- Home
- बिजनेस
-
मुंबई। देश में कोरोना वायरस संक्रमण पर रोकथाम के लिये लागू 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान टीवी दर्शकों की संख्या 37 प्रतिशत उछलकर रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गयी है। ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि पूरी दुनिया में लॉकडाउन की वजह से टीवी दर्शकों की संख्या बढ़ी है। बार्क ने कहा कि 27 मार्च से शुरू सप्ताह के दौरान बढ़े दर्शकों में पुरुषों की संख्या अधिक है। लोग खबरों तथा इंफोटेनमेंट श्रेणी को देखना अधिक पसंद कर रहे हैं। उसने कहा कि दैनिक दर्शकों की संख्या औसतन 6.2 करोड़ रोजाना बढ़ी है। लोगों ने सप्ताह के दौरान टीवी देखने में 1,200 अरब मिनट खर्च किये।
- नई दिल्ली। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई)ने भारत में सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उत्पादन के कारोबार में अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और टोटल एस.ए. के बीच संयुक्त उद्यम के गठन को मंजूरी दे दी है।प्रस्तावित संयुक्त उद्यम में अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को अपनी सहायक कंपनियों में से कुछ को एक नई निगमित कंपनी (जेवी) में स्थानांतरित करने की परिकल्पना की गई है। इसके बाद, टोटल एस.ए.प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जेवीकी इक्विटी शेयर पूंजी का 50 प्रतिशत प्राप्त कर लेगा। टोटल एस.ए.टोटल ग्रुप की बुनियादी उत्पादक कम्पनी है। टोटल ग्रुप एक अंतरराष्ट्रीय एकीकृत ऊर्जा उत्पादक है जिसका तेल और गैस उद्योग के हर क्षेत्र में परिचालन है। टोटल ग्रुप भारत में अक्षय ऊर्जा और बिजली उत्पादन क्षेत्रों में भी शामिल है। लक्षित कंपनियां भारत में सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उत्पादन के व्यवसाय में सक्रिय हैं। सीसीआईके विस्तृत आदेश का पालन होगा।
- नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने सभी बैंकों से अपनी शाखाओं को खुले रखने और ए.टी.एम. नकदी से भरे रहने को सुनिश्चित कराने को कहा है।एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि सुरक्षित दूरी का अनुपालन किया जा रहा है और सेनिटाइजर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।----
-
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम सोमवार को 17 साल के निचले स्तर तक पहुंच गए। विश्व बाजार में ब्रेंट क्रुड तेल का भाव गिर कर 23 डालर प्रति बैरल तक आ गया है। यह नवंबर 2002 के बाद का सबसे कम भाव है। वहीं अमेरिका का कच्चा तेल कुछ समय के लिये 20 डालर से भी नीचे चल रहा था। दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से आवाजाही पर सख्त पाबंदियों के चलते कच्चे तेल की मांग में भारी कमी आई है जबकि इसका भंडार काफी बढ़ गया है। देश में फिलहाल पेट्रोल, डीजल के दाम पिछले 14 दिन से लगातार रुके हुये हैं। आखिरी बार 16 मार्च को दाम संशोधित किये गये थे और तब से तेल कंपनियां सरकार द्वारा दोनों ईंधनों में तीन रुपये प्रति लीटर की उत्पाद शुल्क वृद्धि को समायोजित करने में लगीं हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 69.59 रुपये लीटर पर है जबकि मुंबई में यह 75.30 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा है। इसी प्रकार दिल्ली में डीजल का दाम 62.29 रुपये लीटर है जबकि मुंबई में यह 65.21 रुपये लीटर बिक रहा है।
