‘पीएम राहत’ योजना से दुर्घटना पीड़ितों को बड़ी राहत, कैशलेस इलाज की सुविधा: नितिन गडकरी
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘पीएम राहत’ योजना के लिए नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पहल ‘नागरिकदेवो भव:’ की भावना को साकार करती है और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को नई गति देती है। गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ‘पीएम राहत’ पहल के जरिए दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत और सम्मानजनक मेडिकल केयर सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक और जीवनरक्षक फैसला लिया गया है। इस योजना के तहत 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रभावित परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा।
नितिन गडकरी ने कहा कि हर अमूल्य जीवन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली यह पहल संवेदनशील और दूरदर्शी है। उनके अनुसार, यह योजना सेवा की भावना को मजबूत करती है और नागरिकों के कल्याण को केंद्र में रखती है। नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने ‘पीएम राहत’ योजना के शुभारंभ को मंजूरी दी। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि तत्काल चिकित्सा सहायता के अभाव में किसी भी दुर्घटना पीड़ित की जान न जाए। प्रधानमंत्री ने बताया कि ‘सेवा तीर्थ’ में गरीबों, किसानों, युवाओं और नारी शक्ति से जुड़ी विभिन्न फाइलों पर हस्ताक्षर किए गए। केंद्र सरकार ने ‘लखपति दीदी’ योजना का लक्ष्य बढ़ाकर 6 करोड़ करने का निर्णय लिया है। कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के लिए एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के ऋण लक्ष्य को 1 लाख करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपए किया गया है। साथ ही, नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 10,000 करोड़ रुपए के कॉर्पस के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 की घोषणा भी की गई है।


.jpg)






.jpg)
Leave A Comment