- Home
- मनोरंजन
- मुंबई। अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड का एक पर्फेक्ट कपल माना जाता है। 20 अप्रैल 2007 को दोनों की शादी हुई लेकिन शादी के मंडप तक पहुंचने के लिए दोनों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आज हम आपको दोनों की कमाल की लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं।ऐश्वर्या के जिंदगी में आने से पहले अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता काफी चर्चा में रहा था। दोनों की शादी होने वाली थी। सगाई हो चुकी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से ऐसा नहीं हो पाया। इसके बाद अभिषेक काफी दुखी हुए, लेकिन उन्होंने खुद को बाकी कामों में व्यस्त कर लिया। अभिषेक और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' की शूटिंग के दौरान हुई। उस दौरान अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या के अच्छे दोस्त थे। ऐश्वर्या ने साल 2005 में आई अभिषेक - रानी मुखर्जी की फिल्म 'बंटी और बबली' में हिट गाने 'कजरारे-कजरारे' पर डांस किया था। यह गाना सुपरहिट हुआ और फिर अभिषेक- ऐश्वर्या की जोड़ी लगातार कई फिल्मों में साथ नजर आई। दोनों ने मिलकर 'उमराव जान', 'गुरु', 'धूम 2' जैसी फिल्में कीं।फिल्म 'गुरु' के दौरान दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग बन गई। इसी फिल्म के टोरंटो प्रीमियर के दौरान अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज कर दिया। ऐश्वर्या ने भी तुरंत हामी भर दी। अपने एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया था कि जब वे न्यूयॉर्क में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो एक दिन होटल रूम की बालकनी में खड़े थे। वे यही सोचते थे कि ऐश्वर्या को घुटनों पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज करेंगे। कुछ साल बाद 13 जनवरी 2007 को फिल्म 'गुरु' के दौरान अभिषेक ऐश्वर्या को कमरे की बालकनी में लेकर गए और प्रपोज कर दिया। परिवार वालों की सहमति से बात आगे बढ़ी और आज ऐश्वर्या बच्चन परिवार की बहू और एक प्यारी बेटी आराध्या की मां हैं।-----
- तिरुवनंतपुरम। जाने माने मलयालम गायक एम एस नसीम का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। दूरदर्शन, आकाशवाणी में स्थायी उपस्थिति दर्ज करा चुके और अन्य मंचों पर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे चुके नसीम ने मोहम्मद रफी और बाबुराज के गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया था।उन्होंने कई नाटक मंडलियों के लिए अपनी आवाज दी। इसके अलावा उन्होंने दो फिल्मों में गीत भी गाए। वर्ष 1992, 1993, 1995 और 1997 में उन्होंने छोटे पर्दे का सर्वश्रेष्ठ गायक पुरस्कार जीता। इसके अलावा उन्होंने केरल संगीत नाटक अकादमी का सर्वश्रेष्ठ गायक पुरस्कार भी जीता। नसीम को 16 साल पहले पक्षाघात आया था और उनका उपचार चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि नसीम ने गाना मेलाओं से लोकप्रियता हासिल की और इसने उन्हें लोगों का चहेता बना दिया। उन्होंने कई कार्यक्रमों का मंचन और टेलीविजन कार्यक्रमों तथा विभिन्न डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन किया।
- मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता मधु मेंटाना रामायण पर आधारित फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं, जिसका बजट 300 करोड़ रुपये है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन रावण का किरदार निभाते दिखेंगे और दीपिका पादुकोण को मेकर्स ने सीता के किरदार के लिए साइन किया है। ऋतिक रोशन ने सिनेमाई पर्दे पर पहले कभी खलनायक का किरदार नहीं निभाया है, जिस कारण दर्शक मधु मेंटाना की 'रामायण' के लिए काफी उत्साहित हैं। हर कोई देखना चाहता है कि ऋतिक रोशन रावण के किरदार को कैसे पर्दे पर पेश करेंगे ?रामायण में भगवान राम के किरदार की बात करें तो उसके लिए मेकर्स ने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू से बात की है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महेश बाबू ने मधु मेंटाना को हरी झंडी भी दिखा दी है। खबर है कि जब ओम राउत ने फिल्म आदिपुरुष का ऐलान किया तब मधु मेंटाना के काम खड़े हो गए क्योंकि वो काफी समय से रामायण पर आधारित फिल्म की प्लानिंग कर रहे थे। उन्होंने तुरंत अपने फाइनेंसर्स से बात की। इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण तैयार हैं और अब मधु ने साउथ के बड़े सुपरस्टार महेशन बाबू से भी बात की है। मधु ने महेश बाबू को रामायण की कहानी सुनाई है और उन्हें स्क्रिप्ट पसंद भी आई है। मधु को लगता है कि महेश बाबू के चेहरे में वो मासूमियत है, जो भगवान राम के किरदार के लिए चाहिए। महेश बाबू ने फिल्म के हरी झंडी दे दी है। ऋतिक, महेश और दीपिका को साथ लाने में एक टैलेंट मैनेजमेंट कम्पनी ने बहुत मदद की है, जिसने इन तीनों कलाकारों को रामायण के लिए तैयार किया है।
- मुंबई। टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस के पति रोहित रेड्डी ने ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर दी है।कभी सौतन कभी सहेली और 'ये है मोहब्बतें फेम अनीता हसनंदानी ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस संग शेयर की थी, तब से हर कोई ये खुशखबरी सुनने के लिए बेताब था। एक्ट्रेस के पति रोहित रेड्डी ने मैटरनिटी फोटोशूट की एक बड़ी ही प्यारी तस्वीर को शेयर करते हुए फैंस संग ये खुशखबरी शेयर की है। इस तस्वीर में रोहित रेड्डी अपनी पत्नी अनीता हसनंदानी के गालों को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के ऊपर ही उन्होंने जानकारी दी है कि अनीता ने बेटे को जन्म दिया है।इस तस्वीर को रोहित रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'ओह बॉय...।Ó रोहित रेड्डी के इस पोस्ट के शेयर होने कुछ ही मिनट में कपल को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर और अनीता हसनंदानी बेस्टफ्रेंड हैं और आज पूरा दिन एकता उनके साथ ही थी। एकता ने ही अनीता को फिल्मों में लांच किया और अपने कई सीरियलों में लीड रोल करने का मौका दिया।एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनीता की डिलीवरी के बाद का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनीता और रोहित का पूरा परिवार नजर आ रहा है। वीडियो में रोहित रेड्डी काफी खुश नजर आ रहे हैं और उनका पूरा परिवार चहक रहा है।अनीता हसनंदानी ने कुछ महीने पहले ही खुलासा किया था कि 'नागिन 4' की शूटिंग के वक्त वो प्रेग्नेंट थी और सेट पर किसी को भी इस बात की भनक नहीं लगी थी। अनीता ने ये भी बताया था कि उन्हें शुरुआती दिनों में काफी मूड स्विंग्स भी होते थे।