- नई दिल्ली। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने कहा है कि देश में रसोई गैस सहित ईंधन की कोई कमी नहीं है। कंपनियों ने कहा कि लॉकडाउन के बाद कम कर्मचारियों के बावजूद रसोई गैस की आपूर्ति औसतन प्रतिदिन 35-40 प्रतिशत बढ़ गई है।इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए किए गए 21 दिनों के बंद के चलते उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया है कि सभी तेल उत्पादों, और खासतौर से रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति बिना की बाधा के जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण बंद के शुरुआती दिनों में कुछ देरी हुई, लेकिन अब इसे सामान्य कर दिया गया है। ओएनजीसी के स्वामित्व वाली हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार सुराणा ने मुंबई में बताया कि उपभोक्ताओं को एलपीजी की कमी के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। सुराणा ने कहा, मैं सभी को विश्वास दिलाता हूं कि किसी भी तेल उत्पादों की कमी नहीं है। इतना ही नहीं, मैं खासतौर से यह भरोसा देता हूं कि एलपीजी की बिल्कुल कमी नहीं है। वास्तव में, हमारे एलपीजी संयंत्र मांग में किसी भी बढ़ोतरी के लिए अपनी क्षमता से अधिक काम कर रहे हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि रसोई गैस की घबराहट में बुकिंग न करें। श्री सुराणा ने कहा कि एचपीसीएल ने अपने सभी डिलीवरी कर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर दिया है और उन्हें कोरोना वायरस से जरूरी सतर्कता के लिए प्रशिक्षित किया गया है।वहीं बीपीसीएल के प्रवक्ता ने बताया कि महाराष्ट्र में उसकी दैनिक एलपीजी आपूर्ति 32 प्रतिशत बढ़ गई है, जबकि मुंबई में 40 प्रतिशत और नवी मुंबई तथा ठाणे में 37 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इससे पहले इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के चेयरमैन संजीव सिंह ने कहा था कि भारत में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस का पर्याप्त भंडार है और लोगों को गैस की कमी के डर से बुकिंग बढ़ाकर आपूर्ति प्रणाली पर अनावश्यक दबाव नहीं पैदा करना चाहिए।----
- नई दिल्ली। बैंक ऑफ इंडिया ने बाह्य मानक आधारित ब्याज दर में 75 आधार अंकों की कमी करते हुए इसे सात दशमवल दो पांच प्रतिशत कर दिया है। नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।बैंक की बाह्य मानक आधारित ब्याज दर भारतीय रिज़र्व बैंक की रेपो दर से जुड़ी है। रिज़र्व बैंक ने 27 मार्च को रेपो दर में 75 आधार अंकों की कमी करते हुए इसे चार दशमलव चार प्रतिशत किया था। ंबैंक ने एक माह से लेकर एक साल तक की अवधि वाले ऋण के लिए सीमांत लागत आधारित ब्याज दरों में भी शून्य दशमलव दो पांच प्रतिशत की कटौती की है। एक दिन की अवधि के ऋण पर ब्याज दर में शून्य दशमलव एक पांच प्रतिशत की कमी की गई है।----
- नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि पहली अप्रैल से दस सरकारी बैंकों के विलय के बाद चार बैंक काम करने लगेंगे। विलय होने वाले बैंकों की शाखाएं उस बैंक के रूप में काम करेंगी जिसमें उन्हें मिलाया गया है। सरकार ने चार मार्च को सार्वजनिक क्षेत्र में बड़े और मजबूत बैंक बनाने की सुदृढ़ीकरण योजना के एक भाग के रूप में इन दस सरकारी बैंकों के विलय की अधिसूचना जारी की थी।इस योजना के अनुसार ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाईटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय पंजाब नेशनल बैंक में किया जायेगा, सिंडीकेट बैंक को केनरा बैंक में मिलाया जायेगा, इलाहाबाद बैंक को इंडियन बैंक में और आंध्रा तथा कॉरपोरेशन बैंक को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में मिलाया जायेगा। इसके बाद पहली अप्रैल से ओरिएंटल ऑफ कॉमर्स और यूनाईटेड बैंक की शाखाएं पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के तौर पर काम करेगी। सिंडीकेट बैंक की शाखाएं केनरा बैंक की शाखाएं हो जायेंगी। यह बताया गया है कि अगले वित्त वर्ष 2020-21 से इलाहाबाद बैंक की शाखाएं इंडियन बैंक की शाखा के रूप में और आंध्रा बैंक तथा कॉरपोरेशन बैंक, यूनियन बैंक के रूप में काम करेंगी। विलय होने वाले बैंकों के ग्राहक और जमाकर्ता पहली अप्रैल 2020 से उन बैंकों के ग्राहक माने जायेंगे जिनमें इनका विलय किया गया है।
-
नई दिल्ली। कोरोना वायरस और उसके कारण हुए लॉकडाउन से नुकसान को देखते हुए अब रिजर्व बैंक ने राहत भले ऐलान किए हैं। आरबीआई ने रीपो रेट में कटौती कर ईएमआई और घटने का रास्ता साफ कर दिया है।
