकि ऑक्?सीजन की कालाबाज़ारी रोकी जा सके। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में देश के विभिन्न राज्य चिकित्सकीय ऑक्सीजन की भारी कमी से जूझ रहे हैं।
- नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि उन्होंने भारत में कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के संबंध में विभिन्न उद्योग संगठनों से सलाह ली है और केंद्र सरकार, राज्यों के साथ मिलकर लोगों की जान और आजीविका बचाने के लिए काम करती रहेगी। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से देश की अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान से बचने के लिए कारोबारियों से सुझाव भी मांगे। कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत का संकुचन हुआ था। वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, इन व्यवसाय / चैंबर नेताओं में से प्रत्येक के साथ टेलीफोन पर बात की। उद्योग और उद्योग संघों से जुड़े मामलों पर उनकी राय ली। उन्हें बताया कि भारत सरकार विभिन्न स्तर पर कोविड की रोकथाम कर रही है। जीवन और आजीविका बचाने के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने सीआईआई प्रमुख उदय कोटक, फिक्की के अध्यक्ष उदय शंकर और एसोचैम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल सहित उद्योग संघों के प्रमुखों से बात की। इसके अलावा उन्होंने टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन, एलएंडटी के अध्यक्ष ए एम नाइक, टीसीएस के प्रबंध निदेशक राजेश गोपीनाथन, मारुति सुजुकी के चेयरमैन आर सी भार्गव, टीवीएस समूह के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन और हीरो मोटो कॉर्प के प्रबंध निदेशक पवन मुंजाल सहित कई कारोबारी प्रमुखों से कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर बात भी की। वित्त मंत्री ने पिछले हफ्ते साफ किया था कि सरकार बड़े पैमाने पर लॉकडाउन नहीं लगाएगी और सिर्फ कोविड-19 की श्रृंखला को तोड़ने के लिए स्थानीय स्तर पर रोकथाम का सहारा लिया जाएगा।
- नयी दिल्ली। टाटा स्टील ने रविवार को घोषणा की कि उसने कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिये विभिन्न राज्य सरकारों और अस्पतालों को दैनिक आधार पर 300 टन चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति की है। टाटा स्टील ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘देश की जरूरत को ध्यान में रखते हुए, हम विभिन्न राज्य सरकारों और अस्पतालों को रोजाना 200-300 टन तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहे हैं। हम कोरोना की रोकथाम के लिये जारी अभियान में साथ हैं और निश्चित रूप से इससे पार पांएगे।''निजी क्षेत्र की जेएसपीएल ने भी कहा कि वह अपने अंगुल (ओड़िशा) और रायगढ़ (छत्तीसगढ़) स्थित कारखानों से 50 से 100 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रही है। इससे पहले, सार्वजनिक क्षेत्र की सेल ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा था, ‘‘सेल ने अपने एकीकृत इस्पात कारखाने बोकारो (झारखंड), भिलाई (छत्तीसगढ़), राउरकेला (ओड़िशा), दुर्गापुर और बर्नपुर (पश्चिम बंगाल) से कोविड मरीजों के उपचार के लिये 99.7 प्रतिशत शुद्धता वाले 33,300 टन तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति की है।''
आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील इंडिया लि. (एएमएनएस इंडिया) ने कहा कि वह गुजरात में स्वास्थ्य केंद्रों को प्रतिदिन 200 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रही है। उल्लेखनीय है कि पेट्रोलियम और इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने देश में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने को लेकर शुक्रवार को मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस्पात मंत्रालय के अनुसार इस्पात कारखानों में 28 ऑक्सीजन संयंत्र हैं। ये संयंत्र सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में स्थित हैं जो प्रतिदिन 1,500 टन चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहे हैं। - नयी दिल्ली। विमान सेवा देने वाली कंपनी एयर एशिया इंडिया ने रविवार को कहा कि वह 15 मई तक बुक किये गये टिकट में यात्रा समय और तारीख बदलाव के लिये कोई शुल्क नहीं लेगी। एयरलाइन ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अनिश्चितता बढ़ने और यात्रा पाबंदियों के बीच यात्रियों की सुविधाओं के लिये यह कदम उठाया है। एयर एशिया इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘सभी बुकिंग के लिये 15 मई तक यात्रा समय और तारीख में असीमित मात्रा में बदलाव किये जा सकते हैं और इसके लिये यात्रियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।'' इससे पहले, इंडिगो और स्पाइसजेट समेत कई विमानन कंपनियों ने इसी प्रकार की घोषणा की है और यात्रियों को बिना किसी शुल्क के यात्रा तारीख में बदलाव की सुविधा दी है। इसका कारण कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच देश भर में विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा लगायी गयी पाबंदियां हैं।
- नई दिल्ली। इस्पात की कीमतों को अभी नीचे आने में कम से कम दो साल लगेंगे। जिंदल स्टील एंड पावर लि. (जेएसपीएल) के प्रबंध निदेशक वी आर शर्मा ने एक समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में कहा कि चालू वित्त वर्ष में भी देश में इस्पात की मांग उत्पादन से अधिक रहने का अनुमान है।उन्होंने कहा कि 2021-22 में इस्पात की मांग 14 से 15 करोड़ टन रहने की उम्मीद है जबकि उत्पादन 12.5 करोड़ टन रहने का अनुमान है। इस्पात कीमतों को नीचे आने में कितना समय लगेगा, इस बारे में शर्मा ने कहा, ''मांग की वजह से कीमतों को नीचे आने में करीब दो साल लगेंगे''। भारत में अप्रैल में हॉट रोल्ड काइल (एचआरसी) का दाम 58 हजार रुपये प्रति टन था। वहीं एक अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्पात के दाम 735 से 740 डॉलर प्रति टन थे। एक साल पहले की तुलना में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दाम करीब 50 प्रतिशत ऊंचे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि भारत और अन्य देशों ने महामारी की वजह से प्रोत्साहन पैकेज घोषित किया है। इसकी वजह से खपत बढ़ी है। जब तक यह पैकेज समाप्त नहीं होता है, दाम ऊंचे स्तर पर बने रहेंगे। इस्पात की मांग के बारे में उन्होंने कहा कि 2020 के कैलेंडर साल में चीन को छोड़कर दुनियाभर में मांग में कमी आई। चीन में इस्पात की मांग छह से सात प्रतिशत बढ़ी। इस दौरान भारतीय इस्पात उद्योग की मांग 10 प्रतिशत घटकर 9.9 करोड़ टन रही।
- नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने कई मॉडलों के दाम 22 हजार 500 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि प्रोडक्शन लागत में बढ़ोतरी की वजह से कई मॉडल्स के दाम बढ़ाए गए हैं।शेयर बाजारों को भेजी सूचना में मारुति ने कहा, 'विभिन्न लागत में बढ़ोतरी की वजह से कंपनी को चुनिंदा मॉडलों के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं कंपनी ने सेलेरियो और स्विफ्ट को छोड़कर सभी मॉडलों के दाम बढ़ाए गए हैं।कंपनी ने कहा कि नई कीमतें शुक्रवार से ही लागू हो गई हैं. जिसके चलते दिल्ली शोरूम में विभिन्न मॉडलों के दाम औसतन 1.6 प्रतिशत बढ़ गए हैं। कंपनी भारतीय बाजार में ऑल्टो से लेकर एस-क्रॉस तक विभिन्न मॉडल बेचती है। दिल्ली शोरूम में इन मॉडलों की कीमत 2.99 लाख से 12.39 लाख रुपये है। इससे पहले इस साल 18 जनवरी को कंपनी ने चुनिंदा मॉडलों के दाम 34 हजार रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की थी।
-
भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक
नई दिल्ली। बीते वित्त वर्ष 2020-21 में सोने का आयात 22.58 प्रतिशत बढ़कर 34.6 अरब डॉलर या 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोने का आयात चालू खाते के घाटे (कैड) को प्रभावित करता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ा है।
आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष के दौरान चांदी का आयात 71 प्रतिशत घटकर 79.1 करोड़ डॉलर रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में सोने का आयात 28.23 अरब डॉलर रहा था।
सोने के आयात में बढ़ोतरी के बावजूद बीते वित्त वर्ष में देश का व्यापार घाटा कम होकर 98.56 अरब डॉलर रह गया। 2019-20 में यह 161.3 अरब डॉलर रहा था। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ रहा है। शाह ने कहा कि अक्षय तृतीया तथा शादी-ब्याज के सीजन की वजह से सोने का आयात और बढ़ सकता है। इससे चालू खाते का घाटा भी बढ़ेगा। देश में विदेशी मुद्रा के आने और यहां से बाहर जाने का अंतर कैड कहलाता है।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। बीते वित्त वर्ष में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 27.5 प्रतिशत घटकर 26 अरब डॉलर रह गया। मात्रा के हिसाब से भारत हर साल 800 से 900 टन सोने का आयात करता है। सरकार ने बजट में सोने पर आयात शुल्क 12.5 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। - -रायपुर और जबलपुर के लिए रायगढ़ से रवाना हुई ऑक्सीजन की खेप- चेयरमैन नवीन जिंदल ने कहा- 'पीपल फर्स्ट', स्टील उत्पादन पर असर भी पड़े तो मंजूर- रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भी लगातार की जा रही आपूर्तिरायगढ़। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलतेे अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी हो गई है। ऐसे कठिन समय में जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड ने एक बार फिर आगे बढ़कर जिम्मेदारी ली है। चेयरमैन श्री नवीन जिंदल ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में समूह के संयंत्रों से 50 से 100 टन मेडिकल ऑक्सीजन की रोजाना आपूर्ति करने की घोषणा की है। कंपनी महामारी की शुरूआत से ही अपने रायगढ़ संयंत्र से मेडिकल कॉलेज को ऑक्सीजन की नियमित आपूर्ति कर रही है।कोविड-19 महामारी के कहर के साथ ही देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इससे मेडिकल ऑक्सीजन की कमी हो गई है। संकट के इस समय में जेएसपीएल समूह ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ और ओडिशा में जरूरत पडऩे पर प्रतिदिन 50 से 100 टन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की घोषणा की हैै। शनिवार रात ही आपातकालीन स्थिति को देखते हुए रायगढ़ से 16-16 टन मेडिकल ऑक्सीजन की दो खेप रायपुर के लिए रवाना की गई। साथ ही जबलपुर के लिए भी 16-16 टन मेडिकल ऑक्सीजन के साथ दो वाहन रवाना किए गए। संयंत्र पहले से ही रायगढ़ मेडिकल कॉलेज को ऑक्सीजन की नियमित आपूर्ति कर रहा है। कोरोना वायरस की पहली लहर के समय से ही यहां लगातार ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे जा रहे हैं।
चेयरमैन नवीन जिंदल ने कहा- 'पीपल फर्स्ट', स्टील उत्पादन पर असर भी पड़े तो मंजूरसमूह के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल ने ऑक्सीजन की आपूर्ति की घोषणा करते हुए कहा कि संकट के समय समूह अपनी परंपरा के अनुसार देश के साथ खड़ा हुआ है। समूह की सोच हमेशा 'पीपल फर्स्ट'' की रही है और इस समय पहली प्राथमिकता आपातकालीन स्थिति में मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचाने की है।जेएसपीएल के सीओओ-छत्तीसगढ़ श्री दिनेश कुमार सरावगी ने बताया कि महामारी को देखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए संयंत्र में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। संयंत्र और कॉलोनी परिसर में कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।