- मुंबई। वैलेंटाइन डे को अभी कुछ दिन है, लेकिन इससे पहले हम आज अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान की लव स्टोरी बताने जा रहे हैं। यह प्रेम कहानी काफी कमाल की है। शाहरुख-गौरी की जोड़ी बॉलीवुड के सबसे मशहूर जोडिय़ों में से एक है। हर कोई उन्हें एक पर्फेक्ट कपल की तरह देखता है।सभी जानते हैं कि शाहरुख ने गौरी को पाने के लिए काफी पापड़ बेले हैं। अब जब वैलेंटाइन वीक चल रहा है तो हम आपको बता रहे हैं कि शाहरुख ने कैसे गौरी को प्रपोज किया और कैसे दोनों एक-दूसरे के हो गए। जब पहली बार दोनों की मुलाकात हुई तो उस वक्त गौरी खान 14 और शाहरुख खान 19 साल के थे। साल 1984 में दिल्ली के पंचशील क्लब में चल रही पार्टी में दोनों की नजरें एक दूसरे से मिलीं। शाहरुख को पहली ही नजर में गौरी से प्यार हो गया। इसके बाद जिस भी पार्टी में गौरी के पहुंचने की उम्मीद होती तो शाहरुख पहले ही वहां पहुंच जाते। तीसरी मुलाकात के दौरान शाहरुख ने गौरी से फोन नंबर मांग लिया। उस वक्त लैंडलाइन नंबर ही हुआ करता था।गौरी के घरवाले बहुत सख्त थे। शाहरुख गौरी के लेकर खासे पॉजेसिव थे। इसी दौरान गौरी खान बिना शाहरुख को बताए मुंबई चली गईं। जैसे ही शाहरुख को पता चला तो वे तुरंत दिल्ली से मुंबई चले गए। वहां पर शाहरुख गौरी के घर जब भी फोन करते तो वे पहले अपनी दोस्त से बात करवाते। उनकी दोस्त अपना नाम 'शाहीन' बतातीं। जैसे ही गौरी को पता चलता कि शाहीन का फोन है तो वह समझ जातीं कि शाहरुख ने फोन किया है। कई बार दोनों ने पूल किनारे बैठकर मीटिंग की थी।धीरे-धीरे दोनों घूमने लगे और डेट पर जाने लगे। इसी दौरान एक दिन जब शाहरुख खान गौरी को घर छोडऩे गए तो उस दिन गौरी गाड़ी से उतर ही रही थीं कि शाहरुख खान ने कहा, 'मैं तुमसे शादी करूंगा।' इसके बाद बिना गौरी का जवाब सुने ही वे निकल गए। बाद में धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता गहरे प्यार में बदल गया और दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खा लीं।गौरी छिब्बर और शाहरुख अलग-अलग धर्म के थे और इस कारण दोनों के परिवार वालों ने खासी आपत्ति दर्ज करवाई। हालांकि उन्हें समझ आ गया कि दोनों शादी किया बिना नहीं मानेंगे। आखिरकार परिवार वाले मान गए और उन्होंने शादी के लिए हां कर दी। उस वक्त शाहरुख टीवी और फिल्मों की दुनिया में अपने पैर जमाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। आखिरकार 25 अक्टूबर, वर्ष 1991 में शाहरुख और गौरी ने पहले मुस्लिम और फिर हिंदू रीति-रिवाजों से शादी हुई। आज उनके तीन बच्चे हैं- आर्यन, सुहाना और अबराम।
- मुंबई। बॉलीवुड फिल्म निर्माता राजीव कपूर का आज कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वो 58 साल के थे। अस्पताल में उनके बड़े भाई रणधीर कपूर मौजूद थे।राजीव कपूर की तबियत बिगडऩे की जानकारी मिलते ही उनके भाई उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे। जहां उनकी मौत हो गई। इस दौरान भाई राजीव कपूर की मौत की खबर सुनकर रणधीर कपूर बुरी तरह से टूटे हुए दिखाई दिए। मगर इस बीच अस्पताल के बाहर रणधीर कपूर खुद को संभालते हुए दिखाई दिए। हालांकि वो इस दौरान काफी बेबस दिखाई दे रहे थे। इस दौरान रणधीर कपूर के भतीजे अरमान जैन ने अपने मामा का पूरा साथ दिया। वो यहां जिम्मेदारी संभालते दिखे।इस वक्त रणधीर कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जिसे देखकर सिनेप्रेमियों का दिल टूट गया। अरमान जैन और रणधीर कपूर राजीव कपूर का पार्थिव शरीर लेकर घर की ओर निकलते हुए दिखाई दिए।इस दौरान रणबीर कपूर मां नीतू कपूर के साथ सीधा राजीव कपूर के घर पर पहुंचे, जहां उनका पार्थिव शरीर लाया गया। पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद चाचा राजीव कपूर के देहांत की खबर से बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर काफी परेशान दिखे। करिश्मा कपूर भी अपनी मां बबीता कपूर के साथ राजीव कपूर के घर पर पहुंची। दोस्त राजीव कपूर की मौत की खबर का पता लगते ही दिग्गज कलाकार रजा मुराद भी यहां परिवार के दुख में शामिल होने के लिए पहुंचे। राजीव कपूर के अंतिम दर्शन के लिए अरमान जैन और आदर जैन दोनों हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान दिग्गज फिल्म अभिनेता और नामी विलेन प्रेम चोपड़ा भी राजीव कपूर के घर पर पहुंचे। वहीं, बोनी कपूर और अनिल कपूर के भाई संजय कपूर भी राजीव कपूर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।पिता से थी नाराजगीमशहूर अभिनेता राजकपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर ने फिल्मों में सफल पारी कभी नहीं खेली। उनके पिता ने उनके लिए राम तेरी गंगा मैली जैसी, सुपर हिट फिल्म बनाई , लेकिन इसके बाद भी राजीव कपूर का कॅरिअर ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच पाया।राजीव कपूर की अपने पिता राज कपूर के साथ अनबन किसी से छिपी नहीं थी। इस फिल्म के दौरान दोनों के बीच रिश्ते ऐसे बिगड़े कि फिर कभी सही नहीं हुए। जब फिल्म रिलीज हुई तो काफी हिट हुई लेकिन दर्शकों ने राजीव से अधिक फिल्म की एक्ट्रेस मंदाकिनी को पसंद किया। फिल्म में राजीव कपूर का रोल एक साइड एक्टर का हो गया। कहते हैं कि इसी बात को लेकर राजीव अपने पिता से नाराज रहने लगे। दोनों के बीच रिश्तों की डोर ऐसी टूटी कि फिर जुड़ नहीं पाई। कहा जाता है कि राज कपूर ने बेटे से वादा किया था कि वे उन्हें लेकर एक और फिल्म बनाएंगे लेकिन वो फिल्म कभी नहीं बन सकी।राजीव कपूर ने 'हम तो चले परदेस', 'अंगारे', 'जलजला', 'शुक्रिया' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। राजीव का घर पर नाम 'चिंपू' है।
- मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान बहुत ही जल्द अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। सैफ अली खान ने कुछ दिनों पहले ही यह खुलासा किया था कि करीना मार्च नहीं बल्कि फरवरी में मां बनने वाली हैं। सैफ अली खान के खुलासे के बाद से ही करीना कपूर खान के फैंस यह जानने के लिए बेचैन हैं कि उनकी पसंदीदा अदाकारा किस दिन दोबारा मां बनेंगी ?अब जाकर करीना की डिलीवरी डेट का खुलासा हो गया है। करीना के पिता रणधीर कपूर ने बताया कि करीना की ड्यू डेट 15 फरवरी के आसपास है।सैफ अली खान इंडस्ट्री के सबसे बिजी कलाकार हैं। वो ओटीटी के साथ-साथ कई बड़ी फिल्मों का भी हिस्सा हैं। सैफ अली खान ने अपनी पत्नी करीना की डिलीवरी के लिए काम से ब्रेक लेने का फैसला किया है। सैफ ने मीडिया को बताया है कि जब आपके घर में कोई नन्हा मेहमान आता है तो काम करने का मन कहां करता है ? सैफ ने फिर से पिता बनने की फीलिंग पर बात करते हुए बताया है, 'यह नई फीलिंग नहीं है लेकिन मैं काफी उत्साहित हूं। हम अपने घर में नए मेहमान का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। इस फीलिंग को शब्दों में नहीं बताया जा सकता है लेकिन हम सभी बहुत खुश हैं।
-
राजकपूर से सबसे छोटे बेटे और ऋषि कपूर के छोटे भाई थे 58 वर्षीय राजीव कपूर
हार्ट अटैक से निधन
मुंबई। राजकपूर से सबसे छोटे बेटे और ऋषि कपूर व रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का मंगलवार को निधन हो गया। वे 58 साल के थे। रिपोट्र्स के मुताबिक राजीव को हार्ट अटैक आया था, जिसके तुरंत बाद उनके बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें चेम्बूर के इनलाक्स हॉस्पिटल ले गए थे, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणधीर कपूर ने एक न्यूज वेबसाइट से कहा, मैंने अपने छोटे भाई राजीव को खो दिया है। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे नहीं बच सके। मैं हॉस्पिटल में हूं और उनकी बॉडी का इंतजार कर रहा हूं। वहीं एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया पर राजीव की फोटो शेयर करते हुए श्रद्धांजलि दी।
राजीव को राम तेरी गंगा मैली फिल्म से मिली थी पहचान
राजीव कपूर ने 1983 में रिलीज हुई फिल्म एक जान हैं हम से डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें पहचान 1985 में रिलीज हुई राम तेरी गंगा मैली फिल्म से मिली। राजीव नाग नागिन और अंगारे जैसी फिल्मों में भी बतौर एक्टर नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय स्टारर आ अब लौट चलें को प्रोड्यूस किया था। 1986 में रिलीज हुई ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर प्रेम ग्रंथ में राजीव डायरेक्टर थे।
सात महीने पहले ऋषि कपूर का हुआ था निधन
राजीव के मंझले भाई ऋषि कपूर का निधन 7 महीने पहले ही हुआ था। दो साल तक कैंसर से लडऩे के बाद 30 अप्रैल 2020 को 67 साल की उम्र में ऋषि ने मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली थी। - मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट और अनुशासन में रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। वे लगातार बैक टु बैक फिल्में करते हैं और इसी वजह से वे इस समय अरबों रुपए के मालिक हैं। अक्षय अपने बिजी शेड्यूल के बाद भी अपने बच्चों के लिए जो करते हैं, वो शायद एक आम पिता के लिए करना बहुत मुश्किल है। वे अपने बच्चों को भी बहुत अनुशासन में रखते हैं।अक्षय की बेटी नितारा अभी बहुत छोटी है, लेकिन इतनी कम उम्र में भी उसे हर तरह की किताब पढऩे का शौक है। नितारा रामायण से लेकर परियों की कहानियों वाली किताबें भी पढ़ती है। अक्षय भी अपनी बेटी के साथ बुक रीडिंग का शौक रखते हैं और कोशिश करते हैं कि वो रीडिंग से कुछ नए शब्द सीखे। अक्षय नितारा को नई-नई कहानियां सुनाते हैं और रीडिंग से होने वाले फायदों के बारे में भी बताते हैं। अक्षय कहते हैं कि उनके बच्चे भी वैसे ही हैं जैसा कि आम बच्चों को होना चाहिए। वो अपनी बेटी को क्रिएटिव बनने के लिए पूरी आजादी देते हैं और इस चक्कर में वो कभी-कभी उनके पैर के नाखून को ही रंग डालती है।जब ट्विंकल खन्ना किसी काम से शहर से बाहर होती हैं, तो उस समय अक्षय कुमार अकेले ही दोनों बच्चों को संभालते हैं। अक्षय शाम को घर जल्दी आते हैं और अपने बच्चों के साथ समय बिताते हैं। उनसे पूछते हैं कि उन्होंने पूरा दिन क्या किया। अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल दोनों ही चाहते हैं कि उनके बच्चे पैसों की अहमियत को समझें और फिजूलखर्च ना करें। अक्षय वेकेशन पर जाने के लिए इकोनॉमी क्लास में सफर करते हैं।बेटे आरव के मार्शल आट्र्स में ब्लैक बेल्ट जीतने पर अक्षय ने उसे बिजनेस क्लास में ट्रैवल करने का मौका दिया था। इससे अक्षय अपने बेटे को यह समझाना चाहते थे कि हमें हमारा जिंदगी में सब कुछ मेहनत से कमाना पड़ता है।
- मुंबई। लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। शो में दया बेन यानी अभिनेत्री दिशा वकानी की वापसी होने जा रही है। अपने अनोखी संवाद अदायगी के कारण दया बेन शो के प्रारंभ से ही लोगों की चहेती बनी हुई हैं।तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 12 साल से मनोरंजन कर रहा है। इस शो में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला किरदार रहा है, जेठालाल और दयाबेन का। शो ने फैन्स को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। टीआरपी चार्ट में भी इस शो ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई हुई है। अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैन्स के लिए एक खुशखबरी आ रही है। दरअसल, पिछले तीन सालों से दयाबेन शो से गायब हैं। दर्शक दयाबेन के वापस आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इनके भाई सुंदरलाल ने दयाबेन की वापसी को लेकर कन्फर्म किया है।खबर के अनुसार जेठालाल के साले साहब (जो शो में किरदार निभा रहे हैं) सुंदरलाल ने दयाबेन की वापसी को लेकर न्यूज कन्फर्म की है, जिसे सुनकर फैन्स एक्साइटेड हैं। अपने साथ वे दयाबेन की वापसी की खबर लेकर आए हैं। जेठालाल को सुंदरलाल बताते हैं कि उन्होंने नया रियल स्टेट का बिजनेस शुरू किया है। इसके साथ ही वह जेठालाल को दयाबेन का लिखा एक पत्र देते हैं, जिसमें उनकी वापसी को लेकर कन्फर्म बात लिखी होती है। दयाबेन की वापसी की खबर सुनकर जेठालाल इमोशनल हो जाते हैं। लगता है शो में नया ट्विस्ट आने वाला है। मालूम हो कि दयाबेन की हंसी और डायलॉग डिलिवरी ने दर्शकों का मनोरंजन किया है। ऑडियंस के बीच इनका किरदार बहुत मशहूर हुआ है। शो में दयाबेन, जेठालाल की पत्नी का किरदार निभा रही थीं, लेकिन प्रेगनेंट होने के कारण उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था। दिशा ने एक बच्चे को जन्म दिया है और अब वे वापसी की तैयारी कर रही हैं।
