- Home
- विदेश
-
नई दिल्ली। कुछ महीने पहले जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने देश में चुनाव से महज चंद रोज पहले भारत आने का कार्यक्रम बनाया था तब यह माना गया था कि वह भारत के दौरे पर आकर अपने मतदाताओं को रिझाना चाहते हैं, हालांकि नेतन्याहू का यह कार्यक्रम चुनाव से ठीक पहले स्थगित हो गया। नेतन्याहू अब चुनाव के बाद भारत के दौरे पर आएंगे। वे 9 सितंबर को भारत के दौरे पर आने वाले थे। दुनिया के ताकतवर देशों में शुमार किए जाने वाले इजराइल महज 6 महीने के अंदर दूसरी बार चुनाव का सामना करने जा रहा है। सितंबर के तीसरे हफ्ते (17 सितंबर) में इस यहूदी देश में आम चुनाव होने जा रहा है।
- पेइचिंग। चीन में 1,000 से ज्यादा युवक और युवतियों ने स्पेशल ट्रेन में एक साथ यात्रा की। इसकी वजह कहीं जाने के लिए सफर तय करना नहीं था बल्कि हमसफर की तलाश करना था। इन लोगों ने इस महीने की शुरुआत में लव स्पेशल ट्रेन में सफर किया ताकि, यात्रा के दौरान अपने लिए कोई परफेक्ट जीवनसाथी तलाश सकें। 1970 में चीन में लागू की गई वन चाइल्ड पॉलिसी के चलते देश में लिंगानुपात काफी बिगड़ गया है। इसके चलते लोगों को शादी तक में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सिंगल पुरुष और महिलाओं का यह सफर चोंगकिंग नॉर्थ स्टेशन से कियानजियांग स्टेश तक के लिए था। एशिया वन की रिपोर्ट के मुताबिक यह सफऱ 10 अगस्त को शुरू हुआ था, जो दो दिन और एक रात तक चला। इस लव ट्रेन को 3 साल पहले लॉन्च किया गया था। इस चलती-फिरती मैचमेकिंग सेवा को देश के सिंगल लोगों को पार्टनर की तलाश में मदद के लिए लॉन्च किया गया था। चीन में करीब 20 करोड़ लोग कुंवारे हैं।
-
मेक्सिको। सिटी मेक्सिको के खाड़ी तटीय शहर कोअतजाकोलकोस में बार पर हमले में 23 लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए। हमलावरों ने बमबारी की जिससे आग लग गई थी। घटना में 8 महिलाएं 15 पुरुषों की मौत हुई। वेराक्रूज तटीय राज्य के अभियोजन कार्यालय ने कहा कि आग गैसोलीन बम से लगी हो सकती है। इस तरह का हमला 8 साल बाद हुआ है।
-
वाशिंटगन। अमेरिका ने जापान को 3.3 अरब डॉलर की एंटी बैलिस्टिक मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी। यह मंजूरी उत्तर कोरिया की ओर से एंटी बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण की पृष्ठभूमि और जापान को होने वाले संभावित खतरे के बीच दी है। रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने बताया कि करार के तहत जापान करीब 73 रेथियॉन निर्मित एसएम-3 ब्लॉक आईआईए मिसाइलें खरीदेगा।
-
रोम। इटली के गृह मंत्री माटियो साल्विनी ने दर्जनों आव्रजकों को लेकर आ रहे एक जहाज को इटली के जलक्षेत्र में प्रवेश देने से इनकार कर दिया है। जर्मनी के एक परोपकारी मिशन लाइफलाइन के द एलियोनारे ने 100 लोगों को डूब रही एक छोटी नाव से बचाया था। कार्यकर्ताओं ने लीबिया तटरक्षकों से भी बचाया, वे उत्तरी अफ्रीकी देश ले जाना चाहते थे।
-
खार्तूम। सूडान के पूर्वी क्षेत्र में आदिवासियों के दो गुटों के बीच लड़ाई में 37 लोगों को मार दिया गया, जबकि 200 से ज्यादा जख्मी हो गए। यह संघर्ष किस कारण से हुआ, इसका पता नहीं चल सका। दो गुटों के बीच संघर्ष बीते एक हफ्ते से हो रहा था, सोमवार को मरने वालों की संख्या सामने आई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह खूनी संघर्ष बानी अमेर और नुबा आदिवासी समुदाय के बीच हुआ था। देश की नवगठित सोवेरिन काउंसिल (संप्रभु परिषद) ने लाल सागर राज्य के गवर्नर को बर्खास्त कर दिया। साथ ही संघर्ष के बाद राज्य में आपातकाल घोषित कर दिया गया।
-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन की राजधानी मनामा में भगवान श्रीकृष्ण के 200 साल पुराने मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए 42 लाख डॉलर की परियोजना का रविवार को शुभारंभ किया। मनामा में श्रीनाथजी (श्रीकृष्ण) मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य इस साल आरंभ किया जाएगा। मनामा स्थित इस 200 साल पुराने मंदिर का 42 लाख डॉलर की लागत से 45 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में तीन मंजिला भवन के साथ नवीनीकरण किया जा रहा है। मोदी शनिवार को यहां पहुंचे थे। वह बहरीन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन के वली अहद सलमान बिन हमाद बिन इसा अल खलीफा से शनिवार को मुलाकात की और भारत एवं बहरीन के बीच मित्रता मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों देशों के नेताओं के बीच बातचीत में व्यापारिक संबंधों और सांस्कृतिक आदान-आदान पर विशेष ध्यान रहा।
पहले भारतीय प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी की बहरीन की यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस देश की यात्रा करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन के वली अहद सलमान बिन हमाद बिन इसा अल खलीफा से मुलाकात की। उन्होंने हमारे संबंधों को और मजबूत करने को लेकर चर्चा की। -