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने देश को आश्वस्त करते हुए कहा कि भारतीय बैंकिंग सिस्टम पूरी तरह से सुरक्षित है। आरबीआई ने नीतिगत ब्याज दरों में बड़ी कटौती की है। उन्होंने आज रीपो रेट में 75 बीपीएस (बेसिक प्वाइंट ) की कटौती का ऐलान किया है, अब नया रेट 4.4 प्रतिशत होगा। आम लोगों के लिए राहत की बात है कि इस ऐलान से लोन की मासिक किस्तें घटेंगी।इसके साथ ही आरबीआई ने रिवर्स रीपो रेट 4 प्रतिशत घटा दिया गया है। गवर्नर ने कहा कि कच्चे तेल के घटे भाव के कारण अर्थव्यवस्था पर दबाव घटा है। पिछले दो पॉलिसी रिव्यू में रीपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था।गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि कोरोना वायरस की इस महामारी से निबटने के लिए सबको मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, आरबीआई के इस कदम से होम, कार या अन्य तरह के लोन सहित कई तरह की ईएमआई भरने वाले करोड़ों लोगों को काफी राहत मिल सकती है। आम लोगों के साथ कारोबार पर कोरोना के असर को देखते हुए सरकार कर्ज की ईएमआई पर राहत देने की तैयारी कर चुकी है।क्या है मुख्य बातें-रीपो रेट में 75 बीपीएस की कटौती, नया रीपो रेट हुआ 4.4 प्रतिशत।-रिवर्स रीपो रेट में 90 बीपीएस की कटौती, नया रेट 4 प्रतिशत-सभी बैंकों के लिए कैश रिजर्व रेशो में 100 बीपीएस की कटौती, नया रेशो नेट डिमांड का 3 प्रतिशत , यह 28 मार्च से शुरू हो रही फोर्टनाइट से लागू, एक साल के लिए।-सीआरआर में 100 बीपीएस की कटौती, इससे बाजार में 1.37 लाख करोड़ रुपये आएंगे।-आरबीआई ने व्यावसायिक और क्षेत्रीय बैंकों को तीन महीने तक कर्ज और ब्याज पर राहत देने की सलाह दी है।--- - नई दिल्ली। देश का कच्चा इस्पात उत्पादन इस साल फरवरी में 1.5 प्रतिशत बढ़कर 95.6 लाख टन रहा। इस्पात उद्योग की वैश्विक इकाई वल्र्डस्टील ने इसके आंकड़े जारी किए हैं।पिछले साल इसी अवधि में देश का कच्चा इस्पात उत्पादन 94.2 लाख टन था। वल्र्ड स्टील एसोसिएशन (वल्र्डस्टील) की नवीनतम रपट में कहा कि वैश्विक कच्चा इस्पात उत्पादन इस दौरान 14.32 करोड़ टन रहा। यह पिछले साल फरवरी के मुकाबले 2.8 प्रतिशत अधिक है। कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित चीन का कच्चा इस्पात उत्पादन भी फरवरी 2019 के मुकाबले पांच प्रतिशत बढ़कर 7.47 करोड़ टन रहा।
-
मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार की एतिहासिक गिरावट के बाद मंगलवार का दिन थोड़ी राहत वाला रहा। कोरोना वायरस के खतरे के बीच भारत सहित बड़े देशों में आर्थिक स्थितियों को सुधाने के प्रयासों के वैश्विक स्तार पर बाजारों में सुधार से संकेत लेकर स्थानीय बाजारों में लिवाल मंगलवार को सक्रिय दिखे। लिवाली के समर्थन से बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में ढाई प्रतिशत से अधिक का सुधार दर्ज किया गया।। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 692.79 अंक यानी 2.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,674.03 अंक पर बंद हुआ। ऊंचे में यह 27,462.87 तथा नीचे में 25,638.90 अंक तक गया। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 190.80 अंक यानी 2.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,801.05 अंक पर बंद हुआ। दोनों सूचकांकों में सोमवार को बड़ी गिरावट आयी थी और ये 13 प्रतिशत नीचे आ गये थे।
-
नयी दिल्ली। कोरोना वायरस के खतरे के चलते देशभर के अधिकतर राज्यों में आवाजाही पर लगी रोक (लॉक डाउन) से सोमवार को सर्राफा बाजार बंद रहे। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते केंद्र और राज्य सरकारों ने 75 जिलों में लॉकडाउन का निर्णय किया है। इसका मकसद कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकना है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अस्पताल विशेष तौर पर कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज करेंगे। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषणक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन के चलते स्थानीय सर्राफा बाजार बंद रहे। रुपये में भारी गिरावट के बावजूद हाजिर बाजार के भाव उपलब्ध नहीं रहने से वायदा बाजार में अप्रैल डिलिवरी सोने का भाव 40,330 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,493 डॉलर और चांदी भाव 12.58 डॉलर प्रति औंस रहा।
