ब्रेकिंग न्यूज़

 गर्मी में एनर्जी  के लिए सुबह सबसे पहले खाएं ये 5 फूड्स
 अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि गर्मी में सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाएं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ शरीर की कई समस्याओं को दूर करें।  आज जानते हैं ऐसे ही पांच फूड्स के बारे में 
1.  तरबूज
गर्मी में सुबह शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए तरबूज का सेवन किया जा सकता है। इस फल में 90 प्रतिशत पानी होता है और इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते है, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने के साथ दिनभर एनर्जी रखता है। तरबूज के सेवन से हार्ट हेल्दी रहने के साथ आंखों समस्याएं भी कम होती हैं।
 2. जौ का दलिया
गर्मियों में पेट को हल्का रखने के लिए जौ के दलिया का सेवन किया जा सकता है। गर्मी में इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। जौ की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में गर्मी में इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्या कम होती हैं। जौ का दलिया खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इस दलिया को रात को बनाकर भी रख सकते है, जिससे इसमें रजिस्टेंस स्टार्च बढ़ जाएगा। 
 3. खजूर
गर्मी में खाली पेट खजूर का सेवन किया जा सकता है। खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें सोडियम, पोटेशियम, फाइबर और आयरन पाया जाता है, जो शरीर को ताकत देने के साथ पेट को लंबे समय तक ङरकर रखता है। खजूर को अपनी स्मूदी में भी शामिल किया जा सकता है।
 4. केला
केला गर्मी में सुबह खाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। ये शरीर को एनर्जी देने के साथ, ये पेट के लिए फायदेमंद होता है और लंबे समय पेट को भरकर रखता है। केले में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ मूड को भी बूस्ट करता है।
 5. ओट्स
गर्मी में पेट को आराम देने के लिए हल्के ओट्स का सेवन किया जा सकता है। ओट्स के सेवन से पाचन से जुड़ी समस्या कम होने के साथ वजन घटाने में भी मदद मिलती है। ओट्स को अपनी स्मूदी में मिलाकर और स्प्राट्स में मिलाकर इसका सेवन किया जा सकता हैं।
 गर्मी में सुबह सबसे पहले इन चीजों का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english