--- - नयी दिल्ली। निजी क्षेत्र की विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट यात्रियों से यात्रा से पांच दिन पहले तक टिकट की तरीख या समय में कराये परिवर्तनों के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेगी। पहले यह छूट कम से कम सात दिन पहले कराए गए फेरबदल पर थी। स्पाइसजेट ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा है कि नयी पेशकश के तहत 17 अप्रैल से 15 मई के बीच सीधी घरेलू उड़ानों की यात्रा के लिए 17 अप्रैल से 10 मई के बीच टिकट बुक कराने वाले यात्री एक बार शुल्क में छूट ले सकते हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे जगहों पर कविड-19 संक्रमण के कारण आंशिक या पूर्ण लाकडाउन लागू हो रहे है। एयरलाइने नहीं चाहती है कि यात्रियों को इसके कारण टिकट रद्द करना पड़े। इसी लिए वे यात्रा की तारीख और समय में नि:शुल्क परिवर्तन कराने की छूट प्रस्तुत कर रही हैं।-file photo
- नयी दिल्ली। निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंक एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को कहा कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 15.8 प्रतिशत बढ़कर 8,434 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने एक साल पहले इसी तिमाही में 7,280 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल किया था।एचडीएफसी बैंक ने नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी है। उसने कहा है, ‘‘बैंक का कुल अग्रिम 31 मार्च 2020 के 10,43,671 करोड़ रुपये से 13.6 प्रतिशत बढ़कर 31 मार्च 2021 को 11,85,284 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।'' बैंक ने कहा है कि समाप्त वित्त वर्ष 2020- 21 के दौरान उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 16.8 प्रतिशत बढ़कर 31,833 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान जनवरी से मार्च तिमाही में बैंक की एकीकृत आय एक साल पहले की इसी अवधि के 38,287.17 करोड़ रुपये से बढ़कर 40,909.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वित्त वर्ष 2021- 21 में बैंक की पूरे साल की एकीकृत आय बढ़कर 1,55,885.28 करोड़ रुपये हो गई। इससे पिछले साल उसकी कुल आय 1,47,068.28 करोड़ रुपये रही थी। संपत्ति गुणवत्ता के मोचे पर बैंक ने कहा है कि 31 मार्च 2021 को उसकी सकल गैर- निष्पादित संपत्ति उसके कुल कर्ज का 1.32 प्रतिशत रही है। यह आंकड़ा एक साल पहले के मुकाबले मामूली ऊंचा है। पिछले साल बैंक का एनपीए 1.26 प्रतिशत पर था। वहीं उसका शुद्ध एनपीए 0.40 प्रतिशत (4,554.82 करोड़ रुापये) रहा है जो कि एक साल पहले 0.36 प्रतिशत (3,542.36 करोड़ रुपये) रहा था। बैंक ने आलोच्य तिमाही के लिये फंसे कर्ज और आपात जरूरतों के लिये 4,693.70 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। एक साल पहले इसी तिमाही में इन मदों में 3,784.49 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था।
- नयी दिल्ली । राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने शनिवार को कहा कि सरकार के हस्तक्षेप के बाद दवा कंपनियों ने कोविड-19 के मरीजों के इलाज में काम आने वाले रेमडेसिविर इन्जेक्शन के दाम कम कर दिये हैं। दवा कंपनी केडिला हेल्थकेयर, डा. रेड्डीज लैबोरेटरीज और सिप्ला ने रेमडेसिविर इंजेक्शन (100 मिग्रा की शीशी) के अपने अपने ब्रांड के दाम कम किये हैं। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौडा ने दवा कंपनियों द्वारा उठाये गये इस कदम पर प्रसन्नता जाहिर की है। एक ट्वीट कर उन्होंने कहा, ‘‘इस नाजुक समय में यह लोगों के लिये बड़ी राहत है। सरकार के हस्तक्षेप के बाद रेमडेसिविर के दाम अब कम हुये हैं। मैं औषधि कंपनियों का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोविड- 19 के खिलाफ जारी लड़ाई में साथ दिया है।'' रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख एल मंडाविया ने भी ट्वीटर पर लिखा, ‘ सरकार के हस्तक्षेप के चलते रेमेडेसिवीर के मूल्य कम कर दिए गए हैं। मैं औषधि कंपनियों का आभारी हूं कि उन्होंने कोविड- 19 महामारी का मुकाबला करने में सरकार का साथ दिया है। एनपीपीए की ओर से जारी विवरण के अनुसार कैडिला ने रेमडैक (रेमडेसिवीर 100 मिग्रा) इंजेक्शन का दाम 2,800 रुपये से घटा कर 899 रुपये कर दिया है। इसी तरह सिंजीन इंटरनेशनल ने रेमविन नाम से बेची जाने वाली अपनी दवा का दाम 3950 रुपये से घटा कर 2,450 रुपये प्रति यूनिट कर दिया है। हैदराबाद की डा रेड्डीज लैब इस दवा को रेडिक्स नाम से बेचती है। उसने इसका दाम 5,400 रुपये से कम कर अब 2,700 रुपये कर दिया है। इसी तरह सिप्ला की दवा सिप्रेमी अब 3,000 रुपये की हो गयी है। यह पहले 4,000 की पड़ती थी। माइलान ने इस दवा के अपने ब्रांड का मूल्य 4,800 से 3,400 रुपये और जुबिलैंट जेनेरिक्स ने इस दवाई के अपने ब्रांड की दर प्रति इकाई 3,400 रुपये कर दी है। पहले यह 4,700 रुपये में मिल रही थी। इसी तहर हेट्रो हेल्थकेयर ने इस अपनी दवा की कीमत 5,400 रुपये की जगह 3,490 रुपये कर दी है। वह इसे कोवीफॉर ब्रांड नाम से बेचती है।-file photo
- नई दिल्ली। सोने की कीमत अभी 47 हजार 99 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो अपने ऑल टाइम हाई से करीब 9 हजार रुपये कम है। वहीं दूसरी ओर आज चांदी 140 रुपये की गिरावट के साथ 68 हजार 400 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली है।शुक्रवार को एक तरफ शेयर बाजार में बढ़त देखी जा रही है, वहीं दूसरी ओर सोने-चांदी में गिरावट का दौर दिख रहा है। पिछले सत्र में 47 हजार 175 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ सोना आज 76 रुपये की गिरावट के साथ 47 हजार 99 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला है। वहीं दूसरी ओर पिछले सत्र में 68 हजार 540 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई चांदी आज 140 रुपये की गिरावट के साथ 68 हजार 400 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली है।
- नई दिल्ली। सरकार की ई-संचालन सेवा इकाई सीएससी ने गुरुवार को टाटा पावर के साथ गठजोड़ की घोषणा की। यह भागीदारी देश के ग्रामीण क्षेत्रों में सौर बिजली चालित छोटे आकार के ग्रिड और वाटर पंपों के लिये है। इसके तहत टाटा पावर गांवों में रहने वालों के लिये साझा सेवा केंद्रों (सीएससी) के जरिये मदद देने के लिये 10 हजार छोटे आकार के (माइक्रो) ग्रिड स्थापित करेगी।सीएससी ई-गर्वनेंस सर्विसेज इंडिया के प्रबंध निदेशक दिनेश त्यागी ने कहा कि इस भागीदारी से गांवों में सरकार के स्वच्छ और भरोसेमंद ऊर्जा उपलब्ध कराने के अभियान को गति मिलेगी। उन्होंने एक बयान में कहा, ''इस भागीदारी से ऊर्जा पहुंच बढ़ेगी और ग्रिड से इतर यानी छोटे ग्रिड के जरिये आर्थिक अवसर सृजित होंगे। साथ ही इससे गांव में लोगों को महंगे केरोसीन जैसे ईंधन के उपयोग से राहत मिलेगी...।'' बयान के अनुसार इस भागीदारी के तहत 3.75 लाख से अधिक सीएससी किसानों को सौर वाटर पंप की आपूर्ति में शामिल होंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में रिहायशी और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में छोटे ग्रिड स्थापित करने में मदद करेंगे।
- मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक को 'ऑन टैप' यानी कभी भी लाइसेंस के लिए आवेदन करने के दिशानिर्देशों के तहत कुल आठ आवेदन मिले हैं। इसमें सभी प्रकार की सेवाएं देने वाले यूनिवर्सल बैंकों के लिए चार और लघु वित्त बैंकों (एसएफबी) के लिए चार आवेदन शामिल हैं।यूएई एक्सचेंज एंड फाइनेंशियल सर्विसेज, द रिपैट्रिएट्स कोऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट बैंक लि. (आरईपीसीओ बैंक), चैतन्य इंडियन फिन क्रेडिट प्राइवेट लि और पंकज वैश्य और अन्य ने 'ऑन टैप' लाइसेंसिंग दिशानिर्देशों के तहत यूनिवर्सल बैंक के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। वहीं लघु वित्त बैंकों (एसएफबी) के लिए 'ऑन टैप' दिशानिर्देशों के तहत वीसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लि., कालीकट सिटी सर्विस कोऑपरेटिव बैंक लि., अखिल कुमार गुप्ता और द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीण फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लि. ने आवेदन किया है। निजी क्षेत्र में यूनिवर्सल बैंकों और एसएफबी को ऑन टैप लाइसेंसिंग के दिशानिर्देश क्रमश: एक अगस्त, 2016 और पांच दिसंबर, 2019 को जारी किए गए थे। दिशानिर्देशों के अनुसार, यूनिवर्सल बैंक के लिए न्यूनतम चुकता वोटिंग इक्विटी पूंजी 500 करोड़ रुपये होनी चाहिए। ऐसे में हर समय बैंक का न्यूनतम नेटवर्थ 500 करोड़ रुपये होना चाहिए। एसएफबी के मामले में न्यूनतम चुकता वोटिंग पूंजी/नेटवर्थ 200 करोड़ रुपये होना चाहिए। यदि कोई शहरी सहकारी बैंक स्वैच्छिक रूप से एसएफबी के रूप में परिवर्तित होना चाहता है, तो नेटवर्थ की शुरुआती जरूरत 100 करोड़ रुपये है। इसे पांच साल में 200 करोड़ रुपये करने की जरूरत होगी।
-
मुंबई। बजाज ऑटो ने सीटी110 एक्स की पेशकश के साथ अपनी सीटी रेंज की बाइकों का विस्तार किया, जिसकी कीमत 55 हजार 494 रुपये (एक्स-शोरूम) है।
बजाज ऑटो ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सीटी पोर्टफोलियो में सीटी110 एक्स मोटरसाइकिल सबसे उन्नत संस्करण है, जो 115 सीसी डीटीएस-आई इंजन द्वारा संचालित है और जिसमें सात किग्रा तक का वजन उठा सकने वाला एक रियर कैरियर लगा है। इसके अलावा यह सेमी नॉबी टायर एक स्कावयर ट्यूब और एकीकृत टैंक पैड जैसी अन्य विशेषताओं से लैस है।बजाज ऑटो लिमिटेड में मोटरसाइकिल खंड के अध्यक्ष सारंग कनाडे ने कहा, सीटी110 एक्स की पेशकश के साथ, हम बेहतर विशेषताओं के साथ एक अलग उत्पाद पेश कर रहे हैं, जो बेहतर फीचर्स, वाहन के माइलेज से कोई समझौता किये बगैर ज्यादा आरामदेह सफर देता है और इसमें टिकाऊपन है। उन्होंने कहा कि वाहन में लगा 1,285 मिमी का व्हीलबेस खराब और असमान सड़कों पर भी बेहतर स्थिरता प्रदान करेगा। - मुंबई। आदित्य बिड़ला समूह की इकाई बिड़ला सेल्यूलोस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे नवोन्मेष और टिकाऊ आपूर्ति श्रृंखला के लिये संयुक्त राष्ट्र से पुरस्कार मिला है। कंपनी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है ‘संयुक्त राष्ट्र वैश्विक कम्पैक्ट नेटवर्क इंडिया द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय नवोन्मेष एवं टिकाऊ आपूर्ति श्रृंखला पुरस्कार'' के पहले संस्करण में सेल्यूलोस फाइबर का उत्पादन करने वाले इकाई विजेता बनकर उभरी है। बयान में कहा गया है कि कंपनी के अध्ययन में कपड़ा क्षेत्र में बढ़ते अपशिष्ट की चुनौती का समाधान ढू़ढा गया है। ग्रसिम इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक दिलीप गौर ने कहा, ‘यह प्रयास हमारे संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के साथ प्राथिमकता के साथ जुड़ने के तहत किये गये हैं। ये प्रयास चक्रीय व्यवसायिक तौर-तरीके बनाने के लिये समर्पित हैं। यह प्रयास भागीदारी पर आधारित हैं जो कि सभी पक्षों के लिये मूल्यवर्धन करते हैं।