- नई दिल्ली। एप्पल ने अपना नया मैकबुक एयर लॉन्च किया है। नए मैकबुक एयर में मैजिक की-बोर्ड का सपोर्ट दिया गया है। दोगुने स्टोरेज के साथ पेश किए गए इस मैकबुक एयर की कीमत है 92 हजार 900 रुपये।कंपनी का दावा है कि नए मैकबुक एयर में दोगुना सीपीयू परफॉर्मेस और 80 फीसदी तेज ग्राफिक्स मिलेगा। मैकबुक एयर को 256 जीबी की स्टोरेज में पेश किया गया है. इसमें 13 इंच की रेटिना डिस्प्ले है और लॉगिन के लिए टच आईडी दी गई है, जो कि ऑनलाइन शॉपिंग में भी काम करेगी। इसके अलावा मैकबुक में ट्रैकपैड भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर दिनभर चलेगी।मैकबुक एयर में मैक ओएस कैटेलिना मिलेगा. इसमें वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर भी मिलेगा। इसके अलावा नए मैकबुक एयर में 10वीं जेनरेशन का इंटेल का आई-7 प्रोसेसर भी है जिसकी अधिकतम स्पीड 3.8 गेगाहर्टज है। इसमें इंटेल आइरिस प्लस ग्राफिक्स है।नए मैकबुक एयर के साथ नया मैजिक की-बोर्ड भी पेश किया है, जो कि महज एक एमएम पतला है। इसकी बॉडी 100 फीसदी दोबारा इस्तेमाल होने योग्य एल्यूमिनियम से बनी है। नया मैकबुक एयर गोल्ड, सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर वेरियंट में मिलेगा। इसमें 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और दो टीबी एसएसडी सपोर्ट है। इसमें तीन माइक, तीन थंडरबोल्ट पोर्ट और वाइड स्टीरियो साउंड का सपोर्ट दिया गया है।
-
नई दिल्ली। देश में विमानन ईंधन के दाम में 12 प्रतिशत की कटौती की गई। हालांकि, पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार सातवें दिन स्थिर बने रहे। सरकार द्वारा इन ईधनों पर उत्पाद शुल्क बढ़ा दिये जाने की वजह से फिलहाल इनके दाम स्थिर बने हुए हैं। तेल विपणन कंपनियों ने कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में आ रही गिरावट का लाभ उपभोक्ताओं को देने के लिए विमानन ईंधन के दाम में पखवाड़े के हिसाब से संशोधन करने की पुन: शुरुआत की है। पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क की दर में हुई वृद्धि को समायोजित करने के कारण इनके दाम में कुछ दिनों से कमी नहीं हो पा रही है।
एटीएफ की नई कीमत 50,171 रु. प्रति लीटर
तेल विपणन कंपनियों ने एक अधिसूचना में बताया कि विमानन ईंधन के दाम में 6,687.75 रुपए प्रति किलोलीटर यानी 11.76 प्रतिशत की कटौती की गई है। नई कीमत 50,171.26 रुपए प्रति किलोलीटर है, जो सितंबर 2017 के बाद सबसे कम है।
22 फीसदी कम हो चुके एटीएफ के दाम
इस हिसाब से एटीएफ का दाम इस समय 50.17 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है। इस साल फरवरी के बाद से यह विमानन ईंधन के दाम में लगातार तीसरी कटौती है। तब से अब तक इनके दाम 14,152.5 रुपए प्रति किलोलीटर यानी 22 प्रतिशत कम हो चुके हैं।
-
मुंबई। कोरोना के कहर से शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के चलते भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को फिर बिकवाली के भारी दबाव में सोना 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटा तो चांदी में 6,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट आई. सोने का भाव भारतीय सर्राफा बाजार में 40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया. वहीं, चांदी 36,640 रुपये प्रति किलो तक लुढ़की. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के नेशनल सेकेट्ररी सुरेंद्र मेहता ने बताया कि शेयर बाजार में भारी गिरावट के समय निवेशकों के लिए महंगी धातुएं सोना और चांदी संकटमोचक बन गईं और वे सोना और चांदी बेचकर अपनी नकदी की जरूरतों को पूरा करने लगे.