- मुंबई। साउथ सुपरस्टार प्रभास बैक टू बैक कई फिल्मों को लेकर चर्चाओं में हैं। मगर इसके साथ-साथ बाहुबली स्टार की लव लाइफ पर भी हर किसी की नजर बनी रहती है। प्रभास साउथ सिने जगत के मोस्ट हैंडसम बैचलर माने जाते हैं।प्रभास का नाम अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी के साथ काफी दिनों से जोड़ा जा रहा है। इन दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया है। बाहुबली फिल्म में इनकी जबरदस्त केमिस्ट्री ने तो पूरे देश में ही हलचल मचा दी थी। तभी से सुपरस्टार प्रभास का नाम तेलुगु फिल्मों की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली अदाकारा अनुष्का शेट्टी से जोड़ा जाता है। हालांकि ये दोनों ही सितारे एक दूसरे को महज अच्छा दोस्त बताते हैं।मीडिया रिपोट्र्स की मानें प्रभास अब जल्दी ही शादी करने की प्लानिंग में हैं। मगर अनुष्का शेट्टी नहीं बल्कि उनकी दुल्हनिया कोई एनआरआई होने वाली है। खबर है कि प्रभास बल्कि अमेरिका स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी के फाउंडर की बेटी संग शादी करने वाले हैं। ये एक अरेंज मैरिज होनी है। जिसके लिए दोनों के परिवार के बीच बातचीत भी हो चुकी है। दिलचस्प बात ये है कि खुद प्रभास ने इस रिश्ते के लिए हरी झंडी दे दी है। जिसके बाद साउथ सुपरस्टार का परिवार शादी की तैयारियों में जुट गया है।रिपोर्ट की मानें तो सुपरस्टार प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म राधे श्याम की रिलीज के बाद घोड़ी चढऩे की तैयारी में हैं। हालांकि अभी इस खबर पर हमें आधिकारिक बयान का इंतजार है। मगर चर्चा काफी तेज है कि प्रभास इसी साल शादी कर सकते हैं। प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म राधे श्याम प्रदर्शन के लिए तैयार है। बीते दिन ही निर्माताओं ने एक प्री-टीजर रिलीज कर ऐलान किया था कि उनकी फिल्म का टीजर 14 फरवरी को रिलीज होने वाला है।
- नई दिल्ली। सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को घोषणा की कि प्रतिष्ठित आकाशवाणी संगीत समारोह का नाम भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी के नाम पर रखा जाएगा। संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक उन्होंने शनिवार को पुणे में पंडित भीमसेन जोशी शताब्दी स्मारक कार्यक्रम में यह घोषणा की।इसमें कहा गया कि आकाशवाणी संगीत के नियमित प्रसारणों के अलावा अपने शास्त्रीय संगीत के शौकीन श्रोताओं के लिये आकाशवाणी संगीत सम्मेलन का आयोजन करता है जिसमें देश भर के प्रख्यात कलाकार हिस्सा लेते हैं। इस मौके पर जावड़ेकर ने कहा, "दूरदर्शन और आकाशवाणी ने पंडित भीमसेन जोशी के संगीत के विशाल खजाने के दरवाजे आम लोगों के लिये खोल दिये हैं। ये रिकॉर्डिंग अब यू-ट्यूब पर उपलब्ध हैं और सूचना प्रसारण मंत्रालय इन्हें देश भर में बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।" पंडित भीमसेन जोशी को 2009 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इस मौके पर वरिष्ठ नेता शरद पवार और विनय सहस्त्रबुद्धे भी उपस्थित थे।
- मुंबई। टीवी सीरियल अदाकारा लता सभरवाल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ा ऐलान कर करोड़ों टीवी प्रेमियों को करारा झटका दिया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से जरिए देश के करोड़ों लोगों का दिल जीत चुकीं लता सभरवाल ने हाल ही में ऐलान किया है कि अब वो डेली सोप्स (टीवी सीरियल्स) की दुनिया छोड़ रही हैं। लता सभरवाल ने इसका ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वो टीवी सीरियल्स का हिस्सा अब नहीं होंगी। हालांकि वो वेब सीरीज, फिल्मों और कैमियो में जरुर काम करना चाहेंगी। लता सभरवाल ने लिखा, शुक्रिया डेली सोप्स, मेरी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बनने के लिए।टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता हैं में लता सभरवाल एक्ट्रेस हिना खान की मां के रोल में नजर आती थी। इस टीवी सीरियल में अदाकारा ने राजश्री विशम्भरनाथ माहेश्वरी का किरदार निभाया था। जिसे लोगों ने खासा प्यार दिया था। वो करीब 10 साल से ज्यादा समय तक चलने वाले इस टीवी शो में नजर आती रहीं। इसके अलावा वो इस टीवी शो के स्पिन ऑफ ये रिश्ते हैं प्यार के, में भी नजर आईं। लता सभरवाल एक नामी अदाकारा हैं। जिन्होंने टीवी से लेकर फिल्मों तक में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।लता सभरवाल लंबे वक्त तक टीवी की दुनिया पर राज करने के साथ-साथ एक मशहूर ब्लॉगर भी हैं। वो लाइफ स्टाइल से जुड़े टिप्स सोशल मीडिया पर अपने वीडियो के जरिए शेयर करती रहती हैं। जहां उनकी भारी फैन फॉलोइंग हैं। लता सभरवाल टीवी की दुनिया से 1999 से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है के अलावा, वो रहने वाली महलों की, कोई अपना सा जैसे सीरियल्स किए हैं। जबकि वो विवाह, प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
- मुंबई। बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में अपनी बेटी वमिका की पहली झलक पूरी दुनिया को सोशल मीडिया के जरिए दिखाई थी। तब से उनकी बेटी वमिका चर्चाओं मे हैं। हाल ही में खबरें सामने आ रही हैं कि फिल्मी सितारों ने भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी पर जमकर प्यार लुटाया है और नन्हीं वमिका के लिए महंगे-महंगे गिफ्ट्स भिजवाए हैं। इन गिफ्ट्स की कीमत लाखों रुपयों में हैं। आइए इस लिस्ट में देखते हैं कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी को किन सितारों ने अपना प्यार दिया है। देखिए लिस्ट-सलमान खानमीडिया रिपोट्र्स की मानें तो सुपरस्टार सलमान खान ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वमिका को एक बेहद प्यारा डॉल हाउस भिजवाया है। जिसकी कीमत 1 लाख रुपये बताई जा रही है। सलमान और अनुष्का फिल्म सुल्तान में साथ नजर आए थे।शाहरुख खानफिल्म स्टार शाहरुख खान ने भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वमिका को एक नायाब तोहफा दिया है। रिपोट्र्स की मानें तो किंग खान ने अपनी फेवरेट को-स्टार अनुष्का शर्मा की बेटी को डायमंड का ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। बता दें कि अनुष्का शर्मा ने अपने कॅरिअर की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से की थी।