- मुंबई । अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक के लिए बुकिंग शुरू होने के 48 घंटे के भीतर बजाज ऑटो ने बृहस्पतिवार को इस स्कूटर की बुकिंग को रोक दिया। आपूर्ति श्रृंखला की अनिश्चितताओं को ध्यान में रखते हुये कंपनी ने यह कदम उठाया। कंपनी की ओर से 13 अप्रैल को ‘गुड़ी पड़वा' के शुभ दिन सुबह नौ बजे से बुकिंग खुली जिसको ग्राहकों की काफी उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। ग्राहक पहले आओ पहले पाओ के आधार पर चेतक को ऑनलाइन बुकिंग कर सकते थे। बृहस्पतिवार को एक बयान में, कंपनी ने कहा कि उसे बेंगलूरू और पुणे में चेतक के लिए बुकिंग फिर से खोलने के बाद शानदार प्रतिक्रिया मिली है। बजाज ऑटो ने कहा, ‘‘ग्राहकों की ओर से बड़ी संख्या में पुष्ट आर्डर भेजे गये जिसके बाद कंपनी को 48 घंटों के भीतर बुकिंग स्वीकार करना रोकना पड़ा। कंपनी आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करेगी और बुकिंग के अगले दौर की घोषणा करेगी।'' बयान के अनुसार, पिछले साल, कोविड महामारी के कारण उत्पन्न व्यवधानों के परिणामस्वरूप ग्राहकों के लिए अनायास और लंबी प्रतीक्षा अवधि हो गई थी। व्यवधानों के बावजूद, बजाज ने बुकिंग रद्द किये जाने के कम मामले देखे। बजाज ऑटो लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक, राकेश शर्मा ने कहा, ‘‘हम पुणे और बेंगलुरु में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए बुकिंग फिर से खोलने पर शानदार प्रतिक्रिया पाकर बेहद खुश हैं। हम इन दो शहरों में अपने ग्राहकों को उनके धैर्य और अब इस जोरदार प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद देते हैं।
- नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में सुधार आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 159 रुपये बढ़कर 46 हजार 301 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोने का बंद भाव 46 हजार 142 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था।चांदी भी 206 रुपये की तेजी के साथ 67 हजार 168 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 66 हजार 962 पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,745 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी 25.52 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ''डॉलर में गिरावट आने से सोने की कीमतों में तेजी आई।
- नई दिल्ली। अगर आप भी कम पैसों में महीने भर अनलिमिटेड इंटरनेट का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपके लिए जियो एक अच्छी खबर लेकर आया है। देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी जियो ने हाल ही में अपना सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिया है।जियो के इस प्लान की कीमत मात्र 329 रुपये है। रिचार्ज करने पर कस्टमर को 6 जीबी हाई स्पीड डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस का लाभ मिलेगा। इस प्लान की वैधता 84 दिन है। वहीं, हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट 64 केबीपीएस स्पीड से चलेगा। साफ तौर पर कहें तो 6 जीबी इस्तेमाल होने के बाद भी आपका इंटरनेट बंद नहीं होगा। सिर्फ उसकी स्पीड थोड़ी कम हो जाएगी।वोडाफोन आइडिया का प्लानअगर आप वीआई के कस्टमर हैं तो आपको 379 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। इस प्लान के तहत आपको 84 दिनों के लिए 6 जीबी डाटा दिया जाएगा। इसके साथ ही प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 1000 एसएमएस और वीआईमूवीज और टीवी का एक्सेस भी ग्राहकों को मिलेगा।एयरटेल का प्लानएयरटेल यूजर्स मात्र 379 रुपये का रिचार्ज कराकर 84 दिनों के लिए 6 जीबीडाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 900 एसएमएस का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही एयरटेल अपने यूजर्स को अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का एक्सेस दे रहा है। दूसरे फायदों की बात करें तो इस प्लान में XStream, Wynk Music,फ्री Hellotunes, Shaw एकेडमी से ऑनलाइन कोर्स और फास्टैग पर कैशबैक भी दिया जा रहा है।