- नई दिल्ली। रेलवे ने कोरोना वायरस के बचाव और ट्रेनों में भीड़भाड़ कम करने के लिए मरीजों, छात्रों और दिव्यांगों को छोड़कर अन्य श्रेणियों में रियायती टिकटों को 20 मार्च की आधी रात से अगले आदेश तक स्थगित करने का फैसला किया है।रेलवे की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अगले आदेश तक बुजुर्गों को रेलवे में रियायती टिकट नहीं मिलेगा। रेलवे ने यह फैसला बुजुर्गों की यात्रा को कम से कम करने के लिए किया है। इससे पहले रेलवे ने कल देशभर में 80 से अधिक रेलगाडिय़ों के परिचालन को रद्द कर दिया। रेलवे का मकसद लोगों की गैर जरूरी यात्राओं को हतोत्साहित करना है, ताकि वायरस का कम से कम प्रसार हो सके।---
- नई दिल्ली। येस बैंक के मनोनीत मुख्य कार्यकारी अधिकारी-सीईओ प्रशांत कुमार ने ग्राहकों को भरोसा दिया है कि आज शाम छह बजे से बैंक का काम-काज पूरी तरह सामान्य हो जायेगा।प्रशांत कुमार ने कहा कि नकदी के मामले में चिंता की कोई बात नहीं है और सभी बैंक शाखाओं तथा एटीएम्स में पर्याप्त मात्रा में नकदी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नकदी के लिए बाहरी स्रोतों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने जमाकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी जमाराशि पूरी तरह सुरक्षित है। श्री कुमार ने कहा कि ग्राहक पहले की तरह बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।उन्होंने बैंक की लेखा-बहियों की फोरेंसिक लेखा-पऱीक्षा की संभावना से इनकार किया, लेकिन बचत खाते में पांच से छह प्रतिशत ब्याज जारी रखने के बारे में कोई वायदा नहीं किया। भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त बैंकर प्रशांत कुमार इस महीने की 26 तारीख को औपचारिक रूप से येस बैंक के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक के पद का कार्यभार संभालेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि साढ़े आठ हजार से 10 हजार करोड़ रुपए की बकाया राशि की वसूली मार्च में समाप्त हो रही तिमाही के दौरान कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें से लगभग 72 प्रतिशत का प्रावधान पहले ही कर लिया गया है।इस महीने के शुरू में रिजर्व बैंक ने येस बैंक के कामकाज पर स्थगन लागू करते हुए निकासी की सीमा 50 हजार रुपए तक सीमित कर दी थी। रिजर्व बैंक द्वारा घोषित पुनर्गठन की योजना के अंतर्गत प्रमुख शेयरधारक भारतीय स्टेट बैंक के अलावा अब आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बंधन बैंक, फेडरल बैंक और आईडीएफसी फस्र्ट ने भी येस बैंक में निवेश करने का फैसला किया है।प्रवर्तन निदेशालय ने येस बैंक के प्रोमोटर राणा कपूर और उनकी पत्नी के खिलाफ धनशोधन का एक और मामला दर्ज किया है। यह मामला एक रीयल्टी कंपनी से 307 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने से संबंधित है। इस धन का इस्तेमाल दिल्ली के लुटियंस जोन में बाजार भाव पर बंगला खरीदने के लिए किया गया।
-
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा को बताया कि सरकार ने 2000 रुपये के नोटों को प्रचलन से वापस लेने का कोई निर्णय नहीं लिया है। सरकार ने बैंकोंं से साफ कहा है कि वे एटीएम मशीनों में दो हजार के नोट की प्लेट्स को हटाएं नहीं और सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं है। वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। सरकार की फिलहाल ऐसी कोई मंशा नहीं है।