अक्षय कुमारअक्षय कुमार ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वमिका को एक सोने की पायल तोहफे में गिफ्ट की है।आमिर खानआमिर खान ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वमिका को गोल्डन प्लेटेड क्रैडल (बेबी का बेड) गिफ्ट किया है साथ ही एक बुके भी भिजवाया है। इसकी कीमत 1.70 लाख रुपये बताई गई है।रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोणफिल्म स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वमिका को एक प्यारा सा गिफ्ट दिया है। रिपोट्र्स हैं की पद्मावत स्टार्स ने वमिका को एक सोने की चेन गिफ्ट की है जिसकी कीमत 1.80 लाख रुपये बताई गई है।कैटरीना कैफअनुष्का शर्मा की फिल्म जीरो की को-स्टार रहीं कैटरीना कैफ ने भी एक प्यारा सा डॉल हाउस ही वमिका के लिए भिजवाया है। जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई जा रही है।ऐश्वर्या राय बच्चनऐ दिल है मुश्किल फिल्म में अनुष्का शर्मा संग काम कर चुकीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी उनकी बेटी वमिका को तोहफा भेजा है। रिपोट्र्स की मानें तो उन्होंने काफी महंगी हैंडमेड चॉकलेट्स गिफ्ट की हैं।
- मुंबई। वर्ल्ड कैंसर डे 4 फरवरी को मनाया जाता है। मेडिकल के क्षेत्र में इतनी सुविधाएं होने के बाद आज भी कैंसर का इलाज बहुत मुश्किल से हो पाता है। हालांकि कैंसर का इलाज नामुमकिन भी नहीं है। हमारे सामने कई उदाहरण हैं जिन्होंने कैंसर को मात दी है। ऐसे ही कुछ फिल्मी स्टार्स हैं, जो इस बीमारी से पीडि़त हुए। किसी ने इस बीमारी को मात दी तो कोई इससे हार गया।विनोद खन्ना (ब्लेडर कैंसर)70 और 80 के दशक में लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर विनोद खन्ना को ब्लेडर कैंसर था। इसी के कारण 70 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। वे बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हीरो में से एक माने जाते रहे हैं। अभिनय में भी उन्होंने कमाल ही किया।संजय दत्त (लंग कैंसर)संजय दत्त को लंग कैंसर था। इसकी जानकारी बीते साल अगस्त के महीने में पता चली। इसके बाद संजय दत्त लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में रहे और कई चरणों में कीमोथैरेपी के जरिए कैंसर को मात देने में कामयाब रहे।राजेश खन्नाफिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना को साल 2011 में कैंसर होने का पता चला और महज 1 साल के भीतर ही उनकी मौत हो गई।इरफान खान (न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर)इरफान खान को न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर था। उन्होंने आखिरी सांस तक कैंसर से जंग लड़ी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 29 अप्रैल 2020 को कॉलन इन्फेक्शन से इरफान खान का निधन हो गया।ऋषि कपूर (ल्युकेमिया)बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ल्युकेमिया के शिकार हुए। उनका इलाज न्यूयॉर्क में चला और आखिर में 30 अप्रैल 2020 को उनका निधन हो गया।सोनाली बेंद्रे (मेटास्टैटिक कैंसर)बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक सोनाली बेंद्रे भी इस गंभीर बीमारी से जंग लड़ चुकी हैं। उन्होंने इस पर जीत भी पाई। उन्हें मेटास्टैटिक कैंसर था। उनका इलाज न्यूयॉर्क में चला।फिरोज खान (लंग कैंसर)दिग्गज एक्टर फिरोज कुमार की मौत का कारण भी कैंसर बना। जब उनकी उम्र 69 साल थी तो उन्हें कैंसर होने का पता चला। कुर्बानी और जांबाज जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके एक्टर ने लंग कैंसर के कारण साल 2009 में दम तोड़ दिया।मुमताज (ब्रेस्ट कैंसर)लीजेंड एक्ट्रेस मुमताज ने 54 साल की उम्र में ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ाई लड़ी। 11 साल तक इस बीमारी से जंग लडऩे के बाद अपनी हिम्मत से उन्होंने इस बीमारी को मात दे ही दी।मनीषा कोइराला (ओवेरियन कैंसर)'दिल से', 'बॉम्बे' और 'लज्जा' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को 42 साल की उम्र में ओवेरियन कैंसर होने का पता चला। कई सर्जरी और कीमोथैरेपी के बाद मनीषा ने साल 2015 में कैंसर को मात दे दी।टॉम अल्टर (स्किन कैंसर)मशहूर थिएटर और फिल्म आर्टिस्ट टॉम अल्टर का निधन भी कैंसर के कारण हुआ। उन्हें 67 साल की उम्र में स्किन कैंसर हुआ और साल 2017 में निधन हो गया। टॉम एक मशहूर इंडियन पर्सनैलिटी थे और सचिन तेंदुलकर का पहला टीवी इंटरव्यू उन्होंने ही लिया था।अनुराग बासु (ब्लड कैंसर)फिल्म डायरेक्टर अनुराग बासु को साल 2004 में ब्लड कैंसर होने का पता चला। डॉक्टर्स ने तो उन्हें केवल दो महीने का टाइम दे दिया था लेकिन अनुराग ने हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार कैंसर से जीत गए।
- मुंबई,। गोरेगांव उपनगर में मंगलवार दोपहर को "आदिपुरुष" फिल्म के सेट पर आग लग गई। इस फिल्म में प्रभास और सैफ अली खान जैसे अभिनेता काम कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन विभाग के एक कर्मी को चोट आई और देर शाम तक आग पर काबू पाया जा सका। घटना के वक्त खान और प्रभास सेट पर मौजूद नहीं थे। अग्निशमन विभाग का एक कर्मी अक्षय तरते (24) घायल हो गया और उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया।बाद में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिल्म की शूटिंग मंगलवार को शुरू हुई जिसके लिए बांगुर नगर स्थित इनऑर्बिट मॉल के पास खुली जगह पर एक विशेष सेट बनाया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग शाम को लगभग चार बजकर दस मिनट पर लगी और इसके बाद दमकल की आठ गाडिय़ों तथा पानी के छह टैंकर मौके पर भेजे गए। एक सूत्र ने बताया कि निर्देशक ओम राउत और फिल्म निर्माण से जुड़े कुछ लोग सेट पर मौजूद थे। उन्होंने कहा, "प्रभास और सैफ मौजूद नहीं थे।"
- मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म इंशाअल्लाह में अब उनकी जगह शाहरुख खान की एंट्री हो सकती है। संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान ने इससे पहले देवदास फिल्म में साथ काम किया था।सलमान खान और संजय लीला भंसाली ने बीते साल मेगा ऐलान कर अपनी अपकमिंग फिल्म इंशाअल्लाह का ऐलान किया था। इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखने वाले थे। बाद में सलमान खान और संजय लीला भंसाली के बीच मतभेदों के चलते ये फिल्म बन नहीं पाई और सलमान ने इस फिल्म से हाथ पीछे खींच लिया।मगर अब रिपोट्र्स हैं कि भंसाली अपने इस प्रोजेक्ट को रद्द करने के मूड में नहीं हैं। वो इस फिल्म को लेकर आने की तैयारी में हैं। वो भी आलिया भट्ट के ही साथ। भले ही सलमान खान अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं ऐसे में वो किसी और लीडिंग स्टार के साथ इस फिल्म को लेकर आने की तैयारी में हैं। अब इस बारे में ताजा अपडेट ये है कि वो कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान हो सकते हैं।भंसाली की यह फिल्म एक खूबसूरत और सिंपल लव स्टोरी है और संजय लीला भंसाली इसे लीडिंग स्टार के साथ बनाना चाहते हैं। वैसे शाहरुख खान ने आलिया भट्ट के साथ एक फिल्म की थी डियर जिंदगी।फिलहाल शाहरुख खान अपनी कमबैक फिल्म पर काम कर रहे हैं। वो यशराज बैनर तले बन रही जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान में दिखने वाले हैं। जिसकी शूटिंग इन दिनों जोरों पर चल रही है। इस बीच सुपरस्टार शाहरुख खान के फिल्म इंशाअल्लाह से जुडऩे की खबर भी सामने आ रही है।
- मुंबई। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा ने हाल ही में अपना एक बेहद खूबसूरत फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट में साउथ सुपरस्टार की बेटी किसी सितारे से कम नहीं लग रही हैं। महेश बाबू की बेटी सितारा की ये तस्वीरें इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सितारा अभी केवल 8 साल की है।महेश बाबू की बेटी सितारा इस लेटेस्ट फोटोशूट में बिल्कुल सफेद परी की तरह लग रही हैं। महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की बेटी सितारा इस दौरान कैमरे पर नजर पड़ते ही खिलखिला उठीं। इस फोटोशूट में सितारा ने सफेद फूलों के गुलदस्ते को हाथ में लेकर कई तस्वीरें क्लिक करवाईं हैं। महेश बाबू की बेटी सितारा ने हाथ में सफेद फूलों को लेकर कुछ इस तरह से पोज दिए हैं कि उनके चेहरे से ही फैंस की नजरें नहीं हट पा रही हैं।सितारा ने अपने हाथ में एक पेपर लिया हुआ है जिस पर लिखा है, 'तुम बहुत प्यारे होÓ... ऐसे में फैंस सोच रहे हैं कि सितारा यहां अपनी बात कर रही हैं। सितारा ने बिल्कुल किसी स्टार की तरह ही मेकअप करवाया है। इस तस्वीर में वो मेकअप आर्टिस्ट की मदद से सजती हुईं दिख रही हैं।महेश बाबू और नम्रता अक्सर सितारा के साथ अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। कुछ समय पहले नम्रता ने इंस्टाग्राम पर सितारा का एक वीडियो शेयर किया, जो काफी चर्चा में रहा। वीडियो ब्लैक एंड व्हाइट है और इसमें डरावने बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ सितारा चलती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बाल आगे किए हुए हैं और अपना चेहरा पूरी तरह से बालों से ढंक रखा है। नम्रता ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- घर के अंदर कॉन्जरिंग है। अरे, ये कोई और नहीं मेरी बेटी है। भूत की एक्टिंग करते हुए सितारा का ये वीडियो जितना डरावना है उतना ही क्यूट भी है। वीडियो को फैन्स भी काफी पसंद किया था।----
- मुंबई। टीवी इंडस्ट्री में सैकड़ों स्टार्स हैं। हालांकि कुछ ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर खुद को बाकियों से अलग खड़ा कर लिया है। वे टीवी इंडस्ट्री के सबसे महंगे सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं। ऐसे सेलेब्स की लिस्ट में कपिल शर्मा, हिना खान, राम कपूर से लेकर साक्षी तंवर और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार शामिल हैं। ये एक एपिसोड के लिए लाखों रुपये फीस लेते हैं। जानिए पूरी लिस्ट...कपिल शर्माभारत के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा सबसे महंगे टीवी स्टार्स में से एक हैं। रिपोट्र्स की मानें तो कपिल एक एपिसोड के लिए 60 लाख से लेकर 80 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। हालांकि कोरोना काल में उन्होंने अपनी फीस 15-20 लाख तक कर दी थी।सुनील ग्रोवरसुनील ग्रोवर एक कॉमेडियन, एक्टर के साथ एक ऑलराउंडर भी हैं। कपिल शर्मा के साथ शो में उनका गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी का किरदार लोगों को काफी पसंद आया। हाल ही में वे तांडव वेब सीरीज में नजर आए हैं। सुनील हर एक एपिसोड के लिए 10 लाख से 12 लाख रुपये तक की फीस लेते हैं।हिना खानटीवी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर एक्ट्रेस में से एक हिना खान भी सबसे महंगे सेलेब्स में शामिल हैं। खबरों की मानें तो हिना खान एक एपिसोड के लिए तकरीबन 2 लाख रुपये चार्ज करती हैं।राम कपूरराम कपूर सबसे पुराने और टैलेंटड एक्टर्स में से एक हैं। राम कपूर ने सुपरहिट शो बड़े अच्छे लगते हैं से हर घर में एक अलग पहचान बनाई। खबरों की मानें तो राम हर एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपये चार्ज करते हैं।दिव्यांका त्रिपाठीदिव्यांका त्रिपाठी भी काफी लोकप्रिय और महंगी टीवी एक्ट्रेस हैं। दिव्यांका हर एक एपिसोड के लिए मेकर्स से 1.5 लाख रुपये लेती हैं। 36 साल की दिव्यांका ने ये है मोहब्बतें और बनूं मैं तेरी दुल्हन जैसे शोज में काम किया है।मिशाल रहेजामिशाल रहेजा ने लागी तुझसे लगन, कुमकुम भाग्य और इश्क का रंग सफेद में अपने किरदारों से लोगों के दिलों पर राज किया है। रिपोट्र्स की मानें तो मिशाल हर एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपये लेते हैं।रोनित रॉयरोनित रॉय किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। फैंस तो इन्हें टीवी इंडस्ट्री का अमिताभ बच्चन कहते हैं। उन्होंने कई अवॉड्र्स जीते हैं। बात करें फीस की तो रोनित एक एपिसोड के लिए 1.25 लाख रुपये लेते हैं। रोनित टीवी और फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं।साक्षी तंवरसाक्षी तंवर टीवी इंडस्ट्री की सबसे पुरानी और फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। साक्षी तंवर भी एक शो के लिए 1.25 लाख के करीब रुपये चार्ज करती हैं। साक्षी ने कहानी घर-घर की और बड़े अच्छे लगते हैं जैसे शोज से हर घर में पहचान बनाई है।करण पटेल'कहानी घर-घर की', 'ये है मोहब्बतें' और कसौटी जिंदगी की' फेम करण पटेल हर एक एपिसोड के लिए 1 लाख के करीब रुपये लेते हैं।जेनिफर विंगेटजेनिफर विंगेट टीवी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। शो सरस्वतीचंद्र में अपने किरदार कुमुद और 'बेहद' में माया के किरदार से अलग छाप छोड़ चुकीं जेनिफर हर एक एपिसोड के लिए 80 हजार से 85 हजार रुपये चार्ज करती हैं।----