- मुंबई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 260 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., टीसीएस और आईसीआईसीआई बैंक की अगुवाई में यह तेजी आयी। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 877 अंक का उतार-चढ़ाव आया। अंत में यह 259.62 अंक यानी 0.53 प्रतिशत मजबूत होकर 48,803.68 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.65 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 14,581.45 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में टीसीएस रहा। इसमें करीब 4 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, डा. रेड्डीज, एचडीएफसी और एचसीएल टेक में भी तेजी रही। दूसरी तरफ जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें इन्फोसिस, मारुति, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया और बजाज फाइनेंस शामिल हैं। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती दिखी। शेयर बाजार दिन के न्यूनतम स्तर से बाहर निकलते हुए बढ़त के साथ बंद हुए। इसका कारण वित्तीय और औषधि कंपनियों के शेयरों में तेजी रही है।'' उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में व्यापक स्तर पर पाबंदियों से वाहन कंपनियों के शेयर सर्वाधिक प्रभावित हुए। देश में कुल वाहनों के उत्पादन में महाराष्ट्र का योगदान 20 प्रतिशत से अधिक रहा है। मोदी के अनुसार हालांकि सतत वृद्धि संभावनाओं के कारण आईटी कंपनियों के शेयरों में मजबूत लिवाली देखी गयी। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग में गिरावट रही जबकि सोल और तोक्यो लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.34 डॉलर प्रति बैरल रहा।
- नयी दिल्ली ।भारत में फेसबुक के प्रमुख अजीत मोहन ने कहा कि इंटरनेट कंपनियों के लिए एक ‘दूरदर्शितापूर्ण और सकारात्मक नियामक ढांचे'' की जरूरत है, और इस संगठन को ग्राहकों के डेटा के इस्तेमाल को लेकर अधिक पारदर्शी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में इंटरनेट की पहुंच बहुत तेजी से बढ़ी है और इस बढ़ी हुई पहुंच ने पूरी तरह से नए मॉडल का विकास किया, जैसा इतने कम समय में कोई दूसरा देश नहीं कर सका। उन्होंने रायसीना डायलॉग में कहा, ‘‘हमारा पक्के तौर पर मानना है कि इंटरनेट को नए नियमों की जरूरत है, न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में। हमने पर्याप्त स्पष्टता के अभाव में बहुत लंबे समय तक काम किया और यही वह क्षण है, जब हमें, विशेष रूप से लोकतांत्रिक समाजों को सोचना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि हम एक दूरदर्शितापूर्ण और सकारात्मक नियामक ढांचा तैयार कर सकते हैं।'' फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मोहन ने कहा कि कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जिन पर नियामक ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘एक मुद्दा पारदर्शिता का है। यह सुनिश्चित कीजिए कि डेटा का उपयोग कैसे किया जाएगा। इसके बारे में कंपनियों को अधिक पारदर्शी होना चाहिए। दूसरा मुद्दा एल्गोरिदम का है, और मशीनें लोगों के जीवन को कैसे नियंत्रित कर रही हैं, जिसके बारे में बहुत चिंताएं है।'' मोहन ने कहा कि इस बारे में भी काफी चर्चाएं हुई हैं कि बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों को डेटा के बड़े आकार से कैसे फायदा होता है। शीर्ष कार्यकारी ने यह भी कहा कि ओपेन इंटरनेट एक ऐसा क्षेत्र हैं, जहां अमेरिका और भारत एक साथ काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फेसबुक ऐसे लोगों और प्रणालियों में निवेश कर रहा है, जिससे नुकसानदेह कंटेंट को अपने प्लेटफार्म पर रोका जा सके और उपयोगकर्ताओं के पास व्यापक नियंत्रण हो।




.jpg)







.jpg)



.jpg)
.jpg)





.jpg)



.jpg)