- नई दिल्ली। माल एवं सेवा-कर परिषद ने मोबाइल फोन पर जीएसटी दरों को पहली अप्रैल से बढ़ाकर 12 से 18 प्रतिशत करने का फैसला किया है। जीएसटी परिषद की आज नई दिल्ली में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। परिषद ने विमान के लिए रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल सेवाओं पर जीएसटी दर को 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने का भी निर्णय लिया, जबकि हस्तनिर्मित और मशीन से बनी माचिस की जीएसटी दर को युक्तिसंगत बनाकर 12 प्रतिशत कर दिया है।वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने जीएसटी परिषद की बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए, बताया कि परिषद ने दो करोड़ रुपये से कम का कारोबार करने वाली इकाईयों के लिए वित्त वर्ष 2018 और 2019 के लिए वार्षिक रिटर्न दाखिल करने में देरी पर लगाया जाने वाला शुल्क माफ करने का फैसला किया है।वित्तमंत्री ने कहा कि जीएसटी भुगतान में देरी के लिए पहली जुलाई से शुद्ध कर देनदारी पर ब्याज लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी नेटवर्क की हार्डवेयर क्षमता बढ़ाने के लिए इंफोसिस से अधिक कुशल श्रमबल को शामिल करने के लिए कहा गया है।जीएसटी परिषद ने जी एस टी एन का डिजाइन करने वाली इंफोसिस को जुलाई, 2020 तक जी एस टी एन प्रणाली को और दुरूस्त तथा बेहतर बनाने के लिए भी कहा है।
- नई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में पांच अरब 69 करोड डॉलर की वृद्धि के साथ 487 अरब 23 करोड डॉलर पर पहुंच गया। यह अब तक की सबसे अधिक वृद्धि है।पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में पांच अरब 41 करोड डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई थी और यह चार सौ 81 अरब 54 करोड डॉलर हो गया था। रिजर्व बैंक की विज्ञप्ति में कहा गया है कि विदेशी मुद्रा परिसम्पत्तियों में पांच अरब 31 करोड डॉलर से अधिक की बढोतरी हुई और यह चार सौ 51 अरब 13 करोड डॉलर से अधिक हो गया। स्वर्ण भंडार में भी 32 करोड डॉलर की वृद्धि हुई और यह 31 अरब डॉलर हो गया।अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से भारत का विशेष आहरण अधिकार एक करोड पचास लाख डॉलर की बढोतरी के साथ एक अरब 44 करोड डॉलर से अधिक हो गया है।---
-
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने यस बैंक संकट को देखते हुए बैंक के ग्राहकों को भरोसा दिलाते हुए रिजर्व बैंक ने बकायदा चि_ी लिखकर ग्राहकों को उनका पैसा सुरक्षित होने का भरोसा दिलाया है। आरबीआई ने देेेश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहा है कि निजी बैंकों में ग्राहकों का पैसा पूरी तरह सुरक्षित है। आरबीआई ने कहा है कि निजी बैंकों को लेकर पैदा आशंकाएं पूरी तरह बेबुुुनियाद हैं। केंद्रीय बैंक ने राज्य सरकारों से आग्रह किया है कि यदि उन्होंने निजी बैंकों से पैसा निकालने का फैसला लिया है या लेने जा रहे हैं तो वे इस पर दोबारा विचार करें। रिजर्व बैंक ने अपने पास निजी बैंकों के नियमन और निगरानी के पर्याप्त अधिकार होने की बात कहते हुए उन्हें आश्वसत किया है कि वह अपने अधिकारों के जरिये जमाकर्ताओं का पैसा पूरी तरह सुरक्षित रखना सुनिश्चित कर रही है।
-