- मुंबई। प्रकाश झा की वेब सीरीज 'आश्रम' में बॉबी देओल की एक्टिंग को हर किसी ने सराहा। सीरीज में पाखंडी बाबा 'काशीपुर वाले बाबा' के किरदार में बॉबी देओल ने एक्टिंग की नई कहानी लिख दी। इस सीरीज के बाद तो उनके लगभग खत्म हो चुके करियर को फिर से उम्मीद की किरण मिल गई।इसके बाद खबरें आने लगीं कि बॉबी देओल को कई नए प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं और वो भी बड़े बैनर वाले। अब खबरें हैं कि उनकी धमाकेदार परफॉर्मेंस के बाद साउथ के एक बड़े प्रोडक्शन हाउस की उन पर नजर चली गई है। कहा जा रहा है कि बॉबी देओल जल्द ही साउथ की एक ग्रैंड फिल्म में मुख्य विलन का किरदार निभा सकते हैं।खबर है कि इस अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बॉबी देओल और प्रोडक्शन हाउस के बीच बातचीत आखिरी दौर में है। यह फिल्म बाहुबली जितने ग्रैंड लेवल पर बनाई जाएगी। फिल्म में बॉबी देओल एक बड़े साउथ सुपरस्टार से दो-दो हाथ करते दिखाई देंगे।बॉबी देओल और उनकी टीम इस प्रोजेक्ट की बारीकियां समझ रही है क्योंकि एक्टर अपने किरदार में कुछ बदलाव चाहते हैं। बॉबी चाहते हैं कि किरदार में कुछ अहम बदलाव किए जाएं ताकि फिल्म का विलन भी हीरो जितना पावरफुल लगे। खबरें हैं कि फिल्म के हीरो और मेकर्स ने बॉबी की सारी मांगें पूरी करने का मन बना लिया है।
- मुंबई। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बृहस्पतिवार को अपने द कपिल शर्मा के कुछ समय तक बंद किए जाने की खबरों की पुष्टि की। शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चत्रथ दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं और शर्मा अब अपने परिवार को समय देना चाहते हैं। कॉमेडी शो द कपिल शर्मा का दूसरा सीजन सोनी टीवी पर प्रसारित होता है और सलमान खान इसके निर्माताओं में शामिल हैं। ऐसी खबरें थीं कि शो कुछ समय के लिए बंद हो जाएगा और रचनात्मक बदलावों के साथ वापसी करेगा । ट्विटर पर जब एक फैन ने कॉमेडियन से पूछा कि शो बंद क्यों हो रहा है तो शर्मा ने जवाब दिया क्योंकि मुझे अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए अपनी पत्नी के साथ घर पर रहने की जरुरत है। शर्मा 2018 में चत्रथ के साथ परिणय सूत्र में बंधे और 2019 में उनकी बेटी अनायरा का जन्म हुआ। जब एक अन्य फैन ने शो के बारे में इसी तरह का सवाल पूछा तो 39 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि यह शो केवल छोटा ब्रेक ले रहा है ।
-
मुंबई। बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में बहुत से गायक कलाकार हुए हैं। सबने अपना-अपना मुकाम हासिल किया है। आज हम जानेंगे कि इन कलाकारों के बच्चे क्या कर रहे हैं।
अलका याज्ञनिक की बेटी हैं सायशा कपूरसाल 1989 में अलका याज्ञनिक ने बिजनेसमैन नीरज कपूर संग शादी की। शादी के बाद से ही दोनों अलग रह रहे हैं। नीरज से अलका को एक बेटी सायशा कपूर हैं, जिनकी शादी दो साल पहले ही हुई है। मुंबई में सायशा का एक रेस्टोरेंट है। अलका की बेटी सायशा ने गायकी क्षेत्र को नहीं चुना।उदित नारायण के बेटे हैं आदित्य नारायणउदित नारायण ने दो शादी की थी। उदिय ने दीपा के साथ दूसरी शादी की है। दीपा से उदित को एक बेटा आदित्य नारायण है। आदित्य अपने पिता की तरह ही प्लेबैक सिंगिंग करते हैं और वो कई टीवी शोज को होस्ट भी करते हुए भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने अभिनय क्षेत्र में बाल कलाकार के रूप में भी काम किया और हीरो के रूप में भी, लेकिन उन्हें अपने पिता उदित नारायण की तरह सफलता अब तक हासिल नहीं हुई है। हाल ही में आदित्य शादी के बंधनों में बंधे हैं।कुमार सानू के हैं 5 बच्चेकुमार सानू को पहली पत्नी रीता भट्टाचार्जी से तीन बेटे जान, जीको और जेसी है। सालों बाद कुमार सानू ने सोनाली भट्टाचार्जी से शादी की थी, जिनसे उन्हें दो बेटियां शैनन और एन्ना हैं।दो बेटों के पिता हैं शंकर महादेवनजाने-माने गायक और संगीतकार शंकर महादेवन के दो बेटे सिद्धार्थ और शिवम महादेनव हैं। सिद्धार्थ पेशे से म्यूजिक कम्पोजर हैं।जगजीत सिंह- चित्रा सिंगसाल 1990 में जगजीत सिंह के बेटे विवेक सिंह की एक रोड एक्सीडेंट में मौत गई थी। साल 2009 में उनकी बेटी मोनिका चौधरी ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जगजीत सिंह की मौत के बाद उनकी पत्नी चित्रा सिंह इस समय गुमनामी की जिदंगी बिता रही हैं। उन्होंने गायकी को हमेशा से लिए अलविदा कह दिया है।अन्नू मलिक की हैं दो बेटियांसंगीतकार अन्नू मलिक की दो बेटियां अनमोल और अदा मलिक हैं। अनमोल सिंगर है तो वहीं अदा फैशन डिजाइनर हैं।पांच बच्चों के पिता है लकी अलीसफल अभिनेता मेहमूद के बेटे और गायक लकी अली के 5 बच्चे हैं। पहली पत्नी से लकी अली को दो बच्चे थे। दूसरी शादी से भी उन्हें दो बच्चे हुए। लकी अली ने तीसरी शादी की और इस शादी से उन्हें एक बेटा है। लकी अली की बेटी को भी पिता की तरह ही गाने का शौक है। ्रकाफी क्यूट है सोनू निगम का बेटासोनू निगम का बेटा निवान निगम अपनी क्यूटनेस से खूब सुर्खियां बटोरता है। कुछ महीने पहले ही सोनू निगम ने बेटे को लेकर खुलासा किया था कि वो उनकी तरह सिंगर तो नहीं बनेगा और भारत में तो बिल्कुल भी नहीं।नहीं रहे आशा भोसले के दो बच्चेमहान गायिका आशा भोसले के तीन बच्चे हुए हेमंत, वर्षा और आनंद। हेमंत और वर्षा अब इस दुनिया में नहीं हैं। हेमंत पायलट रहे हैं तो वर्षा ने 'द सनडे ऑबजरवरÓ और 'रेडिफÓ के लिए कॉलम लिखने का काम किया। आनंद भोसले बिजनेसमैन हैं।किशोर कुमार के हैं दो बेटेकिशोर कुमार ने चार शादियां की थी। पहली शादी (रुमा) से उन्हें एक बेटा अमित हुआ। चौथी शादी (लीना चंदावरकर) से उन्हें दूसरा बेटा सुमित हुआ। सुमित और अमित दोनों ही संगीत की दुनिया में नाम कमा चुके हैं।ऊषा उत्थुप की तरह ही हैं उनकी बेटी अंजिल उत्थुपगायिका ऊषा उत्थुप के दो बच्चे सनी और अंजिल उत्थुप हैं। अंजिल मां की तरह ही गाने का शौक रखती हैं।पंकज उदास की हैं दो बेटियांगजल गायक पंकज उदास की दो बेटियां रीवा और नयाब उदास हैं।दो साल पहले ही मां बनी हैं सुनिधि चौहानसुनिधि चौहान की पहली शादी बॉबी खान से हुई थी। ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाई थी। सुनिधि ने इसके बाद हितेश सोनिक संग शादी रचाई थी। हितेश से सुनिधि को एक बेटा तेग है। - -मोहिना कुमारी सिंह, छोटे पर्दे का एक जाना पहचाना नाम हैं। मोहिना टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर में पहचानी जाती हैं। आपको बता दें कि एक ऐक्टर और डांसर होने से पहले मोहिना सिंह रीवा की राजकुमारी हैं। जी हां, एक असली राजकुमारी। जो रीवा नरेश महाराजा पुष्पराज सिंह की बेटी हैं। ये जितनी सुंदर हैं, उतनी ही जमीन से जुड़ी हुई भी।राजकुमारी की एक अलग पहचान---लेकिन अपनी शाही पहचान से अलग मोहिना ने ऐक्टिंग की दुनिया में अपना एक अलग स्थान बनाया है। आज ये एक फेमस डांसर और ऐक्ट्रेस हैं। ब्यूटी और फैशन बर्ल्ड से जुड़ने के बाद भी मोहिना अपनी सुंदरता का ध्यान रखने के लिए उन्हीं देसी उपायों को अपनाती हैं, जो उन्हें उनकी दादी और मम्मी ने बताए हैं।मेकअप और कॉस्मेटिक्स से दूरी----मोहिना कुमारी सिंह अपने अलग-अलग इंटरव्यूज में यह बात कहती रही हैं कि उन्हें मेकअप और कॉस्मेटिक्स से ज्यादा लगाव नहीं है। बल्कि वे घरेलू और देसी नुस्खे ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसा सिर्फ स्किन केयर के लिए ही नहीं बल्कि हेयर केयर के लिए मोहिना की पहली पसंद अपनी दादी और मम्मी के बताए घरेलू नुस्खे ही हैं।-मोहिना का मानना है कि सुंदरता के लिए सकारात्मकता बहुत जरूरी है। इसलिए मोहिना बचपन में दादी द्वारा सिखाई गई सीख से ही अपने दिन की शुरुआत करती हैं। वे सुबह सबसे पहले सूर्यदेव को प्रणाम करती हैं और फिर रात को तांबे की जग में रखे गए पानी को दो गिलास पीती हैं। आयुर्वेद के अनुसार, मन और शरीर की शुद्धि के लिए ये दोनों ही काम बेहद जरूरी हैं।दो बार करती हैं इस मिट्टी का उपयोग-----मोहिना अपने बालों की सुंदरता को बनाए रखने के लिए महीने में दो बार अपने बालों को मुलतानी मिट्टी से धोती हैं। इस मिट्टी से बालों को धोने की विधि बताते हुए मोहिना कहती हैं कि ज्यादातर लोग बालों में मुलतानी मिट्टी लगाने के बाद उसे सूखने देते हैं।-जबकि बालों में मुलतानी मिट्टी लगाने के बाद ज्यादातर लोग उसे बालों में ही सूखने देते हैं। इसलिए इसे निकालने में कुछ दिक्कत होती है। जबकि सिर्फ 10 से 15 मिनट में बाल धो लेने से बाल बहुत सॉफ्ट रहते हैं और उनमें नैचरल शाइन भी बनी रहती है।बालों की नैचरल कंडीशनिंग---शैंपू के बाद गीले बालों में मोहिना ऐलोवेरा जेल और नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाती हैं। दरअसल, यह जेल और नींबू का रस बालों में कंडीशनर की तरह काम करते हैं। मोहिना का कहना है कि वे कुछ मिनट इस मिश्रण को बालों में लगाने के बाद बाल सादे पानी से धो देती हैं।-मोहिना का कहना है कि वे कभी-कभी अपने बालों में मेहंदी भी लगाती हैं। ताकि बालों की नैचरली कंडीशनिंग हो सके। लेकिन इसे करने में काफी समय और मेहनत की जरूरत होती है, इसलिए वे इस उपाय को फुर्सत के समय में ही अपनाती हैं।
- मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ' मे डे' फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और इस मौके पर उन्होंने फिल्मों की शूटिंग से जुड़ा अपना डर भी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि वह फिल्मों की शूटिंग के पहले दिन कुछ भयभीत और सशंकित रहते हैं।'मे डे' को रोमांचक फिल्म की श्रेणी में रखा जा रहा है। इसका निर्देशन बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन कर रहे हैं। इस फिल्म में वे पायलट की भूमिका अदा कर रहे हैं। वहीं अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह इसमें सह-पायलट का किरदार अदा कर रही हैं। अब तक बच्चन का किरदार जाहिर नहीं किया गया है। इंस्टाग्राम पर 78 वर्षीय अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग के लिए कार से बाहर निकलने की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, '' हे भगवान! नई फिल्मों की शूटिंग का पहला दिन हमेशा बुरे सपने की तरह होता है। डरा हुआ होता हूं और सदैव सशंकित रहता हूं। सोचता रहता हूं कि क्या कर पाऊंगा और अगर किया भी तो क्या यह स्वीकार्य होगा और पसंद किया जाएगा। हमेशा वहां से भागकर छुप जाने का मन होता है।'' बच्चन की पोस्ट को ट्विटर पर साझा करते हुए अभिनेत्री सिंह ने लिखा कि वह पहली बार मेगास्टार के साथ काम करने को लेकर घबराई हुई हैं।
- मुंबई। साउथ सिनेमा और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रुति हासन आज यानी 28 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह दिग्गज अभिनेता कमल हासन की बेटी हैं। श्रुति हासन ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया और दर्शकों के दिलों को जीता है। जन्मदिन के खास मौके पर उनको बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सितारे बधाई दे रहे हैं। साथ ही फैंस भी उनके लिए खास पोस्ट साझा कर रहे हैं।श्रुति हासन 35 साल की हो चुकी हैं लेकिन वह अपना 18वां जन्मदिन कभी नहीं भूलती हैं। उनके 18वें जन्मदिन पर पिता कमल हासन ने उन्हें खास तोहफा दिया था। कमल हासन ने बेटी श्रुति को उनके 18वें जन्मदिन पर कीबोर्ड और कंप्यूटर दिया था ताकि वह अपने संगीत पर काम कर सकें। वेब साइट के बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'मेरे 18 वें जन्मदिन पर मेरे पिता ने मुझे संगीत बनाने के लिए अपना पहला कीबोर्ड और कंप्यूटर दिया।'अभिनेत्री ने आगे कहा, 'वह मेरे लिए बेहद खास रहा था क्योंकि संगीत मेरे लिए एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया, मैंने प्रशिक्षण, लेखन, गायन और रचना शुरू की।' कमल हासन ने इस बात का खुलासा किया था कि वे गायक बनने चाहते थे, लेकिन उन्हें समय और मौका दोनों ही नहीं मिला, लेकिन अब उनकी बेटी उनके सपनों को साकार कर रही है।गौरतलब है कि श्रुति हासन एक बेहतरीन अभिनेत्री के अलावा शानदार गायिका भी हैं। उन्होंने कई फिल्मों के गाने के लिए अपनी आवाज दी है। उन्होंने साउथ सिनेमा और बॉलीवुड की कई फिल्मों में गाने गाए हैं।श्रुति हासन ने बाल कलाकार के तौर पर अपने फिल्मी करिअर की शुरुआत की थी। पहली बार पिता कमल हासन की फिल्म हे राम में नजर आई थीं। इस फिल्म में श्रुति हासन ने वल्लभ भाई पटेल की बेटी का किरदार किया था। फिल्म में उनका यह कैमियो किरदार था। फिल्म हे राम साल 2000 में आई थी।