वाशिंगटन। अमेरिका में कश्मीरी पंडितों ने रैली निकालकर जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटाए जाने के भारत सरकार के फैसले का समर्थन किया। अटलांटा में आयोजित इस रैली में अन्य भारतीय-अमेरिकी नागरिकों ने भी हिस्सा। सुभाष राजदान ने इस मौके पर कहा, इस रैली ने इस पर रोशनी डाली कि जम्मू-कश्मीर से संबंधित अस्थायी अनुच्छेद में इस तरह के बदलाव की जरूरत थी, क्योंकि यह कश्मीरी अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभावपूर्ण था।
-
दुबई। भारतीय राजनयिक मिशन ने यहां बताया कि इस साल जुलाई अंत तक संकट में फंसे 100 नौसेनिकों को भारत वापस भेजा गया है। दुबई में भारत के महावाणिज्यदूत विपुल ने कहा कि मिशन की प्राथमिकता सबसे अधिक संकटग्रस्त की सर्वप्रथम मदद है। विपुल ने कहा, भारतीय समुदाय कल्याण कोष के वाणिज्य दूतावास ने इस साल जुलाई तक लगभग 375 लोगों को हवाई टिकट प्रदान किए हैं। 52 लोगों की अस्थियों को स्वदेश भेजने में मदद की है।
-
प्योंगयांग। उत्तर कोरिया में तानाशाह किम जोंग-उन की मौजूदगी में रविवार को नए सुपर-लार्ज मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर का सफल परीक्षण किया गया। इससे पहले शनिवार को भी दो मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। उत्तर कोरिया ने शनिवार को पूर्वी सागर में दो मिसाइल दागी थीं। यह दोनों कम दूरी की मारक क्षमता वाली बेलिस्टिक मिसाइल थीं। दोनों मिसाइल 380 किमी की दूरी तय करते हुए 97 किमी की ऊंचाई तक गईं थीं।
-
0 रूपे कार्ड भी जारी किया
अबु धाबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यं ने शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया। मोदी दो दिवसीय फ्रांस दौरा पूरा करने के बाद शुक्रवार देर रात यूएई पहुंचे। मोदी ने शनिवार को रूपे कार्ड भी जारी कर दिया। उन्होंने यहां व्यापारी वर्ग से मुलाकात की और उनसे भारत में निवेश करने का आग्रह किया। इस दौरान मोदी ने कहा कि राजनीतिक स्थिरता, अनुमानित नीतिगत ढांचा भारत को निवेश के लिए आकर्षक बाजार बनाता है।
मोदी को ऑर्डर ऑफ जायदसे भी नवाजे जाने की घोषणा इस साल अप्रैल में हुई थी। इसका मकसद भारत और दुबई के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देना है। यह सम्मान दुबई के संस्थापक शेख जायद बिन सुल्तान अल नाह्यां के नाम पर रखा गया है।
कश्मीर को भारत का आंतरिक मामला बता चुका है यूएई
भारत में यूएई के राजदूत अहमद अल बन्ना कश्मीर मुद्दे को भारत का आंतरिक मामला बता चुके हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि यूएई को मोदी सरकार के जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले में कुछ भी गलत नहीं लगा है। यह पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है। हम नहीं मानते हैं कि इसका मकसद राज्य की क्षेत्रीय विभिन्नता को कम करना है।
दूसरी तरफ पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के मामले पर दुनियाभर में भारत के खिलाफ माहौल बनाने में जुटा हुआ है। हालांकि अभी तक इस मामले में उसे चीन को छोड़कर किसी का साथ नहीं मिला है। ऐसे में एक इस्लामिक राष्ट्र का मोदी को सम्मानित करना इस पक्ष को और कमजोर करेगा।
दुबई सबसे बड़ा बिजनेस हब
बीते चार सालों में यह तीसरा मौका है जब प्रधानमंत्री मोदी यूएई के दौरे पर हैं। खाड़ी देशों में दुबई को सबसे बड़ा बिजनेस हब माना जाता है। यहां बड़ी तादात में भारतीय पर्यटक भी पहुंचते हैं। यही कारण है कि बीते कुछ वर्षों में दोनों देशों ने बिजनेस बढ़ाने को लेकर लगातार बातचीत की है। -
वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में जन्म के आधार पर मिलने वाली नागरिकता के अधिकार को खत्म करने की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि वह अमेरिका में जन्म लेने वाले उन बच्चों के नागरिकता के अधिकार को खत्म करने के बारे में गंभीरता से विचार कर रहे हैं, जिनके माता-पिता अमेरिकी नागरिक नहीं हैं। ट्रंप अगर इस अधिकार को समाप्त कर देते हैं तो इससे बड़ी संख्या में भारतीय भी प्रभावित होंगे। ट्रंप ने कहा, हम इस पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहे हैं। साफ तौर पर कहूं तो यह बकवास है। अमेरिकी संविधान के 14वें संशोधन में अमेरिका में जन्म लेने वाले ऐसे बच्चों को भी देश की नागरिकता देने की गारंटी दी गई है, जिनके माता-पिता अमेरिकी नागरिक नहीं हैं। ट्रंप प्रशासन नेएक नियम का एलान किया, जिससे अमेरिका के इमिग्रेशन अधिकारियों को शरणार्थी परिवारों को अनिश्चितकाल तक बंदी बनाए रखने का अधिकार मिल जाएगा। नए नियमों से शरणार्थी परिवारों के बच्चों को 20 दिन से ज्यादा हिरासत में रखने का प्रावधान भी खत्म हो गया है।