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर तीन रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में गिरावट से लाभ लेने के प्रयासों के तहत सरकार ने शनिवार को यह कदम उठाया है। अधिसूचना में कहा गया है कि पेट्रोल पर विशेष उत्पाद शुल्क प्रति लीटर दो रुपए बढ़ाकर आठ रुपए कर दिया है। डीजल पर यह शुल्क दो रुपए बढ़कर अब चार रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला सड़क उपकर भी एक-एक रुपए प्रति लीटर बढ़ाकर 10 रुपए कर दिया गया है। एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी का नतीजा सामान्य तौर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के रूप में सामने आता है लेकिन यह अंतरराष्ट्रीय दरों में गिरावट के हिसाब से समायोजित हो जाएगी और कीमतों में इजाफा नहीं होगा।
- नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने येस बैंक के पुनर्गठन के बारे में रिर्जव बैंक के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक, येस बैंक के 49 प्रतिशत शेयरों में निवेश करेगा।उन्होंने कहा कि येस बैंक से निकासी पर लगा प्रतिबंध पुनर्गठन से संबंधित अधिसूचना के जारी होने के तीन दिनों के अंदर हटा लिया जाएगा और एक सप्ताह के भीतर बैंक के नए बोर्ड का गठन कर लिया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि इस पुनर्गठन से खाताधारकों का हित सुरक्षित रहेगा और येस बैंक समेत पूरी वित्तीय व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सीतारामन ने कहा कि येस बैंक के शेयरों में निवेश करने वाले तीन वर्ष तक अपना पैसा वापस नहीं निकाल सकेंगे। लेकिन भारतीय स्टेट बैंक के मामले में यह नियम उसके सिर्फ 26 प्रतिशत निवेश पर लागू होगा।
- मुंबई। कोरोना वायरस को लेकर वैश्विक बाजार भी परेशान है। . दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार में एकदिवसीय कारोबार में आज सबसे बड़ी गिरावट हुई और प्रमुख सूचकांक लगभग आठ प्रतिशत नुकसान के साथ बंद हुए। आशंका जताई जा रही है कि इस गिरावट के कारण निवेशकों ने एक दिन में 11 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं।बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स दो हजार नौ सौ 19 अंक लुढ़ककर दो वर्षों के न्यूनतम स्तर 32 हजार सात सौ 78 पर बंद हुआ। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आठ सौ 68 अंक नुकसान के साथ 32 महीने के न्यूनतम स्तर नौ हजार पांच सौ 90 अंक पर दर्ज हुआ।---
- नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक-एसबीआई ने आज कहा है कि वह रिजर्व बैंक द्वारा तैयार येस बैंक की पुनर्गठन योजना के मसौदे के अनुसार नगदी से जूझ रहे येस बैंक के 72 अरब 50 करोड़ रुपये के शेयर खरीदेगा।एसबीआई ने कहा है कि उसके बोर्ड ने निजी क्षेत्र के येस बैंक के शेयर को 10 रुपये प्रति शेयर की दर से खरीदने की अनुमति दे दी है। येस बैंक में एसबीआई की हिस्सेदारी चुकता पूंजी की 49 प्रतिशत के अंदर ही रहेगी।---
-
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 15 पैसे कम हुई है और चेन्नई में यह 16 पैसे कम हुआ है, जिसके बाद एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 70.14, 72.83, 75.84 और 72.86 रुपए हो गई है। डीजल दिल्ली और कोलकाता में 12 पैसे कम हुआ है। जबकि मुंबई और चेन्नई में यह 13 पैसे सस्ता हुआ है। इन महानगरों में एक लीटर डीजल के लिए लोगों को क्रमश: 62.89, 65.22, 65.84 और 66.35 रुपए चुकाने होंगे। गौरतलब है कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती है। इधर, पेट्रोल के दाम में गिरावट रूस की तेल रिफाइनरी कंपनियों के साथ बढ़ते प्राइस वार को जीतने की जुगत में सऊदी अरब और यूएई ने अपने तेल उत्पादन को और बढ़ाने का ऐलान किया है। इससे आने वाले समय में वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें और नीचे जा सकती हैं, जिसका सीधा लाभ भारत को होगा।


.jpg)
.jpg)























.jpg)